LATEST NEWS

बेरमा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, छह घायलों की हालत गंभीर, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर

मैहर/सतना मध्‍य प्रदेश में मैहर के बेरमा गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जान पर बन आई। कई घायल हुए, जिन्‍हें अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। विवाद में के बाद पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना है। सभी घायलों को मैहर के जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया जमीनी विवाद में मारापीटी के दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी लेकर बाहर निकल आए और एक-दूसरे पर प्रहार करने लगे। मारापीटी में करीब छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मैहर के जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रीवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जिला अस्‍पताल के डाक्‍टरों ने प्राथमिकी उपचार करके जांच करने के दौरान बताया कि पांच लोगों की हालत तो स्थिर है, लेकिन युवक की स्थिति ज्‍यादा ही गंभीर है। ऐसा कहते हुए रीवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रीवा मेडिकल के चिकित्‍सक बोले-छह घायलों में एक की हालत नाजुक रीवा मेडिकल कालेज में स्थिति देखकर वहां के डाक्‍टरों ने गहन जांच करते हुए बोले- कि छह घायलों में एक की हालत नाजुक प्रतीत होती है। ऐसा कहकर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कालेज अस्‍पताल रेफर कर दिया। युवक ने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कालेज अस्‍पतालमें दम तोड़ दिया स्‍वजन तत्‍काल जबलपुर युवक को लेकर रवाना हुए, लेकिन जिंदगी नहीं बचा सके। युवक ने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कालेज अस्‍पतालमें दम तोड़ दिया। जमीन को लेकर विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा-आरोपियों की तलाश की जा रही है मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।  

1 दिसंबर से भोपाल से गोवा के लिए अब रोजाना सीधी फ्लाइट

भोपाल इंडिगो एयरलाइंस एक साल बाद फिर से भोपाल से गोवा का हवाई संपर्क जोड़ने जा रही है। कंपनी ने एक दिसंबर से भोपाल-गोवा उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान चलाया जाएगा। भोपाल से गोवा तक का सफर एक घंटा 50 मिनट में पूरा होगा। गौरतलब है कि इंडिगो ने मई 2023 में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन करीब छह माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को वाया मुंबई जाना पड़ रहा था। एक दिसंबर से गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जुड़ जाएगा। प्रस्तावित उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। इसका शेड्यूल भी पैसेंजर फ्रेंडली है। नई उड़ान गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से संचालित होगी। कंपनी ने शुरुआती किराया पांच से साढ़े पांच हजार रुपये तय किया है। इंडिगो ने विंटर शेड्यूल में गोवा के अलावा कोलकाता उड़ान के लिए भी स्लॉट लिया था, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। बता दें​ कि राजधानी के यात्रियों के लिए अब एक नई सुविधा शुरू होने वाली है। भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट 4 दिसंबर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ने कुछ समय पहले कोलकाता और गोवा के लिए अपनी उड़ान सेवा बंद कर दी थी। राजा भोज से दिन के 3:20 और गोवा से दिन के 1:00 पर उड़ान भरेगी। अगर डिस्टेंस की बात करें तो ये सफर सिर्फ 1.50 घंटे का होगा। बेंगलुरु, हैदराबाद तक बढ़ेंगी उड़ानें एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी भोपाल से उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी बेंगलुरु एवं हैदराबाद उड़ान के साथ ही इसकी शुरुआत कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली एवं मुंबई के लिए भी स्लॉट लिया है। यह उड़ानें शुरू हुईं तो यात्रियों को कम किराये में सीटें मिल सकती हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार एआई एक्सप्रेस को कार्यालय के लिए जगह आवंटित कर दी गई हैं। उड़ान संख्या 6-ई 366 एवं 367 का प्रस्तावित शेड्यूल गोवा से प्रस्थान : दोपहर 01.00 बजे भोपाल आगमन : दोपहर 02.50 बजे भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 03.20 बजे गोवा आगमन : शाम 05.10 बजे  

नहाय खाय के साथ आज से शुरू हुआ आस्था का महापर्व छठ, ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त और विधि -विधान

भोपाल देश के कई राज्यों में धूमधाम से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी त्योहार की धूम है। भोपाल में रहने वाले पूर्वांचलियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए 50 से ज्यादा घाटों का निर्माण किया गया है। जहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। छठ के तीसरे दिन व्रती अस्तालगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। व्रतधारी भगवान को जल या दूध से अर्घ्य देते हैं और फल अर्पित करते हैं। अर्घ्य का क्या टाइम छठ के तीसरे दिन व्रतधारी घाट या तालाब में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। मध्य प्रदेश में शाम को 5.39 बजे सूर्य अस्त होगा। इसी समय सूर्य भगवाम को श्रद्धालु जल अर्पित करेंगे। क्यों मनाया जाता है छठ ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले माता सीता ने बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर छठ पूजन किया था। तभी से बिहार में इसकी शुरुआत हुई। माता सीता जब श्री रामचंद्र के साथ वनवास पर गई थीं, कब उन्होंने मुंगेर में छठ पर्व मनाया था। आज के समय में बिहार के अलावा कई राज्यों और यहां तक की विदेश में भी यह त्योहार मनाया जाता है। पांच नवंबर को नहाय खाय से शुरू हुए पर्व के दूसरे दिन खरना होता है। तीसरे दिन अस्तालगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त हो जाता है। मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जय हो छठी मैया… लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के द्वितीय दिन ‘खरना’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया आप सभी के जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं प्रगति प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’

शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने इंदौर नगर निगम ने नवाचार किया, अभियान के लिए निगम ने छह विशेष वाहन तैयार किए

इंदौर ठंड के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इंदौर नगर निगम ने नवाचार किया है। निगम ने अपनी वर्कशाप में छह गाड़ियां तैयार की हैं। इनकी मदद से रोजाना सुबह शहर में करीब 300 किमी क्षेत्र में पेड़ों पर जमी धूल पानी से साफ की जाएगी। पेड़ पौधों की सफाई के साथ-साथ सड़क पर परफ्यूम भी छोड़ा जाएगा। इससे हवा में उड़ने वाले धूल के कण तो बैठेंगे ही साथ ही मॉर्निंग वाक पर निकलने वालों को भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी। शहर के प्रदूषण स्तर को सुधारने में मदद भी मिलेगी। नगर निगम ने शहर के हरे-भरे क्षेत्रों, मुख्य सड़कों के किनारे की हरियाली और पेड़ों की धूल साफ करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 6 विशेष वाहन तैयार किए गए हैं इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के लिए हमने छह विशेष वाहन तैयार किए हैं। ये वाहन रोजाना सुबह 4 से 6 बजे तक सड़क पर उतरेंगे ताकि यातायात में कोई बाधा न आए। इन वाहनों पर विशेष फव्वारा लगाया गया है जिसकी मदद से पेड़ों पर जमी धूल साफ की जाएगी। प्रदूषण भी नियंत्रित रहेगा हर वाहन प्रतिदिन लगभग 40-50 किलोमीटर की हरित पट्टी को कवर करेगा। मिश्रा ने कहा कि निगम की यह पहल न केवल शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास है, बल्कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव धूल को नियंत्रित करने से शहर की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पडेगा। धूल हटने से पेड़-पौधे भी साफ नजर आएंगे। मिश्रा ने बताया कि नगर निगम इस पहल को शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित करने की योजना बना रहा है। आसपास के वातावरण को ताजगी से भरेगा मिश्रा ने बताया कि विशेष वाहनों से न केवल पानी का स्प्रे किया जाता है, बल्कि लेमनग्रास, एप्पल इत्यादि की सुगंध भी छोड़ी जाती है। इससे पेड़ के आस-पास का वातावरण ताजगी से भर जाता है और सुबह के वक्त घूमने निकलने वालों को ताजगी का अहसास कराता है। यह सुगंध तीन से पांच घंटे तक रहेगी।

सलमान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, हुई FIR, छत्तीसगढ़ से है कनेक्शन!

मुंबई बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. शाहरुख खान की टीम ने बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बाबा सिद्दिकी के मर्डर के बाद बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार को धमकी मिली है. इस धमकी के बाद किंग खान की टीम तुरंत हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कराई. मामला हाईप्रोफाइल देखते हुए बांद्रा पुलिस ने तुरंत एक्शन दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. इस धमकी को शाहरुख खान को देने का मकसद क्या है इसका पता लगाया जा रहा है. मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है. वहां ये टीम मामले की जांच करेगी. बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान के लिए धमकीभरा कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हमें करोड़ों रुपये दें. नहीं तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा और फिर कॉल को काट दिया गया. आरोपी ने फोन बंद कर दिया है. उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश हो रही है. मुंबई पुलिस ने तुरंत ही इस मामले को दर्ज कर लिया था. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा लगाई गई है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. इस धमकी भारी कॉल के बाद इंडस्ट्री में इस बात को लेकर खौफ मचा हुआ है. सलमान खान से शाहरुख कुछ दिन पहले मिले भी थे और दोनों स्टार्स आसपास ही रहते हैं. पुलिस ने मन्नत के बाहर बैरिगेट लगाए हुए हैं. शाहरुख की सिक्योरिटी को बढ़ाया जाएगा. अभी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की मांग नहीं हुई है. बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ होते हैं. हो सकता है कि शाहरुख खान की सिक्योरिटी में भी इजाफा हो सकता है.  

पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद की बैठक संपन्न, भोपाल मंडल में नई नियुक्तियां

West Central Railway Employees Council meeting concluded, new appointments in Bhopal division भोपाल ! पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक भोपाल स्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बीएमएस की कार्यसमिति सदस्य वी. आर. सिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष ए. वी. एन., भोपाल मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, विकास दुबे, विवेक पुरोहित, अचला मिश्रा, बी. डी. मिश्रा और आशीष बिल्गिया सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भोपाल शाखा के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। ट्रेन मैनेजर दीपांश मिश्रा को भोपाल शाखा का सचिव नियुक्त किया गया, आनंद त्रिवेदी को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही श्री वी. एस. माली और विवेक पुरोहित को भोपाल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। आगामी मान्यता चुनाव के संदर्भ में परिषद के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग कर विजय प्राप्त करने का संकल्प लिया।

बगैर गारंटर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, कुछ गिरवी नहीं रखना होगा

नई दिल्ली  IIT-IIM समेत देश के बड़े संस्थानों में पढ़ाई करने में अब आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एक नई योजना ‘पीएम विद्यालक्ष्मी’ को मंजूरी दी गई। इसका मकसद होनहार छात्रों की आर्थिक मदद करना है। अभी एजुकेशन लोन में गारंटी पेश करने की शर्त छात्रों के लिए एक समस्या बनती है। इस नई योजना में ऐसी कोई शर्त नहीं है। कुछ गिरवी भी नहीं रखना होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस योजना के तहत देश के 1 लाख होनहार छात्रों के लिए 10 लाख तक का शिक्षा लोन दिया जाएगा, जिसमें रियायत भी दी जाएगी। लोन की बड़ी राशि की गारंटी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देगा। 7.5 लाख रुपये तक की लोन राशि पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी ताकि बैंकों को कवरेज का विस्तार करने में मदद मिल सके। जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये तक है और वे किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप का फायदा नहीं पा रहे हैं, उन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की ब्याज छूट भी मिलेगी। रैंकिंग फ्रेमवर्क नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओवरऑल रैंकिंग, कैटिगरी वाइज रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाने वाले सभी सरकारी, प्राइवेट और अन्य शिक्षा संस्थान इस योजना के दायरे में होंगे। रैंकिंग में 101-200 की लिस्ट में शामिल राज्य सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों और केंद्र सरकार के सभी संस्थानों को इसमें शामिल किया गया है। FCI होगा मजबूत केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का कामकाज बेहतर करने के लिए उसमें 10700 करोड़ रुपये की नई इक्विटी पूंजी डालने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘अनाज खरीद में FCI बड़ी भूमिका निभाता है। पिछले 10 वर्षों में अनाज की खरीदारी और एमएसपी में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते कामकाज से जुड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया।’ PM मोदी ने कहा कि यह फैसला किसानों को सहारा देगा।

स्वर्गीय पंकज उसरेठे को दी भाव भरी श्रद्धांजलि।

Heartfelt tribute to late Pankaj Usrethe. हरिप्रसाद गोहेआमला। । जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ एवं रक्तक्रान्ति के अग्रदूत रहे स्वर्गीय पंकज उसरेठे की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें समाजसेवियों,पशुप्रेमियों एवं युवावर्ग द्वारा भावभरी श्रद्धांजलि प्रदान की गई। अपने जीवनकाल में खून वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे स्वर्गीय पंकज का जीवन छोटा जरूर रहा परन्तु उनके द्वारा किये गए सेवाकार्यो और परोपकारी प्रयासो ने आमला में ही नही बल्कि जिलेभर में कई सारे आयाम रच दिए। उनके कार्यो की ही गूंज है जो तीन वर्ष बाद भी उनकी स्मृति को शहरवासी जीवंत रखे हुए है, इसका उदाहरण उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देखने को मिला,जहां शहर भर के समाजसेवी एकत्र हुए एवं स्वर्गीय पंकज को नम आंखों से याद किया। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे व सागर चौहान ने बताया कि जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ या यूं कहें आमला में समाजसेवा के आधार,पंकज उसरेठे को दुनिया से गए आज तीन वर्ष हो गए,पर इस बात को मानने को आज भी मन नही करता,ऐसा लगता है मानो पंकज आसपास ही कहीं है।अमित यादव व नितिन ठाकुर ने कहा कि वैसे दुनिया में एक मात्र चीज निश्चित है वो है मृत्यु, पर अनिश्चित है उसका समय, लेकिन पंकज भाई जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व वाले शख्स को यूं अचानक जाते हुए देखते है तो लगता है कि भगवान से भी गलती हो जाती है। श्रद्दांजलि सभा मे पंकज के व्यक्तित्व के बारे में बोलते हुए शिक्षक व समाजसेवी रामानंद बेले ने कहा कि यूं तो आज से तीन वर्ष पूर्व पंकज भाई का निधन नही हुआ था,अपितु सेवाभाव और समर्पण की एक पूरी धरोहर खत्म हो गई थी उस रोज…….शहर के जानेमाने एडवोकेट व समाजसेवी राजेन्द्र उपाध्याय जी ने स्वर्गीय पंकज को फरिश्ता बताया एवं उनके जीवनकाल को आदर्श जीवनकाल की संज्ञा भी उन्होंने दी। गोल्डी भाटिया,बंटी मिश्रा व यश कार्ले ने बताया कि हमें विश्वास है पंकज भाई हमारे आसपास ही कहीं है, उन्हें हम आज यही संदेश पहुँचाना चाहते है कि हम सब आपको बहुत मिस करते है पंकज भाई और हमे भरोसा है आप भी उस लोक से परोपकार और सेवा के कार्यो को निश्चित ही मिस करते होंगे। ज्ञात हो कि छोटी उम्र में ही स्वर्गीय पंकज उसरेठे जिस भाव व अपनत्व से सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते थे,वे अपने आप मे ही प्रतिमान है। उनके नेतृत्व में जनसेवा कल्याण समिति जिले भर में अग्रणी संस्था के रूप में पहचानी गई, रक्तक्रान्ति का जो जज्बा उनके प्रयासों से युवावर्ग में पहुँचा उसकी महक आज शहर में आयोजित होने वाले प्रत्येक रक्तदान शिविर में महसूस होती है, पशुओं के प्रति उनकी संवेदना उन्हें देवत्व के समतुल्य रखती थी,वहीं जरूरतमंद या बीमारों की सेवा करना उनकी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा था।

एमवाय, सीएआर-टी थैरेपी से ब्ल्ड कैंसर का उपचार करने वाला देश का पहला अस्पताल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने के लिए सतत प्रयासरत है। इम्यूनोथेरैपी जैसी उन्नत तकनीक का एमवाय अस्पताल में शुभारंभ इस दिशा में एक मील का पत्थर है। यह पहल उन मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिनके इलाज में पारंपरिक पद्धतियाँ कारगर नहीं रही हैं। यह कदम चिकित्सा के क्षेत्र में न केवल इंदौर बल्कि पूरे प्रदेश की पहचान को एक नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिकतम चिकित्सकीय तकनीकों और सेवाओं से युक्त कर मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख चिकित्सा हब बनाया जाये। मध्यप्रदेश का एमवायएच (महाराजा यशवंतराव अस्पताल) इन्दौर देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए उन्नत सीएआर-टी थेरेपी शुरू की गई है। यह सुविधा राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने और उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सीएआर-टी कोशिकाएं ट्यूमर कोशिकाओं को प्रभावी ढंग से करती हैं समाप्त एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर्स (सीएआर) नामक तकनीक बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद भी लाभ नहीं मिलने वाले मरीजों के लिए कारगर साबित हो सकती है। सीएआर-टी थेरेपी की प्रक्रिया के लिए पहले मरीज का रक्त सैंपल ले लिया गया है। इसके तहत बी-सेल एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (ALL) से पीड़ित मरीज की श्वेत रक्त कोशिकाओं को एफरेसिस मशीन द्वारा एकत्रित किया जाता है। इसके बाद, इन कोशिकाओं को आनुवंशिक रूप से संशोधित किया जाएगा ताकि ये विशेष काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर्स (सीएआर) ला सकें, जो कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। संशोधित सीएआर-टी कोशिकाओं को मरीज में प्रत्यारोपित करने के बाद, ये ट्यूमर कोशिकाओं को प्रभावी ढंग से समाप्त करती हैं। एमवायएच में इस सुविधा की शुरुआत के साथ ही देश में शासकीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला एमवायएच पहला अस्पताल बन गया है। यहां पर इम्यूनोथेरैपी का खर्च लगभग 30 लाख रुपये है, जो कि अमेरिका में इसी तकनीक के लिए लगने वाले लगभग 4 करोड़ रुपये की तुलना में बेहद कम है। इस अत्याधुनिक चिकित्सा प्रक्रिया को संयुक्त रूप से आईआईटी मुंबई और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा विकसित किया गया है। भारत में यह तकनीक नई है। अभी तक इसके तहत लगभग 150 मरीजों का इलाज हुआ है। इंदौर के इस अस्पताल में 20 नवंबर को इस प्रक्रिया के माध्यम से पहले मरीज का इलाज किया जाएगा। इसके पहले, कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए इंदौर में कीमोथेरैपी, रेडिएशन थेरैपी, सर्जरी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं। अब इम्यूनोथेरैपी के जुड़ जाने से इन मरीजों के लिए उपचार के विकल्प और विस्तृत हो गए हैं। इम्यूनोथेरैपी (सीएआर टी सेल) कैसे करती है कार्य इस तकनीक में मुख्यतः टी कोशिकाओं को आनुवंशिक रूप से संशोधित किया जाता है, जिससे ये कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर नष्ट कर सकें। सामान्यतः श्वेत रक्त कोशिकाओं के दो प्रकार होते हैं: बी और टी कोशिकाएं। इम्यूनोथेरैपी में टी कोशिकाओं को श्वेत रक्त कोशिकाओं से अलग करके, आनुवंशिक संशोधन किया जाता है। इसके लिए वायरल वैक्टर की मदद ली जाती है ताकि टी-कोशिकाएं अपनी सतह पर काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर्स (सीएआर) स्थापित कर सकें। इन रिसेप्टर्स की विशेषता होती है कि वे कैंसर कोशिकाओं की सतह पर उपस्थित विशेष प्रोटीन को पहचान सकते हैं और उन पर हमला कर सकते हैं। थेरैपी के बाद मरीज को एक से दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है ताकि उसकी स्थिति पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा सके।

साध्वी Pragya Thakur की बढ़ी मुश्किलें, जारी हो गया वारंट, कहा कि जिंदा रहूंगी तो कोर्ट जरूर आऊंगी

भोपाल  मालेगांव ब्लास्ट मामले में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वारंट मिला है। एनआईए कोर्ट ने उन्हें 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। पूर्व में भी साध्वी प्रज्ञा कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं। कोर्ट से वारंट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर साध्वी प्रज्ञा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दिख रही है कि साध्वी प्रज्ञा बीमार हैं। कोर्ट में रहना जरूरी कोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही एनआईए कोर्ट ने कहा कि इस केस में आखिरी बहस चल रही है। ऐसे में प्रज्ञा ठाकुर का कोर्ट में मौजूद रहना ज़रूरी है। हालांकि, प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि अगर वो जिंदा रहीं तो कोर्ट जरूर जाएंगी। वारंट जारी किया मुंबई की स्पेशल NIA कोर्ट 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आखिरी बहस कर रही है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मौजूद रहना बेहद जरूरी है। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट नहीं पहुंच रही थीं, जिसके चलते स्पेशल जज एके लाहौती ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। अपनी हाल बताया इस बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस_का_टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गया। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन. एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें साफ सूजन दिख रहा है। साध्वी प्रज्ञा भोपाल से सांसद रही हैं। अपने बयानों से वह कई बार पार्टी को मुश्किल में डालती रही हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी वह दूर रहती हैं। मालेगांव विस्फोट में साध्वी को बनाया गया था आरोपी 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव शहर के नासिक शहर में एक मोटरसाइकिल पर रखे विस्फोटक उपकरण के फटने से 6 लोग मारे गए और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम आरोपियों में शामिल था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बार-बार दावा करती रही हैं कि कस्टडी के दौरान उन पर काफी अत्याचार हुआ। तभी से वो फिजिकली ठीक नहीं रही हैं। इसके लिए वो कांग्रेस की सरकार और एटीएस की प्रताड़ना को जिम्मेदार मानती रही हैं। NIA कोर्ट ने प्रज्ञा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया साध्वी प्रज्ञा ने कुछ समय पहले अपनी खराब हेल्थ के चलते 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट मामले में अदालत में उनकी उपस्थिति से छूट के लिए आवेदन दायर किया था। अदालत ने सिर्फ मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें छूट भी दी थी। हालांकि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने साध्वी प्रज्ञा को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के सिलसिले में जमानती वारंट जारी किया है। मामले में आरोपी ठाकुर अदालत की कार्यवाही के लिए उपस्थित नहीं हुईं, जिसके बाद अदालत ने उनकी उपस्थिति की मांग की। वारंट 13 नवंबर तक ‘वापस करने योग्य’ है, जिसका अर्थ है कि वारंट रद्द करने के लिए ठाकुर को उस तिथि तक अदालत में उपस्थित होना चाहिए।  

देवास : जवाहर चौक सुपर मार्केट में देर रात लगी भीषण आग

देवास  देवास के जवाहर चौक स्थित सुपर मार्केट में देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में मार्केट के अंदर स्थित कपड़े की करीब 8-10 दुकाने चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम और बैंक नोट प्रेस की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 से 12 गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के चलते कपड़े की 3 दुकानों में सबकुछ जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग के चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय खाद निगम में 10,700 करोड़ रुपए की इक्विटी डालने को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2024-25 में “वेज एंड मीन्स’’ एडवांस को इक्विटी में परिवर्तित कर भारतीय खाद निगम में 10,700 करोड़ रुपए की इक्विटी डालने को मंजूरी देने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसान-कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया जाना अभिनंदनीय- वंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये निर्णय एक ओर कृषि क्षेत्र को सशक्त करेगा, वहीं किसानों के कल्याण के लिए नए युग की नींव रखेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान सम्मान निधि, सस्ते खाद, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और श्रीअन्न जैसे किसान समृद्धि के विभिन्न निर्णयों के क्रम में इस सौगात के लिए प्रदेश के समस्त किसानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।  

मुख्यमंत्री उज्जैन में छठ पर्व कार्यक्रम में 08 नवंबर को सुबह वर्चुअली होंगे शामिल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का  रात्री को उज्जैन मिथिलांचल विकास समिति द्वारा छठ पर्व पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निमंत्रण स्वीकार कर कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छठ पर्व का आयोजन 08 नवंबर को प्रातः 07:30 पर विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विक्रम सरोवर में किया जा रहा है। छठ पर्व पर होनेवाली सूर्य देवता की उपासना एवं पूजा-अर्चना में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।  

आईडीबीआई बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली बैंक में सरकारी नौकरी की पाने की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आईडीबीआई बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव (सेल्स एन्ड ऑपरेशन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 7 नवंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कल से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 नवंबर तय की गई है। क्या है योग्यता आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर/ आईटी का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अक्टूबर 1999 से पहले एवं 1 अक्टूबर 2004 के बाद न हुआ हो। आरक्षितफ श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड कर दें। अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।  

रेलवे का बड़ा तोहफा : साउथ के फेमस मंदिरों के कम दाम में कराएगा दर्शन

इंदौर भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश के इंदौर से आगामी 16 दिसंबर को दक्षिण दर्शन यात्रा की शुरुआत करने जा रहा है। यह पूरी यात्रा 9 रात और 10 दिनों के लिए होगी। जिसमें रेलवे की तरफ से दक्षिण के सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस दौरान यात्रियों के ठहरने खाने-पीने और दर्शन के लिए आने जाने की व्यवस्थाएं भी रेलवे की तरफ से ही कराई जाएगी। आइए जानते है इसका किराया कितना होगा… यह यात्रा इंदौर से शुरू होकर इंदौर में ही खत्म होगी। इस यात्रा के लिए ट्रेन में विशेष सर्व सुविधा युक्त एलएचबी कोच लगाए गए है। यात्रा तीन श्रेणियों में यात्रियों को सुविधा प्राप्त प्रदान करेगी। प्रथम श्रेणी स्लीपर क्लास में 18 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के मान से यह पूरी यात्रा करवाई जाएगी। थर्ड एसी श्रेणी के लिए 29 हजार 500 और सेकंड एसी श्रेणी के लिए 39 हजार प्रति व्यक्ति का पैकेज रेलवे के द्वारा तय किया गया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत इंदौर से होगी। इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे। इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम के मशहूर मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्री इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet