LATEST NEWS

पाकिस्तान में आज बजट पेश होगा पाकिस्तान की सरकार अपने रक्षा बजट में 18 फीसदी का इजाफा कर सकती

कराची पाकिस्तान में आज बजट पेश होने वाला है। चर्चा है कि पाकिस्तान की सरकार अपने रक्षा बजट में 18 फीसदी का इजाफा कर सकती है। यह फैसला उसकी ओर से तब लिया जा रहा है, जबकि देश की हालत कर्ज के बोझ से पतली है। पाकिस्तान का रक्षा बजट 2,500 अरब रुपये का हो सकता है। यह इजाफा पाकिस्तान की जनता के लिए चिंताजनक है, जहां बड़ी आबादी मूल सुविधाओं की किल्लत से गुजर रही है। वहां देश की सेना पर खर्च में 18 पर्सेंट का इजाफा हो सकता है। इससे देश में सेना की ताकत में और इजाफा हो जाएगा। पाकिस्तान की आर्थिक सेहत चिंता का विषय रही है। पाकिस्तान में सोमवार को जो आर्थिक समीक्षा पेश की गई, उसके अनुसार देश पर कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ते हुए 76,007 अरब रुपये हो गया है। यह आंकड़ा बीते 4 सालों में ही बढ़ते हुए दोगुना हो गया है। 5 साल पहले ही पाकिस्तान का कुल कर्ज 39,860 अरब रुपये था। वहीं एक दशक पहले यह 17,380 अरब रुपये था। इस तरह बीते एक दशक में ही पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ 5 गुना बढ़ गया है। पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ बाहरी होने के साथ ही घरेलू भी है। पाकिस्तान पर घरेलू कर्ज कुल 51,518 अरब रुपये है, इसके अलावा बाहरी कर्ज 24,489 अरब रुपये है। आर्थिक सर्वे में साफ किया गया है कि कर्ज का तेजी से बढ़ता बोझ देश में आर्थिक संकट बढ़ा सकता है। देश पर कर्ज के ब्याज का भी बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा देश की आर्थिक स्थिरता पर भी खतरा होगा। सर्वे में स्पष्ट किया गया है कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो फिर पाकिस्तान लंबे समय में आर्थिक अस्थिरता के दौर में जा सकता है। इससे सामाजिक कल्याण की योजनाओं से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर तक पर असर होगा। फिर भी सेना पर खर्च में इजाफे से साफ है कि पाकिस्तान की प्राथमिकता जनता के कल्याण और विकास से ज्यादा युद्धोन्माद पर है। बता दें कि पाकिस्तान में करीब 45 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। वर्ल्ड बैंक के अनुसार पाकिस्तान में गरीबी रेखा से नीचे गुजर करने वाले लोगों की संख्या में कमी आने की बजाय इजाफा ही हुआ है।

कप्तान रोहित शर्मा की ODI से भी होगी छुट्टी? श्रेयस नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है भारतीय वनडे कप्तान

मुंबई टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना अब मुश्किल में नजर आ रहा है. 2027 में दक्षिण अफ्रीका में अगला वनडे वर्ल्ड कप होगा, तब रोहित 40 साल के हो चुके होंगे. ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वनडे टीम में नेतृत्व परिवर्तन की योजना बना रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने उम्मीद की थी कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने के साथ-साथ वनडे से भी संन्यास ले लेंगे. लेकिन 38 वर्षीय रोहित ने सभी को चौंकाते हुए वनडे क्रिकेट खेलने का फैसला किया ताकि 2027 वर्ल्ड कप का सपना पूरा हो सके. गौरतलब है कि रोहित ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाया था, हालांकि खिताब जीतने से चूक गए थे. इसके बाद उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जिताई. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद रोहित ने कहा था, “एक और बात—मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाला हूं. ताकि कोई अफवाह न फैले.” BCCI कर रहा ये प्लानिंग रिपोर्ट्स की मानें तो  BCCI अब वनडे टीम में बदलाव की सोच रहा है. टीम मैनेजमेंट इस फॉर्मेट की कमान भी भविष्य को देखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को सौंपना चाहता है. BCCI के पास 2027 वर्ल्ड कप से पहले 27 वनडे मैच हैं, जिससे नए कप्तान को तैयार करने का अच्छा मौका मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिल सकती है. अय्यर आईपीएल में तीन टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं और उन्होंने मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जिताई है. रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा फेयरवेल हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुलासा किया है कि वे दोनों खिलाड़ियों के लिए विशेष फेयरवेल (विदाई) की योजना बना रहे हैं. उनका मानना ​​है कि ये आखिरी बार हो सकता है जब वे दोनों ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए नजर आएं’. फिलहाल श्रेयस सिर्फ वनडे खेलते हैं, लेकिन इस आईपीएल के बाद उन्हें टी20 और टेस्ट क्रिकेट से बाहर रखना मुश्किल होगा. अब वह आधिकारिक तौर पर व्हाइट-बॉल कप्तानी की रेस में शामिल हो गए हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने टी20 से संन्यास ले लिया था. वहीं, हाल में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि वो 2027 का वर्ल्डकप खेलना चाहते हैं. शुभमन गिल को वनडे कप्तानी सौंपना चाहते हैं भारतीय सेलेक्टर्स भारत में तीन अलग-अलग प्रारूप में तीन अलग-अलग कप्तान का होना भारतीय सेलेक्टर्स को रास नहीं आ रहा है और ऐसा शायद ही लंबे समय तक चले। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति वनडे प्रारूप में टीम की कप्तानी शुमभन गिल को सौंपने के लिए उत्सुक है जिसका मतलब है कि 25 साल के गिल तीन प्रारूपों में से दो में टीम के कप्तान होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई तीन प्रारूपों के लिए तीन कप्तान रखने से बचना चाहता है। 2027 का वनडे विश्व कप अक्टूबर में होना है और इसमें अभी ढाई साल बाकी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित तब तक 40 साल के हो चुके होंगे, इसलिए यह निश्चित नहीं है कि उनका फॉर्म और फिटनेस उन्हें इस टूर्नामेंट खेलने की अनुमति देगा या नहीं। 40 साल के रोहित क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में करेंगे भारत की कप्तानी वैसे अभी यह साफ नहीं है कि शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाने का कदम तुरंत उठाया जाएगा या नहीं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि 2026 टी20 विश्व कप से पहले तीनों प्रारूपों के खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंधन कैसे किया जाता है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई को उम्मीद थी कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने के बाद रोहित वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर 38 वर्षीय खिलाड़ी के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। एचटी ने एक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से कहा कि सच कहूं तो हममें से बहुतों ने सोचा था कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद वनडे प्रारूप से दूर जाना चाहते हैं। रोहित और चयनकर्ताओं के बीच उनके वनडे भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद रोहित ने कहा कि वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, जबकि बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि वह इस प्रारूप में कप्तान बने रहेंगे। बल्ले से खराब प्रदर्शन करने के बाद रोहित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिर के लिए बचाकर रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीटी 2025 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। रोहित ने 76 रनों की पारी खेली और मेन इन ब्लू ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। रोहित 2022 से वनडे क्रिकेट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टीम को 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत को पहुंचाया था। वहीं कुछ दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शुभमन गिल भी अब सीमित प्रारूप में वनडे के दावेदादर बन गए हैं। वहीं गिल इस वक्त इंग्लैंड में हैं और भारत और इंग्लिश टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी।  

आर्ट ऑफ गुड गवर्नेंस से सरकारें अपने नीति-निर्धारण और कार्यान्वयन की गुणवत्ता को कैसे अधिक प्रभावी बना सकती

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं जन-हितैषी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर में चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के नवाचारों और सुशासन की आधुनिक तकनीकों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रीमंडल के सहयोगियों ने विषय विशेषज्ञों के साथ सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने “आर्ट ऑफ गुड गवर्नेंस” विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, राज्य की क्षमताओं में वृद्धि करने, अनावश्यक नियमों को हटाने तथा सरकारी एजेंसियों के पुनर्गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकारें अपने नीति-निर्धारण और कार्यान्वयन की गुणवत्ता को कैसे अधिक प्रभावी बना सकती हैं। डिजिटल हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने डिजिटल स्वास्थ्य तकनीकें और सुशासन  के सम्बन्ध में बताया कि डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजीज दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। उन्होंने ई-हेल्थ रिकॉर्ड्स, टेलीमेडिसिन, मोबाइल हेल्थ ऐप्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य तकनीक से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होती हैं, बल्कि शासन के प्रति आम जनता का भरोसा भी बढ़ता है। राजनीतिक विश्लेषक और लेखक उदय माहुरकर ने “गुड गवर्नेंस टू इलेक्शन” विषय पर भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, राजनीतिक आचरण की गुणवत्ता, प्रशासनिक जवाबदेही और नीतियों के जन-हितैषी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सशक्त और पारदर्शी शासन प्रणाली लोकतंत्र में जनता का विश्वास बढ़ाती है और चुनावी प्रक्रिया को भी प्रभावित करती है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सुशासन को मजबूत करने, चुनावों में पारदर्शिता लाने और प्रशासन में नैतिक मूल्यों की स्थापना के उपायों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा भारतीय प्रबंध संस्थान के निदेशक राम काकानी भी उपस्थित थे।

US हिंसा-ट्रम्प ने लॉस एंजिलिस 2000 नेशनल गार्ड्स और भेजे, बिगड़े हालात पर सरकार का बड़ा एक्शन

लॉस एंजेलिस  कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के कदमों के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन ने लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड को तैनात किया। हालांकि, ट्रंप  के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही है। वहीं, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कैलिफोर्निया में नेशनल गार्ड की तैनाती करके ‘बहुत बढ़िया फैसला’ लिया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, अगर हमने ऐसा नहीं किया होता, तो लॉस एंजिल्स पूरी तरह से नष्ट हो गया होता। ट्रंप ने यह संकेत भी दिया कि वह कैलिफोर्निया के गवर्नर की गिरफ्तारी का समर्थन करेंगे। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने एलान किया है कि अमेरिकी सेना अस्थायी रूप से लॉस एंजिल्स में लगभग 700 मरीन तैनात करेगी, जब तक कि अधिक संख्या में नेशनल गार्ड सैनिक वहां नहीं पहुंच जाते।  नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि जब तक नेशनल गार्ड के और सैनिक घटनास्थल पर नहीं पहुंच जाते, तब तक एक बटालियन को अस्थायी ड्यूटी पर भेजा जाएगा। पिछले चार दिनों से प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निर्वासित करने की नीतियों के खिलाफ इस प्रदर्शन को डेमोक्रेट्स पार्टी का भी साथ मिल रहा है। ट्रंप पर दर्ज होगा मुकदमा:  गैविन न्यूसम इसी बीच राज्य के नेशनल गार्ड का नियंत्रण अपने हाथ में लेने और उसे लॉस एंजिल्स की सड़कों पर तैनात करने के ट्रंप के फैसले को कैलिफोर्निया के अधिकारी अदालत में चुनौती देंगे। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया,”यह बिल्कुल वही है जो ट्रंप चाहते थे। उन्होंने आग भड़काई और अवैध रूप से नेशनल गार्ड को संघीय बनाने का काम किया। हम उन पर मुकदमा करने जा रहे हैं।” ट्रंप सरकार ने उतारे आर्मी के लगभग 700 मरीन वहीं, लॉस एंजेलिस में स्टोर की लूट तस्वीर बताती है कि हालात कितने खराब हैं। अब सिर्फ नेशनल गार्ड्स से काम नहीं चल रहा है। लिहाजा ट्रंप सरकार ने अब यूएस आर्मी के लगभग 700 मरीन को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर उतार दिए हैं। ये मरीन कैलिफोर्निया के मरीन कॉर्प्स एयर ग्राउंड कॉम्बैट सेंटर के दस्ते से हैं। ट्रंप द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन पर डेमोक्रेट्स द्वारा उनका राजनीतिक विरोध हो रहा है, जो मरीन बटालियन की तैनाती से और ज्यादा बढ़ेगा। ये मरीन, नेशनल गार्ड्स के साथ मिलकर काम करेंगे। गवर्नर ने ट्रंप के फैसले को लेकर कड़ी निंदा की लॉस एंजिल्स में हो रहे विरोध प्रदर्शन का यह चौथा दिन था। यहां माइग्रेंट्स को कैद में रखे जाने वाले एक डिटेंशन सेंटर के सामने कई लोगों का जमावड़ा हो गया। कई लोगों ने आग लगाकर कई गाड़ियों को उसके हवाले कर दिया। शहर के हाइवे को भी जाम कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं, इन सबके बीच कैलिफोर्निया राज्य ने नेशनल गार्ड और मरीन की तैनाती के खिलाफ ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। इससे पहले कैलिफोर्निया के गवर्नर ने बताया था कि अब नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात किया जा रहा है। ट्रंप के इस फैसले की गवर्नर ने कड़ी निंदा की है।  

सोनम 3 दिन की रिमांड पर, मेघालय ले जाएगी पुलिस,अब खुलेगा राजा रघुवंशी हत्याकांड का राज

इंदौर सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची। पति राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है। इससे पहले सोमवार की रात मेघालय पुलिस सड़क मार्ग से लेकर सोनम को लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी। बक्सर के रास्ते पुलिस पटना पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बक्सर टू पटना के सफर में सोनम रघुवंशी शांत नजर आई और यह भी कहा जा रहा है कि उसने खाना मांगा था। पटना लाकर सोनम को फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया है। बताया गया है कि यहां से एयरपोर्ट नजदीक है, संभवतः इसी कारण उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां रखा गया है। फिलहाल बिहार पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पटना से लेकर गुवाहाटी जाएगी मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी दोपहर 12.40 बजे पटना एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट से मेघालय पुलिस उसे गुवाहाटी लेकर जाएगी। हालांकि यह भी संभावना है कि 12.40 बजे के फ्लाइट में टिकट की व्यवस्था नहीं होने पर शाम के फ्लाइट से उसे गुवाहाटी लेकर जाया जा सकता है। सुबह 11 बजे पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम को लेकर चार सदस्यीय दल गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग जा रही है। सोनम को लेकर जिस गाड़ी (बीआर01पीआर 6242) से रवाना किया गया और वो सुबह-सुबह पटना पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफर हुआ दोबारा शुरू इससे पहले बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में काफिला कुछ देर के लिए रुका था। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना की ओर रवाना हुआ। रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी, लेकिन बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं। लिहाजा शिलांग पुलिस को वापस बक्सर के आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा। करीब एक घंटे बाद, रात दो बजे, फिर से शिलांग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई और यह सफर दोबारा शुरू हुआ। बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम रघुवंशी को पटना लाया गया। पटना से गुवाहाटी होते हुए उसे शिलांग पहुंचाया जाएगा। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हुई है गिरफ्तारी मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा के सिर पर दोनों तरफ से धारदार हथियार से वार किए गए थे। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकालने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसके सिर पर दो कट के निशान देखे।पोस्टमार्टम पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में किया गया। सायम ने कहा कि संस्थान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव है, जिसमें एक पीछे और एक सामने घाव मिला है। वारदात का सीन रीक्रिएट करने घटनास्थल पर जाएंगे आरोपी? 23 मई को मेघालय के शिलांग से गायब हुई सोनम रघुवंशी ने 9 जून की रात यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सोमवार देर शाम उसे मेघालय पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। मेघायल पुलिस सोनम को सड़क के रास्ते पटना ले जा रही है जहां से आज दोपहर फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपियों सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और दो कॉन्ट्रैट किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत को भी मेघालय पुलिस ने सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। वहीं तीसरे किलर आनंद कुर्मी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी इसके बाद मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। सभी आरोपियों को शिलॉन्ग लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगेगी, इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। वारदात का सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जा सकता है। किसने किया था राजा पर पहला वार?   इस बीच, सोमवार को राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई जिससे पता चला है कि राजा रघुवंशी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर में दो चोटें आई थीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर हमला किया था। उस दौरान सोनम भी वहां मौजूद थी। उसी ने राजा के सिर पर हमला करने के लिए सुपारी किलर्स को उकसाया था। एक और आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की बाइक भी छीन ली गई थी। अब तक क्या-क्या हुआ?     राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई। दोनों पति-पत्नी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए।     मेघालय से 23 मई को लापता हुई सोनम रघुवंशी। 9 जून को रात करीब डेढ़ बजे गाजीपुर-वाराणसी हाइवे के काशी ढाबे पर पहुंची।     ढाबे वाले से सोनम ने मोबाइल फोन मांगा और अपने घर फोन किया। घर वालो के कहने पर ढाबे वाले ने पुलिस बुलाई।     गाजीपुर पुलिस रात करीब 2 बजे ढाबे पर पहुंची। पुलिस ने सोनम से जानने की कोशिश की कि वो गाजीपुर कैसे आई।     सोनम बार-बार कहती रही कि उसकी तबियत खराब है। गाजीपुर पुलिस सवा दो बजे के पास सोनम को मेडिकल कालेज ले गई, मेडिकल कराया।     सुबह पांच बजे सोनम को पुलिस वन स्टॉप सेंटर ले गई। शाम छह बजके दस मिनट पर मेघालय पुलिस सोनम के पास वन स्टॉप सेंटर पहुंची।     शाम 7 बजे मेघालय पुलिस सोनम को मेडिकल कराने ले गई। … Read more

यूपी पुलिस की नई भर्ती जल्द ! दरोगा, कांस्टेबल के लिए आने वाला है नोटिफिकेशन, देखें ताजा अपडेट

लखनऊ यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर लाखों अभ्यर्थियों के लिए गुडन्यूज है। उत्तर प्रदेश पुलिस में अगले हफ्ते 23763 पदों पर नई भर्तियां निकलने वाली हैं। इन भर्तियों में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल दोनों के पद शामिल होंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, वो अब इन भर्तियों के फॉर्म जल्द ही भर सकेंगे। नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर पदों पर उम्मीदवारों को एज लिमिट में 3 साल की छूट दी जाएगी। आयुसीमा की यह रियायत केवल इस बार ही मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जून के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकते हैं। इससे पहले भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल के 19000+, सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय को अधियाचन भेजा जा चुका है। इनमें पीएससी सिपाही, पीएससी महिला वाहिनी, सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएससी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल में सिपाही, घुड़सवार, जेल वार्डर समेत अन्य पद शामिल हैं। UPPRPB ने ‘एक्स’ पर इसे लेकर जानकारी भी शेयर की थी। योग्यता पिछली भर्तियों के आधार पर योग्यता बताएं तो उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की एज लिमिट न्यूनतम 21 वर्ष होनी जरूरी है। वहीं कांस्टेबल के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी होनी चाहिए और महिला अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। एज लिमिट, हाइट में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। यूपी पुलिस चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को DV/PST और फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट तैयार होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 कांस्टेबल के 19000 से अधिक पदों पर नई भर्तियां आएंगी। इससे पहले 60244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकली थी, जिसके लिए 2023 में पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। जो अभ्यर्थी पिछली भर्ती में सेलेक्ट होने से चूक गए थे, वो इस भर्ती में पुलिस में सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के लिए आप अभी से तैयारी में जुट सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए नवभारतटाइम्स.कॉम के एजुकेशन पेज से जुड़े रहें।  

रोनाल्डो ने विराट कोहली की नकल की? चैंपियन बनने के बाद घुटने टेके

म्यूनिख  स्पेन को नेशंस लीग के फाइनल में हराकर पुर्तगाल ने खिताब अपने नाम किया। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो उस समय भावनाओं पर काबू नहीं रख पाये। जब स्पेन के खिलाफ नेशंस लीग फुटबॉल के फाइनल में पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने अल्वारो मोराटा की चौथी पेनल्टी बचाई और फिर रुबेन नेवेस ने अपनी टीम की पांचवीं पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत सुनिश्चित कर दी। टीम की जीत तय होते ही रोनाल्डो की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। उन्होंने कहा कि देश के लिए ट्रॉफी जीतने से बड़ा कुछ भी नहीं। रोनाल्डो ने नेशंस लीग जीतने के बाद क्या कहा? पुर्तगाल के इस 40 साल के कप्तान ने कहा, ‘मैंने अपने क्लबों के साथ कई खिताब जीते हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए जीतने से बड़ा कुछ नहीं है।’ रोनाल्डो ने इस प्रतियोगिता में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। रविवार को खेले गये फाइनल में उन्होंने मैच के 61वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया जिससे यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में खिंचा। पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की। वह मैच से पहले वार्म अप के लिए मैदान में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे। पुर्तगाल के समर्थकों ने जोर से शोर मचाकर उनका स्वागत किया। स्टेडियम में ज्यादातर समर्थकों ने उनके नाम की जर्सी पहन रखी थी। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में निर्णायक गोल कर जर्मनी के खिलाफ पुर्तगाल को 25 साल में पहली जीत दिलाई थी। उन्होंने इसके बाद फाइनल में भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड 138वां गोल कर प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया। देश के लिए 221 वां मैच खेल रहे रोनाल्डो के 61वें मिनट में किये गये गोल से पहले स्पेन की टीम 2-1 से आगे थी। वह हालांकि थकान के हावी होने के बाद मैच के 88वें मिनट में मैदान से बाहर चले गये। चोट के साथ नेशंस लीग का फाइनल खेल रहे थे रोनाल्डो रोनाल्डो ने कहा कि वह इस मुकाबले में चोट के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने वार्मअप के दौरान ही चोट को महसूस कर लिया था। मैं इस चोट को पिछले समय से यह महसूस कर रहा था। राष्ट्रीय टीम के लिए अगर मुझे अपना पैर तोड़ना पड़ता तो भी मैं संकोच नहीं करता।’’ रोनाल्डो ने कहा, ‘यह इस ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं कई देशों में रहा हूं, मैंने कई क्लबों के लिए खेला है, लेकिन जब बात पुर्तगाल की आती है, तो यह हमेशा एक खास एहसास होता है।’ सऊदी अरब के अल-नासर के साथ उनका अनुबंध जून के अंत तक ही है और क्लब फुटबॉल को लेकर उनका भविष्य अनिश्चित है। उन्होंने सऊदी प्रो लीग में टीम के आखिरी मैच के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ‘यह अध्याय समाप्त हुआ।’ रोनाल्डो को क्लब विश्व कप में खेलने के लिए कई टीमों से लुभावने प्रस्ताव मिल रहे है लेकिन उन्होंने इसमें खेलने की अटकलों को शनिवार को ही खारिज कर दिया था। वह हालांकि पुर्तगाल के लिए खेलते रहेंगे।

SBI ने सरकार को 8077 करोड़ रुपये का लाभांश सौंपा, जानिए डिटेल्स

मुंबई देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 8,076.84 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू और वित्त सचिव अजय सेठ की मौजूदगी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा। वित्त मंत्री के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8076.84 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा गया।” एसबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 15.90 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया। यह पिछले वर्ष वितरित 13.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से अधिक है। एसबीआई ने पिछले साल सरकार को 6,959.29 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। 2024-25 के दौरान, बैंक ने 70,901 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया। पिछले वर्ष यह राशि 61,077 करोड़ रुपये थी, यानी इसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बैंक में किसकी हिस्सेदारी एसबीआई में सरकार सबसे बड़ी हिस्सेदार है। उसके पास बैंक के करीब 57.42 फीसदी इक्विटी शेयर हैं। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास बैंक के 9.02% शेयर हैं और वह बैंक में सबसे बड़ी नॉन-प्रमोटर शेयरहोल्डर है। बैंक के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्टेड हैं। बीएसई पर बैंक का शेयर सोमवार को 820.05 रुपये पर बंद हुआ था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 898.80 रुपये और न्यूनतम स्तर 679.65 रुपये है।

कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का समापन

रायपुर   कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव के समापन समारोह मे शामिल हुए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहा समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम थे। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय आम महोत्सव में लगाई गई आम प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न आम प्रजातियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले आम उत्पादक किसानों तथा संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ में आम उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आम महोत्सव का समापन करते हुए कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस वृहद एवं भव्य राष्ट्रीय आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ के किसानों एवं आम नागरिकों को 1600 से अधिक आमों को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा राज्य शासन का संचालनालय उद्यानिकी धन्यवाद का पात्र है। उन्होंने कहा कि यहां आकर अनेक नई-नई किस्मों को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी आम की नई-नई उन्नत एवं विभिन्न गुणों से परिपूर्ण प्रजातियों के बारे में जानने का मौका मिला। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के किसान आम की नई प्रजातियों के उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। श्री नेताम ने आम की नवीन उन्नत किस्मों के विकास के लिए देश के कृषि वैज्ञानिकों को बधाई दी। श्री नेताम ने कहा कि इस तरह के आयोजन राजधानी रायपुर के अलावा बस्तर एवं सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल संभागों में भी आयोजित किये जाने चाहिए जिससे इन आदिवासी अंचलों के किसानों को भी लाभ मिल सके। श्री नेताम ने कहा कि आम महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों की लोकप्रिय आम प्रजातियों के साथ ही बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से 120 आम प्रजातियां शामिल की गई हैं जो छत्तीसगढ़ में आम की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में आम उत्पादन को और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राष्ट्रीय आम महोत्सव के बारे में मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 427 से अधिक किस्मों के 1200 से अधिक प्रादर्श एवं आम से बने 56 तरह के व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। विगत तीन दिनों में राष्ट्रीय आम महोत्सव में 10 हजार से अधिक लोगों ने मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए आम उत्पादकों द्वारा आम के विभिन्न किस्मों के फलों तथा पौधों का विक्रय भी किया गया जहां किसानों एवं आम नागरिकों द्वारा लगभग 50 हजार पौधे क्रय किये गये। मेले में बड़ी संख्या मात्रा में विभिन्न आम प्रजातियों के फलों का विक्रय भी किया गया। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगातार दूसरी बार आयोजित यह राष्ट्रीय आम महोत्सव सभी मायनों में काफी सफल रहा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ में आम के उत्पादन हेतु विशिष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील कृषकों – श्री सुरेश गुप्ता ग्राम सिलफिली, जिला अम्बिकापुर, श्री तोरन लाल धु्रव ग्राम बारूका जिला गरियाबंद और श्री सुरेश ठाकुर ग्राम चंदनीडीह जिला रायपुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कृषि वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में आम उत्पादक किसान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवियों का किया सम्मान

रवींद्र भवन में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सिंदूर अक्षर में कवियों ने राष्ट्रभक्ति और भारत के शौर्य एवं सक्षम नेतृत्व पर सुनाई काव्य रचनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवियों का किया सम्मान भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रवींद्र सभागम, भोपाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “सिंदूरी अक्षर” में कवियों की रचनाएं सुनीं। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह कवि सम्मेलन भारतीय सेनाओं और जननायकों के शौर्य और पराक्रम पर केंद्रित रहा। कवियों ने भारत के सक्षम नेतृत्व और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को कविताओं का आधार बनाया।प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि सम्मेलन में आए कवियों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद वीडी शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कवि सम्मेलन में आए वरिष्ठ कवि हरि ओम पवार ने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री कवि सम्मेलन में श्रोताओं के साथ उपस्थित रहकर तल्लीनता से काव्य रचनाएं सुनते हैं, यह उनकी संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ,प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र कुमार सिंह विक्रमादित्य पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी,साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं अनेक सुधिजन काव्य प्रेमी नागरिक आदि उपस्थित थे। कवि सम्मेलन देर रात्रि तक चला। कवि सम्मेलन में जानी बैरागी, सुरेंद्र दुबे, अनु सपन, शैलेंद्र माथुर, सुमित मिश्रा, अमन अक्षर,दिनेश दिग्गज आदि ने काव्य रचनाएं पढ़ी।

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट छोटे निवेशक होंगे समिट से लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट में होंगे शामिल सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट आज  कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट छोटे निवेशक होंगे समिट से लाभान्वित भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने के लिये “सबका साथ-सबका विकास और सबके विश्वास’’ के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य प्राप्ति में मध्यप्रदेश भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रतिबद्धतापूर्वक निरंतर कार्य कर रहा है। मंगलवार 10 जून को कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में छोटे निवेशकों और किसानों की सौर ऊर्जा उत्पादन में सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिये सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट का शुभारंभ करेंगे। समिट में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे। इसमें विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे। सत्रों में विषय-विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जायेगी। एमडी ऊर्जा विकास निगम अमनबीर सिंह बैंस प्रात: 11 बजे प्रोजेक्ट और निविदा की विशेषताओं पर प्रकाश डालेंगे। दोपहर में निविदा प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन होगा। रिसोर्स मॉनीटरिंग सिस्टम पर विचार-विमर्श होगा। इसके अतिरिक्त मेनिट की डॉ. प्रियंका पालीवाल ‘रियेक्टिव पॉवर-ग्रिड स्टेबिलाइजेशन एण्ड इम्पेक्ट ऑन फीडर’ पर व्याख्यान देंगी। समिट में फीडर सोलराइजेशन में वित्तीय सहायता के लिये बैंकर्स का सेशन भी आयोजित किया गया है। समिट में प्रोसेस फ्लो और डिमांस्ट्रेशन पर भी प्रेजेंटेशन होंगे। समिट में इनवर्टर मैन्युफेक्चरर्स का सेशन भी होगा। समिट का शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे सहभागियों के रजिस्ट्रेशन से होगा। “सूर्य-मित्र कृषि फीडर”- क्रियान्वयन के मुख्य बिंदु     योजना के अंतर्गत विद्युत् सबस्टेशंस की 100 प्रतिशत क्षमता तक की सौर परियोजनाओं की स्थापना की जा सकेगी।     वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। शासन के साथ 25 वर्षों तक विद्युत् क्रय अनुबंध किया जाएगा।     प्रदेश में 1900 से अधिक सबस्टेशंस पर 14500 मेगावाट क्षमता परियोजनाओं के चयन हेतु उपलब्ध हैं। परियोजनाओं को एग्रीकल्चर इन्फ्रा फंड से 7 वर्षों तक 3 प्रतिशत ब्याज में छूट का प्रावधान है।  

सैमसंग जल्द ही ला रहा तीन बार मुड़ने वाला फोन

नई दिल्ली सैमसंग जल्द अपना तीन बार मुड़ने वाला फोल्डिंग फोन लेकर आने वाला है। इस फोन को ट्राई फोल्ड कहा जाता है। इस तरह का फोन पहले Huawei ने Mate XT Ultimate के नाम से पेश किया था। अब सैमसंग इस कड़ी में अगला नाम होगा। सैमसंग अपने इस फोन में ड्युअल हिंज डिजाइन देगा, जिसकी मदद से यह फोन दो बार फोल्ड हो सकेगा। दो बार फोल्ड होकर खुलने के बाद यह फोन से सीधे टैबलेट के साइज में बदल जाएगा। जल्द आने वाले इस खास फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं। कब हो सकता है लॉन्च? सैमसंग के ट्राई फोल्ड फोन के बारे में ज्यादा जानने से पहले जान लेते हैं कि यह फोन लॉन्च कब होगा। इस बारे में सैमसंग की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन टिप्स्टर योगेश बरार ने X पर बताया है कि यह फोन 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इस लिहाज से इस फोन के सितंबर के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले खबरें आई थीं कि सैमसंग अपना ट्राईफोल्ड फोन Z सीरीज की सातवीं जेनरेशन के लॉन्च के बाद लाएगा। क्या हो सकती है कीमत टिप्स्टर के अनुसार इस फोन की कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि इस फोन का प्रोडक्शन बहुत ही सीमित संख्या में होगा और इसे पहले दक्षिण कोरिया के बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि इसके लॉन्च के समय यह भारत में भी साथ में लॉन्च किया जाएगा। इस कीमत पर आने वाले इस फोन को जाहिर तौर पर आम पब्लिक के लिए नहीं बल्कि टेक लवर्स के लिए बनाया जाएगा। कीमत के मामले में यह फोन सैमसंग या ऐपल के प्रीमियम फोन्स के दाम से भी ऊपर है। नॉर्मल फोल्ड फोन से कैसे अलग सैमसंग का नया ट्राई फोल्ड फोन अभी तक के नॉर्मल फोल्ड फोन से कई मायनों में अलग होगा। इस फोन में सैमसंग पहली बार ड्युअल हिंज डिजाइन का इस्तेमाल करेगा। इस ड्युअल हिंज डिजाइन की वजह से फोन Z के आकार में खुलेगा। अभी तक के फोल्ड फोन का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा है कि यह फोन के साइज को उसके दुगने आकार का बना देता है। वहीं ट्राई फोल्ड फोन एक फोन को दुगने आकार के साथ-साथ टैबलेट के साइज में भी बदल पाएगा। यह जेब में टैबलेट लेकर चलने जैसा होगा।

बस्तर के युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मौका, सचिन तेंदुलकर 50 गांवों में बनवा रहे मैदान

दंतेवाड़ा भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अब खेल के जरिए सामाजिक बदलाव की बुनियाद रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिला लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता रहा है, अब खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। मानदेशी फाउंडेशन के सहयोग से सचिन तेंदुलकर यहां 50 खेल मैदानों का निर्माण करवा रहे हैं। यह पहल ना सिर्फ युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करेगी, बल्कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम भी बनेगी। दंतेवाड़ा का नाम सुनते ही जहन में एक तस्वीर उभरती है – घने जंगल, आदिवासी जीवन और नक्सली गतिविधियों की छाया, लेकिन अब इस तस्वीर में बदलाव होने जा रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की प्रेरणा और मानदेशी फाउंडेशन की साझेदारी से बस्तर के गांवों में 50 खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है, जो वहां के बच्चों और युवाओं के लिए एक नई दिशा तय करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारना है, बल्कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेश को भी बढ़ावा देना है। सचिन तेंदुलकर का मानना है कि खेल जीवन को अनुशासित बनाते हैं और युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करते हैं। खेल मैदानों में मिलेगी ये सुविधाएं इन खेल मैदानों में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल सुविधाएं दी जाएगी। स्थानीय बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कोच की नियुक्ति की जाएगी और समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। मैदान कप जैसे आयोजन इन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेंगे। इस योजना से विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के बच्चों को लाभ होगा, जो अब तक संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को सही दिशा नहीं दे पाए थे। यह खेल मैदान उन्हें न केवल अपने सपनों को उड़ान देने का मौका देंगे, बल्कि समाज में एक नई पहचान भी दिलाएंगे। युवा बोले – हम भी मैदान में खेलेंगे और कुछ बनकर दिखाएंगे दंतेवाड़ा के स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह है। गांव के बुज़ुर्गों से लेकर युवाओं तक, सभी इस बदलाव को एक नई शुरुआत मान रहे हैं। एक स्थानीय युवक ने कहा, अब हमें भी लगेगा कि हम किसी से पीछे नहीं हैं। हम भी मैदान में खेलेंगे और कुछ बनकर दिखाएंगे। दंतेवाड़ा में बन रहे ये 50 खेल मैदान महज जमीन के टुकड़े नहीं, बल्कि सपनों की पगडंडी है। सचिन तेंदुलकर की इस पहल से यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में बस्तर से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे। यह बदलाव न केवल खेल के क्षेत्र में होगा, बल्कि समाज की मानसिकता और सोच में भी नई रोशनी लाएगा।

स्‍टारलिंक को भारत में कुछ नियमों का करना होगा पालन, नहीं तो कैंसल हो सकता है लाइसेंस

नई दिल्ली एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक को भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने के लिए जरूरी लाइसेंस मिल गया है। इसके साथ ही कंपनी को कुछ नियमों का पालन भी करना होगा। अब अगर उसने किसी मामले में ढीला रवैया अपनाया तो लाइसेंस कैंसल हो सकता है। अबतक एलन मस्‍क की कंपनी भारत सरकार के साथ कुछ मामलों में सहयोग नहीं कर रही थी। अब ऐसा किया तो उसे महंगा पड़ सकता है। एयरटेल की वनवेब और रिलायंस जियो के बाद स्‍टारलिंक भारत में तीसरी कंपनी बनी है, जिसे सर्विस शुरू करने का मौका मिला है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वह भारत सरकार से अब तक कौन सी बात छुपा रही थी। ईटी टेलिकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ महीनों में नॉर्थ-ईस्‍ट के इलाकों में स्‍टारलिंक की सैटेलाइट किट पकड़ने की जानकारी सामने आया था। सुरक्षा एजेंसियों ने इशारा किया था कि दूरदराज के इलाकों में स्‍टारलिंक उपकरणों का गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्‍क की कंपनी इससे जुड़ी डिटेल नहीं दे रही थी। लाइसेंस मिलने के बाद अब स्‍टारलिंक को देश में जब्‍त की गईं सैटेलाइट किट और यूजर्स की डिटेल शेयर करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर कंपनी से सवाल किया जा सकता है और लाइसेंस तक रद्द हो सकता है। क्‍या-क्‍या होता है स्‍टारलिंक किट में स्‍टारलिंक की किट में 4 मेन चीजें होती हैं। स्‍टारलिंक डिश, वाई-फाई राउटर, पावर सप्‍लाई करने वाली केबल और माउंटिंग ट्रायपॉड। इन्‍हें जोड़ने के बाद ही सैटेलाइट इंटरनेट चलता है। मेन डिश को छत पर या पोल पर लगाया जाता है। यह वैसी ही होती है, जैसे डीटीएच की छतरी। डिश पर अंतरिक्ष से सिग्‍नल बीम होते हैं। वो सिग्‍नल राउटर पर पहुंचते हैं और फ‍िर राउटर के कवरेज एरिया में वाई-फाई की मदद से इंटरनेट चलता है। भारत में कहां मिली थी स्‍टार‍लिंक किट ईटी टेलिकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में मणिपुर में स्‍टारलिंक के उपकरण बरामद किए गए थे। अंडमान निकोबार से भी एक अवैध किट बरामद हुई थी। ऐसे मामलों में सरकार के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि उपकरणों की मदद से इंटरनेट कौन चला रहा था। कंपनी जानकारी शेयर ना करे तो परेशानी आती है। लेकिन अब स्‍टारलिंक ऐसा नहीं कर पाएगी। साथ ही उसे भारत में कंट्रोल और मॉनिटरिंग सेंटर भी स्‍थापित करना होगा। स्‍टारलिंक की सेवाएं भारत में कबतक शुरू होंगी, अभी जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि पहले ट्रायल स्‍टार्ट किए जाएंगे।

विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में हुए विधायक शामिल

आष्टा  मप्र विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की आज विधानसभा भवन में कक्ष क्र 7 में बैठक सम्पन्न हुई । समिति के सदस्य के रूप में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर उक्त बैठक में शामिल हुए । विधानसभा भवन में याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में प्राप्त याचिकाओं पर सुनवाई की गई एवं सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet