LATEST NEWS

जावेद अख्तर ने जो बाइडन को लेकर कसा तंज, एक्स यूजर ने जावेद अख्तर को बताया ‘गद्दार का बेटा’

मुंबई बॉलीवुड स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर को अपने विचारों और बातों को खुलकर रखने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर तंज कसते हुए एक पोस्ट लिखा था। उनके इस पोस्ट पर कमेंट में एक एक्स यूजर ने उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ कहकर बुलाया था। जावेद अख्तर ने अब उस एक्स यूजर को करारा जवाब दिया है। उन्होंने बाताया कि कैसे उनके परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। जो बाइडन को लेकर जावेद अख्तर ने कसा था तंज जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा था कि मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व है और अपनी आखिरी सांस तक मैं ऐसा ही रहूंगा, लेकिन जो बाइडन के साथ मेरी एक बात कॉमन है। हम दोनों के पास अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए समान चांस है। जावेद अख्तर के इसी ट्वीट पर विवेक शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट करके उन्हें ‘गद्दार का बेटा’ बताया था। एक्स यूजर ने जावेद अख्तर को बताया ‘गद्दार का बेटा’ विवेक शर्मा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- “आपके पिता ने मुसलमानों के लिए अलग राष्ट्र पाकिस्तान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिर एक प्रगतिशील राइटर की आड़ में उन्होंने भारत में रहना चुना। आप गद्दार के बेटे हैं जिन्होंने धर्म के आधार पर हमारे देश को बांटने का काम किया। अब आप कुछ भी कहें, पर यह सच है।” जावेद अख्तर ने एक्स यूजर को दिया जोरदार जवाब जावेद अख्तर ने विवेक शर्मा के इस कमेंट पर जोरदार रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, “यह तय कर पाना मुश्किल है कि तुम पूरी तरह से अज्ञानी हो या बेवकूफ। 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा और जेल और काला पानी गया, जब संभवता तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजी सरकार के जूते चाट रहे थे।”

कुपोषण मुक्त करने की पहल, मेरी आंगनवाड़ी लाल और पीले सूरजमुखी से मुक्त है

भोपाल मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में इन दिनों अलग-अलग लाल, हरे, पीले रंग के सूरजमुखी के फूल दिखाई दे रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि यहाँ सूरजमुखी फूल की कोई हाइब्रीड वेराइटी  की बात हो रही है। पर यहां बात बिल्कुल अलग है। दरअसल डिंडोरी जिले को कुपोषण से मुक्त करने की एक नई पहल शुरू की गई है। सूरज की तरफ मुँह कर हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता सूरजमुखी का फूल जिले की आंगनवाड़ियों, वहाँ के घरों की दीवारों पर अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है। यह आम लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है। साथ ही लोगों को अपने घर पर हरे रंग के सूरजमुखी की चाह भी बढ़ गई है। यही नहीं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी कार्यकर्ता के बीच होड़ लगी है कि उनके आंगनवाड़ी केन्द्र में “मेरी आंगनवाड़ी लाल एवं पीले सूरजमुखी से मुक्त है” लिखा जाए। आंगनवाड़ी केन्द्र की इस पहल से परिचित होने और इन फूलों का मतलब जानने की जिज्ञासा भी आमजन में पनपी है। आइए समझते हैं इस पहल को। तीन रंगों के सूरजमुखी के फूल जिसमें लाल रंग अति कुपोषित बच्चा, पीला रंग मध्यम कुपोषित तथा हरे सूरजमुखी से तात्पर्य है कि आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों में से कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं है या यह कहें कि दर्ज सभी बच्चे स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। कुपो‍षण मुक्त शब्द देखते ही आंगनवाड़ी में जाकर आमजन पोषण और कुपोषण के बारे में जानकारी ले रहे हैं। नई पहल गाँव, कस्बे के लोगों को आंगनवाड़ी केन्द्र की ओर आकर्षित कर रही है, जो लोग आंगनवाड़ी केन्द्र जाने से कतराते थे, आज उत्सुकतावश केन्द्र आकर जानकारी ले रहे हैं। डिंडोरी में यह नवाचार रेवा प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अति गंभीर कुपोषित तथा मध्यम कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन तथा चिन्हित बच्चों का ग्रेड परिवर्तन करते हुए सामान्य जीवन स्तर में लाना है। इसके अतिरिक्त किशोरी बालिकाओं को उनके हार्मोनल विकास के अनुकूल वातावरण प्रदान कर आत्मविश्वास, उत्साह में वृद्धि करना है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के लिए जागरूक करना है, जिससे जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ हो। इसके अतिरिक्त धात्री माताओं को बच्चों एवं स्वयं के पोषण तथा स्वास्थ्य व स्तनपान के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान में रेवा प्रोजेक्ट संचालकों द्वारा स्वास्थ्य कैंप, अधिकारियों द्वारा कुपोषित बच्चों के घर भेंट, सेम बच्चों का चिन्हांकन, आंगनवाड़ी केन्द्रों में नव-दंपत्ति मिलन सम्मेलन, सास-बहू सम्मेलन, एनीमिया केम्प, सिकलसेल कैम्प, नशामुक्ति आदि गतिविधियाँ आयोजित की जाती है।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हुए अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। ट्रांसमिशन व्यवस्था मजबूत करने के लिये वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 अति उच्चदाब उप केन्द्रों की स्थापना की गई है। साथ ही 26 अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किये गये हैं। कुल 818.170 सर्किट किलोमीटर अति उच्चदाब लाइन का निर्माण भी किया गया है। वर्ष 2023-24 में 9 हजार 978 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 25 अतिरिक्त अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं 40 अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर अति उच्चदाब उप केन्द्रों की क्षमता में 4630 एमव्हीए की वृद्धि की गई है। वितरण क्षेत्र में अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक की अवधि में 56 नये 33 केव्ही उप केन्द्र स्थापित किये गये हैं। मार्च 2023 की स्थिति में 10 लाख 28 हजार 876 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित थे। वर्ष 2023-24 में 9 हजार 978 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किये गये। इस प्रकार मार्च 2024 की स्थिति में 10 लाख 38 हजार 854 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना में एक लाख 30 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर स्थापित किसानों को शीघ्र स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन दिये जाने के उद्देश्य से स्वयं का ट्रांसफार्मर लगाये जाने की योजना लागू की गई है। योजना में किसान स्वयं अथवा समूह में निर्धारित मापदंड के अनुसार ट्रांसफार्मर स्थापित कर सकते हैं। योजना में वर्ष 2023-24 में एक लाख 30 हजार 303 ट्रांसफार्मर स्थापित किये जा चुके हैं।  

एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान, बालाघाट जिले के सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ पौध-रोपण

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान के तहत बालाघाट जिले सहित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में वृहद पौध-रोपण किया। एमपी ट्रांसको के विभिन्न सब स्टेशनों में 2000 पौधों के रोपण लक्ष्य के मुकाबले 3261 पौधों का रोपण किया गया। बालाघाट जिले के मुख्यालय स्थित 132 के व्ही सबस्टेशन, जिले का एकमात्र 400 के व्ही सबस्टेशन किरणापुर, 132 के व्ही सबस्टेशन लांजी, 132 के व्ही सबस्टेशन बैहर, 132 के व्ही सबस्टेशन वारासिवनी, 132 के व्ही सबस्टेशन भानेगांव, 132 के व्ही सबस्टेशन लालबर्रा में अधीक्षण अभियंता श्री निजाम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में पौधा-रोपण किया गया। परिजन में भी जबरदस्त उत्साह पौध-रोपण को लेकर एम पी ट्रांसको के कार्मिकों के अलावा उनके परिजनों में भी गज़ब का उत्साह रहा। इन्होंने एम पी ट्रांसको की रहवासी कालोनियों में बढ़ चढ़कर पौध-रोपण किया। इन पौधों में आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों के अलावा फलदार और छायादार पौधों की विभिन्न प्रजाति शामिल हैं। पौध-रोपण करने वाले कार्मिकों और परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से इन पौधों की देख-रेख का जिम्मा भी लिया । प्रदेश में एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों में होगा पौध-रोपण मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में राजधानी भोपाल, मुख्यालय जबलपुर सहित प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों, 416 अति उच्च दाब सब स्टेशनों सहित एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों के प्रांगणों तथा रहवासी कालोनियों में पौध-रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आउटसोर्स कर्मी सहित प्रत्येक कार्मिक एवं उनके परिजन द्वारा पौध-रोपण किया जा रहा है।  

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने माँ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को किया सम्मानित

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी माता स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर रविवार को राजधानी के आसरा वृद्धाश्रम में 85 बुजुर्गों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी वृद्धजनों का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। बेटे के समान स्नेह कर रहे मंत्री को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने भी श्री राजपूत को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और लाड प्यार किया। इस दौरान बुजुर्गों ने आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत की बात बताई। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को तत्काल सरलता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह उन्हें बता सकते हैं या किसी के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। इससे आपकी समस्या का निराकरण किया जा सकेगा। मां के नाम रोपित किया पौधा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री श्री राजपूत ने अपनी माता जी स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर आसरा वृद्धाश्रम में एक पौधा भी रोपित किया। इस दौरान अधिकारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार सुबह उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री संजय अग्रवाल और श्री रवि शंकर वर्मा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री यादव और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने इंदौर की बीएसएफ रेंज में किया पौध-रोपण

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदौर स्थित बीएसएफ रेंज क्षेत्र में वृह्द पौध-रोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी माताजी की स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीलाबाई श्री पूनमचंद जी यादव की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती संतरा यादव, प्रदेश के नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व.श्रीमती अयोध्या देवी विजयवर्गीय की स्मृति में आम का वृक्ष लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आदिकाल से इंदौर और उज्जैन का पर्यावरण के महत्व में विशेष संबंध रहा है। मां क्षिप्रा सहित 7 नदियों के उद्गम का स्थल इन्दौर है। देश एवं दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। क्लीन सिटी के साथ अब ग्रीन सिटी में भी इंदौर अवश्य नम्बर वन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में वृहद पौध-रोपण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर देश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पौध-रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रयास से मध्यप्रदेश को चीते मिले, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा भारतीय समाज सदैव से प्रकृति पूजक रहा है। भारत की वैदिक परंपराओं में कहा गया है कि 10 कुओं के समान एक सरोवर, 10 सरोवर के समान एक तालाब, 10 तालाब के समान एक पुत्र और 10 पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है। ऐसी हमारी वैदिक मान्यता होकर वृक्ष की महत्ता हमारी परम्परा में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनेगा, इसी संकल्प के साथ पूरा इंदौर इस अभियान से जुड़ा है। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। पूरे देश में 140 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा इस वर्ष गर्मी का प्रचंड रूप 45 से 50 डिग्री तापमान के रूप में देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में विकास और परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मनुष्य ने कांक्रिट के शहर तो बसा दिए लेकिन धरती की हरियाली को नष्ट कर दिया। मनुष्य कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन भोजन, पानी, दवाओं का अंतिम तत्व सहित कई आवश्यक चीज प्रकृति उपहार में देती है लेकिन हम प्रकृति को इसके बदले में क्या लौटाते है। एक मां ने हमें जन्म दिया तथा एक धरती मां हमें जीवन जीने के साधन प्रदान करती है। जीवन देने वाली “मां” को नमन करने और प्रकृति मां के प्रति सम्मान के प्रति हरी भरी धरती देने के संकल्प को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। धरती केवल इंसान के लिए नहीं समस्त जीव मात्र के लिए है, इसलिए देश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक देशवासी से पौध-रोपण का आह्वान किया गया है। वृक्षारोपण की पहल में म.प्र. का प्रयास सराहनीय है। इंदौरवासियों का क्लीन इंदौर के साथ ग्रीन इंदौर बनाने का अभियान प्रशंसनीय है। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ.यादव का सम्मान पगड़ी, अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 51 लाख पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किये जाएंगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पौध-रोपण करते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जा रही है। इंदौर में जनभागीदारी से अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इन्दौर को ग्रीन कवरेज में नंबर-1 बनाएंगे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री गौरव रणदीवे, श्री चिन्टू वर्मा सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, पर्यावरण प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोपाल   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में इंदौर में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने इंदौर पहुंचकर पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, श्री चिंटू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह गर्व का विषय है कि इंदौर शहर और पूरे जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पौध-रोपण अभियान एक जन अभियान का रूप ले रहा है। इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता सामने आ रही है।  

खरगापुर विधानसभा को मिली सड़को की सौगात : जिसमे क्षेत्रीय लोगों के चेहरे पर देखने को मिली चमक

टीकमगढ़ अपनी विधानसभा को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदासुरेंद्र सिंह गौर अपनी झोली खोलने की तैयारी मे है। श्रीमति गौर के द्वारा खरगापुर विधानसभा मे विकास की गंगा को बहाते हुए।  नवीन सड़कों की सौगात दी है। खरगापुर विधानसभा के क्षेत्र वासियों को सड़क निर्माण की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनता के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा रही है। यह सभी सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। बताया गया है कि बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया गया। जिसमें खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में नवीन सड़कों को बजट में शामिल किया गया है। ग्रामीणों को विकास कार्य की सौगात देते हुए। खरगापुर विधायक चंदासुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं रहने देंगे। खरगापुर विधानसभा वासियों को कई नवीन सड़कों की सौगात मिली है। जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। सड़कों का निर्माण होने से खरगापुर का विकास होगा। उन्होंने बताया कि इन नवीन सड़कों की स्वीकृति हमें मिली है। जिसमें बल्देवगढ़ से पलेरा, देवपुर तिगेला से वनपुरा-सापौन, हृदय नगर तिगेला से कोटरा तक, देरी से खुड़ो तक, लरोंन मुख्य मार्ग से तपरियन तक एवं पथरी गड़ से मचोरा देवराहा तक की सड़के शामिल है। उनके द्वारा हर समय खरगापुर विधानसभा में जनहित हितेषी कार्य किये जाएंगे।

भाजपा ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंती मनाया

डिण्डौरी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के पर्याय महान शिक्षाविद् प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंती के अवसर पर उनके तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित की। वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने कहा कि भारत एवं कश्मीर को मिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे तथा उनका कहना था कश्मीर मे परमिट नीति व दो विधान, दो प्रधान, एवं दो निशान जैसे देशविरोधी नीतियो का लगातार विरोध करते रहे। 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों मे मृत्यु हो गई थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की संस्कृति और अस्मिता के भाव को लेकर अपना कार्य प्रांरभ किया। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व के कारण ही आज भाजपा 20 करोड़ सदस्य की विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर क्षेत्र मे नेतृत्व कर रहे है उसमे कहीं न कहीं डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल जी की देन है। देश मे दो विधान,दो निशान,दो प्रधान नही चलेगा का नारा लगाकर डाॅ. मुखर्जी ने इन नारो के साथ जम्मू कश्मीर मे परमिट के नियम को नकारते हुए आंदोलन किया।   मंच का संचालन मंडल महामंत्री भागीरथ व आभार रीतेश जैन ने व्यक्त ने किया। कार्यक्रम के पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ माॅ के नाम कार्यक्रम अंतर्गत माॅ शारदा टेकरी वार्ड नं. 01 में सभी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपड़ किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, सुशीला मार्को, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस,वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अविनाश सिंह सैनी, राजेन्द्रपाल कुशराम, कुंवरिया मरावी, पार्षद रजनीश राय, रुपाली जैन, शत्रुघन पाराशर, गोवर्धन सरैया, हरिहर पाराशर, भीम अवधिया, बलराम राठौर, प्रशांत मिश्रा, पवन ठाकुर, रजनी श्रीवास सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

मिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करने पर दो वाहनों से जमा कराया गया ढ़ाई लाख से अधिक का प्रशमन शुल्क, लगातार जारी है कार्रवाई

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद के खनिज गौण के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा नियमित निगरानी और नजर रखी जाकर खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप गत ंिदवस ओव्हर लोड रेत के अवैध परिवहन के मामले में जप्त किये गए दो वाहन से 2 लाख 56 हजार 25 रूपये का प्रशमन शुल्क जमा कराया जाकर वाहन मुक्त करने की कार्यवाही की गई। जिला खनिज अधिकारी नें बताया कि विगत 2 जुलाई को ग्राम चाका बाईपास मे आकस्मिक जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 1906 से अनावेदक परिवहनकर्ता वाहन चालक, मालिक लवकुश यादव पिता लल्लू यादव निवासी बड़वारा जिला कटनी वाहन मालिक विकाश जैन पिता श्री विरेन्द्र जैन निवासी पिपरौंध द्वारा 13 घनमीटर मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाया गया। जिस पर खनिज विभाग द्वारा वाहन जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश खनिज गौण नियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर अनावेदक को निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि 2 लाख 24 हजार 4000 रूपये जमा करनें का सूचना पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में 18 जुलाई 2024 का ग्राम कांटी मोड मंे आकस्मिक निरीक्षण के लाल रंग के बिना वाहन नंबर के ट्रेक्टर वाहन इंजन नंबर आरएनएफ एनकेएन 2918 मय ट्राली से अनावेदक परिवहनकर्ता वाहन चालक, मालिक नीरज केवट पिता रधु केवट निवासी हिनौता द्वारा 3 घनमीटर रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया। जिस पर खनिज विभाग द्वारा वाहन जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश खनिज गौण नियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर अनावेदक को निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि 31 हजार 625 रूपये जमा करनें का सूचना पत्र जारी किया गया। उक्त दौनों ही प्रकरणों मे सूचना पत्र जारी होने के पश्चात अनावेदकों द्वारा उपस्थित होकर प्रशमन शुल्क की जमा करनें की बात कही जाकर वाहन मुक्त करने का अनुरोघ किये जाने पर जिला खनिज अधिकारी द्वारा दोनों अनावेदकों पर निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि कुल 2 लाख 56 हजार 25 रूपये जमा कराया जाकर प्रकरण विधि संगत कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 2022 के तहत अनावेदक द्वारा प्रशमन शुल्क की राशि जमा कर दिये जाने पर जप्त खनिज, औजार, मशीनरी एवं अन्य सामग्री निर्मुक्त करनें के प्रावधान के अंतर्गत जप्त वाहन को मुक्त करने की कार्यवाही की गई।

नगर की जल संरचनाओं के पुनजीवन और कायाकल्प के लिए अनुमोदित डीपीआर को मिली सर्वसम्मति से स्वीकृति

सिंगरौली नगर निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की साधारण बैठक में नगर के विकाश के लिए सर्वसहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शहरों और उसके बाहरी इलाकों में जल निकायों के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलन में होना जरूरी है। इसके साथ ही हमारी पुरानी विरासत और धरोहर रूपी जल संरचाओ को पुनर्जीवित और कायाकल्प करना अति आवश्यक है। जिसके चलते निगम द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत Water Body Rejuvenation हेतु तेलाई तालाब के लिए राशि रुपए 64.71 लाख और वार्ड 43 कचन नदी ग्राम हिर्रवाह मूर्ति विसर्जन पुल के पास के लिए राशि रुपए 484.99 लाख विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित डीपीआर को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई l श्रमिकों की वेतन में देरी और पीएफ संबंधित शिकायतें को देखते हुए अब सेडमैप से सीधे श्रमिक लिए जाएंगे।अलग-अलग कार्यों के लिए 500 श्रमिक कुशल / अकुशल सेट मैप से सीधे लिए जाने से निगम की कार्यशैली सुगम होगी l जिससे नगर के विकाश कार्यों में तेजी आएगी। प्रस्ताव अनुसार 1 जुलाई से आगामी एक वर्ष हेतु सेट मैप से श्रमिकों को लिए जाना है । जो श्रमिक पूर्व से आउटसोर्स पर निगम में कार्य कर रहे हैं उन सभी कुशल / अकुशल श्रमिकों को सम्मिलित करते हुए सेट मैप से लिए जायेगा । जिसके प्रस्ताव अनुसार रुपए 9,55,50,165 (नौ करोड पचपन लाख पचास हजार एक सौ पैसट ) रुपए की स्वीकृति चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से प्रदान की गई। मेयर इन काउंसिल के सदस्य खुर्शीद आलम, अंजना शाह, शिव कुमारी, अर्चना विश्वकर्मा, श्यामला, रीतादेवी प्रजापति, बबली शाह, रुकमुन प्रजापति एवम नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा, कार्यपालन यंत्र बी वी उपाध्यक्ष, उपायुक्त एवम राजस्व आधिकारी आर पी बेस, अकाउंट ऑफीसर सत्यम मिश्रा, ऑफिस इंचार्ज वीडी सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष बैठक के दौरान उपस्थित रहे ।

प्रदेश के 240 जलाशयों में 163 की हुई जियो टैगिंग 77 की बाकी

भोपाल. प्रदेश के जलाशयों की जियो टैगिंग की जाएगी। इस कार्य को सितंबर, 2024 तक पूरा करना होगा। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 52 जिलों में कुल 240 जलाशय हैं जिनमें से 163 की ऑनलाइन जियो टैगिंग हो गई है और 77 की होनी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी मैदानी कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश जारी किए हैं। लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन मानिटरिंग जियो टैगिंग के बाद जलाशयों को मंत्रालय में बने सिचुएशन सेंटर से जोड़ा जाएगा और इनकी ऑनलाइन मानिटरिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए जलाशयों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसमें बांधों में किसी दरार या फिर जलस्तर का पता लगाने का काम आनलाइन किया जा सकेगा। इधर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भी शहर के जल संरचनाओं की मोबाइल एप से जियो टैगिंग करवा रहा है। जल संरचनाओं के किनारों को अतिक्रमण से बचाने और नदी-तालाबों के कटाव को रोकने के लिए हरित क्षेत्र पार्क का विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet