LATEST NEWS

प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर स्थापित किए जाएंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ आरंभ हुआ स्वच्छता दिवस समारोह स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना में 685 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर स्थापित किए जाएंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर्मी प्राण-प्रण से हैं समर्पित मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छ भारत दिवस-2024 के अवसर पर नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम के क्रम में भोपाल में आयोजित स्वच्छता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर द्वार स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े महापुरुषों भगवान राम, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक आदि के नाम पर इन द्वारों का नामकरण किया जाएगा। भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन और भोपाल नगर निगम के उपकरणों तथा विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना अंतर्गत प्रदेश के लिए 435 करोड़ रूपए की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण के लिए उनका आभार माना। इस अवसर पर आदर्श गौ-शाला ग्वालियर के 100 टन क्षमता बॉयो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक व संस्थाओं को सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2 हजार 115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 3-3 हजार रुपये की राशि प्रदान करने के लिए 63 लाख 45 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से नगर निगम उज्जैन को अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के स्वच्छता मित्रों से वर्चुअली आत्मीय संवाद किया तथा कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर निगम शासकीय सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 125 नए डोर-टू-डोर सीएनजी वाहनों, 6 नए हुक लोडर, दो श्रेडर मशीन तथा एक लिटर पिकिंग मशीन का अवलोकन किया तथा मंच से झंडी दिखाकर उनका लोकार्पण किया। अमृत योजना और “रि-ड्यूस, री-यूज, रि-साइकिल” पर केंद्रित रही प्रदर्शनी : तीन लघु फिल्मों का हुआ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती “स्वच्छता दिवस” पर स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में प्रदेश में स्वच्छता के लिए संचालित गतिविधियों, अमृत योजना और रि-ड्यूस- रि-यूज- रि-साइकिल पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई सौगातों पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही गौ-वंश संरक्षण के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों और स्वच्छता ही सेवा अभियान संबंधी गतिविधियों पर तैयार लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक सर्वरामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, अध्यक्ष नगर निगम किशन सूर्यवंशी उपस्थित हैं। चुनौती भरा और जीवट वाला है स्वच्छता कर्मियों का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 10 वर्ष पूर्व 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय है। भारतीय संस्कृति उत्तम सुख-निरोगी काया के सिद्धांत में विश्वास करती है और स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। हमें स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता कर्मी प्राण-प्रण से समर्पित हैं। उनका कार्य चुनौती भरा और जीवटता वाला है, जैसे सेना का सिपाही देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को कुर्बान कर देता है उसी प्रकार सफाई कर्मी, स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं। इसी का परिणाम है कि 19 सितम्बर को उज्जैन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाँव-गाँव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। राज्य सरकार स्वच्छता कर्मियों और उनके परिवारों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह कार्य सच्चे अर्थों में महात्मा गांधी के विचारों को क्रियान्वित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रदेश में 968 ब्लैक स्पॉट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ तथा 800 से अधिक शालाओं में एक लाख से अधिक छात्रों के बीच स्वच्छता संवाद कार्यक्रमों से जन-जागरूकता फैलाई गई। प्रदेश में नगरीय‍निकायों की स्टार रैकिंग प्रणाली के तहत उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। मध्यप्रदेश, देश में स्वछतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – मंत्री काश्यप सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के परिणाम स्वरुप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक गतिविधियों और त्यौहारों के माध्यम से विकास और जन-कल्याण के साथ-साथ स्वच्छता को संस्कार के रूप में अंगीकार करने के लिए प्रदेशवासियों को प्रेरित किया है। स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना और स्वच्छता कर्मियों का … Read more

राज्यपाल हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह में हुए शामिल

हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल पटेल राज्यपाल पटेल ने कहा  हिन्दी, माँ भारती के मस्तक की बिंदी है, सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति और मातृ भूमि पर मर मिटने की भक्ति है राज्यपाल हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह में हुए शामिल मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दी भवन में कार्यक्रम आयोजित भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हिन्दी, माँ भारती के मस्तक की बिंदी है। यह सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति और मातृ भूमि पर मर मिटने की भक्ति है। हिंदी के सतत् विकास, समृद्धि और प्रसार के लिए क्षेत्रीय शब्दों का हिन्दीकरण और सरलीकरण जरूरी है। राज्यपाल पटेल मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित हिन्दी भाषी साहित्यकार और हिन्दी सेवा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मानित लेखकों, प्रशासनिक अधिकारियों, हिन्दी सेवा साधकों और युवा साहित्यकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।  राज्यपाल पटेल ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में हिन्दी का प्रसार अहिंदी भाषी राज्यों सहित विदेशों में भी बढ़ा है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व मंचों पर जब अपनी बात हिंदी में रखते हैं तो सम्पूर्ण विश्व बड़े ध्यान से सुनता है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में अध्ययन-अध्यापन के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे वैज्ञानिक विषयों की सम्पूर्ण पढ़ाई हिंदी में कराने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति महात्मा गांधी जी के हिंदी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के सपने को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। अहिन्दी भाषियों की कठिनाईयों को समझें और समाधान करें राज्यपाल पटेल ने कहा कि हमें अहिंदी भाषियों की हिन्दी के प्रति रूचि बढ़ाने, उनकी कठिनाईयों को समझना होगा। उसका समाधान करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अहिंदी भाषियों को जोड़ कर हिंदी में चर्चा के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर भी चिंतन किया जाना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हिंदी को वैश्विक बनाने और लोगों की रुचि बढ़ाने वेब-साइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग की सम्भावनाओं पर चिंतन किया जाना चाहिए। हिंदी के भाषायी विकास में योगदान देने वालों और हिंदी के क्षेत्र में व्यावसायिक उपलब्धियां प्राप्त करने वालों के सम्मान की पहल भी जरूरी है। विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए हिन्दी सेवी सम्मान राज्यपाल पटेल ने समारोह में हिन्दी सेवी सम्मान-2024 प्रदान किया। उन्होंने अलग-अलग श्रेणियों में साहित्यकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और हिन्दी सेवा साधकों को सम्मानित किया। पुरस्कारों में हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी, विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान, स्थापित सम्मान और युवा साहित्यकारों के लिए सम्मान शामिल रहे। राज्यपाल पटेल ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पटेल का प्रचार समिति ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत, शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें समिति की मासिक पत्रिका भी भेंट की गई। स्वागत उद्बोधन समिति के मंत्री संचालक कैलाश चंद्र पंत ने दिया। रघुनंदन शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। आभार समिति के उपाध्यक्ष डॉ रंजना अरगढ़े ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सह-सचिव डॉ संगम सक्सेना, से.नि. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सम्मानित लेखक, साहित्यकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।  

छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता पर 5 करोड़ की ठगी का आरोप, 16 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज

छिंदवाड़ा  फिल्मों में पैसा इन्वेस्ट करने वाली कंपनी में पैसा डबल करने का झांसा देकर कांग्रेस नेता ने 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल 16 लोगों की शिकायत पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी को शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है। एसपी को सौंपी थी जांच गौरतलब है कि सितंबर 2023 में 5 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। 574 लोगों ने सिंगापुर की जोयटरोप कंपनी का काम करने वाले खैरीभुताई निवासी परेश सक्सेना के खिलाफ शिकायत की थी। तत्कालीन एसपी को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। 16 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज इस मामले में एक साल बाद 30 सितंबर 2024 को धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने 23 लाख 20 हजार 120 रुपए की ठगी का शिकार हुए 16 लोगों की शिकायत पर परेश सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बताया जाता है कि जांच के बाद अन्य पीड़ितों की शिकायत और ठगी की रकम को भी जोड़ा जाएगा। यह था मामला पीड़ितों का आरोप है कि सिंगापुर की जिस जोयटरोप कंपनी में पैसा डबल करने का झांसा दिया गया था, आरोपी उस कंपनी में खुद को टीम लीडर बताता था। कंपनी के डायरेक्टर से सीधे संपर्क होने का झांसा देकर यह रकम ठगी गई थी। फेसबुक, यूट्यूब में इसके चैनल होने और फिल्मों में फायनेंस करने का भी झांसा दिया गया था। सरपंच, पूर्व सरपंच और नेताओं समेत 574 लोगों का लगा पैसा ऑनलाइन एप में ग्राम खैरी भुताई, चन्हिया कला, चन्हिया खुर्द, बोहनाखैरी, सारना, पांजरा, बनगांव, जमुनिया, पिपरिया बीरसा, माचागोरा, चांद, चौरई और छिंदवाड़ा के कुल 574 लोगों के एप में रुपए लगे थे। इनमें दो दर्जन से ज्यादा पूर्व सरपंच और सरपंच शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस से जुड़े नेताओं की बड़ी रकम भी एप में दोगुनी करने के लिए लगाई गई थी। सरपंचों व नेताओं का 1 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का दांव लगा था। ठगी का शिकार हुए लोगों में प्रदेश के अन्य शहरों के लोग भी शामिल हैं।

मुकेश खन्ना ने दो घटनाओं का खुलासा किया, क्यों करते हैं कपिल शर्मा से नफरत

मुकेश खन्ना पहले भी कई बार कपिल शर्मा और उनके शो पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से कपिल के शो पर हंगामा किया। साथ ही बताया कि वह शर्मा के खिलाफ क्यों हैं। मुकेश खन्ना ने दो कहानियों का रहस्योद्घाटन किया, जिसके कारण वह कपिल शर्मा से खफा हो गए थे। उन्होंने एक घटना का वर्णन किया, जब कपिल शर्मा ने शक्तिमान की पोशाकें बनाईं, और उनके साथ लड़की थी। दरअसल साल 2020 में जब कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो बी.आर. चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ की कास्ट को बुलाया गया था, तो मुकेश खन्ना ने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कपिल के शो को ‘फुहड़’ और ‘एश्लील’ सिखाया था। अब उन्होंने ‘बॉलीवुड डायलॉग्स’ को एक बार फिर से दिए गए इंटरव्यू में ‘एशलील’ के बारे में बताया। ‘एश्लीलता के कारण ‘बिग बॉस’ पसंद नहीं है, लेकिन मुकेश खन्ना ने कहा, ‘एश्लीलता के कारण ‘बिग बॉस’ या ‘द कपिल शर्मा शो’ पसंद नहीं है, वह (कपिल शर्मा) एक शानदार एंटरटेनर हैं। , इसमें कोई शक नहीं।’ इन 2 कहानियों की वजह से कपिल शर्मा से अभद्रता की गई। उन्होंने कहा, ‘कई लोगों को लगता है कि मैं शर्मा के शो में क्यों नहीं गया। गुफ़ी पेंटल को भी अजीब लगा। दो घटनाएँ सामने आईं… मुझे यह नहीं दिखा कि उन्होंने मुझे ‘कपिल विरोधी’ बना दिया, लेकिन मेरी पत्रिकाएँ मेल नहीं रखतीं। वो आदमी सही होता है, फिर भी लगता है कि मैं उसके साथ सहज नहीं हूं।’ ‘कपिल ने गलती कर दी कि शक्तिमान की ड्रेस ले ली और…’ मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ‘कपिल ने दो घटनाएं कर दी हैं, शायद कोई पहचान भी नहीं होगी। लेकिन कृष्ण अभिषेक को मना कर दिया गया। मैं बोल रहा हूँ। एक प्रोग्राम प्रदर्शित किया गया था, जिसमें ‘कॉमेडी सर्कस’ के स्किट्स शामिल थे। कपिल ने जो डोविन की, वो ये थी कि वो शक्तिमान की ड्रैसेस ली थी। सामने एक लड़की को रख दिया। यहां समतुल्य में एक बिस्तर दिखाया गया है।’ ‘बिस्तर दिखाया, शक्तिमान और लड़की तो मैं भड़क गया’ मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ‘सुहागरात नहीं, बिस्तर दिखाया। फिर से कपिल शर्मा लड़की की तरफ बढ़ गई है। अचानक उसका मोबाइल की घंटियाँ बजती है और फिर गोल-गोल घूमने वाला गायब हो जाता है। फिर से कपिल वापस आता है और लड़की की तरफ बढ़ता है, परमा फोन आने पर गायब हो जाता है। मुझे बहुत दुख हुआ कि कौन सा बक्सा है? क्या करने की कोशिश कर रहे हो?’

ऑनलाइन गेम में सेल्समैन ने लगाया पैसा, तो ‘कंगाल’ हो गया सुनार! पुलिस ने किया खुलासा

  छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत इस कदर लगी कि उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए. इसके बाद उसे गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे. आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे 26 सितंबर की देर रात तक कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था. इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए. इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाशी और 30 सितंबर को भारता देव पार्क से उसे पकड़ा. आरोपी ने युवक ने पूछताछ में कुबूल किया कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. लत लगने के कुछ दिन बाद जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ, तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराई और उसे गिरवी रखकर पैसे उठाए. इसके बाद फिर फायदा होने पर गिरवी रखी ज्वेलरी छुड़वा भी ली, लेकिन इसके बाद फिर वह ऑनलाइन गेम की लत में पैसे गंवाने लगा, तब वह शोरूम से चोरी करके ज्वेलरी गिरवी रखने लगा. पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष खत्री ने बताया, आरोपी के पास से पांच सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का जब्त किया गया.

रीवा पुलिस ने मानव तस्करी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

रीवा  मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अभी भी फरार है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जा रही है। नवंबर 2023 का मामला दरअसल, मामला 25 नवंबर 2023 का है। जब कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसकी उम्र 15 साल बताई गई जो कि 9th क्लास में पढ़ती थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। उसके पास जो मोबाइल था वह भी स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कही ये बात थाना प्रभारी जे.पी. पटेल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। काफी छानबीन करने के बाद सब के आधार पर रविंद्र कोरी को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह उस लड़की को सूरत ले गया था, जहां वह एक दंपति के साथ मिलकर राजस्थान के जालौर जिले में रहने वाले उत्तम सिंह के हाथों 3 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उत्तम सिंह ने लड़की से शादी रचाई, फिर उसे अपने पत्नी के रूप में रखकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं, पुलिस ने किशोरी को जालौर स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, उत्तम सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो चुका है, जिनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच कल्लू सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिन्हें दमोह जिला के बटियागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

पीएम मोदी ने ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में बायो सीएनजी प्लांट का वर्चुअल किया शुभारंभ

ग्वालियर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नवाचार के क्षेत्र में ग्वालियर में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में बायो सीएनजी प्लांट (कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र) का वर्चुअल शुभारंभ किया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल और केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी वर्चुअल इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं लाल टिपारा गौशाला में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। गौशाला में 2 बायो सीएनजी प्लांट के शुभारंभ के साथ-साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन अवसर पर स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता चैंपियन का सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि लाल टिपारा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो सी.एन.जी. प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट के संचालन के लिए 100 टन गोबर का उपयोग कर प्रतिदिन 3 टन तक सीएनजी और सर्वोत्तम गुणवत्ता का जैविक खाद 20 टन मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन प्लांट के संचालन एवं संधारण में भी सहयोग करेगा। यह लाल टिपारा गौशाला कार्बन उत्सर्जन रोकने में वैश्विक आदर्श बनेगी। गौशाला में यह सीएनजी प्लांट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सामाजिक जिम्मेदारी निधि से 32 करोड़ रूपये की लागत से बना है। भविष्य में विस्तार की संभावना को रखते हुए एक हेक्टेयर की भूमि आरक्षित रखी गई है। गौशाला  को और विस्तार देने सांसद निधि से 2 हजार गायों के लिए  आधुनिक शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपये की राशि दी गई है। इस प्लांट से नगर निगम ग्वालियर को लगभग 7 करोड़ की आय प्राप्त होना संभावित है।

महिला पर्यटकों को सुरक्षित माहौल व शिकायतों के समाधान के लिए MP की पहली जिला स्तरीय समिति इंदौर में गठित

इंदौर  महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश की पहली जिला स्तरीय समिति इंदौर में गठित की गई है। इसी तरह की जिला स्तरीय समितियां राज्य भर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गठित की जाएंगी, जहां पर्यटकों की अच्छी खासी आमद होती है। इन जिलों में भी बनेगी ऐसी समिति जिन जिलों में ऐसी समिति बननी है, उनमें उज्जैन, खंडवा, खरगोन, निवाड़ी, जबलपुर, अनूपपुर और होशंगाबाद शामिल हैं। पुलिस की अगुआई वाली इंदौर जिला समिति में कानून प्रवर्तन, जिला प्रशासन, राजस्व, पर्यटन, पुरातत्व और अन्य विभागों के 15 से अधिक सदस्य शामिल हैं। महिलाओं के लिए बनेगा सुरक्षित माहौल इंदौर जिला समिति की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. सीमा अलावा ने कहा, ‘हमने राज्य की पहली जिला स्तरीय समिति गठित की है, जो महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देने के लिए कई विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। राज्य में पर्यटकों और अकेली महिला पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ, महिलाओं के लिए एक मजबूत और सुरक्षित माहौल बनाने की आवश्यकता तेजी से महत्वपूर्ण हो गई है।’ ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी और सीजी चैप्टर के अनुसार, ट्रैवल एजेंटों के एक संघ, मध्य प्रदेश में आने वाले कुल पर्यटकों में महिला यात्रियों का अनुपात बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है। एमपी पुलिस के साथ MoU मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने लोगों को प्रशिक्षण देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और आकर्षक पर्यटक आकर्षणों के कारण एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। पर्यटकों की आमद हर साल बढ़ रही है। राज्य सरकार एक सुरक्षित वातावरण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां महिला यात्री सुरक्षित और सहज महसूस करें। मंत्री ने बताया कि ये समितियां कानून प्रवर्तन, जिला प्रशासन, पर्यटन और अन्य संबंधित विभागों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देकर पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने की पहल के रूप में काम करेंगी। हम पूरे राज्य में इस मॉडल को दोहराने की कोशिश करेंगे।’ ऐसे तैयार हो रही कमेटी महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल (एसटीडीडब्लू) परियोजना के तहत, एमपीटीबी ने लगभग 8000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया है और 35,000 व्यक्तियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य आतिथ्य क्षेत्र में 48 विभिन्न भूमिकाओं के लिए महिलाओं को तैयार करना है, जिसमें गार्ड, ड्राइवर, नाव संचालक, टूर असिस्टेंट और होटल संचालक शामिल हैं।

बी.एस.एन.एल: 25वां स्थापना दिवस मनाया गया

भोपाल आज बीएसएनएल के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर कई प्रोग्राम आयोजित किए गए |  इस सम्बन्ध में श्री राधेश्याम परमार, मुख्य महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि दिनांक 01-10-2000 को दूरसंचार विभाग से बीएसएनएल का गठन किया गया था | स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तर पर पौधारोपण, पेंटिंग एवं स्लोगन, निबंध लेखन, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के साथ साथ पूरे प्रदेश में बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रोड शो किया गया |              

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी विकास की सौगात, सफाई मित्रों के खाते में ट्रांसफर की राशि

भोपाल आज राष्ट्रपति महात्ममा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में विकास की अनेक सौगात दी। इसके अलावा सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके खातों में तीन-तीन हजार की प्रोत्साहन राशि 69 लाख 42 हजार रूपये  सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान 685 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया। 125 सीएनजी रोड टू डोर वाहनों को सीएम मोहन ने हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत देश को स्वतंत्र कराने में उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। सीएम यादव ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि कठिनाइयों के बावजूद कैसे महान ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र और हर क्षेत्र में प्रगति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खासकर, दक्षिण एशियाई देशों में मौजूदा अस्थिरता के बीच पीएम मोदी शांति का संदेश फैला रहे हैं। यह भारत के गौरव को बढ़ाता है और महात्मा गांधी की परंपरा को आगे बढ़ाता है।” उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। हम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं। कठिनाइयों से जूझते हुए भी कोई व्यक्ति किस तरह से ऊंचाइयों को छू सकता है, यह हम उनसे सीख सकते हैं। इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद भी उन्होंने सादगी की छाप छोड़ी। मैं उन दोनों को नमन करता हूं। हम कामना करते हैं कि मध्य प्रदेश और देश उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़े।” स्वच्छता कर्मी के कार्यों को पीएम मोदी ने सराहा   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर को मनाया। जब हम अपने घरों में सो रहे होते हैं, उसके पहले ही स्वच्छता कर्मी काम पर निकल जाते हैं। जैसे सिपाही देश के लिए अपना बलिदान देता है, वैसे ही स्वच्छता कर्मी अपने शहर को साफ रखने के लिए काम करता है। स्वच्छता कर्मियों के इस बड़े काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को महत्व दी, उन्होंने आजादी की लड़ाई के साथ स्वच्छता को भी महत्व दिया। सीएम मोहन ने कहा कि 19 सितंबर के दिन उज्जैन में राष्ट्रपति जी के साथ हमने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।

प्रदेश का पहला बायो CNG प्लांट ग्वालियर को मिलेगा, सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान

ग्वालियर मध्यप्रदेश की पहली ऐसी वायो सीएनजी बनाने वाली यूनिट शुरू होने जा रही है जहां गाय के गोबर से बायो सीएनजी बनेगी।इससे तैयार गैस से ग्वालियर नगर निगम के वाहन तो चलेंगे ही बल्कि इसे आम लोगो को उपयोग के लिए देने की भी योजना है। ग्वालियर में स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा गौशाला में तैयार किये गए। 2 सितंबर मंगलवार को इस बायोसीएनजी प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्रीगण और अधिकारी मौजूद रहे। ग्वालियर में नगर निगम द्वारा संचालित प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा में है।इसका संचालन कुछ वर्ष पहले संतों को सौंपा गया तो यह देश की सबसे आदर्श गौशाला बन गयी, जहां लोग अपना जन्मदिन से लेकर मेरिज एनिवर्सरी तक मनाने आते है। इस गौशाला में अभी 9850 गौवंश का बसेरा है।यहां हर रोज 100 टन गोबर निकलता है। इससे यहाँ स्थापित हो रहे संयंत्र से अभी 2 टन बायो सीएनजी तैयार होगा। गौ शाला के प्रबंधन से जुड़े संत स्वामी ऋषभ देवानंद का कहना है कि यह मध्यप्रदेश में किसी गौशाला में अनूठी पहल है और गोबर सच मे धन के रूप में बदलेगा। गैस बनने के बाद निकलने वाले वेस्ट को खेती में उपयोग के लिए बेचा जाएगा। बताया गया कि यह मध्यप्रदेश का अपने तरह का पहला वायो संयंत्र है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गोबर से गैस बनाने वाला राज्य का अपने तरह का यह पहला संयंत्र है। यूं तो इंदौर में पहले से वायो सीएनजी प्लान्ट है। लेकिन वहां इसके लिए गीले कचरे का उपयोग किया जाता है। जबकि यहां सिर्फ गोबर का उपयोग होगा वह भी सिर्फ गौवंश का गोबर। इसकी स्थापना पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।यह खर्च इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन ने उठाया है। रोज निकलता है 100 टन गोबर नगर निगम द्वारा संचालित राज्य की सबसे बड़ी गौशाला ग्वालियर के लाल टिपारा में है। इसका संचालन कुछ साल पहले संतों को सौंपा गया तो यह देश की सबसे आदर्श गौशाला बन गई। यहां लोग अपने जन्मदिन से लेकर मैरिज एनिवर्सरी तक मनाने आते हैं। इस गौशाला में अभी 9850 गौवंश का बसेरा है। यहां हर रोज 100 टन गोबर निकलता है। इससे यहां स्थापित हो रहे प्लांट से अभी 2 टन बायो सीएनजी तैयार होगा। गौशाला के प्रबंधन से जुड़े संत स्वामी ऋषभ देवानंद का कहना है कि यह मध्यप्रदेश में किसी गौशाला में अनूठी पहल है। गोबर सच मे धन के रूप में बदलेगा। गैस बनने के बाद निकलने वाले वेस्ट को खेती में उपयोग के लिए बेचा जाएगा। प्लांट बनाने में कुल 31 करोड़ की लागत बताया गया कि यह मध्य प्रदेश का अपने तरह का पहला बायो प्लांट है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गोबर से गैस बनाने वाला राज्य का अपनी तरह का यह पहला संयंत्र है। यूं तो इंदौर में पहले से बायो सीएनजी प्लांट है लेकिन वहां इसके लिए गीले कचरे का उपयोग किया जाता है। जबकि यहां सिर्फ गोबर का उपयोग होगा। वह भी सिर्फ गौवंश का गोबर। इसकी स्थापना पर लगभग 31 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह खर्च इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने उठाया है। इस समय बायो सीएनजी की मांग सामान्य सीएनजी से ज्यादा है। क्योंकि बायो सीएनजी में 95 फीसदी मीथेन होता है। जबकि सामान्य सीएनजी में 90 फीसदी। यही वजह है कि बायो सीएनजी से मिलने वाले वाहनों का माइलेज ज्यादा निकलता है। इस समय बायो सीएनजी की मांग सामान्य सीएनजी से ज्यादा है। क्योंकि बायो सीएनजी में 95 फीसदी मीथेन होता है। जबकि सामान्य सीएनजी में 90 फीसदी। यही वजह है कि बायो सीएनजी से मिलने वाले वाहनों का माइलेज ज्यादा निकलता है। PM मोदी की ग्वालियर को बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज बुधवार को यहां एमपी के पहले बायो CNG प्लांट का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वर्चुअली तरीके से शामिल होंगे।  

पटाखा गोदाम में विस्फोट से अफरा-तफरी, समय रहते आग पर पाया काबू

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बड़ा हादसा टल गया. जहां एक पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई. इस विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र की है. जहां बुधवार को गोदाम में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया. जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को खाली करवाया. इसके बाद पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया. हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम-एसडीओपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. गनीमत रही कि इस विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई. अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या गोदाम में रखा पटाखा वैध था अवैध? क्या यह पटाखे अवैध बनाया कर गोदाम में रखे गए थे. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई.

कुशल व्यवहार और प्रबंधन कौशल से जनसंपर्क में हासिल की कामयाबी : अशोक मनवानी

70 वे जन्म दिवस पर विशेष- संक्षिप्त जीवन परिचय ताहिर अली, जन्म दिनांक 3 अक्टूबर 1954     कुशल व्यवहार और प्रबंधन कौशल से जनसंपर्क में हासिल की कामयाबी : अशोक मनवानी    भोपाल                 ताहिर अली मुझसे आयु में लगभग 10 वर्ष बड़े हैं। मेरी उनकी पहली मुलाकात वर्ष 1990 में हुई। तब हम लोग जिलों में पदस्थ थे। मुख्यालय की एक बैठक में हम मिले थे। पहली ही भेंट में ताहिर भाई की जिस बात ने मुझे प्रभावित किया वह था उनका सौम्य और सरल व्यवहार।  जनसंपर्क मुख्यालय सहित विभिन्न वरिष्ठ मंत्रियों के साथ प्रचार का दायित्व कुशलता पूर्वक संभालने वाले ताहिर अली संपर्क के मामले में तत्पर रहते हैं।दूरभाष के उपकरण का उन्होंने उसे युग में अधिकतम उपयोग किया जब यह उपकरण बहुत कम लोगों के पास होता था और मोबाइल नहीं हुआ करते थे। मोबाइल आने के बाद तो गत दो दशक में उन्होंने सफलता के नए झंडे ही गाड़ दिए। इसमें सहयोग सिर्फ मोबाइल उपकरण का नहीं है। अपितु व्यक्ति की सजगता और अपने आसपास के वातावरण के प्रति चौकन्ना बने रहने और प्रासंगिक रहकर समाचार माध्यमों से जुड़ाव रखना  मायने  रखता है। क्तिगत संबंधों को महत्व देने जैसे कई पहलू ताहिर भाई को सबसे अलग बनाते हैं। उन्होंने एक पढ़े लिखे परिवार की पृष्ठभूमि का भी लाभ लिया और उच्च शिक्षा के पिता के अनुभवों को स्वयं आत्मसात करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास किया। अध्ययनशीलता में एक बार कुछ कमी रह जाए तो चल जाता है लेकिन व्यवहारिक जीवन में सक्रिय रहकर जनसंपर्क के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना सरल हो जाता है। ताहिर भाई ने संबंधों को तरजीह दी। इसलिए जो 30 या 35 वर्ष पूर्व उनके साथ काम कर चुके हैं आज भी उनसे जुड़े हुए हैं। इन मित्रवत संबंधों के लिए व्यक्ति को समय देना होता है। यदि किसी की रुचि फिल्में देखने और खेल के मैदान में समय बिताने में है तो वह इन संबंधों के निर्वहन में कुछ पीछे रह सकता है। लेकिन ताहिर मियां पुराने शहर में रहते हुए भी नए भोपाल शहर से उसी तरह जुड़े होते हैं जैसे उस घटना या व्यक्ति से मुलाकात के स्वयं साक्षी हों।अनेक अवसरों पर उनकी इस कुशलता को मैंने अनुभव किया है।प्रचार प्रसार के लिए अखबारों के साथ रेडियो, दूरदर्शन और टीवी चैनलों के उपयोग में वे माहिर हैं इसलिए कहा जाता है कि वे सिर्फ ताहिर नहीं बल्कि माहिर भी हैं। मेरे कुछ मित्र उन्हें ताहिर अली की जगह इंतजाम अली भी कहते हैं। यह बात हास्य व्यंग्य की नहीं बल्कि  उनकी वास्तविक प्रशंसा की प्रतीक भी है। मुझे याद है एक बार किसी वीआईपी को फ्लाइट कैच करनी थी और उनकी बैठक अभी लंबी चलनी थी। ताहिर अली ने एक अतिरिक्त वाहन का प्रबंध किया और भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी ओर एअरपोर्ट मार्ग पर उसे खड़ा कर दिया था। वी आई पी महोदय मंत्रालय से बैठक खत्म कर एयरपोर्ट रवाना हुए, तब लालघाटी के पास फ्लाय ओवर का निर्माण नहीं हुआ था, इसलिए कई बार लोगों की फ्लाइट छूट जाया करती थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर फाटक बंद था। तब ताहिर अली ने जो उस वी आई पी  को एस्कॉर्ट कर रहे थे रेलवे ट्रैक क्रॉस करवारकर गेट के उस तरफ खड़े वाहन तक ले गए। वी आई पी  महोदय हतप्रभ रह गए और उन्हें समय पर फ्लाइट मिल गई। यह एक उदाहरण सिद्ध करता है कि व्यक्ति जीवन में कहाँ-कहाँ किस-किस तरह से प्रबंधन कर सकता है।  ताहिर भाई की जन्म वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई। उनके लिए आज इतना ही । उनके गुणों की चर्चा एक विस्तृत आलेख में की जा सकती है। वे  दीर्घायु शतायु हों। हार्दिक शुभकामनाएं। * अशोक मनवानी * ⁠संयुक्त संचालक , जनसंपर्क

इंदौर एयरपोर्ट पर पिछले नौ महीने में यात्रियों की संख्या 28 लाख के पार पहुंची

 इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विंटर सीजन (शीत ऋतु) में पुणे और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं। जयपुर उड़ान की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। इसके बाद जयपुर के लिए तीन सीधी उडानें हो जाएंगी। वहीं पुणे उड़ान का संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इसके बाद पुणे के लिए इंदौर से दो उड़ानें हो जाएंगी। यह उड़ान इंदौर से दिन में संचालित होने से यात्रियों को पुणे जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। अभी जो उड़ान संचालित होती है, वह रात्रि में संचालित होती है। समय में किया गया बदलाव नई उड़ानों को चलाने के लिए पहले से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। पुणे से रात्रि 1.40 बजे उड़ान भरकर रात्रि 2.50 बजे इंदौर पहुंचने वाली उड़ान 27 अक्टूबर से सुबह संचालित होगी। यह उड़ान पुणे से सुबह पांच बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। नवंबर से रनवे का सुधार कार्य रात्रि में किया जाएगा। इसके लिए रात्रि 12 बजे बाद की उड़ानों को री-शेड्यूल किया जा रहा है। यह रहेगा शेड्यूल     इंदौर से पुणे – फ्लाइट 6ई 6192 इंदौर से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर एक बजे पुणे पहुंचेगी।     पुणे से इंदौर – फ्लाइट 6ई 6191 पुणे से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.05 बजे इंदौर पहुंचेगी। (नोट यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी)     इंदौर से जयपुर – फ्लाइट 6ई 7109 इंदौर से शाम 4.10 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।     जयपुर से इंदौर – फ्लाइट 6ई 7154 जयपुर से सुबह 11.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर एयरपोर्ट से हर महीने तीन लाख से अधिक यात्री भर रहे उड़ान देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस वर्ष प्रत्येक माह तीन लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे है। नौ माह में यात्रियों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसके अनुसार इस साल विगत वर्ष सर्वाधिक यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। सितंबर माह में भी तीन लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर पूरा किया। इसके लिए 2526 के करीब उड़ाने संचालित हुई। इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन लाख से अधिक यात्री प्रतिमाह इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे है। 27 अक्टूबर से विंटर शुड्यूल शुरू होने वाला है। ऐसे में उड़ानों की संख्या में बढोतरी होगी और इसका असर यात्रियों की संख्या पर भी दिखेगा। अक्टूबर-नवंबर में दीपावली का त्योहार और दिसंबर में छुट्टियों के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इस वजह से इस साल सर्वाधिक यात्रियों की संख्या का विगत वर्ष 35 लाख का रिकार्ड टूट सकता है।

मोहन यादव सरकार ने सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया

श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी अपने रास्ते आसान करती दिख रही है. हालांकि, यहां उपचुनाव की तारीख का भले ही ऐलान न हुआ हो. लेकिन बीजेपी यहां से कांग्रेस छोड़कर आए रामनिवास रावत को चुनाव लड़वाने वाली है. उनके सामने सीताराम आदिवासी एक बड़ी चुनौती थे. लेकिन BJP सरकार ने सीताराम आदिवासी को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है, जिससे रामनिवास रावत ने अब राहत की सांस ली है. मंगलवार शाम को जारी आदेश में मोहन यादव सरकार ने सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया. इसके बाद सीताराम ने ऐलान कर दिया कि वह विजयपुर विधानसभा से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि मंगलवार को ही सीताराम आदिवासी ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी. सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होने से वनमंत्री रामनिवास रावत ने रहत की सांस ली है. दरअसल, रामनिवास रावत जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे तो विजयपुर से पूर्व बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी ने इसका विरोध किया था और बगावती तेवर दिखाते हुए रामनिवास रावत के सामने उपचुनाव लड़ने की बात भी की थी. सीताराम आदिवासी न केवल पूर्व विधायक रह चुके हैं, बल्कि इलाके के आदिवासी वोटबैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है, इसलिए बीजेपी में रामनिवास रावत के जाने के बाद कांग्रेस की कोशिश थी कि वो उनके सामने विजयपुर से सीताराम आदिवासी को टिकट दे, लेकिन सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होते ही कांग्रेस की मुश्किलें यहां होने वाले उपचुनाव में बढ़ गई हैं, तो वहीं बीजेपी और रामनिवास रावत के लिए उपचुनाव की राह आसान होती दिख रही है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet