LATEST NEWS

पार्षद खुशबू के अंगना में रुद्राक्ष के फूलों की बाहर।

Decoration of Rudraksha flowers in the courtyard. हरिप्रसाद गोहेआमला। पवित्र सावन मास में क्षेत्र में हरियाली सराबोर है । वहीं आंगन में लगे पेड़ो में फूलों की बहार है। जो सावन के उत्साह को आनंदमय बना रहा है।वहीं खिलते फूलों की बहार की अगर बात करें तो पवित्र सावन मास में इस बार लाखों की संख्या में लगे रुद्राक्ष के फूल पार्षद खुशबू अतुलकर के अंगना में बाहर ला रहे हैं। गौरतलब हो कि भगत सिंह वार्ड क्रमांक ( 9 ) की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर के आंगन में लगे रुद्राक्ष के पेड़ में लगे लाखों की संख्या में रुद्राक्ष के फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है लगे रुद्राक्ष के फूलों को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने हमारे प्रतिनिधी से चर्चा के दौरान बताया हमारे घर के आंगन में लगा रुद्राक्ष का पेड़ पवित्र सावन मास में रुद्राक्ष के फूलों से भर गया है ।आंगन में सावन के पावन मास में रुद्राक्ष के पेड़ में लाखों की संख्या में फूल लगे हैं । प्रतिवर्ष इस मास में रुद्राक्ष का पेड़ फूलों से सज जाता है जाता है इस पेड़ में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में रुद्राक्ष लगते हैं जो हम लोगों में बांट देते हैं । यह वृक्ष करीब 12 साल पुराना है जिसकी ऊंचाई 30 फीट हो चुकी है । पार्षद खुशबू ने बताया अपने घर और अपने आस पास में रुद्राक्ष रखने से अपनी सोच लोगों के प्रति पॉजिटिव होती है ।और अपने कामों में आने वाली रुकावट से निजात मिलती है । जहां व्यापारी हजारों रुपए में रुद्राक्ष बेचते हैं वहीं हम भोलेनाथ जी का प्रसाद और आशीर्वाद समझ के पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बाट देते हैं।

स्कूल से बीस मीटर की दूरी पर बेची जा रही अवैध शराब, बच्चो को हो रही परेशानी।

Illegal liquor is being sold at a distance of twenty meters from the school, children are facing problems. हरिप्रसाद गोहेआमला। जनपद पंचायत आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामभखेड़ी के ग्राम केदारखेड़ा ढाना में मेन रोड पर अवैध रूप से कच्ची एवं पक्की शराब की बिक्री बड़े स्तर पर किए जाने की शिकायत तीन ग्राम पंचायत के सरपंचों की अगुवाई में ग्रामीणों ने थाना आमला पहुंच कर की है। एवं अवैध शराब की वजह से तीनों ग्रामों हो रही परेशानियों से थाना प्रभारी आमला को अवगत कराया और तत्काल प्रभाव केदारखेड़ा ढाणा में बेची जा रही अवैध शराब पर रोक लगाने मांग की गई। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया गया ग्राम केदारखेड़ा ढाना में अवैध शराब की बिक्री जोरों से चल रही है शराब दुकान स्कूल से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर है जहां अवैध शराब की दुकान से शराब बेची जा रही है जिससे स्कूली बच्चों पर उसका गलत प्रभाव पड़ रहा है बताया गया यह दुकान अमला मुलताई मार्ग से सटी है इसी मार्ग से रंभाखेड़ी परसोडा आदि गांव के स्कूली छात्र छात्राएं व ग्रामीण महिलाओं का भी आवागमन रहता है। आवागमन के समय शराबियों के द्वारा अश्लील टिप्पणी की जाती हैं क्योंकि शराब की दुकान पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है । जो शराब के नशे में धुत्त आने जाने वाले ग्रामीणों को जाते आते समय शराबियों द्वारा गाली गलौज तक की जाती हैं जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता हैं । इन सब से ग्रामीण बहुत परेशान है इस परेशानी इस अवैध गतिविधि से त्रस्त ग्रामीणों के द्वारा रंभाखेड़ी सहित आस पास की और दो ग्राम पंचायत परसोडा रमली दोनों सरपंचों के साथ मिल कर सभी ग्रामीण केदारखेड़ा, परसोडा, रमली द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन दिया है । जल्द ही कच्ची शराब अवैध दुकान को बंद नहीं किया जाता तो ग्रामीणों के द्वारा शराबबंदी आंदोलन किया जाएगा ग्रामीण सरपंच प्रमोद चौकीकर,लीलाधर हुडे, सरपंच ग्राम पंचायत परसोडा,सरपंच ग्राम पंचायत रमली नीलेश कायस्थ,राजेश मोड़क,विजय पूरी,ललित सरले,दुर्गेश ख्यालीराम,उत्तम हुडे,केदार कायस्थ,कमल पुडे,राजू,सुनील,कैलाश आदि ग्रामीण उपस्थित थे

नगर में हरियाली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने किया कार्यक्रम आयोजित

Hariyali Mahotsav celebrated in the city, women organized the program हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला के पशुपतिनाथ मंदिर बंधा रोड में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें मंदिर समिति से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान वास्तव में सभी दूर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही थी, सभी महिलाएं हरे परिधान में नजर आई । महिलाओं ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया । कार्यक्रम भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित था । कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सावन के झूले का आनंद लिया तथा भजनों के माध्यम से माता पार्वती तथा भगवान भोलेनाथ की स्तुति की । कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया ।

वार्ड पार्षद ने बताई रेलवे कालोनी की समस्या, मंत्री जी ने समस्या निराकरण करवाने जताया भरोसा।

Ward councilor told about the problem of railway colony, the minister expressed confidence in solving the problem. हरिप्रसाद गोहेआमला ! रविवार आमला पहुंचे श्री दुर्गादास उइके केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार से वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने मुलाकात कर रेलवे कालोनी आमला के पार्क, रेलवे स्टेडियम का जीर्णोद्धार एवं लोको हनुमान मंदिर के सामने मुख्य सड़क के सुधार की मांग कर ज्ञापन सौंपा गया। वहीं पार्षद ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे कालोनी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। बताया कि आमला में खिलाड़ियों के लिए कोई भी सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान नहीं है।इस बाबत रेलवे स्टेडियम जो कि शहर के मध्य में स्थित है इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार करवाया जावे स्टेडियम में अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाए।रेलवे कालोनी स्थित सरस्वती पार्क जो कि वर्तमान में जर्जर स्थिति में है इस पार्क का सुधार कार्य करवाया जावे पार्क में खेलकूद उपकरण, पाथ वे निर्माण, सौंदर्यीकरण,पर्याप्त लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाया जावे जिससे इसका लाभ बच्चो सहित अन्य लोगों को मिल सके। साथ ही लोको हनुमान मंदिर के सामने की सड़क सहित बारा क्वाटर शिव मंदिर के सामने की सड़क, एवं रेलवे कालोनी आमला की अन्य सड़कों का सुधार करवाया जावे सड़क का सुधार कार्य शीघ्र हो । वही रेलवे कालानी के आवासों का सुधार कार्य,शुद्ध पेयजल की सतत् आपूर्ति की व्यवस्था आदि के कार्य हो । एवं विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने कहा कि इसे वे शीघ्र ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और इसका त्वरित निराकरण का पूरा पूरा प्रयास करेंगे ।

परिवार में संस्कारों की परम्परा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा गायत्री परिवार: विधायक योगेश पंडाग्रे

Gayatri Parivar is doing excellent work for the tradition of values in the family: MLA Yogesh Pandagre हरिप्रसाद गोहेआमला ! अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति बैतूल के तत्‍वावधान में वृक्षगंगा अभियान की पुर्णाहुति में एक सप्‍तपंर्णी का पौधा लगाकर 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के सत्र दियें मान. दुर्गादास उईके केन्‍द्रीय (राज्‍य) मंत्री आदिम जाति मामले ने बताये और गायत्री परिवार के परिजनों को पर्ण समर्पण भाव से यज्ञ और गायत्री की सेवा करने हेतु एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने अपने उदबोधन में कहा कि गायत्री परिवार विभिन्‍न सामाजिक कुरितियों को खत्‍म करने और परिवार में संस्‍कारों की परम्‍परा कें लिए उत्‍कृष्‍ट कार्य कर रहा है। वहीं जिला समन्‍वय समिति के जिला समन्‍वयक डा कैलाश वर्मा ने बताया कि वे आमला विकासखण्‍ड में शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज क्रम में लगभग 5000 पौधों का रापेण करेंगें। प्रत्‍येक पौधों को ट्रीगार्ड या अन्‍य संसाधनों से सुरक्षा देने का काम युवा प्रकोष्‍ठ गायत्री परिवार करेंगा। आज रेल्‍वे स्‍टेडियम में सप्‍तपर्णी, आम, बरगद आदि के पौधें लगाकर ट्रीगार्ड से सु‍रक्षित किया गया बता दें की गायत्री परिवार जन सहयोग से ट्रीगार्ड लेकर तरूपुत्र बनवा रहें है जिसमें परिजन इस ट्रीगार्ड देकर प्रकृति के लिए अपना योगदान दे रहें है। इस मौके पर नगरपालिका अध्‍यक्ष नितिन गाडरे ने वृक्षगंगा अभियान के तरूपुत्र बनाने हेतु एक ट्रीगार्ड और पौधा लगाकर इस अभियान में अपना योगदान दिया और बताया की यह परंपरा नगर में चल पड़े तो हमारा शहर आने वाले 10 सालों में हरा-भरा हो जायेगा । इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्‍य नागरिकों समेत बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अशोक वर्मा और अखिल विश्‍व गायत्री परिवार कें सैकड़ो परिजन मौजद रहें।

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल आमला में विकासखण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

Life Career Senior Secondary CBSE School Amla organized Block level school chess competition. हरिप्रसाद गोहेआमला । लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में विकासखण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड आमला के सभी स्कूलों के खिलाडियों ने 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में अपने खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि पीएम श्री स्कूल जम्बाड़ा के सहदेव गव्हाडे़, सी.एम.राइज (सांदीपनी) स्कूल आमला के खेल प्रभारी परवेज आलम एवं प्रदीप नागले के विशिष्ट आतिथ्य तथा म.प्र. हाईकोर्ट जबलपुर के एडवोकेट शाहिद उल्लाह बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अपने मुख्य आतिथ्य उदबोधन में सहदेव गव्हाड़े ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढती है और हम तन्दुरूस्त रहते है। यह हमे स्वस्थ रखने के साथ साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में एडवोकेट बेग ने कहा कि खेल तनाव एवं चिन्ता से मुक्ति प्रदान करता है तथा विद्याथियो में समयबध्दता, धैर्य, अनुशासन, समुह में कार्य करने एवं लगन सिखाता है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी मुलताई में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्रीराम कोकाटे ने किया तथा व्यायाम शिक्षक अमित पटवारी ने सभी अतिथियों का आभार माना। इस अवसर पर एडवोकेट हसीब बेग, श्रीमती शिवली गोस्वामी, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती मनीषा रावत, श्रीमती योगिता नारे, श्रीमती मोनिका पांडे, श्रीमती ललीता दाबडे आदि लोग उपस्थित थे।

मुलताई से यात्रा आमला पहुंचने पर नगर वासियों ने जगह, जगह किया भव्य स्वागत।

When the Yatra reached Amla from Multai, the city residents gave it a grand welcome at many places. हरिप्रसाद गोहेआमला। क्षेत्र की खुशहाली एवं रूठी बारिश को प्रारंभ कराने दस कावड़ियों का दल मां ताप्ती के उदगम स्थल मुलताई से पवित्र जल लेकर भोपाली स्थित छोटा महादेव पद यात्रा करते रवाना हुए। कावड़ियों की पद यात्रा मुलताई से बैतूल ब्लाक के माहिया ग्राम पहुंची जहां ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत कर शुभ यात्रा की कामना की। बाद काफिला आमला के लिए निकाला यहां उपनगरी बोड़खी सहित जनपद चौक पर श्रद्धालुओं ने पद यात्रा कर रहे कावड़ियों को तिलक, पुष्प वर्षा एवं पुष्प माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पद यात्रा के दौरान कांवड़िए अपने कांधों पर सुसज्जित कावड़ रख पैदल चल रहे थे वहीं धर्मप्रेमी जनता द्वारा यात्रा का उत्साह वर्धन किया जा रहा था। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कावड़ियों ने बताया हमारी यह कावड़ पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली एवं अच्छी वर्षा होने के लिए की जा रही हे। यात्रा का समापन भोपाली स्थित छोटा महादेव की पूजा अर्चना कर होगा । गौरतलब हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा उप निरीक्षक बल राम यादव के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा पद यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात किए गए थे।

स्कूली बच्चों को थाना प्रभारी ने दिलाई नशा से दूर रहने शपथ, अन्य को भी समझाइश देने की पहल।

Police station in-charge made the school children take an oath to stay away from drugs and also took the initiative to give advice to others. हरिप्रसाद गोहेआमला। मध्यप्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान की अभिनव पहल का आमला पुलिस थाना में बखूबी असर देखा जा रहा है।आमजन सहित स्कूली बच्चो में नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत जनजागरुकता का संदेश देने जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया के निर्देश पर आमला नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना के मार्गदर्शन में आमला थाना स्टाफ टीम द्वारा नगर में विभिन्न चौक चौराहों एवं स्कूलों में पहुंच नशा के दुष परिणामों एवं नशा आगे से नहीं करने एवं अन्य लोगों को नशा नहीं करने देने प्रेरित किया जा रहा हे। थाना प्रभारी आमला सत्यप्रकाश सक्सेना से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार थाना आमला पुलिस द्वारा नगर के सीएम राइज स्कूल के बच्चों की मौजूदगी में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर हाथों में नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत स्लोगन लिखी तख्ती एवं नशा से बचाव के नारे लगाते हुए स्कूली बच्चों ने विशाल रैली निकाली गई वहीं सीएम राइज स्कूल में पहुंच थाना प्रभारी ने नशा मुक्त अभियान अंतर्गत बच्चों को जनजागरुकता संदेश देकर नशा नहीं करने सामूहिक शपथ दिलाई गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की नगर में सराहना की जा रही हे। मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नशे के प्रति जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान- ” नशे से दूरी है जरूरी” के तारतम्य में पुलिस थाना आमला की थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना उप निरीक्षक बलराम यादव एवं थाने के बल को साथ लेकर आज दिनांक 16.7.2025 को 1200 बजे सीएम राइस स्कूल आमला के लगभग 700 बालक एवं बालिका विद्यार्थियों एवं स्कूल का शिक्षण स्टाफ के सहयोग से कस्बे के मुख्य मार्गों पर “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत स्लोगन हाथ में लिए हुए एवं नशा विरोधी नारे लगाते हुए लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया एवं शपथ दिलवाई गई। आमला की जनता द्वारा इस अभियान का बड़े उत्साह से समर्थन किया जा रहा है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु नगर पालिका अध्यक्ष एवं तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted to the Municipal President and Tehsildar for the installation of the statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj हरिप्रसाद गोहेआमला। महान राष्ट्रभक्त देश के हिंदू हृदय सम्राट भारतीय नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की आमला नगर में मूर्ति स्थापना हेतु कुंबी समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं तहसीलदार महोदय को आज ज्ञापन सौंपा गया।इस संबंध में समाज के यशवंत चढ़ोकार ने बताया कि समाजसेवी एवं दैनिक भास्कर के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार हरिहरराव देशमुख जी के नेतृत्व में कुनबी समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर प्रभारी सीएमओ प्रकाश देशमुख को ज्ञापन सौंपकर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति आमला नगर में स्थापित करने की मांग की, इससे पूर्व समाज की वरिष्ठ हरिहरराव देशमुख जी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन तैयार किया ज्ञापन में बताया गया कि कैसे वीर शिवाजी महाराज ने हिंदू समाज को एकत्रित कर हमारे देश की रक्षा की एवं बाहरी ताकतो को भगाया युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए आमला के सभी प्रबुद्धजन आम नागरिक एवं सभी छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेते हैं और चाहते हैं कि उनकी मूर्ति की स्थापना आमला नगर में हो जिससे कि आम नागरिको सहित आने वाली पीढ़ी को उनकी वीरगाथाओं की जानकारी रहे। दिनांक 16 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे अंबेडकर पार्क में जमा हुए लोगों द्वारा जब नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने की सूचना दी तो उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर ज्ञापन लेने का आग्रह किया जिससे वहां उपस्थित लोग उनके इस सरल व्यवहार से बड़े प्रभावित हुए कुछ ही समय में नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सीएमओ सहित अंबेडकर पार्क में उपस्थित हुए समाज के अरविंद पाटणकर द्वारा उन्हें ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात समाज के सभी वरिष्ठ जनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही इसे परिषद की बैठक में प्रस्ताव लेकर इसे मूर्त रूप प्रदान करने का आश्वासन दिया गया साथ ही उनके द्वारा बताया गया की चंद्रभागा नदी पर बन रहे पार्क का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज होगा एवं शीघ्र ही इसका शुभारंभ किया जाएगा ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से पार्षद शोभा देशमुख,किरणलता देशमुख, देवीदास खाड़े ,सुदामा साबले, हेमंत देशमुख ,राजेंद्र कावड़कर ,राजेंद्र दवण्डे, सोनू साबले, रवि घानेकर ,पुरुषोत्तम लिखितकर, अजाबराव धोटे , मनीष देशमुख,अशोक गाडवे, भगवत सराटकर ,जयंक देशमुख साहबराव चिलातटे मारुति पाटणकर, यशवंत डेंगे,दीपक देशमुख मौजूद रहे ।

गुणों का बखान पूजन है,गुणों को प्राप्त करना भक्ति है: मुनिश्री विनत सागर जी

Describing virtues is worship, attaining virtues is devotion: Munishri Vinat Sagar Ji हरिप्रसाद गोहेआमला। वाणी महत्वपूर्ण नहीं वाणी को व्यक्त करने वाला वक्ता वाणी को महत्वपूर्ण बनाता है। किसी को बुरा मत बोलो,कोई बोले तो मध्यस्थ हो जाओ निराकरण स्वतः ही हो जाता है उक्त आशय के विचार 108 मुनिश्री विनत सागर जी ने चतुर्मास के अंतर्गत जैन संत निवास आमला में प्रवचन के दौरान व्यक्त किए,मुनिश्री ने कहा कि अध्यात्म से राग और भक्ति से द्वेष समाप्त होता है। उच्चारणाचार्य वर्षायोग के अंतर्गत आमला में पहली बार किसी मुनिश्री का चातुर्मास आमला में हो रहा है।मुनिश्री विनत सागर के मुखारबिंद से आध्यात्म ज्ञान दर्शन की बयार प्रवाहित हो रही है जिसका पुण्य लाभ लोग प्राप्त कर रहे है।आमला में सकल जैन समाज के तत्वाधान में यह आयोजन सम्पन्न हो रहा है। संत निवास आमला में प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक और दोपहर में 2 बजे से 4 बजे तक मुनिश्री विनत सागर जी का प्रवचन हो रहा है जिससे सुनने बड़ी संख्या में न केवल जैन समाज के बल्कि अन्य समाज के लोग भी पहुंच रहे है। मुनिश्री विनत सागर जी महाराज के चातुर्मास के अंतर्गत चार माह तक ज्ञान भक्ति अध्यात्म की बयार पूरे आमला में प्रवाहित होगी। इसके अंतर्गत मंगलवार से भक्तामर शिविर भी प्रारंभ हुआ जिसमें जैन धर्म दर्शन,अध्यात्म,भक्ति,पूजन आदि के महत्व को बताया जावेगा।शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं पहुंच रहे है। मुनिश्री विनत सागर जी का यह चतुर्मास आमला के लिए कल्याणकारी होगा। इसी के अंतर्गत रविवार को भवानी लान आमला में रजत कलश स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग जिले ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश से भी पहुंचे। इस वृहद आयोजन में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भी पहुंचे और उन्होंने भी मुनिश्री का आशीर्वाद लिया। कलश स्थापना के कार्यक्रम में लोगो का उत्साह चरम पर दिखा सभी ने भक्ति भाव से इस आयोजन को सफल बनाया। भक्तामर शिविर में ज्ञान का लाभ लेकर लोग धन्य हो रहे है।सभी का कल्याण हो इस भाव से यह आयोजन चल रहा है।आयोजन समिति ने बताया कि आमला के इतिहास में पहली बार मुनिश्री का चर्तुमास हो रहा है। यह आमला के लोगों के लिए कल्याणकारी होगा। सब सुखी हो सबका कल्याण हो इसी भाव से यह आयोजन सम्पन्न हो रहा है।

आमला पुलिस ने दिलाई शपथ, लोगों को नशा नहीं करने दिया जन जागरूकता संदेश ।

Amla police administered oath to people and did not allow them to take drugs, public awareness message. हरिप्रसाद गोहेआमला। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान मुहिम का असर मंगलवार थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले शहर के व्यस्ततम चौराहे जनपद चौक पर देखा गया। उक्त अभियान अंतर्गत आमला पुलिस द्वारा उप निरीक्षक बलराम यादव थाना आमला के मार्गदर्शन में आमला पुलिस दल द्वारा शहरी तथा अंचल के ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वप्रथम उन्हें नशा नही करने शपथ दिलवाई गई बाद मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत समझाइश देकर जन जागरूकता का संदेश आम जन को दिया गया । गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” 15 से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नशे को रोकने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पैदा करना भी है। इस अभियान के तहत, पुलिस और प्रशासन के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। दिया नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता संदेश उप निरीक्षक यादव ने लोगो को नशा नहीं करने जागरूक करते हुए कहा आप भी किशोर, युवा और अन्य नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करे कम से कम प्रत्येक व्यक्ति द्वारा बीस लोगों को यह संदेश पहुंचाना हे वहींलोगों को नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथानशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता पैदा करने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना यह हम सभी की जिम्मेदारी हे। जिस बात की सभी को सामूहिक शपथ भी दिलाई गई । अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने नशा मुक्ति के लिए कई पहल की हैं, जिनमें एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटीज (एटीएफ) सेंटरों की स्थापना शामिल है।

साप्ताहिक बाजार में की जा रही अवैध दलाली, नीलामी पर रोक लगाने भारतीय युवा कांग्रेस ने की मांग ।

Indian Youth Congress demanded to ban illegal brokerage and auction being done in the weekly market. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के साप्ताहिक शनिवार बुधवार बाजार में वैसे तो बीते लंबे समय से दलाली एवं नीलामी का कार्य बदस्तूर जारी है। जहां सब्जी के चिल्लर व्यापारियों द्वारा दलालों के माध्यम से बकायदा बोली लगाकर व्यापारी अपना व्यापार करते है ।साप्ताहिक बाजार में जारी दलाली, नीलामी कार्य को भारतीय युवा कांग्रेस ने नियम विरुद्ध बताकर की जा रही दलाली, नीलामी पर रोक लगा नियमानुसार नगर के रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड भवानी नगर क्षेत्र स्थित कृषि उपज उप मंडी में पंजीकृत व्यापारियों से ही दलाली नीलामी का कार्य कराए जाने आदेशित करने की मांग की गई । सौपे ज्ञापन के माध्यम से भारतीय युवक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत हुडे ने बताया बीते लंबे समय से साप्ताहिक शनिवार, बुधवार बाजार में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से तथाकथित लोगों द्वारा दलाली एवं नीलामी कार्य किया जा रहा है जो नियमविरुध है। वहीं दलालों के माध्यम से किसानों की उपज कम दामों में खरीदी कर महंगे दामों में बोली लगाकर बेची जाती है जिससे बाजार में सब्जी के दामों में उछाल देखा जाता है वही अन्न दाता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इतना ही नहीं दलालों द्वारा साप्ताहिक बाजार के दिन सामुदाइक स्वास्थ्य केंद्र आमला के मुख्य द्वार के सामने बड़े वाहन सड़क पर खेड़े कर भीड़ लगा कर बोली, दलाली का कार्य किया जाता है जिससे जहां आवागान बाधित होता हे वहीं किसी अप्रिय घटना घटने का भी अंदेशा बना रहता है। खास बात यह है मुख्य सड़क पर दलाली नीलामी करने से एंबुलेंस तक फस जाती है जिस कारण गंभीर मरीज को उपचार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। उन्होंने नियमानुसार मंडी से दलाली, नीलामी पंजीयन प्राप्त कर मंडी से ही दलाली, नीलामी कार्य किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सोपते समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान मौजूद थे। इन्होंने क्या कहाज्ञापन मिला है मंडी सचिव को निर्देशित किया गया है नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी ।शैलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला। मेरे द्वारा पूर्व में भी व्यापारियों से चर्चा कर मंडी में पंजीयन करा लायसेंस बना मंडी में सब्जी व्यापार करने व्यापारियों को प्रेरित किया गया ह।शीला खातरकर मंडी सचिव मुलताई ।

शिक्षा अनेक से किंतु दीक्षा एक से ही प्राप्त होती है: मुनिश्री विनत सागर जी

Education is received from many but initiation is received from only one: Munishri Vinat Sagar Ji हरिप्रसाद गोहेआमला। पर्व और त्यौहार दोनों के अलग ही रूप है पर्व जहां त्याग,उपासना,तपस्या का रूप है वहीं त्यौहार उमंग और उल्लास को प्रदर्शित करता है।शिक्षा हम कई गुरुओं से प्राप्त कर सकते है किंतु दीक्षा हमे केवल एक ही गुरु से प्राप्त होती है।उक्त आशय के विचार मुनिश्री 108 विनत सागर जी महाराज ने आज अपने प्रवचन में व्यक्त किए । आमला की धरा आज पावन हो गई सकल दिगंबर जैन समाज आमला के पुण्य स्मरण से उच्चाराणाचार्य वर्षायोग 2025 के अंतर्गत परमपूज्य मुनिश्री 108 विनत सागर जी का चातुर्मास आमला में प्रारंभ हुआ।इसी संदर्भ में आमला के जैन समाज के संत निवास पर भव्य आयोजन किया गया जिसमें परमपूज्य मुनिश्री 108 विनत सागर जी के साथ श्रमण श्री 108 विश्ववद्सागर जी मुनिराज की उपस्थित में यह महाआयोजन हो रहा है। हमारे आस्था के केंद्र हमारे आस्था के हिमालय आचार्य विनम्र सागर जी के आशीर्वाद से और मुनिश्री विनत सागर जी के सानिध्य में यह पावन पुण्य चातुर्मास का आयोजन हो रहा है।परमपूज्य श्री 108 विनत सागर जी का यह चौथा स्वतंत्र चातुर्मास है पहला चातुर्मास मथुरा,दूसरा चातुर्मास ललितपुर,तीसरा चातुर्मास खंडवा तथा चौथा चातुर्मास आमला में सम्पन्न हो रहा है।साथ ही दो चातुर्मास आचार्य श्री के सानिध्य में इनके द्वारा सम्पन्न हुए थेआज सम्पन्न हुए कार्यक्रम में मंगलाचरण में समाज के बच्चों ने भावविभोर होकर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुए।तत्पश्चात सभी ने पाद प्रक्षालन कर मुनिश्री का आशीर्वाद लिया।शास्त्र भेंट कर लोग धन्य हुए।आचार्य परम्परा का अर्घ्य,आचार्य विराटसागरजी आचार्य विशुद्ध सागर जी का पुण्य पूजन किया।गुरुपूजन गुरु भक्ति के अंतर्गत मुनिराज जी को अर्घ्य दिया तथा समाज के सभी वर्ग वरिष्ठ जन,युवा वर्ग,महिला,बच्चे,बेटियों ने बड़े ही मनोभाव से झूमते हुए भक्तिपूर्ण भाव से मुनिश्री के चरणों में वंदना की। उल्लेखनीय है कि आज मुनिश्री 108 विनत सागर जी का अवतरण दिवस भी है तथा गुरुपूर्णिमा भी आज है यह सुखद संयोग भी सभी को भावविभोर कर रहा था, सभी ने सुंदर सुंदर गीत भी गाए ।मुनिश्री का संबोधन सभी ने श्रवण किया।कार्यक्रम के अंत में सकल जैन समाज आमला के अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट किय।अगले चार मास तक हमें मुनिश्री जी का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा।कार्यक्रम को समाज के लोगों ने भी संबोधित किया ।

गुरु की महिमा अनंत है बिना गुरु के सफलता मिलना संभव नहीं है ; प्राचार्य डोंगरे

The glory of the Guru is infinite, success is not possible without the Guru ; Principal Dongre हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के हसलपुर ग्राम स्थित डाक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय आमला में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व राज्य स्तरीय गुरुपूर्णिमा का सीधा प्रसारण देखकर मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर के कांफ्रेंस हाल में गुरुओं के सम्मान समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य गुलाबराव डोंगरे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में संदीपनी स्कूल भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा उत्सव का सीधा प्रसारण डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला के कांफ्रेंस हाल में विद्यार्थियों एवं आमंत्रित अतिथियों तथा महाविद्यालय स्टॉफ को दिखाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाब राव डोंगरे की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री मुक्त ढोलेकर महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. देवराव वागद्रे, सेवानिवृत्त प्राचार्य लक्ष्मण राव माथनकर , सेवानिवृत शिक्षक अशोक झा, सेवानिवृत्त मुख्य लिपिक गुलाबराव झोड़ के मुख्य आथित्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य एवं समस्त प्राध्‍यापकों ने सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.देवराव वागद्रे,सेवानिवृत्त प्राचार्य लक्ष्मण राव माथनकर , अशोक झा , गुलाबराव झोड को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पी. के. मिश्रा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है । गुरु पूर्णिमा उत्सव को संबोधित करते हुए लक्ष्मण राव माथनकर ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की पहचान है, गुरु के मार्गदर्शन में सही दिनचर्या से लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होती। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. देवराव वागद्रे ने महर्षि वाल्मीकि, रामकृष्ण परमहंस एवं एकलव्य के प्रेरक प्रसंग का वर्णन करते हुये गुरु की महिमा का बखान किया । जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर ने गुरु पूर्णिमा पर्व की बधाई देते हुए गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो . गुलाबराव डोंगरे ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु की महिमा अनंत है बिना गुरु के सफलता मिलना संभव नहीं है। इस अवसर पर जन भागीदारी समिति सदस्य निलेश मालवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया एवं महाविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. लोकेश झरबडे ने आभार व्यक्त किया एवं गुरु की महिमा पर आधारित प्रेरक प्रसंग बताये। इस अवसर पर महाविद्यालय जन भागीदारी समिति सदस्य नितिन खातरकर , शैलेन्द्र सोलंकी, एवं महाविद्यालय के प्राध्‍यापकगण प्रो. मुकेश इवने, डॉ. जगदीश पटैया , डॉ राजा अतुलकर, डॉ. पंचम सिंह कवडे, डॉ. सुनीता सोलंकी , सतीश बागडे , दीपक हठिया, डॉ उमेश डोंगरे , डॉ. ज्योति दातिर , डॉ . निधि सिंह चौहान, प्रो. सतीश भूमरकर , प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. देविका देशमुख , अभय डिण्‍डोरे , रवि भटकर, दीपक कार्ले, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती मीरा दुंदभी, श्रीमती शीला दवंडे, श्रीमती पूजा दवंडे , श्रीमती यश्वी कहार , भूपेंद्र चौकीकर , जुबैर कुरेशी , श्रीमती मीनाक्षी भोप्‍ते, हजारीलाल भलावी, महेंद्र सिंगाड़े , राहुल राठौर, श्रीमती सुनीता बेल सहित बहु संख्य विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

पैराडाइज स्कूल में गुरु पूर्णिमा का हुआ आयोजन ।

Guru Purnima was organised in Paradise School. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल आमला में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व गरिमामय रूप से आयोजित किया गया । कार्यक्रम के द्वारा सभी ने गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमला बी आर सी मनीष धोटे व विशेष अतिथि श्रीमती मीनाक्षी धोटे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ । तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओ तथा शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर धोटे जी द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया तथा गुरु परंपरा के बारे में समझाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet