LATEST NEWS

मोहम्मद यूनुस से पीएम मोदी ने की बेमन से मुलाकात? तस्वीरों और वीडियो में दिखी तल्‍खी, पहले किया था मिलने से मना

बैंकॉक  बैंकॉक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बीच मुलाकात हुई है। पहले संभावना जताई गई थी मुलाकात नहीं हो सकती है, लेकिन बांग्लादेश ने बार बार इस द्विपक्षीय बैठक के लिए आग्रह किया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शेख हसीना, चिकन नेक, चीन से दोस्‍ती को लेकर बातचीत की गई है। ये मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली है। दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई है जब बांग्लादेश और भारत के बीच के संबंध तनावपूर्ण हो चुके हैं। वहीं मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन का दौरा किया था, जहां बीजिंग में उन्होंने बांग्लादेश को ‘समंदर का गार्जियन’ बताया था। जिसका जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा तटरेखा भारत की है। बैंकॉक में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। क्योंकि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर होने वाले लगातार हमलों और शेख हसीना के भारत में रहने को लेकर ढाका और दिल्ली के बीच महीनों से तनाव बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी, मोहम्मद यूनुस से मिलने के लिए तैयार हुए थे। इससे पहले मोहम्मद यूनुस ने पिछले साल दिसंबर में नई दिल्ली आने के लिए अनुरोध भेजा था, लेकिन भारत की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस में मुलाकात बीजिंग की यात्रा के दौरान मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र और भूटान, नेपाल और बांग्लादेश में “चीनी अर्थव्यवस्था के विस्तार” की बात की थी, जिसने दिल्ली को आक्रोश में भर दिया है। नई दिल्ली को बांग्लादेश के एंटी इंडिया रूख से चिंता है और भारत को मोहम्मद यूनुस के रवैये पर गहरा शक है। इस मुलाकात के दौरान आई तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि द्विपक्षीय वार्ता के लिए बैठने से पहले दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। गुरुवार रात बिम्सटेक नेताओं के रात्रिभोज में भी मोदी और यूनुस एक दूसरे के बगल में बैठे देखे गए थे, जिससे दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। इस मुलाकात को भारत और बांग्लादेश संबंधों में मौजूदा तनावपूर्ण दौर के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है. इससे पहले दोनों नेताओं को थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा की ओर से आयोजित डिनर में एक-साथ देखा गया था. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब मोहम्मद यूनुस अपने चीन दौरे के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता को लेकर विवादों में रहे हैं. चीन दौरे पर गए बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने चीन की धरती पर कहा था कि इस क्षेत्र के समंदर का एक मात्र गार्जियन ढाका है. चीन को अपने देश में निवेश करने का न्योता देते हुए यूनुस ने कथित तौर पर भारत की मजबूरियां गिनाई थी और चीन को लुभाते हुए कहा था कि उसके पास बांग्लादेश में बिजनेस का बड़ा मौका है. मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है. वे चारों ओर से भूमि से घिरे हुए देश हैं, भारत का लैंड लॉक्ड क्षेत्र हैं. उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. इस पूरे क्षेत्र में जो समंदर है उसका एक मात्र गार्जियन बांग्लादेश है. हालांकि, पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता को लेकर दोनों ही देशों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ब्योरा जारी नहीं किया गया है. अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ा. भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर बार-बार चिंता जताई है. बता दें कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात  पिछले साल पांच अगस्त को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद पहली बार हुई है. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना तभी से भारत में रह रही हैं.

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्ते मनाया जाएगा राम नवमी का जश्न

मुंबई कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्त राम नवमी का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स कुछ खास पकवान बनाएंगे। हालांकि उस दौरान हमेशा की तरह हंसी-ठिठोली देखने को मिलेगी। शो के तीन प्रोमो जारी हुए हैं। एक में जहां एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के बीच कुछ अलग ही कनेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ की बताई डिश सुनकर सबके होश ही उड़ गए। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के पहले प्रोमो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के स्टेशन पर भारती आती हैं। वहां कॉमेडियन उन्हें एक सफेद रंग का कुछ पाउडर टेस्ट कराते हैं। ये जांचने के लिए कि वह क्या है। हालांकि कश्मीरा उसे शक्कर बताती हैं लेकिन जैसे ही भारती और कृष्णा उसे एक चुटकी टेस्ट करते हैं, फौरन थूक देते हैं। इतना ही नहीं, विक्की जैन, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, सबको वह चखाते हैं और उस कड़वाहट से सबका मुंह खराब हो जाता है। सुदेश तो कहते हैं कि- जहर है ये। कश्मीरा भी जोर से पूछती हैं कि फिर क्या है ये? अभिषेक-समर्थ के खाने पर कृष्णा की पंच लाइन वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ हरपाल सिंह सभी को जेवर बनाने के लिए कहते हैं, जो खाने की चीज से बनी होती है। इसमें मुकुट, कान के दो कुंडल और गले का एक हार शामिल होता है। कृष्णा कहते हैं कि ये बना तो लेंगे लेकिन इसे पहनेगा कौन? इधर अंकिता आंटा गूथ रही होती हैं और वह थाली गिर जाती है। इधर कश्मीरा मास्क बनाती हैं, जिसका मजाक भारती उड़ाती हैं। अभिषेक और समर्थ अपना पकवान फ्राई कर रहे होतें हैं कि टूट जाता है, जिस पर कृष्णा कहते हैं, ‘दिल हो या खाना हो.. इनका टूट ही जाती है।’ एल्विश यादव मार रहे हैं अभिषेक कुमार को लाइन? इसके बाद तीसरे प्रोमो में एल्विश यादव आटे के लिए समर्थ और अभिषेक के स्टेशन पर जाते हैं और कहते हैं कि वो आटा उनका है। उन्होंने बहुत मुश्किल से गूथा है। लेकिन अभिषेक कहते हैं कि ये वाला हमारा है। लेकिन एल्विश बोलते हैं कि उन्हें दोनों ही उन्हें अपना लग रहा है। अभिषेक जवाब देते हैं कि दोनों कैसे उनके हो जाएंगे। तब एल्विश कहते हैं- तुम भी तो मेरे हो। अभिषेक ने कहा- एल्विश भाई तू मेरे पर लाइनें मारने लग गया है। ये अच्छी बात नहीं। मौके पर चौका मारते हुए राहुल वैद्य ‘मां का लाडला बिगड़ गया’ गाना गाकर चिढ़ाते हैं। फिर अभिषेक, राव साहब को बुलाते हैं और आंख मारते हैं और एल्विश भी वैसा ही रिएक्शन देते हैं और ये देख सब हंस पड़ते हैं।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए बजट आवंटन में देरी, पात्र बालिकाओं को अभी नहीं मिली योजना की किश्त

ग्वालियर मध्य प्रदेश सरकार ने कई जिलों की पात्र बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की पिछली वित्तीय वर्ष की राशि अभी तक आवंटित नहीं की है। इसके पीछे सरकार के पास बजट की कमी बताई जा रही है। असल में, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बजट का मद अलग है, शासन स्तर पर इसका एक पूल बना हुआ है, जिसमें जिलों को राशि का आवंटन हर वर्ष शासन से किया जाता है। आमतौर पर प्रत्येक वर्ष 20 से 31 मार्च के बीच इसका बजट शासन से पूल में जारी कर दिया जाता रहा है लेकिन अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह आ जाने के बावजूद ग्वालियर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, झाबुआ सहित कई जिले बजट आवंटित होने से वंचित रह गए हैं। 36 हजार से ज्यादा बालिकाओं को नहीं मिली किश्त ग्वालियर में 36 हजार से ज्यादा पात्र बालिकाओं को बीते वित्तीय वर्ष की किश्त नहीं मिल पाई है। यहां योजना के मद में 22 करोड़ से ज्यादा का भुगतान होना है। ग्वालियर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन का कहना है कि शासन स्तर से बताया गया है कि जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर व स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अभिभावक को बच्ची के जन्म के समय पंजीकरण कराना होता है। पात्र बच्चियों के खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये लगातार पांच वर्ष तक जमा किए जाते हैं। 21 वर्ष की आयु होने पर ब्याज की राशि मिलाकर प्रत्येक बालिका को कुल एक लाख 43 हजार रुपए मिलते हैं। संबल में भी ली गई थी लाड़ली योजना की राशि पूर्व में जब प्रदेश में संबल योजना शुरू की गई थी तो इसके लिए लाडली लक्ष्मी योजना के मद से राशि ली गई थी, यह राशि इसके बाद वापस नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि लाडली लक्ष्मी योजना के मद से इसलिए भी राशि लिया जाना संभव हो जाता है, क्योंकि इसमें बड़ी राशि पूल में होती है।

बैगेज की टेंशन खत्‍म, एयर इंडिया ने अपने सिस्‍टम में जोड़ा ऐपल एयर टैग

नई दिल्ली विमान से सफर करने वालों टेंशन रहती है कि कहीं उनका सामान खो ना जाए। बैगेज पॉइंट पर भी लोग इंतजार में रहते हैं कि उनका बैग कब आएगा या कहां पहुंचा है। यह प्रॉब्‍लम काफी हद तक सॉल्‍व हो सकती है। एयर इंडिया ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से खोये हुए सामान को या अपने बैगेज को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने अपने सिस्‍टम में ऐपल एयर टैग (Apple AirTag) को जोड़ लिया है। अब जो भी यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करेंगे और उनके पास आईफोन, आईपैड या आईमैक है तो वह अपने सामान को ट्रैक कर पाएंगे। एयर इंडिया का दावा है कि वह इस सुविधा को पेश करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी है। कंपनी के मुताबिक वह हर साल 10 करोड़ से ज्‍यादा सामान को जिम्‍मेदारी के साथ यात्रियों तक पहुंचाती है। 99.6 फीसदी सामान यात्रियों को टाइम पर मिल जाता है, लेकिन कुछ सामान एयरपोर्ट पर फ्लाइट छूटने की वजह से लेट हो जाता है। अब एयरटैग की मदद से उस सामान की ढूंढने में मदद ली जा सकेगी। कहां ढूंढ पाएंगे लोग अपना सामान     एयर इंडिया ने बताया है कि लोग अपना खोया हुआ सामान वेबसाइट पर “Track My Bags” टैब में देख पाएंगे। अगर आप ऐपल यूजर हैं और आपका सामान एयर इंडिया की फ्लाइट में खो जाए, तो जानते हैं कि AirTag कैसे काम करेगा।     अगर एयर टैग लगा हुआ सामान खो गया है, तो यात्रियों को एयर इंडिया के बैगेज काउंटर में इसकी जानकारी देनी होगी। वहां मौजूद कर्मचारी एक फॉर्म भरने में मदद करेंगे।     उसके बाद यात्री को एयरटैग की लोकेशन शेयर करनी होगी। इसके लिए अपने आईफोन में फाइंड माई ऐप में जाकर शेयर आइटम लोकेशन का लिंक एयर इंडिया को भेजना है।     अब यह लिंक भेजना कैसे है, वह भी जानते हैं। अगर आप एयर इंडिया का मोबाइल ऐप यूज करते हैं तो कस्‍टमर सपोर्ट पोर्टल में जाएं। वहां बैगेज सिलेक्‍ट करें। फ‍िर लॉस्‍ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज पर जाकर लिंक ऐड कर दें।     इसी तरह वेबसाइट पर लिंक ऐड करने के लिए भी आपको लॉस्‍ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज पर जाना होगा। वहां लिंक सबमिट करके पीआईआर नंबर डालना होगा। यह वही नंबर है, जो फॉर्म भरते वक्‍त आपको मिला होगा।     इसके बाद आप अपना स्‍टेटस चेक कर सकते हैं। एयर इंडिया की ओर से भेजे गए ई-मेल लिंक में स्‍टेटस देखा जा सकेगा।     जैसे ही एयर इंडिया की टीम को आपका सामान मिलेगा, वह आपको हैंडओवर कर देगी। ध्‍यान देने वाली बात है कि ऐपल एयरटैग का फायदा उन यात्रियों को ही मिलेगा, जो ऐपल डिवाइसेज जैसे-आईफोन, आईपैड आदि यूज करते हैं।

गरियाबंद में ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही : 12वीं के बजाए 10वीं का थमाया पेपर, 3 जिम्मेदारों पर कार्रवाई

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. कक्षा 12वीं की परीक्षा में 10वीं कक्षा के पेपर बच्चों में बांट दिए गए. इस लापरवाही से कल आयोजित होने वाले 10 वीं का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया. जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला लोहरसी परीक्षा केंद्र का है. पेपर बांटने में गड़बड़ी को लेकर केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि आज 12 वीं का गृह विज्ञान का पेपर था, लेकिन गलती से 10 वीं का गृह विज्ञान पर्चा दे दिया गया था. हालांकि गलती का पता चलते ही केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पेपर बदल दिया. लेकिन परीक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष समेत 3 जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की है. DEO सारस्वत ने अब दसवीं के खुल चुके पर्चे को बदलने के अलावा परीक्षा की तारीख निरस्त करने के लिए राज्य ओपन परीक्षा को पत्र भेजा है. डीईओ सारस्वत ने बताया कि लापरवाही के चलते ड्यूटी में तैनात केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह,सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव,और ऑब्जर्वर नितू साह को हटाया गया है.

‘अदृश्यम 2 -द इनविज़िबल हीरोज’ में दुर्गा की भूमिका के लिए पूजा गोर ने की खास तैयारी

मुंबई, अभिनेत्री पूजा गोरी ने सोनी लिव के जासूसी थ्रिलर शो ‘अदृश्यम 2 – द इनविज़िबल हीरोज’ के लिये खास तैयारी की। पूजा गोर ने अदृश्यम 2- द इनविज़िबल हीरोज में दुर्गा का किरदार निभाया है। पूजा गोर ने हाल ही में इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए। पूजा ने बताया, “एक्शन सीन मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था और इसमें सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन की भी सख्त जरूरत थी। मैंने हथियार चलाना सीखा, जो मज़ेदार तो था, लेकिन साँसों को नियंत्रित करना एक ऐसा पहलू था, जिसने मुझे चौंका दिया। जटिल दृश्यों में यह सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ।” पूजा ने बताया,“दुर्गा के किरदार में नैतिक उलझन है। वह न तो पूरी तरह अच्छी है और न ही बुरी। उसकी रहस्यमयता मुझे बहुत आकर्षक लगी। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने पहले उसकी आंतरिक दुनिया रची, उसके डर, विश्वास और अविश्वास को समझा। इसके बाद मैंने खुद को उसकी मानसिकता के हवाले कर दिया। शारीरिक ट्रेनिंग तो बाद में आई, असली तैयारी उसके भीतर की जिम्मेदारियों और मनोस्थिति को महसूस करना था।” ‘अदृश्यम 2-द इनविज़िबल हीरोज’ जासूसी थ्रिलर है, जो पहचान छुपाकर देश के लिए काम करने वाले जांबाज़ हीरोज की टीम पर आधारित है। इस टीम की अगुवाई ऐजाज़ खान द्वारा निभाए गए रवि वर्मा करते हैं और इस सीजन में पूजा गोर का दमदार किरदार भी टीम का हिस्सा बनता है। यह नया सीजन रोमांच और रहस्य को नए मुकाम तक ले जाने का वादा करता है, जहां हर मिशन बड़ा और हर एक्शन सीन दिल की धड़कनों को तेज करने वाला है। यह शो सोनी लिव के लिए अंशुमन सिन्हा द्वारा डेवलप किया गया है, जिसका निर्माण सचिन पांडे और आदित्य पांडे ने किया है। इसके शो रनर अंशुमन सिन्हा और कुमार चाणक्य हैं।  

सीबीआई की टीम पहुंची विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश के घर

दुर्ग महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम फिर भिलाई पहुंची. यहां विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश के घर टीम वारंट लेकर छानबीन करना चाहती थी. लेकिन राकेश (भोलू) के घर ताला लटका मिला. इसके बाद सीबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (3 अप्रैल) को विधायक के प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव के घर पहुंची तब टीम में सुरक्षा कर्मी और 5 अधिकारी मौजूद थे. टीम ने 10 से 15 मिनट में घर की तस्वीरें ली पड़ोसी से राकेश श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर लिया और कुछ जानकारी ली. इस दौरान अधिकारियों ने नही घर को सील किया और न ही कोई नोटिस चस्पा किया. छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सीबीआई की टीम भोलू श्रीवास्तव के घर आई थी. वे भी वहां पहुंचे थे. टीम ने राकेश के घर का फोटो-वीडियो लिया और फिर लौट गई. बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की ओर से भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में राकेश श्रीवास्तव विधायक के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होते हैं. यह सर्च महादेव सट्टा एप  के लिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले बार भिलाई विधायक के निवास पर सीबीआई की टीम ने महादेव एप के मामले में दबिश दी थी.

‘घोस्‍ट राइडर’ फेम निकोलस केज के बेटे को कोर्ट ने सुनाई सजा

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सुपरस्‍टार और ‘घोस्‍ट राइडर’ फेम निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को कोर्ट ने गुंडागर्दी के मामले में सजा सुनाई है। वेस्‍टन पर अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर हमला करने के आरोप लगे थे। हालांकि, 34 साल के वेस्‍टन जेल जाने से बच गए हैं। लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने वेस्‍टन केज को जैसे ही दोषी करार दिया, उन्‍होंने दो साल के मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन प्रोग्राम की अनुमति का हवाला दिया और जेल की सजा से बच गए। म्‍यूजिश‍ियन वेस्‍टन केज पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने अपनी मां और 57 साल की एक्‍ट्रेस क्रिस्‍टीना पर अपार्टमेंट के बाहर ‘झपट्टा मारा’ और उन पर हिंसक हमला किया। ‘रोलिंग स्‍टोन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्‍स काउंटी के जज एनरिक मोंगुइया ने माना कि वेस्‍ट केज को मेंटल हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या है। वह पीड़‍ित हैं और उन पर जो आरोप लगे हैं वह उनके मानसिक विकार के ब्रेकडाउन की वजह से ही हुए। वकील ने कहा- वेस्‍टन पहले से ही मेंटल हेल्‍थ के लिए इलाज मांग रहे कोर्ट में सजा सुनाए जाने से पहले, वेस्टन केज के वकील ने दावा किया कि उनका मुवक्‍किल पहले से ही अपने मेंटल हेल्‍थ के लिए इलाज की मांग कर रहे थे। वकील माइकल ए. गोल्डस्टीन ने कहा, ‘उसने कई साल से अच्छा महसूस नहीं किया है। वह अच्छे मूड में है, शादी करने वाला है। वह उस जगह से दूर चला गया है, जहां वह पहले रहता था और निश्चित रूप से बेहतरी के लिए प्रयास कर रहा है।’ क्रिस्‍टीना फुल्‍टन बोलीं- वो उस रात मैनिएक जैसे बर्ताव कर रहा था अदालत की सुनवाई में शामिल क्रिस्‍टीना फुल्टन ने कथित हमले के बारे में बताने से पहले जज के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ’28 अप्रैल, 2024 की रात को जो हुआ, उसके लिए मैं तैयार नहीं थी। उस रात मेरे बेटे ने लगभग मेरी जान ले ली थी।’ सुपरहिट फिल्‍म ‘हार्ड ड्राइव’ की एक्‍ट्रेस ने दावा किया कि वह वेस्टन के पास पहुंची, तो वह ‘गुस्से में’ था और मैनिएक जैसा बर्ताव कर रहा था। मां बोली- उसने मुझे लिफ्ट की फर्श पर धकेला, दम घोंटने की कोश‍िश की क्रिस्‍टीना ने बताया कि वेस्‍टन ने उन पर हमला करते हुए पहले उन्‍हें लिफ्ट के फर्श पर धकेला के बाद अपने शरीर के वजन से दम घोंटने की कोश‍िश की। एक्‍ट्रेस ने कहा, ‘उसने अपना अंगूठा मेरी आंख के सॉकेट में घुसा दिया। दर्द असहनीय था। मुझे कुछ नजर नहीं आ रहा था। मैं बेहोश हो रही थी।’ वेस्‍टन ने रीहैब में भेजे जाने की अनुमति देने पर कोर्ट का किया शुक्रिया इस बीच, वेस्‍टन केज के वकील गोल्डस्टीन ने ‘पीपुल मैगजीन’ को बताया, ‘वेस्टन इस बात की सराहना करता है कि अदालत ने उसके रीहैब के प्रयासों पर विचार किया है और कानूनन उसे मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन की अनुमति दी। यह घटना साफ तौर पर मेंटल हेल्‍थ के कारण हुई। मुझे भरोसा है कि वेस्‍टन केज सही रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। 2024 में गिरफ्तार भी हुए थे वेस्‍टन केज, कई लोगों पर किया था हमला हॉलीवुड सुपरस्‍टार निकोलस केज ने पांच बार शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं। हालांकि, निकोलस ने वेस्‍टन की मां क्रिस्‍टीना से शादी नहीं की है। 1988 में निकोलस केज ने एक्‍ट्रेस क्रिस्टीना फुल्टन को डेट करना शुरू किया, जिनसे उनका बेटा वेस्टन कोपोला केज 26 दिसंबर, 1990 को पैदा हुआ। है। वेस्टन दो ब्लैक मेटल बैंड में शामिल रहे हैं, और अपने पिता की फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ वॉर’ में एक हेलीकॉप्टर मैकेनिक के रूप में और 2014 की फिल्म ‘रेज’ में निकोलस के किरदार के यंग एज वाले रोल में नजर आ चुके हैं। जुलाई 2024 में, वेस्टन केज को अपनी मां सहित कई लोगों पर घातक हथियार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें $150,000 (1.27 करोड़) के बॉन्ड पर रिहा किया गया था।

भारतीय शेयर बाजार के कारोबार सत्र में लाल निशान में बंद हुआ, सेंसेक्स 930 अंक गिरा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबार सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930 अंक या 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,364 और निफ्टी 345 अंक या 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,904 पर था। गिरावट का असर लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप पर अधिक दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,516 अंक या 2.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,645 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 579 अंक या 3.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,675 पर था। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। केवल फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील , टाटा मोटर्स, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा कि हाल ही में अमेरिका द्वारा अनुमान से अधिक टैरिफ लागू किए जाने का वैश्विक बाजारों पर काफी असर हुआ है और निवेशक इससे हुए नुकसान की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की संभावना ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है, जो संभावित आर्थिक मंदी और मंदी के बढ़ते जोखिम को लेकर चिंताओं को दर्शाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद यूएस के बाजारों में गुरुवार को भारी बिकवाली हुई। डाओ करीब 4 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक करीब 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 अप्रैल को लगातार चौथे सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 2,806 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार पांचवें दिन शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सीयूईटी के लिए CBSE की जरूरी घोषणा, 17 अप्रैल को आयोजित होगा कार्यक्रम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सीयूईटी के लिए एक जरूरी घोषणा की गई है। CBSE स्कूलों के प्रिंसिपलों और काउंसलरों के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू कर रहा है। यह प्रोग्राम ऑफलाइन मोड में 17 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इसका मकसद है कि स्कूल के लीडर्स CUET (सीयूईटी) परीक्षा के बारे में अच्छे से जान लें। इससे वे बच्चों को यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए बेहतर तरीके से गाइड कर पाएंगे। सीयूईटी से जुड़े इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि CUET परीक्षा का पैटर्न और एडमिशन का तरीका सबको समझ में आ जाए। CBSE से जुड़े स्कूलों के प्रिंसिपल और काउंसलर इसमें भाग ले सकते हैं। इससे स्कूल के टीचर्स बच्चों को अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने में मदद कर पाएंगे। CUET 2025 ओरिएंटेशन क्यों है जरूरी? CUET, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की ओर से शुरू की गई एक परीक्षा है। यह भारत की यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए होती है। CBSE के अनुसार CUET यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए स्कूलों को इसके हिसाब से तैयार रहना चाहिए और इसी काम को अच्छी तरह से करने लिए सीबीएसई की ओर से इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 300 का सपना देख रही SRH का किया बंटाधार

नई दिल्ली अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार, 3 अप्रैल की रात आईपीएल 2025 के 15वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से धूल चटाकर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में लंबी चलांग लगाई। KKR vs SRH मुकाबले से पहले कोलकाता की टीम टेबल में सबसे नीचे लगी हुई थी, मगर इस जीत के बाद वह पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं इस सीजन एक पारी में 300 रन का सपना लेकर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हार की हैट्रिक लगाकर आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टूर्नामेंट का आगाज तो शानदार रहा था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 286 रन बोर्ड पर लगाए थे, मगर उसके बाद टीम लगातार तीन मुकाबलों में 200 रन तक का आंकड़ा नहीं छू पाई। केकेआर के खिलाफ तो पूरी टीम 120 रन पर ही सिमट गई। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में अब 5 टीमें ऐसी है जिनके 4-4 अंक है, वहीं बाकी 5 टीमों के खाते में 2-2 अंक है। कैसा रहा केकेआर वर्सेस एसआरएच मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए। केकेआर की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी, मगर अंगकृष रघुवंशी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक के दम पर टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इस स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों ने महज 2.1 ओवर में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद टीम कभी उभर ही नहीं पाई। आक्रामक खेल दिखाने के चक्कर में खिलाड़ी लगातार आउट होते रहे और पूरी टीम 16.4 ओवर में 120 के स्कोर पर सिमट गई।

कामिंदु मेंडिस ने आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया, दोनों हाथ से करते हैं गेंदबाजी, IPL में खेलने के लिए नहीं गए हनीमून

नई दिल्ली कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने आईपीएल डेब्यू किया। उनकी टीम हैदराबाद मैच तो हार गई लेकिन मेंडिस ने अपने पहले ही मैच में एक अलग छाप छोड़ी। उन्होंने मैच के दौरान कभी बाएं तो कभी दांए हाथ से गेंदबाजी की। एक विकेट भी हासिल किया। बैटिंग में भी उन्होंने शानदार 27 रन बनाए। मेंडिस ने आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के इतिहास में दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिसने विकेट भी हासिल किया है। आईपीएल को लेकर मेंडिस में इतना जुनून है कि उन्होंने इसके लिए विदेश में हनीमून के प्लान को कैंसल कर दिया। कामिंदु मेंडिस ने पिछले महीने ही 3 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड निशनी से शादी की। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। शादी वाले दिन मेंडिस ने एक बहुत ही खूबसूरत कार्ड पर उससे भी ज्यादा प्यारा मेसेज लिखा था। उस पर लिखा था, ‘आज मैं अपनी सोलमेट से शादी कर रहा हूं, वह जो मेरे दिल को समझती है, मेरे सपनों को सपोर्ट करती है और मुझे बिनाशर्त प्यार करती है।’ वाकई मेंडिस की पत्नी निशनी ने खुद के लिए लिखे गए अपने पति की बातों को साबित किया है। पति आईपीएल में खेले, इसके लिए हनीमून तक टाल देना दिखाता है कि वह अपने पति मेंडिस को कितना सपोर्ट करती हैं। इस बार के आईपीएल ऑक्शन में कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। शादी के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी मेंडिस ने तय किया कि हनीमून पर बाद में जाएंगे, आईपीएल ज्यादा जरूरी है। दोनों ने शुरुआत में प्लान किया था कि वे अपने हनीमून पर विदेश जाएंगे। लेकिन बाद में मेंडिस ने इंडिया के लिए बैग पैक कर लिया ताकि आईपीएल में खेल सकें। इस नवविवाहित जोड़े ने श्रीलंका के खूबसूरत हैपुटेल हिल पर कुछ वक्त साथ बिताया था।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

 दतिया मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश की 19 धार्मिक नगरियों में शराबबंदी का जो संकल्प लिया था वह अब साकार हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये निर्णय एक अप्रैल से प्रभावी हो चुका है और वह इसे मां पीतांबरा का आशीर्वाद मानते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है और भविष्य में भी भाजपा सरकार इसी तरह जनहित में फैसले लेती रहेगी। उन्होंने बताया कि धार्मिक नगरी दतिया सहित अन्य स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि आस्था के साथ-साथ रोजगार और विकास को भी बढ़ावा मिल सके। ये माई का आशीर्वाद ही है कि 19 धार्मिक नगरियों में शराबबंदी संभव हो सकी प्रदेश की बेहतरी के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा साथ रहे। इसके बाद वह पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से मुलाकात करने पहुंचे। यहां से वह स्टेडियम ग्राउंड के लिए रवाना हुए। सीएम यहां वह माता के दर्शन और पूजन के बाद स्टेडियम ग्राउंड में शराबबंदी पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद वे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे और भोपाल के लिए रवाना हुए।

हाईकोर्ट ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वीडी सावरकर मानहानि मामले में राहत देने से इनकार किया

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वीडी सावरकर मानहानि मामले में राहत देने से इनकार किया, जो लखनऊ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है।गांधी ने पिछले साल दिसंबर में उन्हें आरोपी के तौर पर समन करने के अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अपनी याचिका में गांधी ने सेशन कोर्ट के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसमें शिकायतकर्ता एडवोकेट नृपेंद्र पांडे द्वारा जून 2023 में उनकी शिकायत खारिज किए जाने के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को अनुमति दी गई। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि गांधी के पास CrPC की धारा 397 (BNSS की धारा 438) के तहत सेशन जज के समक्ष जाने का उपाय उपलब्ध है। इसे देखते हुए न्यायालय ने उनकी याचिका का निपटारा किया। जैसा कि बताया गया, गांधी को पिछले साल दिसंबर में अभियुक्त के रूप में अदालत ने तलब किया, जिसमें पाया गया कि गांधी ने अपने भाषण के माध्यम से और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाषण से पहले विचलित करने वाले पर्चे के माध्यम से समाज में नफरत और दुर्भावना फैलाई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि सावरकर अंग्रेजों के सेवक थे और उन्होंने अंग्रेजों से पेंशन ली। एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन)/एसीजेएम, लखनऊ, आलोक वर्मा ने दिसंबर में पारित अपने आदेश में कहा, “प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले से छपे पर्चे और पर्चे बांटना दर्शाता है कि राहुल गांधी ने समाज में नफरत और दुश्मनी फैलाकर राष्ट्र की बुनियादी विशेषताओं को कमजोर और अपमानित किया।” यह आदेश एडवोकेट पांडे द्वारा दायर शिकायत मामले पर पारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि गांधी ने समाज में नफरत फैलाने के इरादे से राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर को अंग्रेजों का सेवक कहा, और कहा कि उन्होंने अंग्रेजों से पेंशन ली थी। याचिका में कहा गया, “राष्ट्रवादी विचारधारा के महान नेता कांतिवीर दामोदर स्वतंत्रता के इतिहास में निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत माता को उनकी गुलामी से मुक्त कराने के लिए अंग्रेजों के अमानवीय अत्याचारों को सहन किया और गांधी जी ने सावरकर जी के प्रति हीन भावना फैलाने के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया और घृणास्पद बातें कहीं।”  

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

भोपाल लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए, भारतीय रेलवे ने चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को शुरू करने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य यात्रियों और माल दोनों का निर्बाध और तेज़ परिवहन सुनिश्चित करना है। इन पहलों से यात्रा सुविधा में सुधार होगा, लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी, तेल आयात में कमी आएगी और CO2( कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे टिकाऊ और कुशल रेल संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिजों के लिए प्रमुख मार्गों पर लाइन क्षमता बढ़ाकर लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है।  इन सुधारों से आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे त्वरित आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 18,658 करोड़ रुपये है और इन्हें 2030-31 तक पूरा किया जाएगा। परियोजनाओं के निर्माण के दौरान लगभग 379 लाख मानव-दिवसों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet