Demand for the construction of a resting platform for funeral processions on the road to the cremation ground.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। वार्ड क्रमांक 9 बस स्टैंड बड़ाईचाल / बल्लाचाल क्षेत्र की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिंजवे को पत्र सौंपा।
पत्र में पार्षद ने कहा कि पंचवटी मार्ग से होते हुए एमईएस बांध स्थित मोक्षधाम मार्ग पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले शव के विश्राम हेतु जनहित में शीघ्र चबूतरा निर्माण किया जाए, यह नगरवासियों की मांग है।

पत्र सौंपते समय नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय तोर, सिंह सोलंकी, उपयंत्री योगेश आनेराव, गणेश हरोडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।







