On Shani Jayanti, Abhishek-Pujan and Bhandara were organised at Railway Colony Shani Temple.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। शनि जयंती के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 12, रेलवे कॉलोनी आमला स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन-हवन किया। इस शुभ अवसर पर शनि प्रतिमा को फूल-माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए गए और प्रसाद चढ़ाया गया। पूजन के बाद मंदिर परिसर में भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।
recent visitors 5









