Madhya Pradesh Congress Social Media Department launches “Social Media Warriors” campaign, providing platform to youth
- संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं और प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर समाज और राष्ट्रहित में काम करने का अवसर मिलेगा।

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज” अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की सकारात्मक और जागरूक आवाज़ों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर जनहित, संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूत करना है।

पूरे मध्य प्रदेश में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज सोशल मीडिया जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में कांग्रेस उन युवाओं और प्रतिभाशाली लोगों को मंच देना चाहती है जो समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का साहस रखते हैं।
अभियान के अंतर्गत 1 जून से 15 जून तक इच्छुक युवा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदनों की जांच और स्क्रूटनी की जाएगी तथा 20 से 23 जून के बीच साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित प्रतिभाओं की अंतिम सूची 30 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का संगठन नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा का आंदोलन है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं और प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्रहित में काम करने का अवसर दिया जाएगा।
आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में जागरूक और रचनात्मक युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को जनहित की लड़ाई में शामिल करना चाहती है। कांग्रेस का यह अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि नई सोच, नई प्रतिभाओं और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत सामाजिक-राजनीतिक मंच तैयार करने की पहल है।








