गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में 10 दिवसीय किशोर योग शिविर का समापन
10-day teen yoga camp concludes at Gayatri Pragya Peeth Amla हरिप्रसाद गोहे आमला। गायत्री प्रज्ञा पीठ में आयोजित 10 दिवसीय योग-प्राणायाम शिविर का समापन शहर की प्रमुख हस्तियों व गायत्री परिवार सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. डी.आर. वागद्रे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर जारी रखने हेतु अनुदान भी दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक एस.आर. यादव ने गायत्री मंत्र लेखन व योग का महत्व बताया। कार्यक्रम को अनिल सोनी, देवकरण टिकरिया, एस.पी. डेढ़ौरे, बी.पी. धामोड़े, भीमराव देशमुख व डॉ. शुभम सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। संचालन एन.डी. देशमुख ने किया। बच्चों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि अगला शिविर 15 से 24 मई तक होगा। पुरुष-महिलाओं के लिए प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक नियमित योग-प्राणायाम अभ्यास जारी रहेगा।