LATEST NEWS

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने किया सम्मान

भोपाल लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान मध्यप्रदेश में सुचारू और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसे संपन्न कराने में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और आईजी, स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) अंशुमान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन के लिए पूर्व डीजीपी सक्सेना और आईजी सिंह को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रशंसा-पत्र को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह द्वारा दोनों अधिकारियों को प्रदान किया गया। मुख्य निवार्चन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना एवं पुलिस महानिरीक्षक, स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) अंशुमान सिंह की कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रभावी कार्यशैली से प्रदेश में स्वतंत्र, निर्बाध, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई थी। कानून व्यवस्था का प्रभावी ढंग से संचालन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे उपस्थित रहे।  

मध्यप्रदेश कौशल विकास को आर्थिक विकास का एक प्रमुख आधार बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा :मंत्री टेटवाल

भोपाल मध्यप्रदेश कौशल विकास को आर्थिक विकास का एक प्रमुख आधार बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। प्रदेश के युवा वर्ग को उद्योग जगत की मांग के अनुसार एडवांस ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए कई नवा चार किए जा रहे हैं। जीआईएस-भोपाल में कौशल विकास और रोजगार विभाग ने कौशल प्रशिक्षण के लिए 8 एमओयू किए हैं। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देकर नीतियां बनाई जा रही हैं। यह बात कौशल विकास और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने 5वें एपीएसी राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव में कही। मंत्री टेटवाल ने प्रदेश सरकार की ओर से व्यापार अनुकूल माहौल विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई और निजी क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही कौशल से सशक्त बनाना उनकी रोजगार और उद्यमिता सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री टेटवाल ने उद्योग-उन्मुख कौशल, तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे राज्य के युवा वैश्विक अर्थव्यवस्था की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें। प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उनकी कौशल क्षमता को उन्नत करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम कर रही है। संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के सीईओ गिरीश शर्मा ने राज्य में ह्यूमन कैपिटल (मानव संसाधन) पर किए जा रहे निवेश पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्थानीय संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के माध्यम से उद्योग-केंद्रित कार्य बल तैयार किया जा रहा है, जो राज्य के औद्योगिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। कॉन्क्लेव में एचपीसीएल, टाटा पॉवर, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और जेबीएम ग्रुप जैसी अग्रणी कंपनियों के उद्योग विशेषज्ञों और एचआर प्रमुखों ने भाग लिया। उन्होंने नए युग की कार्यशैली के अनुरूप कौशल विकास की रणनीतियों और जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों के संदर्भ में प्रतिभा बनाए रखने की चुनौतियों पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि शैक्षणिक संस्थानों को अपने पाठ्यक्रम को उद्योग की मांगों के अनुरूप बनाना होगा, जिससे स्नातकों को प्रशिक्षित कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। विभिन्न सेक्टर स्किल काउंसिल्स और विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों ने सेक्टर-विशिष्ट कौशल अंतर को दूर करने और छात्रों को वैश्विक रोजगार बाजार के लिए तैयार करने पर चर्चा की। कुलपतियों ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए कि छात्रों को उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान कर उन्हें वैश्विक मानकों के अनुसार तैयार किया जाए। एपीएसी राष्ट्रीय कौशल कॉन्क्लेव ने सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कॉन्क्लेव में उद्योग, शिक्षा और सरकारी क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों ने वैश्विक रोजगार बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार कौशल विकास के महत्व पर चर्चा की। कॉन्क्लेव के माध्यम से कौशल विकास के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। मध्यप्रदेश एक कुशल कार्य बल केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, सरकार की यह प्रतिबद्धता राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  

मुख्यमंत्री ने बड़तूमा सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़तूमा सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सागर में संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में लगे शिल्पियों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत रविदास मंदिर के मॉडल का अवलोकन कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत रविदास मंदिर निर्माण पर आधारित चलचित्र (वीडियो प्रदर्शनी) को देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को परिष्कृत करने, सहेजने और सामाजिक समरसता में संतों की भूमिका से लोगों को परिचित कराने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता से आज संत रविदास मंदिर विशाल आकार में मूर्तरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि यह भव्य मंदिर और संग्रहालय आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परम्परा की विचारधारा और संत‍शिरोमणि रविदास जी के जीवन से परिचित कराने वाला अद्भुत केंद्र बनेगा। मध्यप्रदेश के प्राचीन महत्वपूर्ण शहर सागर में संत रविदास के जीवन मूल्य व विरासत को मंदिर संग्रहालय के माध्यम से देश-दुनिया में उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। संत रविदास के ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से लोगों को परिचित कराना मंदिर संग्रहालय का केंद्रबिंदु बनेगा। बगैर आयरन के तैयार किये जा रहे 66 फ़ीट ऊंचे संत रविदास मंदिर का लाल पत्थर से नागर शैली में निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्धमंडप का रोड से 5 फ़ीट ऊँचा फाउंडेशन बनने के बाद नक्कासीदार पत्थरों के 72 पिलर लगाए गये हैं। इन पिलरों पर मंदिर का ऊपरी ढांचा खड़ा किया जायेगा। मंदिर के आसपास चार गैलरियों का निर्माण किया जा रहा है जहाँ संत रविदास के जीवन को विस्तृत और आधुनिक संसाधनों की मदद से प्रस्तुत किया जायेगा। पुस्तकालय में संत रविदास की आध्यात्मिक व धार्मिक पुस्तकों को संग्रहित किया जायेगा। बड़तूमा सागर में 101 करोड़ रूपए की लागत से कुल 11 एकड़ क्षेत्रफल में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर प्रांगण में 9 हजार वर्गफ़ीट में मंदिर निर्माण, 15 हजार वर्गफ़ीट में म्यूजियम, 11 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 100 बिस्तरों वाली डॉर्मेटरी, 12 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 12 कमरों वाला भक्त निवास, लगभग 10 हजार वर्गफ़ीट एरिया में लाइब्रेरी और संगत हॉल, 2152 वर्ग फ़ीट एरिया में कैफेटेरिया, 2905 वर्गफ़ीट में हॉली जल कुंड, 538 वर्गफ़ीट एरिया में ग़जीवो निर्माण सहित संत रविदास मंदिर परिसर का निर्माण प्रगतिरत है। मंदिर परिसर के अंदर उक्त सभी संरचनाओं का ढांचा तैयार किया जा रहा है।  

मंत्री राजपूत ने बताया कि राज्य के किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जायेगी

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम् में 01 मार्च से तथा शेष संभाग में 17 मार्च से खरीदी के निर्णय में बदलाव करते हुये राज्य सरकार ने किसानों की मांग पर पूरे प्रदेश में एक साथ 15 मार्च से ही खरीदी करने का निर्णय लिया है। राजपूत ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई पूर्ण नहीं होने तथा मंडियों में आ रहे गेहूं में समर्थन मूल्य उपार्जन हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित नमी के प्रतिशत से अधिक होने के कारण किसानों को असुविधा से बचाने यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। विगत वर्षों में भी समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 मार्च के बाद ही प्रारम्भ किया जाता रहा है। किसानों को मध्यप्रदेश सरकार देगी 175 रूपये बोनस खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 150 प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए 2425 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं उत्पादक किसानों के हित में बडा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई है। राजपूत ने बताया कि राज्य के किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जायेगी। खाद्य मंत्री ने किसानों के हित में लिये गये इस बड़े निर्णय के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुये इसे खेती को लाभ का धंधा बनाने की ओर सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों का एक हिस्सा बताया है। 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में लगभग 80 लाख मे. टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। इस उपार्जन पर समर्थन मूल्य की राशि 19,400 करोड़ रूपये तथा बोनस की राशि 1400 करोड़ रूपये का किसानों को भुगतान किया जाना संभावित है।।

सुकमा : पीएम आवास योजना से श्रीमती मकमईन का बना पक्का मकान पीएम आवास योजना से

सुकमा प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में पीएम आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं जो उनकी जीवनशैली में सुधार और सम्मान लेकर आ रहा है। पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार छिन्दगढ़ विकासखंड के छिंदगढ़ पंचायत की निवासी श्रीमती मकमइन रैनी जो पहले अपने घास-फूस एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक पक्का मकान बन जाने से चौन से अपने घर में आरामदायक जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। हितग्राही श्रीमती मकमईन ने कभी सोचा नहीं था कि उनका परिवार कभी अपने सपनों का आशियाना बना पाएगा, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहे हैं। हितग्राही श्रीमती रैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के तहत मुझे जो पक्का आवास मिला है, वह मेरे परिवार के लिए एक सपना साकार होने जैसा है। पहले हम कच्ची दीवारों और घास से बने पुराने घर में जैसे-तैसे जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची छत होने के कारण हमेशा बारिश के समय पानी टपकता था। इसलिए हमे पक्के मकान की आवश्यकता महसूस होती थी। पीएम आवास योजना से मिला आर्थिक सहयोग शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2024-25 में आवास की स्वीकृति होने से श्रीमती मकमईन के पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ। उन्होंने योजनान्तर्गत अभिसरण के तहत मनरेगा से 90 दिवस का मजदूरी भुगतान किया। इस योजना के तहत हितग्राही को अब एक पक्का और सुरक्षित मकान मिल गया है, जिसमें उनके परिवार को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा मिल रही है। उनका कहना है कि अब मेरे परिवार को ठंड, गर्मी या बारिश किसी भी मौसम की चिंता नहीं रहती। पक्का मकान के लिए सरकार को दिया धन्यवाद पीएम आवास लाभार्थी श्रीमती मकमईन ने पक्के आवास दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना ने हम जैसे ग़रीब परिवारों को स्थायी और सुरक्षित घर प्रदान करके हमें एक सुखमय और सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर दिया है। मुझे पीएम आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे। मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित नीति के संबंध में प्रतिनिधि मंडल को किया आश्वस्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हाई पॉवर पेसा एवं वनाधिकार टास्क फोर्स ने आज भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निजी निवेश से वनों के उत्थान नीति के प्रस्ताव पर व्याप्त भ्रम से समिति के अध्यक्ष ने अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वनवासी कल्याण परिषद के प्रतिनिधि मंडल एवं हाई पॉवर टास्क फोर्स के सदस्यों से पेसा कानून एवं वनाधिकार कानून के आलोक में आदिवासियों के हितों की रक्षा करते हुए, वन निवासी और जनजातीय समुदाय के सहयोग से, वनों को सुधारने के लिए सभी स्टेक होल्डर के साथ मिलकर नई नीति पर सभी पहलुओं पर मंथन करते हुए नई नीति प्रस्तावित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सदस्यों से विस्तृत चर्चा की और आदिवासी समाज के लोगों से भ्रमित न होने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, संस्कृति के अधिकारों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में गिरीश कुबेर, राष्ट्रीय कैंपा सदस्य व टास्क फोर्स विशेष आमंत्रित सदस्य, सुभाष बड़ोले सह क्षेत्र संगठन मंत्री वनवासी कल्याण परिषद भोपाल, कालू सिंह मुजाल्दा आदिवासी मंत्रणा परिषद सदस्य, डॉ. रूपनारायण मांडवे आदिवासी मंत्रणा परिषद सदस्य व मुख्यमंत्री के आदिवासी मामलों के सलाहकार लक्ष्मण सिंह मरकाम, अपर सचिव और टास्क फोर्स सदस्य शामिल हुए।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इससे भी बड़े पैकेज प्राप्त करते हुए जीवन में प्रगति करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टीआईटी संस्थान में विद्यार्थियों में जो ऊर्जा देखने को मिल रही है, वह उत्साहवर्धक है। यहां किसानों और व्यवसाय से जुड़े परिवारों के बच्चें भी अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न संस्थानों में आकर्षक प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इससे भी बड़े पैकेज प्राप्त करते हुए जीवन में प्रगति करेंगे। साथ ही राष्ट्र की सेवा करेंगे। विद्यार्थी अपना उद्योग और व्यवसाय भी स्थापित कर सकते हैं। बाबा महाकाल के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी विद्यार्थियों पर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी एलन मस्क को जानते होंगे जो कि एक बहुत सफल व्यक्ति होकर वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति के सीनियर एडवाइजर है। मेरी कामना है कि भारत के विद्यार्थी भी एलन मस्क जैसे व्यक्तित्व से आगे बढ़कर प्रगति करें और दुनिया में भारत का परचम लहराएं। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ताकतवर माने जाने वाले देशों में सम्मान प्राप्त कर रहे हैं और भारत की साख को बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को टीआईटी (टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) भोपाल में प्लेसमेंट डे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर टीआईटी के पदाधिकारी गण द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप कुछ विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आदेश भी सौंपे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में इंस्टिट्यूट के शिक्षक गण, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

पुलिस चौकी बगदरा के द्वारा अवैध रेत तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही

पुलिस चौकी बगदरा के द्वारा अवैध रेत तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही  टीपर वाहन जप्त किया गया पुलिस चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा    सिंगरौली अधिनियाम 1957 जप्त संपत्ती -एक अदद सफेद रंग 06 चक्का टाटा कंपनी का टीपर वाहनक्र.UP-64-BT-0751 मय रेत लोड कीमत लगभग 06 लाख रूपए  पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन में एवं शिवकुमार वर्माअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में एंवआशीष जैन अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) चितरंगी की सतत् निगरानी एवं थाना प्रभारी  गढ़वा निरीक्षक विद्यावरिधि तिवारी के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी बगदरा उप निरी. बीपी कोल के द्वारा अवैध रेत तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही दिनांक 27/02/25 को पुलिस चौकी बगदरा को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नैकहवा तरफ से एक टिपर वाहन क्रमांक UP-64-BT-0751 का चालक टीपर गाड़ी मे अवैध रेत लोड कर बगदरा तरफ ले जा रहा है सूचना तस्दीक हेतु  बगदरा स्कूल के पास पहुचकर पुलिस स्टाप द्वारा गाड़ीआने का इतजार किया जो कुछ समय पश्चात एक टीपर वाहन क्रमांकUP-64-BT-0751 का चालक अमरेश कुमार यादव पिता रामानन्द यादव उम्र 28 वर्ष निवासी नेवारी चौकी बगदरा थाना गढवा जिला सिगंरौली (म.प्र) का गाड़ी मे रेत लोड किये आया जिसे रूकवाकर रेत के संबंध मे वैध कागजात चाहा गया जो मौके से लोड रेत के सम्बधं में किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नही कर पाया तथा बताया कि मैं ग्राम क्योटली रेत टीला से रेत लोड कर बगदरा  ले जा रहा हूँ, उक्त वाहन चालक का कृत्य धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का अपराध पाये जाने से उक्त टीपर वाहन मय रेड लोड को मौके से जप्त कर पुलिस स्टाप के द्वारा चलाकर पुलिस चौकी बगदरा लाया गया जिसे सुरक्षार्थ चौकी  परिसर में खड़ा कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।सराहनीय भूमिका-  संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विद्यावरिधि तिवारी थाना प्रभारी गढ़वा,उनि बीपी कोल चौकी प्रभारी बगदरा,स.उ.नि.परमहंस पाण्डेय,आर.340 गौरव यादव, आर.649 कमलेश वर्मा, आर.657 तरबर लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।  

41 साल की सेवा के बाद एसडीओ पुरिया सेवानिवृत्त

SDO Puria retired after 41 years of service भोपाल। पर्यावरण वानिकी वन मंडल में सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यरत दिलीप सिंह पुरिय 41 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर वन मंडल कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरिया के कार्यकाल के दौरान वन संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई। साथी कर्मचारियों ने उनके साथ के अनुभवों को साझा किया और उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पुरिया ने भी अपने कार्यकाल के यादगार पलों को साझा किया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

अभी अफगानिस्तान के लिए बंद नहीं हुए हैं सेमीफाइनल की रास्ते, जानें क्या है ग्रुप बी का पूरा सिनेरियो

लाहौर  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप बी का सिनेरियो रोमांचक हो गया है। ग्रुप बी का लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस ग्रुप में से सेमीफाइनल में दूसरी टीम कौन होगी इसका फैसला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। इंग्लैंड की टीम लगातार 2 मैच हारकर सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह आखिरी लीग मुकाबला था। अफगानिस्तान को उसके पहले मैच में हार मिली थी। उसने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 हराकर 2 अंक हासिल किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद उसे एक और अंक मिले। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ग्रुप बी का अब नया सिनेरियो। ऑस्ट्रेलिया के बाद ग्रुप से सेमीफाइनल में कौन? ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों के पास नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता अभी भी खुला हुआ है। अफगानिस्तान के तीन मैचों में तीन अंक है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 2 मैच में तीन अंक हासिल की है। साउथ अफ्रीकी टी का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ है। ऐसे मे अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला निर्णायक हो जाएगा। यहां पर सिनेरियो ये बन रहा है कि इंग्लैं की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती तो अफगानिस्तान के लिए एक मौका बनेगा। क्योंकि फिर दोनों टीमें 3-3 अंक की बराबरी पर आ जाएगी। हालांकि, अफगानिस्तान के लिए दिक्कत ये है कि वह रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से नीचे थे। ऐसी परिस्थिति में अफगानिस्तान चाहेगी कि इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को एक बड़े अंतर से हराए। ऐसा होता है तो फिर एक उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका रहेगा। अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने पर दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराना होगा. अगर वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें 11.1 ओवरों के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा (दोनों मामलों में पहली पारी का कुल स्कोर 300 रन माना जाता है). अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानी टीम ने 50 ओवर में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे. लेकिन तभी मैच में बारिश आ गई और मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो पाया. इसके बाद मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा.

सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

 सतना  कोटर में बिजली कर्मचारी वरिष्ठ लाइनमैन श्री इंद्रजीत विश्वकर्मा के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई। बिहरा क्र.1 निवासी बिजली कर्मचारी लाइनमैन इंद्रजीत विश्वकर्मा परिचालक श्रेणी 2 को लगभग 25 साल की उम्र में बिजली कर्मचारी बनने का मौका मिला। कोटर, टिकुरी सहित अनेक जगहों पर इन्होंने कार्य किया और शुक्रवार को कोटर विद्युत मंडल केंद्र से सेवानिवृत हुए 62 वर्ष आयु पूर्ण करने पर कंपनी की सेवाओं से कर मुक्त हुए। कार्यकाल को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण कर रिटायर हुए। श्री इंद्रजीत ने बिजली विभाग में नौकरी कर अपने सारे कर्तव्यों का निर्वहन किया। कोटर विद्युत मंडल सब स्टेशन कार्यालय पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन बिजली कंपनी के समस्त कर्मचारियों के द्वारा रखा गया। इस अवसर पर बिजली कंपनी के सहायक अभियंता आर. के. तिवारी ने विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि इंद्रजीत विश्वकर्मा बिजली विभाग के लिए रीढ़ की हड्डी है जो बड़े ही ईमानदार और कुशलता के धनी व्यक्ति हैं। सभी कर्मचारियों ने फूल मालाओं से इनका स्वागत किया स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र के साथ साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्ना हुआ। आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्युत मंडल कोटर के संजय सोनी, भारतलाल वर्मा, केदार प्रसाद, अनूप साहू, धर्मेंद्र सोनी, ज्वाला यादव, संजू सिंह, दाल प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, अतुल सिंह, मयंक त्रिपाठी, गुड्डा सिंह, शेषमणि सिंह सहित सभी आऊट सोर्स के कर्मचारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

2383 हायर सेकण्ड्री स्कूलों में इस वर्ष शुरू की गई व्यावसायिक शिक्षा

भोपाल राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के लिये इस वर्ष 3 लाख विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दिलाई गई है। इस शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के 2383 हायर सेकण्ड्री स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ की गई है। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों को सुलभता से रोजगार उपलब्ध कराने के लिये व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि तेजी से बढ़ती हुई विश्व की अर्थव्यवस्था में हम सभी का किस प्रकार से योगदान हो। बढ़ती हुई आबादी के साथ जनता के लिये उनकी शिक्षा, कौशल तथा आकांक्षाओं के अनुरूप रोजगार का सृजन एक महत्वपूर्ण चुनौती है। इसी चुनौती का सामना करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए व्यावसायिक शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिये स्कूलों में नये ट्रेडों की शुरूआत की गई है। इसके लिये प्रशिक्षकों की सेवा भी ली जा रही है। शैक्षणिक गुणवत्ता के लिये प्रशिक्षण पर जोर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये इस वर्ष 40 हजार से अधिक शिक्षकों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिलाया गया है। प्रशिक्षण की व्यवस्था में प्रारंभिक तौर पर मास्टर ट्रेनर्स भी तैयार किये गये हैं। ड्रॉप-आउट बच्चों की संख्या कम करने के लिये प्रयास सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वीं से 6वीं, कक्षा 8वीं से 9वीं और कक्षा 10वीं से 11वीं में प्रवेश के समय अनेक विद्यार्थी स्कूल बदलते हैं। कुछ विद्यार्थी इस प्रक्रिया के दौरान आगामी कक्षा में प्रवेश ही नहीं ले पाते हैं। इस वजह से छात्रों के ड्रॉप-आउट की संभावना बढ़ जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी आगामी कक्षा में प्रवेश लें। ऐसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और प्राचार्य प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों से चर्चा कर निकटस्थ विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिये ठोस रूप से काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को अपने जिले में विद्यार्थियों की ड्रॉप आउट संख्या कम करने पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा गया है।  

उत्तराखंड : चमोली हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 55 मजदूर में से 47 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया,जबकि 8 अभी फंसे हुए

चमोली उत्तराखंड के चमोली में एवलांच को आए 24 घंटे से ज्यादा हो गए. अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए हैं. 47 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट में कुल 57 लोग काम कर रहे थे, जिसमें से दो लोग छुट्टी पर थे. ये सभी एवलांच की चपेट में आ गए. हालांकि 47 लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन 7 अभी भी फंसे हुए हैं. सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. मौसम चुनौती बना हुआ है. सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है. जैसे ही मौसम ठीक होता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो जाएगा. वहीं, सीएम धामी चमोली में ग्राउंड जीरों पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं. फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी है रेस्क्यू अभियान बचाव अभियान की जानकारी अपडेट करते हुए उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. चमोली जिले के ऊंचाई वाले गांव मांड़ा में हिमस्खलन के कारण फंसे कुल 55 बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) श्रमिकों में से 47 को बचा लिया गया है. 14 मजदूरों को शनिवार सुबह निकाला गया. जबकि 8 मजदूर अभी फंसे हुए हैं. एवलांच शुक्रवार सुबह 6:30 के करीब आया था. गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय में कराया गया भर्ती मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मांड़ा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, जोशीमठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है. अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है. फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है. इन राज्यों के हैं मजदूर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार फंसे हुए मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों से हैं. ऋषिकेष-बद्रीनाथ हाइवे पर भी गिरा पहाड़ों का मलबा कर्णप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर भी पहाड़ों का मलबा गिर गया. जिससे ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे अवरुद्ध हो गया है.  इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए हैं. हालांकि, पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है.

बोट क्लब पर 3 मार्च से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन, CM डॉ. मोहन करेंगे शुभारंभ

भोपाल राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर 3 मार्च से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर खेल प्रेमियों को जल क्रीड़ा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। चैंपियनशिप में 25 राज्यों से लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें रोइंग के कुल 14 इवेंट होंगे। यह चैंपियनशिप देश के शीर्ष रोवर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी। इन कैटेगरी में होगी प्रतियोगिताएं 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में सीनियर पुरूष, सीनियर महिला और पैरा रोइंग स्पर्धाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी। सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएँगी। सीनियर मेन्स वर्ग में सिंगल स्कल्स (M1X), डबल स्कल्स (M2X), कॉक्सलेस पेयर्स (M2-), कॉक्सलेस फोर्स (M4-), लाइटवेट मेन डबल स्कल्स (LM2X), ओपन डबल स्कल्स (M2X – सिविलियन), कॉक्सलेस फोर्स (M4- – सिविलियन), क्वाड्रपल स्कल्स (M4X) और कॉक्स्ड ईट्स (M8+) शामिल हैं। सीनियर महिला वर्ग में सिंगल स्कल्स (W1X), डबल स्कल्स (W2X), कॉक्सलेस पेयर्स (W2-), कॉक्सलेस फोर्स (W4-), लाइटवेट वुमन डबल स्कल्स (LW2X), क्वाड्रपल स्कल्स (W4X) और कॉक्स्ड ईट्स (W8+) की स्पर्धाएं होंगी। पैरा रोइंग स्पर्धाओं में पैरा मेन सिंगल स्कल (PR3M1X) और पैरा वुमन सिंगल स्कल (PR3W1X) प्रतियोगिताएँ होंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet