LATEST NEWS

26 सुपरहीरोज की फौज दिखेगी एवेंजर्स: डूम्‍सडे में

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस को जिस एक फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है, वो है ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’, और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जो आयरन मैन के बाद अब डॉक्‍टर डूम बनकर वापसी कर रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज ने 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्‍म की पूरी कास्ट की घोषणा कर दी है। इसी हफ्ते फिल्म के निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को कई घंटों तक चले इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम में प्रोडक्शन की टीम ने फिल्‍म की लंबी-चौड़ी कास्‍ट का खुलासा किया है। खास बात ये है कि ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की कास्‍ट में फैंस के कई फेवरेट किरदारों की वापसी हो रही है। क्रिस हेम्सवर्थ जहां फिल्‍म में ‘थॉर’ के रूप में नजर आएंगे, वहीं एंथनी मैकी भी ‘कैप्टन अमेरिका’ बनेंगे। इसी तरह सेबेस्टियन स्टेन के बकी बार्न्स, पॉल रुड के एंट-मैन और टॉम हिडलेस्टन के लोकी जैसे एवेंजर्स की टुकड़ी वापस लौट रही है। इसके साथ ‘एवेंजर्स’ की टोली में ‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइज के हीरोज भी शामिल होंगे। ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में दिखेंगे X-Men के पांच किरदार ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में 84 साल के पैट्रिक स्टीवर्ट, जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में ‘एक्स-मैन’ फिल्मों में प्रोफेसर एक्स की भूमिका निभाई थी, और 85 वर्षीय इयान मैककेलेन, जिन्होंने उनके कट्टर दुश्मन मैग्नेटो की भूमिका निभाई थी, ये दोनों भी ‘डूम्सडे’ कास्ट में शाम‍िल किए गए हैं। केल्सी ग्रामर, जिन्होंने हैंक बीस्ट मैककॉय की भूमिका निभाई थी, और रेबेका रोमिजन की मिस्टिक, जेम्स मार्सडेन की साइक्लोप्स, एलन कमिंग की नाइटक्रॉलर के किरदार को भी ‘डूम्‍सडे’ में शामिल किया गया है। रॉबर्ड डाउनी जूनियर बनेंगे सबसे खतरनाक सुपर विलेन अगर कहानी मार्वल कॉमिक्स के हिसाब से चलती है, तो रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब तक के सबसे खतरनाक सुपरविलेन बनने जा रहे हैं। मई 2026 में रिलीज हो रही यह फिल्‍म पांचवीं ‘एवेंजर्स’ फिल्म होगी और 2019 की ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद MCU की पहली ऐसी फिल्म होगी। ‘फैंटास्टिक फोर’ के सुपरहीरोज की भी एवेंजर्स में एंट्री वैनेसा किर्बी, जो इस जुलाई के ‘फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ में इनविजिबल वुमन सू स्टॉर्म की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, वो भी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के लिए तैयार हैं। रीड रिचर्ड्स के रूप में पेड्रो पास्कल भी इसमें शामिल होंगे। इनके अलावा एबन मॉस-बैचराच यानी बेन ग्रिम उर्फ द थिंग, और जोसेफ क्विन, जो जॉनी स्टॉर्म उर्फ द ह्यूमन टॉर्च बनते हैं, उन्‍हें भी एवेंजर्स में शामिल किया जा रहा है। ‘शांग ची’, ‘ब्‍लैक पैंथर’ और ‘थंडरबोल्‍ट्स’ के क‍िरदार भी शाम‍िल साल 2021 की ‘शांग ची’ और ‘द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ में मुख्य किरदार निभाने वाली सिमू लियू भी इस नई फिल्‍म की कास्ट का हिस्‍सा हैं। साथ ही टेनोच ह्यूर्टा मेजिया भी हैं, जिन्होंने ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ में नामोर की भूमिका निभाई थी। ‘ब्लैक पैंथर’ फिल्मों में शूरी का किरदार निभाने वाली लेटिटिया राइट और विंस्टन ड्यूक भी कास्‍ट का हिस्‍सा हैं। इसके अलावा फ्लोरेंस पुघ, यानी ‘थंडरबोल्ट्स’ की येलेना बेलोवा भी अपनी MCU भूमिका को फिर से निभाएंगी। स्‍पाइडर मैन, वुल्‍वरीन और डेडपूल का कोई ज‍िक्र नहीं हालांकि, फैंस के लिए दुख की बात यह है कि ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की कास्‍ट में शामिल 27 नामों में कुछ सबसे बड़े और सबसे पॉपुलर नाम नहीं हैं। ह्यू जैकमैन की वुल्वरीन हो या रयान रेनॉल्ड्स की डेडपूल, इन दोनों कोई जिक्र नहीं है। न ही ‘स्‍पाइडरमैन’ टॉम हॉलैंड का नाम सामने आया। ये है Avengers: Doomsday की Cast लिस्‍ट-     क्रिस हेम्सवर्थ (Thor)     वैनेसा किर्बी (Invisible Woman)     एंथनी मैकी (Captain America)     सेबेस्टियन स्टेन (Bucky Barnes)     लेटिटिया राइट (Black Panther)     पॉल रुड (Ant-Man)     वायट रसेल (John Walker)     टेनोच ह्यूर्टा मेजिया (Namor)     एबन मॉस-बचराच (The Thing)     सिमू लियू (Shang-Chi)     फ्लोरेंस पुघ (Yelena Belova)     केल्सी ग्रामर (Beast)     लुईस पुलमैन (Sentry)     डैनी रामिरेज़ (Falcon)     जोसेफ क्विन (Human Torch)     डेविड हार्बर (Red Guardian)     विंस्टन ड्यूक (M’Baku)     हन्ना जॉन-कामेन (Ghost)     टॉम हिडलेस्टन (Loki)     पैट्रिक स्टीवर्ट (Charles Xavier)     इयान मैककेलेन (Magneto)     एलन कमिंग (Nightcrawler)     रेबेका रोमिजन (Mystique)     जेम्स मार्सडेन (Cyclops)     चैनिंग टैटम (Gambit)     पेड्रो पास्कल (Mister Fantastic)

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है वॉकिंग, लेकिन न करें ये गलतियां

वॉकिंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि दिल की सेहत, मेंटल हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है । हालांकि, अगर वॉक करते समय कुछ गलतियां की जाएं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर दिल के लिए। आइए जानते हैं ऐसी 8 गलतियों  के बारे में जो वॉक करते वक्त दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बहुत तेज या बहुत धीमी गति से चलना वॉक करते समय स्पीड का सही होना जरूरी है। बहुत धीमी गति से चलने पर शरीर की सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं हो पाती है, जबकि अचानक बहुत तेज चलने से हार्ट रेट बढ़ सकता है और दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है। वॉक करने की सही स्पीड वह है, जिसमें आप आराम से बात कर सकें, लेकिन गाना न गा पाएं। वॉर्म-अप और कूल-डाउन न करना बिना वॉर्म-अप के अचानक तेज चलना शुरू करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है और दिल की धड़कन अनियंत्रित हो सकती है। इसी तरह, वॉक खत्म करने के बाद अचानक रुक जाने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसलिए वॉक करने से पहले और बाद में 5-10 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग या धीमी वॉकिंग जरूर करें। गलत पोश्चर में चलना झुककर या गलत तरीके से चलने से रेस्पिरेशन पर असर पड़ता है, जिससे दिल तक भरपूर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। सीधे खड़े होकर, कंधे ढीले रखते हुए और हाथों को स्विंग करते हुए चलें। सही मात्रा में पानी न पीना डिहाइड्रेशन ब्लड को गाढ़ा बना देता है, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वॉक से पहले, बीच में और बाद में पानी पीते रहें, खासकर गर्मियों में। भारी नाश्ता करके चलना वॉक से ठीक पहले हैवी या तला-भुना खाने से पाचन तंत्र पर जोर पड़ता है और दिल को ज्यादा काम करना पड़ता है। हल्का और पौष्टिक नाश्ता लें, जैसे फल या ड्राई फ्रूट्स।  प्रदूषण भरे इलाके में वॉक करना धूल-प्रदूषण या ट्रैफिक वाली सड़क पर वॉक करने से फेफड़ों और दिल पर बुरा असर पड़ता है। हमेशा हरियाली वाली जगहों पर ही वॉक करें, जहां आस-पास धूल और धुआं कम हो। ओवरएक्सर्ट करना अगर आपको सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या सीने में दर्द हो, तो तुरंत रुक जाएं। जरूरत से ज्यादा वॉक करना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है, खासकर हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज वालों के लिए। नियमितता न बनाए रखना कभी-कभार लंबी वॉक करने के बजाय रोजाना 30-40 मिनट की नियमित रूप से वॉक करें। अनियमित वॉकिंग से दिल की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या की जमानत याचिका की अदालत ने खारिज, जेल में ही रहेंगी

 बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव को बड़ा झटका लगा है. 64वें सिटी सिविल और सेशंस कोर्ट (CCH) ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा. इससे पहले आर्थिक अपराधों के लिए स्पेशल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका को ठुकरा दिया था. निचली अदालतों से राहत न मिलने के बाद अब उनके पास केवल हाईकोर्ट का विकल्प बचा है, रन्या का कानूनी दल जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है. कोर्ट ने रन्या राव की जमानत याचिका खारिज करते हुए कई गंभीर बातों की ओर इशारा किया है. इसमें ये शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन: जांच में पता चला है कि रन्या का मामला अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. कस्टम नियमों का उल्लंघन: उन पर हवाई यात्रा के दौरान कस्टम बैगेज नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका: जांच एजेंसियों ने कोर्ट में दलील दी कि रन्या को जमानत मिलने पर वह सबूत नष्ट कर सकती हैं या जांच को भटकाने की कोशिश कर सकती हैं. लगातार विदेश यात्राएं: एक साल में 27 बार विदेश यात्रा करने के कारण उनकी गतिविधियों पर शक गहरा गया है. भारी टैक्स चोरी: उन पर 28% कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप है, जिससे सरकार को 4.83 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. देश छोड़कर भागने का खतरा: अदालत को आशंका है कि जमानत मिलने पर रन्या विदेश भाग सकती हैं. गवाहों को प्रभावित करने की आशंका: उनकी प्रभावशाली छवि को देखते हुए अदालत को चिंता है कि वह गवाहों पर दबाव डाल सकती हैं या जांच को बाधित कर सकती हैं. इन कारकों को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने का कोई आधार नहीं पाया और चल रही जांच के लिए उसकी हिरासत को आवश्यक माना.  

‘पेड्डी’ से आया राम चरण का फर्स्ट लुक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज 40 साल के हो गए हैं. एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’  को अपार सफलता मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस कियारा आडवानीके साथ राम चरण को फिल्म गेम चेंजर में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर के बर्थडे पर आरसी16 के मेकर्स ने उनके फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. क्या है आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल बता दें कि मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म आरसी16 के ऑफिशियल टाइटल को अनाउंस करते हुए राम चरण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल ‘पेड्डी’ है. मेकर्स ने कैप्शन में राम चरणको बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘जमीन का आदमी और प्रकृति की शक्ति. आरसी16 ‘पेड्डी’  है. हैप्पी बर्थडे ग्लोबल स्टार राम चरण.’ मेकर्स ने आरसी16 ‘पेड्डी’ से राम चरण के दो पोस्टर जारी किया है. फोटो में एक्टर लंबे बालों और घने दाढ़ी में काफी दमदार लुक में दिख रहे हैं. इस पोस्ट के पहले पोस्टर में वह सिगरेट जलाते दिख रहे हैं. उनकी आंखों में एग्रेशन और चेहरे का भाव देखकर लग रहा है कि जैसे वो किसी के खिलाफ जंग लड़ने जा रहे हैं. इसके अलावा दूसरे पोस्टर में राम चरण के हाथ में बैट दिख रहा है. बता दें कि फिल्म आरसी16 ‘पेड्डी’ के राइटर और डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. खबर है कि ये एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में राम चरण  अहम भूमिका में हैं. फिल्म में राम चरण  के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं.

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कार का हुआ एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है. मुंबई में 26 मार्च की शाम ये हादसा हुआ. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या का गाड़ी को पीछे से लाल रंग की बस ने टक्कर मार दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या को चोट नहीं आई है. वो पूरी तरह से ठीक हैं. एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने भी यही अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि ऐश्वर्या ठीक हैं और ऐसा कुछ बड़ा एक्सीडेंट नहीं हुआ है. क्या हुआ? बता दें कि पैपराजी के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या का गाड़ी और बस के बीच की भिड़ंत का वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए. चिंतित हो उठे कि आखिर ऐश्वर्या ठीक भी हैं या नहीं. वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस ने टक्कर मारी. उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत गाड़ी से उतरी और स्थिति को देखा. कहा ये भी जा रहा है कि गाड़ी में डेंट भी नहीं आया है. बस ड्राइवर से बातचीत के बाद गाड़ी आगे बढ़ गई थी और बस भी अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई थी. फैन्स के बीच ऐश्वर्या की चर्चा हो रही है. पर आपको बता दें कि ऐश्वर्या का ये एक्सीडेंट झूठा बताया जा रहा है. बता दें कि ऐश्वर्या का आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क की शादी में देखा गया था. कोनार्क ने गर्लफ्रेंड नियति से शादी रचाई है. पूरा बच्चन परिवार इस शादी में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. ऐश्वर्या और अभिषेक जब कोनार्क और नियति को बधाई देने के लिए स्टेज पर गए थे तो काफी सारी तस्वीरें इस दौरान की सामने आई थीं. इवेंट्स और फैशन शोज में ज्यादातर ऐश्वर्या स्पॉट होती हैं. इसके अलावा जब भी वो मुंबई में घर से बाहर निकलती हैं तो कोई उन्हें स्पॉट नहीं कर पाता है. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं. बर्थडे और एनिवर्सी पोस्ट ही ये शेयर करती हैं. इसके अलावा पेरिस फैशन वीक को लेकर भी कुछ पोस्ट्स ये शेयर करती नजर आती हैं. ऐश्वर्या की ही तरह बेटी आराध्या बच्चन भी फऐन्स के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं.

श्रद्धा कपूर का X अकाउंट हैक!, अजीब पोस्ट से फैंस परेशान

मुंबई क्या श्रद्धा कपूर का ट्विटर यानी X अकाउंट हैक हो गया है? यह सवाल एक्ट्रेस के हर फैन के मन में उमड़ रहा है। इसकी वजह है श्रद्धा का एक अजीब सा पोस्ट यानी ट्वीट। श्रद्धा ने 25 मार्च की रात एक अजीब सा पोस्ट किया, जिसे देख फैंस परेशान हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने जो लिखा, उसका किसी को कोई मतलब ही समझ नहीं आ रहा है। श्रद्धा कपूर ने रात 10 बजकर 18 मिनट पर पोस्ट किया- Easy $28. GG!…उनके ट्वीट पर यूजर्स के ढेरों कमेंट आ रहे हैं। वो पूछ रहे हैं कि क्या अकाउंट हैक हो गया है? वहीं कुछ ने पूछा कि आखिर ऐसा अजीब पोस्ट क्यों कर रही हो। श्रद्धा कपूर के पोस्ट का कहीं ये मतलब तो नहीं? कुछ यूजर्स ने AI Grok से श्रद्धा कपूर के इस मैसेज का मतलब पूछा गया तो जवाब मिला, ‘श्रद्धा कपूर के Easy $28. GG का मतलब है कि उन्होंने किसी गेम या रिवॉर्ड ऐप से $28 कमाए हैं, जबकि GG का मतलब है गुड गेम यानी उन्होंने गेम में जीत हासिल की है। अधिक जानकारी के बिना संदर्भ स्पष्ट नहीं है, लेकिन गेमिंग रिवॉर्ड सबसे उपयुक्त है।’ उधर X पर स्कूल के दिनों की श्रद्धा कपूर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस भी हैरान हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा इतने साल में बिल्कुल भी नहीं बदलीं। वह आज भी वैसी दिखती हैं, जैसे स्कूल के दिनों दिखती थीं। वहीं, कुछ ने श्रद्धा का स्किन रुटीन और जवां रहने का राज पूछना शुरू कर दिया। कुछ ने कहा कि लगता है मानो श्रद्धा को ‘फाउंटेन ऑफ यूथ’ मिल गया। हालांकि, श्रद्धा ने अपने X अकाउंट पर इस बारे में कुछ रिएक्ट नहीं किया है।

रुबीना ने सुनाई आपबीती, पहला घर और जमापूंजी गंवाई

मुंबई रुबीना दिलैक ने हाल ही खुलासा किया है कि कैसे एक धोखेबाज ने उन्हें फ्लैट दिलवाने का वादा किया था, और फिर तीन साल के लिए गायब हो गया। रुबीना मुंबई में अपना पहला घर खरीदने के चक्कर में अपनी पूरी जमापूंजी गंवा बैठी थीं। इस बारे में उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया। रुबीना ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने पिछले 10 साल में मुंबई में कहीं कोई निवेश नहीं किया है। रुबीना दिलैक आज टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, और करोड़ों में कमा रही हैं। पर कभी उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें न तो ढंग से पैसे निवेश करने आते थे और ना ही बचत। लेकिन पति अभिनव शुक्ला के आने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने एक्ट्रेस को बताया कि कैसे कहां बचत और निवेश करना है। रुबीना दिलैक ने बताया कि जब वह मुंबई आई थीं, तो उन्होंने एक घर में निवेश किया था, पर वह पैसे गंवा बैठीं। इस बारे में उन्होंने बताया, ‘मैंने पिछले 10 सालों से मुंबई में कुछ भी निवेश नहीं किया है। जब मैंने अपना पहला घर खरीदा, तो वह गलत हाथों में चला गया। 90 दिनों से भी कम समय में मुझे घर में शिफ्ट होना था। जिस आदमी को पैसे दिए थे, वो फरार हो गया।’ रुबीना ने आगे बताया, ‘ न तो मुझे घर मिला और ना ही वो आदमी। मुझे उसे ढूंढने और पैसे वापस लेने में 3 साल लग गए। लेकिन वो कभी मिले ही नहीं। मैंने घर गंवा दिया, पैसे और बाकी सब भी।’ रुबीना ने बताया कि पहले वह सारे पैसे खर्च कर देती थीं और कुछ मैनेजमेंट नहीं था। इस वजह से वह एक रुपये की भी बचत नहीं कर पाईं। लेकिन अभिनव शुक्ला से मिलने के बाद सब बदल गया। रुबीना के मुताबिक, टीवी शो ‘छोटी बहू’ से उन्होंने खूब नोट कमाए, पर उन्होंने सारे पैसे खर्च कर दिए। पर पति अभिनव शुक्ला ने उन्हें सेविंग करनी सिखाई।

सोनारिका भदौरिया इंटरनेट पर लगाई आग

मुंबई ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया ने हाल ही ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी। लाल चूड़ियां पहन, मांग में सुर्ख लाल सिंदूर, बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाए सोनारिका ने क्रीम कलर की साड़ी में हसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनारिका भदौरिया की अदाएं देख फैंस के दिलों पर छुरियां चलने लगीं, और वो अपना दिल हार बैठे। सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में उनकी अदा एकदम निराली है। फैंस सोनारिका की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को सात दिन में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स बोले- चांद भी फीका आपके सामने एक यूजर ने सोनारिका भदौरिया के लिए लिखा है, ‘आपके सामने को चांद भी फीका है।’ एक और कमेंट है, ‘अति सुंदर मां पार्वती।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत, एकदम बेदाग।’ एक का कमेंट है, ‘भगवान ने सारी खूबसूरती आपके पास दे दी।’ यूजर्स यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक्ट्रेस की नजर उतारते हुए लिखा, ‘किसी की नजर ना लगे।’ सोनारिका के झुमकों पर अटकी नजरें लेकिन एक यूजर की नजर सोनारिका भदौरिया के झुमकों पर अटक गई, और उसने दिलचस्प कनेक्शन बताया। यूजर ने लिखा, ‘आपके गोल्ड के झुमके बहुत सुंदर है जो आपने अपनी शादी के बाद पहली रसोई के वक्त पहने थे।’ मालूम हो कि सोनारिका ने विकास से साल 2024 में शादी की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी। सोनारिका इस साल महाकुंभ भी गई थीं और वहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी। एक्ट्रेस ने वहां पूजा और सेवा भी की थी। जो तस्वीरें शेयर की थीं, वो मिनटों में ही वायरल हो गई थीं, और फैंस ने तब भी खूब प्यार लुटाया था। 2019 से एक्टिंग से दूर हैं सोनारिका करियर की बात करें, तो सोनारिका भदौरिया साल 2019 से टीवी से दूर हैं। उनका पिछला टीवी शो ‘इश्क में मरजावां’ था। इसके बाद वह 2021 में कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं।  

आमला विकास समिति का पुनर्गठन, राजु मदान, अध्यक्ष और संजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष बने ।

Amla Vikas Samiti reorganized, Raju Madan became President and Sanjay Sahu became Executive President. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर में सिविल कोर्ट की स्थापना, महानदी एक्सप्रेस के लिए रेल रोको आंदोलन जैसे संघर्षों के नेतृत्वकर्ता नागरिकों के संगठन आमला विकास समिति का पुनर्गठन किया गया । समिति के संस्थापक सदस्यों द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. आर. डी. राठौर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, सर्वसम्मति से अध्यक्ष – राजू मदान, कार्यकारी अध्यक्ष – संजय साहू, उपाध्यक्ष – शेख हफीज, सचिव – नीरज सोनी, कोषाध्यक्ष – फिरोज हुसैन मनोनीत किये गए ।आमला विकास समिति के पदाधिकारी, जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़ी सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे ।

अवैध देशी पिस्टल के साथ धराया बदमाश,किया गया गिरफ्तार ।

The criminal was caught with an illegal country-made pistol and was arrested. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जारी निर्देशों के अंतर्गत थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस ने कुख्यात बदमाश करण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त की गई।घटना का विवरणदिनांक 25.03.2025 को थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर बेचने की मंशा से रामटेक पहाडी के पास घूम रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने रामटेक पहाडी के पास पहुंचकर एक व्यक्ति नीले रंग की टी शर्ट पहने घूमते दिखा जिसे रोका तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर बमुश्किल पकडा जिसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम करण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्टल (कीमत ₹10,000) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी का विवरणकरण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूलइस शातिर आरोपी पर पूर्व में भी थाना आमला में अपराध दर्ज है । जब्ती का विवरणएक अवैध देशी पिस्टल (कीमत ₹10,000)थाना आमला में अपराध क्रमांक 189/2025 के तहत आरोपी पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस टीम की भूमिकाकार्रवाई में निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नितिन पटेल, सउनि गंभीरसिंह रघवंशी, प्र .आर.संतोष मालवीय,आऱ 641 पलक सोलंकी की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक बैतूल, निश्चल एन. झारिया ने कार्रवाई में शामिल टीम को सराहना दी है और जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

बोमन ईरानी ताज होटल पहुंच हुए इमोशनल

मुंबई बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर बोमन ईरानी हाल ही में मुंबई के ताज होटल कारपोरेट इवेंट के गेस्ट के रूप में पहुंचे थे. यहां जाकर वो काफी इमोशनल हो गए थे. जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने रीसेंट वीडियो में उन्होंने बताया कि जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है. बोमन ईरानी पहले इसी जगह काम किया करते थे. रूम सर्विस की उनकी ड्यूटी हुआ करती थी. बोमन ने जताया आभार बता दें कि बोमन ईरानी किसी इवेंट के लिए मुंबई कोलाबा के ताज होटल में रुके थे. उन्होंने वीडियो बनाकर बताया कि वह साल 1979 में यहां काम कर चुके हैं. बोमन ईरानी जहां से कभी चाय, नाश्ता, खाना और फ्रूट बास्केट लेकर आते-जाते थे, उनकी पैसेज में खड़े होकर ये वीडियो बनाकर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बोमन ईरानी ने लिखा- आइकॉनिक ताज में जिंदगी ने एक चक्र पूरा किया. उन्होंने ईश्वर का आभार भी जताया है. बोमन ईरानी  के इस वीडियो पर कई सारे सिलेब्स के कमेंट्स हैं. बता दें कि दीया मिर्जा, अनिल कपूर , महिमा चौधरी और शंकर महादेवन ने भी कमेंट्स में बोमन ईरानी को सलाहा है.

आख़िरकार रन्या राव ने कबूला सोना खरीदी में हुआ हवाले के पैसे का उपयोग

 बेंगलुरु    दुबई से सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने अपनी जमानत सुनवाई के दौरान कबूल कर लिया है कि उसने सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए से पैसे ट्रांसफर किए थे.राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है. अधिकारियों ने इस मामले की न्यायिक जांच शुरू करने के लिए धारा 108 के तहत नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यवाही न्यायिक जांच का हिस्सा है, न कि पुलिस पूछताछ. जांच का मकसद वित्तीय अनियमितताओं की सीमा और कानून के किसी भी संभावित उल्लंघन का पता लगाना है. 27 को होगा जमानत अर्जी पर फैसला जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है. रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया रामचंद्र राव को 15 मार्च को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था. वर्तमान में वे कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर काम कर रहे हैं. यह मामला तब सामने आया जब प्रोटोकॉल अधिकारी, जिसने रन्या राव की मदद की थी, उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने ऐसा रामचंद्र राव के स्पेशल निर्देशों के तहत किया था. 14 किलो सोने के साथ पकड़ी गई रन्या राव, कीमत 12 करोड़ से ज्यादा इधर, रन्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा की जा रही है. शुक्रवार को, निदेशालय ने विशेष अदालत को बताया था किया कि अब तक की जांच में सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. सोना तस्करी के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट! अधिकारी बताते हैं कि इस संचालन में राज्य पुलिस प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल करके सुरक्षा जांच को दरकिनार करना शामिल था. इनके अलावा, इंडो-यूएई के बीच सोने की खरीद के लिए हवाला लेनदेन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो एक बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है.

तलाक के बाद दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार नताशा

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्तांकोविक लाइफ में मूव ऑन कर गई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी नई जर्नी की झलक दिखाती रहती हैं। अब तलाक के काफी समय बाद नताशा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की और कगहा कि वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछला साल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। क्या बोलीं नताशा टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए नताशा ने कहा कि पिछला साल मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था, लेकिन वह शुक्रगुजार हैं कि इससे वह और समझदार हुई हैं। अब मैं नए साल को नए एक्सपीरियंस, नए मौके और शायद प्यार के साथ शुरू कर रही हूं। मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। मैं लाइफ में जो भी मिलता है, उसे स्वीकार करना चाहती हूं। मेरा मानना ​​है कि सही समय आने पर सही कनेक्शन अपने आप बनते हैं। रिलेशनशिप की करती हूं वैल्यू नताशा आगे बोलती हैं, मैं मीनिंगफुल रिलेशनशिप की वैल्यू करती हूं जो विश्वास और समझदारी से बनते हैं। मुझे लगता है प्यार मेरी जर्नी को कॉम्पलीमेंट करता है। नताशा और हार्दिक तलाक के बाद भी साथ में मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं। कभी अगस्तय हार्दिक के पास रहता है तो कभी मां नताशा के साथ।

Sonu Sood की पत्नी सोनाली बाल-बाल बचीं, हाइवे पर ट्रक से हुआ कार का भीषण एक्सीडेंट

मुंबई सोनू सूद के परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। सोनू की पत्नी सोनाली का नागपुर हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक था। सोनाली उस वक्त अकेले नहीं बल्कि उनकी बहन और भांजा भी था और ये भी एक्सीडेंट का शिकार हुए हैं। चल रहा है ट्रीटमेंट हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ जा रही थीं। एक्सीडेंट सोमवार रात को हुआ और सोनाली, उनके भांजे का नागपुर के मैक्स अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है। पत्नी से मिलने पहुंचे सोनू सोनू को जैसे ही एक्सीडेंट का पता चला वह तुरंत पत्नी से मिलने पहुंचे। एक्टर के स्पोकपर्सन ने एक्सीडेंट की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, हां सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल अवेलेबल नहीं हैं। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भांजे अंडर ऑब्जरवेशन में है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रही बात सोनाली की बहन की, उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है, बस थोड़ी चोट आई हैं। फैंस फिलहाल सोनू की पत्नी और बाकी 2 सदस्य के भी जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सोनू वह सेलेब हैं जिन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उनके घर के बाहर हमेशा लाइन लगी रहती है लोगों को जो उनसे मदद मांगने आते हैं।

खास दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब खरीदने को किया मजबूर, तो एमपी में स्कूल पर होगा एक्शन

uniforms and copy books from a particular shop action will be taken against the schoo भोपाल ! निजी स्कूलों ने शुल्क ढांचे (फीस स्ट्रक्चर) में मनमानी की या यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब को किसी विशेष दुकान से खरीदने का दबाव बनाया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। स्कूलों को 31 मार्च तक अपना फीस स्ट्रक्चर और कोर्स की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया है, ताकि पेरेंट्स को इसकी जानकारी हो जाए। भोपाल के अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची और फीस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके साथ ही स्कूलों द्वारा निश्चित दुकानों से कॉपी-किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जाने लगा है। संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूल लेखक एवं प्रकाशक के नाम और मूल्य के साथ कक्षावार पुस्तकों की सूची विद्यालय में प्रदर्शित करें।ऐसी सूची मांगने पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थी या अभिभावक इनको खुले बाजार से भी खरीद सकें। प्रत्येक स्कूल प्रबंधक, प्राचार्य स्कूल में हर कक्षा की पाठ्यपुस्तकों और प्रकाशकों की जानकारी को डीईओ की वेबसाइट पर अनिवार्य अपलोड करें।किसी भी प्रकार की शिक्षण सामग्री पर स्कूल का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। स्कूल के सूचना पटल पर यह भी अंकित किया जाए कि अभिभावक किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। डीईओ पर निगरानी की जिम्मेदारीआदेश में जिला शिक्षा अधिकारी को निगरानी और आदेश लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया है कि डीईओ सुनिश्चित करें कि जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड समेत सभी प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक स्कूल में संचालित की जाने वाली किताबों, कॉपियों व यूनिफॉर्म की सूची 31 मार्च तक विद्यालय के सूचना पटल पर लग जाएं। एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्यआदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक की कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य कर दिया है। कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet