LATEST NEWS

RGPV में घोटाला: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर बड़ा घपला, छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Scam in RGPV: Big scam in the name of sports complex, ABVP students submitted memorandum to Higher Education Minister भोपाल। राजधानी भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। अब यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। जिसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपकर की है। साथ ही इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ABVP के छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि RGPV यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2015 में विश्वविद्यालय द्वारा आउटडोर-इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 16 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। साल 2019 में इस राशि को बढ़ाकर 19 करोड़ 16 लाख रुपए कर दिया गया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीपीए को दी गई थी। वह निर्माण कार्य आज भी चल रहा है। ABVP के छात्रों का कहना है कि कोटेशन में दिखाए गए 10 एग्जॉस्ट फैन के स्थान पर एक भी एग्जॉस्ट फैन नहीं लगाया गया। वुडन फ्लोरिंग मे भी खराब प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में

मुंबई टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहीं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उन्होंने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस ठोक दिया। इसके बाद ईशा ने अपने कदम पीछे खींच लिए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी प्राइवेट कर लिया, जिस पर वो रुपाली के खिलाफ बयान देती थीं। अब इस पूरे मामले पर रुपाली के को-एक्टर रहे सुधांशु पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है। सुधांशु पांडे ने कहा, ‘मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि यह बेहद निजी मामला है। मेरा उनकी निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। किसी और की निजी जिंदगी के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। हर किसी की जिंदगी में कई फेज आते हैं और मुझे लगता है कि हम सभी उनसे खुद ही निपटते हैं। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।’ सौतेली बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की की पहली बीवी सपना वर्मा की बेटी ईशा वर्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रुपाली ने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका था। फिर ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। राजन शाही ने रुपाली का दिया साथ सुधांशु से पहले ‘अनुपमा’ सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था, ‘रुपाली आप अपनी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और विनम्रता के लिए डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं। आपने इतिहास रचा है। एक ऐसा बेंचमार्क और मील का पत्थर, जिसे बहुत कम लोग हासिल कर सकते हैं या बना सकते हैं। थू थू थू (नजर ना लगे)।’ ‘हमें आप पर गर्व हैं, हम आपके साथ हैं’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हमने पर्दे के पीछे की सारी मेहनत, चुनौतियों और त्याग को देखा है, जिनका सामना आप मुस्कुराते हुए करती हैं। एक एक्ट्रेस के रूप में आपकी विनम्रता अनुपमा टीम में हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि आपकी हर दिन कड़ी मेहनत ही सभी के लिए आपका जवाब है। हमें आप पर गर्व है और हम हमेशा आपके साथ हैं।’  

अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे और फरहान अख्तर ने भी वोट डाला

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज 19 नवंबर को मतदान हो रहा है। इस बार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 4,140 उम्मीदवार उतरे हैं। जिसका फैसला जनता वोटिंग से करेगी। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में आम जनता से लेकर नेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहां उन सितारों को स्पॉट किया गया और सबकी नजर अक्षय कुमार पर ही अटकी रही। देश में एक बार फिर से चुनावी माहौल है। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी वोटिंग हो रही है। लोग अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं। ऐसे में मुंबई में भी पोलिंग बूथ पर सितारों को देखा गया। ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में अक्षय ने सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने स्याही लगी उंगली भी कैमरे पर दिखाई। अक्षय कुमार ने पोलिंग बूथ खुलते ही किया वोट अक्षय कुमार पर लोगों की नजरें अटकी रही क्योंकि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद वह दूसरी बाद वोट देने पहुंचे हैं। इसके पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में वोट डालते देखा गया था। एक्टर पहले कनाडा की नागरिकता लिए हुए थे। लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और उसमें सफल हुए। कौन-कौन से एक्टर्स ने की वोटिंग? जूहु में अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे, और फरहान अख्तर भी पहुंचे। जिन्होंने वोटिंग के बाद स्याही वालीं उंगली फ्लॉन्ट की। जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को बताए जाएंगे। जिसमें हार-जीत का फैसला हो जाएगा।

भोपाल :कंज्यूमर आयोग का बड़ा फैसला, शादी हॉल या मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल होने पर एडवांस राशि लौटानी होगी

भोपाल यदि आपने शादी हॉल या मैरिज गार्डन बुक किया है और किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो जाता है, तो संचालक को बुकिंग की एडवांस राशि तुरंत लौटानी होगी। संचालक यह कहते हुए राशि वापस करने से मना नहीं कर सकते कि “आगे एडजस्ट कर लेंगे” या “जब कार्यक्रम होगा, तब राशि एडजस्ट कर लेंगे”। यह महत्वपूर्ण फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग ने हाल ही में सुनाया है।  कोलार स्थित वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच-1 ने कोलार के वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ एक उपभोक्ता के मामले में यह फैसला सुनाया। शिवाजी नगर के निवासी राजरूप पटेल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी की शादी के लिए इस गार्डन में कार्यक्रम बुक किया था। उन्होंने जून 2022 में 21,000 रुपये में बुकिंग की थी। हालांकि, बाद में विवाह रद्द हो गया, और जुलाई 2022 में उन्होंने बुकिंग को निरस्त कर दिया। गार्डन प्रबंधन का उपभोक्ता से वादा, लेकिन राशि नहीं लौटाई पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी “पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी ” राजरूप पटेल ने बार-बार गार्डन प्रबंधन से अपनी जमा राशि वापस करने की गुजारिश की, लेकिन गार्डन प्रबंधन ने जवाब दिया कि भविष्य में होने वाले किसी कार्यक्रम में राशि एडजस्ट कर दी जाएगी। इसके बावजूद दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विवाह गार्डन में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, और गार्डन प्रबंधन ने राशि वापस करने से मना कर दिया।  आयोग का फैसला: राशि वापस करना सेवा में कमी है  भोपाल कंज्यूमर आयोग ने इस मामले में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी का मामला है। आयोग ने यह भी कहा कि गार्डन प्रबंधन ने न तो आयोग में उपस्थित होकर अपनी बात रखी, न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए।  आयोग का आदेश आयोग ने गार्डन प्रबंधन को आदेश दिया कि वह आदेश प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर 21,000 रुपये की राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाए। साथ ही, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपये और परिवाद व्यय के लिए 3,000 रुपये भी उपभोक्ता को अदा करने का आदेश दिया। यदि तय समय में राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो देय राशि पर 9% वार्षिक ब्याज लागू होगा।    

इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

 इंदौर  दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और कोहरे की शुरुआत के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे यातायात धीमा और उड़ानों में देरी हो सकती है। कंपनी ने यात्रियों से निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने, यात्रा की स्थिति की जांच करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। अन्य एयरलाइंस को भी आ रही दिक्कत कोहरे और प्रदूषण के कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है, जिसमें देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ गई है। इंदौर के लिए इंडिगो की चार फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, और यात्रियों को संभावित दिक्कतों के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है। यह समस्या केवल इंडिगो तक सीमित नहीं है अन्य एयरलाइंस भी इस स्थिति से प्रभावित हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सलाह जारी की जा रही है। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उड़ान से संबंधित अद्यतन जानकारी पर ध्यान दें। विज्ञापन दिल्ली से इंदौर के लिए अभी 9 फ्लाइट दिल्ली से इंदौर के लिए अभी अलग-अलग एयरलाइंस द्वारा रोजाना लगभग 9 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन दिल्ली से इंदौर के लिए रोजाना चार उड़ान संचालित कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E6212 दिल्ली से सुबह 5.00 बजे इंदौर के लिए उड़ान भर्ती है, जो 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2016 दिल्ली से subah 8.55 बजे उडान भारती है जो की इंदौर एयरपोर्ट पर 10.25 बजे लैंड करती है। फ्लाइट नंबर 6E902 दिल्ली से शाम को 5.30 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। फ्लाइट नंबर6E2208 दिल्ली से 9.05 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 10.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरती है। दिल्ली से भोपाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल के लिए कुल 6 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयर लाइन्स चार फ्लाइट का संचालन कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E2112 दिल्ली से सुबह 7.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 8.25 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2433 दिल्ली से सुबह 11.20 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E5050 दिल्ली से शाम 6.10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 7.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E894 दिल्ली से रात 8 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 9.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है।

सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, CM ने की चार लाख रुपये देने की घोषणा

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही (Mountaineer) मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी. ये हैं मुस्कान की उपलब्धियां अशोकनगर की लाडली बिटिया मुस्कान रघुवंशी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा पूरी कर न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी. मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं.

एआर रहमान का तलाक, निकाह के 29 साल बाद पत्नी सायरा ने तोड़ा रिश्ता

मुंबई निया के फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर, ऑस्कर विनर एआर रहमान ( oscar winner ar rahman ) की पत्नी सायरा ने पति से सेप्रेशन का ऐलान किया है। सायरा की वकील वंदना शाह ने एआर रहमान से अलग होने के फैसले के बारे में एक ऑफीशियल स्टेटमेंट रिलीज किया है। दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं।  काफी लंबे समय से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार होने के बावजूद रहमान और उनकी पत्नी मानती हैं कि दोनों का साथ रहना अब संभव नहीं।  आएशा ने अपने नोट में कहा कि बढ़ते तनाव ने दूरियां बढ़ा दी हैं। जिसे पाट पाना अब संभव नहीं है। बेहद पीड़ा से गुजर रहीं सायरा ‘सायरा के लंबे नोट में इस बात को कहा गया है कि उनके लिए ये फैसला करना आसान नहीं था। वे बहुत दर्द और पीड़ा से गुजरी हैं। वे मानती है कि ये उनके लिए ये चैलेंजिग टाइम है। वे अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। सायरा ने लोगों से उनकी प्रायवेसी का सम्मान करने की अपील की है। 29 साल पुरानी शादी तोड़ने का लिया फैसला एआर रहमान और सायरा की शादी साल 1995 में हुई थी। 29 साल साथ में ये कपल तीन बच्चों- खतीजा, रहीमा, आमीन के पेरेंटस बने। इससे पहले सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू में रहमान ने ये एक्सेप्ट किया था कि उनका अपना पत्नी के साथ कुछ कल्चरल स्तर पर बुनियादी मतभेद हैं। हालांकि हम समझदारी से इसका सामना कर लेते हैं। वहीं म्यूजिशियन बताया था कि सायरा उनकी पसंद नहीं थी, वे अपने लिए लड़की नहीं तलाश पा रहे था, इसके बाद उन्होंने अपनी मां से दुल्हन ढूंढने के लिए कहा था। वे 29 साल के हो चुके थे, और शादी के लिए और इंतजार नहीं कर सकते थे।

मंत्री पटेल ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में कार्यक्रमों में हुए शामिल

नरसिंहपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत उमरिया में आवास पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने यहां 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र और 3 लाख 30 हजार रुपये लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री पटेल ने नाली निर्माण कार्य का उदघाटन भी किया। मंत्री पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन आज किया जा रहा है। शीघ्र ही यह निर्मित होकर संचालित होने लगेगा। इसके लिए आप सभी को बधाई। निर्माण बाद इस स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी आपकी है। यहां बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न जांचे, टीकाकरण, नि:शुल्क दवाईयों की उपलब्धता होगी, जिससे आपको अन्यत्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। भवन की सार्थकता तभी होती है, जब उसका ठीक से सदुपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का भी भूमिपूजन हुआ है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मंत्री पटेल ने कहा कि आवास पखवाड़ा एवं स्वच्छता संवाद के कार्यक्रम आज आयोजित हुए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन भली-भांति हो। जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग, पौध-रोपण एवं कचरे के प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति मिली है। गांव में केवल शौचालयों का बन जाना ही काफी नहीं होता है, हमें यह भी देखना जरूरी होता है कि इसका गंदा पानी कहां मिल रहा है। गंदे पानी के प्रबंधन के लिए समाज को एकजुट होना होगा। गांव सुंदर और स्वच्छ तभी बनते हैं, जब वहां जल एवं मल की निकासी की बेहतर व्यवस्था हो। मां नर्मदा के तट पर बसे गांवों से गंदा जल नदी में न मिले, इसके लिए हमें विचार करना होगा। गंदे पानी का भी उपयोग हो सकता है, यह बात हमें लोगों के सामने रखनी होगी। ग्रामीण इलाकों में घरों से निकले गंदे पानी को रिसाईकिल कर उसका उपयोग किया जा सकता है, जिससे गांव में जल जनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा। गांव के विकास की संकल्पना गांव का व्यक्ति ही कर सकता है। इसके लिए वर्ष भर में किये जाने वाले कार्यों का वार्षिक एक्शन प्लान गांव के लोगों द्वारा तैयार किया जाये। मंत्री पटेल ने कहा कि मुझे यह कहने में खुशी है कि हमारे पूर्वज स्वच्छता के प्रति ज्यादा गंभीर थे। हमारे घरों के शौचालयों एवं रसोई घर का पानी कभी एक साथ- एक स्थान पर नहीं मिला है और ना ही रसोई घर के पानी को हमने सड़कों पर फेंका है। कुछ दशकों पूर्व गांवों में घूरे (कूड़ेदान) हुआ करते थे, जहां हम अपने घरों से निकलने वाले कचरे को संग्रहीत करते थे। इसका उपयोग बाद में खाद के रूप में किया जाता था। यहां ग्रामीणों ने गौ-अभयारण्य बनाने की बात मंत्री पटेल से की, जिस पर उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण के लिए जगह चिन्हित की जाये। गौ-अभयारण्य बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि वहां गौ-वंशों को रखना, उनकी सुरक्षा एवं उनके चारे- पानी की व्यवस्था भी करनी होती है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले में जरारु गौ-अभयारण्य का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है, जो सबके लिए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में मंत्री पटेल ने 21 लाख रुपये की लागत से बनाये गये नयाखेड़ा से टपरिया टोला पहुंच मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा तिंदनी में शेढ़ नदी पर निर्मित नरसिंहपुर- सिमरिया-तिंदनी मार्ग उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। इसकी लम्बाई 150 मीटर है। साथ ही नयाखेड़ा- इमलिया- गरगटा- गरारू मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय का फासला कम हुआ है। अब बगैर किसी परेशानी के लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

मंत्री तोमर ने स्थानीय बुजुर्गों से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया

ग्वालियर ग्वालियर में प्रगति की यात्रा लगातार जारी रहेगी। प्रदेश सरकार इसके लिये धन की कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने शहरों के सुनियोजित विकास के लिये कारगर योजनायें बनाई हैं। इन योजनाओं से ग्वालियर की तस्वीर भी बदल रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। तोमर ने स्थानीय बुजुर्गों से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया। मंत्री तोमर ने मंगलवार को लगभग पाँच करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें वार्ड-31 के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से आरपी कॉलोनी के पार्क का विकास व सौंदर्यीकरण सहित इस क्षेत्र की अन्य बस्तियों में सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य, वार्ड-7 की गंगा विहार कॉलोनी में लगभग एक करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड़ एवं पीएचई कॉलोनी में लगभग 14 लाख 40 हजार रूपए की लागत से पार्क विकास कार्य शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आरपी कॉलोनी पार्क में  स्थानीय निवासियों का आह्वान किया कि वे कमेटी बनाकर अपनी देखरेख में पार्क का सौंदर्यीकरण व विकास कार्य कराएँ।  नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ मूर्तरूप दें। उन्होंने लक्ष्मणपुरा नाले का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिये  निर्देशित किया।  स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि यहां की दुर्गा कॉलोनी में अगली बरसात में जल भराव की समस्या न रहे, इसके लिये प्रभावी कदम उठाए जायेंगे।   ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने  सभी एकजुट हों ऊर्जा मंत्री तोमर ने भूमि-पूजन कार्यक्रमों में मौजूद लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिये धन की व्यवस्था हम करेंगे, आप सब ग्वालियर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में सहभागी बनें। सभी लोग मिल-जुलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित ही ग्वालियर शहर भी स्वच्छता में इंदौर की तर्ज पर अग्राणी शहर के रूप में उभरकर सामने आयेगा। इन कार्यक्रमों में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरीपाल सहित अन्य क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधिगण शामिल हुए।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात प्रवास के दौरान मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री निवास अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। अहमदाबाद में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और गुजरात के वरिष्ठ मंत्री गण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में दोनों राज्यों में जन कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।  

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

मध्यप्रदेश का स्थान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देश के अव्वल प्रदेशों में राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ली समीक्षा बैठक भोपाल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मध्यप्रदेश का स्थान देश के अव्वल प्रदेशों में है। उन्होंने कहा कि किसानों तथा भूधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राजस्व महा अभियान 3.0 शुरू किया गया है। राजस्व मंत्री वर्मा ने इंदौर के रेसीडेंसी में इंदौर जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुउषा ठाकुर, कलेक्टर आशीष सिंह सहित सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री वर्मा ने इंदौर जिले में चल रहे राजस्व महा अभियान 3.0 की प्रगति और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत किए जाएं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, लेतलाली तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अक्षम्य है। लापरवाही, लेतलाली एवं ऋटि करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण हर हाल में समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। राजस्व प्रकरणों का निराकरण किसानों एवं भूधारकों के हित से जुड़ा हुआ विषय है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि किसानों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रधानमंत्री मोदी के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण और राजस्व संबंधी अन्य कार्यों के लिए किसी को भी परेशान नहीं होना पड़े। सभी राजस्व अधिकारी किसानों एवं अन्य भू- धारकों के हित में पूर्ण लगन, ईमानदारी, मेहनत से संवेदनशील होकर कार्य करें। सभी राजस्व अधिकारी अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने विगत दो राजस्व महा अभियान में प्राप्त उपलब्धियां तथा वर्तमान राजस्व महा अभियान 3.0 की प्रगति की जानकारी दी।  

प्रदेश में कृषि के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है- CM यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह वर्ष पर्याप्‍त वर्षा एवं अनुकूल मौसम के कारण किसानों के लिए अच्‍छा रहा है, जिसके फलस्‍वरूप खरीफ फसल भी अच्‍छी रही है एवं रबी की बोवाई भी तेजी से हो रही है। प्रदेश में कृषि के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। अंतर्राष्‍ट्रीय कारणों से उर्वरक आपूर्ति में चुनौतियों के बाद भी खरीफ में किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध कराने के समुचित प्रयास किये गये। किसानों को रबी में निरंतर उर्वरक उपलब्‍ध कराया जा रहा है। निरंतर की जा रही है उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की जा रही निरंतर उर्वरक उपलब्‍धता की समीक्षा एवं व्‍यक्तिगत प्रयासों के फलस्‍वरूप प्रदेश में डीएपी और एनपीके की 31 रेक एवं यूरिया की 20 रेक ट्रांजिट में है। डीएपी और एनपीके प्रतिदिन औसतन 11 हजार 500 मीट्रिक टन एवं यूरिया प्रतिदिन औसतन 16 हजार मीट्रिक टन प्राप्‍त हो रहे है। रबी 2024-25 के शेष अंतराल के लिये पर्याप्‍त उर्वरक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कराई जा रहा है। इसके लिए केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, दिल्ली से निरंतर समन्‍वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीफ-2024 में 17.58 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ था जो खरीफ-2023 में 15.54 लाख मीट्रिक टन था। इस वर्ष खरीफ में 2.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया का अधिक विक्रय हुआ है। खरीफ-2024 में डीएपी और एनपीके 10.47 लाख मीट्रिक टन किसानों को विक्रय किया गया, जो विगत खरीफ-2023 में 10.56 लाख मीट्रिक टन था। इस प्रकार प्रदेश में खरीफ-2024 में उर्वरकों की पर्याप्‍त उपलब्‍धता रही है। रबी फसल मौसम में किसानों को कृषि कार्य के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। अंतर्राष्‍ट्रीय कारणों से विशेषकर डीएपी उर्वरक आपूर्ति में चुनौतियों बनी हुई हैं। रबी 2024-25 में 1 अक्‍टूबर से अभी तक 7.3 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ है, जबकि विगत वर्ष 1 अक्‍टूबर से 18 नवम्‍बर 2023 तक 7.4 लाख मीट्रिक टन यूरिया का‍विक्रय हुआ था। रबी 2024-25 में 1 अक्‍टूबर से अभी तक 6.1 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का विक्रय हुआ है, जबकि विगत वर्ष 1 अक्‍टूबर से 18 नवम्‍बर 2023 तक 6.3 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का‍विक्रय हुआ था। 254 अतिरिक्त नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र स्‍वीकृत मार्कफेड के नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु 254 अतिरिक्‍त नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र स्‍वीकृत किये गये हैं। कलेक्‍टर की अनुशंसा पर 160 विक्रय केन्‍द्र प्रारंभ भी किये जा चुके हैं। उर्वरकों के अधिक मूल्‍य पर विक्रय एवं कालाबाजारी के प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए 40 प्रकरणों में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर वन्य-जीव जंगली हाथी के रहवास, प्रबंधन एवं मानव-वन्य-जीव द्वंद के उपायों के अध्ययन के लिये भ्रमण पर जायेंगे वन अधिकारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में वन्य-जीव जंगली हाथी के रहवास, प्रबंधन एवं मानव-वन्य-जीव द्वंद के उपायों के संबंध में वन अधिकारियों का अध्ययन दल कर्नाटक एवं तमिलनाडु जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-जीव) एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक व्ही.एन. अम्बाडे ने इसके लिये निर्देश जारी कर दिये हैं। अम्बाडे ने बताया कि यह अध्ययन दल 30 नवम्बर तक अध्ययन करेगा। अध्ययन दल द्वारा मानव-हाथी संघर्ष प्रबंधन रणनीतियाँ, प्रभावी अवरोध, बंदी प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता और एआई के उपयोग विषय पर अध्ययन करेगा। अम्बाडे ने क्षेत्र संचालक, संजय टाइगर रिजर्व, बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व और वन मण्डलाधिकारी उत्तर शहडोल, उमरिया, पश्चिम मण्डला, पूर्व मण्डला, सीधी, दक्षिण शहडोल, कटनी और अनूपपुर वन मण्डल को इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। अम्बाडे ने बताया कि राज्य वन अधिकारियों के 2 बैच इस अध्ययन दौरे पर जायेंगे, जिसमें कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य शामिल होंगे। दोनों बेचों के लिये एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ एल. कृष्णमूर्ति समन्वयक होंगे। प्रथम अध्ययन दल 23 नवम्बर तक अध्ययन करेगा, जिसमें टीम प्रभारी आईएफएस अमित कुमार दुबे एवं फील्ड डायरेक्टर संजय टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में उप संचालक बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, डीएफओ शहडोल उत्तर, उमरिया, मण्डला पश्चिम और सीधी वन संभाग के साथ एक-एक रेंज अधिकारी कान्हा, बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, शहडोल उत्तर, उमरिया, मण्डला पश्चिम और सीधी वन संभाग, पशु चिकित्सक संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी प्रथम बैच में शामिल रहेंगे। दूसरा अध्ययन दल 25 से 30 नवम्बर तक अध्ययन करेगा। इसमें टीम प्रभारी डॉ. अनुपम सहाय आईएफएस एवं फील्ड डायरेक्टर बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व टीम में डिप्टी डायरेक्टर संजय टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व बफर, डीएफओ शहडोल दक्षिण, मण्डला पूर्व, कटनी, अनूपपुर वन संभाग, एडीजी संजय टाइगर रिजर्व, एसडीओ शहडोल दक्षिण, मण्डला पूर्व, कटनी, अनूपपुर वन संभाग, एक-एक रेंज अधिकारी संजय टाइगर रिजर्व, शहडोल दक्षिण, मण्डला पूर्व, कटनी, अनूपपुर वन संभाग और पशु चिकित्सक बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व शामिल रहेंगे।  

मुख्यमंत्री यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के राज्य सरकार के प्रयास जारी हैं। पहले राज्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और फिर देश के अन्य हिस्सों में निवेशकों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके व जर्मनी की यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान वह निवेशकों से संवाद करेंगे और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित भी करेंगे। ज्ञात हो कि अगले साल फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। इस छह दिवसीय विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री यादव 24 नवम्बर को भोपाल से मुम्बई होते हुए लंदन के लिये प्रस्थान करेंगे। 25 नवम्बर को वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे। किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों दौरा करेंगे। लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’’ प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमे 400 से अधिक प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 नवम्बर को ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे। राउण्ड टेबल मीटिंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे। 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेंबर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे। सीएम यादव तीन दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। 28 नवंबर को बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे। एसएफसी एनर्जी का भ्रमण करेंगे। बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित लंच में शामिल होने के साथ इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी‘ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमे लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री स्टटगार्ट स्थित एलएएपीपी ग्रुप की फैक्ट्री का दौरा करेंगे और अधिकारियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भ्रमण भी करेंगे। राज्य में निवेशकों को लुभाने के लिए उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में चार रोड-शो हो चुके हैं। अब सीएम मोहन यादव का विदेश प्रवास है।  

शिवपुरी कलेक्टर ने समारोह में खाने की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए , पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी

शिवपुरी जिले में एक शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के चलते 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। इन सभी का उल्टी और दस्त से बुरा हाल हो गया था। सभी पीड़ित मरीजों को शिवपुरी के जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस शादी समारोह में हुए फूड पॉइजनिंग के बाद जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। दरअसल, शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसा आयोजन जहां 500 से अधिक लोगों की संख्या होगी, वहां भोजन तैयार करने के लिए एक निर्धारित एडवाइजरी का पालन करना होगा। इसमें खाने की गुणवत्ता को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किया गया है। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। इस एडवाइजरी का पालन सभी आयोजनकर्ताओं, होटल, मैरिज गार्डन संचालकों को करना होगा। डोसा की चटनी खाना पड़ गया भारी शहर के उदय विलास पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान 200 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद, वहां पर इस्तेमाल किए गए खाने के सामानों जैसे पनीर, दूध और अन्य सामानों के सैंपल फूड इंस्पेक्टर ने लिए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि डोसा की चटनी खाने के कारण लोग बीमार हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया था कि बीमार मरीजों के बयानों के आधार पर यह जांच करके निष्कर्ष निकाला गया है। जब यह मामला सुर्खियों में आया तो कलेक्टर ने एडवाइजरी जारी कर दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet