LATEST NEWS

उज्जैन में महिला इंजीनियर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला इंजीनियर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा। महिला इंजीनियर पर आरोप है कि उसने ठेकेदार से भुगतान के‌ एवज में रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार क्षीरसागर इलाके में रहने वाले ठेकेदार अक्षय पाटीदार ने राशि का भुगतान नहीं होने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि अक्षय पाटीदार द्वारा अपनी फर्म मानसीश्री के नाम से ग्राम कालूखड़ी और जीतर खेड़ी में जल जीवन मिशन में वर्ष 2020 में ठेका लिया था, जो 2021 में चार माह के विलंब से पूरा किया। विलंब अवधि का निराकरण कराने के एवज में सहायक यंत्री निधि मिश्रा द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वयं के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने पूरे मामले की जांच की और बुधवार को एक रणनीति बनाई। इसके मुताबिक ठेकेदार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड कार्यालय पहुंचे और उन्होंने 60 हजार रुपए की रिश्वत दी, जो टेबल के दराज में इंजीनियर निधि मिश्रा ने रखवाई। लोकायुक्त के दल ने इसी दौरान सहायक यंत्री निधि मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया है कि कोरोना काल में ठेकेदार तय समय सीमा पर अपना काम पूरा नहीं कर पाया था। निर्माण कार्य में विलंब हुआ था और उसी के चलते बकाया राशि 10 लाख रुपए का भुगतान रोक दिया गया था। इस लंबित राशि के भुगतान के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

भोपाल बालिकागृह से 4 नाबालिग लड़कियां गायब, अधीक्षक की शिकायत पर FIR दर्ज

भोपाल  कमला नगर बालिका आश्रय गृह से सोमवार सुबह चार नाबालिग लड़कियां कथित तौर पर ग्रिल तोड़कर भाग गईं। घटना सुबह 5 बजे के आसपास हुई और सुबह प्रार्थना सभा के दौरान सामने आई जब प्रबंधन ने देखा कि चार लड़कियां गायब थीं। आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बावजूद लड़कियां नहीं मिलीं, जिसके बाद प्रबंधन ने कमला नगर पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़कियों की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि घटना नेहरू नगर स्थित बालिका गृह में हुई। लापता लड़कियों में 14 साल की एक और 16 साल की तीन अन्य लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां छह महीने से सुविधा केंद्र में रह रही थीं। सोमवार को सुबह हाजिरी के दौरान पता चला कि चार लड़कियां अनुपस्थित थीं। प्रबंधन द्वारा विस्तृत निरीक्षण में एक कमरे की खिड़की की ग्रिल टूटी होने का पता चला, जिसका इस्तेमाल लड़कियां भागने के लिए करती थीं। कथित तौर पर वे परिसर से भागने के लिए चारदीवारी पर चढ़ गईं थीं। आसपास कई घंटों की असफल तलाशी के बाद प्रबंधन ने कमला नगर पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। तमाम कोशिशों के बावजूद लापता लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है और पाया है कि लड़कियों ने कोई सीधा रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि विभिन्न स्थानों पर घूमती रहीं। लड़कियां शबरी नगर, डी-सेक्टर नेहरू नगर और साईं मंदिर के पास कैमरे में कैद हुईं। पुलिस बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के फुटेज की भी समीक्षा कर रही है। भागे हुए नाबालिगों में से दो विदिशा के हैं, जबकि अन्य दो भोपाल के हैं। एसएचओ कमला नगर निरूपा पांडे ने कहा कि पुलिस ने बालिका आश्रय गृह अधीक्षक की शिकायत पर लापता लड़कियों के मामले में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। लापता लड़कियों की बरामदगी के लिए तलाश जारी है।

इंदौर आश्रय गृह में खाद्य विषाक्तता के कारण हुई 5 बच्चों की मौत, जांच समिति का हुआ गठन

इंदौर  इंदौर के श्री युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की घटना में दो और बच्चों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को बताया कि फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों के कारण उपचार करा रहे बच्चों की संख्या भी बढ़कर 38 हो गई है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी बच्चों का शहर के सरकारी चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनमें से चार को गहन चिकित्सा इकाई वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी हो चुकी है कई बच्चों की मौत मंगलवार को दो और बच्चों की मौत की खबर आई। इससे पहले 1 जुलाई को दो बच्चों की मौत की खबर आई थी, जबकि 30 जून को भी दो बच्चों की मौत की खबर आई थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, कुल 38 बच्चों का इलाज चल रहा है और इनमें से चार आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। हम अगले 48 घंटों तक आश्रम पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर किसी बच्चे में कोई लक्षण पाया जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने कहा, मौके से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आज मिलेगी। इसके बाद हम घटना के कारणों का पता लगा पाएंगे। संक्रमण के कारण मंगलवार को दो बच्चों की मौत हो गई और सोमवार को भी दो बच्चों की मौत हो गई और 38 का इलाज चल रहा है। घटना की जांच के लिए हुआ समिति का गठन उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है। इससे पहले कलेक्टर ने कहा था कि 30 जून को एक बच्चे की मौत हुई थी और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट मंगलवार रात अस्पताल में बच्चों से मिलने भी पहुंचे थे। विजयवर्गीय ने पत्रकारों से कहा, आश्रम में सभी बच्चे मानसिक रूप से अविकसित और विकलांग हैं। इस आश्रम में पूरे मध्य प्रदेश के बच्चे हैं। यह एकमात्र ऐसा संस्थान है और वे अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है। डॉक्टरों से बात की गई है। अधिकांश बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं। इस मौसम में बच्चों को डायरिया हो जाता है। वहां के पानी के सैंपल लिए गए हैं, उनके खाने के सैंपल भी लिए गए हैं।     आश्रम में रहते हैं करीब 200 बच्चे उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने मुझे और तुलसी सिलावट को यहां भेजा है, हमने कलेक्टर और कमिश्नर को संस्थान का पूरा मास्टर प्लान तैयार कर इसे विकसित करने के निर्देश दिए हैं। हम वहां के जीवन स्तर को उन्नत करेंगे और भोजन की गुणवत्ता में सुधार करेंगे, ताकि यह घटना दोबारा न हो। आश्रम में करीब 200 बच्चे रहते हैं। यह एक एनजीओ द्वारा संचालित है और यहां विकलांग और अनाथ बच्चे रहते थे। इनकी उम्र पांच साल से लेकर 15 साल के बीच है।

राजस्थान में जेलर के 73 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट के लिए शानदार मौका

जयपुर राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने डेप्यूटी जेलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 73 है। जिसमें से 70 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 3 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अगस्त तक चलेगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफ़िसीएंसी टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- जनरल हिन्दी और जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का का होगा, जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एफ़िसीएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। योग्यता और आयु सीमा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। देवांगरी लिपि में हिन्दी लेखन का ज्ञान भी होना चाहिए। राजस्थानी संस्कृति की जानकारी भी होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। आवेदन शुल्क     जनरल/अन्य राज्यों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है।     ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है।     करेक्शन चार्ज 500 रुपए है। ऐसे करें अप्लाई उम्मीदवार ऑफिशियल http://rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद फिर लॉग इन करें और आवेदन पत्र कॉ भरें। सही साइज़ और फॉर्मेट में हस्ताक्षर, फोटो और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें। आप भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्टआउट निकाल कर्र सकते हैं।

ट्रेन में मनचले के चक्कर में फंसी 14 साल की लड़की, यात्रियों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

ग्वालियर एक 14 साल की लड़की अपनी दादी के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। दोनों मंगला एक्सप्रेस के एसी कोच में मडगांव से ग्वालियर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वह पूरी तरह सहम गई। कुछ देर तक उसे समझ ही नहीं आया कि क्या करना चाहिए। दरअसल, बच्ची और दादी के पास बैठा एक शख्स लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। वह उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इस दौरान आरोपी गंदे-गंदे इशारे भी करता रहा। नाबालिग के साथ गंदी हरकतें जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की और उसकी दादी मंगला एक्सप्रेस के ए-1 एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। इटारसी से लेकर भोपाल तक आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की। वह उसे मोबाइल पर बार-बार अश्लील वीडियो दिखाने लगा। रात का समय होने के चलते नाबालिग काफी डर गई। लेकिन जब उससे आरोपी का टॉर्चर सहा नहीं गया तब उसने दादी को युवक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद कोच में बैठे अन्य लोगों को भी इस बारे में पता चला। यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। दबोचा गया दरिंदा नाबालिग ने जीआरपी कंट्रोल में इस सूचना दी। सूचना पर जीआरपी बीना स्टेशन पहुंची। कार्रवाई करने की जगह जीआरपी ने पीड़िता से कहा कि आपको यहां उतर कर एफआईआर दर्ज करानी होगी। पीड़िता ने ट्रेन से उतरने से इनकार कर दिया। इसके बाद ट्रेन को झांसी जीआरपी ने अटेंड किया। यहां आरोपी को उतार लिया गया। पीड़िता ने यहां भी उतरने से मना कर दिया। नाबालिग ग्वालियर स्टेशन पहुंची। वहां उसके पिता भी मौजूद थे। वो वहां अपनी दादी के साथ उतरी। पिता ने दर्ज कराई शिकायत पीड़िता के पिता ने जीआरपी थाना ग्वालियर में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ग्वालियर की रहने वाली है। जीआरपी थाना प्रभारी ठक्कर ने बताया कि मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग को युवक द्वारा अश्लील वीडियो दिखाने का मामला रानी कमलापति स्टेशन का है। पीड़िता की शिकायत पर जीरो में मामला दर्ज कर डायरी रानी कमलापति भेज दिया है। अब इस मामले में रानी कमलापति स्टेशन जीआरपी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले जीटी एक्सप्रेस के कोच ए-1 में यात्रा कर रही एक युवती के साथ भी छेड़खानी की घटना हुई थी। यहां भी ग्वालियर में आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका। इसके बाद शिकायत के आधार पर झांसी में आरोपी को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि युवती के साथ छेड़खानी करने वाला युवक सैन्यकर्मी है।

बागेश्वर धाम में आगरा, दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली सात महिला चोर पकड़ी गई

छतरपुर बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम पर चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं गिरोह के रूप में लोगों के बीच बैठती थी और मौका मिलने की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। यूपी के आगरा दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली इस गिरोह की सात महिला सदस्याें को बमीठा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ है। दो दिन पहले महाराष्ट्र राज्य की एक महिला की चौकी गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल से सोने की चेन स्नेचिंग की सूचना पर थाना बमीठा में नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता की स्नेचिंग की धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बमीठा पुलिस ने साक्ष्य, वेशभूषा एवं हुलिया के आधार पर 7 संदेही महिलाओं को हिरासत में लिया गया और जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात करना स्वीकारा। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई तो मुख्य आरोपित तनु जाटव के पास से स्नैचिंग की हुई चेन जब्त की गई। गिरोह की यह महिलाएं पकड़ी गई आगरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली तनु जाटव, आंचल जाटव , रेखा जाटव, ऊषा जाटव , मुरलीपुरा ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वाली कविता जाटव, नजफगढ़, नई दिल्ली की रहने वाली राजकुमारी जाटव।

खतरों के खिलाड़ी 14: शूटिंग खत्म, रोमानिया से लौटे सभी कंटेस्टेंट्स

रोमानिया में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग खत्म, मुंबई में कंटेस्टेंट स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग रोमानिया में खत्म हो गई है और सभी कंटेस्टेंट मुंबई लौट आए हैं। शालीन भनोट से लेकर अभिषेक कुमार तक एयरपोर्ट पर नजर आईं और परिवार से मिलते ही उनकी आंखें नम हो गईं। देखिए तस्वीरें। निमृत कौर अहलूवालिया ने जलवा बिखेरा मुंबई एयरपोर्ट पर निमृत कौर अहलूवालिया बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। बेटी को एयरपोर्ट पर लेकर पहुंचे जैकी दादा जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भी इस शो में नजर आईं। उन्हें रिसीव करने पापा जैकी पहुंचे। बेटी का हाथ और छिपाया चेहरा फैंस की भीड़ से बचने के लिए जैकी दादा ने अपना मुंह एक स्टोल से छिपा लिया और बेटी का हाथ थमकर उन्हें घर ले गए। शालीन भनोट ने पेट डॉग पर लुटाया प्यार ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट शालीन भनोट ने घर लौटते ही अपने पेट डॉग पर खूब प्यार उड़ाला। परिवार संग दिया पोज शालीन भनोट को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए उनके परिवार के लोग पहुंचे। मम्मी और पापा को देख शालीन भावुक हो गए। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ कब आएगा? बताया जा रहा है कि ये शो जुलाई यानी इसी महीने टीवी पर टेलीकास्ट होगा। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंट इस सीजन में अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, गशमीर महाजनी, नियति फतनानी, करण वीर मेहरा, आशीष मल्होत्रा ​​और कृष्णा श्रॉफ नजर और आसिम रियाज भी शामिल हैं हैं। कंटेस्टेंट्स को खूब लगी चोट रोमानिया में शूट कर रहे कंटेस्टेंट्स ने खूब इंजॉय भी किया और स्टंट में चोट भी खाई। वे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते थे। इधर, कलर्स चैनल ने शो के प्रोमो जारी कर दिए हैं।

लोकायुक्‍त टीम ने असिस्‍टेंट इंजीनियर को रिश्‍वत लेते पकड़ा

उज्जैन लोकायुक्त ने बुधवार को पीएचई की सहायक यंत्री को सरकारी कार्यालय में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई। ठेकेदार ने वर्ष 2020 में जल जीवन योजना के तहत घट्टिया ब्लाक के झीतरखेड़ी व कालूखेड़ी में पानी की टंकियां बनाई थी, नल लगाए थे। कुल 80 लाख रुपये का काम किया था। काम छह माह की बजाय चार माह विलंब से दस माह में पूरा किया था। मगर अधिकारियों ने उसका अंतिम भुगतान दस लाख रुपये रोक दिया था। इसे देने के एवज में सहायक यंत्री ने अधीक्षण यंत्री के नाम पर घूस की मांग की थी। लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि अक्षय पाटीदार निवासी क्षीरसागर पेशे से सिविल इंजीनियर है। पाटीदार मानश्री के नाम से फर्म संचालित करता है। फर्म ने पीएचई से वर्ष 2020 में जल जीवन योजना के तहत घट्टिया ब्लाक के ग्राम झीतरखेड़ी व कालूखेड़ी में घर-घर नल लगाने व गांव में पानी की टंकी बनाने का ठेका 80 लाख रुपये में लिया था। पाटीदार को छह माह में काम पूरा करना था। मगर वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए लाॅकडाउन व विभागीय विलंब के कारण काम छह माह के बजाए दस माह में पूरा किया था। इस कारण अधिकारियों ने उसका अंतिम भुगतान दस लाख रुपये रोक दिया था। तीन साल से भुगतान के लिए पाटीदार परेशान हो रहा था। उसने सीएम हेल्प लाइन पर भी शिकायत कर दी थी। लेवल चार पर शिकायत पहुंचने पर अधिकारी ठेकेदार का भुगतान करने को तैयार हुए थे। मगर पीएचई की सहायक यंत्री ने भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पाटीदार ने एक जुलाई को एसपी लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने किया था। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को लोकायुक्त ने सहायक यंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से कर्मचारी खुश लोकायुक्त की कार्रवाई को लेकर पीएचई कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी खुश नजर आए। एक कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वह तीस साल से नौकरी कर रहा है। मेडम ने सभी कर्मचारियों को भी परेशान कर दिया था। जांच के बाद अधीक्षण यंत्री पर होगी कार्रवाई डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार महिला अधिकारी ने अधीक्षण यंत्री के नाम पर रुपये की मांग की थी। हालांकि अधीक्षण यंत्री पर जांच के बाद ही काेई कार्रवाई होगी।

देवास में चार करोड़ से ज्यादा के गबन मामले में वर्तमान, पूर्व सीएमएचओ समेत आठ निलंबित

देवास  मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्वास्थ्य विभाग में हुए 4 करोड़ से ज्यादा के गबन के मामले में वर्तमान और पूर्व स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है। यह बड़ी गड़बड़ी कोरोना काल में हुई थी। देवास में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना काल और उसके बाद करोड़ों रुपये की खरीदी की गई थी। इस खरीदी में ही बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। यह खुलासा तब हुआ था जब कलेक्टर ऋषव गुप्ता के संज्ञान में यह मामला आया और केस दर्ज कराया गया। इस मामले की जांच के दायरे में 76 अधिकारी और कर्मचारी आए थे। जांच के बाद संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं ने वर्तमान और पूर्व सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि कोरोना काल और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने करोड़ों रुपये के सामान की खरीदी की थी जिसमें गड़बड़ी पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर 4 करोड़ 26 लाख रुपए का गबन किया था। इस राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।    

बसई रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

दतिया, बसई  मंगलवार अलसुबह बसई रेलवे स्टेशन के निर्धारित प्लेटफार्म पर पठानकोट ट्रेन न आने के कारण वहां मौजूद यात्रियों में अचानक हड़बड़ी मच गई। इस ट्रेन को मेन ट्रैक पर रोके जाने से भोपाल जाने के लिए तैयार बैठे करीब एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष ट्रेन पकड़ने के लिए मैन ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच बगल वाली लाइन से तेज गति से आ रही सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करीब 12 लोग बाल-बाल बच गए। स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने स्टेशन प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौजूद लोगों का कहना था कि सुबह पांच बजे भोपाल की ओर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस बसई में निर्धारित प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकती है। पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि पठानकोट आने के समय प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी आदि खड़ी कर दी जाती है। जबकि उस समय पठानकोट के लिए प्लेटफार्म खाली रखना चाहिए। ऐसा न होने के कारण अब हादसे हाेने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बसई निवासी रामभरोसे सेन अपने बेटा, बहू व एक नातिन के साथ बड़ी नातिन की लगुन व फलदान लेकर भोपाल जा रहे थे। घटना अलसुबह लगभग पांच बजे की है। इस दौरान भोपाल जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11058 बसई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक के बाद वाले ट्रैक पर आकर रुकी। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगभग हमेशा की तरह पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी। ऐसे में पठानकोट को प्लेटफार्म नंबर एक के बाद वाले ट्रैक पर रोका गया। इस दौरान रामभरोसे सेन परिवार सहित पठानकोट ट्रेन पर चढ़ने के लिए बीच ट्रैक पर पहुंच गए। इतने में ही इसके बगल वाले ट्रैक पर धड़धड़ाती हुई सुपरफास्ट ट्रेन 07389 गोमती नगर एक्सप्रेस आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन के पास आने पर रामभरोसे सेन घबरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राजेश सेन का कहना था कि सुपरफास्ट ट्रेन की गति काफी तेज थी, लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए अन्यथा स्टेशन पर बड़ा हादसा घटित हो जाता। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। रेलवे स्टेशन पर जो मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी, उसे हटाया गया। इस दौरान और भी बहुत से यात्री खड़े थे, लेकिन सभी ने धैर्य से काम लिया और बच गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन को किसी भी प्लेटफार्म पर खड़ा कर देते तो यह घटना नहीं घटती। जब ट्रेन निर्धारित प्लेटफार्म पर ना आकर बीच ट्रैक पर आएगी तो ऐसी घटना तो घटेगी ही। इससे पहले भी कुछ महीनों से एक मालगाड़ी बसई रेलवे स्टेशन पर काफी दिनों तक खड़ी कर दी गई थी। जिससे लोगों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में परेशानी होती थी। भोपाल को जाने वाली ट्रेन अधिकांश प्लेटफार्म नंबर एक पर ही रुकती थीं, लेकिन जिस समय भोपाल को जाने वाली गाड़‍ियां आती हैं, उसी समय प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी दिखाई देती है। इस मामले में स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि मालगाड़ी के ओवर आवर हो जाने के कारण उसे रोका गया था। इसके चलते पठानकोट एक्सप्रेस को अन्य ट्रैक पर लेकर उसके ठहराव का समय भी एक मिनट और बढ़ाया गया था। ताकि तीन मिनट में वहां मौजूद यात्री आसानी से गाड़ी में बैठ सकें, लेकिन इस दौरान यह हादसा घटित हो गया और वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया।

हाथरस हादसे में ग्वालियर की महिला की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

भोपाल  उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक महिला की भी मौत हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर और राज्य की महिला के निधन पर दुख जताया है। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में कल सत्संग के दौरान भगदड़ में ग्वालियर की हमारी बहन रामधर्मपत्नी दयाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर की कृपा से सत्संग में शामिल होने गई मध्य प्रदेश की तीन अन्य महिलाएं सकुशल हैं। हम स्थानीय पुलिस-प्रशासन से संपर्क में हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।।” बता दें कि मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। जबकि, दो दर्जन से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राहत विभाग की ओर से दी गई सूची के अनुसार, अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग घायल हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों में सबसे ज्यादा लगभग (112) महिलाएं हैं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले वेद प्रकाश मधुकर और इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  

26 दिन से लापता हैं दो महिला आरक्षक, आखिरी बार पश्चिम बंगाल के इस जिले में मिली थी लोकेशन

ग्वालियर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की दो लेडी कॉन्स्टेबल 26 दिन से ग्वालियर की टेकनपुर छावनी से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें 6 जून 2024 को देखा गया था। लापता महिला आरक्षक आकांक्षा निखर जबलपुर जबकि शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं। जबलपुर की रहने वाली है आकांक्षा निखर जो दो महिला आरक्षक लापता हैं उनमें से एक जबलपुर की रहने वाली है जिसका नाम आकांक्षा निखर है। आकांशा के साथ शहाना खातून नाम की लेडी आरक्षक भी लापता है वो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। आकांक्षा की मां व भाई मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और बेटी आकांक्षा को ढूंढने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को शहाना खातून और उसके परिवार वालों ने अगवा कर लिया है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि शहाना के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर भी गए थे लेकिन उसके पिता ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली आखिरी लोकेशन आकांक्षा और शहाना के लापता होने की जानकारी उस वक्त लगी जब 6 जून 2024 को सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर से आकांक्षा के घर जबलपुर फोन आया। जिसमें आकांक्षा से संबंधित जानकारी मांगी गई और बताया गया कि आकांक्षा और शहाना दोनों लापता हैं। 7 जून को दोनों की लोकेशन पहले दिल्ली फिर दूसरे दिन हावड़ा मिली थी और आखिरी बार लोकेशन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली थी। उर्मिला ने बताया कि पांच जून को बेटी आकांक्षा से बात हुई थी। वह अनमने ढंग से बात कर रही थी। 6 जून रात 8 बजे सहायक प्रशिक्षण केंद्र से कॉल आया कि सुबह से आकांक्षा और शहाना कहीं चले गए हैं। उनकी गुमशुदगी बिलौआ थाने में दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में मिली अखिरी लोकेशन उर्मिला ने बताया कि बीएसएफ के अफसरों से पता चला कि 6 जून को ही दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद 7 जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। इसी दिन रात 11:30 बजे मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में उनकी लोकेशन मिली। किसी ऑटो वाले के फोन से रात 12:03 बजे शहाना ने अपनी बड़ी बहन और मां से भी बात की। इसके बाद दोनों बीकन अस्पताल पहुंचीं। यहां के सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखी हैं। अस्पताल से दोनों कार में बैठकर कहीं चली गईं। इसके बाद उनके मोबाइल लगातार स्विच ऑफ हैं। उर्मिला निखर का कहना है कि बेटी की तलाश में पश्चिम बंगाल भी गई थी। यहां शहाना के घर पहुंची। उसके परिजन ने कुछ नहीं बताया। बेटियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मेरी बेटी की जान खतरे में है। ग्वालियर सीएसपी (विश्वविद्यालय सर्किल) हिना खान ने बताया कि महिला आरक्षक की मां टेकनपुर से आई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी एक अन्य महिला आरक्षक के साथ कहीं चली गई है। 26 दिन हो गए हैं। बिलौआ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पड़ताल नहीं हुई। जहां आखिरी लोकेशन मिली है, वहां तक पुलिस गई ही नहीं है। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

वित्त मंत्री विपक्ष के शोर-शराबे के बीच बजट पेश किया, सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया, बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपए

Convicted criminal leader Subhash Chandra Bose failed to escape from Central Jail 

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा में आज डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश हो रहा है। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत कर रहे हें। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आप जिस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, उस पर बाद में बात हो जाएगी। पहले बजट भाषण हो जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्य परंपराओं का पालन करें जो विषय उठाया जा चुका है, वह दोबारा नहीं उठाया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब नर्सिंग घोटाला मामले पर कोई चर्चा नहीं होगी। तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ रुपये वित्तमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद भविष्य निधि तुरंत मिलेगी। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये तीर्थ दर्शन योजना के लिए दिए जाएंगे। 4725 करोड़ रुपये का प्रावधान वन और पर्यावरण के लिए किया गया है। वित्तमंत्री ने बजट भाषण में कहा- आगामी 5 साल में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के माध्यम से अटल प्रगति पथ, नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य एक्सप्रेसवे, मालवा निर्माण एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड विकास पथ और मध्य भारत विकास पथ के कार्य किए जाएंगे। इन मार्गों के दोनों और औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाएंगे। सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में बनेंगी सड़कें सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन शहर में बाइपास तथा शहर में सभी मार्गों को फोरलेन और 8 लेन की सड़क प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2000 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क एवं पुल के निर्माण व संधारण के लिए बजट 10000 करोड रुपए प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश में अभी तक 70 लाख 860293 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी गैर कृषि उपभोक्ताओं को 24 घंटे तथा कृषि उपभोक्ताओं को औसतन प्रतिदिन 10 घंटे विद्युत प्रदाय की जाएगी। प्रदेश में 26 जनवरी 2024 को सर्वाधिक 17614 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। वर्ष 2024-25 में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 19406 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो 2023 24 की तुलना में 1046 करोड़ रुपये अधिक है। हंगामे के बीच वित्तमंत्री बजट भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के भाषण अनुमोदन हुआ। इसके बाद कैबिनेट में बजट को मंजूरी दी गई। बजट की प्रमुख बातें     वित्तमंत्री ने तीन लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।     बजट पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।     केंद्रीय सहायता के तौर पर प्रदेश को 15000 करोड़ रुपए अधिक मिलेंगे।     बजट में पेयजल व्यवस्था के लिए 10279 करोड़ रुपये का प्रावधान हुआ।       पीएम आवास योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया।     मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4 हजार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान     पीएम ई-बस योजना के तहत छह शहरों में 552 ई बसें चलाई जाएंगी। ये ई-बसें इंदौर, भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन व सागर में चलेंगी।     इस साल मंदसौर, नीमच व सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।     2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का प्रावधान। इससे उज्जैन और आसपास के 10 जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।     राम पथ गमन के स्थानों को चिह्नित कर उनका विकास करेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय योजना पर भी काम होगा।     महिला स्व-सहायता समूहों को बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रावधान। पार्वती, काली सिंध और चंबल लिंक परियोजना 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर और 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र को संचित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्वती, काली सिंध, चंबल नदी लिंक परियोजना निर्माण की सैद्धांतिक सहमति बनाई गई है। इससे प्रदेश के 10 जिलों में चार लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी और पेयजल मिलेगा सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण के लिए 13 हजार 596 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। केन बेतवा लिंक परियोजना और के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। राज्य मिले मिशन मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए लागू किया गया है। कोदो कुटकी पर प्रति किलोग्राम 10 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। डिंडौरी में अन्य अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उज्जैन में चना और ग्वालियर में सरसों अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी। अनुसूचित जाति जनजाति के एक हेक्टेयर तक के भूमि धारकों को 5 हॉर्स पावर तक के विद्युत पंप पर निशुल्क विद्युत आपूर्ति। अटल कृषि ज्योति योजना अंतर्गत 10 हॉर्स पावर तक के किसानों को ऊर्जा प्रभार में सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए 11065 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। मुख्यमंत्री कृषि कल्याण योजना में 4900 करोड़ रुपए रखे गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजना से 42 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गेहूं पर 125 रुपए प्रति कुंतल बोनस देने के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। किसानों को लोन के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान प्राकृतिक आपदा से होने वाली नुकसान की भरपाई के लिए 2000 करोड़ रुपए रखे गए हैं फसल विविधीकरण योजना के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 0% पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 30 करोड़ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मैं शामिल होने से वंचित हितग्राहियों को शामिल करने के लिए राज्य सरकार की योजना के लिए 520 करोड़ रुपए रखे गए हैं। किसानों को 23 हजार करोड़ रुपए के फसल ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। गौशालाओं में पशु आहार उपलब्ध कराने के लिए 250 करोड़ रुपए रखे गए हैं। प्रतिदिन अब 20 के स्थान पर 40 रुपये व्यय किए जाएंगे। वर्ष 2024-25 को गो वंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। … Read more

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को हुआ रवाना, करेँगे अयोध्या, प्रयागराज और बनारस की यात्रा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

 भोपाल  नगर की एक प्रमुख सामाजिक संस्था श्री गुजराती समाज ने अपने समाज के बुजुर्ग सदस्यों को हवाई जहाज से मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की पहल की है। यह संस्था बुजुर्गों को अयोध्या, प्रयागराज एवं काशी विश्वनाथ की हवाई यात्रा करा रही है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। बुधवार को तीर्थ यात्रियों का दूसरा दल रवाना होगा। यह तीर्थ यात्रा उन बुजुर्गों के लिए बिल्कुल निश्शुल्क है, जो कार एवं एसी का इस्तेमाल नहीं करते। शेष तीर्थ यात्रियों को भी सिर्फ 50 प्रतिशत शुल्क ही देना होगा। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि यात्रा दो से छह जुलाई तक चलेगी। दो जुलाई को रवाना हुए तीर्थ यात्री पांच जुलाई को वापस लौट आएंगे, जबकि बुधवार को तीर्थ के लिए रवाना होने वाले बुजुर्ग छह जुलाई को राजधानी वापस लौटेंगे। कार्य कारिणी समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार समाज के ऐसे सदस्य जो कार एवं एसी का उपभोग नही करते हैं, साथ ही पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। ऐसे नौ परिवार के सदस्यों को समाज निश्शुल्क हवाई यात्रा करवा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ सदस्यों का 50 प्रतिशत खर्च समाज वहन कर रहा है। इस तीर्थयात्रा में समाज के 37 पुरुष एवं 33 महिलाए शामिल हैं। तीर्थयात्री 60 से लेकर 82 वर्ष तक की आयु के हैं। समाज सदस्यों के निर्णयानुसार श्री रामलला मंदिर अयोध्या में एक प्रतीक चिह्न भी समाज की ओर से भेंट किया जाएगा। धार्मिक यात्रा का पहला दल मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे श्री गुजराती समाज भवन से गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में परफॉर्म करेंगे एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे

न्यूयॉर्क अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दो प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद 12 जुलाई को आखिरकार शादी होने जा रही है। इस कार्यक्रम में सिर्फ एक हफ्तेभर का समय बाकी है। पिछले दोनों ही फंक्शन में इंटरनेशनल स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से इसकी रौनक बढ़ाई थी। और अब शादी में भी कुछ नामी सितारों को बुलाने का प्लान हो रहा है। देश के अरब-खरबपति मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के बेटे में शायद हर शौक पूरा करना चाह रहे हैं। दो प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद शादी भी धूमधाम से करने चा रहे हैं। मार्च महीने में तीन दिन जामनगर में तो मई के आखिर तीन दिनों तक क्रूज पर जमकर पार्टी हुई। अंबानी के बेटे की शादी में इंटरनेशनल स्टार अब 2 जुलाई से ही शादी से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 10 दिन शादी में बाकी हैं और बताया जा रहा है कि रिहाना, केटी पेरी और दलजीत दोसांझ के बाद अब एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे को मुंबई बुलाने की कोशिश हो रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभी इनसे लेनदेन की बातें चल रही हैं। तीन दिन चलेगा अनंत-राधिका का वेडिंग फंक्शन 12 से 14 जुलाई तक चलने वाले शादी के फंक्शन में ये सिंगर्स परफॉर्मेंस देने के लिए भारत आ सतते हैं। एक सोर्स के हवाले से दावा किया गया है कि ये कलाकार कब आएंगे और क्या चार्ज करेंगे, उसके बारे में भी फिलहाल बातचीत हो रही है। विचार-विमर्श हो रहा है। मगर अगर एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे आए तो, शादी के फंक्शन की रौनक ही बढ़ जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet