LATEST NEWS

ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, पुडुचेरी में 17 से 20 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित 40वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ताइक्वांडो अकादमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक जीते। इस जीत में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। खास बात यह है कि 7 साल के लंबे अंतराल के बाद मध्यप्रदेश ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया और पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रहे। खिलाड़ी आदित्य प्रजापति ने स्वर्ण एवं हरमन सिंह गिल ने रजत और अफज़ल अली, रागिनी मौर्य, लक्ष्य शर्मा, शिवानी मालवीय ने कांस्य पदक हालिस किया। इस शानदार प्रदर्शन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह जीत उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मैं सभी खिलाड़ियों को तहे दिल से शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करेंगे।” सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी, भोपाल के हैं और मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और सहायक प्रशिक्षक अर्जुन रावत के मार्गदर्शन में अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा, अकादमी के 9 खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेल 2025, उत्तराखंड के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं, जो ताइक्वांडो में उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।  

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल पहुंचे रवि परमार, प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया की पूरी

भोपाल एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष और नर्सिंग घोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार ने आज मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) पहुंच कर एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की यह कदम हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया , जिसमें परमार को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी , भले ही उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित आपराधिक मामले दर्ज थे । फॉर्म के लिए आवेदन करने के बाद रवि परमार ने कहा , “मैं माननीय उच्च न्यायालय का आभारी हूं जिसने मेरे शिक्षा के अधिकार की रक्षा की आज का दिन मेरे लिए और उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” वहीं, रवि परमार ने अपने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके पक्ष को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखा मैं अपने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी मेहनत और प्रयासों से मुझे न्याय मिला । हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2024 को रवि परमार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी थी, जिसके तहत उन्होंने फिजिकल फॉर्म जमा कर अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। रवि परमार ने यह भी कहा कि वे छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे ।  

MP में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 18 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आपके जिले का हाल

भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड (Pink Winter) ने दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल (Bhopal) में दिनभर तेज धूप के बावजूद रात का तापमान गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होने लगा है। पचमढ़ी (Pachmarhi) में तो रात का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। तापमान में भारी अंतर मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior) सहित अन्य जिलों में दिन में तेज धूप रहती है, जबकि रात के तापमान में तेज गिरावट हो रही है। यह अंतर खासतौर पर पर्वतीय और जंगल से घिरे इलाकों में ज्यादा महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। ट्रफ (Trough) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सिस्टम के प्रभाव से भोपाल, नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल (Betul), हरदा (Harda), बुरहानपुर (Burhanpur) और खरगोन (Khargone) में हल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अंतर देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान शनिवार को पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठंड की शुरुआत हो चुकी है। खजुराहो में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस जहां एक ओर ठंड का असर दिख रहा है, वहीं खजुराहो (Khajuraho) में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना (Guna) में 36.2 डिग्री, रीवा (Rewa) और सतना (Satna) में 35.6 डिग्री, तथा ग्वालियर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने नीमच (Neemuch), धार (Dhar), बड़वानी (Barwani), खरगोन, खंडवा (Khandwa) और बुरहानपुर में सोमवार-मंगलवार की रात को बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा।

इंदौर ने जल संरक्षण-संवर्धन के लिए चौथी बार राष्ट्रीय जल पुरूस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर को एक और राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। फिफ्थ नेशनल वाटर अवॉर्ड में इंदौर जिला वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहा है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिला कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन को यह पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब है कि इंदौर को वर्ष 2018 व 2022 में पश्चिम जोन में प्रथम स्थान का पुरस्कार मिला था। वहीं वर्ष 2023 में बेस्ट नगरीय निकाय श्रेणी में इंदौर को दूसरा स्थान मिला था। चौथा अवार्ड लेते ही पांचवें की तैयारी में जुटा इंदौर     चौथी बार वाटर अवार्ड लेने के साथ ही इंदौर ने पांचवीं बार भी पुरस्कार लेने की तैयारी कर ली। जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन के मुताबिक अब जिले की सभी नदियों, तालाब व कुओं की जीआईएस मैपिंग की जाएगी।     इसके माध्यम से जलाशयों की सतत निगरानी कर जल संरक्षण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में भूजल पुनर्भरण की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी शहरी क्षेत्र में जहां एक लाख घरों में जल पुनर्भरण इकाइयां लगाई गईं, अगले एक वर्ष में दो से तीन लाख घरों में यह इकाइयां लगाई जाएंगी।     इसके अलावा जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाया जाएगा। कान्ह व सरस्वती नदियों के कैचमेंट एरिया को बढ़ाने के साथ इन नदियों के पानी को किसी नए तालाब में ले जाकर सहेजने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। भोपाल: अमृत -2 मिशन अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन पर कार्यशाला शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण विषय पर मंगलवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अमृत परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण परिसर स्थित (एप्को) भोपाल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण पर विचार करना है। कार्यशाला में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में 418 नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।  

ग्वालियर में बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपहरण, पड़ोसी की नजर पड़ी तो दबोचा

ग्वालियर घटना लोहिया बाजार में देर रात की है। बताया गया कि लोहिया बाजार में पीपल वाली गली थोराट की गोठ में रहने वाले टैक्सी ऑपरेटर की तीन साल की बच्ची रात को दरवाजे पर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो बच्ची के घर के पड़ोस में स्थित दुकान पर बैठे कल्लू ने बताया कि उसने बच्ची को थोड़ी देर पहले पास में ही स्थित किराने की दुकान पर देखा था। कल्लू को सन्देह भी हुआ था तो उसने पूछताछ भी की थी। युवक बच्ची को किराना दुकान से टॉफी दिला रहा था। इस पर कल्लू ने उसे टोका तो युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाकर घर छोड़ने की बात कही थी। उसके बाद युवक बच्ची को उसके घर की तरफ ले जाते हुए भी गया, लेकिन बाद में चकमा देकर पतली गली से बच्ची को लेकर निकल गया। जब बच्ची की तलाश शुरू हुई तो कल्लू ने युवक का हुलिया बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कल्लू को साथ लेकर युवक आरोपी की तलाश में जुट गए। सूचना जब अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में दो और टीमों ने सर्चिंग शुरू की। कल्लू और वेदराम की टीम ने आरोपी को बच्ची को ले जाते अस्पताल रोड पर अंधेरे में दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम राधे उर्फ सचिन पुत्र ओम प्रकाश निवासी नाका चंद्रवदनी बताया। आरोपी पल्लेदारी का काम करता है।

जन्मदिन पर यादव ने दीं शाह को शुभकामनाएं

भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘मां भारती के परम वैभव के लिए समर्पित एवं संकल्पित, आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश के विकास, संगठन की सुदृढ़ता एवं जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणादायक है। बाबा महाकाल जी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता प्रदान करें।’  

राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई। वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। वापस लौटीं तो उन्हें घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने घर की नौकरानी और उसके स्वजनों पर चोरी करने का संदेह जताया है। पूर्व विधायक की शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। खेती और मकान निर्माण के थे रुपये कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पूर्व विधायक सविता दीवान अपने परिवार के साथ रिवेरा टाउन फेस-2 में रहती हैं। उनके पति आरडी शर्मा अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। उनका भी निजी काम के चलते नर्मदापुरम जिले में आना-जाना रहता है। उन्होंने घर के काम के लिए कुछ समय पहले तनु शर्मा नामक महिला को रखा था। वह उनके घर खाना बनाने एवं वर्तन धोने का काम करती है। 11 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। इस दौरान घर का ताला बंद करके एक चाबी खुद रखी और दूसरी घर में काम करने वाली तनु शर्मा को दे दी थी। जब वह वापस 19 अक्टूबर को पहुंचे तो उन्हें घर में ब्रीफकेस में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। ये रुपये खेती के और नर्मदापुरम के मकान के निर्माण कार्य के थे। घर में नहीं लगे सीसीटीवी पुलिस का कहना है घर का ताला व कोई दरवाजा टूटा नहीं है। सिर्फ तनु ही घर में काम करने आती थी। ऐसे में संदेह के आधार पर तनु शर्मा, उसकी बहन पलक शर्मा और तनु के पति से पूछताछ की जा रही है है। सविता दीवान के घर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस टाउनशिप के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। चोरों के निशाने पर पॉश इलाके इस घटना का गंभीर पहलू यह है कि चोरी की यह वारदात जिस सोसायटी में हुई है, वह शहर की सबसे सुरक्षित इलाकों में मानी जाती है। पिछले दिनों वीवीआईपी एरिया चार इमली में भी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी की वारदात हुई थी। ऐसे में चोरों से न तो राजधानी के रिहायशी इलाके सुरक्षित हैं और न ही नेताओं-मंत्रियों के बंगले।

मध्यप्रदेश में1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के रहने-खाने की व्यवस्था…

भोपाल मोहन सरकार ने आज कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में एमपी सरकार ने दिवाली से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बैठक में लिए गए सभी फैसलों की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिसंबर 2024 तक प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यात्री सिर्फ 999 रुपए में रीवा से भोपाल के लिए उड़ान भर सकेंगे। बता दें कि हाल ही में नरेंद्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। यह प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है। दूरस्थ गांवों के जिलों को बदलने का फैसला उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आगे कहा कि कैबिनेट की बैठक में दूरस्थ गांवों के जिलों को बदलने के फैसले लिए गए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के सुझावों पर ही फैसले लिए जाएंगे। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि बैठक में प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को लेकर भी चर्चा हुई। आयोग नवंबर से पूरे प्रदेश का दौरा करेगा। तहसील, विकासखंड, जिला, संभाग स्तर पर दौरे किए जाएंगे। आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। दूरस्थ क्षेत्रों को नजदीकी जिलों में शामिल करने के सुझाव लिए जाएंगे। फीडबैक लेने का काम चार से छह महीने तक जारी रहेगा। सिंहस्थ को लेकर भी बड़ा फैसला डिप्टी सीएम ने बताया कि शस्त्र पूजन के बाद जिले के प्रभारी मंत्री गोवर्धन पूजा में भी शामिल होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में निर्देश दिए हैं। सभी मंत्री गौशाला का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा सरकार ने उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। सिंहस्थ अखाड़े और संतों के लिए प्लॉटिंग करके आश्रम बनाए जाएंगे। हर अखाड़े को 5 बीघा जमीन दी जाएगी। आवासीय और व्यावसायिक काम पर रोक रहेगी। जमीन पर सिर्फ धार्मिक उद्देश्यों के लिए काम होगा। कैबिनेट की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के फैसले लिए गए। राज्य सरकार के इस फैसले से 12,670 आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 476 पर्यवेक्षक के पद भी भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में भी 7,900 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पीड़िता को 10 लाख रुपए की सहायता मोहन सरकार ने POCSO के लिए बड़ा फैसला लिया है। अगर 18 साल से कम उम्र की कोई पीड़िता गर्भवती होती है तो सरकार उसकी पहचान कर उसे 10 लाख रुपए की सहायता देगी। इसे राज्य के हर जिले में लागू किया जाएगा। वहीं मोहन कैबिनेट ने यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रिटायरमेंट पर उन्हें सातवां वेतनमान देने का फैसला किया है। कैबिनेट में फैसला लिया गया कि 2016 से अब तक रिटायर हुए सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। एक लाख पदों में स्वास्थ्य विभाग के 7900 पद शामिल कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, एक लाख पदों को भरने के फैसले में स्वास्थ्य विभाग के भी 7900 पद शामिल हैं। ये पद तीन नए जिलों में जिला अस्पताल खोलने और 454 चिकित्सा संस्थाओं में रिक्त पदों की भर्ती के लिए तय किए गए हैं। डिप्टी सीएम शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट में मुख्यमंत्री यादव के उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर किए गए फैसले का समर्थन किया गया है। सिंहस्थ के लिए भव्य तैयारियां हो रही हैं। उज्जैन विकास प्राधिकरण रोड, नाली बनाएगा। हर अखाड़े को पांच बीघा जमीन दी जाएगी। जिसमें तीन बीघा में ही निर्माण होगा। 12670 आंगनवाड़ी को मंजूरी, नए पद भी भरेंगे डिप्टी सीएम ने बताया कि कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश की 12670 मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी में उन्नयन को मंजूरी दी गई है। मिनी आंगनवाड़ी में सहायिका नहीं होती है। इसका उन्नयन होने के बाद अब इन आंगनवाड़ी केंद्रों में 12670 सहायक और 476 सुपरवाइजर के पद स्वीकृत किए गए हैं। इस पर 213 करोड़ का वार्षिक खर्च आएगा। इसमें 179 करोड़ राज्य सरकार देगी और 34 करोड़ केंद्र सरकार देगी। नवंबर से तेज होगा पुनर्गठन आयोग का काम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मार्च 2024 में प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का प्रस्ताव किया गया था। इस क्रम में प्रदेश के संभाग, उप संभाग, जिले, तहसील, विकासखंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। इसके लिए आम जन व जनप्रतिनिधि अपने सुझाव, आवेदन और अभ्यावेदन के रूप में पुनर्गठन आयोग को प्रस्तुत कर सकेंगे। पुनर्गठन आयोग द्वारा आवेदनों पर विचार के बाद राज्य शासन को अनुशंसा की जाएगी। नगरीय क्षेत्र की सीमाओं के प्रस्ताव भी आयोग को आवेदन तथा अभ्यावेदन के माध्यम से दिए जा सकेंगे। आयोग नवंबर माह से विभिन्न संभाग में दौरा प्रारंभ करेगा। आवेदन अभ्यावेदन के लिए 4 से 6 माह तक का समय रहेगा। रिलायंस, हिंडाल्को, पतंजलि के आएंगे निवेश डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि रीवा में कल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रहा है। रीवा में सीमेंट, पावर, सोलर एनर्जी और पर्यटन क्षेत्र में वृहद संभावनाएं हैं। रीवा एयरपोर्ट के परिचालन को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। यहां से चलने वाले विमान का प्रति यात्री किराया रेलवे के एसी थ्री-टीयर के किराए से कम है। कॉन्क्लेव के लिए 4 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रिलायंस, हिंडाल्को, पतंजलि, डालमिया ग्रुप समेत सीमेंट ग्रुप के अन्य बड़े उद्योगपति आ रहे हैं, जो यहां निवेश करेंगे। इसके पहले भोपाल में हुई माइनिंग कॉन्क्लेव का भी अच्छा रिस्पांस रहा है। यहां 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश आए। MSP पर सोयाबीन खरीदेगी सरकार हाल ही में मोहन सरकार ने MSP पर सोयाबीन खरीदने का फैसला किया था। राज्य में सोयाबीन उपार्जन 25 अक्टूबर से शुरू होना है। इसके लिए 3 लाख 44 हजार किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

खमरिया की आयुध निर्माणी खमरिया में भीषण हादसा… बिल्डिंग नंबर 200 में ब्लास्ट, 13 घायलों , दो की मौत

जबलपुर जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्‍लास्‍ट हुआ उस वक्‍त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है।मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में जबरदस्त धमाका हुआ है। जिले के खमरिया में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एफ 6 सेक्शन में यह धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की खबर आ रही है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका चिकित्‍सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है उनके नाम है श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में ब्लास्ट हुआ है जिसमें प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें जबलपुर के महाकौशल हॉस्पिटल ले जाया गया है। फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई।  जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार की सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्‍लास्‍ट हुआ उस वक्‍त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है। कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका चिकित्‍सकों ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाले फैजान ने HC के आदेश पर थाने पहुंचकर 21 बार दी तिरंगे को सलामी

जबलपुर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी फैजान ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए 21 बार सलामी दी। आरोपी फैजान को मिसरोद थाने में पुलिस की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। फैजान ने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और अब वह पूरी जिंदगी भारत माता की जय के नारे लगाएगा। मिसरोद थाने के टीआई मनीष राज भदोरिया ने कहा की कोर्ट के निर्देश के चलते आरोपी फैजान से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई है। हर पहले और चौथे मंगलवार को आरोपी यहां पर आएगा। रील बनाने के जोश में उसने यह गलती की है। जिसकी उसको सजा मिल रही है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रील बनाने में जाने अनजाने वो देश विरोधी कोई कृत्य ना करें। जानकारी के अनुसार, जबलपुर हाई कोर्ट ने आरोपी फैजान को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को तिरंगे को सलामी देगा। कोर्ट ने कहा कि फैजान को भोपाल के मिसरोद थाने में महीने में दो बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी। जिस वक्त वह सलामी देगा उस वक्त 21 बार भारत माता की जय का नारा भी लगाएगा। बता दे, जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल ने कहा कि ये शर्तें फैजान में जिम्मेदारी की भावना और देश के प्रति गर्व पैदा करने के लिए रखी गई हैं। कोर्ट ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि ये भी देखा जाए कि युवक राष्ट्रीय ध्वज और नारे के संबंध में जमानत की शर्तों को पूरा कर रहा है या नहीं। जानेंं क्या है पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक ढाबे के बाहर फैजान नाम के युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इस दौरान एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें युवक कह रहा था कि पाकिस्तान जिंदाबाद। इस वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे समझाने गए तो वह उनसे मारपीट करने लगा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर मिसरोद थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने धारा 153 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

मनावर धार जिले में दो युवकों के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा गया। दोनों पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे।मामला तारापुर गांव का है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया, तब्बू उर्फ ताहिर पर आरोप है कि 14 अक्टूबर की रात तारापुर में वह महिला के घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। उसका साथी सलमान बाहर पहरा दे रहा था। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। दोनों युवकों को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहे सलमान और तब्बू उर्फ ताहिर पगारा धरमपुरी के रहने वाले हैं। जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया पीड़िता के ससुर ने बताया, 14 अक्टूबर को बेटा धार कोर्ट में पेशी पर गया था। बहू दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात करीब 8 बजे लाइट चली गई। तभी ताहिर और सलमान महिला के घर पहुंचे। ताहिर ने उससे पीने के लिए पानी मांगा और घर में घुस गए। बहू को जान से मारने धमकी देकर एक आरोपी ने रेप किया। बहू की पीठ, दाहिने गाल पर और बाएं हाथ की कोहनी पर गंभीर चोट आई है। वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया, 15 अक्टूबर को पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। उन्हें जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ताहिर की मां ने साजिश का आरोप लगाया आरोपी ताहिर की मां का आरोप है कि पीड़ित और उसके परिजनों ने साजिश के तहत दोनों युवकों को बुलाया। उनके मोबाइल और पैसे लूट लिए। बाइक भी रख ली। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उन्हें नग्न कर पीटा।  

उज्जैन में युवक पर चाकू से ताबातोड़ वार कर हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

उज्जैन महाकाल नगरी उज्जैन में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिदपुर थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रात 8.30 से 9 बजे के बीच एक युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। युवक पर चाकू से हमला किया गया था, उस का गला काट दिया था और शरीर पर भी चाकू के कई घाव थे। उसका उपचार किया जा रहा था कि तभी उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल रामलीला मैदान 12 पत्थर पहुंच गई थी। वहीं एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां मृतक का नाम बबलू उर्फ अब्दुल शेख निवासी केसरपुरा रामलीला मैदान होना सामने आया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वालों में 3 से 4 आरोपियों के शामिल होने का पता चला है। जिनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन कुछ बता पाने की हालत में नहीं थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने पर ही हत्या का कारण सामने आ पायेगा। दो आरोपी राउंडअप दो कि चल रही तलाश सोर्स बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने सलमान और सोहेल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है। सोर्स का यह भी कहना है कि छेड़छाड़ के विवाद में यह हमला किया गया था, जिसमें बबलू उर्फ अब्दुल शेख की जान चली गई।

सलमान खान नहीं होंगे अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा

रोहित सैमुअल की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ अगले महीने सुपरस्टार में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में स्टार्स की फौज है, जिसमें चुलबुल पैजेंड यानि सलमान खान भी शामिल थे। उनके कैमियो रोल की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन अब चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा बिंदुओं से अब भाईजान इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे! बॉलीवुड की सुपरस्टार रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अब सिंघम अगेन फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। सलमान ने ये फैसला लगातार मिल रहे जान से मारने की धमकियों के बीच लिया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। मुंबई में हुई थी शूटिंग, बाबा की हत्या के कारण हुई थी शूटिंग इसके बाद रोहित और अजय ने फिल्मी बातचीत की और महसूस किया कि इस विवाद के बीच सलमान खान से शूटिंग करने का मौका असंवेदनशील होगा। फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी है, इसलिए उन्होंने सलमान की गैर मौजूदगी में ही इसे सीबीएफसी में सबमिट करने का फैसला किया है।’ हालाँकि, सूत्र ने बताया कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में चुलबुल पेंडेज़ का बैकशॉट भी हो सकता है। हालाँकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है। बाजीराव सिंघम के साथ होते हैं चुलबुल पैंडे! सलमान खान ने ‘चुलबुल पैजेंड’ का किरदार ‘दबंग’ फिल्म और इसके सीक्वल में डाला है। उनका स्टाइल और स्वैग प्रेमी को बहुत पसंद है। ‘सिंघम अगेन’ फिल्म कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें सभी स्टार पुलिस के रोल में हैं। अजय अपनी बाजीराव सिंघम का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका को ‘लेडी सिंघम’ बनी हुई हैं। ‘सिंबा’ के इंस्पेक्टर भालेराव यानरावण सिंह, ‘सूर्यवंशी’ के वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में चुलबुल पैंडेस को भी कैमियो रोल के लिए लाना चाहते थे। बाबा की हत्या के बाद 12 अक्टूबर को बाबा की हत्या कर दी गई। इसके जिम्मेदार वन्यजीव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली। सलमान के करीबी रहने वाले लोगों को भी मिली आग। इस हमले के बाद सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब उनकी किताब में शेरा के साथ 40 गार्ड और Y+ के कमांडो तक शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समग्र विकास से सभी की खुशहाली के द्वार खुलेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन की पहचान साधु-संतों से है। उज्जैन में हरिद्वार के तर्ज पर साधु-संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि को स्थायी आश्रम बनाने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक 12 वर्षों में एक बार होने वाला सिहंस्थ का आयोजन वर्ष 2028 में किया जाएगा। साधु-संतों को उज्जैन में आने, ठहरने, कथा, भागवत इत्यादि अन्य आयोजन के लिए पर्याप्त रूप से भूमि-भूखंड की आवश्यकता पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा साधु-संतों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थायी आश्रम बनाए जाने की योजना बनाई गई हैं। निजी होटल्स में साधु-संतों और श्रद्धालुओं को इस प्रकार के आयोजनों के लिए चुनौतियां आती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मेला कार्यालय, उज्जैन के ऑडिटोरियम में सिंहस्थ के संबंध में पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरिद्वार में जिस प्रकार साधु-संतों के अच्छे आश्रम बने हुए हैं, उसी प्रकार उज्जैन में भी साधु-संतों के स्थायी आश्रम बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से योजना को आकार दिया जाएगा। सिंहस्थ के दृष्टिगत सड़क, बिजली, पेयजल, जल-निकासी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के लिए भी स्थायी अधोसंरचना का निर्माण भी होगा, जिससे अस्थायी निर्माण से होने वाली समस्याएं निर्मित न हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरिद्वार की तरह उज्जैन को धार्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए सभी जन-प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य-योजना तैयार की गई है। सुगम यातायात के दृष्टिगत फोर-लेन, सिक्स-लेन और ब्रिज जैसे स्थायी अधोसंरचना विकास के कार्य किए जाएंगे। सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ साधु-संतों के लिए आश्रम निर्माण के कार्य समानांतर रूप से होंगे। समाज के इच्छुक सनातन धर्मावलंबियों के माध्यम से अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, आश्रम, चिकित्सा केंद्र, आयुर्वेद केंद्र आदि सार्वजनिक गतिविधियों के संचालन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन सहित प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। समग्र विकास से सभी की खुशहाली के द्वार खुलेंगे। सभी देव-स्थानों के आसपास हमारे धर्माचार्य आ जाए यह हमारी प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर को ही आश्रम निर्माण के लिए अनुमति इस प्रकार दी जाएगी कि एक हेक्टेयर के भूखंड पर 25 प्रतिशत पर ही भवन का निर्माण किया जा सकेगा। शेष 75 प्रतिशत भूखंड खुला रहेगा, जिसमें पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त खुला स्थान रहे। आवासीय और कमर्शियल उपयोग के लिए इस प्रकार की अनुमति नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल महालोक बनने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। निरंतर धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी रहता है, जो कि इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन-इंदौर सिक्स-लेन कार्य की टेंडर प्रक्रिया हो गई है। वहीं उज्जैन- जावरा ग्रीन फील्ड फोर-लेन मार्ग का शीघ्र भूमि-पूजन किया जाएगा। इस वृहद् योजना में इंदौर, उज्जैन, धार, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर आदि को विकसित किया जाएगा। उज्जैन के धार्मिक मूल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन संचालन की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी गई है। इसी के साथ उज्जैन, देवास, फतेहाबाद, इंदौर को जोड़ते हुए सर्किल वंदे मेट्रो ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा। इसकी गति मेट्रो ट्रेन की तुलना में अधिक होगी। रेल रूट के साथ उज्जैन के सभी मार्गों का भी सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उज्जैन से निकलने वाले सभी मार्ग फोर-लेन किए जाएंगे। वर्तमान एयर-स्ट्रिप का भी उन्नयन कर टेक्निकल रूप से एयरपोर्ट बनाया जायेगा, जिससे 12 महीने हवाई यातायात सुविधा भी उज्जैन को मिल सके।  

अनूप जलोटा बोले ‘बिश्नोई समाज से माफी मांग लें सलमान खान’

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर काले हिरण शिकार मामले में सवालों के घेरे में आ गए हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ चल रहे विवाद की वजह से एक्टर मुश्किल में हैं. अब गायक अनूप जलोटा ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है, उनका कहना है कि सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए, जिससे ये मामला रफा दफा हो सके. अनूप जलोटा की रिक्वेस्ट सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, इतना ही नहीं उनके घर पर भी गोलियां बरसाई जा चुकी हैं. इसके बाद से उनकी सिक्योरिटी हद से ज्यादा टाइट कर दी गई है. इन हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली. हाल ही में एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के भी तार सलमान खान से जोड़े गए. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कहा गया कि सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाएं और काले हिरण को मारने के लिए माफी मांगे. गैंगस्टर की इस डिमांड और सलमान को मुश्किल में देख सिंगर अनूप जलोटा ने एक रिक्वेस्ट की है. एबीपी न्यूज से अनूप ने कहा- मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये समय इस बात पर विचार करने का नहीं है कि किसने मारा और किसने नहीं…. आपको ये समझना चाहिए कि सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी कथित तौर पर इसी वजह से हत्या की गई थी. अब, ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए. गलती किसने की सोचने का समय नहीं “मैं सलमान से एक छोटा सा अनुरोध करना चाहता हूं कि वो मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांगे और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें. मुझे यकीन है कि वो उनकी माफी स्वीकार करेंगे. सलमान को जाना चाहिए और फिर एक सुरक्षित जीवन जीना चाहिए. ये मामले को जटिल बनाने का समय नहीं है. चाहे उन्होंने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए. झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा.” बता दें, सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 से शुरू हुआ. जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी. तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं. शिकार की ये घटना राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जब लॉरेंस बिश्नोई उर्फ ​​बलकरन बरार पांच साल का था. इस इंसीडेंट ने बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया, जो काले हिरण को पूजते हैं, उसका सम्मान करते हैं. सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी थे और उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया था.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet