LATEST NEWS

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया एसआईपीएफ विभाग द्वारा विकसित चैटबॉट का लोकार्पण

जयपुर,  प्रदेश के लगभग 12.5 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को जीपीएफ और राज्य बीमा खातों की जानकारी अब एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी । राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा विकसित चैटबॉट के माध्यम से उन्हें यह जानकारी प्राप्त होगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय से इस चैटबॉट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा किया गया यह नवाचार राज्य के लाखों कार्मिकों और पेंशनर्स के लिए ऋण आदि की सुविधा में साहूलियत देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा सूचना तकनीक एवं अन्य नवाचारों के द्वारा जन-सुविधाओं को सुलभ करने की दिशा में कदम उठाये जा रहे है। उसी कडी में यह महत्वपूर्ण पहल है। ऋण की पात्रता, खाते की राशि आदि जानकारी एक क्लिक पर- शासन सचिव वित्त (व्यय) नवीन जैन ने बताया कि विकसित किये गए एआई आधारित चैटबॉट के माध्यम से एसआईपीएफ मोबाईल एप, वेबसाईट एवं पोर्टल पर हिंदी एवं अग्रेजी भाषा में राज्य कार्मिक उनके राज्य बीमा एवं जीपीएफ योजना के तहत ऋण एवं आहरण की पात्रता, खाते जमा राशि, मनोनीत व्यक्ति की जानकारी आसानी से तथा किसी भी समय प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवाल चैटबॉट पर उपलब्ध होगे, कार्मिक जिस सवाल पर क्लिक करेंगा उसको उसका जवाब तत्काल प्राप्त हो जायेगा। निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग हेमपुष्पा शर्मा ने इस दौरान सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग सभी कार्मिकों का आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा तैयार किए गए ब्राउजर का भी विमोचन किया। इस दौरान संयुक्त शासन सचिव, वित्त (बीमा) धन लाल शेरावत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बिग बॉस फेम हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना एक्टिंग शुरू करने को तैयार

मुंबई, ‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना ने तलाक के बाद एक्टिंग में कदम रखने का फैसला किया है। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के बारे में पूछे जाने पर गौरव ने आईएएनएस को बताया, “एक्टिंग से ज्यादा, मुझे नई चीजें बनाने का शौक है। यूट्यूब हम जैसे लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हम अपनी पसंद की चीजें कर सकते हैं। मैं स्क्रिप्ट पर काम करने का आनंद ले रहा हूं और आने वाले महीने में होने वाली शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए गौरव ने कहा, “मैं अच्छी शॉर्ट फिल्मों के रूप में कुछ अच्छी कंटेंट बनाने जा रहा हूं। मैं एक नया शौक तलाशने के लिए उत्सुक हूं।” उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, तो गौरव ने कहा, “मुझे लगता है कि कभी-कभी आराम से बाहर आना रोमांचक होता है। मैं यात्रा करना और ब्लॉग बनाना भी जारी रखूंगा, क्योंकि मैं 56 से ज्यादा देशों में जा चुका हूं और मुझे लगता है कि दुनिया में बहुत कुछ है।” गौरव ने आगे सवाल का जवाब देते हुए कहा, “एक बिजनेसमैन से एक एक्टर बनना क्या दो अलग-अलग चीजें नहीं हैं?” उन्होंने कहा, “मैं अपनी कंपनी में खुशी-खुशी काम कर रहा हूं। मेरी करियर बदलने की योजना नहीं है। लेकिन क्रिएटिव इंडस्ट्री में नए व्यवसाय की तलाश करूंगा।” तलाक के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए गौरव ने बताया, “तलाक के बाद मैं पहले से ज्यादा शांत महसूस कर रहा हूं। मैं यात्रा कर रहा हूं और वही कर रहा हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मेरी कंपनी बहुत अच्छा काम कर रही है और मैं वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इसलिए प्रोफेशनली और इमोशनली रूप से मैं बहुत खुश हूं।”  

