कृषि रथ पहुंचा लालावाड़ी, किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी ।
Krishi Rath reached Lalawadi, gave information about advanced farming to the farmers. हरिप्रसाद गोहे आमला। विकासखंड आमला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लालावाड़ी में 24 मई 2026 को कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्रीमति नीतू घोटे और कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री फूलचंद मोड़क मौजूद रहे। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक और कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, ई-टोकन प्रणाली, फार्मर आईडी, प्राकृतिक खेती, दलहन फसल, मिट्टी जांच, सॉइल हेल्थ कार्ड के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषक कार्यक्रम में शामिल हुए।