LATEST NEWS

स्कूल शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, गाडरवारा नगरपालिका में एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रस्ताव पारित

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगरपालिका की बैठक में सर्व-सम्मति से एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। इसका उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है, ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश में विकास की निरंतरता बनी रहे। बैठक में गाडरवारा शहर के विकास और निर्माण कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक, नगरपालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित थे।  

MP में वक्फ प्रॉपर्टी में करोड़ों की गड़बड़ी, 15008 संपत्तियां, नए संशोधन बिल से क्या होगा असर

भोपाल  मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड के अधीन 15008 संपत्तियां दर्ज हैं। इस हिसाब से इन सभी संपत्तियों से कम से कम 100 करोड़ रुपए सालाना आय होना चाहिए। जबकि सच यह है कि 02 करोड़ रुपया साल भी नहीं आ रहे हैं। कई नेताओं ने वक्फ की आमदनी से अपना पेट भरा है। इस नए बिल से उन्हीं लोगों का विरोध सामने आ रहा है। वास्तव में जरूरतमंद मुसलमान तो इस बिल से खुश है। यह बातें मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल ने कही हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अभी पैसा जन कल्याण के काम में खर्च नहीं हो पाता। अब नए बिल के लागू होने के बाद राशि आएगी तो जनकल्याण के लिए खर्च की जा सकेगी। सनवर ने आरोप लगाए कि वक्फ की संपत्तियों का अवैध उपयोग भी हो रहा है। वक्फ प्रापर्टी का गलत उपयोग भोपाल में नईम खान ने वक्फ की प्रापर्टी का गलत उपयोग किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सनवर पटेल ने एक प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश भर में वक्फ की संपत्तियों को लेकर कई जगहों पर शिकायतें हुईं। जिसमें न्यायालय के साथ सरकार के दफ्तर भी शामिल हैं। वक्फ बिल पेश हुआ तो विपक्ष ने डराने का काम किया। जेपीसी ने देश भर में घूमकर सुझाव मांगे। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुझाव मांगे हैं। 2 करोड़ लोगों ने दिए सुझाव दो करोड़ से अधिक लोगों ने इस पर अपने सुझाव दिए हैं। पटेल ने कहा कि देश के भाईचारे और समाज व देश हित में वक्फ बिल लाया गया है। असल हकदार जरूरतमंद मुसलमानों के लिए यह बिल है। चंद ताकतवर मुसलमान लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करके बैठे थे, वे इसका विरोध कर रहे हैं। अब असली जरूरत मंद मुसलमानों के हित में इन संपत्तियों से होने वाली आय को खर्च किया जा सकेगा। बड़ी गड़बड़ी का हुआ खुलासा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता रियाज खान ने वक्फ में 15 दुकानें बताई थी, इसकी जांच हुई तो 115 दुकानें मिलीं। ऐसे कई मामले हैं। ये वक्फ की आमदनी से अपना पेट भर रहे हैं। इस बिल से उन्हीं लोगों का विरोध सामने आ रहा है। जबकि जरूरतमंद मुसलमान तो इस वक्फ नए बिल से खुश हैं। विपक्ष पांच नाम बताए जिन्हें सीएए के कारण देश से निकाला गया पटेल ने कहा कि विपक्ष के लोग आज भी पांच नाम या एक नाम बता पाने की स्थिति में नहीं हैं कि सीएए के बाद किसी को देश से निकाला गया है। जेपीसी के बाद 15 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई थी और कलेक्टरों को फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। एमपी वक्फ बोर्ड ने 15 में से 12 बिंदुओं पर जानकारी भेज दी है। अब एमपी के लिए एक नया पोर्टल वामसी नाम से बनाया जा रहा है। शेष तीन बिन्दु राजस्व विभाग से संबंधित हैं जिसमें राजस्व रिकार्ड में संपत्तियों की क्या स्थिति है? निजी है या सरकारी है। बंदोबस्त के पहले जमीन का खसरा नम्बर क्या था? इसकी जानकारी कलेक्टरों से मांगी गई है। कांग्रेस नेताओं का वक्फ पर कब्जा, इसलिए कर रहे विरोध वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता रियाज खान 7.11 करोड़ की आरआरसी जारी हुई है। इन्होंने वक्फ में 15 दुकानें बताई थी, इसकी जांच हुई तो 115 दुकानें मिलीं। ऐसे ही 1.84 करोड़ की रिकवरी सागर जिले के बीना में कांग्रेस नेता इकबाल खान पर निकली है। नईम खान भोपाल के हैं, उनके विरुद्ध भी सवा करोड़ रुपए आरआरसी जारी हुई है। ये वक्फ की आमदनी से अपना पेट भर रहे हैं। इस बिल से उन्हीं लोगों का विरोध सामने आ रहा है। वास्तव में जरूरतमंद मुसलमान तो इस बिल से खुश है।

जिले में धर्मगुरु भी बता रहे हैं जल की महत्ता, बावड़ी को सहेजने के लिये श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

भोपाल इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जल संरक्षण की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने के लिये नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान में धर्मगुरु भी जुड़ रहे हैं। धर्मगुरुओं की प्रेरणा से नागरिक श्रमदान कर बावड़ी, कुओं और तालाबों को सँवार रहे हैं। इस सिलसिले में जिले के ग्राम बरलाई जागीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 4 भुजा नाथ मंदिर साँवेर के गुरु श्री आनंदाचार्य भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने आश्रम के बटुकों के साथ पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चार के साथ जल का पूजन भी किया गया। उपस्थितजनों को जल की महत्ता बतायी गयी। धर्मगुरु के आह्वान पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बरलाई जागीर की प्राचीन बावड़ी के लिये श्रमदान किया।  

वन विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला जबलपुर में हुई

भोपाल वन विभाग द्वारा जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट वन वृत्त की समीक्षा के लिये क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को जबलपुर में किया गया। कार्यशाला में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल ने विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिये कहा। श्री वर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी वन वृत्त में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इससे वन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यशाला में अपर मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव, पीसीसीएस कैम्पा श्री एच.यू. खान, एमडी एमएफपीएएफईडी श्री विभाष ठाकुर, पीसीसीएफ एडमिन श्री विवेक जैन, सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू श्री शुभरंजन सेन, पीसीसीएफ एचआरडी श्रीमती समिता राजौरा और वन वृत्त के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

धार्मिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने का प्रयास है, शराब बंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए धार्मिक स्थानों की पवित्र गरिमा को बनाए रखने के लिये शराब बंदी का प्रयास किया है, इसके लिये शासन ने भले ही राजस्व की हानि स्वीकार की है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी का निर्णय इसी दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 17 से अधिक शहरों में शराब बंदी की घोषणा कर उसे क्रियान्वित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल से दतिया रवाना होने से पहले मीडिया को जारी संदेश में यह विचार रखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन की ओर अग्रसर हो रही हमारी सरकार पर जनता की सेवा और कल्याण के लिए पीताम्बरा माई अपना आशीर्वाद बनाए रखें-यही प्रार्थना है।

कुछ आंतकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं जो कि अपना‌ रूट भी बदल सकते हैं, सुरक्षा बलों की टीमें काम में जुटी

सांबा जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों की हलचल देखी गई है जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आप को बता दें कि कठुआ और ऊधमपुर जिले के बीच के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने के चलते अब हर जगह पर व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच सुरक्षा बलों को यह सूचना मिली है कि यहां पर आतंकियों की गतिविधियां देखी गई है। जिला सांबा में आतंकवादियों के पुराने रूट बेई नाले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान एसओजी ने उन पुराने ठिकानों को खंगाला जो कि कुछ वर्ष पहले रूट रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अभी भी कुछ आंतकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं जो कि अपना‌ रूट भी बदल सकते हैं, जिससे पहले ही सतर्क होकर पुलिस टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने किया साफ, वह किसी भी तरह की ‘रेस’ में शामिल नहीं हैं, सियासी हलचल तेज

कोयंबटूर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को साफ किया कि वह प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं होती और यह पद सर्वसम्मति से तय किया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह किसी भी तरह की ‘रेस’ में शामिल नहीं हैं। इस बयान के बाद बीजेपी पद से उनके इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे हैं। कोयंबटूर में मीडिया से बातचीत के दौरान जब अन्नामलाई से पूछा गया कि क्या वह तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं नए प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं। मैं किसी भी प्रतिस्पर्धा में नहीं पड़ता।” अन्नामलाई से यह भी पूछा गया कि क्या एआईएडीएमके 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन करने की शर्त के रूप में उन्हें पद से हटवाना चाहती है? इस पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि बीजेपी आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और नए अध्यक्ष के चुनाव के वक्त इस पर बात होगी। वक्फ विधेयक पर दिया बड़ा बयान अन्नामलाई ने वक्फ विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गरीब मुसलमानों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने दावा किया कि 1913 से 2013 तक देशभर में 18 लाख एकड़ जमीन वक्फ के अधीन थी, लेकिन 2013 से 2025 के बीच 21 लाख एकड़ और जुड़ गई है। यानी अब कुल 39 लाख एकड़ जमीन वक्फ के अधीन हो गई है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के तिरुचेंदुरई में पूरे शहर को वक्फ घोषित कर दिया गया था और मंदिरों की जमीन को भी वक्फ संपत्ति बताने की कोशिश की गई थी। लेकिन संशोधन विधेयक से अब इन सभी विवादित मामलों का समाधान निकल आया है। वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण का आरोप अन्नामलाई ने दावा किया कि कई जगहों पर वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “पिछले साल वक्फ की 126 करोड़ रुपए की आय हुई थी। लेकिन कई जगहों पर कब्जा होने के कारण आय में गिरावट आई है। अब चार साल इंतजार करिए और देखिए कि वक्फ कितना पैसा कमाएगा और यह गरीब मुसलमानों को मिलेगा।” टीवीके के विरोध पर तंज वक्फ विधेयक के खिलाफ अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए अन्नामलाई ने कहा कि क्या उन्होंने इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष कोई आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराई थी? उन्होंने कहा, “टीवीके आखिर विरोध किस चीज़ का कर रही है? कानून में क्या गलत है? उन्हें खुद भी नहीं पता कि वे किस चीज़ का विरोध कर रहे हैं।” एनईईटी मुद्दे पर डीएमके को घेरा अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर एनईईटी परीक्षा को लेकर “नाटक” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब यह मामला पूरी तरह से खत्म हो चुका है। राष्ट्रपति द्वारा राज्य के विधेयक को खारिज कर दिए जाने के बाद अब डीएमके सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने डीएमके सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “अगर आपमें हिम्मत है तो सुप्रीम कोर्ट जाइए। लेकिन डीएमके सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी, क्योंकि एनईईटी परीक्षा को लागू करने का फैसला भी सुप्रीम कोर्ट ने ही दिया था।” मुरुगन मंदिर के अभिषेक पर विवाद मरुदामलाई भगवान मुरुगन मंदिर में हुए अभिषेक समारोह पर अन्नामलाई ने कहा कि जिस तरह से यह आयोजन हुआ, उससे यह संदेह पैदा हुआ कि यह ‘कुंभाभिषेकम’ था या “डीएमके सम्मेलन”। उन्होंने आरोप लगाया कि जबकि आम भक्तों को अनुमति नहीं दी गई, डीएमके के 750 खास लोगों को विशेष दर्शन पास दिए गए।

कलेक्टर ने किया 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण

 गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पेण्ड्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केन्द्राधिकारी से आज दिनांक तक मूल्यांकित एवं अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की विषयवार प्रविष्टि की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्राधिकारी को मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए 12 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा भी उपस्थित थे।

लगातार तीसरे महीने रोजगार में गिरावट के चलते गहराया संकट, 42 लाख भारतीयों की नौकरियां खतरे में, बढ़ी चिंता

नई दिल्ली देश में रोजगार के अवसर घटने की चिंता बढ़ती जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2025 में भारतीय श्रम बाजार में गिरावट आई है जिससे करीब 42 लाख लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है और कई ने रोजगार की तलाश पूरी तरह से बंद कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के मुकाबले मार्च में श्रम बल 45.77 करोड़ से घटकर 45.35 करोड़ हो गया जो नवंबर 2024 के बाद से सबसे कम है। साथ ही रोजगार की संख्या भी फरवरी में 41.91 करोड़ से घटकर मार्च में 41.85 करोड़ रह गई है। यह लगातार तीसरे महीने रोजगार में गिरावट को दर्शाता है। बेरोजगारी बढ़ने के बावजूद रोजगार में गिरावट रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च में बेरोजगारों की संख्या 3.86 करोड़ से घटकर 3.5 करोड़ रह गई। फरवरी के मुकाबले मार्च में करीब 36 लाख लोग सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश नहीं कर रहे थे जो शायद रोजगार के अवसरों की कमी के कारण श्रम बाजार से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आमतौर पर हर महीने बेरोजगारों की संख्या में करीब 10 लाख की शुद्ध वृद्धि होती है लेकिन इस बार मार्च में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत से घटकर 7.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वाइट कॉलर हायरिंग में कमी मार्च 2024 की तुलना में इस साल मार्च में वाइट कॉलर हायरिंग (ऑफिस में काम करने वालों की भर्ती) में भी 1.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण खुदरा, तेल-गैस और शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती की गिरावट है। रिपोर्ट के अनुसार होली और ईद की छुट्टियों के बावजूद वाइट कॉलर रोजगार बाजार में बदलाव आया है लेकिन यह गिरावट पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामूली रही। खुदरा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, तेल-गैस में 10 प्रतिशत और शिक्षा क्षेत्र में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आईटी क्षेत्र में भी हायरिंग में 3 प्रतिशत की कमी आई है। नौकरी के अवसरों में कमी का प्रभाव देश में रोजगार की स्थिति के बारे में बढ़ती चिंता यह संकेत देती है कि नौकरी के अवसर लगातार घट रहे हैं जिससे आर्थिक असंतुलन पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति बनी रही तो आने वाले महीनों में रोजगार बाजार पर और भी बुरा असर हो सकता है।  

राज्यपाल की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात हुई।  इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयो पर चर्चा की। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया की यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल को पहली बार अपने क्षेत्र में देखकर अभिभूत हुए ग्रामीण

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज नगर पालिका परिषद् सुकमा के वार्ड क्रमांक 01 सुभाषचंद्र बोस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवार के घर पहुंचकर उनसे भेंट की। यह पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश के राज्यपाल इस क्षेत्र में आए है। उन्हें देखकर ग्रामीणों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई । राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही समीर विश्वास के घर पहुचे और उनसे बातचीत कर शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। उनके आगमन से ग्रामीण अभिभूत हुए और उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया।

72 वर्षीय ताराचंद खत्री ने 65 वर्षीय पत्नी सीमा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी, खुद चौथी मंजिल से कूदा, हुई मौत

इंदौर 72 वर्षीय ताराचंद खत्री ने 65 वर्षीय पत्नी सीमा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी।इसके बाद गुस्से में ताराचंद ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।ताराचंद अक्सर टीवी पर धारावाहिक क्राइम पेट्रोल देखता था और हत्या कर आत्महत्या की धमकी दे चुका था। अन्नपूर्णा पुलिस जांच कर रही है। टीआई अजय नायर के मुताबिक घटना शुक्रवार करीब 12 बजे सिल्वर पैलेस कालोनी की है।65 वर्षीय सीमा खत्री पलंग पर बैठी हुई थी।पति ताराचंद से उसकी कहासुनी चल रही थी।गुस्से में ताराचंद कमरें में गया और कैंची उठा कर ले आया।सीमा ने बचने की कोशिश की लेकिन ताराचंद ने एक कैंची सीने में घोंप दी। उस वक्त बहु रिद्दी कचरा फैंकने नीचे गई थी।आवाज सुनते ही दौड़ते हुए घर में घुसी और ताराचंद के हाथ से कैंची छीनी।रिद्दी ने इसी इमारत में उपर रहने वाली ननद कविता राजानी को काॅल लगाया।स्वजन सीमा को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।कुछ देर बाद ताराचंद ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो ताराचंद को उठा कर अस्पताल ले गए।डाॅक्टर ने कुछ देर बाद उसको भी मृत घोषित कर दिया।ताराचंद का बेटे हरीश की राजवाड़ा पर दुकान है।वह प्रापर्टी खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है। बेटे के घर से निकलते ही झगड़ा करने लगा बुजुर्ग स्वजन ने पुलिस को बताया ताराचंद 15 साल से घर में रहता था। वह कोई काम काज भी नहीं करता था। इस वजह से उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर पौने 12 बजे हरीश काम के लिए घर से निकला था। ताराचंद ने झगड़ा करना शुरु कर दिया। बहु रिद्दी कचरा लेकर बाहर निकली और ताराचंद ने कैंची उठा ली। सीमा पलंग से उठ नहीं पाई कैंची मार दी। रिद्दी ने कैंची छीनने की कोशिश तो उससे भी विवाद किया। कुछ देर तीनों बैठ कर बात भी करते रहे। सीमा के सीने में कैंची लग चुकी थी। कविता और हरीश को बुलाया और रहवासियों की मदद से सीमा को अस्पताल ले गए। इसके बाद ताराचंद भी कूद गया।

जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे तब क्यों चुप थे जब गरीब का हक वक्फ माफिया मार रहे थे: कशि वारसी

मुंबई वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में पेश कर दिया गया है। अब वक्फ बिल पर सियासत तेज हो गई है। कई दलों का विरोध जारी है। वक्फ बिल पर मुस्लिम संगठनों का विरोध भी जारी है। वहीं कुछ ने बिल का समर्थन किया। इस बीच भारतीय सूफी फाउंडेशन पर भी रिएक्शन आ गया है। भारतीय सूफी फाउंडेशन के सदर कशिश वारसी ने कहा कि जो लोग इस बिल की मुखालफत कर रहे हैं, ये तब क्यों चुप थे जब गरीब मुसलमानों का हक वक्फ माफिया मार रहे थे। आज ये हालात क्यों आए? कशिश वारसी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि यह बिल कल्याण के लिए है। संसद में कहा गया कि वक्फ के पास करोड़ों की आय और संपत्ति है। उन्होंने सवाल किया कि जब अगर ऐसा होता तो मुसलमान गरीब क्यों रहते? वक्फ बोर्ड और वक्फ माफियाओं ने गरीब मुसलमानों के लिए स्कूल, अस्पताल और घर क्यों नहीं बनाए? वे कह रहे हैं कि वे कोर्ट जाएंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब वक्फ माफिया गरीब मुसलमानों के अधिकार छीन रहे थे, तब वे चुप क्यों थे? वारसी ने सवाल किया कि आप कह रहे हैं कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। नीयत खराब है। अगर सरकार की नीयत खराब है तो आप कहते हैं आप हाईकोर्ट जाएंगे। आप हाईकोर्ट जाइए दरवाजा खुला है लेकिन पहले वक्फ बिल को पढ़िए। अगर उसमें कुछ कुछ गलत है तो संसद बहस के लिए खुली है। संसद में सवाल उठा सकते हैं। आप हाईकोर्ट जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। मैं तो कहूंगा इससे पहले आपकी जुबान क्यों बंद थी? जब हक मारा जा रहा था। आपको बता दें कि लोकसभा में पास होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक के सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया गया। उच्च सदन में भी विधेयक पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। सत्ता पक्ष ने वक्फ जमीनों के दुरुपयोग और अवैध कब्जों का मुद्दा उठाते हुए संशोधनों की जमकर पैरवी की।

राज्यसभा में फिल्म एल2 एमपुरान को लेकर विवाद पर सुरेश गोपी का चढ़ गया पारा, रिजिजू ने बढ़कर किया शांत

नई दिल्ली राज्यसभा में उस वक्त माहौल गरमा गया जब केंद्रीय मंत्री और मशहूर एक्टर सुरेश गोपी ने फिल्म एल2 एमपुरान को लेकर उठे विवाद पर खुलकर जवाब दिया। जैसे ही सीपीआई सांसद जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया कि फिल्म पर 2002 के गुजरात दंगों की झलक दिखाने की वजह से राजनीतिक दबाव डाला गया, सुरेश गोपी भड़क उठे और अपनी कुर्सी से खड़े होकर सफाई पेश की। सुरेश गोपी को तमतमाया देख केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीच में दखल देकर उन्हें शांत कराया। जॉन ब्रिटास को जवाब देते हुए सुरेश गोपी ने कहा, “ये सिर्फ एक सच्चाई है, जिसे मैं हर भारतीय को बताना चाहता हूं। फिल्म के निर्माताओं पर सेंसर बोर्ड या किसी अन्य संस्था की कोई दबाव नहीं था। सुरेश गोपी ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म के थैंक यू कार्ड से उनका नाम हटाने का फैसला खुद उनका था। जॉन ब्रिटास के आरोपों का सुरेश गोपी ने दिया जवाब गोपी उन्होंने कहा, “मैंने खुद फोन करके निर्माताओं से कहा कि मेरा नाम हटा दें। ये मेरा फैसला था और अगर ये झूठ निकले तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।” उन्होंने बताया कि फिल्म से 17 हिस्से हटाने का निर्णय निर्देशक और मुख्य अभिनेता की सहमति से निर्माताओं ने खुद लिया था। इससे पहले भी सुरेश गोपी इस मुद्दे पर मीडिया से मुखातिब हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, “तो विवाद है क्या? कौन विवाद खड़ा कर रहा है? ये सब बिजनेस है, लोगों की मानसिकता से खिलवाड़ कर पैसा कमाने का तरीका है।” क्यो मचा है मोहनलाल की फिल्म एल2 एमपुरान पर बलाल दरअसल, मोहनलाल स्टारर फिल्म एल2 एमपुरान में 2002 के गुजरात दंगों को एक काल्पनिक रूप में दिखाया गया है, जिसमें पृथ्वीराज का किरदार जायेद मसीद इन घटनाओं से प्रभावित दिखता है। इस पर सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक हलकों में आपत्ति जताई गई, जिसके बाद निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से संपर्क कर स्वेच्छा से 24 कट लगाए। इनमें एक किरदार का नाम बदलना, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के दृश्य और धार्मिक स्थलों से जुड़े सीन हटाना शामिल है।

भारत समेत इन देशों में बॉयकॉट USA मुहिम तेज, ट्रंप के लिए जी का जंजाल बना ‘टैरिफ दांव’

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को विभिन्न देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ (जवाबी शुल्क) की घोषणा करते हुए एक चार्ट दिखाया था, जिसमें भारत, चीन, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों पर लगाई जाने वालीं नई टैक्स दरों का उल्लेख था। इस चार्ट के मुताबिक, भारत पर 26 फीसदी तो चीन पर 34 फीसदी (कुल 54 फीसदी) कर लगाया गया है। यूरोपीय देशों पर भी भारी भरकम टैक्स लगाया गया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि नई दरें तब तक लागू रहेंगी जब तक कि अमेरिका पिछले साल दर्ज किए गए 1.2 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार असंतुलन को कम नहीं कर लेता। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से दुनियाभर में खलबली है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार को ही अमेरिकी बाजार नैस्डैक करीब 6% टूट गया और Dow Jones इंडेक्स में 1600 अंकोंकी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका पर मंदी का खतरा मंडराने की भी आशंका जताई जा रही है। कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नए टैरिफ का बोझ अमेरिकी कंपनियों पर ही पड़ेगा और अंतत: अमेरिकी उपभोक्ताओं पर ही वे बोझ डाले जाएंगे। दूसरी तरफ कई देश जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। इस बीच, अब सोशल मीडिया पर अमेरिकी वस्तुओं और खुद संयुक्त राज्य अमेरिका के बहिष्कार का आह्वान किया जाने लगा है। ट्रंप की घोषणा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #BoycottUSA ट्रेंड करने लगा है। इतना ही नहीं गूगल सर्च में भी इसे दुनियाभर में सर्च किया जाने लगा है। Google सर्च डेटा के अनुसार, भारत समेत करीब एक दर्जन देशों में लोग BoycottUSA के बारे में सर्च कर रहे हैं। ऐसे देशों में भारत के अलावा कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विटजरलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। गूगल पर लोग क्या सर्च कर रहे? न्यूजवीक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से लेकर यूरोप और आस्ट्रेलिया तक लोग गूगल पर “अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करें (us products to boycott)”, “अमेरिकी उत्पादों की सूची का बहिष्कार करें (list of American products to boycott)”, “अमेरिकी ब्रांडों का बहिष्कार करें (American brands to boycott)” और “अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार कैसे करें (how to boycott American products)” जैसे सवाल खोज रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोग अपनी वैकेशन ट्रिप कैंसल कर रहे हैं और अमेरिका नहीं जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। कनाडाई लेखक जेफरी लुस्कोम्ब ने एक्स पर #BoycottUSA के साथ पोस्ट किया, “हमने पिछले महीने के लिए बुक की गई फ्लोरिडा की होली डे ट्रिप रद्द कर दी है। कनाडा में ही रहने का फैसला किया। सुना है कि कुछ अन्य कनाडाई लोगों ने भी ऐसा ही किया है। इसी तरह एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, “मैं अब कभी अमेरिका नहीं जाऊँगा। जहाँ तक संभव होगा, मैं अमेरिकी वस्तुओं और कंपनियों का बहिष्कार करूँगा।” अमेरिका में पर्यटकों की संख्या में गिरावट का अंदेशा रिसर्च फर्म टूरिज्म इकोनॉमिक्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि 2025 में अमेरिका की यात्रा में 5.5 फीसदी तक की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, #BoycottUSA का ट्रेंड पहली बार नहीं चला है। जब डोनाल्ड ट्रम्प मे इस साल जनवरी में शपथ ग्रहण किया था, तभी से #BoycottUSA शब्द ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा था। मार्च में, कनाडा, मैक्सिको, भारत और चीन समेत करीब पांच दर्जन देशों पर ट्रंप के टैरिफ दांव के बाद यूरोपीय संघ और कनाडा में इस तरह के हैशटैग और सर्च में तेजी से उछाल आया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet