LATEST NEWS

राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा 15 जून को, एडमिट कार्ड जारी

 कोटा राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने पीटीईटी 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 2 वर्षीय बी.एड. कोर्स या 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./ बी.एससी.बी.एड. कोर्स के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 15 जून को है परीक्षा राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा 15 जून को प्रदेश के 41 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ptetvmoukota2025.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर अपने कोर्स (2-वर्षीय बी.एड. या 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) के अनुसार लिंक पर क्लिक करें। PTET Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर जाकर अपनी डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें। कुछ बातों का रखें विशेष ध्यान एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी या त्रुटि पाए जाने पर तुरंत यूनिवर्सिटी की हेल्पलाइन से संपर्क करें। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारियों और निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है। राजस्थान पीटीईटी 2025 की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अब जब एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, तो परीक्षा की अंतिम तैयारियों में कोई कमी न छोड़ें। समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखें।  

महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 9 सदस्यीय दल दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आएगा

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान में मनरेगा परिषद द्वारा किए गए नवाचार को देखने महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 9 सदस्यीय दल दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आएगा। इस दल में महाराष्ट्र शासन के मंत्रालय, जिला और विकास खंड स्तर के अधिकारी शामिल है। वाटर शेड विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलाकर रानादेवी के नेतृत्व में दल के सदस्य 12 जून को भोपाल एवं 13 जून को रायसेन जिले के सांची विकासखंड का भ्रमण करेंगे। दल के सदस्य फील्ड में जाकर सिपरी साफ्टवेयर खेत तालाब और अमृत सरोवरों के निर्माण स्थल चयन में किस तरह से काम करता है, इसका अध्ययन करेंगे। साथ ही मनरेगा परिषद द्वारा कार्ययोजना को लेकर तैयार किए गए प्लानर ऐप के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बारिश के पानी को बचाने के लिए बनाए जा रहे खेत तालाब, अमृत सरोवर और कूप रिचार्ज पिट का कार्य भी देखेंगे। केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा बीते दिनों राष्ट्रीय समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समीक्षा कार्यक्रम में मनरेगा आयुक्त-संचालक वाटरशेड मिशन श्री अवि प्रसाद ने मध्यप्रदेश में जल संरक्षण व संवर्धन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के कार्यों के चयन तथा मॉनिटरिंग के लिए किए गए नवाचार सिपरी सॉफ्टवेयर का प्रस्तुतीकरण किया, जिसकी केन्द्र सरकार के अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है। केन्द्र सरकार ने राज्य के इस नवाचार को समीक्षा कार्यवाही विवरण में रेखांकित किया है। राष्ट्रीय समीक्षा में अन्य राज्यों के प्रमुख सचिवों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने भी सिपरी की उपयोगिता की सराहना की और अपने राज्यों में भी इसके उपयोग की रुचि दिखाई। अब अन्य राज्यों से भी सिपरी के अध्ययन के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। सिपरी सॉफ्टवेयर की मदद से खेत तालाब, अमृत सरोवर का किया गया है स्थल चयन प्रदेश में पहली बार खेत-तालाब और अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए स्थल का चयन वैज्ञानिक पद्धति से किया गया है। इसके लिए मनरेगा परिषद द्वारा सिपरी सॉफ्टवेयर की मदद ली गई है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजना में सभी जिलों में 78 हजार 950 खेत तालाब, 99 हजार 320 कूप रिचार्ज पिट और 1 हजार 254 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही 2 लाख 30 हजार 749 जलदूतों ने पंजीयन कराया है। क्या है सिपरी सॉफ्टवेयर एवं प्लानर ऐप सिपरी (सॉफ्टवेयर फॉर आइडेंटीफिकेशन एंड प्लानिंग ऑफ रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर) सॉफ्टवेयर एक उन्न्त तकनीक का सॉफ्टवेयर है, जिसे महात्मा गांधी नरेगा, मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल द्वारा एमपीएसईडीसी और इसरो के सहयोग से तैयार कराया गया है। इस साफ्टवेयर का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के लिए उपयुक्त स्थलों की सटीक पहचान कर गुणवत्तापूर्ण संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना है। साथ ही यह भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित वैज्ञानिक पद्धतियों से जल सरंचना स्थलों के चयन को अधिक सटीक बनाता है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा परिषद द्वारा एक प्लानर ऐप बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है मनरेगा के उद्देश्यों एवं प्रावधानों का पालन कराते हुए कार्ययोजना को आसान तरीके से बनाया जाना। ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर लिए जाने वाले कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाती है। मध्यप्रदेश इस तरह का नवाचार करने वाला देश का पहला राज्य है। 6 एवं 7 जून को बिहार सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 4 सदस्यीय दल ने भोपाल आकर सिपरी सॉफ्टवेयर और प्लानर ऐप के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर चुका है। 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बारिश के पानी की प्रत्येक बूंद का संचयन व पुराने जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार करने के लिए प्रदेश में तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। 30 जून तक वाले इस अभियान की शुरुआत 30 मार्च को हुई थी।  

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी की नई पहल, लॉंच किया V मित्र ऐप

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक अभिनव मोबाइल एप्लीकेशन ‘विद्युत मित्र (V-Mitra)’ विकसित किया है। यह ऐप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। V मित्र ऐप क्या है V मित्र ऐप के माध्‍यम से आमजन अब स्‍वयं बिजली चोरी, मीटर में छेड़छाड़, अवैध विद्युत कनेक्‍शन, अवैध पॉवर एक्सटेंशन, एक ही स्‍थान पर एक से अधिक बिजली कनेक्शन, बिजली कनेक्‍शन का अवैध रूप से विस्‍तार एवं अधिक लोड का इस्‍तेमाल करने वालों की शिकायत कर सकेंगे  और की गई शिकायतों की लाइव मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे। V मित्र ऐप “जनता का ऑडिट, जनता के द्वारा, जनता के लिए” के सिद्धांत पर काम करता है । V मित्र ऐप कैसे डाउनलोड करें  V मित्र ऐप को गूगल प्‍ले स्‍टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड क‍िया जा सकता है। उपयोगकर्ता को शिकायत करने के लिए पंजीकरण कराना आवश्‍यक है, इसके लिए क‍िसी भी दस्‍तावेज की आवश्‍यकता नहीं होगी, अब क‍िसी भी स्‍थान से शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। ऐप मोबाइल के जीपीएस द्वारा स्‍वयं लोकेशन कैप्‍चर करता है। शिकायतकर्ता अवैध कनेक्शन या मीटर छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की तस्वीरें आसानी से अपलोड कर सकते हैं।  ऐप की मुख्य विशेषता यह है कि यह उपयोगकर्ता को गूगल को-ऑर्डिनेट्स के माध्यम से अपने स्थान के 750 मीटर के दायरे में आने वाले सभी उपभोक्ताओं का विवरण देखने की सुविधा देता है। शिकायत कैसे करें जिस बिजली उपभोक्ता की शिकायत की जाना है, उस उपभोक्ता का IVRS नंबर दर्ज करना होगा और फिर की जा रही अनियमितता चुनाव करते हुए फोटो अपलोड कर रिपोर्ट सबमिट करना होगा। यदि IVRS नंबर उपलब्ध नहीं है, तो ऐप स्वचलित रूप से उपयोगकर्ता के वर्तमान स्थान की GPS लोकेशन कैप्चर करेगा। यहां भी फोटो अपलोड करनी होगी । पुरस्कार शिकायतकर्ता की शिकायत पर कंपनी की सतर्कता जाँच टीम संबंधित स्थल पर पहुँचकर जाँच करेगी। शिकायत सही पाये जाने पर इनाम की राशि सीधे शिकायतकर्ता द्वारा लिंक क‍िये गये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगी, जो अधिकतम 50 हजार रुपये तक हो सकती है। शिकायत का लगातार अपडेट मिलता रहेगा। शिकायत के विरूद्ध क‍िसी भी प्रकार की अपील नहीं होने पर इनाम की राशि 7 दिन में बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी। आम नागरिक ऐप पर की गई शिकायतों के लंबित, प्रक्रियाधीन एवं पूर्ण होने की जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। अनियमितता की श्रेणी के अनुसार, कंपनी ने इनाम राशि अलग-अलग स्लैब में तय की है। गलत जानकारी पर इनाम नहीं मिलेगा। क्या V मित्र ऐप उपभोक्ता शिकायत प्लेटफॉर्म है V मित्र ऐप केवल निगरानी के लिए है, यह उपभोक्ता की व्यक्तिगत शिकायतें (जैसे बिलिंग त्रुटियाँ, मीटर विवाद, मीटर कनेक्‍शन, बिजली कटौती) हल करने के लिए नहीं है। उसके लिए कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 1912 या Nidaan पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।  उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए कंपनी ने ऐप उपयोग की स्पष्ट दिशा-निर्देशों वाली एक पुस्तिका (यूज़र गाइड) भी प्रकाशित की है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने उपभोक्ता संबंधित जानकारी जैसे कि IVRS नंबर, लोड, श्रेणी, पता आदि सभी 24 जिलों के लिए अपनी वेबसाइट http://www.mpez.co.in पर सार्वजनिक कर दी है। कोई भी आम नागरिक इस जानकारी को देख सकता है।  

दिल्ली-NCR में आसमान से बरस रही आग, पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने बताया- कब होगी बारिश

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आया नगर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अभी और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुबह का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर लगभग 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। यदि दोनों स्थितियों को मिला दें यह गर्मी से असहज करने के लिए पर्याप्त है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया कि अगर हम उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो अगले चार दिनों तक मैदानी इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग जगहों पर लू की स्थिति पैदा होगी। इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन-किन इलाकों में बरस रही आग सफदरजंग- 43.4 डिग्री सेल्सियस पालम- 44.3 डिग्री सेल्सियस लोधी रोड- 43.3 डिग्री सेल्सियस रिज- 44.9 डिग्री सेल्सियस आया नगर- 45.3 डिग्री सेल्सियस वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है। सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 219 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस स्तर को खराब श्रेणी में ऱखता है। गर्मी और उमस के अलावा AQI एक और समस्या है जिसका दिल्ली के लोग सामना कर रहे हैं। क्या बारिश से राहत मिलेगी? दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह के मध्य तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसस भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में 13 और 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

अब अयोध्या में जमीन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा महंगा हो गया है, 8 साल बाद सर्किल रेट में दिखी जबरदस्त बढ़ोतरी

अयोध्या  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इसी कारण अब लोग अयोध्या में बसने और जमीन खरीदने की इच्छा ज़्यादा दिखा रहे हैं। इसी बीच अब अयोध्या में जमीन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा महंगा हो गया है, क्योंकि करीब 8 साल बाद जिले में जमीनों के सर्किल रेट में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। कई इलाकों में यह बढ़ोतरी 200 प्रतिशत तक की गई है। क्या होता है सर्किल रेट? सर्किल रेट वह न्यूनतम मूल्य होता है जो सरकार किसी इलाके में जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए तय करती है। इसी रेट के आधार पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस तय होती है। सर्किल रेट ज़्यादा होने का मतलब है कि जमीन खरीदने पर खर्च भी बढ़ जाएगा। कब से लागू हैं नए रेट? रिपोर्ट्स के अनुसार यह आदेश शनिवार से लागू हो गया है। चूंकि शनिवार को अवकाश था, इसलिए सोमवार से नए सर्किल रेट पर जमीनों की रजिस्ट्री शुरू होगी। अयोध्या के डीएम निखिल टी. फुंडे ने बताया कि अगस्त 2023 में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया गया था। उस पर आई आपत्तियों के बाद समीक्षा की गई और अब नए रेट लागू कर दिए गए हैं। जमीनों की कीमत क्यों बढ़ी? 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला आने के बाद से अयोध्या में जमीनों की मांग काफी बढ़ गई थी। इसके चलते जमीन की बाजार दरें लगातार ऊपर जा रही थीं, लेकिन सरकारी सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब करीब 8 साल बाद सर्किल रेट संशोधित किए गए हैं।   किन इलाकों में कितनी बढ़ोतरी हुई? राम जन्मभूमि के आसपास के गांवों में सर्किल रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। इनमें शामिल हैं: तिहुरा माझा     पहले: 11 से 23 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 33 से 69 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तिहुरा उपरहार     पहले: 32 से 71 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 42 से 95 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर शाहनवाजपुर माझा     पहले: 75 से 169 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 98 से 221 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर बरहटा माझा     पहले: 75 से 169 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 98 से 221 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर गंजा गांव (जहां एयरपोर्ट बन रहा है)     पहले: 28 से 64 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 35 से 80 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कौन खरीद रहा है यहां ज़मीन? अभिनेता अमिताभ बच्चन ने यहां दो प्लॉट खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया है। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप ने तिहुरा माझा गांव में ज़मीन खरीदी है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने शाहनवाजपुर माझा, बरहटा माझा और तिहुरा माझा गांवों में करीब 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। यहां करीब 1,800 एकड़ में टाउनशिप बसाने की योजना है। क्या है जनता की प्रतिक्रिया? डीएम के अनुसार कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि कुछ इलाकों में प्रस्तावित सर्किल रेट से भी अधिक बढ़ोतरी की जाए, लेकिन प्रशासन ने बाजार दरों और सर्वेक्षण के आधार पर फैसला लिया है।

जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया, खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा

भोपाल  जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में इतनी गर्मी रही थी। जबकि 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में इतनी गर्मी रही थी। जबकि 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा सोमवार को छतरपुर का खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, ग्वालियर, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर शहर             अधिकतम तापमान खजुराहो         45.8 डिग्री टीकमगढ़       45.4 डिग्री ग्वालियर        45.2 डिग्री नर्मदापुरम      45.2 डिग्री सागर            45.2 डिग्री             15 जून तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश में मानसून पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार मई जून में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 8 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 44 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा। प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चल सकती है। पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में बारिश हो सकती है। 11 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश का असर रह सकता है। 12 जून: जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, दमोह, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।  

सीएम मोहन यादव ने कहा- भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। कैंची धाम वाले नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के निर्माण से भोपाल की आभा और कीर्ति बढ़ेगी। भोपाल में राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था, हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के रतनपुर भोपाल में बन रहे हनुमत धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका “कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज-बाबा का हनुमत धाम” का विमोचन भी किया।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। बाबा से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है। वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। भोपाल का यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव द्वारा भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया। 

45 से कम उम्र के होंगे जिलाध्यक्ष, 5 साल का अनुभव जरूरी, पार्टी जिलाध्यक्ष के लिए 6 नामों का पैनल करेगी तैयार

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्षों के चयन के लिए सख्त मानदंड तय किए गए हैं। पार्टी प्रत्येक जिले से जिलाध्यक्ष पद के लिए छह नामों का पैनल तैयार करेगी। इस पैनल में प्राथमिकता 45 वर्ष से कम आयु के उन कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जिन्होंने पार्टी में कम से कम 5 वर्षों तक काम किया हो।  कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के लिए नए नियम पार्टी ने यह निर्देश रविवार को वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा 165 पर्यवेक्षकों को दिए। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। हरीश चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव युवाओं को नेतृत्व में लाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। हालांकि, यदि किसी जिले में कोई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता है, तो उसके नाम पर भी विचार किया जा सकता है — लेकिन कारण स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही, जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि पैनल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग या महिला उम्मीदवार में से किसी एक को जरूर शामिल किया जाए। संगठन और चुनाव कार्य होंगे अलग-अलग संगठनात्मक मजबूती के लिए एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। अब पार्टी के संगठन पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई संगठन पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे पद से इस्तीफा देना होगा। यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया। पार्टी ने क्या कहा? पार्टी का मानना है कि चुनाव और संगठन को अलग रखने से दोनों कार्य बेहतर तरीके से संचालित किए जा सकते हैं। हाल के चुनावों में देखा गया कि संगठन के पदाधिकारी चुनाव लड़ने में व्यस्त हो जाते हैं जिससे संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इस निर्णय से पार्टी को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती दोनों में संतुलन मिलेगा।

एनटीए 14 जून को नीट यूजी का परिणाम घोषित कर देगी, नीट यूजी दोबारा नहीं होगी, सोमवार को यह स्पष्ट हो गया

इंदौर नीट यूजी दोबारा नहीं होगी, सोमवार को यह स्पष्ट हो गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 14 जून को नीट यूजी का परिणाम घोषित कर देगी। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सोमवार को हुई सुनवाई में एनटीए को याचिका दायर करने वाले 75 छात्रों के परिणाम छोड़कर शेष का परिणाम घोषित करने की अनुमति दे दी। याचिका दायर करने वाले 75 छात्रों के मामले में 16 जून को अंतिम बहस होगी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि मामले का अंतिम निराकरण होने तक एमबीबीएस की 75 सीटें आरक्षित रखी जाएं, लेकिन कोर्ट ने इसे अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि 14 जून को परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद काउंसलिंग शुरू नहीं होगी, इसलिए सीटें आरक्षित रखने का कोई मतलब नहीं। वैसे भी कोर्ट 16 जून को अंतिम सुनवाई कर ही रही है। चार मई को पूरे देश में एक साथ आयोजित हुई नीट यूजी के लिए इंदौर में 49 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के दिन इंदौर में मौसम बदला और जोरदार बारिश के चलते पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। कई परीक्षा केंद्र में अंधेरा छा गया और परीक्षार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देना पड़ी।   आधा घंटा चली बहस, कोर्ट ने दी परिणाम घोषित करने की अनुमति सोमवार को न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी के समक्ष याचिकाओं की सुनवाई हुई। सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि घोषित परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से एनटीए को 14 जून को नीट यूजी का परिणाम जारी करना है, लेकिन कोर्ट ने इंदौर के प्रभावित सेंटरों के 8790 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा रखी है। इस वजह से पूरा परीक्षा परिणाम अटक रहा है। हम कोर्ट से प्रार्थना करते हैं कि वह याचिका दायर करने वाले 75 छात्रों को छोड़कर शेष सभी परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित करने की अनुमति दे दे। याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट नीतिन भाटी, मृदल भटनागर ने इसका विरोध किया और मांग की कि एनटीए को परिणाम घोषित करने की अनुमति दी जाती है तो याचिकाकर्ताओं के हित में 75 सीटें आरक्षित रखी जाएं। मामले में करीब आधा घंटा बहस चली। याचिकाकर्ता ऐसे भी जिनका कुछ लेना-देना नहीं सुनवाई के दौरान ही कोर्ट को बताया गया कि कुछ ऐसे छात्रों ने भी याचिका दायर कर दी है जिनका अव्यवस्था से कुछ लेना देना नहीं है। इन याचिकाकर्ताओं के परीक्षा केंद्र पूरी तरह से अप्रभावित थे, लेकिन सिर्फ परीक्षा दोबारा आयोजित करने की मांग लेकर वे कोर्ट में आ गए हैं। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने एनटीए से कहा कि वह याचिका दायर करने वाले 75 छात्रों को छोड़कर शेष का परिणाम घोषित करने के लिए स्वतंत्र है। शीघ्र सुनवाई की जाए, हमें अपील भी करना पड़ सकती है याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट भटनागर ने मांग की कि मामले में शीघ्रता से सुनवाई की जाए। वर्तमान में याचिकाओं की सुनवाई एकल पीठ के समक्ष चल रही है। अगर हमें यहां राहत नहीं मिली तो हमें अपील दायर करना पड़ सकती है। इसमें समय लगेगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम मामले में 16 जून को अंतिम सुनवाई कर लेंगे।

राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को, बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशानिर्देश/मॉड्यूल शामिल हैं। लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूर्ण करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम दिवस में प्रदेश में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता लाने की गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ उन्हें आनुवंशिक परामर्श, रोग प्रबंधन, भावी पीढ़ी के लिए संभावनाओं और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। उप-केन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर रोगियों की पहचान, स्क्रीनिंग तथा परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की जायेगी। सिकल सेल रोगियों और उनके देखभाल कर्ताओं को पेन क्राइसिस जैसी तीव्र स्थितियों में प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। जिले की विशेष रूप से प्रभावित जनजातीय एवं ग्रामीण पंचायतों में स्क्रीनिंग और परामर्श के लिए अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्तर पर विकसित जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का वितरण किया जाएगा, जिससे लोगों को आनुवंशिक जानकारी समझने में सुविधा होगी। विकलांगता योजनाओं और वित्तीय सहायता से सिकल-सेल रोगियों को जोड़ने की प्रक्रिया सरल करने के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए मेगा शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ 5 लाख नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। इनमें 2 लाख से अधिक वाहक चिन्हित हुए और 28 हज़ार 297 लोग सिकल सेल रोग से ग्रसित पाए गए। इन मरीजों का उपचार जारी है। अब तक 75 लाख 36 हज़ार से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जिनसे प्रभावित नागरिक अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझ कर उचित उपचार प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में मिशन की शुरुआत 15 नवंबर 2021 को राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन के रूप में अलीराजपुर और झाबुआ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन को 1 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर शहडोल से लॉन्च किया था। वर्तमान में प्रदेश के 33 जिलों में स्क्रीनिंग जारी है, जिसमें 20 जिलों के 89 विकासखंड एवं 13 अतिरिक्त जिले (पीएम जनमन योजना) शामिल हैं। सिकल सेल उन्मूलन के लिए हमने एम्स भोपाल में नवजात शिशुओं की 72 घंटे में जाँच के लिए विशेष लैब स्थापित है। सभी चिन्हित मरीजों को हाइड्रॉक्सीउरिया, फॉलिक एसिड और निःशुल्क रक्ताधान की सुविधा प्रदान की जा रही है। गंभीर मरीजों के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित की गई है, जहाँ 100 से अधिक ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। रीवा में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। मध्यप्रदेश में मिशन के तहत 2047 तक सिकल सेल को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सतत और सशक्त प्रयास किये जा रहे है। 

Mengetahui Lebih Dekat Joespizzamanassaspark Melalui Wawancara Eksklusif

Dalam dunia bisnis makanan cepat saji, keberhasilan sebuah brand tidak hanya bergantung pada produk yang ditawarkan, tetapi juga pada cerita di baliknya. Salah satu brand yang sedang naik daun dan menarik perhatian banyak orang adalah Joespizzamanassaspark. Untuk menggali informasi lebih dalam tentang perjalanan dan strategi mereka, kami melakukan wawancara eksklusif dengan pendiri sekaligus pengelola utama. Berikut adalah hasil wawancara yang mengungkap sisi lain dari Joespizzamanassaspark. Sejarah Singkat dan Awal Mula Berdirinya Joespizzamanassaspark Menurut pendiri www.joespizzamanassaspark.com, perjalanan mereka dimulai dari sebuah keinginan untuk menghadirkan pizza berkualitas tinggi dengan cita rasa yang unik dan inovatif. Ia mengisahkan bahwa awalnya mereka beroperasi dari sebuah kedai kecil di pusat kota, dengan modal yang terbatas namun semangat yang besar. Fokus utama mereka saat itu adalah memberikan pengalaman makan yang berbeda dari kompetitor di sekitar, dengan bahan-bahan segar dan resep rahasia yang terus dikembangkan. Kesungguhan dalam menjaga kualitas produk menjadi fondasi utama yang membawa mereka ke posisi saat ini. Filosofi di Balik Nama Joespizzamanassaspark Nama brand ini terinspirasi dari tiga kata yang memiliki makna mendalam. “Joe” dipilih sebagai simbol keakraban dan kedekatan dengan pelanggan, menunjukkan bahwa mereka ingin menjadi bagian dari keluarga besar pecinta pizza. “Pizza” jelas sebagai inti dari bisnis ini, menggambarkan komitmen mereka terhadap kualitas dan inovasi dalam pembuatan pizza. Sedangkan “Manassa Spark” merupakan representasi dari semangat dan energi yang mereka tanamkan dalam setiap langkah operasional. Pendiri percaya bahwa nama ini harus mampu menggambarkan identitas dan visi mereka secara jernih dan inspiratif. Strategi Inovatif dalam Menghadirkan Produk Baru Selama wawancara, pendiri menegaskan bahwa inovasi adalah kunci utama dalam mempertahankan eksistensi mereka di tengah persaingan yang ketat. Mereka rutin melakukan riset pasar dan mendengarkan masukan dari pelanggan untuk menghadirkan varian pizza yang sesuai dengan tren dan selera lokal. Misalnya, mereka memperkenalkan pizza dengan topping khas daerah, serta variasi sehat tanpa gluten bagi pelanggan yang memiliki kebutuhan khusus. Selain itu, mereka juga menggabungkan teknik pembuatan pizza tradisional dengan sentuhan modern, sehingga menghasilkan cita rasa yang unik dan berbeda dari yang lain. Pendekatan Pelayanan yang Personal dan Ramah Dalam wawancara tersebut, pendiri menekankan bahwa pelayanan pelanggan menjadi salah satu aspek terpenting dalam bisnis mereka. Mereka berkomitmen untuk memberikan pengalaman makan yang tidak hanya memuaskan dari segi rasa, tetapi juga dari segi layanan. Para staf dilatih untuk selalu bersikap ramah, sopan, dan responsif terhadap kebutuhan pelanggan. Pendekatan personal ini diyakini dapat menciptakan loyalitas jangka panjang dan memperkuat citra positif dari brand mereka di mata masyarakat. Pemanfaatan Media Sosial untuk Meningkatkan Brand Awareness Tidak dapat dipungkiri bahwa media sosial menjadi alat yang sangat efektif dalam membangun kesadaran merek. Dalam wawancara, pendiri menyebutkan bahwa mereka aktif di berbagai platform seperti Instagram dan TikTok untuk mempromosikan produk serta berinteraksi langsung dengan pelanggan. Mereka rutin mengunggah konten menarik seperti foto pizza terbaru, promo khusus, hingga behind-the-scenes proses pembuatan. Melalui pendekatan ini, mereka mampu memperluas jangkauan dan menarik pelanggan dari berbagai kalangan, terutama generasi muda yang sangat akrab dengan media digital. Menjalin Kemitraan dan Kolaborasi Strategis Selain pemasaran digital, Joespizzamanassaspark juga menekankan pentingnya menjalin kemitraan strategis dengan berbagai pihak. Mereka aktif berkolaborasi dengan komunitas lokal, event organizer, dan bisnis kecil di sekitar. Melalui kemitraan ini, mereka tidak hanya memperluas jaringan bisnis, tetapi juga memperkuat loyalitas di tingkat komunitas. Pendiri yakin bahwa hubungan yang baik dengan lingkungan sekitar akan memberikan dampak positif jangka panjang dan membantu mereka tetap relevan di mata masyarakat. Komitmen Terhadap Kualitas dan Kebersihan Kualitas bahan baku dan kebersihan adalah dua aspek yang selalu menjadi prioritas utama dalam operasional mereka. Pendiri menyatakan bahwa mereka hanya menggunakan bahan segar dan pilihan terbaik untuk memastikan cita rasa pizza tetap konsisten. Selain itu, mereka menerapkan standar kebersihan yang ketat di seluruh proses produksi, dari persiapan hingga penyajian. Pendekatan ini tidak hanya memenuhi standar kesehatan, tetapi juga membangun kepercayaan pelanggan terhadap brand mereka. Menghadapi Tantangan dan Melangkah ke Depan Dalam wawancara, pendiri juga mengungkapkan bahwa setiap bisnis pasti menghadapi berbagai tantangan, terutama saat pandemi dan dinamika pasar yang cepat berubah. Mereka beradaptasi dengan cepat melalui inovasi layanan, seperti delivery dan take-away, serta meningkatkan kualitas layanan pelanggan secara online. Ke depan, mereka berencana untuk memperluas jaringan cabang dan memperkuat inovasi produk agar tetap kompetitif dan relevan di industri makanan cepat saji. Kesimpulan: Belajar dari Perjalanan dan Filosofi Joespizzamanassaspark Dari wawancara eksklusif ini, kita bisa belajar bahwa keberhasilan Joespizzamanassaspark tidak lepas dari filosofi kuat, inovasi berkelanjutan, dan komitmen terhadap kualitas. Mereka memadukan pendekatan tradisional dan modern untuk menciptakan pengalaman pelanggan yang tak terlupakan. Sang pendiri menekankan bahwa kejujuran, kerja keras, dan kepekaan terhadap kebutuhan pasar adalah kunci utama dalam membangun sebuah bisnis yang berkelanjutan dan sukses. Semoga kisah mereka dapat menjadi inspirasi bagi pelaku usaha lainnya yang sedang menapaki jalan yang sama.

आज मंगलवार 10 जून 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज के दिन आपका भाग्य आपका साथ देगा। खर्च कम करें। ध्यान देकर काम करें और अपने नए विचारों को सामने रखें। कुछ जातकों को अपने लाइफ पार्टनर से आर्थिक सपोर्ट भी मिल सकता है। इंकम बढ़ाने और अच्छे प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का सही मौका है। वृषभ: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सहकर्मी और बॉस आपका सपोर्ट करेंगे और आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी हेल्प करेंगे। बोनस या वेतन वृद्धि के कारण आपको अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा आपको व्यापार में बड़ा मुनाफा भी देखने को मिल सकता है। मिथुन: आज कोई बड़ी मेडिकल समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। दिल के मामले इमोशनली आपको मोटिवेट कर सकते हैं। आपको अपने पास्ट के पल याद आएंगे। आपको अपने हर काम में रिश्तेदारों और करीबियों का सपोर्ट मिलेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे। कर्क: आज आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। गलतफहमियां आपके बीच प्रॉब्लम्स बढ़ा सकती हैं। ये दिन अच्छा पारिवारिक माहौल लेकर आ सकता है। आप अपने घर को सजाने-संवारने का प्रयास कर सकते हैं। सिंह: आज आप थोड़े आलसी हो सकते हैं, जिसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। इसके अलावा आपके आसपास कुछ ऐसे दुश्मन भी हो सकते हैं, जो आपको धोखा दे सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि सावधान रहें, किसी पर भरोसा न करें और अपनी प्रगति साझा न करें। कन्या: आज परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर वालों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपके परिवार में पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी और पिछले आर्थिक मसले भी सुलझ सकते हैं। तुला: आज अपने ऑफिस को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कुछ छोटे बदलाव करें। आपके सहकर्मियों और सिनीयर्स के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपके सहकर्मी आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी हेल्प करेंगे। वृश्चिक: आज आपका जीवनसाथी आज आपको एहसास दिलाएगा कि लव लाइफ में रिस्पेक्ट और केयर जरूरी है। हेल्दी डाइट लें। आज आप कार्यालय की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। आप जीवन में आनंद का मजा लेंगे। धनु: आज कामकाजी माहौल में सकारात्मकता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा। आपका सकारात्मक मूड सभी के लिए अच्छा माहौल बनाएगा। इस तरह आपके साथ-साथ आपके आस-पास के लोगों का मूड भी अच्छा हो जाएगा। मकर: आज का दिन आपके करियर ग्रोथ में काफी मददगार साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको कोई बोनस या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। आप अपने मौजूदा पार्टनर के साथ या किसी नए पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। कुंभ: आपको पास्ट में कोई समस्या थी तो इस दौरान उसका समाधान हो जाएगा। आपको किसी दोस्त की मदद से आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। ऑफिस में आपके बॉस और अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे। मीन: आज परिवार में वाद-विवाद या विवाद होने की आशंका है। इसलिए ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखें। आज स्वार्थी और गुस्सैल इंसान से बचें क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। आज विद्यार्थियों को अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए।

सोनम का भाई गोविंद इंदौर से गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर बहन से मिलने पहुंचा, कहा-बहन दोषी हो तो फांसी दे दो

मेघालय  देश भर में चर्चा का विषय बना मेघालय में गायब हो गए इंदौर के हनीमून कपल का मामला सोमवार की सुबह उस समय नए मोड़ पर पहुंच गया जब लापता युवती सोनम यूपी के गाजीपुर में मिल गई। उसने खुद परिवार वालों को फोन कर अपने गाजीपुर में एक चाय की दुकान पर होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस वालों को बताया और पुलिस ने सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर पहुंचाया है। पूरा मामला मेघालय से जुड़ा होने के कारण वहां की पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मेघालय से पुलिस के आने पर सोनम उनके हवाले कर दी जाएगी। इससे पहले सोनम का भाई गोविंद इंदौर से गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर बहन से मिलने पहुंचा। उसके पहुंचते ही मीडिया ने उसके ऊपर सवालों की बौछार कर दी। पिता के ही बयान को आगे बढ़ाते हुए भाई ने साफ किया कि बहन बेकसूर है। हालांकि यह भी कहा कि अगर बहन दोषी है तो फांसी पर चढ़ा दी जाए। भाई ने कहा कि जो भी दोषी हो उसे सख्त सजा मिले। कहा कि उसे नहीं मालूम कि बहन गाजीपुर कैसे पहुंची। उन्होंने निवेदन किया कि उसे पहले अपनी बहन से मिलने दें। कहा कि सोनम पर जो आरोप लग रहा है उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। कहा कि मीडिया ही आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह यात्रा करके आ रहे हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर सोनम की गलती हो तो उसे फांसी दे दी जाए। फिलहाल वह सबसे पहले सोनम से मिलना चाहते हैं। वहीं, सोनम की मां ने कहा कि बेटी मिलने के बाद कोई बहुत बड़ी खुशी तो हम लोगों को हो नहीं रही है। दामाद की मौत की खबर से हम लोग पहले से दुखी हैं। अब बेटी मिली है तो क्या सच्चाई है वह सामने आ सकेगी। अभी हम लोग क्या बता सकते हैं कि क्या हुआ था। कोई अभी तक बेटी से नहीं मिला है। अभी तो जो पुलिस कह रही है, वहीं हम लोग सुन रहे हैं। बेटी से बात होने पर ही पूरी बात पता चल सकेगी। फिलहाल गाजीपुर पुलिस को मेघालय पुलिस का इंतजार है। उसके आते ही सोनम को उनके हवाले कर दिया जाएगा। गाजीपुर पुलिस ने फिलहाल अपनी तरफ से सोनम से पूछताछ तो नहीं की है लेकिन सूत्रों की मानें तो सोनम में बातचीत में खुद को बेगुनाह बताया है। वह रट लगा रही है कि उसका अपहरण किया गया था। वह गाजीपुर तक कैसे पहुंची यह भी नहीं बता रही है।  

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की पदोन्नति, बने उप सेना प्रमुख (रणनीति)

नई दिल्ली  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सफल भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को पदोन्नति दी गई है। सोमवार को उनकी पदोन्नति की जानकारी सामने आई। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को अब भारतीय सेना का उप सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। बतौर उप सेना प्रमुख वह रणनीति मामलों को देखेंगे। उप सेना प्रमुख बनने के बावजूद लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई पूर्व की भांति फिलहाल डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन यानी डीजीएमओ का कार्यभार भी संभालते रहेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। दरअसल, भारतीय सेना में यह एक महत्वपूर्ण पद है। सेना के सभी ऑपरेशनल कार्यक्षेत्र, उप सेना प्रमुख (रणनीति) के कार्यालय को रिपोर्ट करते हैं। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य स्तर पर होने वाली बातचीत का नेतृत्व डीजीएमओ द्वारा किया जाता है। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान में और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित विभिन्न आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने हमला किया था, जिसमें सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने इसके जवाब में भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले किए, जिसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस व एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने युद्ध विराम की मांग की। पाकिस्तानी सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस ने भारतीय डीजीएमओ से संपर्क किया। दोनों के बीच यह वार्ता हॉटलाइन पर हुई थी। बीते महीने हुई इस वार्ता में पाकिस्तान ने कहा था कि वह सीमा पार से एक भी गोली नहीं चलाएगा। वार्ता में कहा गया कि दोनों पक्षों को एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए। एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए। सेना के मुताबिक, इस बात पर सहमति हुई कि दोनों पक्ष यानी भारत और पाकिस्तान सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें। भारत व पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई अन्य बातचीत की पूरी जानकारी रक्षा मंत्री को दी गई थी। इससे स्पष्ट है कि भारतीय सेना में डीजीएमओ एक बेहद अहम पद है। वर्तमान में भारतीय सेना के डीजीएमओ यानी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई इस पद पर बने रहेंगे। वह महत्वपूर्ण विषयों पर थलसेना प्रमुख को सीधे रिपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही, डीजीएमओ सेना, नौसेना तथा वायुसेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 

दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर अचानक लगी आग, हालांकि अब स्थिति सामान्य

नई दिल्ली दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में सोमवार को दोपहर के समय आग लग गई। इसके चलते ट्रेनों की आवाजाही पर भी कुछ देर के लिए असर पड़ा। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर 11.10 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली, जो संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया, सूचना मिलने के बाद हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं और अपराह्न एक बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। इससे पहले डीआरसी की तरफ से जानकारी दी गई थी कि दोनों दिशाओं से त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन के पास पहुंचने वाली ट्रेनें फिलहाल सिग्नलिंग की उपलब्धता ना रहने के कारण 25 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से चल रही हैं। हालांकि पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। डीएमआरसी ने कहा था कि यात्रियों को सूचित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर लगातार अंतराल पर केंद्रीकृत घोषणाएँ की जा रही हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों की मदद से धुंआ छंट गया है और प्रभावित हिस्से में सिग्नलिंग/एएफसी को बहाल करने के प्रयास जारी हैं

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet