LATEST NEWS

फिल्म द भूतनी से संजय दत्त का पहला लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आनेवाली फिल्म द भूतनी से उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। संजय दत्त पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मेकर्स ने इस फिल्म से संजय दत्त का पहला लुक पोस्टर जारी किया, पोस्टर में वह ‘बाबा’ के रूप में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के अलावा इस फिल्म के स्टारकास्ट मॉनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया। साथ में पोस्ट में लिखा, जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जाएंगे डर के भाग, बाबा लगाएंगे सबकी वाट। ट्रेलर 29 मार्च को। भूतनी के लिए तैयार हो जाइए, 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में। संजय दत्त फिल्म द भूतनी में बाबा का रोल निभाएंगे।पोस्टर में उन्हें एक पेड़ की शाखाओं से बंधा हुआ दिखाया गया है, जबकि उनके हाथ में आग की लपटों में घिरी दो तलवारें नजर आ रही हैं। फिल्म द भूतनी में मॉनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया और इसका लेखन भी उन्होंने ही किया है। संजय दत्त ने इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट के साथ किया है।  

फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ख़ान और रश्मिका मन्दाना स्टारर फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। फ़िल्म सिकंदर जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट भी ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रोमांटिक झलक पेश ‘हम आपके बिना’ गाने के साथ पेश की है। गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जबकि पूरा गाना आज शाम चार बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,मोहब्बत जो वक्त से परे है! #हमआपकेबिना सांगआज 4 बजे होगा आउट! गाना ‘हम आपके बिना’ को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं। फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है और फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।सिकंदर’, 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।  

CID में नजर आएंगे डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया

मुंबई पॉपुलर क्राइम टीवी शो ‘सीआईडी’ में अब डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया नजर आएंगे। उन्होंने साढ़े छह साल बाद इस शो में वापसी की है। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड में दर्शकों को चौंकाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। आने वाले एपिसोड में जबरदस्त और शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। इसी ट्विस्ट के तहत तिग्मांशु धूलिया अब CID में ‘आई गैंग’ के खूंखार और बदनाम लीडर बारबोसा के रोल में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में ‘सीआईडी: 20 साल बाद’ में यह रोल प्ले किया था। अब बारबोसा के रोल में वापसी कर रहे हैं। CID के बारबोसा स्पेशल एपिसोड में क्या होगा? बारबोसा (तिग्मांशु धूलिया) का सिर्फ एक ही मिशन है, और वो है सीआईडी ब्यूरो को तोड़ने का मिशन। इस बार ‘आई गैंग’ की भयावह योजना सीआईडी टीम में हड़कंप मचा देगी। जैसे-जैसे उनका खतरनाक खेल सामने आएगा, यह ब्यूरो की नींव को हिला देगा। तिग्मांशु धूलिया को ‘सीआईडी’ से जुड़ने पर था इस बात का डर CID मेकर्स का दावा है कि बारबोसा की वापसी से ‘सीआईडी’ में अहम मोड़ आएगा। कहानी ऐसी होगी, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। सस्पेंस और एक्शन ऐसा होगा कि दिल की धड़कने भी बढ़ जाएंगी। वहीं, ‘सीआईडी’ में अपनी वापसी पर तिग्मांशु धूलिया बोले, ‘जब मैं 6.5 साल पहले पहली बार CID में शामिल हुआ था, तो मैं थोड़ा हिचक रहा था। मैं सोचता था कि मैं ओवरशेडो हो जाऊंगा, लेकिन मैं हैरान था कि दर्शकों ने वास्तव में मेरे बारबोसा के किरदार और ‘आई गैंग’ की तारीफ की। मेरा कमाल का एक्सपीरियंस रहा। लोगों की डिमांड पर मुझे वापस बुलाया गया है।’ तिग्मांशु धूलिया ने की CID टीम की तारीफ तिग्मांशु धूलिया ने आगे कहा, ‘CID के साथ मेरा सफर जबरदस्त रहा है। पूरी टीम कमाल की है और टैलेंटेड है। उनका प्रोफेशनलिजम बेजोड़ है। ऐसा डेडिकेशन इस इंडस्ट्री में मिल पाना मुश्किल है। जो बात इसे और भी खास बनाती है, वह यह है कि तकनीशियनों से लेकर कलाकारों तक, अधिकांश क्रू परिचित चेहरे हैं, जिससे लगता है कि जैसे यह घर वापसी है। मुझे यह अनुभव बिल्कुल पसंद आ रहा है।’

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का टीजर रिलीज

मुंबई इंडस्ट्री में सीरियर किसर के नाम से फेमस एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, अब इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. डायरेक्टर तेजस देओस्कर द्वारा निर्देशित ये फिल्म कश्मीर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सामने आए ग्राउंड जीरो के टीजर की शुरुआत आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री को “कश्मीर की आजादी” के बारे में चेतावनी देने से होती है. इसके बाद वीडियो में भारतीय सैनिकों पर हमला दिखाया गया है, जिसमें बताया गया है कि “70 सैनिकों को गोली मार दी गई.” टीजर में इमरान हाशमी को बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रूप दिख रहे हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी को दुश्मन का शिकार करने के लिए एक उच्च-दांव मिशन का नेतृत्व करते देखा जा सकता है. साल 2003 में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे ने आतंकवादी मास्टरमाइंड गाजी बाबा को खत्म करने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया और उन्हें 2005 में राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था. टीजर के अंत में इमरान हाशमी पूछते हैं कि “सिर्फ़ कश्मीर की ज़मीन हमारी है या यहाँ के लोग भी?” बता दें कि इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर ग्राउंड जीरो का टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “बहादुरी, बलिदान और एक ऐसा मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया. #ग्राउंडजीरो का टीजर अब रिलीज हो गया है. #अबप्रहार होगा.” इस फिल्म में सई ताम्हणकर भी सहायक भूमिका में हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को आखिरी बार सलमान खान की टाइगर 3 में खलनायक के रूप में देखा गया था. वहीं, अब वो जल्द ही फिल्म गुडाचारी 2 और फिल्म आवारापन 2 में नजर आने वाले हैं.

बिजनेसमैन की बेटी को दुल्हन बनाएंगे प्रभास, बाहुबली की शादी के पीछे ये बड़ा झोल, जानिए पूरी बात

‘बाहुबली’ सीरीज में अपने शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रभास अपनी निजी जिंदगी को लेकर अटकलों में बने रहते हैं। 45 साल की उम्र में भी प्रभास इंडस्ट्री के सबसे योग्य बैचलर्स में से एक हैं, जिससे उनकी लव लाइफ के बारे में लोगों में एक्साइटमेंट बनी हुई है। एक्टर अपनी को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग की अटकलों के कारण मीडिया की नज़रों में हैं। हालांकि दोनों ने लगातार इन दावों का खंडन किया है लेकिन अफ़वाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो तीसरी बार उनकी शादी की खबर फिर से उड़ी है। अब कहानी में एक नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनके फैंस के लिए यह चौंकाने वाली बात है कि उनकी दुल्हन अनुष्का शेट्टी नहीं हैं!! तेलुगू न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के परिवार ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से उनकी शादी तय कर दी है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि प्रभास के दिवंगत चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी उनकी शादी की तैयारियों की देखरेख कर रही हैं। क्या सच में शादी कर रहे प्रभास? अटकलों के बीच, एक्टर के कई करीबी सूत्रों से पता चला है कि यह खबर झूठी है! जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की टीम ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से एक्टर की शादी की खबर का खंडन किया। उन्होंने जवाब दिया, ‘यह झूठी खबर है। कृपया अनदेखा करें।’ मुंबई में एक्टर के प्रवक्ता ने भी इस खबर का खंडन किया और इसे फर्जी खबर बताया। कृति सेनन से भी जुड़ा नाम ‘आदिपुरुष’ में काम करने के दौरान कृति सेनन के साथ उनके रोमांटिक रिश्ते की अफ़वाहें भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि एक्टर ने यह कहकर मना कर दिया कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। प्रभास की आने वाली फिल्में इस बीच, प्रभास अपने फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने ‘कल्कि’ पर काम पूरा कर लिया है और ‘द राजा साब’ और ‘फौजी’ पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, वह संदीप रेड्डी की ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानिए एक्सपर्ट से

chaitra navratri fasting 9 days follow these expert suggested tips chaitra navratri fasting these : हिंदू धर्म में नवरात्रि का अहम महत्व है. इस दौरान 9 दिनों तक मंदिरों में लोगों के घरों में मां दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती है. कई लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि नवरात्रि के पूरे व्रत रखने के दौरान किन बातों का ख्याल रखें. Navratri Fasting Tips: रविवार 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है. इस दिन को हिंदू नववर्ष के तौर पर भी मनाया जाता है. नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है. वहीं, इस दौरान व्रत रखने का भी विधान है. कुछ लोग तो पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं. Read more: दिल्ली में बीजेपी गवर्नमेंट आते ही शुरू हुई बिजली समस्या, लोगों का धरना प्रदर्शन, आप ने दिल्ली सरकार को घेरा न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि नवरात्रि के व्रत का संबंध सिर्फ अध्यात्मिकता से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान आपकी बॉडी को ईटिंग हैबिट से ब्रेक मिलता है. लेकिन अगर आप पूरे नवरात्रि में उपवास रखने का सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं. chaitra navratri fasting these करवाएं बॉडी चेकअप अगर आप पूरे नवरात्रि व्रत रखने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि क्या आपकी बॉडी हेल्दी है. इसके लिए आप अपना फुल बॉडी चेकअप करवाएं. इससे आपको शरीर का ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल के बारे में पता चल जाएगा. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं एक्सपर्ट कहती हैं कि व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और बॉडी का टेंपरेचर भी बैलेंस होगा. इस बार गर्मियों ने मार्च में ही दस्तक दे दी है. ऐसे में व्रत के दौरान कम पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. ऑयली फूड से बचें नवरात्रि के व्रत से पहले आप ज्यादा मिर्च-मसाले और ऑयली चीजों को न खाएं. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आप हल्का और सादा भोजन करें. इसके अलावा, सीमित मात्रा में मीठे और नमक को खाएं. नवरात्रि के दौरान कैसा हो खाना? नवरात्रि के व्रत के दौरान भोजन में हल्का आहार लेना चाहिए. आमतौर पर लोग फल, दूध, साबूदाना, सिंघाड़े के आटे की रोटियां, आलू, मखाना, पनीर जैसी चीजें खाते हैं. इन चीजों से शरीर को ऊर्जा मिलती है. हालांकि, इन्हें ज्यादा तेल या घी में पकाने से बचें. इसके अलावा, हाइड्रेटिंग फल को डाइट में शामिल करें. रात के समय दूध पिया जा सकता है.

दिल्ली में बीजेपी गवर्नमेंट आते ही शुरू हुई बिजली समस्या, लोगों का धरना प्रदर्शन, आप ने दिल्ली सरकार को घेरा

Electricity problem started in Delhi as soon as BJP government came नई दिल्ली ! बुराड़ी के पास इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लंबे समय तक देखी गई, ऐसे में वहां के लोग विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए. बिजली कटौती को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने डेढ़ महीने में दिल्ली की व्यवस्था खराब कर दी. मनीष सिसोदिया ने कहा कि मई-जून के महीने में क्या होगा? दिल्ली में पावर कट को लेकर आप नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि पॉवर-कट के कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई-जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में 10 सालों तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी गई, लेकिन ‘विपदा’ सरकार ने 1 महीने में ही साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है. डेढ़ महीने में दिल्ली का बुरा हाल कर दियावहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमनें बड़ी मुश्किल से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया था, बहुत मेहनत की थी और रोज उस पर नज़र रखते थे. दस साल कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए. इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में बिजली का बुरा हाल कर दिया. पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के रहते हमेशा चौबीस घंटे बिजली आती थी, लेकिन बीजेपी सरकार आते ही हालात देखिए. बिजली को लेकर लोग सड़क पर उतरने लगे हैं. अभी ये हाल है तो मई-जून की भयंकर गर्मियों में क्या हाल होने वाला है? बीजेपी की डबल इंजन सरकार का मतलब है बिजली मिलेगी नहीं और अगर बिजली कटौती के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरोगे तो पुलिस का इंजन है ही. थाने में रात गुजारिये. बिजली विभाग के खिलाफ किया विरोधबुराड़ी के जगतपुर गांव के रहने वाले लोगों ने ज्यादा समय से बिजली कटौती के कारण दिल्ली रिंग रोड को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लोग गर्मी से परेशान होकर सड़कों पर उतर आए. उन्होंने विरोध में जमकर नारे भी लगाए.

मरीजों को झटका ! 1 अप्रैल से इतनी बढ़ जाएगी जरूरी दवाइयों की कीमत

cancer and diabetes and other essential medicines drugs to get costlier from 1apri अगर आप रोजाना दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपका दवा का खर्च बढ़ने वाला है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. 4 दिन बाद मरीजों को करोड़ों का झटका लगने वाला है. अगर आप नियमित रूप से दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपकी दवा की लागत बढ़ने वाली है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. दरअसल,सरकार ने दवाओं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दवाओं को प्राइस कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस पहल से मरीजों को हर साल लगभग 3,788 करोड़ रुपये की बचत होती है. हालांकि, अब इन नियंत्रित दवाओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. कितनी बढ़ सकती है कीमतरिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग और एंटीबायोटिक्स जैसी आवश्यक दवाओं की कीमतों में 1.7% तक की वृद्धि हो सकती है. यह बढ़ोतरी नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा तय की जाती है, जो देश में दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने का काम करती है. इस कदम से दवा कंपनियों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें उत्पादन लागत में हो रही बढ़ोतरी से जूझना पड़ रहा था. हालांकि, मरीजों के लिए यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ बन सकता है, जिससे उनकी दवाओं पर होने वाला खर्च बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं किन दवाईयों की कीमतें बढ़ जाएंगी. क्यों बढ़ रही हैं दवाओं की कीमतें?NPPA के अनुसार, दवाओं की कीमतों में यह बढ़ोतरी मुद्रास्फीति आधारित मूल्य संशोधन के कारण की जा रही है. हर साल सरकार आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक संशोधन करती है. इस बार थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में वृद्धि के चलते दवा कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दी गई है. किन दवाओं के दाम बढ़ेंगे?जो दवाएं राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची (NLEM) में शामिल हैं, उनकी कीमतें बढ़ेंगी. इसमें एंटीबायोटिक्स, पेन किलर, हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. सरकार के इस फैसले से जिन लोगों को नियमित रूप से दवाओं की जरूरत होती है, उनके मासिक खर्च में वृद्धि होगी. बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए मुश्किलें. कई वरिष्ठ नागरिक और क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे.हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रीमियम दरें बढ़ने की संभावना है. पिछले साल भी बढ़े थे दामयह पहली बार नहीं है जब दवाओं की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं. 2023 में भी NPPA ने 12% तक की वृद्धि की थी, जिससे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा था.

सलमान ने कहा- वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी

मुंबई अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने भारी सुरक्षा के साथ घूमने-फिरने से होने वाली परेशानी पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते, क्योंकि उन्होंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है। सलमान खान जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से बात की और बताया कि भारी सुरक्षा के साथ बाहर आना- जाना परेशानियों का सबब बन जाता है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है। खान ने मीडिया से कहा, “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। इतने सारे लोगों के साथ घूमना एक समस्या बन जाती है। मैं किसी धमकी से नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है।” ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण शिकार मामले में संलिप्तता के लिए बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। पिछले साल, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। जांच में पता चला कि शूट का उद्देश्य अभिनेता को डराना था और लॉरेंस के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। पिछले साल अक्टूबर में सलमान के खास दोस्त नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में उनके घर के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनके घर की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ शीशे से ढक दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा नया समन, 31 मार्च को होना होगा पेश

मुंबई,  स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की खार पुलिस ने गुरुवार को कॉमीडियन को नया समन भेज 31 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। खार पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, कुणाल कामरा वकील के जरिए पुलिस के संपर्क में हैं। इससे पहले समन जारी होने पर कुणाल ने 2 अप्रैल तक का समय मांगा था, लेकिन पुलिस ने मोहलत देने से इनकार करते हुए 31 मार्च, सुबह 11 बजे तक खार पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा है। कुणाल कामरा को खार पुलिस ने समन भेजकर मंगलवार को 11 बजे हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन कामरा हाजिर नहीं हुए और हाजिर होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। पुलिस ने उनकी मांग को खारिज कर बुधवार को नया समन भेजा। खार पुलिस ने हैबिटेट स्टूडियो से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। पुलिस की मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। मंगलवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश न होने के मामले में कामरा ने फोन पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वह अभी मुंबई से बाहर हैं, इस वजह से वह पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि मुंबई आकर पुलिस के सामने पेश होने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय चाहिए। खार पुलिस ने कामरा को मंगलवार को ही समन भेजा था। वह घर पर नहीं मिले तो उन्हें व्हाट्सएप पर भी समन भेजा गया। उन्हें सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। खार पुलिस की एक टीम उनके घर भी गई और उनके माता-पिता को भी समन की एक प्रति दी। कुणाल कामरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ की निंदा की और कहा कि अपनी टिप्पणी के लिए वह माफी नहीं मांगेंगे। कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “हैबिटेट केवल एक मंच है। सभी प्रकार के शो के लिए एक जगह है। हैबिटेट (या कोई अन्य स्थल) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही उसके पास इस बात पर कोई नियंत्रण है कि मैं क्या कहता या करता हूं। न ही कोई राजनीतिक दल ऐसा करता है।” उन्होंने आगे लिखा, “किसी कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी आयोजन स्थल पर हमला करना उतना ही मूर्खतापूर्ण है, जितना टमाटर ले जा रही एक ट्रक को इसलिए पलट देना, क्योंकि परोसा गया बटर चिकन आपको पसंद नहीं आया।” उन्हें मिल रही धमकियों को लेकर कामरा ने कहा था, “भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का उपयोग केवल शक्तिशाली और अमीर लोगों की चापलूसी करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, भले ही आज का मीडिया हमें इसके विपरीत विश्वास दिलाए। मैं अपने खिलाफ की गई किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालत के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं।” कामरा पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए विवादित टिप्पणी का आरोप है। कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पैरोडी सॉन्ग अपलोड किया था, जिसमें ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल शिवसेना प्रमुख के लिए किया गया था।  

संजय दत्त के साथ फिर जोड़ी जमाएंगे सलमान खान

मुंबई, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, माचो हीरो संजय दत्त के साथ फिर से फिल्मों में जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं, जो ईद के अवसर पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है।सलमान खान ने फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले बड़ा ऐलान किया है। सलमान खान ने ऐलान किया है कि वह संजय दत्त के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। हालांकि, सलमान खान ने फिल्म का नाम नहीं बताया है। सलमान खान ने कहा कि फिल्म का अधिकारिक तौर पर बाद में ऐलान किया जाएगा। सलमान खान ने फिल्म की कहानी के बारे में भी कुछ नहीं कहा है। सलमान खान और संजय दत्त ने ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों अभिनेता अपनी ऑन-स्क्रीन दोस्ती के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। फैंस एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारों संजय दत्त और सलमान खान को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखने की आस लगाए बैठे थे। अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। सलमान खान और संजय दत्त एक साथ फिर से बिग स्क्रीन पर एक ही फिल्म में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।  

बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में आदर्श गौरव का दिखेगा नया अवतार

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव ने बताया है कि निर्देशक बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में दर्शकों को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री में जहां कई कलाकार एक ही तरह के किरदारों में बंध जाते हैं, वहीं आदर्श गौरव हर बार खुद को नए अंदाज में पेश करते हैं। रुख में एक मासूम लड़के से लेकर द व्हाइट टाइगर में चालाक ड्राइवर, गन्स एंड गुलाब्स में गैंगस्टर और खो गए हम कहां में चार्मिंग फिटनेस ट्रेनर तक,हर किरदार में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव, जिसमें उन्होंने एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर का किरदार निभाया, और उनकी अगली फिल्म तू या मैं में एक छोटे शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में उनका नया अंदाज, यह साबित करता है कि वह आज के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। आदर्श गौरव ने कहा, मेरे लिए एक्टिंग का मतलब है पूरी तरह से किरदार में डूब जाना।शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से। मैं सिर्फ किरदार नहीं निभाता, बल्कि उसमें पूरी तरह बदल जाता हूँ। हर रोल मुझसे कुछ नया मांगता है, और यही चीज़ मुझे सबसे ज़्यादा रोमांचित करती है। चाहे रुख का ध्रुव हो, द व्हाइट टाइगर का बलराम हलवाई, या गन्स एंड गुलाब्स का जुगनू,मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरा अभिनय असली और असरदार लगे। इसके लिए मैं अपने हाव-भाव, शरीर की बनावट और मानसिकता को पूरी तरह से ढालता हूँ। आदर्श गौरव ने कहा,मैं मानता हूँ कि हर किरदार का लुक बहुत मायने रखता है, क्योंकि इंसान की चाल-ढाल, कपड़े और हाव-भाव उसके जीवन के अनुभवों को दर्शाते हैं। खो गए हम कहां में नील परेरा नामक फिटनेस ट्रेनर के किरदार के लिए मुझे एक एथलेटिक बॉडी बनानी पड़ी, जबकि सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव में नासिर शेख के रूप में मुझे एक संघर्षशील फिल्ममेकर की भूख और जुनून दिखाना था। और अब तू या मैं में, मैं एक छोटे शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभा रहा हूँ, जिसके लिए एक अलग अप्रोच की जरूरत है। आदर्श ने कहा,मैं कभी भी खुद को दोहराना नहीं चाहता। यह मेरा सबसे बड़ा डर है। अगर मैं हर फिल्म में एक जैसा दिखूं और महसूस करूं, तो इसका मतलब है कि मैं अपने काम के साथ न्याय नहीं कर रहा। एक्टिंग का असली मज़ा उसी में है जब आप इतने अच्छे से किरदार में घुल-मिल जाएं कि दर्शक यह भूल जाएं कि वे किसी अभिनेता को देख रहे हैं। यही मेरी हर फिल्म में कोशिश रहती है।  

जान से मारने की धमकियों पर सलमान बोले- ‘मैं नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है’

मुंबई,  अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने भारी सुरक्षा के साथ घूमने-फिरने से होने वाली परेशानी पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते, क्योंकि उन्होंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है। सलमान खान जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से बात की और बताया कि भारी सुरक्षा के साथ बाहर आना- जाना परेशानियों का सबब बन जाता है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है। खान ने मीडिया से कहा, “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। इतने सारे लोगों के साथ घूमना एक समस्या बन जाती है। मैं किसी धमकी से नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है।” ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण शिकार मामले में संलिप्तता के लिए बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। पिछले साल, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। जांच में पता चला कि शूट का उद्देश्य अभिनेता को डराना था और लॉरेंस के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। पिछले साल अक्टूबर में सलमान के खास दोस्त नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में उनके घर के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनके घर की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ शीशे से ढक दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।  

सलमान खान ने पहनी ‘भगवान राम-हनुमान’ वाली ‘भगवा घड़ी’, ईद पर धूम मचाने की तैयारी

मुंबई बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की घड़ियों के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर उनके क्लासिक टाइमपीस सुर्खियां बटोरते हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ जब उन्होंने अपनी ऑरेंज घड़ी के साथ फैंस का ध्यान खींचा। ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में दिखी लाखों की युनीक घड़ी सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 27 मार्च को अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह एक कार के पास ब्लू शर्ट में कैजुअल अंदाज में पोज देते नजर आए। लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी ऑरेंज वॉच ने। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “इस ईद थिएटर्स में मिलते हैं!” जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को सिनेमाघरों में आमंत्रित कर रहे हैं। राम मंदिर लिमिटेड एडिशन वॉच की खासियत यह खास घड़ी ‘Jacob & Co. और Ethos’ के सहयोग से बनाई गई है, जिसे 2024 में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इस वॉच में राम मंदिर की बारीक नक्काशी, भगवान राम और हनुमान जी की आकृतियां उकेरी गई हैं। इसका सैफरन स्ट्रैप आध्यात्मिकता, पवित्रता और प्रार्थना के महत्व को दर्शाता है। ‘Jacob & Co.’ के फाउंडर जैकब अराबो और सलमान खान के बीच गहरी दोस्ती है, जिसके चलते यह घड़ी उनके कलेक्शन का हिस्सा बनी। ईद पर धमाल मचाने को तैयार ‘सिकंदर’ सलमान खान इस ईद पर एक्शन और स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ एक दमदार एक्शन फिल्म है, जिसमें सलमान अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और सलमान खान इसे ईद पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा

मुंबई, अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। श्रेया ने इस पोस्ट में चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली स्क्रंपशस के रूप में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।इन तस्वीरों में श्रेया का थिएटर के प्रति गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। खासतौर पर चार्ली चैप्लिन जैसी वेशभूषा में उनकी एक तस्वीर और चिटी चिटी बैंग बैंग की झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वर्ल्ड थिएटर डे पर श्रेया ने कहा,थिएटर दुनिया की सबसे पुरानी और प्रभावशाली कला में से एक है। स्टेज पर एक्टर का परफॉर्म करना हो या फिर आर्केस्ट्रा का संगीत, थिएटर एक अनमोल अनुभव देता है। मैंने बचपन से थिएटर देखा और इसका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। जब मैं चार्ली चैपलिन या चिटी चिटी बैंग बैंग जैसे किरदार निभाती थी, तब यह नहीं जानती थी कि ये छोटे-छोटे पल मेरे थिएटर के प्रति प्रेम को और मजबूत कर देंगे। श्रेया ने कहाख्,आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उसकी शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। फिल्मों और वेब शोज़ में आने से पहले, थिएटर ही था जिसने मुझे अभिनय का असली मतलब सिखाया। जब पहली बार मैंने स्टेज पर कदम रखा था, वो मेरे जीवन के सबसे खुशहाल दिनों में से एक था। मैं बचपन में थोड़ी इंट्रोवर्ट थी, लेकिन पहली बार मुझे आत्मविश्वास का एहसास थिएटर ने ही कराया। श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कुछ बचपन के सपने कभी फीके नहीं पड़ते, बस एक बड़ा मंच ढूंढ लेते हैं। हैप्पी #वर्ल्डथियेटर डे!श्रेया चौधरी इन दिनों बंदिश बैंडिट्स 2 और द मेहता बॉयज़ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय के लिए काफी सराही जा रही हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet