LATEST NEWS

Rajkumar Hirani को खंडवा में मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान, किशोर दा को याद कर कही ये बात

 खंडवा  हरफनमौला गायक किशोर दा की पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी मध्य प्रदेश सरकार शासन द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन किया. निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी को इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया गया. इस दौरान गायक नीरज श्रीधर ने गीतों के जरिए किशोर दा को श्रद्धांजलि दी. वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि वे हमेशा सोचते थे कि किशोर दा की जन्मभूमि कैसी होगी, जिसके चलते वे उनके नाम का सम्मान लेने के लिए यहां आये हैं. हिरानी ने कहा कि आज से 37 साल पहले वे किशोर दा के मुंबई वाले बंगले के सामने खड़े थे कि उन्हें एक बार अंतिम दर्शन हो जाए. जब मुझे किसी ने अंदर जाने नहीं दिया लेकिन आज ऐसा लग रहा है कि किशोर दा ने अपने रियल घर में बुला लिया है. हर साल किशोर दा की याद में होता है कार्यक्रम बता दें कि किशोर दा की पुण्यतिथि हर साल 13 अक्टूबर को उनकी खंडवा नगर स्थित समाधि पर मनाई जाती है. इस दौरान शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किशोर दा की पुण्यतिथि पर नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में सुबह से ही सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां खंडवा के साथ ही देशभर से आये किशोर दा प्रेमियों ने उन्हें दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी. खंडवा के पुलिस ग्राउंड स्टेडियम में मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह व किशोर नाइट संगीत संध्या का  आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. राजकुमार हिरानी को दिया गया किशोर सम्मान पुरस्कार इस साल मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा वर्ष 2023 का किशोर सम्मान पुरस्कार महान निर्माता लेखन राजकुमार हिरानी को दिया गया, जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट, संजू, डंकी जैसे कई फिल्में बनाई है. उन्हें इस सम्मान के रूप में 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर शाल उढाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान राजकुमार हिरानी ने कहा कि उनकी खंडवा आने की बड़ी इच्छा थी. किशोर दा मुंबई में इतने साल रहने के बाद भी कहते थे कि किसी दिन खंडवा वापस जाऊंगा, दूध-जलेबी खाऊंगा और वापस वहीं बस जाऊंगा. राजकुमार हिरानी ने कहा कि मैं हमेशा से यह जानना चाहता था कि कैसी भूमि है जहां इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसकी आवाज सदियों तक गूंजती रहेगी. 

बुधनी से किसे मिलेगा टिकट? रेस में कार्तिकेय भी शामिल, इन नामों पर भी हुई चर्चा

भोपाल मध्य प्रदेश के बुधनी में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हैं। चुनाव समिति की बैठक में उनके अलावा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव समेत कई ने नामों पर भी चर्चा हुई है।   बुधनी विधानसभा उप चुनाव के लिए इन नामों पर हुई चर्चा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव कार्तिकेय सिंह चौहान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह रवीश चौहान बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि मालवीय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रघुनाथ भाटी भेरुंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर बता दें कि बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए आज बीजेपी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक जारी है। विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम तय हो गया है। वहीं बुधनी विधानसभा पर पैनल बनेगा। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई । बैठक में कहा गया- पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के कामों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा बुधनी सीट पर यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसी दिग्गज और वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताती है, या फिर क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के नाम की घोषणा कर नए चेहरे को मौका देती है।

IAS छोड़ महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड भी पीछे

यूपी के हापुड़ जिले के छोटे से कस्बे पिलखुआ से निकलकर यूपी कैडर की भारतीय पुलिस सेवा IPS की अ​धिकारी बनने तक का सफर तय करने वाली आईपीएस आशना चौधरी की कहानी तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा हो सकती है. करीब ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली आशना की कहानी बताती है कि कैसे एक छोटे शहर से निकलकर बड़े ख्वाब देखे भी जा सकते हैं और बीच में आने वाली असफलताओं से डरे व डिगे बिना अपने लक्ष्य को पाया भी जा सकता है. परिवार ने हर पल दिया साथ पिलखुवा कस्बे की रहने वाली आशना के पिता डॉ अजीत सिंह एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं जबकि मां इंदु सिंह ग्रहणी है. बेहद सामान्य परिवार से आने के बावजूद माता-पिता ने आशना के ख्वाबों को पूरा करने के लिए उनके पंखों को मजबूती देने का काम किया. पिलखुआ के सेंट जेवियर स्कूल, उदयपुर के सेंट मैरी स्कूल और गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई करने भेजा. दिल्ली लाई लक्ष्य के करीब इंटर की पढ़ाई करने के बाद आशना दिल्ली पहुंची जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसी दौरान उन्हें न सिर्फ अपना लक्ष्य करीब भी नजर आया. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के दौरान ही आशना ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. इस दौरान भी वह वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करने वाले एक एनजीओ के साथ काम करती रहीं. असफलता नहीं रोक सकी रास्ता आशना ने 2019 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. बिना कोचिंग एक साल की तैयारी के बाद 2020 में अपना पहला अटेम्प्ट दिया लेकिन वह प्रिलिम्स की परीक्षा पास नहीं कर सकी. 2021 में दूसरी बार परीक्षा दी लेकिन इस बार बार सिर्फ ढाई अंकों से प्रिलिम्स में रह गईं. दो बार प्रीलिम्स में असफल रहने के बाद जब वह निराशा और संदेह में ​घिरीं तो परिवार के सदस्यों खासकर पिता ने उन्हें हिम्मत दी और तीसरी बार में वह परीक्षा पास करने में सफल रही. कमियों को चिह्नित कर किया दूर आशना ने तीसरी बार परीक्षा देने से पहले अपनी पिछली गलतियों को समीक्षा कर चिन्हित किया और उन्हें दूर कर अपनी तैयारी की रणनीति में सुधार किया. कड़ी मेहनत और सिलेबस को रिवाइज कर मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस ज्यादा से ज्यादा करते हुए उत्तर लिखने की प्रैक्टिस कर 2022 की परीक्षा दी और परीक्षा पास की. आईपीएस को बनाया पहला प्रेफरेंस आशना ने यूपीएससी की परीक्षा में यूपीएससी की परीक्षा में सभी चरणों में असाधारण प्रदर्शन किया और कुल 2025 में से 922 अंक हासिल कर 116वीं रैंक हासिल की. वह चाहतीं तो आईएएस को प्रेफरेंस में भर सकती थीं लेकिन उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा को पहले प्रेफरेंस दिया. सोशल मीडिया पर रहती हैं खासी सक्रिय आशना सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहती हैं. इंस्टाग्राम पर ही उनके करीब ढ़ाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जहां वह अपने ग्लैमरस लुक और अंदाज के अलावा यूपीएससी करने वाले युवाओं के लिए प्रेरक जानकारी अभी शेयर करती हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर भी वह वीडियो पोस्ट कर लोगों को प्रेरित करती हैं.

जब नसीरुद्दीन शाह ने जावेद अख्तर से कहा: “शोले की हर सीन की नकल की है”

बॉलीवुड के नामी अभिनेता और फिल्म निर्माता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि एक बार जावेद अख्तर के साथ उनकी फिल्म ‘शोले’ को लेकर फिल्मों में ऑरिजनैलिटी यानी मूल बातें जैसे मुद्दे पर चर्चा की गई थी। तब उन्होंने स्टोरी राइटर से कहा था कि उनकी 1975 की फिल्म ‘शोले’ चार्ली चैपलिन और हॉलीवुड फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड की फिल्मों की नकल है। अख्तर ने आर्यन खान के साथ मिलकर ‘शोले’ की कहानी लिखी थी। यह फिल्म सबसे बेहतरीन और सबसे शानदार भारतीय फिल्मों में से एक मानी जाती है। नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को ‘एमएफपी सीजन 14’ के पहले दिन बताया था, ‘मुझे याद है कि अख्तर ने एक बार मुझसे कहा था- ऑरिजिनल ने जो भी चीज कही है, उसे आप तब देख सकते हैं जब आप उसकी असलियत खोजेंगे।’ नसीरुद्दीन शाह ने कहा- तुमने हर सीन की नकल की है, उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी फिल्म शोले के बारे में बात कर रहा था और मैंने कहा- तुमने हर सीन की नकल की है, तुमने चार्ली चैपलिन की कोई भी फिल्म नहीं छोड़ी है, इसके अलावा हर फ्रेम में क्लिंट ईस्टवुड का इंतज़ाम महसूस हो रहा था।’ जावेद अख्तर ने जवाब दिया था शाह ने कहा, ‘लेकिन उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि आपने कहां से संदर्भ उठाए हैं, सवाल यह है कि आप इसे इतनी दूर ले गए हैं।’ मूल सिद्धांत ऑरिजिनैलिटी को परिभाषित करना कठिन है। विलियम शेक्सपियर को ग्रेट प्लेस्टर राइटर माना जाता है और वे भी स्पष्ट रूप से पुराने नाटकों से लेकर नैक की तक थे, लेकिन उन्होंने जिस तरह से पेश किया, उसमें मूल बातें शामिल थीं।’ ‘शोले’ में क्लिंट ईस्टवुड और समुराई सिनेमा की लहर बनी रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी ‘शोले’ में क्लिंट ईस्टवुड और समुराई सिनेमा की लहर थी। ‘शोले’ में 1970 के दशक के सबसे बड़े नाम डेमोक्रेट, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान ने कलाकार के तौर पर काम किया था।

मैहर में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, माँ की प्रतिमा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर में देर रात काली प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल फायर इवेंट के दौरान मां काली की प्रतिमा में अचानक आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि फौरन आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। विसर्जन के लिए जा रही काली माँ की प्रतिमा पर रोड शो के दौरान आग भड़क उठी। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना अमरपाटन कस्बे के आजाद चौक की है। जिस दौरान प्रतिमा में आग लगी उस समय सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि पास में जल रहे अनार की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। काली माता की प्रतिमा के ऊपर बिजली के तार भी थे, अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

साउथ स्टार राम चरण की फ़िल्म ‘गेम चेंजर’ मकर संक्रांति के अवसर पर होगी रिलीज़…..!

चेन्नई, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘गेम चेंजर’ साउथ स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म पहले 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर अपने सोशल मीडिया/एक्स हैंडल पर इसका एलान किया है। अब फिल्म ‘गेम चेंजर’ अब मकर संक्रांति (2025) के अवसर पर रिलीज होगी। शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। ‘गेम चेंजर’ में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।

सार्वजनिक जगह पर पेशाब करने पर चाकू से हमला, तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर शहर के रद्दी चौकी इलाके में बीती रात सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने को लेकर भारी विवाद हो गया। तू तू- मैं मैं से शुरू विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चाकू से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दरअसल बीती रात रद्दी चौकी इलाके में एक नाले के पास सार्वजनिक जगह पर पेशाब कर रहे हैं एक युवक को कुछ लोगों ने पहले वहां पेशाब करने से रोका लेकिन जब मना करने पर भी युवक नहीं माना तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने यूवक से गाली गलौज करना शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब युवक को बचाने दो अन्य लोग आए तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी ने मिलकर तीनों युवकों के नाक, मुंह और शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर गोहलपुर थाना पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्ट्रॉबेरी की फसल ने किसान बाबूलाल पाटीदार की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत

भोपाल धार जिले में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिये एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को उद्यानिकी फसलों की तरफ प्रेरित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस मिशन के माध्यम से धार जिले के बदनावर के ग्राम तिलगारा के किसान बाबूलाल पाटीदार की आर्थिक स्थिति में प्रगतिशील बदलाव आया है। किसान बाबूलाल पाटीदार वर्षों से अपने खेतों में पारम्परिक खेती कर सोयाबीन और गेहूँ की फसल लिया करते थे। मेहनत के मुकाबले उन्हें खेती में मुनाफा नहीं हो पाता था। उन्होंने इस बात को लेकर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया। अधिकारियों ने उनके खेत के परीक्षण के बाद स्ट्रॉबेरी की फसल लेने की सलाह दी। किसान बाबूलाल को एकीकृत बागवानी विकास मिशन में मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक हेक्टेयर क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की फसल लगाई। किसान बाबूलाल ने स्ट्रॉबेरी की खेती के दौरान मल्चिंग तथा ड्रिप पद्धति का उपयोग किया और अधिकारियों के मार्गदर्शन में खाद का उपयोग भी किया। किसान बाबूलाल ने 180 क्विंटल स्ट्रॉबेरी की फसल ली। स्ट्रॉबेरी की फसल बेचकर उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक का मुनाफा हुआ। बाबूलाल पाटीदार बताते हैं कि उन्होंने स्ट्रॉबेरी को जयपुर, भोपाल और इंदौर मण्डी में विक्रय किया। कई खरीददार तो हमारे खेत से ही स्ट्रॉबेरी ले गये। उन्होंने बताया कि पहली बार तो वे स्ट्रॉबेरी के पौधे खरीदकर लाये थे, लेकिन इस वर्ष तो मदर प्लांट से पौधे तैयार कर लिये गये हैं। किसान बाबूलाल बताते हैं कि खेती को वैज्ञानिक पद्धति से किया जाये तो कृषि उपज से अधिक लाभ कमाया जा सकता है। उन्हें स्ट्रॉबेरी फसल लगाने के लिये राज्य सरकार से एक लाख 12 हजार रुपये का अनुदान भी मिला, जो कृषि कार्य के लिये उपयोगी साबित हुआ। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत फल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में किसान ऑनलाइन पंजीयन MPFSTS पोर्टल के माध्यम से http://mpfsts.mp.gov.in पर पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यूनिसेफ इंडिया यूथ कंटेंट क्रिएटर गौरंगी शर्मा ने निवास कार्यालय में स्वयं के द्वारा बनाई हुई पेंटिंग भेंट की। यह पेंटिंग मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किशोरी बालिकाओं में माहवारी स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रबंधन के लिए की जा रही पहल पर केंद्रित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेनिटेशन हाईजीन अन्तर्गत माहवारी प्रबंधन में सुविधा व सहायता के लिए हाल ही में प्रदेश की 19 लाख स्कूली छात्राओं के खातों में 57 करोड़ 58 लाख रुपए अंतरित किए थे।  

एक्‍स असिस्‍टेंट ने भी रैपर कान्‍ये वेस्‍ट पर रेप का केस कराया दर्ज

अमेरिकी रैपर कान्‍ये वेस्‍ट लगातार नए आरोपों का सामना कर रहे हैं। अब उनकी एक पूर्व सहायक ने उन पर मुकदमा दायर किया है, जिसमें रेप से लेकर कई सनसनीखेज दावे किए गए हैं। लॉरेन पिसियोटा नाम की इस एक्‍स-असिस्‍टेंट का अरोप है कि सीन ‘डिडी’ कॉम्‍ब्‍स संग एक स्‍टूडियो सेशन के दौरान उनका रेप हुआ। पिसिकोटा का कहना है कि कान्‍ये वेस्‍ट ने उनकी ड्रिंक में ड्रग्‍स मिलाया और फिर उनके साथ नशे की हालत में रेप किया। यही नहीं, महिला ने यह भी दावा किया है कि कान्‍ये अपनी एक्‍स-वाइफ बियांका सेंसरी की मां यानी अपनी सास के साथ सेक्‍स-संबंध बनाना चाहते थे। लॉरेन पिसियोटा साल 2021 से 2022 तक कान्‍ये वेस्ट की असिस्‍टेंट थीं। PEOPLE मैगजीन ने पिसिकोटा की ओर से दायर मुकदमे की याचिका के हवाले से ये खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिसियोटा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि कान्‍ये वेस्ट जिन लोगों के साथ वह संबंध रखते थे, वह उनकी माताओं के साथ सोना चाहते थे, सेक्‍स करना चाहते थे। ‘उसने मेरी ड्रिंक में दवा मिला दी, मैं होश खो बैठी’ लॉरेन पिसियोटा ‘ओनली फैंस’ मॉडल भी हैं। याचिका में उन्‍होंने आरोप लगाए हैं कि कान्ये वेस्‍ट ने कैलिफोर्निया में सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स के साथ एक स्टूडियो सेशन के दौरान उनकी ड्र‍िंक में एक ‘दवा’ मिला दी और फिर उनके साथ मारपीट की। उसने दावा किया कि रैपर ने ही उनके लिए वह ड्रिंक मंगवाई थी। जिसे पीने के कुछ समय बाद वह होश में नहीं थीं। उस रात के कुछ समय बाद कंपनी से निकाल दिया पिसियोटा ने कहा है, ‘कुछ ही समय बाद मुझे अजीब महसूस होने लगा। मैं अपने शरीर और बोलने पर नियंत्रण खोने लगी। जब मैं जगी तो मुझे कुछ याद नहीं आ रहा था। लेकिन मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। उसने मेरे साथ रेप किया था।’ लॉरेन पिस‍ियोटा के मुताबिक, इसके कुछ समय बाद ही उन्‍हें कंपनी से निकाल दिया गया। बियांका से शादी से पहले उनकी मां को जानते थे कान्‍ये वेस्‍ट! कान्‍ये वेस्‍ट की पूर्व पत्‍नी बियांका सेंसरी की मां का नाम अलेक्जेंड्रा सेंसरी है। पिसियोटा का दावा है कि 2022 में बियांका से शादी से पहले उनकी मां अलेक्‍जेंड्रा रैपर कान्ये वेस्‍ट की ‘ऑन-कॉल सेक्स पार्टी’ का हिस्‍सा थीं।

मुख्यमंत्री आज इंदौर में चारों फ्लाईओवर का पूजन के बाद लोकार्पण करेंगे

इंदौर  स्वच्छता में अव्वल इंदौर में यातायात सुगमता की पहल करते हुए विभिन्न चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के चार चौराहों फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश पर फ्लाईओवर तैयार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। मुख्य समारोह सोमवार शाम पांच बजे फूटी कोठी चौराहे पर होगा। यहां मुख्यमंत्री पूजन और पट्टिका अनावरण के साथ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीनों फ्लाईओवर पर पहुंचकर वहां पूजन कर लोकार्पण करेंगे। दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण करीब दो साल पहले शहर में फ्लाईओवर बनाने का सिलसिला शुरू हुआ था। आइडीए ने शहर के प्रमुख दस चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी। चार चौराहों पर निर्माण किया। फूटी कोठी और भंवरकुआं दोनों तरफ से यातायात शुरू किया जाएगा। जबकि लवकुश और खजराना फ्लाईओवर की एक-एक भुजा से यातायात शुरू होगा। यहां एक-एक भुजा का निर्माण मंदिर की बाधा के कारण पूरा नहीं हो सका है। रविवार को हुई सजावट लोकार्पण से पहले रविवार को सभी फ्लाईओवर पर सजावट की गई। लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सबसे कम समय फूटी कोठी में फूटी कोठी फ्लाईओवर का निर्माण सबसे कम समय में पूरा किया गया है। यहां खोदाई में नीचे पत्थर आने से पिलर ओपन बीम में बनाए गए। कोई बाधा नहीं होने से काम तेज गति से जारी रहा। ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत फरवरी 2023 में शुरू हुए भंवरकुआं फ्लाईओवर से दो लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी. खंडवा रोड पर स्थित इस फ्लाईओवर से ग्राम दतोदा और सिमरोल तक जाने वाले वाहनों के दबाव में कमी आएगी. प्रतिदिन भंवरकुआं चौराहा से लगभग 1 लाख वाहन गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही थी. अब यह नया फ्लाईओवर 2.7 किलोमीटर का सफर सिर्फ 5 मिनट में पूरा करने में मदद करेगा. इंदौर-उज्जैन रोड पर लवकुश फ्लाईओवर की एक लेन शुरू कर दी गई है. इसका निर्माण भी फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और यह फ्लाईओवर रोजाना एक लाख वाहनों को राहत देगा. खास मौकों पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ने पर ट्रैफिक दबाव भी बढ़ जाता था. अब इस फ्लाईओवर की शुरुआत से यात्रियों का सफर सुगम हो जाएगा. फूटी कोठी और खजराना फ्लाईओवर का निर्माण भी फरवरी 2023 में शुरू हुआ था. फूटी कोठी फ्लाईओवर से 2 लाख वाहनों को राहत मिलेगी. पश्चिमी रिंग रोड पर स्थित इस फ्लाईओवर से द्वारकापुरी, सुदामा नगर ई सेक्टर, केट रोड और सुखनिवास कॉलोनियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, खजराना ब्रिज पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिसकी एक लेन दिसंबर या जनवरी तक पूरी तरह से चालू होने की संभावना है. रिंग रोड पर सिग्नल फ्री सफर मूसाखेड़ी से रोबोट चौराहे तक रिंग रोड पर अब सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा. 7 किलोमीटर के इस सफर को अब 10 से 15 मिनट में आसानी से पूरा किया जा सकेगा. इसके साथ ही फूटी कोठी फ्लाईओवर से 20 से अधिक कॉलोनियों के निवासियों को भी राहत मिलेगी. इन चार फ्लाईओवरों की शुरुआत के साथ इंदौर के यातायात व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. इसके अलावा, वर्ष 2026 तक शहर में और 9 नए फ्लाईओवर बनाने की योजना है. यातायात होगा सुगम, फ्लाईओवरों पर आज से सरपट दौड़ेंगे वाहन फूटी कोठी चौराहे पर लोकार्पण समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शहर के चार चौराहों पर बन रहे फ्लाईओवर में से तीन भंवरकुआं, खजराना और लवकुश फ्लाईओवर दो भुजाओं में बनाए गए हैं। भंवरकुआं की दोनों भुजाएं तैयार हो चुकी हैं और दोनों का लोकार्पण किया जाएगा। जबकि खजराना और लवकुश चौराहा की एक-एक भुजा का लोकार्पण होगा। खजराना पर बंगाली चौराहा से रोबोट चौराहा जाने वाली भुजा और लवकुश चौराहा पर एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर जाने वाली भुजा का लोकार्पण होगा। दोनों फ्लाईओवर की एक-एक भुजा दीपावली के बाद शुरू होगी। फूटी कोठी फ्लाईओवर     18 माह में तैयार     610 मीटर लंबाई     24 मीटर चौड़ाई     छह लेन होगी     57.77 करोड़ लागत     फरवरी 2023 से कार्य प्रारंभ     अक्टूबर 2024 में लोकार्पण     दो लाख लोगों का सुगम होगा आवागमन भंवरकुआं फ्लाईओवर     24 माह में तैयार     625 मीटर लंबाई     24 मीटर चौड़ाई     छह लेन होगा     55.77 करोड़ लागत     दो भुजाओं में बना है फ्लाईओवर     अक्टूबर 2022 से कार्य प्रारंभ     अक्टूबर 2024 में लोकार्पण     दो लाख लोगों की राह होगी सुगम     दोनों भुजाओं का होगा लोकार्पण लवकुश फ्लाईओवर     19 माह में (एक भुजा तैयार)     675 मीटर लंबाई     24 मीटर चौड़ाई     छह लेना होगा     66.88 करोड़ रुपये लागत     दो भुजाओं में बना है     फ्लाईओवर- नवंबर 2022 से कार्य प्रारंभ     अक्टूबर 2024 में लोकार्पण     एक भुजा एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर का लोकार्पण खजराना फ्लाईओवर     18 माह में (एक भुजा तैयार)     500 मीटर लंबाई     24 मीटर चौड़ाई     छह लेन होगा     41.19 करोड़ रुपये लागत     दो भुजाओं में बना है     फ्लाईओवर- फरवरी 2023 से कार्य प्रारंभ     अक्टूबर 2024 में लोकार्पण     दो लाख वाहनों की राह होगी सुगम     एक भुजा बंगाली से रोबोट चौराहा जाने वाली का लोकार्पण  

विजयपुर के प्रत्याशी होंगे रामनिवास रावत, बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में बनी सहमति

भोपाल मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में वन मंत्री रामनिवास रावत के नाम पर सहमति बनी है। वहीं बुधनी विधानसभा पर पैनल बनेगा। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई । बैठक में कहा गया- पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के कामों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसी तरह बुधनी में प्रत्याशी चयन का मामला संसदीय बोर्ड तक जा सकता है। यहां पर कई दावेदारों के नामों की चर्चा हुई है। अधिक दावेदार होने से प्रदेश चुनाव समिति ने नामों का पैनल भेजने का निर्णय लिया है। बता दें कि दोनों सीट पर उपचुनाव होना है। बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद खाली हो गया है। इसी तरह विजयपुर विधानसीट कांग्रेस विधायक के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद रिक्त हो गया है। दोनों सीट पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी पुणे से गिरफ्तार, एक की तलाश मध्य प्रदेश में

ओंकारेश्वर / उज्जैन महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार अब मध्य प्रदेश से भी जुड़ गए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि मर्डर केस का तीसरा आरोपी शिवा गौतम मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कहीं छिपा बैठा है। इसी के चलते मुबंई क्राइम ब्रांच की अलग अलग टीमें सूबे के उज्जैन, नागदा, हरसूद, हरदा के साथ-साथ खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आरोपी को तलाश रही हैं।  कथित रूप से बाबा सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गो ने बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो संदिग्ध आरोपी धर्मराज और गुरमेल मुंबई पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि तीसरे और चौथे आरोपी को पुलिस अभी तलाश रही है। तीसरे आरोपी शिवा गौतम को पुलिस एमपी में तलाश रही है, जबकि चौथे आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने जीशान अख्तर नाम से चौथे आरोपी की पहचान की है। पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ जारी गौरतलब है कि हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और तीसरे और चौथे आरोपी की लगातार छानबीन की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस को मिली खूफिया टिप के अनुसार, हत्या का तीसरा आरोपी शिवा गौतम मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कहीं छिपा बैठा है। खुफिया रिपोर्ट का यहां तक दावा है कि, फरार हत्यारा किसी धार्मिक स्थान पर छिपा हो सकता है। ओंकारेश्वर और उज्जैन में सर्चिंग सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियां फरार आरोपी शिवा की तलाश के लिए खंडवा जिले में पहुंची है। साथ ही विश्नोई बहुल इलाके जैसे- हरसूद और हरदा में भी शिवा की तलाश की जा रही है। यहां हर इलाके में इंटेलिजेंस की नजर बनी हुई है। साथ ही, आरोपी की तलाश उज्जैन में तो की ही जा रही है। साथ ही, एक टीम नागदा में भी तलाश कर रही है। जबकि एक टीम ओंकारेश्वर में आरोपी को तलाश रही है। अबतक सामने आए अपडेट के अनुसार, पुलिस द्वारा उज्जैन में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस को आशंका है कि वो वो लोग विश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें- एमपी में बड़ा रेल हादसा टला : ट्रेन के कोच में आग लगने की खबर, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप हत्याकांड का एक आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा रिपोर्ट के मुताबिक मामले के गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक 23 वर्षीय गुरनैल बलजीत सिंह को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि खुद को नाबालिग बताने वाले दूसरे आरोपी धर्मराज की वास्तविक उम्र निर्धारण के लिए मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि मुंबई पुलिस का कहना है कि आधार कार्ड में आरोपी की उम्र 21 साल है। बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुई थी बाबा पर फायरिंग गौरतलब है शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारी गई है। उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो बाबा सिद्दीकी को पेट और छाती पर गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तीसरे आरोपी को मुंबई पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. प्रवीण लोनकर के रूप में आरोपी की पहचान की गई है. प्रवीण ने एक फेसबुक पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम प्रवीण लोनकर बताया जा रहा है. प्रवीण लोनकर ने अपने भाई शुभम लोनकर के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर हत्या एनसीपी नेता की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की टीम पुणे के लिए रवाना हुई, जहां से आरोपी प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि प्रवीण का भाई शुभम फिलहाल फरार चल रहा है। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो आरोपियों को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि एक को आज गिरफ्तार किया गया है। बता दें, कि मुंबई पुलिस की अलग-अलग टीमें अलग-अलग राज्यों में छापेमारी भी कर रही हैं. जीशान अख्तर की खोज तेज बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस मामले के एक अन्य फरार आरोपी जीशान अख्तर की भी तलाश कर रही है. बता दें कि जीशान अख्तर का एक डोजियर सामने आया है, इस डोजियर के मुताबिक जीशान अख्तर का असली नाम मोहम्मद यासीन अख्तर है. जीशान अख्तर की गैंग में 22 लोग हैं। पंजाब के जालंधर थाने में जीशान के खिलाफ 30 लाख रुपये की रंगदारी का मामला भी दर्ज है। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बांद्रा पूर्व स्थित अपने बेटे जीशान के ऑफिस से बाहर निकलते समय आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली सिद्दीकी के सीने और पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।  

संदिग्ध हालात में युवक की लाश मिली क्षेत्र में फैली सनसनी

टीकमगढ़ संदिग्ध हालात में  युवक की लाश मिली क्षेत्र में फैली सनसनी जिले के बमोरी कला थाना अंतर्गत दिनऊ तालाब में शव बरामद किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में पोस्टमार्टम कराया डॉक्टरो के पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया दिनऊ के सरपंच प्रतिनिधि बच्चा यादव उनके साले गोकुल यादव सहित अन्य आरोपियों पर परिजनों ने हत्या करने की गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी मृतक मथुरा तनय भवानीदीन रैकवार उम्र 48 की मौत कल 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है बमोरी कला थाना प्रभारी रश्मि जैन एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव मामले की बारी की से जांच पड़ताल कर रहे हैं एसडीएम सहित भारी पुलिस बल पोस्टमार्टम के समय उपस्थित रहा मृतक की परिजन आरोपियों पर मर्डर का केस दर्ज करने के लिए पुलिस से अड़े हुए हैं  पुलिस की जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा

देवगुराडिया में रावण के दस सिरों के स्थान पर राहुल गांधी-प्रियंका लगाकर दहन करने पर कांग्रेस नेता भड़क गए

इंदौर  इंदौर के देवगुराडिया में कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के फोटो रावण के दस सिरों के स्थान पर लगाकर दहन करने पर कांग्रेस नेता भड़क गए। रावण दहन के दौरान बने वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस थाने पहुंचे। युकां जिला अध्यक्ष दौलत पटेल ने आरोप लगाया कि दशहरा उत्सव समिति में भाजपा नेता शामिल थे और उन्होंने जानबूझकर यह कृत्य किया। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के खुड़ैल थाना में दोपहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवगुराडिया दशहरा समिति पर एफआइआर की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक के दर्ज नहीं किया है। ओवैसी-ममता के चेहरे रावण के वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं के साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के चेहरे भी लगाए गए थे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इंदौर. इंदौर के देवगुराडिया में कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के फोटो रावण के दस सिरों के स्थान पर लगाकर दहन करने पर कांग्रेस नेता भड़क गए। रावण दहन के दौरान बने वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस थाने पहुंचे। युकां जिला अध्यक्ष दौलत पटेल ने आरोप लगाया कि दशहरा उत्सव समिति में भाजपा नेता शामिल थे और उन्होंने जानबूझकर यह कृत्य किया। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के खुड़ैल थाना में दोपहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवगुराडिया दशहरा समिति पर एफआइआर की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक के दर्ज नहीं किया है। ओवैसी-ममता के चेहरे रावण के वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं के साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के चेहरे भी लगाए गए थे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet