LATEST NEWS

बच्चों के भविष्य निर्माण में आपका निर्णय महत्वपूर्ण – मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

भोपाल महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल संरक्षण समिति के नव नियुक्त सदस्यों के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति या किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों को कई अधिकार प्राप्त होते हैं। देखरेख एवं संरक्षण की जरुरत वाले बच्चों एवं विधि विवादित बच्चों के सम्बन्ध में आपके निर्णय बच्चों का भविष्य तय करते हैं। इसलिए बच्चों के सर्वोत्तम हित में न्यायोचित निर्णय लें, यही सभी से अपेक्षा है। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एक व्यापक कानून है जो किशोरों की समृद्धि और विकास के लिए न्याय और अवसरों की व्यवस्था करता है। यह कानून बच्चों का सर्वोत्तम हित सुनिश्चित करता है और देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं विधि विवादित बच्चों के मूलभूत मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में इस कानून को और किशोर न्याय प्रणाली के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। सुश्री भूरिया ने कहा कि आप सभी को बच्चों के कल्याण और संरक्षण का दायित्व सौंपा जा रहा है, उसका निर्वहन आप ही कर सकते हैं, कोई और यह नहीं कर सकता, इसलिए आप अपना कार्य पूरी तन्मयता और सतर्कता के साथ करें। कार्यक्रम में विभागीय आयुक्त श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने भी प्रतिभागियों को संबोधित कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के प्रति पर्याप्त समझ विकसित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ बच्चों के पुनर्वास से सम्बंधित निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम एवं नियम, दत्तक ग्रहण विनियम, मिशन वात्सल्य दिशा निर्देश, बाल संरक्षण हेतु केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे – पी एम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आदि के क्रियान्वयन हेतु बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश के 17 जिलों में नव नियुक्त बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के 157 अध्यक्ष एवं सदस्य एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के 54 नवनियुक्त कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।  

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और बाजरा का 2625 रुपये प्रति क्विंटल

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये है। इसी तरह ज्वार मालदण्डी का 3421 रूपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रूपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 22 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी भारत सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन, बाजरा की 3 लाख मीट्रिक टन और ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन की जायेगी। गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जायेगा। परिवहनकर्ता द्वारा समय-सीमा में उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जायेगी। भुगतान व्यवस्था समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में एक तकनीकी सेल का गठन किया जायेगा। राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया जायेगा। इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 रहेगा। उपार्जन अवधि में यह सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा।  

बाल विवाह रोकथाम में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की है अहम भूमिका

भोपाल मध्यप्रदेश में बाल विवाह रोकथाम के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की अहम भूमिका है। इस योजना का प्रभाव यह है कि समाज में बेटियों के प्रति नज़रिया बदल रहा है। लोग अब अपनी बेटियों की शिक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने लगे हैं। यह बाल विवाह को रोकने के लिये एक सकारात्मक कदम साबित हो रहा है। मध्यप्रदेश में बाल विवाह में आयी कमी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार वर्ष 2019-21 में मध्यप्रदेश में 20 से 24 वर्ष की महिलाओं में से 18 वर्ष से पहले विवाह की दर 23.1 प्रतिशत थी। यह दर पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। एनएफएचएस-4 में वर्ष 2015-16 के दौरान यह दर 32.4 प्रतिशत थी। इस कमी का श्रेय विभिन्न शासकीय योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को जाता है। प्रदेश में बाल विवाह न हो, इसके लिये योजना में प्रारंभ से ही यह प्रावधान है कि बालिका के 21 वर्ष पूर्ण होने पर दिया जाने वाला लाभ उस स्थिति में देय होगा, जब बालिका का विवाह 18 वर्ष से पूर्व न हुआ हो। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार, बाल विवाह की रोकथाम, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और बालिकाओं के प्रति समाज के व्यवहार में परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था। योजना में बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा-6वीं में 2 हजार रुपये, कक्षा-90वीं में 4 हजार, कक्षा-11वीं एवं 12वीं में 6-6 हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। बालिकाओं की उच्च शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिये 12वीं कक्षा के बाद व्यावसायिक एवं स्नातक पाठ्यक्रम में शिक्षा प्राप्त करने के लिये 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के कारण बालिकाओं का स्कूल में अधिक समय तक रहना संभव हुआ है। देर से विवाह के कारण माध्यमिक शिक्षा में नामांकन में वृद्धि हुई है। विवाह और मातृत्व में देरी से, किशोर गर्भावस्था के जोखिमों में कमी आयी है, जो राज्य में मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक है।  

अटल गृह ज्योति योजना में पश्चिम क्षेत्र कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी

भोपाल   ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को लाभान्वित किया जा रहा है। दस नवंबर की स्थिति में पिछले बिल माह के दौरान 30 लाख 55 हजार उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित कर सौ यूनिट तक की बिजली एक रूपए यूनिट से उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ताओं को इससे एक माह में 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इंदौर रीजन के 8 एवं उज्जैन रीजन के 7 जिलों में अटल गृह ज्योति योजना का बेहतर संचालन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना में प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट में उपभोक्ताओं को दी जाती है, शेष बिल राशि शासन से सब्सिडी के रूप में कंपनी को मिलती हैं। पात्र उपभोक्ता को 550 रूपए से ज्यादा की अधिकतम सब्सिडी प्रति बिल प्राप्त होती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इंदौर जिले में 4 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना लाभ दिया गया है, इन्हें 17 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दी गई है। धार जिले में तीन लाख उपभोक्ताओं को 16 करोड़, उज्जैन जिले में 2.80 लाख उपभोक्ताओं को 13.91 करोड़ ,खरगोन जिले में 2.69 लाख उपभोक्ताओं को 13.39 करोड़, रतलाम जिले में 2.28 लाख उपभोक्ताओं को 11.29 करोड़ की सब्सिडी एक माह में दी गई है। इसी तरह मंदसौर में 2.17 लाख उपभोक्ताओं को 10.54 करोड़, देवास में 2.16 लाख उपभोक्ताओं को 11 करोड़, बड़वानी में 2 लाख उपभोक्ताओं को 10 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। अन्य जिलों में 84 हजार से लेकर 1.75 लाख उपभोक्ताओं को 4 करोड़ से लेकर 8 करोड़ रूपए की सब्सिडी एक माह में बिजली बिल में दी गई है। इसी तरह मालवा-निमाड़ यानि पश्चिम मप्र में कुल 30 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना में उपलब्ध कराई गई है। योजना में दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत पर ही पात्रता है, इससे ज्यादा खपत होने पर माह विशेष में योजना लाभ नहीं दिया जाता हैं।  

गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई, आरोपी के पैर में लगी गोली

गुना मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपी का नाम मुकेश जाटव पुत्र नंदा जाटव निवासी दौरदा बमोरी हाल गढला उजारी का बताया जाता है। बदमाश का एनकाउंटर केदारनाथ जंगल में किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी पर फायर किया और उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का केस हुआ था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम पिछले तीन दिन से आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इसपर कई पुराने मामले भी हैं और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि थाना प्रभारी सिरसी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की दो टीम, सिरसी और म्याना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आरोपी को चिन्हित किया और जब आमना-सामना हुआ तो, अपराधी द्वारा 315 बोर की गोली फायर की गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर की घटना रविवार शाम सात बजे की है। संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईजी द्वारा आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि 6 नवंबर की रात म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की वारदात हुई थी। बच्ची जंगल में बेसुध मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।  

बेजुबानों को रवीना टंडन ने लिया गोद, लोगों से की साथ ना छोड़ने की अपील

मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में बताया है कि उन्होंने बेजुबान जानवरों को गोद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्यारा वीडियो अपलोड कर अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है, जिसका नाम ‘एल्सा’ है। जर्मन शेफर्ड ‘एल्सा’ को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था। रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह ‘एल्सा’ का अपने घर में स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री एल्सा और अन्य पेट्स के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रील के साथ कैप्शन में लिखा, “इस दीपावली, हमारा दिल थोड़ा बड़ा हो गया क्योंकि हमारे परिवार में एल्सा नामक एक जर्मन शेफर्ड भी जुड़ गई है। एल्सा को बारिश के दौरान हाईवे पर छोड़ दिया गया था, जिसे पावडॉप्ट की शानदार टीम ने बचाया, उसे स्वस्थ किया और उसे जीवन जीने का दूसरा मौका दिया।” अभिनेत्री ने लोगों से अपील करते हुए आगे कहा “यह सोचना दिल को दुखाने वाला है कि कोई इतने प्यारी, नासमझ जीव को छोड़ सकता है।” अभिनेत्री ने बताया कि अलास्का नामक हस्की सहित उनके सभी पालतू जानवरों को गोद लिया गया है और उन्होंने सभी से पूरे दिल से पालतू जानवर रखने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “पालतू जानवर रखने पर विचार करने वालों से मेरी प्रार्थना है कि प्लीज उन्हें दिल से गोद लें, हर पालतू जानवर को प्यार से भरा घर मिलना चाहिए, डरा हुआ भविष्य नहीं।” उन्होंने कहा कि एल्सा को हमारे पास लाने में मदद करने वाले और हमारे घर को उज्जवल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। ‘एल्सा तुम्हारा हमेशा के लिए घर में स्वागत है। यहां ढेर सारा प्यार और खुशी से भरी जिंदगी है।” बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिषेक कपूर के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में राशा के साथ अभिनेता अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘आजाद’ रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर शानदार रिलीज के लिए तैयार है।  

CM यादव ने जेसी मिल ग्वालियर का लिया जायजा, जिलों में लम्बे समय से खाली पड़ी आवंटित भूमि का करेंगे उचित निराकरण

जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर की हुकुमचंद मिल की तर्ज पर करायेंगे जेसी मिल ग्वालियर के श्रमिकों का भुगतान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव CM यादव ने जेसी मिल ग्वालियर का लिया जायजा, जिलों में लम्बे समय से खाली पड़ी आवंटित भूमि का करेंगे उचित निराकरण मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभिभूत हुए जेसी मिल श्रमिक और उनके परिजन श्रमिकों ने कहा अब हमें भरोसा है कि जल्द हमारी सभी देनिदारियां मिल जायेंगीं ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजदूरों के हित के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इंदौर की हुकुमचंद मिल और उज्जैन की विनोद मिल की तर्ज पर जल्द ही ग्वालियर की जेसी मिल के श्रमिकों और प्रदेश की अन्य बंद मिलों की देनदारियों के भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30-40 साल से बंद पड़ी ग्वालियर की जेसी मिल के मजदूरों के प्रकरणों में 8 हजार से ज्यादा मजदूरों को उचित न्याय दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर की जेसी मिल का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जेसी मिल परिसर का भ्रमण किया, साथ ही नक्शे के माध्यम से जेसी मिल की जमीन और अन्य परिसम्पत्तियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर जेसी मिल श्रमिक और उनके परिजन अभिभूत हो गए। सभी ने पुष्पाहारों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। साथ ही कहा पहली बार कोई मुख्यमंत्री हमारी दुख-तकलीफ सुनने जेसी मिल तक आया है। अब हमें पूरा भरोसा है कि जेसी मिल पर लंबित हमारी वर्षों पुरानी देनदारियों का भुगतान हो जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जेसी मिल श्रमिकों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेसी मिल श्रमिकों के हितों की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा सरकार मुकदमा नहीं समाधान चाहती है। इसी भावना के साथ सरकार न्यायालय में श्रमिकों के हित मे अपना पक्ष रखेगी, जिससे श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने कहा कि जेसी मिल श्रमिकों के स्वत्वों के भुगतान के सिलसिले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मिल की जमीन और परिसम्पत्तियों के सर्वे का काम कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, महिला, युवा और किसानों को देश के चार स्तम्भ के रूप में रेखांकित किया है। प्रदेश सरकार इन सभी के उत्थान के लिये कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। ग्वालियर में आईटी इकाइयों को बढ़ावा दिया जायेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ के आईटी विशेषज्ञ युवाओं को बाहर न जाना पड़े, इसके लिये ग्वालियर में सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित इकाइयों को विशेष बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिये रीजनल कॉन्क्लेव की श्रृंखला चलाई जा रही है। उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो चुकी हैं। इसी कड़ी में 7 दिसम्बर को नर्मदापुरम संभाग एवं जनवरी माह में शहडोल में रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा संभाग स्तर पर रीजनल कॉन्क्लेव की श्रृंखला पूरी होने के बाद फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये विश्व भर के उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कड़ी में वे जल्द ही जर्मनी व ब्रिटेन के दौरे पर निवेशकों को आमंत्रित करने के लिये जायेंगे। उन्होंने कहा इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव जैसे आयोजन से प्रदेश में उद्योग फ्रेंडली माहौल बना है, जिससे वृहद स्तर पर औद्योगिक निवेश हो रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।  

हॉलीवुड सिंगर जैसन डेरुलो संग नजर आए यो यो हनी सिंह, बुर्ज खलीफा के सामने दिया पोज

मुंबई, भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह इंटरनेशनल सिंगर जेसन डेरुलो के साथ दुबई स्थित बुर्ज खलीफा के सामने पोज देते कैमरे में कैद हुए। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय गायक जेसन डेरुलो के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिसे ‘ब्लू है पानी’ सिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में डेरुलो यो यो हनी सिंह के साथ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह ने तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “दुबई में सुपरस्टार जेसन डेरुलो का स्वागत है।” तस्वीर के बैकग्राउंड में अमेरिकी सिंगर का गाना “स्वल्ला” बज रहा है। 2009 में डेरुलो के सोलो रिकॉर्डिंग करियर के डेब्यू के बाद से उन्होंने दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक सोलो बेचे हैं और अमेरिका में चौदह प्लेटिनम सोलो हासिल किए हैं। वह एक रिकॉर्डिंग कलाकार बन गए और मई 2009 में अपना पहला सोलो “व्हाटचा से” रिलीज किया। यह यूएस बिलबोर्ड हॉट 100 पर नंबर एक पर पहुंच गया। डेरुलो का फ्यूचर हिस्ट्री नामक उनका दूसरा एल्बम 2011 में आया, यूके का नंबर-एक सोलो “डोंट वाना गो होम” और “इट गर्ल” टॉप की लिस्ट में शामिल हो गया। साल 2013 में डेरुलो का तीसरा इंटरनेशनल एल्बम ‘टैटूज’ रिलीज हुआ। डेरुलो के चौथे स्टूडियो एल्बम एवरीथिंग इज 4 से पहले “वांट टू वांट मी” आया था, जो अमेरिका में उनका छठा टॉप-टेन हिट और यूके में उनका चौथा नंबर-वन था। 2020 में, डेरुलो ने न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड निर्माता जॉश 685 के साथ सिंगल “सैवेज लव (लैक्स्ड – साइरन बीट)” रिलीज किया, जो दुनिया भर में चार्ट में सबसे ऊपर रहा। गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा 2009 के बाद से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड रखती है, जिसने ताइपे 101 को पीछे छोड़ दिया है। बुर्ज खलीफा का निर्माण 2004 में शुरू हुआ था, जिसका बाहरी हिस्सा पांच साल बाद 2009 में पूरा हुआ।

चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी बधाई, शालेय राष्ट्रीय स्टार हेतु खिलाड़ी चयनित

शहडोल शालेय राष्ट्रीय स्टार की प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जानकारी दी है कि अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में अध्यनरत आदित्य विश्वकर्मा कक्षा 11वीं का चयन भला फेक (जैवलिन थ्रो) एथलेटिक्स 19 वर्ष आयु वर्ग बालक के लिए शालेय राष्ट्रीय स्टार की प्रतियोगिता के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची (झारखंड) 25 नवम्बर से 28 नवम्बर 2024 तक आयोजित होगी। इसी तरह ऋषिका वर्मा ,पिता दयानंद वर्मा कक्षा ग्यारहवीं 11वीं ,19 वर्ष आयु वर्ग बालिका, अशासकीय ज्ञानोदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय शहडोल का चयन सीपक टकरा खेल में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, कोहिमा नागालैंड में दिनांक 25 से 27 नवंबर 2024 तक भाग खेलेगी, रिश्का वर्मा शालेय राज्य स्तर प्रतियोगिता छतरपुर में ही उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश टीम में चयन किया गया।

पटवारी वैढ़न के रसूख के आगे प्रशासन भी नतमस्तक

सिंगरौली सिंगरौली जिले का वैढ़न हल्का एक ऐसा हल्का है जहां एक बिंदी के बराबर की जमीन की यदि नक्शे में हेरफेर कर दिया जाये तो उसमें लाखों रूपये की कमाई हो जायेगी। मुख्यालय के हल्के में जमीनों के दाम इतने हैं कि यहां दो चार लाख रूपये की कीमत कुछ नहीं ऐसे में वैढ़न हल्का में जो भी पटवारी काम करता है वह एक तरह से जिले का सबसे कमाऊ कर्मचारी बन जाता है। वर्तमान में कई वर्षों से यहां उमेश नामदेव अंगद की तरह अपना पॉव जमाये हुये हैं। उमेश नामदेव के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों उन्हें निलंबित कर दिया गया परन्तु कुछ ही घंटों में उनका निलंबन वापस हो गया। इतने लम्बे समय से वैढ़न हल्के में अपना वर्चस्व जमाये पटवारी नामदेव कोई दूध के धुले नहीं हैं बल्कि अपनी पकड़ की बदौलत वह वैढ़न हल्का पर राज कर रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला हो या फर्जी हस्तांतरण का मामला, इस तरह की कई शिकायतें प्रशासन के पांस पहुंचती तो हैं परन्तु कोई कार्यवाही नहीं होती जिससे हल्का में रहने वाले लोगों में भी अब निराशा छा गयी है। जिले के अन्य पटवारियों के अपेक्षा बैढ़नन पटवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पटवारी श्री नामदेव की गिनती जिले के बड़े हवेली के मालिक रूप में होती है। समूचे बैढ़न में साहब की निलंबन की चर्चा जारी पर है। चचा है कि सोमवार को अपर कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने में निलंबन का आदेश निकाला था। लेकिन दूसरे दिन ही अपर कलेक्टर ने तत्काल परवारी के बरी करके पटवारी के साथ स्वयं चचर्चाओं में आ गए है। अब यह चर्चा आम हो गयी है कि पटवारी साहब ने ऐसा क्या दाव पेंच खेला कि फौरन बहाल हो गए। पटवारी साहब की बहाली की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। पटवारी के कार्यप्रणाली से पनप रहा आक्रोश भी जनचर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि की पटवारी दफ्तर में सोनी नामक व्यक्ति साहब की  देखभाल करता है, किससे कितना पैसा लेना है, किसको कितना पैसा देना है इसका लेखा जोखा भी उसी के पास रहता है। सवाल यहां यह उठता है कि पटवारी को कर्मचारी रखने की जरूरत किस लिये पड़त है? अन्य पटवारी तो कर्मचारी रखकर और आफिस खोलकर काम नहीं करते। इसलिये वैढ़न पटवारी के ऊपर उंगललिया उठनी अब लाजमी हो गया है।

आयुष्मान कार्ड बनायें जाने के कार्य को निर्धारित समय पर लक्ष्य अनुसार पूर्ण करेः कलेक्टर

सिंगरौली शासन के निर्देशानुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का एवं उनके परिवार के सदस्यों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनायें जाने हेतु जिलें सभी 316 ग्राम पंचायतों सहित नगरीय क्षेत्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय सीमा में शत प्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही सीएम हेल्प लाईन तथा समाधान एक दिवस में चयनित शिकायतों का अधिकारी तत्परता के साथ निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।        कलेक्टर ने जिलें अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के बनायें जा रहे आयुश्मान कार्ड की समीक्षा करते हुये कहा कि शासन के निर्देशानुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों एवं मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का एवं उनके परिवार के सदस्यों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। कार्ड बन जाने संबंधित हितग्राहियों को हर साल 5 लाख तक की निःशुल्क  चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि इस कार्य में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी शिविर के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे हितग्राही जो शिविर स्थल तक आने में असमर्थ है उनकी जानकारी प्राप्त कर उनके घरो में जा कर कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही किया जायेगा।       कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 100 दिवस 200 दिवस 300 दिवस से लंबित सीएम हेल्प लाईन के शिकायतों अधिकारी तत्परता के साथ निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दियें राजस्व विभाग में लंबित सीएम हेल्प लाईन कि शिकातयों की समीक्षा कर कर उनका निराकरण कराये। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समाधान एक दिवस लोक सेवा गारंटी तथा जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणो की समीक्षा करते हुये निर्देश दियें कि राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणो का निराकरण तत्परता के साथ कराया जाना सुनिश्चत करे। उन्होंने कहा कि नामातरण, वटनवारा, सीमांकान के प्रकरणो निर्धारित समय सीमा मे निराकृत किया जाना सुनिश्चित किया जायें।       कलेक्टर ने आईटीआई प्राचार्य तथा रोजगार अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में व्यापक स्तर पर इंटर्नशिप योजना का प्रचार प्रसार कराकर युवाओं को प्रेरित करे। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ युवाओं को भारत की शीर्ष कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है, जो उनके कौशल और रोजगार योग्यता को सशक्त बनाएगी। योजना में 12 माह की इंटर्नशिप से युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण मिलेगा और भविष्य में रोज़गार के अवसर भी सुलभ होंगे। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्कीआ युक्त नगर निगम डी.के शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मजेदार अंदाज में नजर आए ‘लाइगर’ स्टार विजय देवरकोंडा, शेयर किया ‘फॉल’ वीडियो

मुंबई, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने अपने वायरल ‘फॉल वीडियो’ पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि फॉल वीडियो 10 नवंबर को लिया गया था, जिसमें विजय ‘साहिबा’ गाने का प्रचार करते हुए सीढ़ियों से उतरते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल में आग की तरह फैल गई। हालांकि, अभिनेता ने इसे एक नया मोड़ दिया और इसका इस्तेमाल अपनी क्लोथिंग लाइन “आरडब्ल्यूडीवाई” को बढ़ावा देने के लिए किया। बदले हुए वीडियो में विजय फिसल कर गिरते हैं लेकिन यह एक कालीन पर लेटने और लॉलीपॉप का आनंद लेने में बदल जाता है। वीडियो पर “फॉल, फॉलिंग, फॉलिंग इन लव विद माय आरडब्ल्यूडीवाई बॉयज एंड गर्ल्स लिखा हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा “मैं गिर गया और यह पागलपन था, यही आरडबल्यूडीवाई जीवन है। आरडबल्यूडीवाई उतार-चढ़ाव के बावजूद हमेशा पूरी ताकत से चलते हैं और आरडबल्यूडीवाई की जरूरी चीजें हमेशा बिक जाती हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार। आरडबल्यूडीवाई बने रहें।” ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार ने ‘साहिबा’ नामक म्यूजिक वीडियो में राधिका मदान और जसलीन रॉयल के साथ काम किया है। उन्होंने हाल ही में गाने और दोनों के साथ काम करने के बारे में भी बात कर खुशी जाहिर की। विजय ने कहा ‘साहिबा’ में काम करना एक बेहद खुशी की बात है। जसलीन का विजन और म्यूजिक के प्रति जुनून वाकई प्रेरणादायक है। मुझे लगता है कि यह गाना कई दिलों को छूएगा और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ‘साहिबा’ एक सदाबहार प्रेम गीत है, जिसमें अनूठी संगीत शैली और दिल को छू लेने वाले लिरिक्स हैं। साहिबा के अन्य कलाकारों के साथ ही जसलीन ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर जमकर मेहनत की है, जिससे एक ऐसा शानदार गीत तैयार हुआ है जो दुनिया भर के श्रोताओं को पसंद आएगा। ‘साहिबा’ का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। यह पहली बार है जब विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री राधिका मदान एक साथ काम करते नजर आए। इस बीच लाइगर स्टार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘वीडी 12’ है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं।

पति राघव के बर्थडे पर फिल्मी हुईं परिणीति, मजेदार अंदाज में किया ‘रागाई’ को विश

मुंबई, फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री ने राघव के साथ एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह फिल्मी अंदाज में पति पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव हर एक इवेंट को मिलकर सेलिब्रेट करते हैं और इसकी झलक अक्सर प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी और राघव की एक वीडियो शेयर कर प्यारा कैप्शन भी दिया। अभिनेत्री ने लिखा “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे रागाई। आपकी ईमानदारी, धैर्य और मैच्योरिटी मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है। आप मुझे हमेशा से गाइड करते आए हैं और मुझे मजबूत बनना, भावनात्मक स्थिरता का मूल्य, सम्मान और प्यार का सच्चा अर्थ सिखाते आए हैं। मैं आपसे सीखना कभी बंद नहीं करने का वादा करती हूं।“ परिणीति ने आगे लिखा, “मेरे आस-पास हर कोई यही कहता है क्योंकि यह सच है कि अब आप जैसे सज्जन कम हैं और मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे उनमें से सबसे अच्छा दिया। आप वास्तव में बड़े मजाकिया होने के साथ छुपे रुस्तम भी हैं। इस रील को आप बहुत फिल्मी पाएंगे दोस्तों।” इससे पहले परिणीति और राघव ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कर एक-दूजे को बधाई दी थी। परिणीति ने नई दिल्ली में अपना दूसरा करवा चौथ मनाया था। तस्वीरों में राघव, परिणीति की पोनी टेल खींचते नजर आ रहे हैं। लंबी और दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ राघव ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी करवा चौथ, मेरी प्यारी पारू।“ वहीं, करवा चौथ की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर परिणीति ने लिखा ‘मेरा चांद और मेरे सितारे। मेरे जीवन के प्यार को करवा चौथ की शुभकामनाएं’। परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उन्होंने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा रविवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शिरकत की। गंगा आरती के दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें प्रसाद भी भेंट किया।

सरकार का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य अधोसंरचना का निर्माण नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य अधोसंरचना का निर्माण नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि ये अधोसंरचनाएं जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक बने। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ एचआर और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था भी करें ताकि इन सुविधाओं का लाभ आम जनता को शीघ्र प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य अधोसंरचनात्मक विकास परियोजनाओं और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि लागत में अनावश्यक वृद्धि पर रोक लगाई जा सके और आमजन को शीघ्रातिशीघ्र इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “स्वास्थ्य के अधिकार” के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ ही मानव संसाधन और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन 8 नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि छात्रों के लिए सीटें बढ़ाई जा सकें और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से अधिक से अधिक मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। राजगढ़ और मऊगंज जिला अस्पताल का नवीन भवनों में शीघ्र संचालन शुरू करें राजगढ़ और मऊगंज जिला अस्पतालों के नए भवनों में जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों की उन्नत सुविधाएं जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन अस्पतालों का शीघ्र संचालन होने से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी और स्थानीय निवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सतना में 650 बिस्तरों का स्टेट ऑफ़ आर्ट मेडिकल कॉलेज होगा विकसित उप मुख्यमंत्री ने सतना में 650 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की और इसे “स्टेट ऑफ आर्ट” हेल्थ केयर सुविधा के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सुविधाएं और विशेषज्ञ विभाग शामिल किए जाएंगे, जो मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने में सहायक होंगे। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, रीवा का सुदृढ़ीकरण कार्य समय सीमा में करें पूर्ण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में 321 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कैंसर अस्पताल (200 बेड), एमसीएच ब्लॉक, नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल, ओपीडी ब्लॉक, मल्टी-लेवल पार्किंग और अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र पूर्ण हो ताकि मरीजों और मेडिकल छात्रों को इसका लाभ मिल सके। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर की क्षमता विस्तार के करें सुनियोजित प्रयास उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के जिला अस्पताल से मर्जर कर 1200 बिस्तरों तक क्षमता विस्तार कार्य की योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से मेडिकल कॉलेज की क्षमता में वृद्धि होगी और अस्पताल में मरीजों की संख्या का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सकेगा। इसके साथ ही, उन्होंने यूजी और पीजी सीटों के विस्तार, नए 9 ओटी ब्लॉक, कैंसर ऑनकोलॉजी विंग, कैंसर अस्पताल और छात्रावास निर्माण जैसी अन्य परियोजनाओं की भी प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रीवा में एक्सटेंशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में रीडेंसिफिकेशन के अंतर्गत चल रहे एक्सटेंशन कार्यों की धीमी प्रगति पर उप मुख्यमंत्री ने असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के लोगों को विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी शीघ्र पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को तत्परता से कार्य करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने ज़िला चिकित्सालय मैहर, संजीवनी क्लीनिक सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय नियुक्ति प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समय से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं एमडी एमपीएचएससीएल डॉ. पंकज जैन, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुण श्रीवास्तव, पीआईयू, एमपी बीडीसी, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, ब्रिज एंड रूफ के प्रतिनिधि और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

22 नवंबर को साली मोहब्बत का वर्ल्ड प्रीमियर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा

मुंबई, जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन की फिल्म साली मोहब्बत का वर्ल्ड प्रीमियर 22 नवंबर को गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में होगा। फिल्म साली मोहब्बत न केवल अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा के निर्देशन की पहली फिल्म है, बल्कि प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा की भी निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है। इस फिल्म में राधिका आपटे, दिव्येंदु, अंशुमन पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप जैसे सितारे हैं। निर्माता मनीष मल्होत्रा ने कहा कि, स्टेज5 प्रोडक्शन के साथ, मेरा उद्देश्य ऐसे सिनेमाई अनुभव बनाना है जो मनोरंजक और विचारोत्तेजक हों। जिस क्षण मैंने साली मोहब्बत की स्क्रिप्ट पढ़ी, मैं इसकी गहन और रोमांचकारी कहानी की ओर आकर्षित हो गया। स्टेज5 प्रोडक्शन में, हम दिल से जुनून और कला के प्रति गहरे प्यार के साथ सहयोग करते हैं, निर्देशकों के साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे उनकी दृष्टि को कलात्मकता और देखभाल के साथ स्क्रीन पर उतारा जा सके। इस कहानी को इतनी जटिलता के साथ गढ़ने के लिए टिस्का चोपड़ा की प्रतिबद्धता ने इसे और भी आकर्षक बना दिया। मैं जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे का उनके अटूट समर्थन और इस विजन में विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। आईएफएफआई में साली मोहब्बत को प्रस्तुत करना सम्मान की बात है और मैं दर्शकों को इस रोमांचक यात्रा का अनुभव दिलाने के लिए उत्सुक हूं । रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेंट बिजनेस की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने कहा, हम मनीष मल्होत्रा के साथ सहयोग करके रोमांचित हैं, जो फैशन की दुनिया से अपनी रचनात्मक प्रतिभा को फिल्म में ला रहे हैं – एक दूरदर्शी के लिए यह एक स्वाभाविक प्रगति है जिसने हमेशा प्रभावशाली बयान दिए हैं। साली मोहब्बत के साथ, मनीष अपनी रचनात्मकता की विरासत को आगे बढ़ाते हैं, अब ऐसी कहानियाँ गढ़ते हैं जो उनके डिज़ाइन की तरह ही आकर्षक होती हैं। जियो स्टूडियोज में, हम सम्मोहक कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और साली मोहब्बत एक रोमांचक और स्तरित कहानी है जो भारत से अनूठी कहानियों को पेश करने के हमारे मिशन के साथ जुड़ती है। हमें आईएफएफआई में इस फिल्म को पेश करने और सार्थक कहानी कहने के प्रति अपने समर्पण को मजबूत करने पर गर्व है। निर्देशक टिस्का चोपड़ा ने कहा,साली मोहब्बत मेरे दिल के करीब की कहानी है, और मैं मनीष मल्होत्रा और जियो स्टूडियोज की बेहद आभारी हूँ कि उन्होंने मेरे विजन पर भरोसा किया और एक निर्देशक के रूप में मेरी यात्रा का समर्थन किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसकी कच्ची भावना और रहस्य से जुड़ेंगे और मैं इसे आईएफएफआई में प्रस्तुत करने के लिए इससे अधिक उत्साहित नहीं हो सकती, एक ऐसा उत्सव जो सिनेमा में विविध और साहसी आवाज़ों का जश्न मनाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet