प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक गोपाल खतारे , खेल शिक्षक सचिन हुड्डा बच्चो को दे रहे प्रशिक्षण
Famous sports coach Gopal Khatare, sports teacher Sachin Hooda are giving training to children.
Famous sports coach Gopal Khatare, sports teacher Sachin Hooda are giving training to children.
Heavy rain forecast in 14 districts of the state, latest updates from IMD
भोपाल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हाल ही में हुआ, जिसमें रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था। रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं। रामनिवास रावत का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर को एक नया मोड़ दिया। रामनिवास रावत का जन्म 21 जनवरी 1960 को विजयपुर तहसील के सुनवई गांव में हुआ। उनके पिता का नाम गणेश प्रसाद रावत और माता का नाम भंती बाई रावत है। उनका मुख्य व्यवसाय खेती-किसानी है। उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बीएससी, एमए (इतिहास-गोल्ड मेडलिस्ट) और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। रावत का राजनीतिक सफर 1988 में कृषि उपज मंडी समिति विजयपुर के अध्यक्ष बनने से शुरू हुआ। वे 1990 में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और इसके बाद 6 बार विधायक रह चुके हैं। वे दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ग्वालियर-चंबल से पांचवें मंत्री हैं रावत विजयपुर से 6 बार के विधायक रहे रामनिवास रावत शपथ के लिए रविवार 7 जुलाई की देर शाम समर्थकों के साथ भोपाल निकले। हालांकि रावत ने शपथ को लेकर कोई बयान नहीं दिया था, उनके समर्थक दबी जुबान से मंत्री बनने की बात कहते रहे। ग्वालियर-चंबल से रावत मोहन की कैबिनेट में पांचवें मंत्री हैं। इनसे पहले मुरैना की सुमावली सीट से एदलसिंह कंषाना, भिंड के मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर से प्रदुम्न तोमर और ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री है। रामनिवास रावत की गिनती एक समय में दिग्विजय सिंह के करीबी नेताओं में होती है औह वह मुरैना की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने विजयपुर सीट पर सातवीं बार जीत हासिल की थी। भाजपा में शामिल होने के बाद भी अब तक रामनिवास रावत ने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस ने सदस्यता खत्म करने की लगाई थी याचिका- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने यचिका लगाई है। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रामनिवास रावत की सदस्यता खत्म करने की याचिका लगाई थी। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रामनिवास रावत विधायक पद से इस्तीफा दे सकते है।
Naxalite carrying reward of Rs 14 lakh killed in police encounter in Balaghat
इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 6 नए ऑनलाइन कोर्स तैयार किए हैं। ये मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (मूक्स) के माध्यम से SWAYAM पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिसमें फोटोग्राफी, टैक्स और विज्ञापन पर पाठ्यक्रम आधारित है। इनके लिए अगले सप्ताह से पंजीयन शुरू हो चुके हैं। इसमें देशभर के विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम की कक्षाएं सितंबर से शुरू की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक ये पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) ने बनाए हैं, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने कंटेंट तैयार किया है। बेसिक्स ऑफ फोटोग्राफी, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, इंट्रोडक्शन टू एडवरटाइजिंग, सोशियोलाजी आफ किनशिप, बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रम बनाए हैं। इन्हें मिलाकर विश्वविद्यालय अभी तक 40 से ज्यादा पाठ्यक्रम बना चुका है। ये होगा शुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से अध्ययन करने वाले इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल www.swayam.gov.in पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। अधिकारियों के मुताबिक सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग को 1000 और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 500 शुल्क देना होगा। विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी कुलगुरु प्रो. रेणु जैन का कहना है कि विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय स्तर की परियोजना में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। ईएमआरसी के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कोर्स के क्रेडिट पॉइंट भी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। ये अंक उनके मूल पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। बस इसके लिए छात्र-छात्राओं को अलग से परीक्षा देनी होगी। मूल पाठ्यक्रम करने के दौरान भी ये ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे।
‘One thing is clear that the question paper was leaked’, ‘Supreme’ comments on rigging in NEET-UG
बड़वानी नर्मदा किनारे डूब क्षेत्र के समीप मोहीपुरा गांव में तेंदुए का एक शावक मिला। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किया है। वनरक्षक अनिल चोंगड़े ने बताया कि नर्मदा के किनारे झाड़ियों के बीच लगभग 4-5 दिन का तेंदुए का शावक नजर आया है, जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। मादा तेंदुए का इंतजार मादा तेंदुए को लेकर रेस्क्यू जारी रहा। वनकर्मी दिनभर मादा तेंदुए का इंतजार करते रहे। रेंजर गुलाबसिंह बर्डे के अनुसार तेंदुए के शावक की वेनकर्मी निगरानी कर रहे हैं। मादा तेंदुए का इंतजार है। यदि एक दो दिन में मादा तेंदुआ शावक को उठाकर नहीं ले जाती है तो फिर इंदौर रालामंडल की टीम को अवगत कराकर रेस्क्यू के लिए बुलाया जाएगा, ताकि शावक को रालामंडल पहुंचाया जा सके। बड़वानी में मानसून भी मेहरबान बीते मार्च माह से लेकर जून माह की अवधि में चार माह तक भीषण गर्मी से निमाड़-अंचल का जनजीवन काफी बेहाल रहा। विशेषकर मई व जून में तो गर्मी ने बीते कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए क्षेत्र में लगातार तीन दिन तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं अब जुलाई माह के पहले सप्ताह में जिले में मानसून मेहरबान होने लगा है। पहाड़ों पर हरियाली छाने लगी है। मानसून के सीजन के पहले रविवार को पहाड़ों की हरियाली और प्रकृति के नजारों को निहारने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटन जिले के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। बावनगजा, बंधान, आमल्यापानी, राजघाट सहित अन्य स्थलों पर रविवार को पर्यटकों का जमावड़ा रहा। लोगों ने प्रकृति के नजारों के साथ सेल्फी ली और परिवार संग पिकनिक मनाई। रिमझिम व रुक-रुककर होने वाली वर्षा से शहर व क्षेत्र के आसपास पहाड़ियों पर हरियाली छाने लगी है। वहीं आसमान से लेकर पहाड़ों पर बादल उतरने के दृश्य सुकून देने लगे है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.6 और 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि इस वर्ष फरवरी माह में ही 30 डिग्री तक दिन का तापमान रहा था। इसके बाद मार्च से लेकर जून माह तक दिन का तापमान 35 से 46 डिग्री के बीच रहा। इससे जनजीवन भीषण गर्मी से जूझा। गत जून के आखिरी दिनों में तापमान में कमी आई। वहीं अब जुलाई में मानसून के सक्रिय होने पर तापमान लुढ़कने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी मानसून सक्रिय है, रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर का दौर जारी रहेगा।
भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओ ने भोपाल के निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। अधिष्ठाताओं ने पे-प्रोटेक्शन, लीव-प्रोटेक्शन, सर्विस-प्रोटेक्शन और नॉन-प्रैक्टिसिंग एलाउंस के बारे में उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल द्धारा किये जा रहे प्रयासों के लिये आभार व्यक्त किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्रों की शिक्षा बेहतर करने के लिये प्रयास करें। समस्त अधिष्ठाता अस्पताल के अधीक्षकों के साथ समन्वय कर मरीजों को सहज और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय के लिए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अधिष्ठाताओं ने महाविद्यालय के संचालन, अधोसंरचणात्मक विकास एवं उन्नयन, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय आवश्यकता और मेंटेनेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के संबंध में अवगत कराया। उप-मुख्यमंत्री ने शीघ्र आवश्यक सहयोग मुहैया कराने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में प्रशासकीय अधिकारी (वित्त) की नियुक्ति, महाविद्यालयों के उन्नयन, हॉस्टल और अस्पतालों के सिविल और इलेक्ट्रिक उपकरणों के मेंटेनेंस, लेक्चर हॉल और प्रदर्शक रूम को स्मार्ट क्लास में विकसित करने के लिये बजट उपलब्ध कराने का अधिष्ठाताओं ने अनुरोध किया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सहभागिता के लिये नीति बनाने का अनुरोध किया ताकि चिकित्सा शिक्षक और छात्र अपनी रिसर्च को विश्वस्तरीय प्लेटफार्म पर प्रस्तुत कर सकें। बैठक में डॉ प्रमेंद्र सिंह ठाकुर अधिष्ठाता बीएमसी सागर, डॉ. कविता सिंह अधिष्ठाता जीएमसी भोपाल, डॉ. धाकड अधिष्ठाता ग्वालियर,डॉ सुनील अग्रवाल अधिष्ठाता रीवा, डॉ. परमहंस अधिष्ठाता शिवपुरी, डॉ. मनीष निगम अधिष्ठाता विदिशा और डॉ मरावी अधिष्ठाता दतिया शामिल हुए।
3 new FIRs registered against IAS Ranu, Sameer and Soumya in coal scam
Hemant Soren proved majority in the assembly
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। आज सुबह 9 बजे राजभवन में रामनिवास रावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मिली मजबूती रामनिवास रावत के भाजपा में आने से ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मजबूती मिली है। यही वजह है कि प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रामनिवास रावत के नाम पर पहले ही स्वीकृति दे चुका है। राज्यपाल को इसकी सूचना देने के बाद राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी की गई है। रामनिवास रावत के अलावा दो और लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए और अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक पद छोड़कर उपचुनाव लड़ रहे कमलेश शाह और बीना से विधायक निर्मला सप्रे शामिल हैं। हालांकि, अब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें, मंत्रिमंडल में चार अन्य मंत्रियों के लिए जगह है। फिलहाल 30 मंत्री हैं और अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।
Unable to answer… When Agniveer issue came up in BJP meeting,
Mumbai became a river; Situation worsened due to heavy rains in many parts of Maharashtra
Rahul Gandhi reached a relief camp in Phulratal