गर्मियों में त्वचा रहे निखरी-निखरी

गर्मियों में हमारी त्वचा में तेल की बारीक तह चढ़ने लगती हैं जो कील मुंहासों को निमंत्रण देती है। प्रातः एक गिलास ताज़े पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पीने से चेहरे की त्वचा में ताज़गी और निख़ार आता है। साथ ही त्वचा की चिकनाहट दूर होती है और कील मुंहासों की समस्याओं का समाधान होता है। -त्वचा की अतिरिक्त चिकनाहट को दूर करने के लिए गुलाब जल का प्रयोग भी लाभदायक रहता है। इसके लिए आप थोड़े से बेसन में गुलाब जल मिलाएं फिर इस मिश्रण को लेप की भांति चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के उपरांत चेहरे को स्वच्छ जल से धो लें, इससे आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा और त्वचा भी चिपचिपाहट से बची रहेंगी। -चेहरे की रंगत निखारने के लिए नारंगी के छिलके बहुत लाभदायक रहते हैं। इन छिलकों को चेहरे और हाथ-पांव पर रगड़ें। इसका रस त्वचा को मुलायम तो बनाता ही है, साथ ही ताज़गी भी प्रदान करता है। -आलू काट कर त्वचा पर मलने से त्वचा के दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। अपने चेहरे की त्वचा को स्वच्छ रखें। इसके लिए आप तीन चम्मच मैदा और बेसन लें, थोड़ी-सी हल्दी ले। इन सबको मिलाकर रख लें और जब प्रयोग करना हो उसमें चन्द बूंदे नींबू के रस और जैतून के तेल की मिला लें और उसे चेहरे की त्वचा पर मलें। ताजे पानी से मुंह को अवश्य साफ कर लें। इस मिश्रण विधि का प्रयोग चेहरे की त्वचा पर दिन में दो बार अवश्य करें। इससे आप अपने चेहरे की त्वचा में काफी परिवर्तन महसूस करेंगी। -ग्रीष्म ऋतु में खीरे का प्रयोग जहां तक हो अत्यधिक करें। एक बात का विशेषकर ध्यान रखें कि अपने चेहरे की अतिरिक्त चिकनाहट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजारू लोशन और क्रीम से स्वयं को बचाए रखें, क्योंकि ये लोशन चेहरे की त्वचा को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान ही पहुंचाते हैं। आपकी त्वचा का सबसे अधिक संबंध आपके आहार से होता है। अतः भोजन हमेशा पौष्टिक आहारों से युक्त ही करें। ग्रीष्म ऋतु में चेहरे को धूप से बचाएं। सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग समय के अनुसार करने से चेहरे की त्वचा पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है जबकि हर समय त्वचा पर सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग चेहरे की त्वचा को अनाकर्षक भी बना देता है।  

शाही ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि विवाद ने रोचक मोड़ लिया, नहीं मान सकते मस्जिद, मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली मथुरा की शाही ईदगाह को मस्जिद के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसकी वजह है कि यह भारतीय पुरातत्व विभाग के तहत संरक्षित स्थान है। हिंदू पक्ष ने यह दलील दी है, जिसके बाद मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस तरह मथुरा के शाही ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि विवाद ने रोचक मोड़ ले लिया है। इस पर शीर्ष अदालत का कहना है कि वह इस बात का परीक्षण करेगी कि आखिर इस दावे की क्या वैधता है। दरअसल हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलील के बाद इस मामले में ASI को भी पार्टी बनाने को कहा था। मुस्लिम पक्ष की याचिका सुनते हुए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की बेंच ने हिंदू पक्ष को नोटिस जारी किया है। मुस्लिम पक्ष की अपील सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘जहां तक यह सवाल है कि क्या एएसआई संरक्षित स्थान का इस्तेमाल मस्जिद के तौर पर किया जा सकता है। इस मामले में कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया जा सकता। आपने इस बारे में हाई कोर्ट को भी कुछ नहीं कहा। इस मामले को मेरिट के आधार पर ही सुना जाएगा।’ यही नहीं अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष को अपनी याचिका में संशोधन करने की परमिशन दी है, जो पहली नजर में सही फैसला लगता है। हिंदू पक्ष ने हाई कोर्ट में कहा था कि ASI द्वारा संरक्षित किसी स्मारक को मस्जिद के तौर पर प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके अलावा हिंदू पक्ष की दलील है कि ASI संरक्षित स्मारक होने के कारण यहां प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट भी लागू नहीं होता। अदालत ने कहा- दूसरी अर्जियों के साथ ही इसकी भी होगी सुनवाई बेंच ने कहा कि आपके पास अधिकार है कि अपनी अर्जी में संशोधन करें। अदालत ने कहा कि हिंदू पक्ष अपनी याचिका में संशोधन कर सकता है और उसमें यह दावा हो सकता है कि प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट लागू नहीं होता। अदालत ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। हम नई अर्जी को भी पहले से दायर मामलों के साथ ही सुनेंगे। अब इस मामले में 8 अप्रैल को अदालत में सुनवाई होगी। दरअसल हिंदू पक्ष ने इस मामले में हाई कोर्ट का रुख किया था। उनका कहना था कि एएसआई को भी इस केस में पार्टी बनाया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि शाही ईदगाह मस्जिद का संरक्षण वही करता है। इसलिए उसे भी पक्षकार बनाने के बाद ही मामले को आगे बढ़ाया जाए।

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए सिक्किम का शेड्यूल पूरा किया

मुंबई, एक्टर कार्तिक आर्यन डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सिक्किम में थे। इस दौरान उनके साथ उनकी ऐक्ट्रेस श्रीलीला भी मौजूद थीं। अब, ‘भूल भुलैया 2’ के एक्टर ने फिल्म के सिक्किम शेड्यूल को पूरा कर लिया है। अपनी शूटिंग डायरी की एक झलक शेयर करते हुए, कार्तिक ने सिक्किम की खूबसूरत सड़कों के बीच ड्राइविंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। पूरी सड़क पर धुंध छाए होने के कारण, हम केवल कार्तिक की कार को शहर से बाहर निकलते हुए देख सकते हैं। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि शहर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस है। सिक्किम में अपने टूर के दौरान, कार्तिक, श्रीलीला और अनुराग बसु ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मुलाकात की एक फोटो शेयर करते हुए, सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक नोट लिखा, जिसमें लिखा था, “बॉलीवुड मूवी मेकर अनुराग बसु और फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस श्रीलीला से मेरे आधिकारिक आवास, मिंटोक गैंग में मिलकर खुशी हुई। वे एक सप्ताह से राज्य में हैं, एमजी मार्ग और त्सोमो झील जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका काम हमारे राज्य के आश्चर्यजनक परिदृश्य, समृद्ध संस्कृति और अनूठी वास्तुकला को खूबसूरती से दर्शाता है। हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।” अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कार्तिक ने बताया कि वह अपनी असली ‘जिंदगी’ किसे मानते हैं। अपने काम की एक झलक शेयर करते हुए कार्तिक ने अपनी कार से चाय के बागानों का एक शांत वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पापोन और सुनिधि चौहान का लोकप्रिय गाना ‘क्यों’ बैकग्राउंड में बज रहा था। कार्तिक ने सेट से अपनी को-एक्टर श्रीलीला के साथ एक कैंडिड फोटो भी पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तू मेरी जिंदगी है।” इस फोटो में कार्तिक और श्रीलीला एक खूबसूरत लैंडस्केप वाले बगीचे में एक साथ बैठे हुए हैं, जो प्रकृति की शांति और आकर्षण से घिरा हुआ है। चाय का गिलास पकड़े हुए कार्तिक प्यार से अपनी नायिका को देख रहे हैं। कार्तिक ने अपनी अगली फिल्म के लिए लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक नया रफ लुक अपनाया है। कार्तिक की अगली फिल्म के सेट से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।    

एसीबी ने सीमांकन के नाम पर दस हजार की घूस लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

बलरामपुर पटवारी और रिश्वतखोरी एक तरह से पर्याय हो चुका है. ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है, जिसमें सीमांकन के लिए प्रार्थी से दस हजार रुपए की मांग करने वाले पटवारी को एसीबी ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. प्रार्थी राजेश पटेल परसडीहा जनपद पंचायत वाड्रफनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा अपने निजी भूमि के सीमांकन हेतु आवेदन दिया गया था, जिसके बाद राजस्व हल्का पटवारी हेमंत कुजूर उससे पैसे की डिमांड कर रहा था. प्रार्थी के अनुसार, पटवारी ने 10000 रुपए की मांग की थी. प्रार्थी ने बतौर एडवांस 2000 रुपए पटवारी को दे चुका था, जिसके बाद शेष 8000 रुपए की रकम देना था. आज पटवारी को रकम देने के लिए तहसील कार्यालय के ठीक सामने आवेदक पहुंचा था. पटवारी के रकम लेते हुए एसीबी की टीम ने 8000 रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया.

