LATEST NEWS

पेसा मित्रों की पहल से ग्राम पंचायतों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा

भोपाल मध्यप्रदेश में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम-2022 लागू हैं। यह नियम प्रदेश में निवासरत जनजातीय समुदायों के प्राकृतिक रहन-सहन को केन्द्र में रखकर उनकी स्व-शासन की भावना को मान्यता प्रदान करते हैं। प्रदेश की सभी पेसा ग्राम पंचायतों में इन दिनों एक नई सकारात्मक लहर देखने को मिल रही है। पेसा मित्रों या कहें पेसा मोबलाईजर्स का योगदान ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। राज्य की 5 हजार 133 पेसा ग्राम पंचायतों में 4 हजार 665 पेसा मित्र कार्यरत हैं, जो अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। ये पेसा मित्र न केवल ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित भी कर रहे हैं। इस दिशा में शहडोल जिले का काम विशेष रूप से सराहनीय रहा है। यहां पेसा मित्रों ने ग्राम पंचायतों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि और रोजगार जैसी योजनाओं के प्रति रूचि बढ़ी है। पेसा मित्रों ने ग्रामीण (विशेषकर जनजातीय) समुदायों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में एक सशक्त सोशल नेटवर्क तैयार किया है, जो ग्राम स्तर पर सबके स्वावलंबन को बढ़ावा दे रहा है। पेसा मित्रों की इस पहल से ग्राम पंचायतों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। ग्रामीण, जो पहले सरकारी योजनाओं से अनजान थे, अब न केवल इनसे परिचित हो रहे हैं बल्कि योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वे स्वयं के जीवन को बेहतर बना पा रहे हैं। प्रदेश में पेसा मित्रों का यह कार्य न केवल ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है बल्कि समाज में सामूहिक जागरूकता और सहभागिता की भावना भी विकसित कर रहा है।  पेसा मित्र बन रहे सच्चे मददगार शहडोल जिले की पेसा ग्राम पंचायतों में नियुक्त पेसा मित्र (मोबलाईजर) महती भूमिका निभा रहे हैं। पेसा मित्रों द्वारा पेसा एक्ट में उल्लेखित हितग्राहीमूलक विकास कार्यों, समग्र ई-केवाईसी, जनजातीय समुदायों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना, खनिज समिति व मादक पदार्थ नियंत्रण समिति के तहत आर्थिक दंड वसूल करना जैसे अन्य विभिन्न कार्य प्राथमिकता के साथ किये जा रहे हैं। जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ठेंगरहा के पेसा मित्र (मोबलाईजर) अजय सिंह परस्ते द्वारा इस ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल समिति द्वारा मछली पालन, मादक पदार्थ समिति द्वारा लोगों को मादक पदार्थ का सेवन न करने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बाजार समिति के जरिये ग्राम पंचायत द्वारा बाजार कर लेने का प्रस्ताव पारित करने में भी महती भूमिका का निर्वहन किया गया। साथ ही समग्र आई-डी, ई-केवाईसी, समग्र सत्यापन, समग्र में नाम जोड़ना, समग्र परिवार विभाजन, आवास रजिस्ट्रेशन, राशन पोर्टल में पात्र परिवारों की फीडिंग, पीएम जन-मन पक्का आवास रजिस्ट्रेशन, मनरेगा सबन्धित कार्यों का मस्टर रोल जारी करने, शांति एवं विवाद निवारण समिति के अंतर्गत समन्वय कार्य, पीएम जन-मन पक्का आवास का जियो-टैग जैसे कार्य किये गये। इसी प्रकार जयसिंहनगर ब्लॉक की पेसा मित्र (मोबलाईजर) सुमुस्कान गुप्ता, सुवेदकली पटेल, सुकल्पना तिवारी,  कुलदीप सिंह व अन्य पेसा मित्रों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित हितग्राहीमूल एवं समुदायमूलक योजनाओं का संबंधितों को लाभ दिलाने के लिए स्व-प्रेरणा से सेवा कार्य किये गये। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 20 जिलों के 88 विकासखंडों की 5 हजार 133 ग्राम पंचायतों के अधीन 11 हजार 596 ग्राम पेसा क्षेत्र में आते हैं। अलीराजपुर, झाबुआ, मंडला, बड़वानी, अनूपपुर एवं डिंडोरी पूर्ण पेसा जिलों में रूप में चिन्हित हैं। जबकि बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, खंडवा, नर्मदापुरम, खरगोन, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, सीधी उमरिया एवं रतलाम आंशिक पेसा जिले हैं। प्रदेश में ग्राम स्तर, पंचायत स्तर, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिये पेसा एक्ट के क्रियान्वयन में तेजी से प्रगति आई है। पेसा मित्र इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।  

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में मेट्रो रेल का बरसों पुराना इंतजार साल 2025 की शुरुआत में खत्म होगा

 इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में मेट्रो रेल का बरसों पुराना इंतजार वर्ष 2025 की शुरुआत में खत्म हो सकता है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में शहर के गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक-तीन के बीच 5.9 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले खंड पर मेट्रो रेल चलाई जाएगी। यहां सितंबर 2023 में इसका प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) किया गया था। ट्रायल पूरा होते ही सौंपी जाएगी रिपोर्ट अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हम इस मार्ग पर नये साल की शुरुआत में मेट्रो रेल के वाणिज्यिक परिचालन के आगाज की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके लिए मार्ग पर हमारे अलग-अलग परीक्षण जारी हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ये परीक्षण पूरे होते ही मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) को अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। इसके बाद सीएमआरएस का दल इस मार्ग का निरीक्षण करके इंतजामों का जायजा लेगा। इनकी हरी झंडी मिलते ही शुरू होगा परिचालन अधिकारी ने बताया कि सीएमआरएस की हरी झंडी के बाद ही इस मार्ग पर मेट्रो रेल का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शहर में मेट्रो रेल के स्टेशन इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि इनके जरिये छह डिब्बों की रेल चलाई जा सकती है। हालांकि शुरुआत में हम तीन डिब्बों की रेल चलाएंगे। यात्रियों की तादाद बढ़ने पर इसमें तीन और डिब्बे जोड़े जा सकते हैं। मैट्रो की क्षमता, लागत और गलियारे की लंबाई अधिकारी ने बताया कि मेट्रो रेल के एक डिब्बे में करीब 300 यात्री सफर कर सकते हैं जिनमें सीट पर बैठने वाले 50 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी। इसके तहत शहर में करीब 31.50 किलोमीटर लम्बा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बताया, शहर में मेट्रो रेल के स्टेशन इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि इनके जरिये छह डिब्बों की रेल चलाई जा सकती है.  हालांकि, शुरुआत में हम तीन डिब्बों की रेल चलाएंगे. यात्रियों की तादाद बढ़ने पर इसमें तीन और डिब्बे जोड़े जा सकते हैं. मेट्रो रेल के एक डिब्बे में करीब 300 यात्री सफर कर सकते हैं जिनमें सीट पर बैठने वाले 50 लोग शामिल हैं. इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी. इसके तहत शहर में करीब 31.50 किलोमीटर लंबा मेट्रो रेल कॉरिडोर बनाया जाना है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 नवम्बर को इंदौर से करेंगे 1574 करोड़ रूपये अंतरित

भोपाल प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त जल्द मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रूपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रूपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रूपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। योजना का प्रभाव लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण में महती भूमिका निभाई है। इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है।  

इंदौर की उड़ान बढ़ी, ACI की सर्विस क्वालिटी की तिमाही रिपोर्ट, चेन्नई नंबर वन, Indoreचौथे नंबर पर पहुंचा

 इंदौर सभी 31 पैरामीटर्स में बढ़े नंबर, चेन्नई नंबर वन, गोवा दूसरे व कोलकाता तीसरे नंबर पर एसीआई (एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल) की सर्विस क्वालिटी की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट बुधवार को जारी हुई। इसमें इंदौर एयरपोर्ट अपनी रैंकिंग में भारी सुधार किया चौथे नंबर पर पहुंचा। .इससे पहले इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) और दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में इंदौर एयरपोर्ट 12वें नंबर पर था। वहीं, पिछले साल की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर-2023) में हमारा एयरपोर्ट 7वें स्थान पर था। सर्वे में 31 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए। इनमें एयरपोर्ट तक पहुंचने के साधन, टर्मिनल के साइन बोर्ड, शॉपिंग-डायनिंग, स्टाफ की शिष्टता, फ्लाइट की जानकारी, टर्मिनल में चलने की दूरी, वाई-फाई, यात्री सुविधाएं आदि शामिल हैं। सभी पैरामीटर्स में हमारे नंबर बढ़े हैं। इन सुविधाओं में हमारे नंबर बढ़े हैं, इसलिए रैंकिंग बेहतर हुई     एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी।     टर्मिनस पर पहुंचने के लिए साइन बोर्ड।     एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए चयनित परिवहन।     चेक-इन को ढूंढने में आसानी।     सुरक्षा स्क्रीनिंग में आसानी।     सुरक्षा जांच बेहतर।     रेस्टोरेंट, कैफे की सुविधाएं।     गेट पर प्रतीक्षा की सुविधाएं।     उड़ान की जानकारी की उपलब्धता।     अन्य उड़ानों से कनेक्शन करने में आसानी।     वाईफाई, चार्जिंग स्टेशन।     वॉशरूम की स्वच्छता। एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुविधाएं, यात्रियों को हुआ फील गुड, अब नंबर वन की तैयारी इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार हमने यात्री सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्री सुविधाओं पर सारा फोकस रहा। जहां कमियां थीं, उन्हें दूर किया। जहां अच्छा था, उसे बेहतर किया गया। टर्मिनल में पेंटिग्स, सीनरी लगाई गईं। फूड जोन, शॉप की संख्या बढ़ाई। यात्रियों से सुविधाओं को लेकर लगातार फीडबैक लिया, उसी अनुसार हम चीजें बेहतर करते गए, जिसका फायदा रेटिंग में हमें मिला। इंदौर में डिजी यात्रा भी शुुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों का समय भी बच रहा है। एयरपोर्ट के अंदर एेसी सुविधाएं की गईं, जिससे यात्रियों को फील गुड हो। अगले सर्वे में हम नंबर वन पर आएं, इस हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी हैं।- वीके सेठ, डायरेक्टर, देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर  

महाकाल की नगरी में 9 नवंबर से स्काईडाइविंग फेस्ट शुरू होने जा रहा, चलेगा- 9 फरवरी 2025 तक

 उज्जैन मध्य प्रदेश टूरिज्म लगातार चौथे स्काईडाइविंग फेस्ट को होस्ट कर रहा है। इस फेस्ट का उद्देश्य पूरे राज्य में एडवेंचरस टूरिज्म को बढ़ावा देना और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना है। इसमें शामिल होने वालों को महाकाल की नगरी उज्जैन के ऊपर 10,000 फीट से छलांग लगाने का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। तीन महीने चलेगा आयोजन सीएम मोहन यादव की इच्छानुसार ही इस फेस्ट का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 9 नवंबर से 9 फरवरी तक चलेगा। मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि राज्य को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेफ्टी का रखा गया है विशेष ध्यान एमपी पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पिछले संस्करणों की सफलता और पर्यटकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, चौथा स्काईडाइविंग महोत्सव तीन महीने तक उज्जैन में होगा। रोमांच चाहने वाले लोग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच उज्जैन में दताना हवाई पट्टी पर हवाई रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। महोत्सव में सभी प्रतिभागियों के लिए उनकी डाइविंग से पहले सेफ्टी ब्रीफिंग और ट्रेनिंग सेशन होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अत्याधुनिक सुरक्षा गियर से लैस किया जाएगा, जिसमें स्वचालित तैनाती प्रणाली और बैकअप पैराशूट शामिल हैं। स्काई डाइव करते हुए होंगे महाकाल मंदिर के दर्शन इंटरनेशनल और व्यापक अनुभव वाले प्रशिक्षक हर उड़ान से पहले उपकरणों की गहन जांच करेंगे। स्काईडाइविंग का अनुभव करते हुए आसमान से प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर और पवित्र शिप्रा नदी के हवाई दृश्य दिखाई देंगे। फेस्टिवल आयोजकों ने दताना हवाई पट्टी पर एक समर्पित लैंडिंग ज़ोन बनाया है, जिसमें ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। इस विमान का होगा यूज यही नहीं पूरे दिन मौसम की निगरानी भी की जाएगी। आयोजक एक रीवाइज्ड सेसना 182P विमान का उपयोग करेंगे, जिसमें छह व्यक्ति बैठ सकते हैं। एक बार में 02 प्रतिभागी, 02 ट्रेनर के साथ स्‍काई डाइविंग कर सकेंगे। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। तीन माह में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की रहस्मयी मौत? जल्द आएगी फॉरेंसिक रिपोर्ट

 उमरिया मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मरे दस हाथियों के नमूनों की फोरेंसिक लैब रिपोर्ट जल्द ही आएगी. इससे मौत के कारणों की साफ वजह सामने आ जाएगी. अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल कृष्णमूर्ति ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि नमूने सागर स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और जबलपुर व नागपुर की प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं. एपीसीसीएफ ने कहा, “हमें भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली की रिपोर्ट पहले ही मिल चुकी है. एफएसएल सागर, जबलपुर और नागपुर की रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी और इससे मौत के कारणों के बारे में और जानकारी मिलेगी.” कृष्णमूर्ति हाथियों की मौत की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित पैनल के प्रमुख हैं. बता दें कि 29 अक्टूबर को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथी मृत पाए गए थे. बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई थी. आईवीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार, विसरा में न्यूरोटॉक्सिन साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड पाया गया था, लेकिन कोई कीटनाशक या कीटनाशक नहीं था. इससे साफ पता चलता है कि कोई जहर नहीं था, बल्कि जहर बड़ी मात्रा में खराब हो चुके कोदो बाजरे के पौधों के खाने से हुआ था. रिजर्व में बचे हुए तीन हाथियों के बारे में पूछे जाने पर कृष्णमूर्ति ने कहा कि वन विभाग की टीमें उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रही हैं. एक बच्चा हाथी कटनी की ओर बढ़ गया था और उस पर नज़र रखी जा रही थी.  

मध्य प्रदेश के गांव-गांव से निकालेंगे खिलाड़ी, 13 दिसंबर से खेलो इंडिया की तर्ज पर एमपी स्टेट गेम्स

भोपाल  मध्य प्रदेश में अगले महीने से ‘खेलो एमपी’ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर गांव से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के तहत 25 खेलों के लिए गांव-गांव में खोज अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा खिलाड़ियों को मंच मिल सके और वे अपने खेल में कौशल को और निखार सकें। ‘खेलो MP’ की शुरुआत 13 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश सरकार ‘खेलो एमपी’ की शुरुआत करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश भर में खेलों को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को एक संरचित मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक चरण के दौरान प्रतियोगिताएं विभिन्न स्तरों पर होंगी। राज्य स्तर पर 313 विकासखंडों में होगी प्रतियोगिता खेलो एमपी के तहत राज्य के सभी 313 विकासखंडों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद, 55 जिलों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  प्रतियोगिता में शामिल होंगे 25 खेलों के इवेंट इस बार खेलो एमपी में 25 खेलों के प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। इसमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस, शतरंज और क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार क्रिकेट को भी ‘खेलो एमपी’ कार्यक्रम में जगह दी गई है, जो युवाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ते हुए रुचि को ध्यान में रखते हुए लिया गया कदम है।  खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए टॉर्च रिले अभियान ‘खेलो एमपी’ के प्रचार-प्रसार के लिए टॉर्च रिले निकाली जाएगी, ताकि इस कार्यक्रम की जानकारी राज्य के कोने-कोने में पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित हों। यह रिले प्रदेशभर में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। युवाओं को मिलेगा नया अवसर खेलो एमपी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का मौका देना है। इस पहल के तहत न केवल बड़े शहरों से बल्कि गांव-गांव से खिलाड़ियों को अवसर मिलेंगे, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। यह राज्य में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद करेगा। ‘खेलो एमपी’ की शुरुआत से राज्य में खेलों को एक नई दिशा मिलेगी और यह युवाओं के लिए करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। फैक्ट फाइल     अब तक सिर्फ ओलिंपिक गेम्स के जुड़े खेल ही होते रहे हैं     इस बार कुल 25 खेलों को इसमें शामिल किया गया है।     गांव-गांव से लेकर शहर के खिलाड़ी करेंगे भागीदारी।     31 हजार, 21 हजार और 13-13 हजार रुपए की होगी इनामी राशि। स्टेट लेवल ग्वालियर सहित 9 शहरों में होंगे 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के 8 शहरों में हुए थे। इसी तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स मप्र के 9 शहरों में होंगे। ग्वालियर: हॉकी और बैडमिंटन शिवपुरी: जूडो और क्रिकेट भोपाल: बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, ताइक्वांडो, रोइंग, तैराकी और कयाकिंग-केनोइंग रीवा: फुटबॉल, टेबल-टेनिस। सागर: वालीबॉल, उज्जैन: कबड्‌डी, मलखंभ, कुश्ती, योगासन। इंदौर: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेनिस। जबलपुर में खो-खो, एथलेटिक्स, आर्चरी। कटनी: शतरंज टॉर्च रिले भी निकालेगी इन खेलों के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से सभी 55 जिलों में एक टार्च रिले निकाली जाएगी। यह यूथ गेम्स है, इसलिए इसमें 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ही भागीदारी कर सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र देना होगा।

20 बैगा परिवारों को मिला दीपावली का उपहार

भोपाल ज्ञान (GYAN या कहें जीवायएन)…, अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण। मध्यप्रदेश में जीवायएन के तहत लक्षित परिवारों और हितग्राहियों के समग्र कल्याण के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इन सबके विकास के लिये राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। प्रदेश में तीन विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातियां (पीवीटीजी) बैगा, भारिया एवं सहरिया निवास करती हैं। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जीवायएन में गरीबों के कल्याण और इन्हें समर्थ बनाने के लिये पीएम जन-मन के अंतर्गत महती प्रयास किये जा रहे है। इन सभी विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्का घर, हर घर बिजली, हर घर नल से स्वच्छ पेयजल, इनकी बसाहटों/गांव तक पहुँच रोड, सभी के आधार कार्ड बनवाकर सबके जन-धन बैंक खाते खुलवाकर इनकी बसाहटों में मोबाईल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिये भी निरंतर कार्य किये जा रहे है। इन पिछड़ी जनजातियों के प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर प्रदान करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है और इस दिशा में प्रदेश में बेहद उम्दा काम हो रहा है। दीपावली पर सरकार ने 20 बैगा परिवारों को पक्के घर की सौगात दी। शहडोल जिले के सोहागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बधवाबड़ा में बीते दिनों गृह प्रवेश उत्वस मनाया गया। यहां बैगा जनजाति के 20 परिवारों को एक ही दिन, एक ही वक्त और एक ही स्थान पर पूजन कर गृह प्रवेश कराया गया। क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह ने पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित 20 आशियानों की पूजा-अर्चना कर बैगा परिवारों को गृह प्रवेश करवाकर इन्हें दीपपर्व की सौगात दी। इस अवसर पर सर्वबबलू बैगा, डब्लू  बैगा, रामभुवन बैगा, राहुल बैगा, रामकरण बैगा, विप्पा बैगा, बुली बैगा, श्यामदास बैगा, घनश्याम बैगा, मनोज बैगा, श्रीमती दुखनी बैगा, श्रीमती संपत्तियां बैगा, श्रीमती नानबाई बैगा, श्रीमती पार्वती बैगा व अन्य बैगा परिवारों के सदस्यों को पक्के घर का उपहार मिला। गौरतलब है कि पीएम जन-मन योजना के तहत पिछड़ी जनजातियों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्यान्न वितरण जैसी अन्य योजनायों का लाभ दिया जा रहा है। शहडोल जिले में बैगा हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ इस योजना से जोड़कर इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। रमुन बैगा को मिला पक्का घर शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के ग्राम भमला निवासी रमुन बैगा को भी पीएम जन-मन योजना के तहत पक्का घर मिल गया है। पक्का घर मिलने के बाद रमुन बैगा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब मै अपने परिवार के साथ सुरक्षित और बेहतर तरीके से जीवन जी सकूंगा। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे घर में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उसका जीवन पहले से बेहतर हो गया है। जवाहर लाल बैगा  को भी मिली पक्की छत पीएम जन-मन योजना से ही शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के मेहरौड़ी गांव के निवासी जवाहर लाल बैगा को भी पक्की छत मिल गयी है। जवाहर लाल इन दिनों बेहद खुश है और पक्के घर की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताते हैं।    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद, मध्य क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्र कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए श्रद्धेय गोपाल जी व्यास ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भगवान सहस्त्रबाहु का जीवन पराक्रम और पुरूषार्थ भरा रहा है। सनातन संस्कृति में लोक आस्था और परम्पराओं का विशेष महत्व है। भगवान सहस्त्रबाहु की कृपा प्रदेशवासियों पर बनी रहे यही कामना है।  

कंपनी ने ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में बाह्य स्त्रोत (आउटसोर्स) एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 48 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्य क्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल वृत्त में कार्यरत 18 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही हरदा में 03, शिवपुरी वृत्त के 07 एवं ग्वालियर वृत्त में 06, दतिया वृत्त में 02, तथा गुना वृत्त में कार्यरत 12 आउटसोर्स कार्मिकों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।  

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का उद्देश्य सराहनीय है, यह प्रयास सतत् सफल हो, यही शुभेच्छा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बौद्धिक एवं शारीरिक सामर्थ्य को अभिवर्धित कर विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवाभाव, सहनशीलता, समर्पण और त्याग की भावना जागृत कराने वाला भारत स्काउट्स गाइड्स संगठन, राष्ट्रीय व मानवीय मूल्यों को संचारित कर विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को समर्पित है। संगठन का उद्देश्य सराहनीय है, यह प्रयास सतत् सफल हो, यही शुभेच्छा है।  

छठी मैया की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की समस्त प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि छठ पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। छठी मैया की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि बहनें छठ पर्व पर अपने सुहाग की दीर्घ आयु, परिवार में सुख-समृद्धि और आनंद की कामना के साथ भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पण कर अल्पाहार ग्रहण करती हैं। बहनें अपने जीवन को कष्ट में डालकर अपने पति की दीर्घायु के लिए कठिन साधना करती हैं, यह सनातन संस्कृति का वैशिष्ट्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जिन तालाब, नदी, पोखर आदि के किनारे छठ मैया की पूजा होती है, वहां उपयुक्त साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।  

प्रदेश में वनाधिकार और पेसा कानून सटीक और प्रभावी तरीके से लागू होंगे, टॉस्क फोर्स गठित

भोपाल राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया गया है।        गठित टास्क फोर्स की शीर्ष समिति में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत को उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को पदेन सचिव और प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य को पदेन सह सचिव नियुक्त किया गया है।        मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्षता में कार्यकारी समिति भी गठित की गई है। इसमें मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अपर मुख्य सचिव वन और अपर आयुक्त जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. मिलिंद दांडेकर (विधि विशेषज्ञ), डॉ. शरद लेले (विषय विशेषज्ञ), श्री मिलिंद थत्ते (विषय विशेषज्ञ), श्री भगत सिंह नेताम पूर्व विधायक, श्री राम डांगोरे पूर्व विधायक, डॉ. रूपनारायण मांडवे और श्री कालू सिंह मुजाल्दा जनजातीय मंत्रणा परिषद मध्यप्रदेश को सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग समिति के पदेन सदस्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार वर्ष में 2 बार शीर्ष समिति की बैठक होगी और कार्यकारी समिति की बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलाई जा सकेगी। समिति के प्रमुख दायित्व- टास्क फोर्स समिति राज्य में वर्तमान में चिन्हांकित वन अधिकार अधिनियम में सीएफआरआर प्रावधानों की संभावित क्षेत्रों के मेपिंग की जिलेवार सूची तैयार करना एवं अन्य संभावित क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिये संस्तुति प्रदान करना। वन अधिकार अधिनियम में सीएफआरआर प्रावधानों के संभावित क्षेत्रों के लंबित प्रकरणों का जिलेवार आकलन करना। राज्य में पेसा और वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिये राज्य शासन के संबंधित विभागों एवं एफआरए संबंधित विषयों के लिये डीएलसी और पेसा संबंधी विषयों के लिये जिला पंचायतों को संभावित रणनीतियों और कार्ययोजना के लिये अनुसंशाएं प्रदान करना। प्रस्तावित अनुशंसाओं के प्रशासकीय अनुमोदन के बाद कार्य-योजना एवं समय-सीमा के अनुसार बिन्दुवार क्रियान्वयनित कार्यों का मूल्यांकन और पर्यवेक्षण करना। राज्य में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये अन्य उपाय या अनुसंशाएं प्रस्तुत करना। टास्क फोर्स का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा, जो अपनी प्रथम अनुसंशाओं का प्रतिवेदन 3 माह की अवधि या इसके पूर्व प्रस्तुत करेगा। *समिति के प्रमुख दायित्व* टास्क फोर्स समिति राज्य में वर्तमान में चिन्हांकित वन अधिकार अधिनियम में सीएफआरआर प्रावधानों की संभावित क्षेत्रों के मेपिंग की जिलेवार सूची तैयार करना एवं अन्य संभावित क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिये संस्तुति प्रदान करना। वन अधिकार अधिनियम में सीएफआरआर प्रावधानों के संभावित क्षेत्रों के लंबित प्रकरणों का जिलेवार आकलन करना। राज्य में पेसा और वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिये राज्य शासन के संबंधित विभागों एवं एफआरए संबंधित विषयों के लिये डीएलसी और पेसा संबंधी विषयों के लिये जिला पंचायतों को संभावित रणनीतियों और कार्ययोजना के लिये अनुसंशाएं प्रदान करना। प्रस्तावित अनुशंसाओं के प्रशासकीय अनुमोदन के बाद कार्य-योजना एवं समय-सीमा के अनुसार बिन्दुवार क्रियान्वयनित कार्यों का मूल्यांकन और पर्यवेक्षण करना। राज्य में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये अन्य उपाय या अनुसंशाएं प्रस्तुत करना। टास्क फोर्स का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा, जो अपनी प्रथम अनुसंशाओं का प्रतिवेदन 3 माह की अवधि या इसके पूर्व प्रस्तुत करेगा।  

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे चार ईनामी स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में बुधवार की रात्रि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे चार स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, राजेश कंवर, महेन्द्र राठौर, रीतेश सिहं, शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक संजय सिहं की टीम के द्वारा विगत 06 साल से फरार चल रहे राजू उर्फ राजकुमार कोल पिता सुखीराम कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ा अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय शिवानी असाटी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 687/18 धारा 279,337 भा.द.वि. में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से गिरफ्तार किया गया। विगत 02 सालो से फरार चल रहे श्यामजी पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र करीब 32 साल निवासी ग्राम पिपरिया अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 165/22 धारा 498ए, 427,323,294,506,34 भा.द.वि. में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से गिरफ्तार किया गया।                  विगत 03 साल से फरार चल रहे सन्तू राठौर पिता बुधईया राठौर उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरी अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय श्रीमती गीता सोलंकी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर के द्वारा वसूली / गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे सुरेश राठौर पिता शिवप्रसाद राठौर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भगतबांध के विरूद्ध मानीय न्यायालय श्रीमती गीता सोलंकी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर के द्वारा विसूली/ गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये जाने से गिरफ्तार किया गया है।                       पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा उक्त फरार चल रहे स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तारी पर ईनाम उदघोषणा भी जारी किया गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet