LATEST NEWS

सुभाष घई को अपना गुरू मानते हैं इम्तियाज अली

  मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली का कहना है कि वह सुभाष घई को अपना गुरू मानते हैं। हाल ही में फिल्मकार सुभाष घई की आत्मकथा कर्माज चाइल्ड का विमोचन किया गया है। इस कार्यक्रम में सुभाष घई के साथ इम्तियाज अली भी नजर आए। इस दौरान इम्तियाज अली ने सुभाष घई की तारीफ की और उन्हें अपना गुरू बताया है। इम्तियाज अली ने कहा कि उन्होंने सुभाष घई को हमेशा अपना द्रोणाचार्य माना है, क्योंकि जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई करने के दौरान घई की फिल्मों ने उन्हें कहानी कहने की कला सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनकी फिल्मों का संगीत बहुत लोकप्रिय है और आपके दिल को छू जाता है। जब मैं जमशेदपुर में एकलव्य की तरह था, तब सुभाष घई एक द्रोणाचार्य की तरह थे और मैंने उनकी फिल्मों से सीखा। ‘कर्माज चाइल्ड’ ऐसी पुस्तक है जिसे हर फिल्म प्रेमी को अवश्य पढ़ना चाहिए। जिस तरह से सुभाष जी ने फिल्म हीरो बनाई थी, उसका मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। मैं हमेशा अपने दोस्तों को ‘हीरो’ की कहानी सुनाया करता था और धीरे-धीरे स्कूल में मेरा झुकाव ड्रामा की ओर हुआ।  

सिद्धांत गुप्ता ने फ्रीडम एट मिडनाइट के प्रीमियर में रोहित बल को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, अभिनेता सिद्धांत गुप्ता ने फिल्म फ्रीडम एट मिडनाइट के प्रीमियर में दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि दी है। सिद्धांत गुप्ता ने हाल ही में अपने बेहतरीन स्टाइल से दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फ्रीडम एट मिडनाइट के प्रीमियर में सिद्धांत ने रोहित बल के कलेक्शन से एक खूबसूरत नेवी-ब्लू आउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने नेवी-ब्लू जैकेट के साथ टेपर्ड पैंट पहनी थी, जिसमें लेदर एक्सेंट था और लाल गुलाब के साथ एक्सेसरीज पहनी थी। अपने फैशन स्टेटमेंट के अलावा, सिद्धांत गुप्ता ऐतिहासिक सीरीज़ फ्रीडम एट मिडनाइट में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाते हुए, सिद्धांत ने अपने चित्रण के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ अब सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली से वर्चुअली देवास में किया सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक का भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का निरंतर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दिशा में जिस प्रकार कार्य जारी है, उससे प्रदेश के खिलाड़ी विक्रम अवार्ड प्राप्त करने के साथ-साथ एशियाड और ओलंपिक में अवार्ड प्राप्त करने की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। देवास में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम और श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से कई प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश व देश को मिले हैं। श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जयंती पर देवास को मिल रही सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की सौगात से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। देवास में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के भूमि पूजन कार्यक्रम को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। विविध विशेषताओं से समृद्ध है मालवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास, उज्जैन धार और इंदौर को जोड़ते हुए क्षेत्र को वृहद महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। औद्योगीकरण की दिशा में राज्य सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। बदलते दौर में इस क्षेत्र की देश में विशिष्ट पहचान होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता दो देवियों का वास है साथ ही क्षेत्र को कैला देवी का भी आशीर्वाद प्राप्त है। अपनी विविध विशेषताओं से समृद्ध मालवा, छत्रपति महाराज शिवाजी के बाद होलकर-पवार-सिंधिया और बाजीराव जी महाराज के माध्यम से हिंदवी सेना द्वारा साम्राज्य पुनर्स्थापित करने के समय से ही स्वाधीन हो गया था। इससे मालवा क्षेत्र के देव-स्थानों की आभा भी बढ़ी। पं. कुमार गंधर्व की उपस्थिति और बैंक नोट प्रेस ने देवास को विशेष महत्व प्रदान किया है। प्रदेश में 114 खेल अधोसंरचना निर्मित, 30 निर्माणाधीन उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 114 खेल अधोसंरचना (स्टेडियम/खेल परिसर/इंडोर हॉल) निर्मित किये गये है, 30 खेल अधोसंरचना निर्माणाधीन है। प्रदेश मंव कुल 8 सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक निर्मित किये गये है। देवास में 9वॉ सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा 3 और एथेलेटिक ट्रैक – इंदौर, रतलाम और छतरपुर में भी स्वीकृत किये गये है। प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 सिंथेटिक हॉकी टर्फ की स्थापना की गई है तथा 6 सिंथेटिक हॉकी टर्फ निर्माणाधीन है। राज्य सरकार द्वारा “वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस काम्पलेक्स” अन्तर्गत सभी जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जावेगा और मुख्यमंत्री खेल अधोसंरचना योजना के तहत सभी विकासखंडो में खेल स्टेडियम बनाने की योजना है। देवास में 9 करोड़ 18 लाख की लागत बनेगा सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक देवास का कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम 10.00 एकड़ भूमि में स्थित है। स्टेडियम में बैडमिंटन के 4 सिंथेटिक कोर्ट, बास्केटबॉल के 2 कोर्ट, 25 मीटर स्वीमिंग पुल, ओपन जिम, साफ्टबॉल और शतरंग खेल के अतिरिक्त महिला आत्मरक्षा के लिए कराते प्रशिक्षण संचालित है। स्टेडियम में एथेलेटिक खिलाड़ियों के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक की स्थापना 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से की जा रही है, जिसमें 400 मीटर सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक 8 लेन की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। खिलाड़ियों के फिटनेस के लिए 26 लाख रुपए के जिम उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। कार्यक्रम से उप मुख्यमंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग वर्चुअली जुड़े। देवास में हुए कार्यक्रम में देवास सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

खरगोन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाराती वैन को मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 गंभीर

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाराती वाहन को टक्कर मार दी। गाड़ी के नंबर प्लेट में SDM लिखा हुआ था। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बारात आज सुबह डालकी से बुराहनपुर जा रही थी। इसी दौरान पीडब्लूडी ऑफिस के सामने ज्वाहर मार्ग के मोड पर हादसा हो गया। डायवर्सन रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ईको को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ड्राइवर को भी काफी चोट आई है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो बडवानी जिले के सेंधवा एसडीएम की है।

प्रदीप मिश्रा बोले- राष्ट्र बचाना है तो शास्त्रों और शस्त्रों का साथ बनाकर चलना होगा

सीहोर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा दिल्ली में आयोजित सनातन धर्म संसद में शामिल हुए। धर्म संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को बचाने की जिम्मेदारी अब हम लोगों की है। हम लोगों को जागना होगा। सनातनियों के लिए अपने सदस्यों की, स्वयं की, परिवार की, राष्ट्र की रक्षा प्राथमिकता है। शास्त्रों और शस्त्रों का साथ बनाकर हमे चलना होगा। इस सनातन धर्म संसद का आयोजन दिल्ली में धर्म संसद के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें सनातन बोर्ड की मांग की गई है, हम सब लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इससे पहले दो धर्म संसद आयोजित बता दें कि पहली धर्म संसद देवकीनंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में 25 फरवरी, 2024 को दिल्ली और दूसरी धर्म संसद 23 जून, 2024 को ऋषिकेश में आयोजित हुई थी। इस दौरान शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जब तक सबसे पहले सनातन धर्म, हिंदू धर्म के प्रतिनिष्ठा नहीं होगी, तब तक बोर्ड के गठन को सफलता नहीं मिलेगी। यदि हम एक हो जाते हैं, संगठित हो जाते हैं तो कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता है और कोई आंख भी नहीं दिखा सकते हैं।

84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सरोद वादक आशीष खान

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है और वे दिवंगत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। आशीष खान के भतीजे, उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया पर  सरोद वादक के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बहुत दुख के साथ हम आपको शुक्रवार, 14 नवंबर, 2024 को हमारे श्रद्धेय और प्रिय आशीष खान के निधन की जानकारी देते हैं। हम उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’ बता दें, आशीष खान का जन्म 1939 में एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान और पिता उस्ताद अली अकबर खान भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे। इसलिए ये गुण भी आशीष खान ने अपने बाप-दादा से लिया था। उन्होंने छोटी उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

मिस यूनिवर्स : 21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर के सिर सजा चमचमाता ताज

मुंबई मिस यूनिवर्स के विनर के नाम की घोषणा हो गई है। मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर ने बाजी मारी है और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने विक्टोरिया कजेर के सिर पर चमचमाता ताज पहनाया। वहीं, इस प्रतियोगिता में नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना फर्स्ट रनरअप बनीं, जबकि दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान रहीं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिस यूनिवर्स का ताज पहनते ही कजेर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही जूरी ने मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर का नाम लिया और बताया कि वो मिस यूनिवर्स 2024 बनी हैं तो कजेर काफी इमोशनल हो गईं। वो मंच पर ही रोने लगीं। जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। विक्टोरिया कजेर अभी सिर्फ 21 साल की हैं और उन्होंने 126 देशों की सुंदरियों को हराकर ताज अपने नाम किया है। वह एक अच्छी डांसर होने के साथ वकील भी हैं।   भारत कौन से स्थान पर भारत की ओर से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हसीना का नाम रिया सिंघा है। उन्होंने ब्यूटी विद ब्रेन का अच्छा एग्जांपल सेट करते हुए देश का नाम रोशन किया। रिया इस आयोजन में टॉप 30 में अपनी जगह पक्की कर पाईं। हालांकि इस प्रतियोगिता से बाहर होने का उन्हें बहुत दुख हुआ और वो खूब रोईं।  

सड़क हादसे में युवक की मौत

बमीठा  जिले के देवरा देवगांव रोड चुनारी नदिया के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर तक घिसटता गया। देर रात परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन एवं एक बोतल चढ़ाया इतने में युवक की मौत हो गई हादसा देवरा देवगांव रोड पर चिनारी नदीय के पास हुआ। शुक्रवार रात 6-30 बजे जीवन लाल पिता रामचरण अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ओटापुरवा घर से ससुराल जाने के लिए बाइक निकला था, तभी देवगांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता गया। बाद में ट्रैक्टर बैक कर उसे निकाला गया। वहीं, घटना की जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज को जिला अस्पताल के लिए लेकर गए जिला अस्पताल में डॉक्टर ने एक इंजेक्शन एक बोतल चढ़ाया इतने इलाज के बाद युवक की मौत हो गई शनिवार की सुबह 10 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 200 मीटर तक घिसटते गया युवक मृतक जीवन के भाई राजाराम ने बताया कि रात में गांव के एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी थी। भाई घर से ससुराल जाने के लिए निकला था, तभी गांव के ट्रैक्टर चालक राममिलन पटेल ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, बाइक ट्रैक्टर में फंस गई उसे 200 मीटर तक घसीटा। उसके बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। राजाराम का कहना है कि हम लोगों की ट्रैक्टर चालक से कोई बुराई नहीं है। वहीं, बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत पर 281,106,184 की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सिंगरौली में कचरा निस्तारण का कार्य कर रही सिटाडेल कंपनी के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार

  मृत मवेशियों को भस्मक भट्ठी (इंसीनरेटर) में न जलाकर फेक रहे खुले मैदान में पर्यावरण को दूषित करने के साथ-साथ आमजनों के स्वास्थ्य से भी किया जा रहा खिलवाड़ सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली ने अपने 45 वार्डो का ठोस अपशिष्ट कचरा तथा मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए सिटाडेल नामक कंपनी को ठेका का कार्य दिया है। इस कार्य हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सिटाडेल कंपनी को प्रति माह लगभग एक करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि सिटाडेल कंपनी मात्र 50% प्रतिशत कार्य कर 100% प्रतिशत भुगतान नगर पालिक निगम सिंगरौली से ले रही है। उदाहरण के तौर पर इसे इस तरह समझा जा सकता है। सिटाडेल कंपनी को नगर पालिक निगम सिंगरौली के 45 वार्डो से प्रतिदिन मृत मवेशियों को स्वयं के वाहन से कचरा प्लांट तक लाना है और प्लांट परिसर के अंदर ही स्थापित भस्मक भट्ठी में मृत मवेशियों को जलाकर नष्ट करना होता है। चूंकि मृत मवेशियों को उक्त भट्ठी में जलाकर नष्ट करना एक महंगी प्रक्रिया है। जिस कारण खर्च लागत कम करने के चक्कर में सिटाडेल कंपनी मृत मवेशियों को भस्मक भट्ठी में ना जलाकर बलियरी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के खुले मैदानों में फेंक दिया जा रहा है। इस तरह कंपनी प्रबंधन द्वारा आधे-अधूरे कार्य कर नगर पालिक निगम सिंगरौली से प्रतिमा माह 100% प्रतिशत कार्य का भुगतान ले रही है। शासकीय रूपयो का इस तरह हो रहे दुरुपयोग पर नगर पालिका निगम सिंगरौली आयुक्त को इस मामले को संज्ञान में लेकर सिटाडेल कंपनी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराई जानी चाहिए।

भाजपा ने पीसीसी चीफ पर बोला हमला सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया

भोपाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सीएम मोहन यादव लंदन जाकर भी केवल राम और लक्ष्मण की ही बात करेंगे। विदेश में भी धर्म की बात करेंगे। इन्वेस्ट को लेकर मध्यप्रदेश सरकार की कोई रणनीति नहीं। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया।” ‘दो शिफ्ट में तबादला उद्योग चल रहा’ जीतू पटवारी ने कहा कि “बीजेपी राज में दो शिफ्ट ने तबादला उद्योग चल रहा है। प्रदेश में 10 महीने में महीने में 68 बार तबादले हुए हैं जिसमें 73 फीसदी IPS अधिकारी का ट्रांसफर हुआ। वल्लभ भवन में अधिकारी सवालों के माफिया बन गए। 14 मार्च 2 बजे 37 IPS अधिकरियों के तबादले हुए। रात 1 बजे से 2 बजे के बीच तबादले किये जाते हैं। राहुल लोढ़ा को देर रात हटाया गया क्योंकि उन्होंने बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की। दिल्ली तक तबादलो का धंधा चल रहा है।” रोज 100 करोड़ का कर्ज ले रही सरकार पटवारी ने आगे कहा, “एमपी में छोटे छोटे समिट हों रहे हैं जिसमे कम पैसे खर्च होते थे। ज्यादा पैसे खर्च करने अब सीएम लंदन जा रहे है। किसानों के लिए भी कुछ नही किया जा रहा है। 6 हजार समर्थन मूल्य पर किसानों से फसल नही खरीदी जा रही है। सरकार रोज 100 करोड़ का कर्ज ले रही है।” ‘कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा सामने आ गया’ जीतू पटवारी के सीएम को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “एक बार फिर कांग्रेस का राम विरोधी, सनातन विरोधी चेहरा आ गया है। हम सनातन को मानने वाले लोग हैं। यदि विदेश की धरती पर जा रहे हैं तो वहां राम कृष्ण और शिव की ही जय जयकार करेंगे। लेकिन कांग्रेस को सनातन रास नहीं आता है। यही कारण है कि उनके नेता इस तरह के बयान देते हैं। आप समझ जाइए कि जब सत्ता से बाहर है तब उनके इस तरह के बयान हैं। अगर सत्ता में होते तो क्या करते?” हिमाचल, तेलंगाना में कांग्रेस के दलालों के इशारे पर होते हैं ट्रांसफर? एमपी में ट्रांसफर उद्योग चलाने के आरोपों पर आशीष अग्रवाल ने कहा, “जिसकी जैसी नजर होती है उसको उसी तरह के नजारे नजर आते हैं। जीतू पटवारी यह बताएं कि कांग्रेस की भी हिमाचल, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में सरकार है। वहां पर भी बड़े स्तर पर ट्रांसफर होते हैं। क्या यह भी कांग्रेस के दलालों के इशारे पर होते हैं? 15 महीने की कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। कांग्रेस मध्य प्रदेश को लगातार बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

नशे में धुत महिला ने कलेक्टर बंगले के सामने सड़क पर किया तमाशा

छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में सड़क पर एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। एक महिला शराब के नशे में कलेक्टर बंगले के सामने सड़क पर तमाशा करती रही। जींस और शर्ट पहनी महिला वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को रोककर गाली गलौज करती रही। महिला नशे में इस कदर धुत थी कि उसे यह भी याद नहीं था कि वह कहां पर तमाशा कर रही है और किधर जाना है। सड़क पर महिला द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा की खबर पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद भी महिला का ड्रामा चलता रहा। सड़क पर बैठ उठकर ऐसी चल रही थी कि पूरी सड़क उसी की हो। जब महिला थाने की महिला पुलिस आई और फिर पकडकर जबरदस्ती टीआई की गाडी में बैठाया गया तब जाकर महिला का एक घंटे से चल रहा सड़क का तमाशा बंद हुआ। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। इस दौरान महिला ने जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों और नर्सों को भी परेशान किया। अस्पताल में जितने देर रही वह बड़बड़ाते रही। महिला कौन थी कहां से आई थी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

इंजीनियर को घर में किया था डिजिटल अरेस्ट, छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करने वालों के गांव पहुंची पुलिस, दो संदेही हिरासत में

भोपाल राजधानी के बजरिया इलाके में एक टेलीकॉम इंजीनियर को छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। ठगी का प्रयास करने वाले बदमाशों के आइपी एड्रेस को ट्रेस करते हुए भोपाल साइबर क्राइम पुलिस कानपुर देहात पहुंची और संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। भोपाल की पुलिस दो दिन से कानपुर देहात में डेरा डाले हुए है। पुलिस का कहना है कि गांव के अन्य लोग भी बड़ी संख्या में ऑनलाइन ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी हाथ आई है। जल्द ही कुछ और लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है। मुख्य आरोपितों की पहचान करने के बाद पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। इंजीनियर को घर में किया था डिजिटल अरेस्ट बता दें कि मंगलवार को बजरिया इलाके के गायत्री नगर में रहने वाले टेलीकॉम इंजीनियर प्रमोद कुमार को उनके ही घर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर छह घंटे तक बंधक बनाया गया था। जालसाजों ने अलग-अलग जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर उसे फोन किया और उसे इस कदर डरा दिया था कि उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और यहां तक कि ऑफिस वालों के भी फोन उठाना बंद कर दिया था। जालसाजों ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की थी। अगले दिन घटना की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच पुलिस टेलीकॉम इंजीनियर के घर पहुंची और उसे सांत्वना दी, तब जाकर वह सामान्य हो पाया था। इस तरह पुलिस ने उसे ठगी से बचाया। बाद में पुलिस आईपी एड्रेस से ठगों की लोकेशन ट्रेस करते हुए उनके ठिकानों तक पहुंची। डिजिटल अरेस्ट से ऐसे बचें किसी अनजान व्यक्ति के साथ कोई ओटीपी शेयर न करें और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें। कोई भी इंटेलिजेंस या जांच एजेंसी इस तरह के कॉल या मैसेज नहीं करती है। ऐसे फोन आने पर सावधान रहें। अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल न उठाएं। इसमें आपत्तिजनक चीजों के साथ रिकॉर्डिंग हो सकती है। साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट के लिए पीड़ितों को फोन कॉल, ई-मेल से संदेश भेजते हैं। बताते हैं कि आप मनी लॉन्ड्रिंग या चोरी जैसे अपराधों के तहत जांच के दायरे में हैं। ऐसे किसी कॉल और ई-मेल पर ध्यान न दें। डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की गई है, तो हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत करे सकते हैं।  

झांसी में हादसे के बाद विभाग ने निजी व सरकारी सभी अस्पतालों को फायर और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए

भोपाल झांसी, उत्तर प्रदेश के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। इस भयावह घटना के बाद मप्र का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने निजी व सरकारी सभी अस्पतालों को फायर और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह उपाय जरूरी राजधानी के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकारी व निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थाओं का इलेक्ट्रिकल और फायर ऑडिट अनिवार्य रूप से कराएं। फायर सिस्टम और फायर एक्सटिंग्विशर की स्थिति चालू होनी चाहिए। इन्हें समय-समय पर रिफिल कराया होना भी अनिवार्य है। नियमित अंतराल पर फायर ड्रिल कराई जाए और इसका लेखा-जोखा भी रखें। इसके अतिरिक्त आकस्मिक निकास द्वार बाधा रहित और सुलभ होना चाहिए। स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों में यह भी साफ कहा गया है कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में वार्ड खाली कराने का प्रशिक्षण दिलाया जाए। ध्यान रखा जाए कि विद्युत उपकरणों के उपयोग के दौरान खुले तारों या बिना प्लग के उपकरणों का उपयोग न हो। बिजली प्रणाली पर स्वीकृत भार से अधिक भार ना हो। आवश्यकता पड़ने पर बिजली कंपनी से अतिरिक्त भार स्वीकृत कराया जाए। ऑक्सीजन और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को विद्युत उपकरणों और स्विच बोर्ड्स से दूर रखा जाए। औचक निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताए गए उपायों की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी। किसी भी चूक के लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। इनकी जांच के लिए विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो ऐसे संस्थानों को तुरंत बंद कर दिया जाएगा। यही नहीं, संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। तीन साल पहले हमीदिया में हुआ था हादसा यहां पर यह बता दें कि नवंबर 2021 में राजधानी के हमीदिया परिसर में बने कमला नेहरू अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें 5 बच्चे जिंदा जल गए थे। बाद में जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। फायर कर्मियों ने अस्पताल में लगे ऑटोमेटिक हाईड्रेंट को देखा तो वो खराब पड़ा था। हर फ्लोर पर फायर एक्सटिंग्विशर तो थे, लेकिन काम नहीं कर रहे थे।

ट्रैवलर में सवार 18 लोग गुजरात के अंकलेश्वर से अयोध्या जा रहे थे, मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहन पलटा, एक महिला की मौत

मंदसौर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। टेम्पो ट्रैवलर के पलटने से अहमदाबाद निवासी एक महिला को मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को झालावाड़ रेफर किया गया है। ट्रैवलर में सवार 18 लोग गुजरात के अंकलेश्वर से अयोध्या जा रहे थे। गरोठ एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि गुजरात के अंकलेश्वर से 18 लोग ट्रेवलर (डीडी 01 एस 9976) से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम जा रहे थे। रविवार सुबह लगभग 7 बजे शामगढ़ थाना क्षेत्र के नारिया बुजुर्ग के पास मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहन पलट गया। ड्राइवर को लगी नींद की झपकी हादसा वाहन चालक को नींद की झपकी लगने से हुआ। गाड़ी में 18 लोग सवार थे। घटना में अहमदाबाद की रहने वाली 33 वर्षीय रंजना पत्नी रिंकेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार घायलों में से 43 वर्षीय रश्मि पत्नी श्रवणसिंह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गंभीर घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया घटना की सूचना के बाद गरोठ थाना प्रभारी मनोज महाजन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र शामगढ होने से गरोठ में जीरो पर कायमी की गई है। गंभीर घायलों को राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है।

अब स्वर्ण जड़ित श्रीमद् भागवत भेंट करेंगे एमपी के रिटायर्ड आईएएस, इसका वजन लगभग 1.6 क्विंटल होगा

भोपाल मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर में स्वर्ण जड़ित (ताम्र पत्र पर सोने से मढ़े अक्षर) श्रीमद् भागवत रखी जाएगी। इसका वजन लगभग 1.6 क्विंटल होगा। इसके 18 हजार श्लोक ताम्र पत्रों पर सोने से मढ़े अक्षरों के रहेंगे। इसे श्रीकृष्ण मंदिर को अगले वर्ष 25 जनवरी को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भेंट किया जाएगा। मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस डॉ.सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण यह श्रीमद् भागवत तैयार करवा रहे हैं। वह अयोध्या के श्रीराम मंदिर को स्वर्ण जड़ित श्रीरामचरितमानस और चरण भेंट कर चुके हैं। ज्वेलर्स से तैयार करवा रहे हैं मध्य प्रदेश और भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 1970 बैच के आईएएस डॉ. सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण स्वर्ण जड़ित श्रीमद् भागवत भी प्रसिद्ध वुम्मिदी बंगारू ज्वेलर्स से तैयार करवा रहे हैं। इसी कंपनी ने नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल (राजदंड) और स्वर्ण जड़ित श्रीरामचरितमानस तैयार किया है। डॉ. सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण ने बताया कि यह काम अगले वर्ष 24 जनवरी से पहले पूरा हो जाएगा। मथुरा में 24 जनवरी को 551 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। 25 जनवरी की सुबह मंदिर में भेंट करेंगे इस श्रीमद् भागवत को पूरे क्षेत्र में घुमाकर 25 जनवरी की सुबह श्रीकृष्ण मंदिर को भेंट किया जाएगा। श्रीमद् भागवत करीब 1.6 क्विंटल भारी होगी। इसके निर्माण में तीन से चार करोड़ रुपये की लागत आ रही है। प्रत्येक ताम्र पत्र 14 गुणा 12 इंच का है। इस श्रीमद् भागवत में कुल 440 ताम्र पत्र लगेंगे। स्वर्ण जड़ित श्रीरामचरितमानस का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल डॉ. सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण ने बताया कि स्वर्ण जड़ित श्रीरामचरितमानस का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है। इसमें तांबे के प्रत्येक पत्र को सोने के पानी में डुबोया गया था। इसी तरह श्रीमद् भागवत भी तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही सनातन धर्म से जुड़ा रहा। यह मान्यता रही है कि ईश्वर की कृपा से ही सब कुछ मिल रहा है तो क्यों न उसे ही सब अर्पित कर दिया जाए। मध्य प्रदेश में प्रमुख सचिव खनिज के साथ जनसंपर्क भी थे डॉ. सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण मध्य प्रदेश में खनिज, पर्यटन, राजस्व और जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का विश्वस्त अधिकारी माना जाता था। वे वर्ष 1999 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए और भारत सरकार के सचिव (गृह) रहे। वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद विभिन्न कंपनियों के चेयरमैन और निदेशक पद का दायित्व संभाला। वर्तमान में भी विभिन्न कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet