ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में अदा हुई नमाज, मांगी अमन की दुआ।
Namaz was offered in Eidgah on Eid-ul-Azha, prayers for peace were sought. हरिप्रसाद गोहे आमला। रतेड़ा रोड स्थित ईदगाह में आज सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। हाफिज एहसान साहब ने इमामत की। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने नमाज पढ़कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी। थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर टीम सहित सुरक्षा में तैनात रहे। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हुआ। हालांकि किसी भी जनप्रतिनिधि के न पहुंचने पर समाज में नाराजगी दिखी। लोगों ने कहा, ऐसे मौकों पर नेताओं की मौजूदगी सौहार्द बढ़ाती है। इस दौरान सदर जाहिद पटेल, शेख आबीद, हाजी अब्दुल अजीज, मोहम्मद आसीफ लघा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नमाज बाद सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।