LATEST NEWS

बाबा महाकाल को अनोखे भक्त ने चढ़ाई अमेकिरी डॉलर के नोटों की माला

उज्जैन उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर आने वाले भक्त सोना चांदी नगदी दान करते हैं. लेकिन पहली बार किसी भक्त ने बाबा महाकाल को भस्म आरती में अमेरिकन डॉलर से बनाई माला भेंट की. जिसे देख मंदिर प्रशासन भी सकते में रह गया. हालांकि यह पता नहीं चला कि माला में कितने डॉलर लगे हैं. 12 ज्योतिर्लिंग में एक महाकालेश्वर मंदिर की भस्मआरती दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है. यही वजह है कि इनके दर्शन के लिए देशभर से आम लोगों के साथ ही पॉलीटिशियन, क्रिकेट खिलाड़ी, बॉलीवुड स्टार और उद्योगपति आते रहते हैं. इन भक्तों में कोई सोने चांदी के गहने बाबा महाकाल को अर्पित करता करता है तो कोई बड़ी राशि दान करता है. लेकिन शनिवार तड़के भस्म आरती में किसी भक्त ने अमेरिकन डॉलर से बनी तीन फीट की माला भगवान महाकाल को भेंट कर दी. माला में 200 से अधिक अमेरिकन डॉलर लगे हुए हैं. जिसके बीच जय श्री महाकाल लिखा हुआ है. दान पेटी में डाली डॉलर की माला महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अनुसार भगवान महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में आने वाले भक्त भगवान को भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ दान करके जाते हैं. आज सुबह  हुई भस्म आरती में एक भक्त ने माला अर्पित करने के लिए दी थी. भक्त ने गुप्त दान किया इसलिए उनका नाम पता चल पाया. माला में कितने डॉलर लगे हैं इसकी भी जानकारी नहीं है. माला दान पेटी में डाल दी. अब पेटी खुलने पर पता चलेगा कि माला में कितने डॉलर लगे हैं.  

इंटेलिजेंस रिपोर्ट :बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में दाखिल होते हुए नक्सलियों ने माड़ा के जंगल को सेफ जोन बनाया

बालाघाट छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को जड़ से उखाड़ने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान की वजह से माओवादियों की कमर टूटती नजर आ रही है। नक्सलियों पर हमले की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कार्रवाई की वजह से नक्सली अब मध्य प्रदेश को अपना ठिकाना बना रहे हैं, जिसका खुलासा इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में हुआ है। अब इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। इन तीन जिलों में नक्सली     इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी में नक्सलियों का नया कैडर तैयार हो रहा है। नक्सली दलम-2 के नाम से इसका विस्तार कर रहे हैं। इसे देखते हुए सीएम मोहन यादव ने केंद्र से सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व बल) की 2 बटालियन की मांग की है। बटालियनों को बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात किया जाएगा।     जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ बटालियन के साथ ही इन तीनों जिलों में 220 नई सड़कें बनाने की भी मांग की गई है। तीनों जिलों के नक्सल मूवमेंट वाले इलाकों में आरसीपी (रिगिड कंक्रीट पेवमेंट) से 220 नई सड़कें बनाई जाएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले नक्सली कान्हा के रास्ते बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में प्रवेश करते रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि नक्सलियों ने माड़ा के जंगल को सेफ जोन क्यों बनाया है, इससे निपटने के लिए सुरक्षा बल क्या रणनीति बना रहे हैं? आइए आपको बताते हैं। बचने के लिए सुरक्षित ठिकाने की तलाश दरअसल, 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इसके चलते छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। आपको बता दें कि जब भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती है तो वे अपने सुरक्षित ठिकाने की तलाश करते हैं ताकि वे सरकार की कार्रवाई से बच सकें। डिंडोरी जिले को क्यों चुनते हैं नक्सली? नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक एमपी के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले को नक्सली अपने सुरक्षित ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस संबंध में बालाघाट जोन के आईजी संजय कुमार का कहना है कि नक्सलियों ने साल 2015-16 में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) एरिया इसलिए बनाया था क्योंकि यह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा से लेकर मनेंद्रगढ़ और कोरिया जिले तक फैला हुआ है। संजय कुमार की मानें तो महाराष्ट्र का गोंदिया, छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव और एमपी का बालाघाट (जीआरबी) नक्सलियों के एमसीसी एरिया का हिस्सा है, जिसके चलते नक्सली इसे चुनते हैं। केंद्र से मांग इसके अलावा नक्सलियों ने मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व और छत्तीसगढ़ के भोरमदेव अभ्यारण्य को विकसित कर लिया है, जिसे केबी कहते हैं। गौरतलब है कि यह इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी की रिपोर्ट का हिस्सा है, जो पिछले दिनों केंद्र सरकार को दी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर एमपी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हाल ही में हुई बैठक में सीआरपीएफ की दो बटालियन की मांग की है।

रतलाम का वन विभाग सैलाना वन क्षेत्र में प्रदेश का पहला कैक्टस गार्डन तैयार करने जा रहा

रतलाम मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में वन विभाग एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। सैलाना वन क्षेत्र में प्रदेश का पहला और एकमात्र कैक्टस गार्डन तैयार किया जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बल्कि शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए भी एक ज्ञानवर्धक केंद्र साबित होगा। एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन भी रतलाम जिले के सैलाना में बना हुआ है। लेकिन मध्य प्रदेश में वन विभाग का यह पहला कैक्टस गार्डन बन रहा है जिसमें 100 से ज्यादा प्रजातियां के कैक्टस पौधे लगाए जाएंगे इसके साथ ही यहां पर गार्डन और अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। 100 से अधिक प्रजातियों के कैक्टस पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग की योजना के तहत इस गार्डन में 100 से ज्यादा प्रजातियों के कैक्टस का रोपण किया जाएगा। कैक्टस के पौधे मध्य प्रदेश सहित गुजरात से भी लाए जाएंगे। डीएफओ एन. के. दोहरे ने बताया कि यह परियोजना कैक्टस जैसे विशेष पौधों के संरक्षण के साथ-साथ उनके वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भी अत्यंत उपयोगी होगी। आखिर कैसे हुआ चयन रतलाम जिले में सैलाना वन परिक्षेत्र 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। वन विभाग द्वारा कैक्टस गार्डन का तीन माह पूर्व प्रपोजल तैयार किया। शासन स्तर पर पहले प्रपोजल भोपाल भेजा। वहां से केंद्र सरकार के पास पहुंचा। पीएम नरेंद्र मोदी की ‘सेंट्रल ग्रीन इंडिया मिशन योजना’ में इस प्रपोजल को शामिल किया। केंद्र से पूरे देश में 10 से 15 नगर वाटिका (गार्डन), नगर वन व स्माल नगर वाटिका को स्वीकृत किया। स्माल नगर वाटिका में प्रदेश में मात्र रतलाम के सैलाना वन परिक्षेत्र का चयन किया। इसके बाद से वन परिक्षेत्र में कैक्टस गार्डन के लिए कार्य शुरू हो चुका है। वन परिक्षेत्र की सफाई की जा रही है। जिस जगह गार्डन बनेगा उस जगह को समतल कर गड्‌डे खोदने का काम किया जा रहा है। कैक्टस ही नहीं बहुत कुछ देखने को मिलेगा अगर आप सोच रहे है कि सैलाना के वन परिक्षेत्र में केवल कैक्टस गार्डन ही देखने को मिलेगा। तो ऐसा नहीं है, कैक्टस गार्डन के साथ ही वन परिक्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क, बटरफ्लाए पार्क, फ्लावर पार्क, किड्स पार्क झूलों के साथ यहां भ्रमण के लिए एक स्थान में सब कुछ आपको मिलेगा। इसके साथ ही नाम राशि अनुसार राशि वन व नौ ग्रह के नाम से नक्षत्र वन भी तैयार किया जाएगा। जिसमें नाम व नक्षत्र के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। स्टेच्यू पर दिखेगा मेडिसनल गार्डन पीएम नरेंद्र मोदी के सेंट्रल ग्रीन इंडिया मिशन योजना के तहत मेडिसनल गार्डन (औषध मानव) का ह्यूमन स्ट्रेक्चर खड़ा किया जाएगा। इस स्ट्रेक्टर पर मेडिसीन लगाई जाएगी। शरीर से जुड़ी बीमारी के लिए कौन सी दवा जरुरी है वह इस मेडिसीन ह्यूमन स्ट्रेक्चर के माध्यम से पता चलेगा। यह भी होगा     आयुर्वेदिक त्रिफला वन के साथ टीग सागवान (सागौन) वन भी बनेगा। इसमें सेल्फी पाइंट बनाया जाएगा। 40 लाख का प्रोजेक्ट, एक साल में होगा तैयार डीएफओ नरेश कुमार दोहरे ने बताया कैक्टस गार्डन समेत अन्य सुविधाओं को विकसीत करने के लिए केंद्र सरकार से राशि दी जाएगी। पूरा प्रोजेक्ट 40 लाख रुपए का है। पहले फेस में वन विभाग को 27.50 लाख राशि मिल चुकी है। हमने काम भी शुरू कर दिया है। इन जगहों से लाएंगे पौधे कैक्टस गार्डन के लिए गुजरात, भोपाल व इंदौर से कैक्टस के पौधे लाए जाएंगे। जिस जगह गार्डन बनेगा उस वन परिक्षेत्र में सैलाना के कैक्टस गार्डन से पौधे लाकर लगा रखे है। बस इस वन परिक्षेत्र को संवारने की जरूरत है। पौधों पर लगेंगे क्यूआर कोड कैक्टस गार्डन में लगाए जाने वालो पौधों की जानकारी के लिए तकनीकी का भी सहारा लिया जाएगा। प्रत्येक पौधों के आगे उनके नाम व प्रजाति के बारे में लिखा जाएगा। इसके साथ पौधों के आगे क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। जिससे गार्डन में आने वालों को उस पौधों की जानकारी सरलता से मिल जाए। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पौधों की सारी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। डीएफओ नरेश कुमार दोहरे के अनुसार गार्डन के विकसित होने के बाद सैलाना और रतलाम क्षेत्र में पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह गार्डन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए भी अत्यधिक उपयोगी साबित होगा। सैलाना में पहले से है एक गार्डन सैलाना में एशिया का पहला कैक्टस गार्डन है। इस गार्डन को सैलाना के महाराजा ने अपनी निजी जगह पर सालों पहले लगाया था। छोटे से लेकर बड़े कैक्टस के पौधों कई प्रजातियों के यहां पर लगे हुए है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में रतलाम जिले के अलावा अन्य राज्यों से भी पर्यटक पहुंचते है। पर्यटन के रूप में जाना जाता है सैलाना रतलाम से सैलाना करीब 18 किमी दूर रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित है। सैलाना पर्यटन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां पर पहाड़ियों के बीच शिवगढ़ मार्ग पर कल्याण केदारेश्वर तो बांसवाड़ा रोड पर भी पहाड़ों के अंदर भगवान भोलेनाथ विराजित है। बारिश व सावन माह में हजारों की संख्या में लोग इन दोनों स्थानों पर पहुंचते है। बारिश में बहते हुए झरने व चारों तरफ हरियाली आकर्षण का केंद्र रहती है। सैलाना का वन परिक्षेत्र भी रतलाम से जाते समय सैलाना में इंटर करते ही मुख्य रोड पर है। सैलाना की और पहचान बढ़ेगी सैलाना के पार्षद ईश्वर डिंडोर का कहना है कि कैक्टस का नया गार्डन बनने से सैलाना की और पहचान बढ़ेगी। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे। कमलेश राठौर ने बताया सैलाना में कैक्टस गार्डन बनने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे यहां के लोगों के व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। 10 हेक्टेयर क्षेत्र में बॉटनिकल गार्डन का विस्तार कैक्टस गार्डन सैलाना वन क्षेत्र के 10 हेक्टेयर एरिया में विकसित किया जा रहा है। इस बॉटनिकल गार्डन में 150 प्रकार के वृक्ष लगाए जाएंगे, जिनमें से कुछ दुर्लभ और विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी प्रजातियां भी शामिल होंगी। तकनीकी नवाचार के माध्यम से गार्डन में लगाए गए वृक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त करना भी सरल बनाया गया है। हर वृक्ष पर एक क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसे स्कैन करने पर उस वृक्ष की विस्तृत जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। कैक्टस गार्डन के विकास पर लगभग 50 … Read more

मध्‍य प्रदेश में अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी होगी तैयार, सस्ती दर पर मिलेगी जमीन, एक प्रतिशत से भी कम स्टांप शुल्क

भोपाल  शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू की है। अन्य योजनाओं को मिलाकर इसमें काम होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी तैयार कर लागू करेगी। इस नीति के तहत मकान बनाने के लिए सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में पंजीकृत आवासों के लिए एक प्रतिशत से कम स्टांप शुल्क लिया जाएगा। ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए निर्मित क्षेत्र में परियोजना के समग्र फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) में शामिल नहीं किया जाएगा। 31 दिसंबर तक का है समय नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि योजना को लागू करने के लिए 31 दिसंबर, 2024 से पहले प्रदेश को केंद्र सरकार को सहमति प्रेषित करनी होगी। साथ ही अन्य सुधार 30 जून, 2025 तक पूर्ण कर लागू करने होंगे। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार योजना पर सहमति भेज रही है। लक्ष्य यह रखा गया है कि पांच वर्ष में इस योजना के माध्यम से प्रदेश में दस लाख आवास निर्मित किए जाएं। जारी रहेगी ढाई लाख की सब्सिडी     स्वयं की भूमि पर आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये का जो अनुदान दिया जा रहा है, वह जारी रखा जाएगा।     प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश वर्ष 2015 से वर्ष 2023 तक पहले या दूसरे स्थान पर रहता आया है। अभी तक इसमें साढ़े नौ लाख हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है।     अब शहरों को झुग्गी मुक्त करने और आवास की आवश्यकता की पूर्ति के लिए तीन स्तर पर एक साथ काम होगा।     इसमें प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत पंजीकृत आवासों (60 वर्गमीटर तक) के लिए एक प्रतिशत या उससे भी कम स्टांप या पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा।     आवास निर्माण के लिए ऐसे हितग्राही जिनके पास भूमि नहीं है, उन्हें सस्ती दर पर पट्टे दिए जाएंगे। इन्हें मिलेगी योजना में प्राथमिकता     प्रधानमंत्री आवास योजना में उन व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास कहीं भी पक्का आवास नहीं है।     नौ लाख रुपये तक की वार्षिक आय और राज्य व केंद्र सरकार की किसी भी आवास योजना में लाभ ले चुके व्यक्ति योजना के लिए अपात्र होंगे।     कल्याणी (विधवा), दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग, सफाई कर्मी, पथ विक्रेता, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निर्माण श्रमिक, मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता मिलेगी।     ऐसे व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक हो और उनके पास स्वयं का भूखंड हो उन्हें मकान बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से ढाई लाख रुपये की मदद की जाएगी।     यह राशि तीन किस्तों में देय होगी। इसी तरह सरकारी या निजी एजेंसी की परियोजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 30 से 45 वर्ग मीटर का फ्लैट दिलाया जाएगा।     इसके लिए भी ढाई लाख रुपये तक की सहायता केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देगी।  

सरकार ने इंदौर में नए ESIC मेडिकल कॉलेज बनने की दी मंजूरी, साढ़े तीन सौ करोड़ की लागत आएगी

इंदौर इंदौर में एक और नया मेडिकल काॅलेज खुलने जा रहा है। इसका निर्माण कर्मचारी राज्य बीमा निगम करेगा। इसके सहमति सरकार से मिल चुकी है। नंदानगर स्थित ईएसआईसी परिसर में काॅलेज बिल्डिंग का निर्माण अगले साल शुरू होगा। यह बिल्डिंग 40 साल पहले अस्पताल के लिए बनाई बिल्डिंग को तोड़कर बनाया जाएगा। बीमा निगम के अफसरों के अनुसार यह मेडिकल काॅलेज जबलपुर मेडिकल विश्व विद्यालय से संबद्ध रहेगा। भविष्य में परिसर में नर्सिंग काॅलेज भी खुल सकता है। इंदौर में नया मेडिकल काॅलेज खोलने की योजना दस साल पहले बनी थी, लेकिन तब मेडिकल काॅलेज के लिए 50 एकड़ से ज्यादा की जमीन का नियम था और काॅलेज के छात्रों को प्रैक्टिस के लिए बड़े और आधुनिक अस्पताल की जरुरत भी होती है। इस कारण मामला ठंडे बस्ते में रहा। अब ईएसआईसी ने 500 बेड का अस्पताल बना लिया है। इसका निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। हाल ही में इसका लोकार्पण वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस अस्पताल में तीन आपरेशन थिएटर, एक्सरे रुम, एमआरआई रुम, सोनाग्राफी, पैथलाॅजी सहित अन्य सुविधाएं भी है। इंदौर संभाग से यहां बीमा निगम से जुड़े कर्मचारी इलाज के लिए अाते है। इस कारण मेडिकल छात्रों को प्रैक्टिस में भी आसानी होगी। अगले माह से टूटने लगेगी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग बीमा अस्पताल के नाम से पहचानी जाने वाली 40 साल पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम अगले माह से शुरू होगा। इस बिल्डिंग का मुआयना केंद्र से आए अफसर कर चुके है। बिल्डिंग के कई हिस्से खतरनाक भी हो चुके है। तोड़ने में चार से छह माह का समय लगेगा। इसके बाद मेडिकल काॅलेज की नई बिल्डिंग का काम शुरू होगा। इस काॅलेज में विभाग यह भी कोशिश कर रहा है कि बीमित कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी चयन का कुछ कोटा रहे। इंदौर में अभी एक सरकारी और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। अब चौथा मेडिकल काॅलेज खुलेगा। 350 करोड़ रुपये की लागत पुराना बीमा अस्पताल 40 साल पहले बना था और अब उसकी स्थिति खतरनाक हो गई है। केंद्र से आए अधिकारियों ने इसका मुआयना किया और इसे तोड़ने का फैसला लिया। इसे तोड़ने में चार से छह महीने का समय लगेगा, जिसके बाद नई मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का निर्माण शुरू होगा। यह मेडिकल कॉलेज जबलपुर मेडिकल विश्वविद्यालय से संबद्ध रहेगा। इसके साथ ही भविष्य में परिसर में नर्सिंग कॉलेज खोलने की भी योजना है। वर्तमान में ईएसआईसी ने 500 बेड का आधुनिक अस्पताल बनवाया है, जिसकी लागत 350 करोड़ रुपये आई है। इस अस्पताल का लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया था। अस्पताल में तीन ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, एमआरआई, सोनोग्राफी और पैथोलॉजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मेडिकल कॉलेज में छात्रों को प्रैक्टिस के लिए इस अस्पताल का लाभ मिलेगा। साथ ही बीमा निगम यह प्रयास कर रहा है कि बीमित कर्मचारियों के बच्चों के लिए चयन में कुछ कोटा तय किया जाए। खुलेगा चौथा मेडिकल कॉलेज इंदौर में पहले से एक सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेज हैं। यह चौथा मेडिकल कॉलेज होगा, जो शहर की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा। ईएसआईसी देशभर में दस नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें इंदौर के अलावा बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले साल इन कॉलेजों की घोषणा की थी। देशभर में खुलेंगे दस नए मेडिकल काॅलेज देश में दस नए ईएआईसी अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा निगम खोलेगा। इनमें इंदौर शहर भी शामिल है। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले साल दस काॅलेजों के निर्माण की घोषणा की थी। बीमा निगम के काॅलेज बिहार, दिल्ली, हरियाणा,कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान और बंगाल में है।

मध्यप्रदेश के सीधी में फर्जी ‘लेडी सिंघम’ बनकर ठगे 70 हजार, नौकरी देने के बहाने लगाई महिला को चपत

सीधी मध्यप्रदेश के सीधी में एक नकली लेडी सिंघम पुलिस के हाथ चड़ी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक नकली महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस नकली इंस्पेक्टर ने एक गरीब महिला को जमोड़ी थाने में साफ-सफाई की नौकरी दिलाने के बहाने ठगा है। 70 हजार रुपये ऐंठे दरअसल, महिला ने 70 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। वो खुद को महिला जमोड़ी थाना प्रभारी बता रही थी। आरोपित महिला के विरुद्ध पुलिस ने धारा 205,318(4) बीएनएस के तहत् मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला शांति साकेत ने बताया कि 08 जुलाई के दिन अनारकली उर्फ रेखा साकेत सम्राट चौक में चूड़ी की दुकान में हमको मिली और बात ही बात में मुझसे बोली थी कि तुम्‍हे काम की तलाश है। क्या तुम झाड़ी पोंछा करने की सरकारी नौकरी करना चाहती हो तो मैं उसकी बातों में आ गई। खुद को बताया थाना जमोड़ी की थानेदार शांति साकेत ने हां करके उसके किराए के कमरे लल्लू सिंह जोगीपुर सरपंच के भाई के मकान में गई, जहां उसने बताया कि थाना जमोड़ी में थानेदार हूं। वहां पर एक सफाई कर्मचारी महिला रिटायर होने वाली है। उसकी जगह में काम मिल जाएगा। थाने में मेरा यही नाम चलता एसआई की वर्दी में जामिना अंसारी नाम पढ़ा तो रेखा साकेत से पूछा की ये किसका नाम है तब ओ मुझे बताया कि मैं थाना जमोड़ी में हूं। थाने में मेरा यही नाम चलता है। पुलिस ने किया गिरफ्तार नकली सब इंस्पेक्टर बनकर रेखा साकेत उर्फ अनारकली उर्फ जामिना अंसारी को कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला शांति साकेत की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से थानेदार की बर्दी एवं अन्य सामग्री जब्‍त कर लिया गया है। आरोपित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 205,318(4) के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा टीईटी परीक्षा फॉर्म में सुधार करने कल अंतिम मौका, इसके बाद विंडो हो जाएगी बंद, परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी

नई दिल्ली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म में सुधार करने का कल आखिरी मौका है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से 17 नवंबर, 2024 को टीईटी करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर लें। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि हरियाणा बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि सुधार करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय पर अपनी गलती को सुधार लें। हरियाणा बोर्ड की ओर से हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमे टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक दिन के लिए बढ़ाया दिया गया था। नई तिथि के मुताबिक, कैंडिडेट्स को 15 नवंबर, 2024 तक का समय दिया गया था, जबकि पहले यह 14 नवंबर, 2024 थी। साथ ही यह जानकारी भी दी गई थी कि 17 नवंबर, 2024 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। इसके बाद किसी भी अनुरोध को पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फाॅलो करके अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।   सबसे पहले कैंडिडेट्स को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा टीईटी सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र खुल जाएगा। आवेदन पत्र में बदलाव करें और सबमिट पर क्लिक करें। एक बार हो जाने पर, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।   हरियारणा, एचटीईटी परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को किया जाएगा। यह एग्जाम विभिन्न पालियों में कंडक्ट कराया जाएगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक 7 दिसंबर 2024 को लेवल-III की परीक्षा शाम 3 बजे से 5.30 बजे तक ली जाएगी। लेवल-I की परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक ली जाएगी। इसी तारीख को लेवल-II की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी।

अब तक 38 हजार 118 महिला यात्रियों को मेरी सहेली ने सुरक्षित यात्रा के लिए सहायता प्रदान कराई

भोपाल मध्य प्रदेश में स्टेशनों और ट्रेनों में महिला यात्रियों के लिए रेलवे विभाग की ओर से ‘मेरी सहेली ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है. रेलवे की ओर से इस अभियान का उद्देश्य महिला यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सहायता पहुंचाना है. ऑपरेशन मेरी सहेली से अभी तक रेलवे ने 38 हजार 188 महिला यात्रियों की सहायता की है. पश्चिम मध्य रेल भोपाल जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बल ने ऑपरेशन मेरी सहेली की पहल की है. इस ऑपरेशन का उद्देश्य महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करता है और किसी भी तरह की मुसीबत से उनकी रक्षा करनी है. इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने कई तरह के विशेष प्रबंध भी किए हैं, ताकि महिला यात्री यात्रा के दौरान किसी भी तरह से असहज महसूस न करें. इसके अतिरिक्त आरपीएफ ने महिला यात्रियों को सुरक्षा के उपायों और जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी है, ताकि उनपर किसी भी तरह का कोई संकट न आए. 38 हजार महिला यात्रियों की मदद ऑपरेशन मेरी सहेली अभियान से लगातार महिला यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है. कोई भी महिला किसी भी संकट से बचने के लिए इस अभियान का में हिस्सा ले सकती है. यही कारण है कि इस अभियान के जरिए महिला यात्री जागरूक हुई हैं और अब तक 38 हजार 118 महिला यात्रियों को मेरी सहेली ने सुरक्षित यात्रा के लिए सहायता प्रदान कराई है. मददगार है ‘मेरी सहेली ऑपरेशन’     विशेष सुरक्षा प्रबंध- रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में महिला यात्रियों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है. रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के लिए महिला आरपीएफ कर्मी भी तैनात किए गए हैं और ट्रेन में महिला गार्ड की व्यवस्था की गई है.     जागरूकता और प्रशिक्षण- महिला यात्री को सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को बताया जा रहा है. इसके अलावा आरपीएफ कर्मी महिलाओं को सुरक्षा उपायों, जैसे कि चोरी, छेड़छाड़ और आपातकालीन स्थिति में किस तरह से मदद प्राप्त करनी है, इन सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है.     तत्काल समाधान और सहायता- महिला यात्रियों को किसी भी तरह की मुसीबत में तत्काल और त्वरित समाधान सुनिश्चित कराई जाती है. आरपीएफ ने यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला एक विशेष नंबर भी जारी किया है, ताकि कोई भी यात्री किसी भी तरह की मुसीबत में हेल्पलाइन नंबर पर सहायता मांगे.     आपातकालीन संपर्क- आरपीएफ की ओर से महिला यात्रियों के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. जिसमें यात्री किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तुरंत संपर्क कर सकें.     परिवार को सूचना देना- महिला यात्री को इस अभियान में यह भी सलाह दी जाती है कि किसी भी यात्रा के दौरान यात्रा की जानकारी परिवार के सदस्य के साथ भी साझा करनी चाहिए, ताकि अप्रत्याशित स्थिति में घरवालों से सूचित किया जा सके. आरपीएफ की अपील रेलवे सुरक्षा बल ने महिला यात्रियों से अपील की है वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें और किसी भी समस्या में आरपीएफ से तुरंत संपर्क करें. आरपीएफ की विशेष हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों का सही उपयोग करके महिला यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित करें और किसी भी तरह की स्थिति में अपना आत्मविश्वास न खोएं. पश्चिम मध्य रेल भोपाल जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान महिला यात्री अपने सामान और स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान दें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सावधान रहें. किसी भी तरह की समस्या होने पर आरपीएफ या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी दें.

रतलाम में पिछले 16 घंटों के भीतर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़क हादसे, पांच की मौत

रतलाम जिले में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। तेजगति व लापरवाही के चलते आए दिन वाहनों की भिड़ंत हो रही है तथा लोगों की जान जा रही है। पिछले 16 घंटों के भीतर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन गंभीर सड़क हादसे हो गए। इनमें एक किसान सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना सैलाना हाईवे पर धामनोद बायपास पर हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम आमलीपाड़ा के पास हुई, जहां दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत होने से उन पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरी दुघटना में महू-नीमच हाईवे पर इफ्का फैक्टरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। दो बाइकों की भिड़ंत, 3 की मौत पुलिस के अनुसार बाजना-कुंदनपुर मार्ग पर बाजना से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम आमलीपाड़ा के समीप शनिवार सुबह पांच से छह बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार तरीके से भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकी एक घायल हो गया। मृतकों में 25 वर्षीय शंभूलाल मुनिया निवासी ग्राम बगली का माल तथा 16 वर्षीय शांतिलाल अमलीयार निवासी ग्राम घाटा खेरदा , 20 वर्षीय सोहन कटारा निवासी ग्राम घोखाखेड़ा हैं। वहीं 16 वर्षीय अजमल कटारा निवासी ग्राम घोड़ाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुबह बस चालक ने सड़क पर पड़े देखा सुबह करीब छह बजे कुंदनपुर से बाजना जा रही बस के चालक ने मृतकों व घायलों को सड़क किनारे पड़ा देखकर गांव के किसी व्यक्ति को एक्सीडेंट होने की सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बाजना पुलिस को सूचना दी। बाजना थाने के एसआई कन्हैयालाल सौनार्थी व अन्य पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव व घायल अजमल को बाजना के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद अजमल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया किया। एसआइ सौनार्थी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए है तथा मामले की जांच की जा रही है। जेसीबी चालक को चारपहिया वाहन ने रौंदा सैलाना हाईवे पर ग्राम धामनोद बायपास पर शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार जेसीबी चालक 32 वर्षीय दिलीप देवदा को टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिलीप ग्राम राकेदा में राजेंद्रसिंह नामक व्यक्ति की जेसीबी चलाता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिलीप देवदा जेसीबी ग्राम राकोदा में खड़ी करके किसी काम से धामनोद की तरफ आया था, तभी धामनोद बायपास पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने की बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे चारपहिया वाहन ने बाइक सवार किसान 62 वर्षीय बाबूलाल पाटीदार पुत्र खेमराज पाटीदार निवासी ग्राम धौसवास को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार सेजावता फंटा के पास से इफ्का फैक्टरी तक सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते एक तरफ की पट्टी पर यातायात बंद है तथा दूसरी पट्टी से दोनों तरफ के वाहन निकल रहे है। बाबूलाल पाटीदार किसी काम से रतलाम आए थे, बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी किसी चारपहिया वाहन ने उन्हें चपेट में लिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने की बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी, एसआइ गिरधारी परमार आदि मौके पर पहुंचे तथा शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाकर यातायात सामान्य कराया।

ग्वालियर निगम ने पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 50 दिन बाद तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा

ग्वालियर ग्वालियर शहर के लोगों को अब एक दिन छोड़कर ही जल प्रदाय होगा। इसकी शुरुआत शनिवार (16 नवंबर) से हो गई है। शनिवार को आधे शहर में पानी नहीं आया है। जबकि इस बार अच्छी बारिश से ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा लबालब हो गया था। जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम ने रोज पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 50 दिन बाद अब शहर वासियों को तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि सर्दी के मौसम में पानी की बचत कर मई-जून में रोज सप्लाई की जाएगी। 16 नवंबर को 58 पानी की टंकियों से 36 वार्डों के विभिन्न मोहल्ले-कॉलोनियों में सप्लाई की गई है। इसमें पांच स्थानों पर डायरेक्ट पानी सप्लाई भी शामिल है। दूसरे दिन 17 नवंबर को 56 पानी की टंकियों से सप्लाई होगी। 33 वार्डों के कॉलोनी मोहल्लों में पानी की सप्लाई का दिन रहेगा। इसी तरह एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई होगा। अच्छी बारिश के दौरान तिघरा जलाशय लबालब भर गया था। उस दौरान जल संसाधन विभाग ने 15 नवंबर तक रोज पानी सप्लाई देने का फैसला लिया था। उस फैसले के तहत रोज पानी सप्लाई हो रहा था। अब नई व्यवस्था के तहत 16 नवंबर से 30 अप्रैल 2025 तक एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा और 1 मई 2025 से 31 अगस्त तक फिर से रोज पानी सप्लाई होगी। आज (शनिवार) यहां हुई पेयजल सप्लाई रक्कास टैंक, सागर ताल डायरेक्ट सप्लाई, लक्ष्मीबाई कालोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी क्षेत्र खल्लासीपुरा में डायरेक्ट, दाल बाजार-लोहिया बाजार-नया बाजार और ओल्ड हाईकोर्ट क्षेत्र में डायरेक्ट सप्लाई, बीएसएफ कालोनी टंकी, शताब्दीपुरम टंकी, पिंटो पार्क टंकी, महाराजपुरा पहाड़ी, महाराजा काम्पलेक्स डीडी नगर, डीडी नगर के सेक्टर-1, सेक्टर-जी की टंकी, रेलवे कालोनी, एमिटी पहाड़ी, जड़ेरूआ पानी की टंकी, कुंज विहार, अमलताश कालोनी, शिव कालोनी, नारायण विहार, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार, कर्मचारी आवास कालोनी, दर्पण कालोनी, डाइट, तुलसी नगर, न्यू कलेक्ट्रेट, आरकेबीएम, हुरावली, गुप्तेश्वर पहाड़ी, हनुमान पहाड़ी पुरानी टंकी, हेम सिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी, गुड़ी पाएगा, जवाहर कालोनी, सिकंदर कंपू, डांग वाले बाबा, अवाड़ापुरा पार्क, अवाड़पुरा पहाड़ी टंकी से क्षेत्रों सप्लाई की गई है। रविवार (17 नवंबर) को यहां आएगा पानी ट्रांसपोर्ट नगर लक्ष्मीपुरम, रक्कास टैंक, इस्लामपुरा, शंकरपुर, हीरा भूमिया- 1, हीरा भूमिया-2, माता मंदिर, सत्यनारायण की टेकरी, विनय नगर सेक्टर-3 और 4, 12 बीघा मोहित गार्डन, 24 बीघा चंदन नगर, इंद्रा कालोनी, आनंद नगर ए और बी ब्लॉक की टंकी, जगनापुरा, पीएचई कालोनी, झलकारी बाई, कोटेश्वर टैंक, एवीएम कॉन्वेंट स्कूल किलागेट, तानसेन नगर, नूरगंज, रेशम मिल, कांच मिल, साकेत नगर, गांधी नगर, द्वारकापुरी, हुजरात कोतवाली, जेएएच अस्पताल, मांढरे की माता संपवै, आम खो पानी की टंकी, मुड़िया पहाड़, इंदरगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, मानसिंह कालेज, गड्ढेवाला मोहल्ला, कृष्णा पहाड़ी मोतीझील, गोला का मंदिर, न्यू शांति नगर, निंबा जी की खो, गोरखी न्यू, गोरखी पुरानी, गजराराजा टैंक, संजय नगर, राजा गैस गोदाम, ब्रिगेड लक्कड़खाना, हाथी खाना, पंचमुखी हनुमान संपवेल आदि शामिल है। नई व्यवस्था से 31 अगस्त तक का पानी तिघरा जलाशय से रोज पानी की सप्लाई व्यवस्था के तहत 12-13 एमसीएफटी पानी लिया जा रहा है। अब एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई व्यवस्था में 8 एमसीएफटी पानी लिया जाएगा। इससे रोज 4-5 एमसीएफटी पानी की बचत होगी। इससे तिघरा में 31 अगस्त तक पानी का स्टोरेज रहेगा।

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना, पानी के अंदर तैरती नजर आईं ‘शेरखान’

मुंबई,  कैंसर से जंग लड़ रहीं मनोरंजन जगत की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है।” वीडियो में अभिनेत्री पानी के भीतर (स्नॉर्कलिंग) तैरती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री तीसरे स्टेज के कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वीडियो में ‘बिगबॉस’ फेम हिना खान नीले पानी में तैरते हुए स्नोर्कल मास्क और डाइविंग फिन में हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना “आई एम अलाइव” बज रहा है। एक लाइन के कैप्शन के साथ हिना खान ने हैशटैग में सोलसूथिंग, वाटरबेबी, ओशनलवर्स, रील्स इंस्टाग्राम, रीलिट फीलिट भी लिखा। इससे पहले अभिनेत्री मालदीव में एक पार्टी एंजॉय करती नजर आई थीं, जिसमें वह ग्लोइंग ड्रिंक का लुत्फ उठाती दिखी थीं। तस्वीरों की सीरीज में से एक में हिना खान अपने चेहरे पर अंधेरे में चमकने वाले कुछ नियॉन पेंट लगाए हुए दमक रही थीं। हिना खान ने इसी साल 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। ‘कसौटी जिंदगी की’ अभिनेत्री ने लिखा “सभी को नमस्ते, हाल ही में आई अफवाह को लेकर मैं बता दूं कि मैं अपने चाहने वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण खबर शेयर करना चाहती हूं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है।” बीमारी के साथ अभिनेत्री ने इलाज के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा “इसका इलाज चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और इस पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव कोशिश के लिए तैयार हूं।” अपने प्रशंसकों को प्यार देते हुए अभिनेत्री ने लिखा “मैं आपके प्यार, मजबूत सहारे और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सहायक सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के साथ सकारात्मक बनी हुई हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजते रहें।”

मृणाल ने ‘बेशकीमती’ तस्वीर साझा कर डेमी मूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई,  डेमी मूर को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने उनकी 2018 की फिल्म ‘लव सोनिया’ मूवी से एक पुरानी फोटो शेयर की है। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस मृणाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और मूर ध्यान से निर्देशक की बातें सुन रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अभी-अभी ये बेशकीमती तस्वीरें मिलीं। जन्मदिन की बधाई सुंदर डेमी मूर।” “लव सोनिया” फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित और डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित है। जिसमें मृणाल ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई ताम्हणकर भी थे। यह ड्रामा फिल्म सोनिया के कर्ज में डूबे पिता की कहानी है जो उसकी बहन को बेच देता है। सोनिया उसे बचाने के लिए यात्रा पर निकलती है। सोनिया की जिंदगी में एक असामान्य मोड़ तब आता है जब वह देह व्यापार की दुनिया में फंस जाती है। बता दें कि 2 नवंबर को मृणाल ने एक प्रशंसक को डपटा था। इसलिए क्योंकि उनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया था। बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपने फॉलोअर्स से उस व्यक्ति को ट्रोल न करने की अपील भी की खी। ये दिलचस्प किस्सा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में अपने फॉलोअर्स से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे प्रशंसक से हुई जिसने कई अभिनेत्रियों के साथ अपनी तस्वीर को एडिट किया है। पहले तो मृणाल को बहुत खुशी हुई कि वह किसी की खुशी का कारण बन सकीं। लेकिन जब उन्होंने फैन के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो उन्हें पता चला कि फैन ने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी अपनी तस्वीरें एडिट की हुई हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “यार दोस्तों, आप लोग बच्चे की जान लोगे क्या? मैंने वो कमेंट कर दिया कुछ। और पहले जब मैंने देखा मैं खुश हुई। मैं ऐसी थी जैसे चल किसी और के साथ ना सही। इन के साथ ही सही, मैं दिवाली तो मना रही हूं। फिर मैंने उसका पेज खोला और फिर मैंने देखा कि उसने हर अभिनेत्री के साथ अपने वीडियो एडिट किए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा दिल टूट गया था। मैं बहुत दुखी थी। लेकिन मुझे उनकी एडिटिंग स्किल्स बहुत पसंद हैं और मैं वाकई प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि वह अपनी कला का इस्तेमाल सही कामों के लिए करें। लेकिन कृपया उन्हें बुरी बातें न कहें। हो सकता है कि उनका इरादा बुरा न रहा हो। और मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि वो और लोगों का दिल न तोड़ें।”

वॉर्ड न 38 तुलसी जल्द होगा , LPG गैस सिलेंडर मुक्ति

सिंगरौली आज दिनांक 16.11.2024 दिन शनिवार को सिंगरौली वार्ड नं 38 तुलसी ढोटी श्री राम कालोनी में “LPG गैस सिलैंडर मुक्ति” बनाने के लिए अंडरग्राउंड LPG भारत पाईप लाईन गैस बिछाने के कार्य का पार्षद अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली द्धारा भूमि पूजन किया गया इस अवसर पे संविदाकार, मेनेजर, स्टॉप,दिनेश वैस, अरविन्द वैश्य, दिवाकर वैस, मुनेंद्र झा जी, लाल जी वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे i  

नगर पालिका की तत्परता से बची गाय की जान

गाडरवारा विगत दिवस शांति श्री कालोनी में खुले बोरबोल पानी निकासी गड्ढे में करीब शाम को गाय घुस गई थी। गड्ढे में पानी कीचड़ होने के कारण वह निकालने में असमर्थ रही। रात्रि में स्थानीय निवासी ने जैसे ही देख तो नगर पालिका के समर्पित अधिकारी संजय श्रीवास और बबलू चौहान से संपर्क किया। तत्काल प्रभार से उन्होंने अपनी टीम भेजी जिन्होंने उस कीचड़ के गड्ढे में घुसकर बिना किसी अन्य जीव जंतु के डर के उस गाय को निकाला। इस कार्य की स्थानीय जनों और बच्चों ने ताली  बजाकर सराहना की। इस अवसर पर नरेश रजक,दीपक प्रजापति,अशोक केवट,अर्पित राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर तथा अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा – उप मुख्यमंत्री

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर व अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा। यहां गौवंशों का संरक्षण होगा तथा गाय के गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पाद निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 माह में हिनौती गौधाम के लिए लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण व विस्तार के कार्य प्रारंभ करा दिये जायेंगे। श्री शुक्ल ने गौधाम में 77 लाख रूपये की लागत से प्रथम चरण में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन/गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया।      उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौधाम विस्तार के लिए कराये जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की कार्य योजना का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 3 माह में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाय। प्रथम चरण में गौधाम की 100 एकड़ भूमि में वायरफेंसिंग का कार्य कराते हुए शेड निर्माण के कार्य प्रारंभ कराये जाय। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 100 एकड़ भूमि भी गौशाला के लिए उपलब्ध होगी। गौवंश के लिए चरनोई भूमि तथा पानी की आवश्यकता भी सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने गौधाम का मुख्य गेट बनाने तथा गौधाम तक पहुंच मार्ग दुरूस्त करने के साथ ही आंतरिक रास्ते का निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि गौधाम में हाई मास्क लाइट लगाये।     उप मुख्यमंत्री  श्री शुक्ल ने कहा कि गौधाम में जल निगम द्वारा पानी की उपलब्धता के लिए टंकी का निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने गौधाम में प्रथम चरण में 25 शेड बनाये जाने की बात कही जिनमें लगभग 15 हजार गौवंश को संरक्षण मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गौधाम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों तथा विस्तार कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय, वन मंडलाधिकारी, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, कौशलेश द्विवेदी, एसडीएम आरके सिन्हा, जिला पंचायत के संजय सिंह, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet