LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी का किया अवलोकन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गिफ्ट सिटी (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी)एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, यह भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार आकार ले रही गिफ्ट सिटी ‍निवेशकों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी। इसके माध्यम से भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक मानकों से तालमेल रखते हुए मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में प्रभावी रूप से गतिविधियों का संचालन करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के गांधी नगर में साबरमती नदी के किनारे स्थित भारत की पहली ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, भारत का फाइनेंशियल गेट-वे और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी’ (गिफ्ट सिटी) का अवलोकन कर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिफ्ट सिटी में स्वच्छता के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में विशेष रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए ऑटोमेटेड गारबेज एंड वेस्ट कलेक्शन सिस्टम और वेस्ट टनल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि गांधी नगर, गुजरात में स्थित गिफ्ट सिटी का पूरा नाम गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सिटी है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने उद्देश्य से विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में स्थापित गिफ्ट सिटी को वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा मंजूरी दी गई। यहां प्रमुख वित्तीय सेवाओं, जैसे बैंकिंग, बीमा, वित्तीय बाजार और तकनीकी सेवाओं के लिए आदर्श वातावरण उपलब्ध है। गिफ्ट सिटी में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार की स्थापना की गई है, जहाँ वैश्विक निवेशक अपनी व्यापारिक गतिविधियाँ और निवेश कर सकते हैं। अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट सिटी तकनीक और हरित ऊर्जा प्रणालियों से युक्त गिफ्ट सिटी में उच्च गुणवत्ता वाले कार्यालय, आवासीय परिसर, होटल और मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं।  

पत्नी का आरोप ‘किन्नर से हुआ उसका विवाह’, पति ने मेडिकल कराने से किया इंकार !

ग्वालियर  अब तक आपने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, पति के मारपीट, नशेड़ी पति और सास-ससुर के अत्याचार जैसे कई मामले सुने होंगे। अब हाल ही में इस थाने में एक महिला द्वारा ऐसी शिकायत की गई है, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। महिला का कहना है कि उसका पति किन्नरों की तरह तैयार होकर बाजार में पैसे मांगता है। ये सच्चाई सामने आने के बाद से ही पति ने उसे मारना पीटना और ज्यादा कर दिया है। 2020 में हुई थी महिला की शादी पड़ाव स्थित महिला थाने में आई शिकायत के अनुसार ग्वालियर की ही रहवासी एक महिला ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में ग्वालियर के ही एक परिवार में हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से की गई थी। इस शादी में युवती के परिवार ने लड़के वालों को 12 लाख रुपए के आभूषण और शादी का पूरा सामान दिया था। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पति ने कहा कि अभी वह तैयार नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है। इसलिए उनके बीच कुछ नहीं हुआ। नवविवाहिता ने भी पति की बात मान ली और अलग रहने लगी। शादी के बाद बदल गया सबका व्यवहार विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों का बिहेवियर पूरी तरह बदल गया। छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगा। कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, महिला के साथ कई बार मारपीट भी की गई, जिसका विरोध करने पर पति ने भी उसके साथ मारपीट की। जब वह बीमार हो गई तो उसे उसके मायके छोड़ दिया जाता। फिर भी वह अपनी गृहस्थी को बचाने का हर संभव प्रयास करती रही लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही चले गए। कमरे में सोने लगी ननद महिला ने बताया कि पति के साथ न रहने पर जब वह विरोध करने लगी तो उसके कमरे पर उसकी ननद ने कब्जा कर लिया। वह भी उस कमरे में आकर सोने लगी। इन सब से भी जब ससुरलजनों के आगे वह नहीं टूटी तो ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए ओर स्कूटर की मांग की। आखिरकार 2023 में दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। आंखों से देखी सच्चाई महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह बाजार कुछ खरीदारी करने गई थी। तो उसने अपने पति को एक ऐसे रूप में देखा जिसकी कल्पना कभी कोई पत्नी नहीं कर सकती। महिला का कहना है कि उसका पति महिलाओं के भेष में, उन्हीं की तरह आभूषण आदि पहनकर किन्नरों के साथ में था। इस बात को लेकर दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो पति का कहना था कि वह इवेंट का काम करता है तो कई बार उसे उस तरह का भेष भी रखना पड़ता है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

उज्जैन कलेक्टर ने महाकाल लोक में दुकानदारों को चेतावनी दी कहा यदि दुकान शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आवंटन निरस्त हो जाएगा

उज्जैन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जनवरी महीने से साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को अद्भुत आनंद की अनुभूति होने वाली है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल लोक में दुकान लेने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि दुकान अधिक शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आवंटन निरस्त हो जाएगा. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने  महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक और प्रसादम क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जो दुकानें नीलामी के पश्चात आवंटित हुई थीं, उनके प्रारंभ होने की स्थिति का अवलोकन किया गया. जिन दुकानदारों ने अभी तक आवंटन के बाद भी दुकानें शुरू नहीं की गई है, उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करने के लिए कहा गया अन्यथा आवंटन को निरस्त करने के निर्देश दिए गए. कलेक्टर द्वारा टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से महाकाल लोक में प्रारंभ किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो की प्रगति का अवलोकन किया गया. बताया गया कि जनवरी 2025 तक लाइट एंड साउंड शो के शुरू होने की संभावना है. दुकानदारों को 7 दिन की मिली चेतावनी महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकानें बनाई गई है. इन दुकानों का आवंटन भी हो चुका है, मगर दुकान संचालकों द्वारा दुकान शुरू नहीं की जा रही है. इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 7 दिन में दुकान चालू करने के निर्देश दिए हैं.

23 नवंबर शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध, शुष्क दिवस घोषित किया

श्योपुर  कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 23 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना को देखते रखते हुए मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में 23 नवंबर, शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार, शुष्क दिवस में श्योपुर जिले के मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त मदिरा दुकानों, बार से मदिरा का क्रय-विक्रय, आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बुधनी और विजयपुर में क्यों हुए उपचुनाव बुधनी: 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव लड़ा, जीते और केंद्र में मंत्री बन गए। इस कारण सीट खाली थी और उपचुनाव हुआ। विजयपुर: 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस कारण सीट खाली थी। कांग्रेस ने विस उपचुनाव में लगाए धांधली के आरोप     इस बीच, विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर और बुधनी में धांधली कर मतदाताओं के साथ मारपीट करने के आरोपों सहित बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।     इस दौरान स्थानीय किला चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मुन्नालाल गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर धांधली की गई है।     आरोप है कि मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें भयभीत किया गया। अजा व अजजा वर्ग के लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया। साथ ही उपद्रव मचाकर संविधान निर्माता बाबा डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई। विजयपुर उपचुनाव में हिंसा के खिलाफ बैतूल में भी प्रदर्शन इसी तरह बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं और असामाजिक तत्वों ने मिलकर मतदान को प्रभावित करने के लिए हिंसा का सहारा लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय बैतूल में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 13 नवंबर 2024 की रात को गोहटा गांव में दलित बस्ती में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की, घरों और फसलों में आग लगा दी और गांव में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

मंदिर परिसर में अतिक्रमण को लेकर हुए बवाल में 5 घायल, बीजेपी विधायक गिरफ्तार

मऊगंज  मऊगंज जिले के देवरा गांव में मंगलवार को एक मंदिर परिसर पर अतिक्रमण को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पांच से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक झोपड़ी में भी आग लगा दी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक समूह ने कथित रूप से मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार को गिरा दिया। दो पुलिसकर्मी समेत 5 घायल पुलिस के मुताबिक, इस दौरान गांव में तनाव बढ़ गया और दोनों समूहों के बीच पथराव हुआ। इस हिंसा में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विवाद में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वह घटना के बाद अपने समर्थकों के साथ देवरा गांव पहुंचे थे। इसके बाद स्थिति को काबू में लाने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम मऊगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रसना ठाकुर ने बताया कि विधायक को रीवा स्थित पुलिस के सामुदायिक हॉल में नजरबंद कर दिया गया है और शांति बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रयासों के बावजूद, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अतिक्रमण हटाने को लेकर दो समूहों में विवाद उनका कहना है कि सभी प्रयासों के बावजूद, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देवरा गांव में महादेवन मंदिर परिसर से अतिक्रमण (दीवार) हटाने को लेकर दो समूहों के बीच हुए विवाद में पथराव के बाद पांच लोग घायल हो गए. रसना ठाकुर ने बताया कि घायल होने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, हिंदू नेता संतोष तिवारी ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, लेकिन दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम करीब चार बजे जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचने का फैसला किया. इसके बाद बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल भी वहां पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए खुद ही अतिक्रमण हटाने की घोषणा की. विधायक पटेल का कहना था कि चार महीने पहले उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था और कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई.      

एआर रहमान ने सायरा बानो से तलाक के बाद उनकी बेस गिटारिस्‍ट भी हुई पति से अलग

मुंबई संगीतकार एआर रहमान ने 19 नवंबर को सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया था। वहीं, अब उनकी बेस गिटारिस्‍ट मोहिनी डे ने भी कुछ घंटे बाद पति से अलग होने का फैसला किया है और लोगों को इसकी जानकारी दी है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पति मार्क हार्टसच से अपनी शादी खत्म कर रही हैं। मंगलवार, 19 नवंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मोहिनी ने नोट शेयर कर लिखा, ‘भारी मन से, मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह फैसला अपसी समझ से लिया है। हालांकि हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों ने फैसला किया है क्योंकि दोनों ही लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। तो आपसी सहमति से अलग होना ही आगे बढ़ने का अच्छा तरीका है।’ मोहिनी और मार्क करेंगे साथ काम मोहिनी ने बताया है कि वह और मार्क भले अलग हो रहे हैं लेकिन अपने प्रोजेक्ट्स पर वह एक-दूसरे की मदद करते रहेंगे। ‘हम अभी भी कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। जिसमें मामोही और मोहिनी डे ग्रुप शामिल है। हमें हमेशा साथ मिलकर काम करने पर गर्व है और यह जल्द ही रुकने वाला नहीं है।’ निजता का सम्मान करने करी अपील इस नोट में ये भी लिखा है कि वह दोनों दुनिया में हर किसी के लिए प्यार रहे, इसकी दुआ करते हैं। साथ ही लोगों से मिले सपोर्ट की सराहना करते हैं। उन्होंने ये भी कहा, ‘प्लीज इस समय हमारे प्रति थोड़ा पॉजिटिव रहकर और हमारी प्राइवेसी का सम्मान करिए और फैसले का अनादर न करिए। साथ ही खुद से ही कोई राय न बनाइए। क्योंकि वह हमें पसंद नहीं आएगा।’ एआर रहमान के साथ किया काम बता दें कि मोहिनी ने एआर रहमान के साथ दुनिभार में 40 से ज्यादा शोज किए हैं और अगस्त 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया है। इनकी उम्र 29 साल है। और वह सिंगर के ट्रूप में बेस गिटारिस्‍ट हैं।

IndiGo अगले महीने से इंदौर से प्रयागराज रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू करने की तैयारी

इंदौर   जनवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले से पहले, इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज एयरपोर्ट की पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग के विस्तार के बाद सीधी उड़ान। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले महीने से ही इस रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है। कुंभ मेले के लिए फ्लाइट की तैयारी ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि जनवरी से फरवरी तक चलने वाले प्रयागराज कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों लोग शामिल होंगे। एयरलाइंस कंपनियां भी इसी को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं में नए रूट जोड़ रही हैं। इंदौर के ट्रेवल एजेंट्स ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने को लेकर उनसे संपर्क किया है। पूछताछ के बीच उन्होंने इंडिगो को बताया कि पहले भी इस रूट पर फ्लाइट का संचालन सफल रहा था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों को काफी लाभ होगा। वहीं इंदौर से प्रयागराज फ्लाइट के शुरू होने को लेकर ट्रैवल एजेंट्स ऑफ़ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि अभी ऑफिशियल जानकारी हमारे पास नहीं आई है। इसलिए यह फ्लाइट शुरू होगी या नहीं या कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इंदौर से यूपी के लिए सिर्फ एक फ्लाइट ट्रेवल एजेंट्स ने बताया कि अगर कुंभ के पहले अगर यह फ्लाइट शुरू होती है तो इसका फायदा इंदौर से प्रयागराज और साथ ही इंदौर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी होगा फिलहाल इंदौर से उत्तर प्रदेश के लिए केवल एक ही फ्लाइट चल रही है, जो इंदौर-लखनऊ रूट पर है। हाल ही में इंदौर-वाराणसी फ्लाइट को बंद कर दिया गया। अगर इंदौर-प्रयागराज फ्लाइट शुरू होती है, तो इससे काफी फायदा होगा। दरअसल, प्रयागराज और काशी की सड़क मार्ग से दूरी महज दो घंटे में तय हो जाती है। ऐसे में वाराणसी जाने वाले लोगों को भी आसानी हो जाएगी। दिसंबर में शुरू हो रही इंदौर से दो नई सीधी फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से दिसंबर में दो नई सीधी फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इंडिगो 10 दिसंबर से इंदौर-कोलकाता रूट पर अपनी दूसरी सीधी फ्लाइट शुरू करेगी, जिसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर से इंदौर-कोलकाता रूट पर अपनी पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। इन दोनों फ्लाइट्स के शुरू होने के बाद इंदौर से कोलकाता के लिए कुल तीन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इधर, दिल्ली से इंदौर की फ्लाइट कैंसिल इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को 3 से ज्यादा फ्लाइट अपने तय समय से देरी से इंदौर पहुंची। इसका कारण उत्तर भारत में मौसम का खराब होना बताया जा रहा है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार     बुधवार को बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट IX2511 अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची।     दिल्ली से आने वाली फ्लाइट IX2513 दो घंटे लेट थी।     इंडिगो की फ्लाइट 6E902 भी 1 घंटे से अधिक देरी से पहुंची। वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट AI2913 को एयरलाइंस कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दिया, जिससे यात्री काफी परेशान हुए।​​​​​​ इंदौर से जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई मंगलवार को इंदौर से रवाना होने वाली फ्लाइट्स भी समय पर उड़ान नहीं भर सकीं।     एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2511 दो घंटे लेट हुई।     एयर इंडिया की AI635 दिल्ली के लिए 1 घंटे देरी से रवाना हुई।     इंडिगो की 6E7726 अहमदाबाद फ्लाइट 1 घंटे लेट रवाना हुई।     बेंगलुरु के लिए IX2513 फ्लाइट 3 घंटे की देरी से चली।     हैदराबाद के लिए इंडिगो की 6E6916 भी 1 घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अधिकतर फ्लाइट्स में देरी का कारण उत्तर भारत में खराब मौसम था।  

स्पेशल ट्रेन लेट होने से भड़के यात्री, इंजन की खिड़की का कांच तोड़ लाको पायलट से की अभद्रता

 जबलपुर ट्रेन की धीमी रफ्तार, यात्रियों का तनाव और गुस्सा बढ़ा रही है। यहां तक की यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के मदनमहल स्टेशन में सामने आया। ज्‍यादा रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मदनमहल स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन लेट होने का गुस्सा ट्रेन के इंजन और कर्मचारियों पर निकाला। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। ट्रेन के समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने और कई स्टेशनों पर अधिक समय तक रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन की खिड़की का कांच फोड़ दिया गया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी और घटना को दबा दिया गया। हरकत में आए रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी     इस बीच एक यात्री ने घटना की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी     फोटो वायरल होने से हरकत में आए रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।     ट्रेन नंबर 06563 हाली डे स्पेशल ट्रेन 12 नंवबर को बैंगलुरू से रवाना हुई थी।     धीमी रफ्तार और कई स्टेशनों पर घंटों रुकने की वजह से ट्रेन के यात्री नाराज हुए। कई बार विरोध जताने के बाद यात्रियों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर यात्रियों ने कई बार विरोध जताया। ट्रेन जब 15 नवंबर की सुबह 7.30 बजे मदन महल स्टेशन आकर खड़ी हुई। ट्रेन को करीब आधे घंटे तक खड़ा रखा, जिससे यात्री नाराज हुए और उन्होंने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसी बीच में कुछ यात्रियों ने लोको इंजन की खिड़की के एक तरफ का कांच फोड़ दिया। लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया हंगामा के बीच लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया और इसकी सूचना कंट्रोल को भेजी। जबलपुर स्टेशन को रेलवे अधिकारियों ने अटेंंड कर सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया। इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद मामला खुला मामले का ठंडा कर दिया। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद रेलवे हरकत में आया और अब ट्रेन लेट करने वाले रेलवे कर्मचारी और यात्रियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

अदिति मिस्त्री बिग बॉस 18 में लगाएंगी बोल्डनेस का तड़का

 अदिति मिस्त्री बिग बॉस 18 में बोल्डनेस का तड़का लगाने आ रही है। इसके साथ ही उनके इंस्टाग्राम पर दर्शक पहुंचने लगे हैं। इंस्टा पर उन्होंने बोल्ड फोटोज पोस्ट की हैं जिस पर काफी कमेंट्स दिख रहे हैं।    बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। पिछले दिनों अरफीन खान का सफर घर से खत्म हो गया लेकिन घर में आए दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रहे हैं। अब शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक बिग बॉस के घर का पारा और ज्यादा बढ़ने वाला है। दरअसल, शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी ऐसी चर्चा है। यह हसीना अदिति मिस्त्री हैं, जो अपनी खूबसूरती से पहले ही लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। कौन हैं अदिति मिस्त्री? अदिति मिस्त्री पेशे से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके अलावा वो बिजनेस वुमन भी हैं। उनके फैंस उन्हें कई सारे कामों के लिए जानते हैं। खुद अदिति भी अपनी कला के दम पर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कई बार इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति मिस्त्री ज्वाइंट फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं और उन्होंने फाइन आर्ट्स में स्टडी की है। इस वजह से आर्ट सेगमेंट में उनका रुझान होना लाजिमी है। यही नहीं अदिति ने अपना खुद का ऑनलाइन आर्ट कोर्स भी लॉन्च किया है। अपनी लाइफ में हर बार कुछ नया ट्राई करती आ रहीं अदिति अब बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी ऐसी चर्चा है। इस एक्टर संग जुड़ चुका नाम अदिति मिस्त्री मल्टी टास्किंग तो हैं ही और उनके इसी टैलेंट से कई लोग मोटिवेट भी हुए हैं  लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह काफी चर्चा में रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त गॉसिप गलियारों में चर्चा हुई थी कि वो एक्टर साहिल खान को डेट कर रही हैं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब फैंस उन्हें बिग बॉस 18 में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि अदिति की शो में एंट्री होगी इस पर मेकर्स ने अभी कुछ नहीं कहा है। इस हफ्ते 7 लोग हुए नॉमिनेट उधर, बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें टाइम गॉड विवियन डीसेना ने एक डाकिया का किरदार निभाया। वहीं घरवालों ने उन्हें वह नाम बताए जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते थे। इस तरह घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते रजत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग, दिग्विजय सिंह राठी, करणवीर मेहरा और कशिश कपूर नॉमिनेट हुए हैं।

मध्य प्रदेश के इन शहरों में कोहरे का अलर्ट, तेजी से बदलते मौसम को लेकर IMD वैज्ञानिक ने ये बताया

भोपाल  उत्तरी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, राजधानी भोपाल में सुबह से ही धुंध व कोहरा छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा तेजी से गिरेगा और ठंड का असर तेज होगा। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी के चलते ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में विजिबिलिटी भी कम रही। एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार को ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना जिले में हल्का से मध्य कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी। जानिए MP के 5 बड़े शहरों का एक्यूआई लेवल मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, ग्वालियर जिले की हवा सबसे खराब हो रही है, आज बुधवार को सिटी सेंटर का एक्यूआई लेवल 335, भोपाल का एक्यूआई 184, इंदौर 185, जबलपुर 192 और उज्जैन 214 दर्ज किया गया है, जो अनहेल्दी की कैटेगरी में आता है।इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर का एक्यूआई लेवल 329 , राजधानी भोपाल का एक्यूआई 290 , इंदौर में 246, उज्जैन में 219 और जबलपुर में 154 दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     पचमढ़ी में आठ डिग्री सेल्सियस भोपाल में 14 ग्वालियर में 12.3 इंदौर में 16.5 उज्जैन में 15.1 जबलपुर में 13 मंडला में 10.4 और बालाघाट में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     भोपाल में 26.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27 इंदौर में 27.2 पचमढ़ी में 23.8 उज्जैन में 28 इंदौर में 27.2 और जबलपुर में 28.9 डिग्री सेल्सियस बालाघाट में 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।     बैतूल में 27 डिग्री, धार में 27.6 डिग्री, गुना में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 27 डिग्री, रायसेन में 26 डिग्री, रतलाम में 28.2 डिग्री, शिवपुरी में 28.2 डिग्री, उज्जैन में 28 डिग्री, दमोह में 28.5 डिग्री, जबलपुर में 28.9 डिग्री रहा।     खजुराहो में 29.4 डिग्री, मंडला में 29 डिग्री, नरसिंहपुर में 28 डिग्री, नौगांव में 27.2 डिग्री, रीवा में 27.6 डिग्री, सागर-सतना में 28.2 डिग्री, सिवनी में 28 डिग्री, सीधी में 2518 डिग्री, उमरिया में 28.7 डिग्री और बालाघाट में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UGC NET exam की तारीखों का ऐलान, 1 जनवरी से 19 जनवरी के बीच होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) NET को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है. परीक्षा 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होने वाली है. UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भरें. आधिकारिक वेबसाइट पर अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. कैंडिडेट्स को 12 और 13 दिसंबर के बीच ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका और इजाजत मिलेगी और उसके बाद एग्जाम सेंटर ली लिस्ट जारी की जाएगी. यूजीसी-नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर’ के लिए पात्रता निर्धारित करने की परीक्षा है. आपको याद दिला दें कि जून सत्र में  होने वाली NET की परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही रद्द कर दी गई थी. गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा ये कहा गया था कि परीक्षा की अखंडता से समझौता होने की आशंका के चलते परीक्षा रद्द की जाती है. बाद में जून में आयोजित होने वाली परीक्षा को वापस से एजेंसी ने अगस्त 21  से 4 सितंबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया था.

आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर एक अनाम बॉलीवुड सीरीज की घोषणा कर दी।इस वेब सीरीज से आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शो के रिलीज को लेकर जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि यह सीरीज 2025 में रिलीज होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी। पोस्ट में लिखा है, साल 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक अनोखी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसका निर्माण गौरी खान करेंगी और निर्देशन आर्यन खान करेंगे।” शाहरूख खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगलवार को लिखा, यह एक खास दिन है, क्योंकि दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है। आज का दिन और भी ज्यादा खास इसलिए है, क्योंकि रेड चिलीज और आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी नई सीरीज को दिखाने के लिए अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं। आगे बढ़ो और लोगों का मनोरंजन करो आर्यन… और याद रखो, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है!नेटफ्लिक्स के साथ हम इस नई सीरीज को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो ग्लैमर से भरी सिनेमाई दुनिया में एक ताजा नजरिया पेश करती नजर आएगी। एक बाहरी व्यक्ति के रूप में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है इस इमें दिखाया जाएगा। यह आर्यन, के साथ कई और दिमागों और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की टीम की जीवंत की गई एक अनूठी कहानी है। यह वेब सीरीज मनोरंजन से भरपूर होने जा रही है।

DGP पिता की विदाई परेड में DCP बेटी देगी सलामी, परेड कमांडर की जिम्मेदारी संभालेंगी सोनाक्षी सक्सेना

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पुलिस विभाग (Police Department) के इतिहास में 30 नवंबर को अनोखा संयोग बनने जा रहा है. पुलिस महकमा जब प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Saxena) को विदाई दे रहा होगा, तो उस फेयरवेल परेड की कमांडर और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी रहेगी. परेड कमांडर बनेंगी DCP बेटी दरअसल, मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है. सुधीर कुमार सक्सेना करीब 32 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर हो रहे हैं. उनकी फेयरवेल परेड मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी. शाम चार बजे होने वाली डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी. डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर हैं पदस्थ बता दें कि सोनाक्षी आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं. आपको बता दें सर्विंग डीजीपी के रिटायर होने पर विदाई परेड 15 अगस्त और 26 जनवरी की परेड की तरह होती है. दो साल पहले बने थे डीजीपी प्रदेश के 30 वे पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने कार्रवाई की। उनका डीजीपी का कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को पूरा होने जा रहा है। डीजीपी की सेवानिवृत्त को लेकर प्रदेश पुलिस की ओर से भव्य विदाई समारोह की तैयारियां की जा रही है। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस का अभ्यास अगले सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसमें भव्य परेड का आयोजन कर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परेड की सलामी दी जाएगी। ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं। इनका कहना है पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए लाल परेड मैदान के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में परेड की रिहर्सल शुरू होगी। इसमें कार्यक्रम की परेड कमांडर डीसीपी सोनाक्षी सक्सेना होंगी। – हरिनारायणाचारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, भोपाल मेरे लिए यह एक गर्व का पल है कि मैं उस परेड का हिस्सा बनूंगी, जिसमें डीजीपी को उनकी सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वह मेरे पिता भी है। ईश्वर की कृपा है कि यह क्षण मुझे मिल पा रहा है। – सोनाक्षी सक्सेना, डीसीपी

राजधानी में AQI 300 पार पहुंचा,भोपाल में हवा इतनी खराब, इसमें सांस लेना 20 सिगरेट पीने जितना हानिकारक

भोपाल  झीलों की नगरी और चारों तरफ से हरियाली से घिरी राजधानी भोपाल की हवा भी प्रदूषित हो चुकी है। यहां के लोग भी 19 दिनों से जहरीली हो चुकी हवा में सांस लेने को विवश हैं। नवंबर यह सातवीं बार है, जब भोपाल का एक्यूआई 300 के पार हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि वायु प्रदूषण की इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद अब तक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी नहीं जागे हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर कई तरह की सख्तियां और पाबंदियां लगा दी गई हैं। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, वर्क फार होम शुरू कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले को लेकर गंभीर दिख रहा है। राजधानी भोपाल में जिम्मेदारों की लापरवाही शहर की लगभग 23 लाख आबादी परेशान हो रही है। यहां एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, इसके बाद भी शहर में अब तक न तो किसी तरह की सख्ती की गई है और न ही कोई पाबंदी लगाई गई है। शहर की हवा में इस वक्त पीएम 2.5 की मात्रा भी अधिक है, जो कमजोर इम्यूनिटी के लोगों को बीमार करने के लिए काफी है। मंगलवार शाम को भोपाल के कलेक्ट्रेट परिसर में सर्वाधिक एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। पर्यावरण परिसर का एक्यूआई 312 और टीटी नगर का एक्यूआई 309 दर्ज हुआ है। बता दें कि जहां कभी एक्यूआई 60 तक पहुंचने पर ही हलचल मच जाती थी, वहां आज वायु प्रदूषण इतना अधिक बढ़ जाने पर भी किसी स्तर पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है। नवंबर में कब-कब 300 पार हुआ एक्यूआई दिनांक     एक्यूआई 1 नवंबर     306 6 नवंबर     301 7 नवंबर     318 8 नवंबर     323 9 नवंबर     310 13 नवंबर     367 19 नवंबर     315 वायु प्रदूषण के ये हैं प्रमुख कारण – सड़क पर उड़ती धूल – निर्माण कार्यों के दौरान उड़ती धूल – वाहनों से निकलने वाला धुआं – कचरे को जलाना – लकड़ी को जलाना – ग्रीव कवर कम होना – शहर का अनियोजित विकास निर्माणकर्ताओं की मनमानी पर अंकुश नहीं शहर में निर्माणकर्ताओं की मनमानी पर अब तक अंकुश नहीं लगाया गया है, जबकि भोपाल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों का भी मानना है कि सड़क पर उड़ रही धूल की वजह से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके बावजूद अब तक किसी भी निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां बता दें कि मेट्रो प्रोजेक्ट के कामों के दौरान बहुत धूल उड़ रही है। लोक निर्माण विभाग भी हमीदिया रोड पर सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है, वहां भी जमकर धूल उड़ रही है। कुछ ऐसा ही हाल जेके रोड पर सड़क निर्माण और लालघाटी हलालपुर बस स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण है, जहां सड़क को खोदने के कारण धूल उड़ रही है। यह शहर में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनकी लापरवाही का खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। क्या कहते हैं नागरिक शहर में जगह-जगह कचरा जलाया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए, लेकिन इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। – उमाशंकर तिवारी, रहवासी बागमुगालिया पेड़ों की कटाई की वजह से शहर का पर्यावरण खराब हो रहा है। पेड़ों से वायु शुद्ध होती है, लेकिन अनियोजित विकास पेड़ों का दुश्मन बन गया है। – रवि द्विवेदी, रहवासी, कोलार एक्सपर्ट व्यू – सुयश कुलश्रेष्ठ, रजिस्टर्ड, टाउन प्लानर एंड स्ट्रक्चर     निर्माण स्थल पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए ग्रीन नेट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसका इस्तेमाल किया जाएगा तो धूल कम उड़ेगी।     ठोस कचरे का व्यवस्थापन नहीं हो रहा। यदि कचरे का व्यवस्थापन सही तरीके से होगा तो कचरा जलाने की नौबत नहीं आएगी।     निर्माण कार्य के उपयोग में आने सामग्री (रेत, सीमेंट) को खुले में रखी जा रही है, जबकि इसे बंद स्थान पर रखना चाहिए।     गाड़ियों में पीयूसी चेक के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। बिना चेक किए ही सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इसकी सही तरीके से चेकिंग होनी चाहिए।     रेस्टोरेंट में खुले में चल रहे तंदूर और पेड़ों की कटाई लगातार चल रही है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। इनका कहना है पीसीबी की वेबसाइट में लाइव एयर क्वालिटी डाटा में जो एक्यूआई दिखाया जाता है, वह लाइव होता है। इसलिए पीक आवर में एक्यूआई ज्यादा दिखता है, लेकिन पीसीबी दिनभर का औसत एक्यूआई 24 घंटे की मानिटरिंग के आधार पर निकलता है, जो फिलहाल 200-250 के आसपास है। जिस दिन ज्यादा धूल और धुआं होता है, उस दिन एवरेज एक्यूआई 300 के पार भी हुआ है। – ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, पीसीबी, भोपाल

CM यादव और कैबिनेट मंत्री आज भोपाल में देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’

भोपाल आज 20 नवंबर दिन बुधवार है. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज मंत्रियों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे. सीएम ने सभी मंत्रियों को शाम 7 बजे फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है. साथ ही सीएम गुजरात में एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. गुजरात में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। 15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। सीएम डॉ. यादव राजधानी के अशोका लेक व्यू में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे। शानदार अभिनय के लिए दी बधाई इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री यादव ने फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने मैसी को उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई दी। मैसी ने इस दौरान मप्र में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना। सीएम डॉ. यादव इस समय गुजरात प्रवास पर हैं। वे आज अहमदाबाद से भोपाल लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम सात बजे से ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जाएंगे।     ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म के अभिनेता श्री विक्रांत मैसी जी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।     मध्यप्रदेश में हमने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी किया है। आज मैं अपने मंत्रीमंडल के सभी साथियों के साथ यह फ़िल्म देखने जा रहा हूँ।… pic.twitter.com/ZrRgVA6yU7 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 20, 2024 मप्र आने का निमंत्रण वीडियो कॉल पर संवाद के दौरान सीएम यादव ने विक्रांत मैसी को मप्र आने का न्यौता दिया। सीएम ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हम कई तरह की छूट दे रहे हैं। इस पर विक्रांत ने कहा कि मैं एमपी में चार फिल्में कर चुका हूं। एक फिल्म प्रकाश झा की थी, जिसकी शूटिंग के लिए भोपाल भी आया था। पिछले माह सीहोर में शूटिंग के लिए आया था, लेकिन आपसे मुलाकात नहीं कर सका। अगले साल कुछ फिल्मों की शूटिंग के लिए फिर से एमपी आऊंगा। मप्र में टैक्स-फ्री दिखाई जा रही फिल्म यहां पर यह बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक दिन पहले ही इस फिल्म को मप्र में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि हम इस फिल्म को टैक्स-फ्री कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकें। अतीत के काल में ऐसा काला अध्याय है, जो इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। दूध का दूध और पानी का पानी इस पिक्चर को देखने में समझ में आता है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना खराब बात थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet