LATEST NEWS

मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मान्य ई-कार्ड, चार्ज हटाने के लिए परिवहन विभाग ने भेजा प्रस्ताव, ई-कार्ड पर परिवहन विभाग 200 रुपये वसूल रहा

 ग्वालियर  मध्य प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) और वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड बनानी वाली कंपनी के हटने के बाद व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया। इस बीच, ई-कार्ड पर परिवहन विभाग 200 रुपये वसूल रहा है। प्लास्टिक कार्ड फीस के नाम पर 200 रुपये लिखकर आ रहे हैं, जिसे मजबूरन आवेदकों को देना पड़ रहा है। ताजा खबर यह है कि विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है कि इस शुल्क को हटाया जाए, क्योंकि कार्ड आवेदक को मिल ही नहीं रहा है। बड़ी संख्या में प्रदेश में आवेदक ठगे जा रहे हैं। अधिकारियों से इस बारे में कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। अब अधिकारियों का कहना है कि वे समाधान निकाल रहे हैं। मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मान्य ई-कार्ड     ई-कार्ड एम परिवहन एप पर उपलब्ध होगा। परिवहन सेवा सिटीजन पोर्टल पर आवेदक इसका पीडीएफ फार्मेट प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही एमपी आनलाइन व सीएससी सेंटर पर भी सुविधा ले सकते हैं।     प्रदेशभर के साथ देश में कहीं भी इस ई-कार्ड को दिखाया जा सकेगा और अधिकारी मान्य भी करेंगे। आवेदक क्यूआर कोड से इसका प्रिंट निकाल सकेंगे। व्यवस्था लागू की गई, लेकिन 200 रुपये का शुल्क भी वसूला जाने लगा।     प्रदेश में एक अक्टूबर से वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली स्मार्ट चिप कंपनी ने काम बंद कर दिया है। कंपनी के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका कार्यकाल 2022 में ही पूरा हो गया था। यह है लाइसेंस फीस और 200 रुपये कार्ड फीस जुड़ रही     सिर्फ दोपहिया: लर्निंग के लिए 225 और स्थायी के लिए 775 रुपये, इसमें 200 रुपये कार्ड फीस भी लग रही।     दो और चार पहिया: लर्निंग के लिए 450 और स्थायी के लिए 1075 रुपये, इसमें 200 रुपये कार्ड फीस भी लग रही।  

मंदिर की जमीन पर दबंगो का कब्जा, पुजारी ने जनसुनवाई में SP के सामने लगाई गुहार

छतरपुर छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। यह मामला अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल छतरपुर के कुलवारा गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जहां स्थित धनुषधारी मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम नायक हनुमानजी की मूर्ति को गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंच गए। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने SP को जानकारी दी कि उनके गांव के मंदिर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। गौरतलब है कि दबंगों के होंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि न सिर्फ आमलोगों की जमीनों पर बल्कि अब भगवान की जमीन पर भी कब्जा करने की फिराक में नजर आ रहे हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने जनसुनवाई मे इस विषय को कलेक्टर के समक्ष रखा। 2016 में सिविल न्यायालय में केस दायर किया था दरअसल पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 2016 में सिविल न्यायालय में केस दायर किया था, जिसका फैसला 2022 में उनके पक्ष में भी आया था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। दरअसल इस जमीन पर हनुमानजी की मूर्ति विराजित होना है, लेकिन दबंगो द्वारा कब्जा कर लेने से यह संभव नहीं हो पा रहा है। एडीएम ने संबधित एसडीएम को मामले का निराकरण करने का दिया आदेश वहीं पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने जानकारी दी है कि वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। पुजारी पुरुषोत्तम नायक का आरोप है कि दबंगों ने पटवारी और तहसील अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वहीं उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को तैयार हैं और कलेक्टर द्वारा इसकी इजाजत उन्हें दी जाए। हालांकि पुजारी के आवेदन पर एडीएम ने संबधित एसडीएम से बात कर इस मामले को तत्काल निराकरण करने का आदेश दिया है।  

बिजली चोरी : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल

भोपाल शहर में बिजली चोरी पर कंपनी ने की कड़ी कार्यवाही रिलायबल पैथ लैब में डायरेक्ट तार डालकर की जा रही थी बिजली चोरी, हुई कड़ी कार्यवाही बिजली चोरी  : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को सघन चैकिंग अभियान के दौरान भोपाल शहर में डायरेक्ट तार डालकर बिजली का अनधिकृत उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई। लालघाटी क्षेत्र के जैन नगर स्थित रिलायबल पैथ लैब के संचालक रामस्वरूप राजपूत के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 95 हजार का बिल जारी किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी, अनधिकृत टैरिफ उपयोग एवं मीटर बायपास के प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कंपनी ने शहर वृत्त भोपाल के उत्तर संभाग अंतर्गत इमामीगेट जोन के अतंर्गत जैन नगर, लालघाटी, म.नं.234 स्थित रिलायबल पैथ लैब बिल्डिंग के बेसमेंट में चेकिंग के दौरान गैर घरेलू उपयोग के लिये डायरेक्ट तार डालकर अनधिकृत रूप से विद्युत की चोरी की जा रही थी। कंपनी द्वारा प्रतीक बडकुल के परिसर में किरायेदार रामस्वरूप राजपूत द्वारा 7.745 किलो वॉट विधुत भार का अनधिकृत उपयोग गैर घरेलू उद्देश्य (पेथ लैब) में किया जा रहा था। कंपनी के सहायक प्रबंधक अरूण शर्मा एवं जांच टीम द्वारा मौके पर ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत डायरेक्ट विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कर विद्युत सप्लाई विच्छेदित की गई एवं प्रकरण में लैब संचालक को मौके पर ही 3 लाख 95 हजार रूपये का बिल जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी द्वारा चोरी के विरूद्ध लैब संचालक को जारी की गई क्षतिपूर्ति की राशि जमा नहीं की जाती है तो प्रकरण को विशेष विद्युत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। विद्युत चोरी के प्रकरणों में राशि जमा न करने पर 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनधिकृत या अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें। बिजली चोरी दण्डनीय अपराध है तथा इसमें जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।  

पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल

पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल दतिया महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दतिया जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के मार्गदर्शन में एक अनूठा नवाचार किया गया है। जिला अस्पताल की 3 बिल्डिंगों में 7 स्थानों पर पिंक अलार्म लगाए गए हैं, जिससे महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान सुरक्षित माहौल मिल सके। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है जहाँ पिंक अलार्म की पहल की गई है। इस नवाचार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता मिल सके। अस्पताल परिसर में किसी भी महिला को खतरा महसूस होने पर, वह अलार्म के बटन को दबा सकती है, जिससे तुरंत बिल्डिंग की छत पर सायरन बज उठेगा। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात गार्ड और पुलिसकर्मी 5 मिनट में संबंधित स्टॉफ के पास पहुंचेंगे। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.सी. राठौर ने बताया कि पिंक अलार्म मैटरनिटी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और न्यू ओपीडी ब्लॉक के तीनों मंजिलों के स्टाफ ड्यूटी रूम में लगाए गए हैं। इस अलार्म सिस्टम की रेंज 2 किलोमीटर तक है, जिससे पूरे परिसर में तत्काल सुरक्षा सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। पहल सुविधा प्रदेश में पहली बार किसी जिला अस्पताल में की गई है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अलार्म सिस्टम का मॉक ड्रिल कर इसकी प्रभावशीलता की जांच की जाएगी।  

अन्नदाता किसान भाई-बहनों को ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर हार्दिक अभिनंदन: मुख्यमंत्री

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर किसानों का अभिनंदन किया है। डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषियों-पूर्वजों ने प्राणीमात्र को सम्मानपूर्वक भोजन कराने से परमात्मा की सेवा हो जाने की विराट दृष्टि दी है। ‘सबको भोजन’ की सुनिश्चितता हेतु दिन-रात परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले अन्नदाता किसान भाई-बहनों और समाजसेवी बंधुओं का ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर हार्दिक अभिनंदन करता हूं।’ उन्होंने कहा कि हम सभी ‘बेहतर जीवन और भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’ के मंत्र के साथ भूख व कुपोषण से मुक्त भारत बनाने का प्रण लें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य दिवस पर किया अन्नदाता किसानों का किया अभिवादन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर ‘सबको भोजन’ की सुनिश्चितता के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाले अन्नदाता किसान भाई-बहनों और समाजसेवी बंधुओं का अभिवादन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने जारी संदेश में लिखा है कि भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषियों-पूर्वजों ने प्राणीमात्र को सम्मानपूर्वक भोजन कराने से परमात्मा की सेवा हो जाने की विराट दृष्टि प्रदान की है। उन्होंने ‘बेहतर जीवन और भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’ के मंत्र के साथ भूख व कुपोषण से मुक्त भारत बनाने का प्रण लेंने का आव्हान किया है।  

वन विभाग ने अतिरिक्त Sallary की वसूली पर लगाई रोक

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वन आरक्षकों से अतिरिक्त वेतन राशि की वसूली पर रोक लगा दी है। वन विभाग ने इस मामले में वित्त विभाग को आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की वसूली अगले आदेश तक नहीं की जाएगी। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब वन रक्षकों की सैलरी के परीक्षण के दौरान भर्ती नियमों का उल्लंघन सामने आया। नियम के अनुसार, वन रक्षकों को 5200 रुपये मूल वेतन मिलना था, लेकिन प्रदेश के 6592 वन रक्षकों को 5680 रुपये मूल वेतन दिया गया। यह गलती वन विभाग की ओर से वेतन गणना में हुई और कोषालय ने भी यह बढ़ा हुआ वेतन जारी कर दिया। अब मंगलवार को अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक प्रशासन ने सभी मुख्य वन संरक्षक और संरक्षकों को अगले आदेश तक वेतन की वसूली नहीं करने करने का पत्र लिखा है। 165 करोड़ की रिकवरी का आदेश निकाला था सरकार ने इस गलती के बाद 6592 वन कर्मचारियों से करीब 165 करोड़ रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया था। प्रत्येक वन आरक्षक से 1 लाख 29 हजार रुपये की वसूली करने का नोटिस जारी किया गया था, जिसमें ब्याज सहित रकम वापस लेने की बात कही गई थी। विवाद के बाद पुनर्विचार का निर्णय वेतन वसूली के आदेश के बाद कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अब विभाग ने आदेश पर पुनर्विचार का निर्णय लिया है। सभी डिवीजनों से जानकारी मंगवाकर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई थी। अब वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव पर विचार करने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। इस आदेश के बाद वन आरक्षकों को सरकार से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

रीवा में नर्सिंग ऑफिसर का क्लिनिक सील, गर्भपात का ऑडियो – वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने की कार्यवाही

रीवा रीवा में सुबह एक वीडियो और ऑडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें एक नर्सिंग ऑफिसर फर्जी क्लिनिक में लिंग परीक्षण और गर्भपात जैसे गलत काम करवा रही है। वीडिया वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दोपहर में एसडीएम ने क्लिनिक को सील कर दिया। इस मामले की पुष्टि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की है। यहां चल रहा था क्लिनिक जानकारी के अनुसार मामला जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान तहसील का बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि टीवीएस एजेंसी के बगल में पिछले कई वर्षों से क्लिनिक चल रहा था। नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा अवैध क्लिनिक संचालित कर रही थीं। बताया गया कि क्लिनिक को अनीता की बड़ी बहन चला रही थीं। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनीता क्लिनिक को संभालने लगीं, यहां वह गर्भपात करवाती थीं। रविवार के दिन होता था गर्भपात बताया गया है कि सामान्य बीमारियों के इलाज की आड़ में प्रसूताओं का गर्भपात कराया जा रहा था। नॉर्मल दिनों में यह क्लिनिक शाम 4 बजे के बाद शुरू होता था। रविवार के दिन इस क्लिनिक में गर्भपात कराने बड़ी संख्या में महिलाएं आती थीं। क्या कहा कलेक्टर ने? घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि गर्भपात करना कानूनन अपराध है। जानकारी लगने पर क्लिनिक को सील करवा दिया गया है। मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। खुद को बेकसूर बता रही नर्सिंग ऑफिसर बताते चलें कि जिला प्रशासन ने जहां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा खुद को बेकसूर बता रही हैं। इस मामले में अनीता मिश्रा का कहना है कि उन्हें कुछ समय से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले उनसे अवैध पैसों की मांग कर रहे हैं। बताया कि वह फ्री टाइम में रायपुर कर्चुलियान में स्थित एक क्लिनिक में सेवाएं देती हैं। मामले की जांच में सब पता चल जाएगा।  

RPF and GRP संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही, यात्रियों के टिकट और आईडी की चेकिंग भी जारी

भोपाल दीपावली के साथ-साथ अन्य त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले व ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान, टिकट, नाम-पता व आईडी प्रूफ की जांच की जा रही है। इस दौरान स्टेशन पर ज्वलनशील वस्तुओं को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें ईंधन, तेल, पेंट, आतिशबाजी, विस्फोटक पदार्थ, ज्वलनशील तरल पदार्थ जैसे केरोसिन या रसायन, संपीड़ित गैस सिलेंडर और अन्य खतरनाक वस्तुएं शामिल हैं। भोपाल रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रख रहे रेल सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। यात्रियों के सामान की नियमित जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को इन नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में घोषणाएं भी की जा रही हैं। संदिग्ध गतिविधि की सूचना आरपीएफ का दें     यात्री, यात्रा से पहले निषिद्ध वस्तुओं की सूची की जांच करें और यदि उनके पास कोई खतरनाक वस्तु है, तो उसकी घोषणा करें। सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना रेल सुरक्षा बल कर्मियों को दें। – सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल यात्रियों की 12,858 शिकायतों का समाधान भोपाल मंडल में वार रूम माध्यम से 24 घंटे यात्रियों की शिकायतों को सुना जा रहा है। साथ ही रेल मदद पोर्टल एप से उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिकायतों का निपटारा आधे घंटे में किया जाता हैं, समाधान के बाद उनसे फीडबैक लिया जाता है, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। अभी तक 17 जून से अक्टूबर तक 12,858 शिकायतों को समाधान किया गया है। 24 को वार रूम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना था। इस वार रूम में समाधान हो रहा है। यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया 17 जून से 11 अक्टूबर तक कुल 12,858 शिकायतों का निपटारा किया और यात्रियों से फीडबैक भी लिया। मालूम हो कि यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन 139 को रेल मदद से जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस नंबर को सभी शिकायत पोर्टलों को एकीकृत कर रेल मदद प्लेटफार्म पर लाया है, ताकि शिकायतें समय पर मिल सकें।

तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई, टीम जांच में जुटी

 भोपाल  लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है। यहां भी मारा छापा जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सोने-चांदी के जेवर का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अलसुबह पहुंची टीम आरोपित शासकीय कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम अभी भी जांच कर रही है। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 5:00 बजे बैरागढ़ में दबिश दी।

SBI मैनेजर से 26.99 लाख रुपये की साइबर ठगी, फर्जी ईमेल से बनाया निशाना

 इंदौर एसबीआई के तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी को एक अज्ञात काल आया था। आरोपित ने महेंद्र पटेल नाम बताया और कहा कि वह ओसियन मोटर्स का डायरेक्टर है। आरोपित ने कहा कि मुझे किसी फंड में निवेश करना है, जिस पर मैनेजर ने उसे ब्रांच आने के लिए कहा। अगले दिन दोबारा काल आया और कहा कि मुझे अर्जेंट पैसे ट्रांसफर करना है और मेरी चेक बुक खत्म हो गई है, नई आने में समय लगेगा। मैं आपको अपनी कंपनी के लेटर हेड पर अधिकार पत्र पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए ईमेल कर अधिकृत कर रहा हूं, उसके अनुसार आप खातों में पेमेंट कर दें, मैं शाम को जाकर बैंक में फार्मेलिटी पूरी कर दूंगा। फर्जी आईडी से भेजा मेल इसके बाद फर्जी ईमेल आईडी से बैंक को मेल कर ओसियन मोटर्स के लेटर हेड पर ठग के बैंक खातों में पेमेंट ट्रांसफर करने का निवेदन किया। लेटर हेड पर हस्ताक्षर व बैंक में मौजूद हस्ताक्षर का डाटा मेल करने पर हस्ताक्षर हूबहू मिले, फिर 26 लाख 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ओसियन मोटर्स के मालिक को संपर्क किया, तब पता लगा ठगी हुई जब तात्कालिक बैंक मैनेजर ने असली ओसियन मोटर्स मालिक से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी ट्रांजेक्शन के निर्देश नहीं देना बताया, तब ठगी की जानकारी लगी और क्राइम ब्रांच में मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज साइबर ठगी के शिकार हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अनिल कुमार से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मिठाई मंगवाई थी। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दुकानदार को काल लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उन्होंने गूगल के जरिए फूड कंपनी स्वीगी हेल्पलाइन का नंबर लिया था। लिमिट होने की वजह से ठग सफल नहीं हुआ फोन उठाने वाले शख्स ने एक अन्य नंबर दिया। ठग ने विभिन्न प्रोसिजर रिफंड के लिए फोन करवाए, इस दौरान उनके खाते से पैसा कट गया। खाते में करीब चार लाख रुपये थे। आरोपित ने पहले तीन लाख निकालने की कोशिश की। लिमिट होने से ठग सफल नहीं हुआ। आरोपित ने फिर 99 हजार रुपये निकाल लिए। थाने के बाहर से महिला पुलिसकर्मी का स्कूटर चोरी एक बदमाश महिला पुलिसकर्मी का दोपहिया वाहन ही चुरा ले गया। वाहन थाने के बाहर खड़ा था। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में पदस्थ सिपाही रेशमा माखीजा ने स्कूटर जीआरपी थाने के बाहर खड़ा किया था। सोमवार शाम बदमाश स्कूटर चुरा ले गया। आगजनी के आरोपितों का जुलूस निकाला बाणगंगा पुलिस ने आगजनी के दो आरोपितों अर्जुन नायक और विनोद उर्फ घोड़ा को सबक सिखाया। उन्होंने स्क्रैप की दुकानों में आग लगा दी थी।पुलिस आरोपितों को घटना स्थल पर ले गई और जुलूस निकाला। आरोपितों ने कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक भी लगाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि प्रकृति व परमात्मा से एकात्म स्थापित करने की अथाह प्रेरणा देते अमृत पर्व शरद पूर्णिमा पर यही कामना है कि सभी के आंगन में शांति, समृद्धि और आनंद की अमृत वर्षा निरंतर होती रहे।  

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर में नारी शक्ति पर आधारित 8 पुस्तकों का विमोचन किया

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान की नारी शक्ति पर आधारित आठ पुस्तकों का विमोचन किया। स्वागत में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा नारी शक्ति के सम्मान पर आधारित आठ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, जवाहर मंगवानी, विनोद बिड़ला आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री जी के इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

तेजगढ़ में बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, बारिश में बह गई मंडी में रखी सैकड़ों क्विंटल मक्का

 तेंदूखेड़ा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में अचानक हुई तेज बारिश से किसानों की सैकड़ों क्विंटल मक्का की फसल पानी में बह गई। किसान अपनी फसल लेकर कृषि मंडी पहुंचे और अचानक बारिश इतनी तेज आई कि कोई बचाव के साधन नहीं जुटा पाया। पानी में मक्का बहने से एक किसान की फसल दूसरे किसान के ढेर में मिल गई। इसके अलावा तेजगढ़ थाने अंतर्गत बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मक्का की उपज बहुत ज्यादा हुई है। दूर दराज से किसान मक्का बेचने तेंदूखेड़ा कृषि मंडी ला रहे हैं। बीते दिन भी हजारों क्विंटल मक्का बिक्री के लिए मंडी आई थी। कई किसानो की मक्का बिक चुकी थी और कई की बिक्री के लिए खुले मैदान में रखी थी। इसी समय अचानक हुई तेज बारिश में सैकड़ों क्विंटल मक्का बहकर यहां-वहां फैल गई। रामादेही निवासी बबलू घोसी ने बताया कि सोमवार को कई किसान मक्का लेकर आए थे और सभी ने अपने-अपने अलग-अलग ढेर लगा दिए थे। अचानक बारिश शुरू हुई जिसमें मक्का के ढेर बह गए। किसान शिवशंकर घोसी ने बताया कि ढेर अलग-अलग किसानों के लगे थे। अचानक तेज बारिश के बाद मक्का बह गई और एक दूसरे के ढेर में मिल गए जिसमें किसानों को बड़ा नुकसान हो गया है। आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल तेजगढ़ थाने अंतर्गत इमलिया में बिजली गिरने से दो महिला मजदूर घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वर्षा पति प्रताप आदिवासी 28 और लक्ष्मी पति नबल आदिवासी हरदुआ निवासी खेत में कार्य कर रही थीं। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी और दोनों महिलाएं चपेट में आ गईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

तीन दिन के अंदर बहाल होगा डीआरएम तिराहे का रास्ता, रेलवे का काम बाकी

भोपाल भोपाल के डीआरएम तिराहे का रास्ता मंगलवार को खुलने से रह गया। यहां मेट्रो ने तो अपनी बैरिकेडिंग और सामान हटा दिया, लेकिन रेलवे का ट्रैक की साइड में गड्‌ढे को भरने का काम बाकी है। ऐसे में रास्ते को खोलने का निर्णय अगले 2 से 3 दिन के लिए टाल दिया गया है तिराहे पर मेट्रो ने 200 टन वजनी कंपोजिट स्टील ब्रिज की लॉन्चिंग की है। इसी के नीचे से गाड़ियां और ऊपर से मेट्रो गुजरेगी। चूंकि, डायवर्सन 15 अक्टूबर तक ही था, इसलिए मेट्रो ने सड़क बनाने के बाद अपना सामान भी हटा दिया था। पुलिस ने भी दो दिन तक निरीक्षण किया। इसी बीच रेलवे के एक निर्माण के चलते रास्ते को खोलने का निर्णय टाल दिया गया। नाले का निर्माण हो रहा तिराहे पर ट्रैक के साइड में नाले का निर्माण हो रहा है। इसके चलते रास्ता नहीं खोला गया है। हालांकि, रेलवे निर्माण के आसपास शेड लगा रहा है। ऐसे में एक संभावना यह भी है कि बुधवार या गुरुवार को ही रास्ता खोल दिया जाए। 5 लाख आबादी को राहत मिलेगी रास्ता खुलने से करीब 5 लाख आबादी को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। यहां से होशंगाबाद रोड की कॉलोनी, अवधपुरी, बीडीए, एम्स, अलकापुरी, साकेतनगर, अमरावतखुर्द समेत सैकड़ों कॉलोनी जुड़ी हैं। यहां के लोग इसी सड़क का उपयोग करते थे, लेकिन मार्च में मेट्रो स्टील ब्रिज के निर्माण के चलते यह बंद कर दी गई थी। तभी से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। 8 महीने से 7Km तक का ज्यादा फेरा डीआरएम तिराहे की सड़क आईएसबीटी से वीर सावरकर ब्रिज के नीचे से होते हुए होशंगाबाद रोड को जोड़ती है। यही रास्ता मार्च यानी 8 महीने से बंद है। इससे ट्रैफिक का पूरा दबाव सावरकर सेतु से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक बढ़ गया।     बेतरतीब ट्रैफिक प्लान के कारण साकेत नगर और शक्ति नगर की अंदरुनी सड़कों पर भी ट्रैफिक का भार है, क्योंकि आरआरएल तिराहे और आईएसबीटी की तरफ से आने-जाने वाला 30% ट्रैफिक इन्हीं अंदरुनी सड़कों से होकर आता-जाता है। इससे ISBT से होशंगाबाद रोड की ओर जाने वाले लोगों को 5 से 7 किलो मीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।     डायवर्सन की वजह से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। विश्वकर्मा नगर में एक 10 साल के दीपक सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।     हबीबगंज नाके के पास किराना, एव्हरफ्रेश समेत अन्य दुकानें भी आठ महीने से बंद है। इससे कारोबार चौपट हो गया है। ऊपर से मेट्रो, नीचे से गुजरेंगी गाड़ियां RKMP (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच 2 स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए पिछले 8 महीने से काम चल रहा है। 4 सितंबर को 3 घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया था। वहीं, तिराहे के 200 टन वजनी और 48 मीटर लंबे कंपोजिट ब्रिज को भी रख दिया है। इसके नीचे से गाड़ियां और ऊपर से मेट्रो ट्रेन गुजरेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet