LATEST NEWS

तेज हो गई पुलिस, नए कानूनों के तहत ग्वालियर में दर्ज पहला केस हुआ सॉल्व

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 30 जून को एक घर के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नए कानून लागू होने के बाद ग्वालियर में हुई वाहन चोरी की में हुई एफआईआर का जिक्र भी किया था। बाइक चोरी के इस मामले को ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की FIR दर्ज की और तुरंत इस मामले में कार्रवाई भी की। जबकि पहले तो 24 घंटे से पहले वाहन चोरी की कोई FIR नहीं लिखी जाती थी। बता दें कि हजीरा थाना क्षेत्र में स्थित मां पीतांबरा कालोनी में रहने वाले सौरभ नरवरिया की बाइक 30 जून की रात करीब 12 बजे उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। अमित शाह ने भी किया था चोरी के मामले का जिक्र हजीरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसका जिक्र 1 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नए कानून की पहली FIR के रूप में किया था। इसलिए ग्वालियर पुलिस के लिए इस एफआईआर को सुलझाना प्राथमिकता थी। पुलिस ने मामले की जांच करते समय करीब 100 सीसीटीवी कैमरे देखे, जिनमें चोर के आने और जाने का पूरा रूट खंगाला गया। चोर की पहचान भी हो गई। इसके बाद उसकी घेराबंदी की गई। मंगलवार देर रात चोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपित स्थानीय नारायण विहार कालोनी निवासी सचिन लोधी है। वह मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। करीब दो साल से ग्वालियर में रहकर वाहन चोरी करके बेचा करता था। पहले वह किन घटनाओं में शामिल रहा, इस बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग की चेतावनी

भोपाल मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से पूरा प्रदेश ही भीग रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आज भोपाल, शिवपुरी सहित 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई को प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से एमपी में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इस वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कहीं, तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। पूरे प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून दरअसल, मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। प्रदेश डिंडौरी जिले से मानसून ने एंट्री ली थी। इसके बाद महाकौशल से होते हुए मानसून ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड समेत मालवा निमाड़ भी एक्टिव हो चुका है। 21 से 28 जून के बीच पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव होने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा भोपाल, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना और मंडला जिले में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मध्य प्रदेश में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इस वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कहीं, तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। इन जिलों में हुई बारिश पिछले 24 घंटे में भी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। बुधवार को भोपाल समेत रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, बालाघाट, शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन, बैतूल, हरदा, दमोह समेत कई जिलों में सुबह से लेकर रात के बीच बारिश हुई। कुछ जिलों में तेज बारिश तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। वहीं तापमान में भी अब लगातार गिरावट देखी जा रही है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट आज भोपाल, शिवपुरी सहित 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अंतर्गत शाजापुर, रायसेन के भीमबेटका, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर के खजुराहो और कटनी में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मैहर, जबलपुर, बैतूल, पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, गुना, अलीराजपुर, झाबुआ, सतना, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, धार, देवास, आगर और इंदौर में भी कहीं बारिश तो कहीं आंधी का दौर चलेगा।

Gwalior High Court ने अवैध रूप से भारत में घुसा विदेशी व्यक्ति के संबध में बांग्लादेश और सऊदी अरब दूतावास को भेजा नोटिस

 ग्वालियर मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक विदेशी नागरिक के भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने के मामले में उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है और इसके लिए सऊदी अरब और बांग्लादेश दूतावास को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उसी विदेशी नागरिक की याचिका पर जारी किये गए है जिसे ग्वालियर पुलिस ने 2014 में गिरफ्तार किया था, विदेशी युवक ने याचिका में पुलिस और प्रशासन पर अवैध रूप से डिटेंशन सेंटर में रखने के आरोप लगाये हैं। अवैध घुसपैठ के आरोप में सजा मिली थी अलमक्की को आपको बता दें कि ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने 21 सितम्बर 2014 को स्टेशन बजरिया क्षेत्र से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था उसके उसके पास कुछ ऐसे प्रमाण थे जिससे साबित हुआ कि वो विदेशी नागरिक है और अवैध तरीके से भारत में घुसा है, उसक नाम अलमक्की था, कोर्ट ने 22 अगस्त 2015 को उसे 3 साल की सजा सुनाई, 2017 में उसकी सजा पूरी हुई लेकिन उसे कहाँ भेजा जाये इस उधेड़बुन में उसे 9 महीने तक और ग्वालिरो सेन्ट्रल जेल में ही रखा गया। ग्वालियर के डिटेंशन सेंटर में रह रहा है अलमक्की, लगाई है बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका   12 जून 2018 को अलमक्की सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गया, उसकी लोकेशन हैदराबाद मिली और पुलिस ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने जेल से भागने के आरोप में उसपर केस दर्ज किया फिर कोर्ट ने 2021 में तीन साल की सजा सुनाई, लेकिन इस बार उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया, यहाँ रहते हुए अलमक्की ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई है जिसमें उसे अवैध रूप से डिटेंशन सेंटर में रखने के आरोप पुलिस और प्रशासन पर लगाये हैं । सऊदी अरब का ड्राइविंग लाइसेंस और  बांग्लादेश का पासपोर्ट मिला था अलमक्की के पास दरअसल अलमक्की के पास मिले दस्तावेजों में सऊदी अरब का ड्राइविंग लाइसेंस  और बांग्लादेश का पासपोर्ट शामिल हैं, शुरुआत में अलमक्की खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताता रहा बाद में उसने खुद को सऊदी अरब का निवासी बताया, अब प्रशासन के पास ये दुविधा है किअलमक्की को कहाँ भेजा जाये, इसलिए ग्वालियर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने अलमक्की की ही याचिका पर सऊदी अरब और बांग्लादेश दूतावासों को नोटिस जारी कर उनसे अलमक्की के मूलनिवासी होने की जानकारी मांगी है, कोर्ट ने चार सप्ताह का समय दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री के भक्तों की अपार भीड़, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए , आसपास के 4 जिलों की फोर्स बुलाई

 छतरपुर उत्तर प्रदेश  के हाथरस हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन की सांस फूली हुई है. इसकी वजह है विख्यात कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन. 4 जुलाई को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव मानने देशभर से लाखों की तादाद में लोग पहुंचे हुए हैं. बाबा के भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और आसपास के 4 जिलों की फोर्स बुलाई है.   छतरपुर एसएसपी आगम जैन ने बताया, बागेश्वर धाम में 250-300 से अधिक पुलिस बल लगा दिया गया है. इसके साथ ही एक्स्ट्रा पुलिस बल भी अन्य जिलों से बुलाया गया है. इसमें पड़ोसी जिलों रीवा, पन्ना, टीकमगढ़ और सागर का पुलिस बल भी शामिल है. पुलिस जवान बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुरक्षा का इंतजाम देखेंगे. इसके साथ ही बागेश्वर धाम की बात करें तो वहां पर आयोजकों की ओर से मंच भी सजा लिया गया है. जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर एक दिन पहले ही लगा दिए गए हैं. इतना ही नहीं, जहां पर जन्मोत्सव कार्यक्रम होना है, उस टिनसेट में कई हजारों भक्तों ने जगह रोक ली है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन के सामने बागेश्वर धाम में भीड़ को कंट्रोल करना काफी मुश्किल भरा है ताकि किसी भी प्रकार का हादसा न हो. हालांकि, बागेश्वर बाबा ने एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने सभी भक्तों से घर पर रहकर ही जन्मोत्सव मनाने की अपील की थी. बावजूद इसके जन्मोत्सव के पहले ही बागेश्वर धाम में लोगों का हुजूम उमड़ चुका है और लोग दिल्ली-मुंबई तक से जन्मोत्सव अवसर पर बाबा की एक झलक पाने के लिए आतुर हो रहे हैं. जानिए कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का पूरा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है. वह मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी हैं और सभाओं में धार्मिक कथाओं का वाचन करते हैं. धीरेंद्र का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के ही गढ़ा गांव में हुआ था. वह सामान्य गरीब परिवार से आते हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है. शास्त्री कथाओं के साथ अपने ‘दिव्य दरबार’ लगाने के लिए जाने जाते हैं. इस दरबार में बागेश्वर धाम महाराज लोगों के अंतर्मन की बात जानने और उनकी समस्याओं का निदान करने का दावा करते हैं. अंधविश्वास का विरोध करने वाले एक समूह ने महाराष्ट्र की एक सभा में धीरेंद्र शास्त्री से अपनी चमत्कारी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए बुलाया था. कहा जाता है कि उस कार्यक्रम में शास्त्री शामिल नहीं हुए थे. नागपुर की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को चुनौती दी और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर सवाल उठाया.  श्याम  मानव ने धीरेंद्र  शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. जब मीडिया में विवाद शुरू हुआ, तो शास्त्री ने मानव को अपने दिव्य दरबार में आमंत्रित किया और पूछा कि वह क्या जानना चाहता है? स्वामी रामदेव, सद्गुरु जग्गी वासुदेव, रामभद्राचार्य, साध्वी प्राची, प्रज्ञा ठाकुर और राजनेता गिरिराज सिंह जैसे कई प्रमुख हिंदू धार्मिक नेता शास्त्री के समर्थन में आ गए थे.

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे,पतंजलि योगपीठ में इलाज के नाम 2 लाख रुपये से ज्यादा की हुई ठगी

उमरिया  पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में इलाज के नाम धोखाधड़ी कर भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया दिलीप पांडे के साथ 2 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा पुलिस से की गई है। दरअसल वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी का शिकार होना कोई नई बात नहीं है जाल साज और इस काम में माहिर लोगों के द्वारा तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसी तरीके भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया दिलीप पांडे के साथ भी ऑनलाइन फ्रॉड करके 2 लाख 19 हजार 235 की धोखाधड़ी इलाज के नाम पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के नाम से की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा स्थानीय  पुलिस थाना पाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के इलाज के लिए पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की वेबसाइट से मोबाइल नंबर निकाला जिसमे अनुराग गौतम नामक व्यक्ति से उनके माता पिता के इलाज के लिए बातचीत की जाने लगी। जबकि वेबसाइट से मिले नंबर का व्यक्ति अपने को वाल्मीकि आचार्य अनुराग गौतम बताता रहा। इस दौरान बातचीत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडे के द्वारा अपने माता-पिता के इलाज के लिए बात की गई। जिसमें वह पतंजलि के नाम अकाउंट नंबर देकर खाते में 60 हजार 600 रुपये डलवाये। इस तरह धीरे-धीरे उसने कुल 2 लाख 19 हजार 235 खाते में डलवाए हैं। लेकिन जब भाजपा जिला अध्यक्ष  पांडे के माता-पिता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ केंद्र पहुंचे तब पतंजलि आश्रम में अनुराग गौतम के द्वारा दिए गए गेट पास को फर्जी बताकर वापस लौटा दिया गया। इस तरीके से भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ पतंजलि योगपीठ के नाम ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 2,19,235 रुपए की ठगी की गई है। हरिद्वार से लौट के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस थाना पाली में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी में जस्टिन बीबर

12 जुलाई, 2024 को होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक बड़ा इवेंट है, जिसमें शादी से पहले कई तरह के फंक्शन हुए। जैसा कि अंबानी की साड़ियों की शादी में होता है, उनके छोटे बेटे की शादी में भी ऐसा ही कुछ धमाका होने वाला है। इस शादी से पहले पॉप आइकन जस्टिन बीबर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में लगेंगे और इसके लिए वो भारत आ चुके हैं। 4 जुलाई, 2024 की सुबह, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आगामी प्री-वेडिंग पार्टी के लिए उतरते ही मुंबई ने जस्टिन बीबर का स्वागत किया। 5 जुलाई को पॉप आइकन की बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और लोग इस शानदार म्यूजिक नाइट को एंजॉय करने का इंतजार कर रहे हैं। अनंत-राधिका की शादी के लिए आए जस्टिन बीबर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह 5 जुलाई, 2024 को होगा और परिवार इसके लिए तैयारी कर रहा है। जस्टिन बीबर के अलावा, बादशाह और करण औजला की भी इस बड़ी रात में प्रदर्शन करने की संभावना है। अनत अंबानी और राधाकृष्ण मर्चेंट के दोस्त एक संगीत का नाटक भी पेश करेंगे जिसमें वे कपल की प्रेम कहानी दिखाएंगे। जस्टिन बीबर की फीस कितनी है? जस्टिन बीबर फोरमेन की सबसे मशहूर वेबसाइट में से एक हैं और उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए फैन्स लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। तो, एक निजी शो के लिए, कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि यह कितना महंगा होगा, लेकिन अंबानी ने ऐसा कर दिखाया है। जस्टिन की फीस रिपोर्ट के अनुसार, 50 करोड़ तक है लेकिन अंबानी के मामले में, यह और भी अधिक होने की संभावना है क्योंकि वे खाना, यात्रा, रहना और बाकी खर्चों का भी भुगतान कर रहे हैं। इनके भी प्रदर्शन की संभावना पहले से ही दो प्री वेडिंग के साथ, यह साफ है कि अंबानी परिवार को फॉरेन के पॉप सिंगर्स का शौक है। इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि शादी में सितारों का उलझाव होने की उम्मीद है। खबरें ये भी फैल रही हैं कि एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे को 12-14 जुलाई, 2024 के बीच होने वाले कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए इनवाइट किया जा रहा है।

गुजरात में 24700 शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी शुरू, 13 साल पहले TET पास वाले भी कर सकेंगे आवेदन

 अहमदाबाद  शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. लंबे आंदोलन के बाद गुजरात सरकार ने राज्य में 24700 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सरकारी प्राइमरी, सहायता प्राप्त सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की भर्ती कैलेंडर तैयार किया गया है. इस प्रस्तावित भर्ती कैलेंडर के मुताबिक, राज्य सरकार अलग-अलग स्तर पर 24,700 से अधिक शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी. ये भर्तियां अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 तक विभिन्न संभावित तिथियों में आयोजित की जाएंगी. 3400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त से होगी शुरू सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेष पटेल ने इस संबंध में कहा कि भर्ती प्रक्रिया के प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों (HMAT PASS अभ्यर्थियों) के अनुमानित 1200 पदों और पुराने शिक्षकों के 2200 पदों को भरने के लिए संभावित विज्ञापन की तिथि 1 अगस्त तय की गई है. सितंबर में भरी जाएंगी करीब 4000 रिक्तियां सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और अनुदानित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण सहायकों (TET उच्च माध्यमिक पास उम्मीदवारों) के लिए लगभग 4000 रिक्तियां हैं, जिनमें सरकारी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा सहायकों के लिए 750 पद और अनुदानित उच्चतर माध्यमिक शिक्षा सहायकों के लिए 3250 पद शामिल हैं. इसकी संभावित घोषणा तिथि 01/09/2024 होगी. अक्टूबर में 3500 पदों के लिए जारी होगा भर्ती नोटिफिकेशन इसके अलावा, सरकारी और अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण सहायक के कुल 3500 पदों के लिए विज्ञापन 01/10/2024 को होगा जिसमें सरकारी माध्यमिक शिक्षण सहायक (TAT माध्यमिक पास उम्मीदवार) के 500 पद और अनुदानित माध्यमिक शिक्षण सहायक (TAT) के 3000 पद होंगे. नवंबर में 7000 और दिसंबर में 6000 से ज्यादा वैकेंसी निकलेगी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गुजराती माध्यम में शिक्षण सहायक के रूप में TET-2 पास अभ्यर्थियों के लिए लगभग 7000 पदों के लिए संभावित भर्ती विज्ञापन की तिथि 01/11/2024 होगी. विद्यासहायक (अन्य माध्यम) सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 600 पदों के लिए TET-2 पास अभ्यर्थी की घोषणा 01/11/2024 को की जाएगी. वहीं सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में गुजराती माध्यम में शिक्षण सहायक के रूप में TET-1 पास उम्मीदवारों के लिए लगभग 5000 पदों और सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अन्य माध्यम में शिक्षण सहायक के रूप में TET-1 पास उम्मीदवारों के लिए लगभग 1200 पदों पर भर्ती की घोषणा 01/12/2024 को की जाएगी. 2011 में TET-2 और 2012 में TET-1 पास भी कर सकते हैं आवेदन मंत्री ऋषिकेष पटेल ने कहा कि राज्य कैबिनेट की बैठक में TET-1 और TET-2 अभ्यर्थियों के संबंधित परीक्षा प्रमाणपत्र की वैधता अवधि के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन निर्णयों के अनुसार घोषित भर्ती में भर्ती नियमों के प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2012 से 2023 तक TET-1 में पास सभी अभ्यर्थी और 2011 से 2023 तक TET-2 में पास सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के बाद 2023 में TET-1 और TET-2 पास करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की वैधता की अवधि प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि या राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एनसीटीई द्वारा घोषित नई संरचना से 5 वर्ष होगी. साल 2023 से पहले TET-1 और TET-2 पास करने वाले अभ्यर्थियों का शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र इस भर्ती प्रक्रिया के लिए वैध माना जाएगा. 29 अप्रैल 2023 के अनुसार केवल TET-माध्यमिक और TET-उच्च माध्यमिक अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2023 में आयोजित दो स्तरीय शिक्षक योग्यता परीक्षा के परिणाम ही सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती के लिए विचार किए जाएंगे. सरकार के इस फैसले से इस भर्ती के माध्यम से राज्य के स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध होंगे और उपयुक्त उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.  

AE को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा, ठेकेदार की शिकायत पर एक्शन

उज्जैन मध्य प्रदेश लोकायुक्त के अधिकारियों ने  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में तैनात एक महिला सहायक अभियंता (Assistant Engineer) को उसके कार्यालय में एक ठेकेदार से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) राजेश पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के पुलिसकर्मियों ने जाल बिछाया और असिस्टेंट इंजीनियर निधि मिश्रा को उस समय पकड़ लिया, जब वह ठेकेदार से उसकी फर्म के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत ले रही थी. डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने साल 2020 में जल जीवन मिशन के तहत किए गए काम के बिलों को मंजूरी देने के लिए अवैध रिश्वत की मांग की और उसे स्वीकार भी किया. पाठक ने बताया कि काम तय समय से चार महीने देरी से पूरा हुआ और उस अवधि को समायोजित करने के लिए असिस्टेंट इंजीनियर ने अपने और अपने वरिष्ठों की ओर से रिश्वत की मांग की, लेकिन फंस गई. उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. अक्षय ने कहा कि उनकी फर्म ने कुल 80 लाख रुपये का काम किया था, काम छह माह में होना था लेकिन कोरोना के चलते दस माह में पूरा किया था इसलिए अधिकारियों ने उसका अंतिम भुगतान दस लाख रुपये रोक दिया था। अक्षय पाटीदार तीन साल से भुगतान के लिए परेशान हो रहा था तो उसने सीएम हेल्प लाइन पर भी शिकायत कर दी थी। लेवल चार पर शिकायत पहुंचने पर अधिकारी ठेकेदार का भुगतान करने को तैयार हुए थे। मगर पीएचई की सहायक यंत्री निधि मिश्रा ने भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त ने रिश्वत लेते महिला AE को रंगे हाथ पकड़ा  रिश्वत मांगे जाने से परेशान पाटीदार ने एक जुलाई को एसपी लोकायुक्त को शिकायत कर दी। शिकायत का सत्यापन डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने किया। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को लोकायुक्त ने ट्रेप की प्लानिंग की और सहायक यंत्री को रिश्वत लेते हुए उनके सरकारी कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार AE का कहना उसने SE के कहने पर ली रिश्वत, लोकायुक्त कर रही जाँच  उधर गिरफ्तार महिला अधिकारी ने  लोकायुक्त से कहा कि उसने ये रिश्वत अपने अधिकारी अधीक्षण यंत्री के कहने पर ली है, जिसके जवाब में डीएसपी पाठक ने कहा कि महिला अधिकारी ने जिस अधिकारी का नाम लिया है उसकी जाँच के बाद यदि दोषी निकले तो उनपर भी एक्शन होगा।    

ग्वालियर में भोले बाबा के आश्रम के बाहर तैनात की गई थी पुलिस, हलचल तेज, यहां होते थे बाबा के सत्संग

 ग्वालियर उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने गए 123 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ मचने के कारण हुए इस हादसे का अब एमपी कनेक्शन सामने आया है।दरअसल नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा ग्वालियर सत्संग के लिए आते थे। यहां उनका एक आलीशान आश्रम बना हुआ है। 10 मई तक बाबा इस आश्रम में रहे थे। आश्रम से हटाया बाबा का नाम भोले बाबा का आलीशान आश्रम ग्वालियर के तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा गांव में है। यहां हरि विहार में बाबा ने एक घर को आश्रम बनाया हुआ है। सत्संग के लिए पीछे स्टेज बना हुआ है। यहां बाबा के सत्संग होते हैं। फिलहाल इस आश्रम की दीवार पर लिखे बाबा के नाम को मिटा दिया गया है। नाम के ऊपर सफेद रंग से पोतकर इसे मिटाया गया है। फिलहाल यह आश्रम भी बंद है। हाथरस हादसे के बाद पुलिस ने ग्वालियर स्थित बाबा के इस आश्रम की भी तलाशी ली है। घर के तलघर की भी जांच की गई है। 12 मार्च को हुआ था आखिरी सत्संग ग्वालियर की जिस बिल्डिंग में भोले बाबा ने आश्रम बना रखा था उसके मालिक राम अवतार कुशवाहा है। इस आश्रम में 12 मार्च 2024 को बाबा ने आखिरी सत्संग किया था। इसके बाद 10 मई तक बाबा इस आश्रम में रहे। बाद में इसे खाली करके  चले गए। बिल्डिंग के मालिक ने बताया कि अब वे स्कूल को यह इमारत देंगे। उन्होंने बाबा को भी यह जगह किराए पर दी थी। मालिक ने कहा कि उनकी जमीन पर कोई गलत काम नहीं होगा। भगदड़ में ग्वालियर की महिला की मौत 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी करीब 123 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। इसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर की भी एक महिला शामिल है। ग्वालियर के जगजीवन नगर की 50 वर्षीय रामश्री अन्य महिलाओं के साथ सत्संग सुनने गई थी। अचानक भगदड़ मचने से वह अपने साथियों से बिछड़ गई। इसी भगदड़ में कुचले जाने से उनकी मौत हो गई। बिल्डिंग को खाली करा लिया, अब स्कूल को देंगे जिस बिल्डिंग को बाबा ने आश्रम बना रखा था, उसके मालिक राम अवतार कुशवाहा ने बताया कि हमने बिल्डिंग को खाली करा लिया है। बाबा के सत्संग के अध्यक्ष राम सेवक सुमन को इसे किराए पर दे रखा था। अब इसे स्कूल को देंगे। हमने पहले ही कहा था कि यहां कोई गलत काम नहीं होगा। भोले बाबा के सत्संग में मची थी भगदड़ उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। कुचलने से 122 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ।    

जबलपुर में भीषण हादसा,मां-बेटी सहित तीन की दर्दनाक मौत

जबलपुर  शहर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 साल की मासूम बच्ची समेत 3 की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर गांव लौट थी, तभी पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला, उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई। बरगी थाना पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार है। बेटी का इलाज कराकर लौट रही थी महिला जानकारी के मुताबिक, ये हादसा गुरुवार सुबह नागपुर -रीवा हाईवे पर बरगी इलाके के चूहिया गांव के पास हुआ। महिला के भाई सौरभ रजक ने बताया कि कृतिका रजक (3)की तबीयत खराब थी। बुधवार को बहन नीतू रजक (22) ने भांजी को जबलपुर के अस्पताल में दिखाया था। आज सुबह दोनों को मेरे दोस्त बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। तभी पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। वाहन में मिर्च लोड थी। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

मिर्जापुर सीजन 3: रिलीज डेट, कास्ट और कैमियों की जानकारी

आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ। फेमस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन इस हफ्ते स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। बदला लेने और सत्ता पर कब्जा करने की यह कहानी साल 2018 में शो के पहले सीजन के साथ शुरू हुई थी। उन्होंने पंकज त्रिपाठी जैसे दमदार एक्टर को घर-घर में फेमस कर दिया, जो तब तक सिर्फ छोटे शहर के विलेन के किरदार के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा, ‘सेक्रेड गेम्स’ के साथ इस शो ने भारत में माफिया-थीम वाली वेब सीरीज की लहर ला दी थी। अब जब आप ‘मिर्जापुर 3’ देखने के लिए तैयार हैं तो इससे पहले जान लीजिए इस सीजन के बारे में। सचिव जी यानी कि जॉनी लीवर के कैमियो से लेकर गुड्डू भैया (अली फजल) के गद्दी पर बैठे तक, यहां आपको सारी डिटेल्स मिलेंगी। ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन में दर्शकों को सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक मुन्ना त्रिपाठी की मौत से चौंका दिया गया, जिसे अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने निभाया था। कालीन भैया को गुड्डू (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) ने मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद भागकर वे जान बचाई। कालीन भैया की पत्नी रसिका दुग्गल और करीबी सहयोगी मकबूल ने बाउजी की हत्या कर दी। ये किरदार कुलभूषण खरबंदा ने निभाया था। इसके साथ ही दद्दा (लिलिपुट), भरत (विजय वर्मा), शत्रुघ्न (विजय वर्मा) और मामा (श्रीकांत वर्मा) में से मामा और भरत की मृत्यु हो गई। ‘मिर्जापुर 3’ की कास्ट ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर के मुताबिक, इस सीजन में दूसरे सीजन के कई कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, हर्षिता गौर, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा और शीबा चड्डा नजर आए। हालांकि, शो में कुछ नए कलाकार भी शामिल होंगे, लेकिन इसकी रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। इस बीच, अली फजल ने पुष्टि की है कि शो ‘पंचायत 3’ के सचिव यानी कि जेसन रॉय के साथ कैमियो करेंगे।

बालाघाट में मिले सबसे अधिक 45 सारस, हर साल होने वाली सारस गणना के नतीजे सामने आये

बालाघाट पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और संवर्द्धन के मकसद से हर साल होने वाली सारस गणना के नतीजे सामने आ गए हैं। दो राज्यों के तीन जिलों में हुई इस गणना में बालाघाट जिले में इस बार भी सर्वाधिक 45 सारस मिले हैं। हालांकि, पिछले साल की गणना की तुलना में इस बार तीन सारस कम मिले हैं। बीते साल 48 सारस थे बालाघाट में 2023 की गणना में बालाघाट में कुल 48 सारस मिले थे। महाराष्ट्र के गोंदिया में इस गणना में 28 और भंडारा में चार सारस मिले हैं। वन्यजीव प्रेमी रवि पालेवार ने बताया कि सेवा संस्था के अध्यक्ष सावन बहेकार व सारस संरक्षण प्रकल्प प्रभारी सेवा संस्था सदस्य के मार्गदर्शन, उत्तर-दक्षिण वन मंडल बालाघाट, जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद, बालाघाट एवं सारस मित्रों के सहयोग से सारस गणना-2024 हुई है। करीब छह दिनों तक चली इस गणना में बालाघाट जिले में लगभग 70 जगहों पर सेवा संस्था के सदस्य, किसान, सारस मित्र तथा वन विभाग बालाघाट के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सारस गणना को अंजाम दिया। बालाघाट में गणना के लिए बनाई गई 25 टीमें जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले में सारस गणना के लिए 25 टीम बनाई गई थी। हर प्रत्येक में करीब चार सदस्य थे, जिन्होंने सारस के विश्रांती स्थल पर सुबह पांच से नौ बजे तक विविध स्थानों पर प्रत्यक्ष जाकर गणना की। पालेवार ने बताया कि सारस मित्र साल भर सारस के विश्राम स्थल, प्रजनन अधिवास तथा भोजन के लिए उपयुक्त भ्रमण मार्ग का सर्वे करते हैं। सारस पक्षी के अधिवास के आसपास रहने वाले किसानों को सारस का महत्व बताकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया जाता है। स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं सारस संवर्धन एवं संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से सारस संरक्षण अभियान से जोड़ा जाता है। सारस के जोड़े अधिवास तथा भोजन के लिए दोनों राज्यों में समान रूप से विचरण करते हैं। 60 से ज्यादा स्थानों में पहुंची टीम बालाघाट जिले में 25 टीम के सदस्यों ने 60 से ज्यादा स्थानों पर प्रकल्प प्रभारी सावन बहेकार के मार्गदर्शन में गणना की। आंकड़ों की विश्वसनीयता एवं सारस की उपस्थिति पर संदेह की गुंजाइश न रहे, इसके लिए 26 से 30 जून तक रोज सुबह एवं शाम सभी सारस अधिवास पर जाकर सारस की स्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें खेत, तालाब, नदियों पर जाकर स्थानीय लोगों से भी चर्चा भी की गई। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 23 जून को सेवा संस्था सदस्य, वन विभाग गोंदिया, किसान, सारस मित्र के सहयोग से 31 टीम के सदस्यों ने करीब 80 स्थानों पर सारस गणना की। भंडारा जिले में भी 23 जून को ही वन विभाग भंडारा, सेवा संस्था, सारस मित्रों के सहयोग से 30 टीम बनाकर सारस गणना को अंजाम दिया गया। वार्षिक सारस गणना में इनका रहा योगदान सारस गणना अभियान में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, डीएफओ अभिनव पल्लव का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अभियान में सेवा संस्था से सावन बहेकार, अविजित परिहार, एसडीओ विनिता बामणे, वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र बिसेन, जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद, रवि पालेवार, अभय कोचर, खगेश कावरे, शशांक लाडेकर, कन्हैया उदापुरे, डिलेश कुसराम, विशाल कटरे, प्रशांत मेंढे, प्रवीण मेंढे, विकास फरकुंडे, बबलू चुटे, मधु डोये, नीलू डोये, कैलाश हेमने, लोकेश भोयर, पप्पू बिसेन, बसंत बोपचे, राहुल भावे, रतिराम क्षीरसागर, निशांत देशमुख, सिकंदर मिश्रा, श्री नखाते, प्रवीण देशमुख, अमित बेलेकर, पवन सोयम सहित अन्य का अहम योगदान रहा।

युवक साथियों के साथ स्कार्पियो से घर जा रहा था, इसी दौरान आरोपितों ने कार रूकवाई और उतरते ही गोली मार दी

देवास शहर में बुधवार दोपहर सनसनीखेज तरीके से कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक अपने साथियों के साथ स्कार्पियो से घर जा रहा था, इसी दौरान पहले से मौजूद आरोपितों ने कार रूकवाई और उतरते ही गोली मार दी। बुधवार दोपहर करीब 12.50 बजे जवाहर नगर में चौराहा के पास ही गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हत्या के तार पिछले दिनों शहर में हुए सुपारी कांड से भी जोड़े जा रहे हैं। हादसे के बाद संस्था राम-राम के सैकड़ों सदस्य जमा हो गए और जिला अस्पताल चौराहा पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने बमुश्किल रास्ता खुलवाया।   साथियों के साथ जेल में बंद भाई से मिलने गया था युवक युवक के साथ आनंद मंसारे ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त कुणाल बैरागी के जेल में विचाराधीन बंदी भाई कपिल बैरागी से मिलने जिला जेल गया था। इनके साथ आकाश, पंकज, चेतन, कुणाल, शेखर, लाखन और शुभम संस्था राम-राम के संयोजक शैलेंद्र पंवार की स्कार्पियो से 12 बजे जेल पहुंचे। यहीं जेल में बंद एक अन्य बंदी ने फोन छीनकर इनको धमकाया कि आज तुमको मरवा देंगे। इसके बाद सभी वहां से रवाना हो गए। कार रुकवाई, उतरते ही गोली मार दी सभी जवाहर नगर होते हुए चीकू उर्फ कुणाल बैरागी के घर मल्हार जा रहे थे। लगभग 12.50 बजे जवाहर नगर चौराहे पर आरोपित अंबरेश प्रसाद के घर के पास अंबरेश, भावेश झाला, शिव रघुवंशी, टीम टीम बना उर्फ कृष्णपाल सिंह मौजूद थे। अंबरेश ने हाथ देकर कार रूकवाई, जिसके चलते कुणाल बात करने के लिए उतरा ही था कि आरोपित अंबरेश ने कुणाल को सीने में पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद भागते हुए उसने हवाई फायर भी किया। कार में मौजूद अन्य सभी घायल कुणाल पास ही स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 20 मिनट बाद कुणाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुणाल की मौत की सूचना लगते ही सैकड़ों की संख्या में संस्था राम-राम के कार्यकर्ता निजी अस्पताल पहुंच गए और आक्रोशित होकर पुलिस को घटना के लिए जिम्मेदार बताने लगे। संस्था के शैलेंद्र सिंह पंवार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां पंवार और सीएसपी के बीच तीखी बहस हुई। साथी ने कहा मुझे मारने आए थे उसकी हत्या कर दी शैलेंद्र सिंह पंवार ने बताया, कुछ समय पूर्व इंदाैर के अपराधियों द्वारा उनकी हत्या की सुपारी लेने की जानकारी पुलिस को दी थी। एफआईआर भी दर्ज करवाई, परन्तु पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसके फलस्वरूप यह वारदात सामने आई है। पंवार ने कहा कि आरोपित मेरी हत्या करने आए थे, मैंने भी काली टी-शर्ट पहनी थी और कुणाल ने भी काली टी-शर्ट पहनी थी। एक घंटे तक शव रखकर किया जाम इधर निजी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, परन्तु कार्यकर्ताओं ने एबी रोड स्थित जिला अस्पताल चौराहा पर एम्बुलेंस से शव नीचे उतारकर सड़क जाम कर दी। यहां पुलिसकर्मियों के खड़े रहने के लिए बने एक ढांचे को सड़क पर गिरा दिया गया और दोनों और कारें खड़ी कर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शहर के कुछ भाजपा नेताओं के नामों की एफआईआर होने तक मौके से नहीं हटने की बात कही। करीब 1 घंटे बाद एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया जिला अस्पताल चौराहा पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटवाकर जाम खुलवाया। भाई को मिली जमानत जेल में बंद मृतक के भाई को भी जमानत मिलने की जानकारी आई है। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां बदहवास स्वजन को संस्था कार्यकर्ताओं ने संभाला और वापस घर भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। शाम को ही युवक का अंतिम संस्कार भी किया गया। मृतक-आरोपित दोनों पर गंभीर मामले सूत्रों के अनुसार पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई का हो सकता है। मृतक कुणाल पर 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। इनमें हत्या का प्रयास और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। दूसरी तरफ आरोपित अंबरेश के खिालफ चार मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध वसूली, हत्या का प्रयास और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं।

भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब रिपोर्ट तैयार करने में जुटे ASI के अधिकारी, 4 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

धार ऐतिहासिक भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम गहन रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। यह रिपोर्ट गहन होगी, जिसमें सर्वे के दौरान मिले पुरावशेषों के बारे में विस्तृत व शोधपरक जानकारी शामिल की जाएगी। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अकेले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया हैदराबाद ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की रिपोर्ट पर ही 650 स्लाइड तैयार की हैं। बुधवार को भी एएसआई की टीम भोजशाला पहुंची। रिपोर्ट बनाने को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है। 4 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई बता दें कि 27 जून को सर्वे बंद होने के बाद रिपोर्ट 2 जुलाई को हाई कोर्ट में प्रस्तुत की जानी थी। एएसआई की ओर से कोर्ट में 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मांगा गया है। मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होनी है। जैन समाज का भी दावा इसी दिन कोर्ट तय करेगी कि एएसआई को रिपोर्ट पेश करने के लिए समय दिया जाए या नहीं। जैन समाज की एक संस्था के पदाधिकारी की ओर से दाखिल याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी। इसमें उन्होंने भोजशाला के जैन समाज का स्थल होने का दावा किया है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में व्यापकता रहेगी। 194 स्तंभों के 8-8 फोटो लिए गए हैं। यह तो केवल एक उहाहरण मात्र है। इस तरह से कई भागों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई है। शिलालेखों का अनुवाद किया गया है। प्राप्त करीब 1700 अवशेषों की विशेषज्ञों की रिपोर्ट है। इस तरह से रिपोर्ट व उसके सहयोगी दस्तावेज हजारों पेज में पहुंचने का अनुमान है, इसलिए समय भी लग रहा है। अभी भी टीम धार के साथ भोपाल व दिल्ली में भी समानांतर रिपोर्ट बनाने के कार्य में जुटी हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet