LATEST NEWS

नवरात्रि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड पर अपने नाम के साथ दुकान चलाने वाले का नाम भी लिखना होगा

रतलाम रतलाम नगर निगम इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की राह पर है। निगम ने आदेश पारित किया है कि इस बार नवरात्रि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड पर अपने नाम के साथ दुकान चलाने वाले का नाम भी लिखना होगा। दरअसल, रतलाम के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि पर 9 दिवसीय गरबा रास होता है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस बार मंदिर में 3 से 12 अक्टूबर तक दस दिवसीय नवरात्रि मेला लगेगा। मध्यप्रदेश ही नहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के व्यापारी यहां दुकान लगाते रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि दुकानदारों के लिए अपने नाम का बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है। शहर काजी बोले-ये तुगलकी फरमान, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे नगर निगम के इस फैसले को शहर काजी सैयद आसिफ ने तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा फैसला यूपी में योगी सरकार ने भी लिया था। इसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत रतलाम नगर निगम से ऑर्डर कॉपी मांगी गई है। इसके मिलते ही एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन फॉर सिविल राइट्स, दिल्ली की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।’ शहर काजी ने यह भी कहा कि फैसले के विरोध की कलेक्टर को भी जानकारी दे दी गई है। मेले में बोर्ड लगाने के दौरान अगर कोई हंगामा या विरोध होता है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की रहेगी। निगम का तर्क-हमारा मकसद बिचौलियों पर रोक लगाना रतलाम नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी का कहना है, ‘मेले में रतलाम के अलावा बाहर से कई लोग दुकान लगाने के लिए आते हैं। यह निर्णय इसलिए लेना पड़ा क्योंकि कोई बिचौलिया नहीं आए, वास्तविक व्यापारी को ही दुकान मिले। टेंडर होने के बाद एक स्वीकृति पत्र दिया जा रहा है, जो दुकान पर आधार कार्ड के साथ रखना होगा। जब भी कोई जांच करने आता है तो दुकानदार को यह दिखाना होगा।’ गांधी ने कहा, ‘हमारी मंशा यह है कि जिस व्यक्ति के नाम से दुकान का टेंडर हुआ है, उसी को दुकान मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश का निर्णय प्रदेश स्तर पर था। हमने केवल कालिका माता मंदिर मेला ग्राउंड तक की बात की है। जिस किसी के नाम का टेंडर खुले, वह अपना रजिस्ट्रेशन अपने पास रखे और बोर्ड पर प्रोपराइटर का नाम जरूर लिखे।’

जावेद अख्तर ने शक्ति के लिए मेरे नाम की सिफारिश की थी : अनिल कपूर

मुंबई, बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर का कहना है कि फ़िल्म शक्ति के लिए जावेद अख्तर ने उनके नाम सिफारिश निर्माता-निर्देशक से की थी। वर्ष 1982 में प्रदर्शित रमेश सिप्पी निर्देशित फ़िल्म शक्ति में अभिनय सम्राट दिलीप कुमार और सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फ़िल्म शक्ति 01 अक्टूबर 1982 को प्रदर्शित हुई थी। इस फ़िल्म को प्रदर्शित हुए 42 साल हो गए हैं। फ़िल्म शक्ति में अनिल कपूर ने भी काम किया था।अनिल कपूर ने फिल्म ‘शक्ति’ के 42 साल पूरे होने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेिटफॉर्म एक्स पर फिल्म  से जुड़ी कुछ तस्वी रें शेयर करते हुए लिखा, फिल्म  शक्ति ने अपने 42 साल पूरे कर लिए हैं। इस बेहतरीन और सुपरहिट फिल्म के लिए मेरा नाम सुझाने के लिए मैं जावेद साहब का आभारी हूं। मैं एक होटल में काफी दूर रुका हुआ था। स्मिता जी ने अपना दयालुपन दिखाते हुए कहा कि मैं वहां से कमरा खाली कर पास आ जाऊं। यहां तक कि उन्हों ने मुझे अपने कमरे में रहने के लिए भी कहा, जिससे मुझे परिवार जैसा महसूस हुआ। फिल्म शक्ति में दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राखी गुलजार, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।  

हाईकोर्ट ने कहा कोविड से मौत पर नहीं मिला परिवार को क्लेम, सरकार ने निगम के सहायक दरोगा को अपात्र बताया, ब्याज समेत मुआवजा देने के आदेश

इंदौर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कोविड के दौरान नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी की मृत्यु के मामले में उसकी पत्नी को मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ देने का आदेश दिया है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि पर शासन को बैंक दर से ब्याज भी देना होगा। मामला निगमकर्मी जगदीश करोसिया का है। 10 जुलाई 2020 को नगर निगम ने उन्हें सुपरवाइजर के रूप में नियुक्ति दी थी। उनके जिम्मे कोरोना संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजर इत्यादि से छिड़काव करवाने की जिम्मेदारी थी। काम के दौरान 29 अगस्त 2020 को उनकी कोरोना से मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें जगदीश की पत्नी अलका ने शासन को आदेश देकर मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ दिए जाने की गुहार लगाई, लेकिन डिप्टी रिलीफ कमिश्नर ने नियमों का हवाला देते हुए इस आवेदन को निरस्त कर दिया। उनका कहना था कि वे योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इस पर एडवोकेट आयुष अग्रवाल के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने शासन को आदेश दिया कि वह जगदीश की पत्नी को योजना का लाभ दे। कोर्ट ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि पर बैंक दर से ब्याज भी दिलवाया है। कर्बला मैदान मामले में हाई कोर्ट में दायर हुई अपील कर्बला मैदान मामले में 13 सितंबर को आए जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अपील दायर हुई है। यह अपील पंच मुसलमान कर्बला मैदान कमेटी लालबाग रोड इंदौर की ओर से दायर हुई है। अपील में निगमायुक्त, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल और अन्य को पक्षकार बनाया गया है। गौरतलब है कि 13 सितंबर को पंद्रहवें जिला न्यायाधीश नरसिंह बघेल ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि नगर निगम इंदौर कर्बला मैदान की खसरा नंबर 1041 की 6.70 एकड़ जमीन का स्वामी है। उक्त अपील इसी फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है।

गरबा उत्सव में सिर्फ ‘वराह’ पूजने वालों को मिले प्रवेश, गैर-हिंदुओं को रोकने के लिए ‘गोमूत्र’ के बाद अब नया सुझाव

भोपाल/इंदौर     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक स्थानीय दक्षिणपंथी हिंदू संगठन ने मांग की है कि गरबा आयोजकों को सिर्फ उन लोगों को एंट्री की परमिशन देनी चाहिए जो भगवान विष्णु के तीसरे अवतार ‘वराह’ की पूजा करते हैं, ताकि अन्य समुदायों के सदस्यों को दूर रखा जा सके. हिंदू पौराणिक कथाओं में ‘वराह अवतार’ को भारतीय सूअर के रूप में दर्शाया गया है. इससे पहले, मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता ने मांग की थी कि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा नृत्य में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए ‘गोमूत्र’ पीना अनिवार्य होना चाहिए. भोपाल में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि गरबा आयोजकों को किसी व्यक्ति को ‘वराह’ की पूजा करने के बाद ही पंडाल में प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पंडालों के प्रवेश द्वार पर वराह की तस्वीर लगाई जानी चाहिए. ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ये शर्तें अन्य समुदायों के सदस्यों को गरबा आयोजनों से दूर रखने में मददगार साबित होंगी। खासकर उनके लिए जो वराह अवतार को अपवित्र मानते हैं। केवल सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग ही ‘पंच-गव्य’ लेने के लिए तैयार होंगे। पौराणिक कथाओं में वर्णित ‘वराह अवतार’ में हिन्दू समुदाय की बेहद गहरी आस्था है। इसमें भगवान के सिर को शूकर के रूप में दर्शाया गया है। अभी एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के एक नेता ने मांग की थी कि नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा आयोजनों में भाग लेने वालों के लिए गोमूत्र पीना अनिवार्य किया जाना चाहिए। इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) चिंटू वर्मा ने सुझाव दिया था कि गरबा आयोजक केवल उन लोगों को प्रवेश दें जो गोमूत्र का आचमन करते हों। उन्होंने कहा था कि अक्सर गरबा आयोजनों में ऐसे लोग शामिल हो जाते हैं जिनको लेकर विवाद हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि केवल सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग ही ‘पंच-गव्य’ लेने के लिए तैयार होंगे. इससे पहले, इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने सुझाव दिया था कि गरबा आयोजक सिर्फ उन लोगों को प्रवेश की अनुमति दें जो गौमूत्र या गोमूत्र पीते हैं.  

फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा माता सीता का किरदार निभाएंगी

अयोध्या फिल्मी रामलीला तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी। फिल्मी रामलीला में इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभाएंगी। जबकि सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे। पिछले साल फिल्मी रामलीला को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 36 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार यह संख्या 50 करोड़ पहुंचने की संभावना है। फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और निदेशक शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से कहा इस बार हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में मां सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा दिखेंगी। ये पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाने वाली है। रिया कहती हैं कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला। ये अनुभव काफी रोमांचित करने वाला है। सुभाष मलिक के अनुसार इस बार रामलीला में कुल 42 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा 20 कलाकार अयोध्या से भी विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा को जीवंत करते दिखेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 43.39 करोड़ रुपए के उपकरणों एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया

भोपाल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आज स्वच्छ भारत एवं अमृत योजना में प्रदेश में 685 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ है। राजधानी भोपाल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े में जिस जूनून से प्रदेशवासियों ने सहभागिता की, वह सराहनीय हैं। उज्जैन के सफाई मित्रों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नगर पालिक निगम उज्जैन को थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त करने पर उज्जैन के 2314 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक से 69 लाख 42 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इस योजना में हर सफाई मित्र के खाते में 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 43.39 करोड़ रुपए के उपकरणों एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इन परियोजना का भी भूमि पूजन और लोकार्पण -इन योजनाओं का हुआ भूमिपूजन सागर निकाय की 299.20 करोड़ रुपए की सीवरेज योजना का लोकार्पण, सिवनी-मालवा निकाय की 61.17 करोड़ रुपए की जल प्रदाय योजना और छिंदवाड़ा निकाय की 75.34 करोड़ रुपए की जल प्रदाय योजना का वर्चुअली भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री प्रदेश की 19 नगरीय निकायों में सीवरेज और जल प्रदाय परियोजना का भूमि पूजन किया। -इन परियोजनाओं की भी सौगात इनमें विदिशा की 19.90 करोड़ रुपए की सीवरेज परियोजना, शाजापुर की 15.75 करोड़ रुपएकी, शाहपुर की 12.40 करोड़ रुपए की, शाहगढ़ की 13.05 करोड़ रुपए की, रौन की 11.91 करोड़ रुपए की, पीथमपुर की 24.58 करोड़ रुपए की, महू कैंट की 40.30 करोड़ रुपए की, डोला की 10.67 करोड़ रुपए की, दमोह की 12.52 करोड़ रुपए की, बरगवां (अमलाई) की 22.55 करोड़ रुपए की और बंडा की 10.16 करोड़ रुपए की सौगात दी। -ये सौगातें भी दी गईं वहीं, बिस्टान की 31.71 करोड़ रुपए की, सतवास की 3.09 करोड़ रुपए की, नामली की 3.10 करोड़ रुपए की, सुवासरा की 3.15 करोड़ रुपए की, बड़ौद की 3.20 करोड़ रुपए की, रतनगढ़ की 3.22 करोड़ रुपए की, पिपलोदा की 3.92 करोड़ रुपए की और कन्नौद की 3.97 करोड़ रुपए की जलप्रदाय योजना का वर्चुअली भूमिपूजन किया। इस मौके पर गौवंश के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों और स्वच्छता ही सेवा अभियान -2024 पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी हुआ।

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि राजभवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती आज राजभवन में मनाई। राज्यपाल पटेल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

राज्यपाल पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

राज्यपाल पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजेता बच्चों का किया सम्मान भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन सभागृह में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गांधी स्मृति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने गांधी सप्ताह के अंतर्गत “आओ जानें गांधी” प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यपाल पटेल का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने गांधी जी की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई।  

पितृमोक्ष अमावस्या देहरी घाट पर स्नान के दौरान पांच लोग डूब, तीन की जान बचाई, दो की तलाश जारी

 सीहोर  सीहोर और शाजापुर जिले की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी में पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों को तो तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहरे पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना पार्वती और अजनाल नदी के संगम पर बुधवार सुबह घटित हुई। जो दो युवक गहरे पानी में डूब गए, वो रिश्ते में मामा-भांजा हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। पितृमोक्ष अमावस्या होने के कारण नदियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनके साथ घटना घटित हुई, वे पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहराई में चले गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जिलों की सीमा पर है देहरी घाट पार्वती नदी ने देहरी घाट पर जहां यह हादसा हुआ, वहां दो जिलों की सीमा लगती है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर बुधवार सुबह से ही देहरी घाट पर स्नान के लिए आए लोगों की भीड़ लगी है। आसपास के कई गांवों के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे हैं।

सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजित

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर राजभवन में आयोजित सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। परिसर के रहवासियों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की। राज्यपाल पटेल , गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रात: राजभवन कर्मचारी आवास परिसर में आयोजित सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

मध्य प्रदेश से आवागमन करने वाली ये 22 ट्रेनें निरस्त: इन ट्रेनों के बदले रूट, सफर करने से पहले यहां चेक करें शेड्यूल

भोपाल  नवरात्र में अगर आप भोपाल से रायपुर और लखनऊ की ओर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो रेल यात्रा में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि पश्चिम मध्य रेल जोन से जाने वाली 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया। वहीं इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके कारण से 22 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन रहेंगी रद्द     ट्रेन (18235) भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18236) बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 10 अक्टूबर     ट्रेन (11265) जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर     ट्रेन (11266) अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18247) बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस – 1 से 9 अक्टूबर     ट्रेन (18248) रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 10 अक्टूबर     ट्रेन (11751) रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस – 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर     ट्रेन (11752) चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस – 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर     ट्रेन (06617) कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर     ट्रेन (06618) चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली निरस्त ट्रेन     ट्रेन (18233) इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस – 1 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18234) बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 11 अक्टूबर     ट्रेन (12535) लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस – 3, 7 एवं 10 अक्टूबर     ट्रेन (12536) रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर     ट्रेन (22867) दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर     ट्रेन (22868) निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस – 5, 9 एवं 12 अक्टूबर     ट्रेन (18203) दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस – 6 एवं 8 अक्टूबर     ट्रेन (18204) कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 एवं 9 अक्टूबर     ट्रेन (18213) दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस – 6 अक्टूबर     ट्रेन (18214) अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 अक्टूबर     ट्रेन (18205) दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस – 3 एवं 10 अक्टूबर     ट्रेन (18206) नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस – 5 एवं 12 अक्टूबर रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में चार कोच अतिरिक्त लगेंगे यात्रियों की सुविधा व प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए ट्रेन 01661-01662 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इस ट्रेन में स्थायी रूप से दो शयनयान श्रेणी (स्लीपर) और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) के अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अतिरिक्त कोच 01661 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल में 26 अक्टूबर से तथा ट्रेन 01662 दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल में 27 अक्टूबर से प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए लगाए जाएंगे। ऐसे में 288 अतिरिक्त यात्रियों को फायदा होगा।

महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला खत

उज्जैन  राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर को एक पत्र मिला है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है।  जिसमें 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर रेलवे स्टेशनों को बम 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा हुआ है। यह पत्र डाक के जरिए भेजा गया है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने स्टेशन पहुंचकर पत्र की जांच की और इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। पत्र मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम करती है जांच उज्जैन के महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम जांच करती हैं। इसके साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए हैं। धमकी वाला पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। महाकाल मंदिर के साथ उसने राजस्थान के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की बात लिखी है। इस धमकी भरे पत्र के सामने आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुट गए हैं। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। पत्र किसने भेजा इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि, रेलवे स्टेशन पर कोई संदिग्ध वास्तु नहीं मिली। इधर मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल का मंदिर भी पूरी तरह सुरक्षित है। हनुमानगढ़ अधीक्षक को मिले पत्र में लिखा है कि, “हम जम्मू कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। ठीक 30 अक्टूबर को जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, अलवर, बीकानेर, बूंदी, श्री गंगानगर, मंडल और मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन, 2 अक्टूबर को उज्जैन महाकाल मंदिर समेत कुछ सैन्य ठिकानों पर बम विस्फोट किया जाएगा।” पुलिस अधिकारी इस लेटर की जांच में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा है कि “जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत को एक नयी शक्ति एवं ऊर्जा से भर देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय शास्त्री , राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अंतिम सांस तक एक निष्काम कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”  

धड़धड़ाती निकल गई दो ट्रेन, खुला रह गया फाटक, गार्ड की स्थिति हैरान करने वाली…देखिए वीडियो

अशोकनगर अशोकनगर में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। मंगलवार(2 अक्टूबर) की रात को गेट मैन अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को बंद करना भूल गया। फाटक खुला देखकर यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। तभी दो ट्रैक पर दो ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली, तब यात्रियों की जान में जान आई। ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोनों लोको पायलेट ने भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर ली। लोको पायलट ने कर्मचारी को जमकर फटकारा अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को देर रात रेलवे कर्मचारी बंद करना भूल गया। तभी यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। उसी वक्त दो ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। फाटक के किनारे खड़े लोगों की नजर दोनों ट्रेन पर पड़ी तो वे फाटक बंद करने के लिए चिल्लाने लगे। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली। शोर सुनकर रेलवे कर्मचारी ने फाटक बंद किया। तभी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आकर दोनों ट्रेनें भी रुक गईं। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। नशे में था रेलवे कर्मचारी रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। 100 यात्री सवार थे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में 100 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी। शुक्र है कि समय पर ड्राइवर ने बस को बैक कर लिया।

गोविंदा स्वास्थ्य अपडेट: आज किसी भी समय अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

बॉलीवुड एक्टर्स गोविंदा के लिए मंगलवार की सुबह एक अनहोनी लेकर आई। अपनी ही रिवॉल्वर से डिफॉल्ट से गोली चलाई और उनके पैर के डिजाइन पार्ट्स में जा लगी। उन्हें तुरंत मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में हॉस्पिटल में स्थापित किया गया। ऑपरेशन के बाद पैर में लगी गोली को हटा दिया गया। अब उनकी स्थिति स्थिर और संभव है कि आज रविवार को उन्हें हॉस्पिटल से सेलिब्रेशन भी मिल सकता है। गोविंदा के गाने सुनने की खबर से उनके परिवार और छात्र-छात्राओं से लेकर संस्थान के लोग और कार्यकर्ता तक परेशान हो गए। देर रात तक हॉस्पिटल आने-जाने वालों का ध्यान लगा रहा। जहां गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी केमा शाह उन्हें देखने पहुंच गए, वहीं देर रात डेविड गोविंदा के हालचाल यात्रा क्षेत्र में पहुंच गए। बताया जाता है कि डेविड और गोविंदा की हिट जोड़ी पिछले 10 सालों से मनमुताबिक चल रही थी, लेकिन डायरेक्टर उनकी मुलाकात के लिए खुद को रोक नहीं पाए। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा से भी उनकी मुलाकात और उनके हालचाल का दौरा हुआ। मोहिया हॉस्पिटल ऑस्ट्रिया की बेटी आहूजा, ना मां ना भाई, कोई भी नहीं दिखा सकता साथ आज किसी भी समय हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है, बता दें कि उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने डॉक्टरों का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें बाएं दांत के 2 इंच नीचे लगी थी गोली। इस सर्जरी में 8-10 टैंक आ गए। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा को 24 से 48 घंटों के अंदर हॉस्पिटल से वेकेशन मीटिंग की बात कही जा रही थी। उम्मीद है कि उन्हें आज किसी भी समय अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। ‘गोली लगी, हटा दी गई है…’, गोविंदा की भारी आवाज में हॉस्पिटल से भेजा गया था एडेड मैसेज, बताया कैसा है हाल? बेटी टीना ने कहा था- 24 घंटे तक आईसीयू में ही रहेंगे पापा जब ये घटना हुई तो आखिरी आहूजा मुंबई में नहीं रहीं और गोविंदा के साथ रहीं बेटी टीना लगातार रुकीं। उन्होंने सर्जरी के बाद हाल ही में कहा था कि पापा अभी 24 घंटे तक आईसीयू में ही रुके रहेंगे, वह खतरे से बाहर हैं। टीना ने बताया था कि गोविंदा को लिटरेचर में गोली लगी थी। रिवॉल्वर ग्राउंड पर गिरी और गलती से चली गोली, जो पापा के गोविंदा पैर में जा लगी। घायल गोविंदा ने खुद किया था जुहू पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जब ये घायल हुए तो गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा और उनकी पत्नी ने खुद को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। उनके गार्ड ने पुलिस को बुला लिया। जब ये सब हुआ तो घर में गोविंदा और उनके गार्ड और नोकर ही थे इसलिए उन लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कक्ष में रख दिया। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा के पास पिछले करीब 25 साल से लाइसेंसी रिवॉल्वर है। उन्होंने बताया कि गोविंदा का कुछ समय से खराब 0.32 बोर रिवॉल्वर को अपडेट करने की योजना बना रहे थे, लेकिन जुड़े हुए लोगों की वजह से रिवॉल्वर को अपडेट करने की योजना बनाई जा रही थी। गोविंदा ने अपने हॉल स्टूडियो में शेयर कर बताया कि इस घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया था। हालाँकि, अभिनेताओं के एडो मेसेज़ ने अपने आदर्शों को काफी ईमानदार दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि दे रहे हैं, ‘नमस्ते, प्रणाम। मैं गोविंदा हूं। आपका आशीर्वाद, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और मेरे गुरु की कृपा से… मुझे गोली लगी थी, लेकिन गोली मार दी गई है। मैं यहां के वकीलों, विशेष रूप से डॉ. अग्रवाल का कौशल अदा करता हूँ। आप सभी की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet