LATEST NEWS

शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय रहे स्कूलों में भी दिखी रौनक

रायपुर : जून से खुले स्कूलों के पट, पहले दिन पहुंचे बच्चों का हुआ स्वागत युक्तियुक्तकरण के पश्चात नव पदस्थ शिक्षकों का भी तिलक लगाकर स्कूलों में किया गया स्वागत शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय रहे स्कूलों में भी दिखी रौनक पहले दिन पहुंचे बच्चों को मिला जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र का उपहार रायपुर 16 जून से फिर स्कूल खुल गए हैं। नए सत्र से साथ कक्षाएं फिर से गुलजार हो गई हैं। विद्यार्थियों में नई क्लास में पहुंचने का उत्साह है। पहले दिन शाला पहुंचे बच्चों का तिलक लगा और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इन सबके बीच जो खास नजारा इस बार देखने को मिलेगा वो है कि कई ऐसे स्कूल जो शिक्षकों की कमी से जूझ रहे थे उनमें अब फिर से रौनक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग से जिले के शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थापना कर दी गई है। कई ऐसे स्कूल जहां पहले एक भी शिक्षक नहीं थे वहां अब छात्रों के दर्जमान से 3 से 4 शिक्षकों की पदस्थापना हो चुकी है। यह शैक्षणिक वातावरण को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पालकों में भी इस बात को लेकर खुशी है कि उनके बच्चों को अब विषयवार शिक्षक मिल गयें हैं, वे स्कूलों में सारे विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे।         शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर जिले के स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। साथ ही निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया। इसी तरह जिले के कई स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा एक पेड़ मां के नाम 2.0 अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युक्तियुक्तकरण के पश्चात नव पदस्थ शिक्षकों का भी तिलक लगाकर स्कूलों में स्वागत किया गया। युक्तियुक्तकरण के पश्चात विकासखण्ड पुसौर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय-सेमरा में शिक्षिका की पदस्थापना हुई है। जिससे वहां के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान नई शिक्षिका का सम्मान तिलक लगाकर किया गया। इसी तरह विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला साल्हेओना में भी बच्चों ने गुलदस्ता भेंटकर शिक्षिका का सम्मान किया। युक्तियुक्तकरण पश्चात धरमजयगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक शाला कुम्हीचुंआ जो कभी शिक्षक विहीन था, आज इसमें 4 शिक्षकों की पदस्थापना हुई है। ऐसे में यहां खुशी का माहौल है एवं सभी बच्चे उत्साहित है। पहले दिन पहुंचे बच्चों को मिला जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र का उपहार पहले दिन पहुंचे नव प्रवेशी बच्चों को शाला पहुंचने पर न सिर्फ  तिलक और मिठाई से स्वागत किया गया, बल्कि उन्हें उनके जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए। जिले के सभी तहसीलों में राजस्व अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को ये प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि आगामी 16 जुलाई अर्थात शाला खुलने से 1 माह के अंदर सभी नव प्रवेशित स्कूली बच्चे जिनके जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र नहीं है उन्हें यह बनाकर दिए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए जल्द सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किए गया है।

समाज के हर उस व्यक्ति को नमन किया जो निस्वार्थ भाव से अपने आस-पास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे -राज्यपाल

रायपुर समाज के प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास सेन समाज कर रहा है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने आज सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यह विचार व्यक्त किए।  सेन समाज के महिला विंग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा समाज के सभी जिलों के महिला अध्यक्षों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायक है। यह समाज न केवल पारंपरिक बाल केश कला में निपुण रहा है बल्कि समय के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के अनेक क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रहा है। यह प्रतिभा सम्मान समारोह समाज की उन्नति और समाज के लोगों की मेहनत का प्रतीक है। राज्यपाल ने सेन समाज की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महिलाओं ने यह सिद्ध किया है कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव है। महिला विंग ने इस आयोजन के माध्यम से संगठन को मजबूत किया है और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देेने का कार्य कर रही है। आज की महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी अच्छी तरह निभा रही हैं। यह परिवर्तन समाज को नई ऊर्जा दे रहा है।  डेका ने कहा कि हमे यह भी याद रखना जरूरी है कि सम्मान केवल पद, डिग्री या पैसे से नहीं मिलता बल्कि हमारे आचरण, सेवा एवं समर्पण से प्राप्त होता है। उन्होंने समाज के हर उस व्यक्ति को नमन किया जो निस्वार्थ भाव से अपने आस-पास के लोगांे के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।  डेका ने भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का जिक्र किया जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एक जन नायक थे। डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में, जहां जनजातीय, ग्रामीण और शहरी सभी प्रकार की सामाजिक संरचनाएं एक साथ जुड़ी हुई है वहां सामाजिक संगठनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सेन समाज आने वाले वर्षों में प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की पहुंच बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्हांेेने समाज के युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, उद्यमिता और डिजिटल शिक्षा की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता बताई जिससे वे आत्म निर्भर बन सके, साथ ही अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपरा को भी बनाए रख सके। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज (महिला विंग), एवं छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुमोना सेन ने दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के पदाधिकारी सहित सेन समाज के सदस्य उपस्थित थे।

प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे। सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है। प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नही देने दे रहे है।” उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।  

एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल की दी नम आँखों से अंतिम विदाई, पिता का टूटा दिल

अहमदाबाद अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में अपनी जान गंवाने वाले एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया गया और उन्हें नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। पवई के निवासी कैप्टन सभरवाल का पार्थिव शरीर डीएनए पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके आवास जलवायु विहार पहुँचा जहाँ परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन सुमित सभरवाल, जिन्होंने कथित तौर पर मेघानी नगर की कई जिंदगियां बचाने का प्रयास किया था उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे चकला श्मशान घाट पर हुआ।। प्रेरणादायक व्यक्तित्व को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि इस दुखद घड़ी में कैप्टन सभरवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके परिवारजन, मित्र, सहकर्मी, एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे। सोसायटी के निवासियों ने भी इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े होकर अपनी संवेदनाएं और सहयोग व्यक्त किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैप्टन सभरवाल को एक बेहद जिम्मेदार, अनुभवी और समर्पित पायलट के रूप में याद किया गया। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन में अनुशासन, साहस और उत्कृष्ट सेवा की एक मिसाल कायम की थी। सहकर्मियों ने उन्हें एक प्रेरणादायक और मददगार व्यक्ति बताया वहीं परिजनों ने कहा कि वह न केवल पेशेवर रूप से सफल थे बल्कि निजी जीवन में भी अत्यंत संवेदनशील और सहयोगी स्वभाव के इंसान थे।   पिता का टूटा दिल, सहकर्मियों की भावुक यादें पायलट सभरवाल की गुरुवार को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुए प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। रविवार को डीएनए मैच होने के बाद उनका शव परिवार को सौंपा गया था। 88 वर्षीय बुजुर्ग पिता द्वारा अपने 60 वर्षीय बेटे को हाथ जोड़कर दी गई अंतिम विदाई ने हर किसी की आँखों को नम कर दिया। यह दृश्य हर देखने वाले के दिल को छू गया। कैप्टन सुमित सभरवाल को एयर इंडिया के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद पायलटों में से एक माना जाता था। वह अपने को-पायलट क्लाइव कुंदर के साथ उस फ्लाइट को उड़ा रहे थे जिसमें 230 यात्री और 10 केबिन क्रू के सदस्य सवार थे। हादसे में कुल 242 में से 241 लोगों की जान चली गई जबकि केवल एक यात्री ही जीवित बच सका। कैप्टन सभरवाल के घर के पास रहने वाली और खुद एयर इंडिया में 37 साल तक केबिन क्रू रहीं ऊषा तड़वलेकर ने भावुक मन से बताया कि सुमित के चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती थी। वह जीवन भर एक लो-प्रोफाइल रहकर हमेशा अपने काम पर ध्यान देते थे। उनके निधन से एक ऐसे बेटे का अधूरा सपना भी टूट गया जो रिटायरमेंट लेकर अपने बूढ़े पिता की सेवा करना चाहते थे। डीएनए पहचान प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में एविएशन एक्सपर्ट्स की कई टीमें जुटी हुई हैं। वहीं अहमदाबाद प्रशासन और गुजरात सरकार का मुख्य ध्यान दुर्घटना के शिकार लोगों की पहचान कर उनके शव परिवार वालों को सौंपने पर है। डीएनए प्रोफाइलिंग के आधार पर अब तक 125 शवों की पहचान हो चुकी है और 124 मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क साधा जा चुका है। अब तक 83 शव परिवार वालों को सौंपे जा चुके हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए फॉरेंसिक लैब में एक्सपर्ट्स दिन-रात काम कर रहे हैं। हालांकि डीएनए सैंपल मैच करने में आमतौर पर कम से कम 72 घंटे लगते हैं लेकिन इस प्लेन क्रैश के शिकार लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनमें से डीएनए निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है जिससे पूरी प्रक्रिया में समय लग रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि जितनी जल्दी हो सके डीएनए की जाँच पूरी की जा सके। इसके लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक लैब में आसपास के जिलों के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है। इस वक्त फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की 36 टीमें डीएनए प्रोफाइलिंग में लगातार जुटी हुई हैं।  

मनोरंजन जगत से बेहद बुरी खबर- इंदिरा बिल्ली के नाम से मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कौर का निधन

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। इंदिरा बिल्ली के नाम से मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनके निधन पर शोक व्यक्त करता नजर आ रहा है।  इंदिरा बिल्ली ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिंदगी की अंतिम सांस ली है और उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। हालांकि, उनके निधन की डेट और वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इंदिरा के परिवार ने 16 जून को प्रार्थना सभा आयोजित की थी, जिस पर लिखा है, एक प्यारी पत्नी, मां, बहन और दादी की याद में। गहरे दुख के साथ हम अपनी प्रिय श्रीमती इंदिरा मेहरा के निधन की खबर साझा करते हैं।   कौन थीं इंदिरा कौर?  इंदिरा कौर जिन्हें इंदिरा बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है, हिंदी सिनेमा की एक जानी मानी एक्ट्रेस थी। उनकी खूबसूरत नीली आंखों की वजह से उन्हें इंदिरा बिल्ली कहा जाता था।  करियर की बात करें तो इंदिरा कौर ने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया। उन्होंंने कई पंजाबी फिल्मों में बतौर डांसर काम किया था और कई हिंदी फिल्मों में छोटे रोल भी किए थे। इंदिरा बिल्ली की शादी शिव कुमार मेहरा से हुई थी। उनके पति शिव कुमार टॉकीज के मालिक थे। वहीं, शादी के बाद इंदिरा बिल्ली ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और अपने परिवार पर ध्यान दे रही थीं।  

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने आईएएस सुश्री पूर्वा अग्रवाल का किया सम्मान

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री डेका ने कहा कि सुश्री पूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की गौरव हैं। उनकी उपलब्धियों से राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर श्री मोहन अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल, श्री आशुतोष सिंघल, श्री शुभम अग्रवाल एवं सुश्री अग्रवाल के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका को रथ यात्रा के लिए दिया गया न्योता

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भेंट की। श्री मिश्रा गायत्री नगर रायपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को न्योता दिया। विधायक ने बताया कि रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतिक है बल्कि सामाजिक एकता एवं सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है।

रायपुर : राज्यपाल डेका से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव सुश्री कंगाले ने सौजन्य भेंट की

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों एवं जनप्रतिनिधियों की अद्यतन स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया।

अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ेगा-यूपी से लेकर बंगाल तक अलर्ट, हफ्ते भर होगी झमाझम बारिश

लखनऊ  देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक अलग-अलग इलाकों में भारी से लेकर अति भारी बरसात हुई। सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश देखी गई। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भी भारी से अति भारी बरसात हुई। कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम और अन्य राज्यों में भी बदरा बरसते नजर आए। गुजरात, कोंकण, महाराष्ट्र और अन्य इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ गरज-चमक देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ेगा। गुजरात के पास भी एक और कम दबाव का क्षेत्र है, जो उत्तर की ओर बढ़ने वाला है। मौसम की इन गतिविधियों के चलते पूर्वी और मध्य भारत में 17 से 21 जून तक भारी से अति भारी बारिश होगी। साथ ही, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 17 और 18 जून को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी भारत में गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में 17 से 23 जून तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में मंगलवार-बुधवार को भारी से अति भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक होगी बरसात पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी, जिसमें मेघालय में 18 और 19 जून को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी भारत में उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 17 से 23 जून तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। वहीं, मॉनसून से प्रभावित केरल को मंगलवार को भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। निचले इलाके व्यापक पैमाने पर जलमग्न हो गए हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न जिलों में निचले इलाकों में रह रहे कई परिवारों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और उसका पानी इलाकों में पहुंचने के कारण दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की खबरें हैं।  

वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुआ इंग्लैंड का यह दिग्गज- उसका बैट युवराज सिंह और ब्रायन लारा की तरह चलता है

नई दिल्ली इंग्लैंड के दिग्गज विकेट-कीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने क्रिकेट के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 14 साल के इस युवा भारतीय की बल्लेबाजी की तुलना महान ब्रायन लारा और युवराज सिंह से की है। संयोग से दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और सूर्यवंशी भी बाएं हाथ से खेलते हैं। ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ बातचीत में जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा, ‘उसका बैट स्विंग अद्भुत है, मैं बहुत बड़ी बात कह रहा हूं, यह कुछ ऐसे है- युवराज सिंह या ब्रायन लारा जैसे।’ आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी के बारे में बटलर ने कहा, ‘यह प्रेरित करने वाला है…एक लड़का जो मुझसे 20 साल छोटा है और वह हमें पार्क के हर कोने में मार रहा है। लेकिन, वाह…क्रिकेट की पूरी दुनिया के लिए यह चौंकाने वाला था।’ बटलर इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे थे। आईपीएल नीलामी में सूर्यवंशी के खरीदे जाने पर बटलर ने कहा, ‘मैंने सोचा कि 14 साल के एक लड़के को लिया गया है। यही तो था। नीलामी में वह सबसे युवा था और जिमी (जेम्स एंडरसन) सबसे उम्रदराज। उम्र का अंतर देखिए। लेकिन उसने क्या खेला…उसने आईपीएल की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का उड़ा दिया।’ वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में शतक ठोककर आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ी। आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। बटलर वैभव सूर्यवंशी की उस पारी की तारीफ करते नहीं थके। जोस बटलर ने कहा, ‘वह शतक अविश्वसनीय था। उसने कोई गेंद नहीं बख्शी। यह ऐसा था जैसे उसे कोई डर ही नहीं था…जैसे कोई मंझा हुआ खिलाड़ी खेलता हो। बड़े गेंदबाजों की धुनाई की। जब चाहा तब छक्का उड़ाया। जब चाहा स्ट्राइक चेंज किया। यह सब रन का पीछा करते हुए किया। इसलिए वह बहुत शांत है। उसके बल्ले की रफ्तार के क्या कहने, खूबसूरत है। खूबसूरत।’  

रायपुर में सुबह से बादल छाए, मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

रायपुर  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 21 दिन के लंबे अंतराल के बाद बस्तर से आगे बढ़ते हुए अब यह दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे जहां किसानों में उत्साह है, वहीं आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश सोमवार की शाम से ही राजधानी रायपुर में मौसम (Chhattisgarh Weather Update) ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी में तापमान 26°C से 34°C के बीच रह सकता है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में अंधड़ और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते प्रदेश के औसत तापमान में भी 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सोमवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस के दुर्ग सबसे गर्म रहा, जबकि 21 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा। कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर और दुर्ग जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं, वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में जहां अधिकतम तापमान 36.2°C रहा, वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो मानसूनी प्रभाव को दर्शाता है। दुर्ग में 60 मिलीमीटर बरसा पानी प्रदेश में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश दुर्ग में रिकॉर्ड की गई है। 16 दिन पहले आ गया था मानसून इससे पहले छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई थी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 13 जून है। लेकिन इस बार 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। वहीं 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था जून में अब तक सामान्य से कम बारिश अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है। पिछले साल के मुकाबले स्थिति बेहतर हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।  

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर्मियों को सौंपी वाहनों की चाबी

रायपुर : सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री ने परिवहन सुरक्षा बेड़े में शामिल 48 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर्मियों को सौंपी वाहनों की चाबी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। साय आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर परिवहन विभाग के निरीक्षकों को इन वाहनों की चाबी सौंपी।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नवीन शासकीय वाहनों की मदद से परिवहन उड़नदस्ता दल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, सुरक्षा मानकों का बेहतर क्रियान्वयन और यातायात व्यवस्था में सुधार व अनुशासन बनाए रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी परिवहन दस्ते की निगरानी और पहुंच सुनिश्चित होगी।  ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन कर दूसरों के जीवन की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम एक सुरक्षित, संयमित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की।      इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कोरोना के नए वैरिएंट से राज्य में पहली मौत, इन जिलों में सबसे ज्यादा आ रहे हैं केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोविड अब जानलेवा होता जा रहा है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। राजनांदगांव की 86 वर्षीय बुजुर्ग की राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग और निगम अमले की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कन्हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के 7 लोग रहे मौजूद जब कोविड संक्रमण व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया तो इस दौरान परिवार के सिर्फ सात लोग ही मौजूद रहे। इस मामले के बाद परिवार के सभी सदस्यों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी और उनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजे जाएंगे। 14 जून को हुए थे भर्ती राजनांदगांव की 86 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ के चलते 14 जून को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि वह कोरोना से संक्रमित थीं। परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके साथ ही सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि वह होम क्वारंटीन हैं। जांच रिपोर्ट में पेशेंट कोविड पॉजिटिव आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ओवरऑल अब तक प्रदेश में कोविड के 118 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 42 पिछले पांच दिनों में मिले हैं। सोमवार को दस नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर के 3, बिलासपुर के 3, दुर्ग के 2 और सरगुजा-महासमुंद से एक-एक मरीज शामिल हैं। 24 मई को पहला मरीज मिला, 23 दिन में आंकड़ा 100 पार हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या 51 है, वहीं 66 रिकवर हो चुके हैं। इनमें 41 होम आइसोलेशन में हैं। 9 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वहीं 1 मरीज ICU में है। प्रदेश में 24 मई को प्रदेश में पहला कोविड पेशेंट रायपुर में मिला था। 23 दिन में आंकड़ा सैकड़ा का अंक पार गया है। इस लिहाज से प्रदेश में रोज 5 मरीज मिल रहे हैं। अगले दस दिन में 50 और नए मरीज मिल सकते हैं अच्छी बात ये है कि 3 मरीज रोज ठीक भी हो रहे हैं। कुछ और डेप्थ कैलकुलेशन करें तो जो डिजिट सामने आते हैं उसके मुताबिक कोविड की डेली ग्रोथ रेट 23.1% है, वहीं रिकवरी रेट 56.41% है। यानी रिकवरी रेट +33% हैं। इस लिहाज से अगले 10 दिनों का प्रोजेक्शन सेट करें तो प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या 167 हो जाएगी। लेकिन इनमें 96 रिकवर भी हो चुके होंगे। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं छत्तीसगढ़ में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल भी की थी। राज्य में कोविड में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि राहत की बात ये है कि मरीज जल्दी से रिकवर हो रहे हैं। 6 मई को सबसे ज्यादा मरीज सामने आए इस महीने कोविड के सबसे ज्यादा मरीज बीते शुक्रवार यानी 6 मई को मिले थे। एक ही दिन में रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज के साथ कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था। सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीज के इलाज तक की ट्रेनिंग स्टाफ को दी जा रही है। साथ ही इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है। ओवर ऑल बात करें तो प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर, सरगुजा महासमंद और बेमेतरा समेत कुल 9 जिलों में कोविड के पेशेंट मिल चुके हैं। होम क्वारंटाइन में ठीक हो रहे मरीज मेकाहारा के डॉ. आर के पांडा के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ सकते हैं। देशभर में कोविड से 108 मौतें वहीं, अगर देशभर की बात करें तो 9 राज्यों को छोड़कर बाकी स्टेट्स में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 फैल चुका है। अभी 7 हजार 264 मरीज रिकवर एक्टिव केस हैं। वहीं 13 हजार 604 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 108 मौतें हो चुकी हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नया वैरिएंट पहले की तुलना में कम खतरनाक हैं, फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% है। ऑक्सीजन प्लांट्स बंद, बिगड़ सकती व्यवस्था रायपुर में कोविड के बढ़ते केस के बीच सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन प्लांट को लेकर दिखती है। लास्ट कोविड वेव के दौरान पीएम केयर फंड से सरकारी अस्पताल DKS, आयुर्वेदिक कॉलेज और अंबेडकर अस्पताल में अपना ऑक्सीजन प्लांट खड़ा किया गया था, जिससे मरीजों को वक्त पर सप्लाई मिल सके। अस्पताल परिसर में लगे ये ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। DKS में बीते 2 सालों में अस्पताल ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर करीब 3.84 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। हर महीने करीब 16 लाख रुपए का बिल सिर्फ सिलेंडर खरीदने में जा रहा है।

एकतापुरी वासियों ने शराब की दुकान को हटाए जाने पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया

प्रदेश सरकार समाज के प्रति संवेदनशील : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा शराब दुकाने हटाये जाने पर एकतापुरी के रहवासियों ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का जताया आभार एकतापुरी वासियों ने शराब की दुकान को हटाए जाने पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अशोका गार्डन स्थित एकतापुरी कॉलोनी के वार्ड 38 में स्थापित की गई शराब की दुकान को हटाए जाने के बाद एकतापुरी कॉलोनी रहवासी संघ ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया। एकता पुरी कॉलोनी रहवासी संघ के रहवासी क्षेत्र की शराब दुकान को हटाने जाने पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आभार जताया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक संवेदनशीलता और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। यह निर्णय न केवल बच्चों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगा बल्कि समाज में नैतिकता, शांति और स्वास्थ्य के वातावरण को भी प्रोत्साहित करेगा। एकतापुरी कॉलोनी रहवासी संघ के अध्यक्ष श्री सीयाराम सिंह ने बताया कि कॉलोनी के रहवासी विगत दिनों से महिलाओं और रहवासियों ने शराब की दुकान हटाने की मांग की थी। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शराब दुकान को अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा को आभार प्रकट करने रहवासियों में श्री धनेन्द्र धुहारे, श्रीमती संगीता लोधी, नीतू सिंह, प्रेमशीला समेत बड़ी संख्या में रहवासीगण शामिल हुए।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल को सांसद डॉ. मिश्रा ने “विकसित भारत संकल्प-2047” पुस्तक भेंट की

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मंत्रालय भोपाल में “विकसित भारत संकल्प-2047” शीर्षक से प्रकाशित सेवा संकल्प के 1 वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की। पुस्तक में सीधी संसदीय क्षेत्र में गत एक वर्ष के विकास कार्यों का विवरण है। पुस्तक “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सांसद डॉ. मिश्रा के संकल्पबद्ध सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के “सशक्त भारत” के विजन को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध प्रयास कर रही हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet