The 57th Foundation Day of the was celebrated with great enthusiasm at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College.
- सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश, प्राचार्य ने कहा – अनुशासन में रहकर करें देश सेवा, विद्यार्थियों ने साझा किए शिविर के अनुभव।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बैतूल। स्थानीय डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में बुधवार 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) का 57वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को रासेयो में अनुशासन में रहते हुए राष्ट्र की सेवा करने पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक जगदीश उइके ने रासेयो की स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश पटैया ने विद्यार्थियों को रासेयो के आदर्श वाक्य “स्वयं से पहले आप” की भावना को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में छात्र एवं छात्रा इकाई के विद्यार्थियों ने अपने शिविर के अनुभव साझा किए तथा रासेयो के गीतों एवं नारों से पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुनीता सोलंकी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. जगदीश पटैया ने किया।

इस अवसर पर प्रो. लोकेश झरबडे, डॉ. माधुरी धोटे, लाइब्रेरियन सतीश बागड़े, क्रीड़ा अधिकारी दीपक हातिया, डॉ. पंचम सिंह कवड़े, राजा अतुलकर, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. कल्पना बारस्कर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. देविका देशमुख, अभय ढिंढोरे, श्रीमती शीला दवंडे, श्रीमती पूजा दवंडे, श्रीमती अंजीर दावड़े, श्रीमती यश्वी कहार, दीपक कारले, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती मीनाक्षी भोपते, भूपेंद्र चौकीकर, जुबेर कुरेशी, हजारीलाल भलावी, संजीत भारती, महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।