भूषण कुमार ने ‘इंडियन आइडल 15’ में स्नेहा शंकर को टीसीरीज में गाना का ऑफर दिया

मुंबई, टी-सीरीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने ‘इंडियन आइडल 15’ की प्रतिभागी स्नेहा शंकर को टीसीरीज में गाने का ऑफर दिया है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ अपने भव्य और यादगार फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन की संगीतमय यात्रा ‘ग्रैंडेस्ट 90’ नाइट’ के साथ अपने शिखर पर पहुंचेगी, जिसमें बॉलीवुड संगीत के स्वर्ण युग का जश्न मनाया जाएगा। इस खास रात में फाइनलिस्ट्स के शानदार परफॉर्मेंस होंगे, जहां जजों के पैनल में श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी मौजूद रहेंगे। फिनाले का सबसे बड़ा आकर्षण फाइनलिस्ट स्नेहा शंकर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक टी-सीरीज उन्हें करियर-डिफाइनिंग मौका देगी।भूषण कुमार ने एक खास वीडियो संदेश में स्नेहा की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, स्नेहा शंकर को विशेष रूप से धन्यवाद, आपने पूरे सीजन दिल से गाया, मुझे आपकी सभी परफॉर्मेंस याद हैं।आपने इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के गाने गाए। आपके जुनून, मेहनत और लगन को देखते हुए, मैं आपको टी-सीरीज के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करना चाहता हूँ। टी-सीरीज़ परिवार में आपका स्वागत है।    

दाग-धब्बों और एक्ने छिपाने के लिए सही करेक्टर का करे चुनाव

लड़कियां अक्सर खुद को और खूबसूरत या बेहतर दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कई बार मेकअप करने के बाद भी चेहरे पर मौजूद मुंहासे और दाग-धब्बे छिप नहीं पाते हैं। अगर आपका भी कंसीलर मुंहासे को ज्यादा उभार रहा है या डार्क सर्कल्स अब भी नजर आ रहे हैं, तो फिर आपको करेक्टर को अपने मेकअप किट का दोस्त बना लेना चाहिए। आइए जानते करेक्टर्स से जुड़ी जरूरी जानकारी- क्या करेक्ट करते हैं ये करेक्टर्स कलर करेक्टिंग मेकअप से डिस्कलरेशन को छिपाने में हेल्प मिलती है, वहीं इसके ऊपर कंसीलर अप्लाई कर लेने से वो और भी अच्छी तरह कवर हो जाता है। इसके लिए सबसे जरूरी है अपनी स्किन की उन खामियों को छिपाने के लिए सही कलर करेक्टर चुनना। लैवेंडर, ऑरेंज और ग्रीन जैसे शेड्स इस्तेमाल में थोड़े ट्रिकी हो सकते हैं। कलर करेक्टर लगाने से पहले फाउंडेशन लगाना चाहिए। करेक्टर जहां असामान्य रंगत को एक जैसा बनाता है, वहीं फांउडेशन कवरेज देकर स्किन टोन को एकसमान बनाता है।     येलो कलर करेक्टर: ये स्किन के पिंक कलर और रेडनेस को करेक्ट करता है। यह चेहरे की डलनेस से लड़ने के लिए काफी अच्छा है, क्योंकि मीडियम से फेयर स्किन टोन को इससे और भी निखार मिलता है।     ग्रीन कलर करेक्टर: अगर किसी के चेहरे पर रेडनेस हो गई है, तो ये शेड काफी हेल्पफुल है। ये शेड रेड स्पॉट, लाल रंग के बर्थमार्क, एक्ने को छिपाता है। इतना ही नहीं सनबर्न में भी ग्रीन करेक्टर इस्तेमाल किया जा सकता है।     पीच या ऑरेंज करेक्टर: ऑरेंज शेड्स के अंदर आने वाले कलर करेक्टर चेहरे के दाग-धब्बों और डार्कनेस को ठीक करते हैं। इस शेड का कोई भी करेक्टर चुनने के दौरान अपनी स्किन टोन का जरूर ध्यान रखें। लाइट स्किन पर जहां पीच ज्यादा सूट करता है, वहीं डार्क स्किन टोन पर ऑरेंज।     ब्लू करेक्टर: ये आपके चेहरे के पीलेपन को बैलेंस करता है। डार्क ऑरेंज वाले पिग्मेंटेशन में भी ये करेक्टर काफी काम का है। ग्रीन की तरह ही ब्लू को किसी भी स्किन टोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंसीलर या करेक्टर ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आप किसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। करेक्टर को स्किन के कुछ खास तरह के दाग-धब्बों, रेडनेस या डार्क सर्कल्स को बेअसर करने के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं, कंसीलर को आम कवरेज के लिए।

छुट्टी पर घर आया जवान हुआ लापता, माता-पिता ने मदद के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद में एक आर्मी का जवान लगभग 1 महीने से लापता है. वह अपने बीमार पिता के इलाज के लिए घर कलंगपुर आया हुआ था, लेकिन 6 मार्च को वह घर से अचानक निकला और अब तक लौटकर नहीं आया और न ही उसकी कोई खबर आई. गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चला, तो अब जवान के मां और बीमार पिता अपने बेटे को ढूंढने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपने बेटे को खोजने में मदद की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान शेजसिंह मंडावी जम्मू-कश्मीर में पदस्थ है. वह छुट्टी पर घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. परिजन काफी समय से जवान की तलाश कर रहे हैं, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. परिवार का कहना है कि शेजसिंह कहां है और किस हाल में है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. अब वे दर-दर भटक कर लोगों और शासन-प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि उनके बेटे को ढूंढने में मदद की जाए.

रामसागार पारा, श्रीरामपुर एवं लाटादादर को राजस्व ग्राम घोषित नहीं होने से सैकड़ों परिवारों को शासकीय योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ

महासमुंद बारनवापारा अभयारण्य के वन ग्राम से 399 परिवारों को दस वर्ष पूर्व महासमुंद जिले के रामसागार पारा (भावा), श्रीरामपुर एवं लाटादादर में लाकर शासन ने बसाया था. लेकिन आज तक इन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित नहीं किए जाने से सैकड़ों परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे परेशान ग्रामीण कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. वर्ष 2013 में महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत भावा के आश्रित ग्राम रामसागरपारा में बारनवापारा अभयारण्य के वनों में बसे 399 परिवारों में से 168 परिवारों को बसाया गया था. उस वक्त प्रत्येक परिवार को 12 डिसमिल मे मकान बनाकर दिया गया था, साथ में जीविकोपार्जन के लिए प्रत्येक परिवार को 5-5 एकड़ भूमि खेती- किसानी के लिए दी गई थी. उस वक्त के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसे राजस्व ग्राम बनाने के साथ सभी मूलभूत सुविधा प्रदान करने की बात कही थी, पर आज दस वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी ये ग्राम न तो राजस्व ग्राम घोषित हुआ, और न ही इन परिवारों की जमीन ऑनलाइन हुई, जिसकी वजह से इन ग्रामवासियों को शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है. इन परिवारों के बच्चों का न तो जाति प्रमाण पत्र बन पा रहा है और न ही निवास प्रमाण पत्र. इन लोगों का किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, मनरेगा का जॉब कार्ड, किसान सम्मान निधि, बैंक से ऋण भी नहीं मिल रहा है. परेशान ग्रामीण राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर आला अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. इस पूरे मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि जल्द से जल्द राजस्व ग्राम घोषित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. कलेक्टर के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवारों की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है.

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की करें पूजा और कन्या पूजन

हिंदू धर्म नवरात्रि को बहुत ही पवित्र माना जाता है. कहते हैं कि इस दौरान मां अपने भक्तों का उद्धार करने धरती पर आती हैं. नवरात्रि के दौरान सभी लोग मां भगवती के नौ रूपों आराधना तथा व्रत का पालन करते हैं. नवरात्रि के आठवे दिन मां महागौरी की अराधना की जाती है. मान्यता है कि मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं साथ ही सभी प्रकार के रोगों से भी मुक्ति मिलती है. कहते हैं कन्या पूजन के बाद ही नवरात्रि का व्रत पूरा होता है. कुछ लोग नवरात्रि के आठवे दिन यानी अष्टमी तिथि को भी कन्या पूजन करते हैं. वहीं अगर कन्या पूजन शुभ मुहूर्त और सही विधि से किया जाए. तो व्यक्ति को माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. अष्टमी और नवमी की तिथि कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि के शुरुआत 4 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगी. वहीं तिथि के समापन 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी, जिसके बाद महानवमी तिथि का शुरुआत हो जाएगी जो कि 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में अष्टमी तिथि का कन्या पूजन 5 अप्रैल और महानवमी 6 अप्रैल को होगी. मां महागौरी की पूजा विधि मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. उसके बाद पूजा स्थल की साफ सफाई कर मां महागौरी की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल से साफ कर लें. मां महागौरी को सफेद रंग अतिप्रिय है और इसलिए पूजा में सफेद रंग के पुष्प भी अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है. इसके बाद मां को रोली व कुमकुम का तिलक लगाएं, फिर मिष्ठान, पंच मेवा और फल अर्पित करें. अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करते समय उन्हें काले चने का भोग लगाना चाहिए. अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन भी शुभ माना जाता है. इसके बाद आरती व मंत्रों का जाप करें. महाअष्टमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रह सकता है. इस दौरान कन्या पूजन कर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. कन्या पूजन की सामग्री कन्याओं का पैर धोने के लिए साफ जल, और कपड़ा, बैठना के लिए आसन, गाय के गोबर से बने उपले, पूजा की थाली, घी का दीपक, रोली, महावर, कलावा ,चावल, फूल, चुन्नी, फल, मिठाई, हलवा-पूरी और चना, भेंट और उपहार. कन्या पूजन विधि कंजक पूजन के लिए अष्टमी या नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. फिर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान गणेश और महागौरी की पूजा करें. कन्या पूजन के लिए कन्याओं को और एक बालक को आमंत्रित करें. जब कन्याएं घर में आए तो माता का जयकारा लगाएं. उसके बाद सभी कन्याओं का पैर खुद अपने हाथों से धुलें और पोछें. इसके बाद उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं. फिर उनके हाथ में मौली या कलावा बाधें. एक थाली में घी का दीपक जलाकर सभी कन्याओं की आरती उतारें. आरती के बाद सभी कन्याओं हलवा-पूरी, चना का भोग लगाएं. भोजन के बात अपनी सामर्थ अनुसार कन्याओं को कुछ न कुछ भेंट जरूर दें. आखिरी में कन्याओं का पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें.

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर, निकोलस पूरन के लिए खतरा बने ये 2 भारतीय, एक का तो डेब्यू भी नहीं हुआ

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, वहीं अभी तक खेले गए 15 मुकाबलों में कुल 7 बार टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। इस सीजन रन इतने बन रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि छक्कों की भी खूब बरसात हुई होगी। बात आईपीएल 2025 में अभी तक लगे छक्कों की करें तो, 15 मैचों में कुल 291 बार गेंद सीधा बाउंड्री के पार जा गिरी है। इस दौरान वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि उनके लिए खतरा दो भारतीय बने हुए हैं। आईपीएल 2025 के सिक्सर किंग की लिस्ट में पूरन 15 छक्कों के साथ टॉप पर चल रहे हैं। उन्होंने यह छक्के तीन मैचों में जड़े। वहीं उनके अलावा अभी तक पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे लिस्ट में तीन ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ है। श्रेयस अय्यर ने अभी तक खेले 2 मैचों में 13 छक्के जड़े हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में ही 9 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाला नाम अनिकेत वर्मा का है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस 23 साल के खिलाड़ी ने मात्र 4 मैचों में महफिल लूट ली है। वह अभी तक 12 छक्के जड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब पूरी टीम ने घुटने टेक दिए थे तो इस युवा बल्लेबाज ने 74 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे लिस्ट में चौथे पायदान पर है, उन्होंने अभी तक 10 छक्के जड़े हैं। सीएसके में जाने के बाद उनके टी20 गेम में काफी सुधार देखने को मिला है। अब वह केकेआर के लिए धमाल मचा रहे हैं।

स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा : कंवर ढिल्लों

मुंबई, अभिनेता कंवर ढिल्लों का कहना है कि स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। स्टार प्लस के शो ‘उड़ने की आशा’ के नये प्रोमो ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है! जब दर्शकों को लगने लगा था कि सचिन और साइली की कहानी अब समझ आ रही है, तभी देशमुख परिवार की अचानक आई अमीरी ने सबकुछ उलटा-पुलटा कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पल में उनकी किस्मत बदल गई, जो परिवार अब तक पैसों की तंगी से जूझ रहा था, वो अचानक शाही अंदाज में एंट्री कैसे ले रहा है। ये बदलाव सिर्फ चौंकाने वाला नहीं, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रहा है। उनके इस अचानक से अमीर बनने के पीछे का राज़ क्या है। शो में सचिन का किरदार निभा रहे कन्वर ढिल्लों आने वाले एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा,दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।पूरे शो में लोग यह सोचते रहेंगे कि आगे क्या होगा। मैं ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहता, लेकिन यह पूरा सीन पागलपन से भरपूर होने वाला है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक ये एपिसोड्स देखें।  

इंटरव्यू में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये सामान्य सवाल, जानें क्या पूछे जाएंगे

किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया में साक्षात्कार सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। यह एक दो-तरफा प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवार और कंपनी, दोनो एक-दूसरे का मूल्यांकन करते हैं। अगर आप आए दिन इंटरव्यू देते रहते हैं, तो ध्यान रखें कि भले ही आप किसी भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार हों, लेकिन बगैर ठोस तैयारी के इंटरव्यू में शामिल होने से आपको फायदा कम नुकसान ज्यादा झेलना पड़ सकता है। ऐसे में, आपका प्रदर्शन पूर्व में की गई आपकी तैयारी पर निर्भर करता है। इंटरव्यू में किसी भी जोखिम से बचने के लिए आपको पहले से ही उसकी एक ऐसी सुनियोजित योजना बनानी चाहिए, जो भूमिका, जिम्मेदारियों और कंपनी से आपकी अपेक्षाओं पर आधारित हो। जॉब डिस्क्रिशन की तैयारी इंटरव्यू में जाने से पहले जॉब डिस्क्रिप्शन (जेडी) के बारे में अच्छे से जान लें। इससे आपको उस पद से जुड़ी, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, जिम्मेदारियों और उन्हें अच्छी तरह से निभाने के लिए जरूरी कौशल की जानकारी मिलती है। एक उम्मीदवार के पास भूमिका से जुड़ी जो जानकारियां होनी चाहिए, उन्हें लिख लेना बेहतर तरीका है। वार्मअप प्रश्नों का अभ्यास इंटरव्यू लेने वाले सीधे आपसे कठिन सवाल नहीं पूछेंगे। आपसे सबसे पहले आपके व्यक्तित्व, अनुभव, पृष्ठभूमि या अनुभव से जुड़े वार्मअप सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब आप सहजता से और अच्छी तरह से दे सकते हैं। ऐसे प्रश्नों की एक सूची बना लें और उन पर काम करें। क्या, कैसे और क्यों इंटरव्यू चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, एक संरचित प्रारूप का पालन करके ही आप उसमें सफल हो सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक साक्षात्कारकर्ता के सवालों को ध्यान से सुनने और उनका आकलन करके उत्तर देने का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा आप तभी कर सकते हैं, जब आप प्रश्न में छिपे क्या, कैसे और क्यों जैसे कारकों की पहचान कर पाएं। पिछले इंटरव्यू के सवालों या किसी पेशेवर की मदद लेकर आप ऐसा कर सकते हैं। योग्यता और डिग्री से जुड़ें सवाल योग्यता से जुड़ें सवाल आपको यह पता लगाने का मौका देते हैं कि आप किन क्षेत्रों में अच्छे हैं और किनमें सुधार करने की जरूरत है। इससे जुड़ें सवालों का अभ्यास करके आप आकलन कर पाएंगे कि नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कौन-से कौशल होने जरूरी हैं। जोखिम और उच्च दबाव साक्षात्कार में आपसे ऐसे अनुभवों के बारे में भी पूछा जा सकता है, जिनमें कुछ नया करने के लिए आपने जोखिम उठाया हो या जब आपको उच्च दबाव वाली स्थिति में कठिन निर्णय लेने पड़ें हों। ऐसे प्रश्नों के लिए भी तैयार रहें।  

ड्रैगन-अमेरिका में ट्रेड वार शुरू, ट्रंप के टैरिफ के बाद चिनफिंग ने भी लगाया 34% जवाबी टैक्स

बीजिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 अप्रैल को दुनिया के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के साथ ही वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका जताई जाने लगी. अब यह व्यापार युद्ध शुरू होता दिख रहा है क्योंकि चीन भी अमेरिका पर बराबरी का टैरिफ लगाने जा रहा है. चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका से आयातित सभी सामानों पर 10 अप्रैल से 34% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि चीन का यह टैरिफ अमेरिका के हालिया टैरिफ का जवाब है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘2 अप्रैल 2025 को अमेरिकी सरकार ने देश में आयातित सभी चीनी सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया. अमेरिका का यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के खिलाफ है जो कि चीन के वैध अधिकारों को नुकसान पहुंचाता है. यह दादागिरी है जो न केवल अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि वैश्विक आर्थिक विकास, उत्पादन की स्थिरता और सप्लाई चेन को भी खतरे में डालेगा.’ चीनी मंत्रालय ने अमेरिका से टैरिफ हटाने का आग्रह कहते हुए कहा, ‘चीन अमेरिका से आग्रह कहता है वो बातचीत के जरिए तुरंत अपने एकतरफा टैरिफ उपायों को हटा ले ताकि व्यापार को लेकर जो भी मतभेद हैं उन्हें सुलझाया जा सके.’ अमेरिका को रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर भी नियंत्रण लगाएगा चीन अमेरिकी टैरिफ से नाराज चीन न केवल अमेरिका पर बराबरी का टैरिफ लगा रहा है बल्कि उसने यह भी कहा है कि वो अमेरिका को अब रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर भी नियंत्रण लगाएगा. चीन ने कहा है कि वो अमेरिका को मध्यम और भारी रेयर अर्थ मेटल्स यानी दुर्लभ-पृथ्वी धातुओं के निर्यात पर नियंत्रण लगा रहा है. इन धातुओं में समारियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, डिस्प्रोसियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और यिट्रियम शामिल हैं. यह नियंत्रण 4 अप्रैल से ही लागू भी हो गया है. वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘चीनी सरकार कानून के अनुसार प्रासंगिक वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण लागू कर रही है. इसका मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की बेहतर सुरक्षा करना और परमाणु अप्रसार जैसे अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करना है.’ चीन ने पहले ही दी थी जवाबी टैरिफ की धमकी ट्रंप ने पहले ही अमेरिका में आयात होने वाले चीनी सामानों पर 20% का टैरिफ लगाया था.  2 अप्रैल को फिर उन्होंने चीन पर 34% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जिसके बाद चीनी सामानों पर अमेरिका का टैरिफ 54% हो गया. चीन ने गुरुवार को अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ की निंदा करते हुए कहा था कि वो इन तरीकों का ‘दृढ़ता से विरोध करता है और अपने अधिकारों, हितों की रक्षा के लिए जवाबी उपाय’ लागू करेगा. गुरुवार को एक बयान में, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानदंडों का उल्लंघन बताया और तर्क दिया था कि इससे प्रभावित देशों के वैध अधिकारों को काफी नुकसान पहुंचता है. क्या है टैरिफ? टैरिफ एक तरह का टैक्स है, जो वस्तुओं के आयात पर लगाया जाता है। इसे आयात शुल्क भी कहते हैं। वस्तुओं का आयात करने वाले को यह टैक्स सरकार को देना पड़ता है। आम तौर पर कंपनियां टैरिफ का बोझ ग्राहकों पर डालती हैं। क्या है पारस्परिक टैरिफ? पारस्परिक टैरिफ का मतलब है कि कोई देश दूसरे देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा, जितना टैरिफ दूसरा देश उस पर लगा रहा है। ट्रंप ने भी दूसरे देशों को पारस्परिक टैरिफ की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि हम दूसरे देशों पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना वे हमारे उत्पादों पर लगाते हैं। अमेरिका भारत पर कितना टैरिफ लगाता है? भारत से अमेरिका निर्यात किए जा रहे उत्पाद जैसे स्टील, एल्युमिनियम और ऑटो पर पहले से ही 25 प्रतिशत टैरिफ लग रहा है। बाकी उत्पादों पर 5-8 अप्रैल के बीच 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। इसके बाद 9 अप्रैल से भारत के उत्पादों पर 27 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। अमेरिका के टैरिफ वार से 60 से अधिक देश प्रभावित होंगे। अमेरिका ने क्यों किया है टैरिफ का एलान? अमेरिका का दावा है कि टैरिफ से अमेरिका में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार घाटा कम होगा। अमेरिका कई देशों के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार असंतुलन का सामना कर रहा है। खा कर चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा काफी अधिक है। वस्तुओं के व्यापार में भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 2023-24 में 35.31 अरब डॉलर रहा था। किन सेक्टर्स को टैरिफ से छूट मिली है? थिंक टैंक जीटीआरआइ के अनुसार, आवश्यक और रणनीतिक वस्तुओं को टैरिफ से छूट मिली है। जैसे फार्मा, सेमीकंडक्टर, तांबा और ऊर्जा उत्पाद जैसे तेल, गैस, कोयला और एलएनजी। टैरिफ का भारत पर क्या होगा असर? भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार, वाणिज्य मंत्रालय अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 27 प्रतिशत टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है। हालांकि, इसका असर मिला-जुला होगा और यह भारत के लिए बड़ा झटका नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर क्या चल रहा है? फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे। उस समय दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने के लिए एक व्यापार समझौते की बात कही थी। दोनों देश समझौते के पहले चरण को इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। क्या है व्यापार समझौता? व्यापार समझौते में दो व्यापारिक साझीदार देश या तो आयात या निर्यात शुल्क बड़े पैमाने पर घटाते हैं या ज्यादातर उत्पादों पर शुल्क खत्म कर देते हैं। इसके अलावा वे सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों को आसान बनाते हैं। क्या अमेरिका के टैरिफ डब्ल्यूटीओ के नियमों के हिसाब से हैं? अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के विशेषज्ञ अभिजीत दास के अनुसार ये टैरिफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)  के नियमों का उल्लंघन करते हैं। सदस्य देश के पास अधिकार है वह इनके खिलाफ डब्ल्यूटीओ में जाकर अपील करें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet