LATEST NEWS

108 एंबुलेंस ने जनवरी में 671 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, 2662 मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा दी

इंदौर इंदौर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे 108 एंबुलेंस सेवा पर दबाव बढ़ गया है। जनवरी के महीने में इस सेवा के माध्यम से 671 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जो विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल हुए थे। इसके अलावा, 2662 मरीजों को 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा 15 से 20 मिनट के भीतर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया। वहीं, अस्पताल से मरीजों को लाने और ले जाने की सुविधा 1822 लोगों को प्रदान की गई। 108 एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ 54 जननी सुरक्षा एंबुलेंस भी शहर और ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनमें से 34 एंबुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में और 20 शहरी क्षेत्रों में तैनात हैं। इनमें 7 एंबुलेंस ऐसी हैं जो कार्डियक अरेस्ट और अन्य गंभीर मामलों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं। हालांकि, इंदौर की बढ़ती आबादी और दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए यह सेवा अपर्याप्त मानी जा रही है।   शहरी क्षेत्रों में ज्यादा दुर्घटनाएं आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 108 एंबुलेंस सेवा का सबसे अधिक उपयोग गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए मरीजों के लिए किया गया है। जनवरी में 921 गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, 671 मरीज सड़क दुर्घटनाओं और अन्य हादसों में घायल होने के कारण अस्पताल भेजे गए। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में हादसों की संख्या अधिक देखी गई है। शहरी क्षेत्रों में हार्ट अटैक, मिर्गी और सड़क दुर्घटनाओं के 352 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जहां मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा सक्रिय रही।   108 सेवा ने जहर खाने वाले 42 मरीजों की जान बचाई   आपातकालीन स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ जननी सुरक्षा और बेसिक मेडिकल सुविधाओं से लैस एंबुलेंस भी काम कर रही हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत 18 वाहन गर्भवती महिलाओं के लिए तैनात किए गए हैं। जनवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो पेट से जुड़ी बीमारियों के 125 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। हार्ट अटैक के 58 मामले सामने आए, जबकि 42 लोग जहर खाने के कारण अस्पताल लाए गए, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।  इसके अलावा, स्ट्रोक और श्वसन संबंधी समस्याओं के 70 से अधिक मरीजों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। नवजात शिशुओं की गंभीर स्थिति या कुपोषण के मामलों में भी इस सेवा का उपयोग किया गया। बीते महीने ऐसे 106 मामले सामने आए थे, जिनमें नवजातों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। इंदौर में बढ़ते हादसों और आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करना आवश्यक हो गया है। 108 एंबुलेंस सेवा शहर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, लेकिन बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इसमें और सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

कुबेरेश्वरधाम में रुद्राक्ष महोत्सव का छठवा दिन, शिवमहापुराण कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सीहोर सीहोर जिले में रुद्राक्ष महोत्सव में कथा के छठवें दिन पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण धाम पूरी तरह तरह से भर गया। रविवार बीकेंड और प्रयासराज में कुंभ स्नान खत्म होने के कारण श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूरी तरह से कुबेरेश्वर धाम पर पहुंच गया। हालत ये थे कि रविवार को रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी गाड़ियां सीहोर स्टेशन पर खाली हो रही थी। इसके चलते सुबह से ही हाइवे पर हुजूम के रूप में श्रद्धालु नजर आ रहे थे। एक साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण कई बार जाम के हालत भी बने। समिति ने रविवार को आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया गया है। जिस पर भोले बाबा का हो आशीर्वाद, उसका क्या दुनिया के कष्टों से सरोकार जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर जारी सात दिवसीय भव्य रुद्राक्ष महोत्सव में कथा का श्रवण करने आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को संबोधित करते अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जिस पर भोले बाबा का हो आशीर्वाद, उसका क्या दुनिया के कष्टों से सरोकार, जिसका नेटवर्क भगवान शिव से रहता है, उसके नेटवर्क सबसे टूट जाते हैं। यहां पर कंकर-कंकर में शंकर है और शिव से संबंध बनाने के लिए पूरी आस्था के साथ शिव पर भरोसा करों। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी और मनुष्य की प्रवृत्ति एक जैसी होती है। जैसे मधुमक्खी पुष्पों से रस लाकर छत्तें में जमा करती है और वैसे ही मनुष्य जोड़ने की प्रक्रिया में उम्र भर लगा रहता है, लेकिन एक दिन सब कुछ हाथ से निकल जाता है। बागेश्वर धाम की तरह कुबेरेश्वर धाम पर भी गरीब कन्याओं के विवाह पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव के रूप में साल में एक बार भव्य आयोजन किया जाता है। अब कुबेरेश्वर धाम पर भी गरीब कन्याओं के नि:शुल्क विवाह कराए जाएंगे। यहां पर सामूहिक रूप से विवाह सम्मेलन करने में परेशानी आएगी, लेकिन विठलेश सेवा समिति के द्वारा धाम पर प्रतिदिन एक कन्या के विवाह के हिसाब से कम से कम 365 से अधिक कन्याओं का निशुल्क विवाह साल भर के दौरान कराया जाएगा और कन्यादान भी किया जाएगा। बूढ़े लडख़ड़ाते कदम भी खुशी-खुशी तय कर रहे हैं एक किलोमीटर का सफर पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। श्रद्धालुओं का जुनून इस कदर है कि बूढ़े लडख़ड़ाते कदम भी एक किलोमीटर का सफर खुशी-खुशी तय कर रहे हैं। कथा खत्म होने के बाद लाखों श्रद्धालु अपने घर तक पहुंचने के लिए तमाम कष्ट सहन कर रहे हैं। हजारों श्रद्धालु ऐसे हैं जो महाराष्ट्र, छत्तीसगड़, बिहार, उत्तर प्रदेश ही नहीं हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश से कथा सुनने आ रहे हैं। वे रात को पंडाल में ही रात गुजार रहे हैं। रात को पंडाल में एक अद्भुत दुनिया नजर आ रही है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार के लोग और बुजुर्ग भगवान शंकर की भक्ति में झूम रहे हैं। वे बस यही कह रहे हैं… जिस पर भोले बाबा का हो आशीर्वाद…उसका क्या दुनिया के कष्टों से सरोकार। हर-हर महादेव। महादेव आपको कभी डूबने नहीं देगा शंकर भगवान का चरित्र विश्वास का चरित्र है, जिस दिन अगर शिवजी के प्रति भाव अथवा भरोसा जागृत ना हो सके तो आप शिव महापुराण में जाना, उसके बाद अगर विश्वास और भरोसा जागृत होगा, तारेगा भी महादेव और मारेगा भी महादेव तो आपका कल्याण हो जाएगा। महादेव आपको कभी डूबने नहीं देगा, उस पर सच्चा विश्वास होगा तो वह हाथ पकड़ कर खींच कर बाहर कर देगा। शिव महापुराण की कथा कहती है शिव जी को आपसे न बेल पत्र चाहिए न चावल का दाना चाहिए। शंकर भगवान को आपसे कुछ भी नहीं चाहिए, शिवजी तो कहते हैं मैं भी भगवान के नाम में डूबा रहता हूं। तुम भी परमात्मा के नाम में डूबे रहो मैं तुम्हारा सब कार्य करके चले जाऊंगा। तुम आश्रित हो जाओ और भगवान के भरोसे जीना प्रारंभ कर दो। हम दुनिया के भरोसे पर जीते हैं। पर परमात्मा के भरोसे नहीं जी पाते, हम उसके आश्रित नहीं हो पाते, कभी ऐसा भी होता है कि हमारा पुण्य भी पाप में बदल जाता है। पत्रों का उल्लेख किया, श्रद्धालुओं की पूरी हो रही मुराद कथा के बीच में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कुछ पत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि कुछ माताओं ने उन्हें पत्र भेजा है। उनमें से कुछ पत्रों को मिश्रा ने भक्तों को पढक़र सुनाया। उन्होंने बताया कि कथा का श्रवण करने आई सोनभद्र से पुष्पा जायसवाल का पत्र है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके पति और दोनों बेटे कुछ नहीं करते थे, कथा से प्रेरित होकर उन्होंने भगवान शिव की भक्ति की और आज उनके पास जमीन, मकान, दुकान और फैक्ट्री है, पति समेत दोनों बेटे आज धंधे में व्यस्त है। इसी प्रकार रायसेन की किरण ने बताया कि उनके पुत्र को चार साल से नौकरी की तलाश थी, जब मैंने उसे पड़ाई के साथ शिव की भक्ति करने का उपाय बताया तो वह आज पुलिस विभाग में कार्यरत है और वर्तमान में कुबेरेश्वर धाम पर उसकी ड्यूटी लगी हुई है। प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने विदेशों से पहुंचे अनेक श्रद्धालु कथा सुनने अनेक विदेशी श्रद्धालु भी कुबेरेश्वर धाम पहुंचे हैं। अमेरिका से आए परिवार ने बताया- वह प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने के लिए तमाम जगहों पर जाते हैं। उनकी कथा सुनकर एक अलग ही प्रकार की अनुभूति होती है। मन शांत हो जाता है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह कथा समाप्त होने तक धाम के पास में ही होटल लेकर रह रहे हैं। प्रशासन ने किया इंतजाम, व्यवस्था बनाने पुलिस को करनी पड़ रही मशक्कत भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कारण इंतजाम किए हुए हैं। एक दर्जन से जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा दो हजार से ज्यादा संख्या में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन कथा के आरंभ और अंत में वाहनों के अलावा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आता है। कुबेरेश्वर धाम में चक्कर खाकर … Read more

कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को ‘बेअसर’ बताया

नई दिल्ली  एक ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल कर रही है और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हिटमैन पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को ‘बेअसर’ बताया। इसके बाद तमामा क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। यह विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ। शमा मोहम्मद ने लिखा- रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक, भारत का सबसे बेअसर कप्तान। शमा की इस पोस्ट पर फैंस ने रोहित का बचाव किया और उनकी फिटनेस और कप्तानी का समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने रोहित की फिटनेस पर सवाल भी उठाए। रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। इस घटना ने भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस और कप्तानी के मानकों पर फिर से बहस छेड़ दी है। हालांकि, एक यूजर ने फिटनेस के मानकों से ऊपर उठने की बात करते हुए कहा- इस बात से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जब भारतीय टीम और उसके कप्तान को फैंस के सपोर्ट की जरूरत है तब एक पार्टी की नेता इस तरह की बॉडी शेमिंग करती हैं। एक निशांत नाम के यूजर ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा- आप अपने बॉस को देख लीजिए, जो राजनीति के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है और चुनाव हारने का इतिहास बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने हमें गौरवान्वित किया है, करते रहेंगे और करते रहेंगे। एक हरीष नाम के यूजर ने लिखा- एक ‘मोटे’ खिलाड़ी के पास राहुल गांधी से अधिक जीतें हैं और एक ‘मोटे’ खिलाड़ी के रूप में वह न केवल अपनी टीम में बल्कि पूरे भारत में आत्मविश्वास जगाने में सक्षम हैं। यह एक पार्टी के प्रतिनिधि की सहनशीलता है जहाa शारीरिक उपस्थिति प्रतिभा से अधिक महत्वपूर्ण है।

सेक्स वर्कर्स पर बनी फिल्म ‘अनोरा’ ने रच दिया इतिहास, जीते 4 ऑस्कर

लॉस एंजिल्स सेक्स वर्कर्स पर बनी फिल्म ‘अनोरा’ को बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं, चार अन्य कैटेगरीज में भी ‘अनोरा’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। बता दें, साल 2007 में आई फिल्म ‘द डिपार्टेड’ के बाद बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली ये पहली 18+ रेटेड फिल्म है। 18+ का मतलब है वो फिल्म जिसे 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले लोग ही देख सकते हैं। अनोरा ने कुल पांच ऑस्कर अवॉर्ड जीते जिनमें बेस्ट पिक्चर बेस्ट डायरेक्शन बेस्ट स्क्रीनप्ले बेस्ट एडिटिंग बेस्ट एक्ट्रेस शामिल हैं। फिल्म की दिलचस्प बात खास बात ये है कि सीन बेकर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है, इस फिल्म की कहानी भी लिखी है, इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है और इस फिल्म को एडिट भी किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीन बेकर एक ही फिल्म के लिए चार ऑस्कर जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले साल 1953 में वॉल्ट डिज्नी ने एक ही रात में चार ऑस्कर जीते थे, लेकिन वो चार अवॉर्ड अलग-अलग फिल्मों के लिए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अनोरा’ का बजट 6 मिलियन डॉलर था। वहीं इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 41 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। कहां देख सकते हैं ये फिल्म? अगर आपको ये फिल्म अभी देखनी है तो आप 129 रुपये पे करके जी5 पर देख सकते हैं। अगर आपको इतने पैसे नहीं देने हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि ये फिल्म 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

फरार तहसीलदार को Supreme Court से झटका, कोर्ट ने जमानत के लिए कहा रेगुलर कोर्ट में जाएं, अब तहसीलदार पर गिरफ्तारी का संकट

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेप मामले मे फरार तहसीलदार को सर्वोच्च न्यायालय से भी कोई राहत नहीं मिली हैं. महिला को शादी का झांसा देकर 17 साल तक उससे  शारीरिक संबंध बनाने के पुलिस मे दर्ज मामले मे  आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. जिला और हाईकोर्ट के ख़ारिज किए जाने के बाद  तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था. ये है मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहसीलदार को अग्रिम जमानत के लिए रेगुलर कोर्ट में ही उपस्थित होने के लिए कहा है.सर्वोच्च न्यायालय  से  भी अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अब आरोपी तहसीलदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. उधर  दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है. जिसका फायदा उठाकर भिंड में आरोपी उनके परिजन को परेशान करवा रहा है. एक महिला ने तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अनेक बार शारीरिक संबंध भी बनाए. उसको एक बेटा भी है. आरोपी ने उसे रतनगढ़ मंदिर ले जाकर शादी का नाटक भी किया था. लेकिन अब इंकार करने लगा. तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के एमपी के भिंड व यूपी के इटावा में दर्ज 16 आपराधिक मामलों से संबंधित डिटेल पुलिस पहले ही हाईकोर्ट में पेश कर चुकी है. रिकॉर्ड पेश होने के बाद जिला कोर्ट और हाईकोर्ट ने तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान की जमानत याचिका  खारिज कर दी थी. इसके  बाद तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी.  लेकिन यहां से भी उसे राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उसे सक्षम जिला न्यायालय मे ही रेगुलर जमानत आवेदन करने को कहा.   तहसीलदार के खिलाफ  साल 2000 से 2011 तक  हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे 16 गंभीर अपराध दर्ज होना बताए गए हैं.जिसका रिकॉर्ड पीड़िता के वकील और पुलिस कोर्ट में बार-बार पेश कर चुकी है. इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि पुलिस तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को गिरफ्तार नहीं कर रही है.जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उसे बचा रहे हैं. जिस कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है और उसे बचने का मौका दिया जा रहा है. पीड़ित महिला ने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया था.  

अयोध्या में राम मंदिर के प्रवेश मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लावारिस जूते-चप्पलें जुट रहे, नगर निगम ने अब तक 20 ट्रॉलियाँ हटवाई

अयोध्या  राम मंदिर के प्रवेश मार्ग के पास करीब एक माह से रोजाना बड़ी संख्या में लावारिस जूते-चप्पलें जमा हो रहे हैं। नगर निगम अब तक 20 ट्रॉली जूते-चप्पलें यहां से हटवा चुका है। ये लावारिस जूते-चप्पलें अयोध्या व अयोध्या कैंट में बने नगर निगम के रिड्यूज, रिसाइकल, रियूज (RRR) सेंटर पर डंप जा रहे हैं। असल में महाकुंभ शुरू होने के बाद से प्रयागराज पहुंचने वाले श्रदालु स्नान के बाद बालकराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या का रुख कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक श्रद्धालुओं की अप्रत्‍याशित भीड़ को सुलभ दर्शन हो सकें व अफरातफरी न हो इसके लिए पिछले 30 दिन से व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। मंदिर परिसर का गेट नंबर-3 खोला गया है। बालकराम के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को इसी गेट से बाहर निकाला जा रहा है। दर्शन के बाद श्रद्धालु श्रीराम हास्पिटल के आगे निकलते हैं। रामपथ पर वन-वे ट्रैक होने के कारण श्रद्धालुओ को पुन: 5-6 किमी पैदल चलने के बाद उतारे गए जूता स्‍थल पर आना पड़ता है। इतनी लंबी दूरी के कारण बाहर से आने वाले ज्यादातर लोग जूते-चप्पलें लेने नहीं लौट रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था में बदलाव दरअसल, अयोध्या में भक्तों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्थागत बदलाव के चलते राम मंदिर के प्रवेश द्वार के पास करीब एक महीने से रोजाना बड़ी संख्या में लावारिस जूते-चप्पल एकत्र हो रहे हैं। नगर निगम पहले ही वहां से बड़ी संख्या में जूते-चप्पल हटा चुका है। ये जूते-चप्पल तीर्थयात्रियों के हैं, जिन्होंने इन्हें राम पथ पर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार गेट संख्या एक पर उतार दिया था। जूते-चप्पल वापस लेने के लिए तय करनी पड़ती है लंबी दूरी शुरुआत में, लगभग आधा किलोमीटर का गोलाकार मार्ग पूरा करने के बाद, तीर्थयात्री उसी द्वार (गेट संख्या एक) से बाहर निकलते थे और अपने जूते-चप्पल लेते थे। हालांकि, बढ़ती भीड़ के कारण, अयोध्या प्रशासन ने गेट संख्या तीन और अतिरिक्त द्वारों के माध्यम से निकास को पुनर्निर्देशित किया। इससे प्रवेश बिंदु से अपने जूते-चप्पल वापस पाने के लिए तीर्थयात्रियों को पांच से छह किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती, जिस कारण वे अपने जूते-चप्पल छोड़ दे रहे हैं और नंगे पैर अपने वाहनों या आवास की ओर जा रहे हैं। महाकुंभ की शुरुआत से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। मिश्रा ने कहा, “पिछले 30 दिन से व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ को बिना किसी अव्यवस्था के आसानी से दर्शन मिल सके।” रोजाना लाखों की संख्या में लावारिस जूते-चप्पल हटा रहा नगर निगम उन्होंने कहा, “मंदिर परिसर का गेट संख्या तीन खोल दिया गया है। दर्शन के बाद भक्तों को इस गेट से बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए भक्त श्रीराम सरकारी अस्पताल से आगे बढ़ते हैं। रामपथ पर एक-तरफा मार्ग होने के कारण, भक्तों को जूता उतारने वाले क्षेत्र तक पहुंचने के लिए फिर से पांच-छह किलोमीटर चलना पड़ता है।” निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम रोजाना लाखों की संख्या में लावारिस जूते-चप्पल हटा रहा है, उन्हें जेसीबी मशीनों का उपयोग करके इकट्ठा कर रहा है और ट्रॉलियों पर लाद रहा है।  

छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई पहाड़गढ़ जनपद पंचायत CO रामपाल करजरे को बचाने के लिए

Action taken against junior employees to save Pahargarh District Panchayat CO Rampal Karjare मुरैना ! कल दिनांक 2 मार्च को जिला पंचायत सीईओ ने पहाड़गढ़ जनपद के 3 पंचायत के सहायक  सचिवों को निलंबित किया गया है यह कार्रवाई पहाड़गढ़ को रामपाल करजारे को बचाने के लिए की गई है रामपाल करजरे द्वारा पंचायत सहायक सचिवों एवं सचिव सरपंचों से कोरे कागजों पर दस्तखत करवाए गए हैं कई पंचायत के सील  व दस्तावेज अपने पास रखे गए हैं ऐसे ही नरेगा के मजदूरों की एटीएम कार्ड बैंक पासबुक भी रामपाल करजारे के कई लोगों के पास पहले ही जमा है मेरे द्वारा रामपाल करजारे के खिलाफ कई बार शिकायत की गई परंतु  प्रशासन द्वारा उसे लगातार बचाया जा रहा है रामपाल करजारे ने कई तालाब कागजों पर बनाए और कागजों पर ही भुगतान कर दिया असल स्थान पर कई तालाब नहीं बनाए गए ।ऐसे ही FTO के अनुसार भुगतान होना चाहिए जो नहीं होता जिन लोगों के पहले बिल लगे हुए हैं उनके कई कई महीनो तक भुगतान नहीं हुई परंतु जो सरपंच 40 से 50% कमीशन देता है उसका भुगतान तुरंत किया जाता है हमने FTO के अनुसार ही पेमेंट करने की कई बार शिकायत करी परंतु आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई या निश्चित रूप से शीर्ष अधिकारियों के द्वारा जनपद पंचायत पहाड़गढ़ सीईओ रामपाल करजारे को बचाया जा रहा है।छोटे कर्मचारियों को पंचायत सचिवों सहायक सचिवों को शिकार ना बनाया जाए

एड्रियन ब्रॉडी जिन्होंने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड? कौन सी फिल्म के लिए मिला पुरस्कार

लंदन  51 साल के एड्रियन निकोलस ब्रॉडी ने ऑस्कर 2025 में बेस्ट एक्टर का खिताब जीत लिया है। आपको बता दें कि एड्रियन ब्रॉडी एक अमेरिकी एक्टर हैं। उन्हें रोमन पोलांस्की की युद्ध ड्रामा द पियानिस्ट (2002) में व्लादिस्लाव स्जिपिलमैन की भूमिका के लिए जाना जाता है। एड्रियन ब्रॉडी ने जीता बेस्ट एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड इस फिल्म के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने 29 साल की उम्र में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। अब एक फिर वह न सिर्फ ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में नजर आए बल्कि उन्होंने 97वें अकादमी पुरस्कार का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए जीता अवॉर्ड फिल्म द ब्रूटलिस्ट (2024) में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास करने वाले हंगेरियन-यहूदी होलोकॉस्ट उत्तरजीवी की भूमिका के लिए, उन्होंने गोल्डन ग्लोब, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना दूसरा अकादमी पुरस्कार जीत लिया है। हर बार की तरह इस बार भी 23 कैटगरी में ये अवॉर्ड दिया गया। 2024 में जहां ‘ओपेनहाइमर’ का दबदबा रहा था। वहीं, इस बार ‘एमिलिया पेरेज’ पर नजरें अटकी हुई थीं, जिसे 13 नॉमिनेशन्स मिले थे। मगर झोली में उसके सिर्फ 2 ही अवॉर्ड आए। क्योंकि 5 ट्रॉफी जीतकर बाजी ‘अनोरा’ ने मार ली। वहीं, 10 नॉमिनेशन वाली ‘द ब्रूटलिस्ट’ को 3 और 10 नॉमिनेशन वाली ‘विकेड’ को भी 2 अवॉर्ड्स मिले हैं। इनके अलावा, प्रियंका चोपड़ा की ‘अनुजा’ को लाइव एक्शन शॉर्ट मूवी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था जो कि वह बाहर हो गई। बेस्ट पिक्चर- अनोरा (Anora) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 9 अन्य नॉमिनेशन्स थे द ब्रूटलिस्ट ए कम्लीट अननोन कॉन्क्लेव ड्यून- पार्ट 2 एमिलिया पेरेज आई एम स्टिल हियर निकेल बॉयज विकेड द सब्सटेंस बेस्ट एक्ट्रेस- मिकी मैडिसन (Mikey Madison) को फिल्म ‘अनोरा’ (Anora) के लिए मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- कार्ला सोफिया गैस्कॉन-एमिलिया पेरेज़ मिकी मैडिसन-एनोरा डेमी मूर-द सबस्टेंस फर्नांडा टोरेस-आई एम स्टिल हर बेस्ट डायरेक्टर- सीन बेकर (Sean Baker) को फिल्म ‘अनोरा’ (Anora) के लिए मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- ब्रैडी कॉर्बेट-द ब्रूटलिस्ट जेम्स मैनगोल्ड- ए कम्प्लीट अननोन जैक्स ऑडियार्ड- एमिलिया पेरेज़ कोरली फरगेट- द सब्सटेंस बेस्ट एक्टर- एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody) को ‘द ब्रूटलिस्ट’ (The Brutalist) के लिए मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे टिमोथी शैलमे- ए कम्प्लीट अननोन कोलमैन डोमिंगो- सिंग सिंग राल्फ फेनेस- कॉन्क्लेव सेबेस्टियन स्टेन- द अप्रेन्टिस बेस्ट ओरिजनल स्कोर- ‘द ब्रूटलिस्ट’ (The Brutalist) के लिए डैनियल ब्लमबर्ग को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे कॉन्क्लेव एमिलिया पेरेज विकेड द वाइल्ड रोबोट बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- ब्राजील की फिल्म ‘आई एम स्टिल हियर’ (I m Still Here) को मिला ऑस्कर, इसके डायरेक्टर वाल्टर सेलेस हैं इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे द गर्ल विद द निडिल एमिलिया पेरेज द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग फ्लो बेस्ट सिनेमेटोग्राफी फिल्म- ‘द ब्रूटलिस्ट’ (The Brutalist) के लिए लोल क्रॉली मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे ड्यून: पार्ट 2 एमिलिया पेरेज़ मारिया नोस्फेरातु बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ (I’M Not A Robot) को मिला ऑस्कर, भारत की ‘अनुजा’ (Anuja) बाहर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे एलियन अनुजा द लास्ट रेंजर ए मैन हू वुड नॉट रिमेन साइलेंट बेस्ट व्यूजुअल इफेक्ट्स- ‘ड्यून- पार्ट 2’ (Dune Part 2) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे एलियन रोमुलस बेटर मैन किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स विकेड बेस्ट साउंड- ‘ड्यून- पार्ट 2’ (Dune Part 2) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे ए काउंटडाउन अननोन एमिलिया पेरेज विकेड द वाइल्ड रोबोट बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म- ‘नो अदर लैंड’ (No Other Land) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे ब्लैक बॉक्स डायरीज पोर्सिलेन वॉर साउंडट्रैक टू ए कूप डी’एटैट शुगरकेन बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ‘द ओनली गर्ल इन द आर्केस्ट्रा’ (The Only Girl in the Orchestra) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे डेथ बाय नंबर्स आई एम रेडी वार्डन इंसीडेंट इंस्ट्रीमेंट्स ऑफ अ बीटींग हार्ट बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग- क्लेमेंट डुकोल, केमिली और जैक्स ऑयार्ड को ‘एमिलिया पेरेज’ (Emilia Perez) के ‘एल माल’ गाने के लिए मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे द जर्नी- द सिक्स ट्रिपल एट लाइक ए बर्ड- सिंग सिंग मी कैमिनो- एमिलिया पेरेज नेवर टू लेट- एल्टन जॉन: नेवर टू लेट बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- नाथन क्राउली और ली सैंडेल्स को ‘विकेड’ (Wicked) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- द ब्रूटलिस्ट कॉन्क्लेव ड्यून: पार्ट दो नोस्फेरातु बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- ‘एमिलिया पेरेज’ (Emilia Pérez) के लिए ज़ोई सल्डाना (Zoe Saldana) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- मोनिका बारबरा- ए कम्प्लीट अननोन एरियाना ग्रांडे- विकेड फेलिसिटी जोन्स- द ब्रूटलिस्ट इसाबेला रोसेलिनी- कॉन्क्लेव बेस्ट फिल्म एडिटिंग- ‘अनोरा’ (Anora) के लिए सीन बेकर (Sean Baker) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे द ब्रूटलिस्ट कॉन्क्लेव एमिलिया पेरेज विकेड बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- ‘द सब्सटेंस’ (The Substance) के लिए पियरे ओलिवर पर्सिन, स्टेफानी गुलियन और मेरिलिन स्कार्सेली को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे ए डिफरेंट मैन नोस्फेरातु विकेड एमिलिया पेरेज रेड कार्पेट के नजारे देखिए- एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी ने किया KISS बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- ‘कॉन्क्लेव’ (Conclave) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- ए कम्प्लीट अननोन एमिलिया पेरेज निकेल बॉय सिंग सिंग बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- अनोरा (Anora) को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे द ब्रूटलिस्ट ए रियल पेन सितंबर 5 द सब्सटेंस बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- Paul Tazewell को Wicked के लिए मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे ए कम्प्लीट अननोन- एरियन फिलिप्स कॉन्क्लेव- लिसी क्रिस्टल ग्लेडिएटर II- जैन्टी येट्स और डेव क्रॉसमैन नोस्फेरातु- लिंडा मुइर बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- ‘इन द शैडो ऑफ द साइप्रस’ (In the Shadow of the Cypress) को मिला ऑस्कर इस कौटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- ब्यूटीफुल मेन मैजिक कैंडीज वांडर टू वंडर यक! बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- FLOW को मिला ऑस्कर इस कैटगरी में 4 अन्य नॉमिनेशन्स थे- इनसाइड आउट 2 मेमोइर ऑफ़ ए स्नेल वालेस एंड ग्रोमित: वेंजेंस मोस्ट फाउल द … Read more

संघ प्रमुख मंगलवार को राजधानी भोपाल में विद्या भारती के एक प्रशिक्षण शिविर का उदेघाटन करेंगे

भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS ) के सरसंघचालक मोहन भागवत चार मार्च को राजधानी भोपाल में विद्या भारती के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे. दरअसल, इस अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के लगभग 700 कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. संघ के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में आयोजित किया जाएगा. संघ के इस पदाधिकारी ने बताया कि आठ मार्च को शिविर के समापन सत्र को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और आरएसएस के विचारक और विद्या भारती के वरिष्ठ सलाहकार सुरेश सोनी भी संबोधित करेंगे. मंत्री विश्वास सारंग करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन उन्होंने बताया कि उद्घाटन से एक दिन पहले यानी सोमवार 3 मार्च को मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री विश्वास सारंग और अन्य गणमान्य व्यक्ति सोमवार को उसी स्थान पर भारत के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की झलक पेश करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने बताया कि पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान आरएसएस के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल मौजूद रहेंगे. संघ के अनुसार, आरएसएस से संबद्ध विद्या भारती, एक गैर-सरकारी शैक्षणिक संगठन है, जो 1952 से देश में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है. तब उसने गोरखपुर में अपना पहला स्कूल स्थापित किया था. इस वक्त विद्या भारती देश भर में 22,000 स्कूल चलाती है. इन विद्यालयों में सामूहिक रूप से 1,54,000 शिक्षक और लगभग 36 लाख विद्यार्थी हैं.

फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और प्रबंध संचालक विश्वेष झा उपस्थित थे। नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे। औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवाद मुख्यमंत्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे।

नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जेलेंस्की को यूरोप का सहारा, ब्रिटेन-फ्रांस का बड़ा वादा

लंदन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और देश को रूस से बचाने के लिए यूक्रेन के साथ मिलकर काम करने के लिए चार सूत्री योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देश गठबंधन के तहत अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे और यूक्रेन के लिए अपने समर्थन में अमेरिका को शामिल करने का प्रयास करेंगे। स्टार्मर ने 18 नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि आज हम इतिहास के एक चौराहे पर हैं। शिखर सम्मेलन में अधिकतर नेता यूरोप से थे और उनमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की भी शामिल थे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत समर्थन मिला और शिखर सम्मेलन में लंबे समय से न देखी गई यूरोपीय एकता प्रदर्शित हुई। यह घटना व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई तीखी नोकझोंक के दो दिन बाद आई है। यूरोप को यूक्रेन को धन मुहैया कराना जारी रखना चाहिए- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका को एक अविश्वसनीय सहयोगी के रूप में नहीं देखते हैं लेकिन यूरोप को यूक्रेन को धन मुहैया कराना जारी रखना चाहिए ताकि शांति वार्ता के लिए उसे मजबूत स्थिति में रखा जा सके। लंदन में अन्य यूरोपीय और विश्व नेताओं के साथ सुरक्षा शिखर सम्मेलन के समापन अवसर स्टार्मर ने कहा कि कोई भी शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ में हुई वार्ता को विफल होते नहीं देखना चाहता था लेकिन अमेरिका एक महत्वपूर्ण सहयोगी बना हुआ है। अमेरिका कई दशकों से ब्रिटेन का भरोसेमंद सहयोगी रहा है- कीर स्टार्मर स्टार्मर ने कहा, ‘‘अमेरिका कई दशकों से ब्रिटेन का भरोसेमंद सहयोगी रहा है और आगे भी बना रहेगा। हमारे दोनों देशों के बीच जितने घनिष्ठ संबंध हैं, इतने किसी भी अन्य दो देशों के बीच आपस में गहरे संबंध नहीं हैं।’’ स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन में शांति के लिए वह जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसे अमेरिका का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के लिए पांच हजार वायु रक्षा मिसाइलों की आपूर्ति के लिए फंडिंग के क्रम में 1.6 अरब पाउंड (दो अरब अमेरिकी डॉलर) का उपयोग करेगा। बैठक के तुरंत बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए स्टार्मर ने कहा कि चार बिंदुओं पर सहमति बनी है: यूक्रेन को सैन्य सहायता जारी रखना, और रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना, किसी भी स्थायी शांति के लिए यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और यूक्रेन को किसी भी शांति वार्ता में उपस्थित होना चाहिए, शांति समझौते की स्थिति में, किसी भी भावी आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना, यूक्रेन में समझौते की रक्षा करने और उसके बाद शांति की गारंटी देने के लिए इच्छुक लोगों का गठबंधन विकसित करना। स्टार्मर ने यह नहीं बताया कि गठबंधन में शामिल होने के लिए कौन से देश सहमत हुए कीर ने 5,000 से अधिक वायु रक्षा मिसाइलों की खरीद के लिए अतिरिक्त 2 बिलियन डॉलर के यूके निर्यात वित्त की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमें अतीत की गलतियों से सीखना होगा, हम एक कमजोर समझौते को स्वीकार नहीं कर सकते जिसे रूस आसानी से तोड़ सकता है, इसके बजाय किसी भी समझौते को मजबूती से समर्थित होना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने यह नहीं बताया कि इस गठबंधन में शामिल होने के लिए कौन से देश सहमत हुए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जिन देशों ने प्रतिबद्धता जताई है, वे वास्तविक तत्परता के साथ योजना बनाने में तेजी लाएंगे।

रंगभरी एकादशी यानी फाल्गुन मास की एकादशी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि पर जगत के पालन हार भगवान विष्णु की पूजा का विधान हैं. फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में मनाई जाती है इसे आमलकी एकादशी भी कहते हैं. रंगभरी एकादशी के दिन विष्णु जी के अलावा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के बाद पहली बार काशी यानी वाराणसी आए थे और उन्होंने माता पार्वती के गुलाल अर्पित किया था, जिसकी वजह से इस तिथि को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है. कब रंगभरी एकादशी? वैदिक पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी यानी फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 9 मार्च को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 10 मार्च को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार इस बार रंगभरी एकादशी का व्रत 10 मार्च को रखा जाएगा. रंगभरी एकादशी शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 59 मिनट से लेकर 5 बजकर 48 मिनट तक अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 6 बजकर 49 मिनट तक निशिता मुहूर्त- रात्रि 12 बजकर 7 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 55 मिनट तक तिथि 11 मार्च रहेगी. रंगभरी एकादशी का महत्व मान्यताओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव माता पार्वती विवाह के बाद पहली बार काशी पहुंचे थे. तब शिव गणों ने उनका स्वागत गुलाल से​ किया था. इस दिन से काशी में होली का शुभारंभ होता है, जो पूरे एक सप्ताह तक चलता है. भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की होली को देखने के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त दूर-दूर से आते हैं.

उच्च शिक्षा मंत्री ने अमरकंटक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तर नेतृत्व शिविर एवं सम्मेलन का किया शुभारंभ

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि युवा देश और प्रदेश के विकास की धुरी हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और साहचर्य की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा की नगरी में इस शिविर का आयोजन होना स्वयंसेवियों के जीवन का बेहद खास अनुभव एवं सुखमय आनंद होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र प्रेम की सीख देने की जीवंत इकाई है। इसके नाम से ही सेवा का भाव उत्पन्न होता है। यह संगठन विद्यार्थियों के गुणों का संवर्धन कर उन्हें समुदाय विकास की मूल भावना से ओत-प्रोत कर देश के विकास में सहयोग देता है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर एवं सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि जिस समाज में जन्म लिया तथा जिस समाज ने हमें बोलना, चलना तथा समाज का परिचय करना सिखाया उस समाज का हमारे ऊपर कर्ज है तथा इस शिविर के माध्यम से हमको सामाजिक जीवन की अनुभूति को ग्रहण करना है तथा समाज को सही राह प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह बेहद प्रशंसनीय है कि आज हमारे विद्यार्थी एनएसएस को एक विषय के रूप में पढ़ रहे हैं। युवा ही देश का भविष्य हैं और इनमें सेवा भावना के विकास से देश का विकास और अधिक तीव्र गति से होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शिविर में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाती है- विधायक फुंदेलाल मार्को शिविर को संबोधित करते हुए विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को ने कहा कि एनएसएस के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाती है। यह संगठन हमें सह अस्तित्व भाव से जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन के बाकी गुणों के विकास के साथ-साथ सेवा भावना को भी अपनाएं और जीवन में आगे बढ़ें। विधायक पुष्पराजगढ़ द्वारा एनएसएस द्वारा स्वच्छता, शुचिता, रक्तदान, जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की सराहना की।‌ अपनी मेहनत से समाज को नई दिशा दे रहे हैं युवा- कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार कुडरिया शिविर को अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार कुडरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सन् 1969 में राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वप्रथम प्रदेश के दो विश्वविद्यालयों में शुरू की गई एंव वर्तमान में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत युवा जुड़कर अपनी मेहनत से समाज को नई दिशा दे रहे हैं तथा अपने व्यक्तित्व का विकास कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को अनुशासन, कर्तव्य प्राणायता, सजगता, जागरूकता आदि सिखाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नर्मदा की गोद में आयोजित प्रशिक्षण में अच्छी सीख लेने तथा अपना व्यक्तित्व निखारने की बात कही। उच्च शिक्षा मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कुडरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर एवं सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह शिविर अमरकंटक में 2 से 8 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में एनएसएस शिविर से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित लक्ष्य गीत तथा चिंतन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री महिपाल सिंह गुर्जर, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अमरकंटक अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, अमरकंटक विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अंबिका तिवारी, नगर पालिका अमरकंटक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राम गोपाल द्विवेदी, राज्य एन एस एस अधिकारी श्री मनोज अग्निहोत्री, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस श्री अभिमन्यु प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, एन एस एस स्वयं सेवक एवं आमजन उपस्थित थे।

बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री साय ने इस आयोजन को बस्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है।इससे पहले, बस्तर ओलंपिक में भी 1 लाख 65 हजार से अधिक प्रतिभागियों की ऐतिहासिक भागीदारी देखी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल और विकास के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह बस्तर में शांति और सद्भाव के संदेश को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा ताकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की पहचान बने। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन न केवल खेल के प्रति जागरूकता को बढ़ाता है, बल्कि स्थानीय युवाओं को खेल के माध्यम से नए अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की सकारात्मक छवि को स्थापित करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन में भाग लेने वाले सभी धावकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हजारों धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार नारायणपुर जिले में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025  में 11 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों की शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मैराथन में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने पुरुष वर्ग में और इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने महिला वर्ग में बाजी मारी। पुरुष 21 किमी वर्ग में अक्षय कुमार (उत्तर प्रदेश) ने 01 घंटा 02 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला 21 किमी वर्ग में इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने 01 घंटा 13 मिनट 01 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। 10 किमी और 5 किमी वर्ग में भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा रही, जहां उत्तर प्रदेश की अमृता पटेल और सूरजपुर की सोनिका राजवाड़े ने क्रमशः 10 किमी और 5 किमी महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष 10 किमी वर्ग में उत्तर प्रदेश के मोनू कुमार और 5 किमी वर्ग में स्थानीय धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार और सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 1.5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 1 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कार दिया गया। स्थानीय प्रतिभाओं को भी 5-5 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मैराथन का शुभारंभ संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं हजारों दर्शक उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet