LATEST NEWS

सीएचसी को एफआरयू बनाने हेतु मैनपावर की व्यवस्था जरूरी, उप मुख्यमंत्री Narottam Mishra Shukla ने दिया आदेश

सीएचसी को एफआरयू के रूप में उन्नत करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करें: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास और चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में उन्नत करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन इकाइयों में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एफआरयू का सुचारू संचालन अत्यंत आवश्यक है। चयनित मैनपावर की समयबद्ध जॉइनिंग के निर्देश उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने चयनित हो चुके स्टाफ की जॉइनिंग प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी को दूर कर सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।बैठक में स्वास्थ्य जांच की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रदेश की टेस्टिंग लैब्स के सुदृढ़ीकरण कार्यों पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और पैथोलॉजी सेवाओं के विस्तार हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव  अशोक बर्नवाल, आयुक्त  धनराजू एस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

मंत्री चौहान का जोर: हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले, प्रक्रिया हो पूरी तरह पारदर्शी

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री  चौहान अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल  अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए और छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड स्तर पर सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।मंत्री  चौहान अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में समिति के सदस्य जतारा विधायक  हरिशंकर खटीक, पानसेमल विधायक  श्याम बरडे, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण  ई. रमेश कुमार और आयुक्त  सौरभ के. सुमन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के समग्र विकास के लिए विभिन्न  योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।विधायकगण द्वारा जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए।बैठक में अनुसूचित जाति बस्ती विकास,भवन विहीन छात्रावासों के निर्माण, छात्रावासों के रख-रखाव एवं अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति, स्वरोजगार योजनाएँ और सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में शिवभक्तों ने मनाई पर्यावरण-हितैषी ग्रीन शिवरात्रि, बेलपत्र और शमी के पौधे लगाए

सीहोर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के पावन सानिध्य में इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर कुबेरेश्वर धाम में एक अनूठा और पर्यावरण-हितैषी ‘ग्रीन शिवरात्रि महोत्सव’ का आयोजन किया गया. माना जाता है कि शिव प्रकृति के देवता हैं और इस बार कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने ग्रीन शिवरात्रि मनाने का आह्वान किया था.  महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे, हर हाथ में एक पौधा है और मकसद है पर्यावरण संरक्षण. शिवभक्तों ने मदिर परिसर में शिवरात्रि पर आरती के बाद पूरे विधि विधान से पौधे लगाए. आध्यात्मिकता को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का सराहनीय प्रयास यह आयोजन आध्यात्मिकता को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है. एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है, उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की है. श्रद्धालुओं ने यहां पर बेल और शमी के पौधे लगाए. इनका कहना है कि प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व है, आज वातावरण प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी हो गया है.  ज्योतिर्लिंग गार्डन की स्थापना इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘ज्योतिर्लिंग गार्डन’ की स्थापना है. पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा परिसर में 12 विशेष पौधे रोपे जाएंगे जो भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन पौधों को धाम से उनकी वास्तविक भौगोलिक दूरी के आधार पर स्केल डिस्टेंस पद्धति से रोपित किया जाएगा. प्रमुख दूरियां (किलोमीटर में)     श्री महाकालेश्वर: 127.00 किमी     श्री ओंकारेश्वर: 135.00 किमी     श्री केदारनाथ: 864.00 किमी     श्री रामेश्वरम: 1557.00 किमी पर्यावरण संरक्षण के तीन मुख्य संकल्प आयोजन के दौरान तीन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष बल दिया जा रहा है.      बेलपत्र पौधारोपण: प्रकृति की सेवा हेतु धाम में व्यापक स्तर पर बेलपत्र के पौधे लगाए जाएंगे.     अभिषेक जल का सदुपयोग: शिवलिंग पर अर्पित किए गए जल को व्यर्थ बहने से रोककर उसे भूगर्भ जल पुनर्भरण और पौधों की सिंचाई हेतु उपयोग में लाया जाएगा.     वैज्ञानिक निर्माल्य विसर्जन: पूजा के बाद एकत्रित फूलों और बेलपत्रों (निर्माल्य) को नदियों में विसर्जित करने के बजाय उनसे जैविक खाद बनाई जाएगी.  बेटी और बहू के सम्मान का संदेश  पंडित मिश्रा ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि बेटी आपके पुण्यों की रसीद है.’ उन्होंने एक नया नारा देते हुए कहा, ”अब केवल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ही नहीं बल्कि ‘बहू पढ़ाओ, देश बचाओ के संकल्प की आवश्यकता है. जिस घर में बेटी और बहू का सम्मान होता है, वहां दरिद्रता कभी नहीं आती.” जल संरक्षण की सीख पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि शादियों में पानी की बर्बादी रोकना अनिवार्य है. पानी की बोतलों पर लिखा होना चाहिए कि ‘मैं जल हूं, आने वाला कल हूं. अगर हमने आज जल का सम्मान नहीं किया, तो भविष्य में इसके लिए तरसना पड़ेगा.”

राज्यपाल पटेल से मिले केरल के पार्षद, राजधानी की सफाई व्यवस्था की तारीफ

राज्यपाल  पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात राजधानी के स्वच्छता प्रबंधन कार्यों की सराहना की भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल से रविवार को लोकभवन में केरल राज्य के विभिन्न स्थानीय निकायों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल  पटेल ने सभी का आत्मीय स्वागत कर परिचय प्राप्त किया। उनके क्षेत्र के राजनैतिक और प्रशासनिक नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे। राज्यपाल  पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आए केरल के जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करें। प्रदेश सरकार के अनुकरणीय नवाचारों और भ्रमण के अनुभवों को अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों  में लागू करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी से स्थानीय शासन को और अधिक प्रभावी बनाएं। हमेशा गरीब, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प का पालन करें। राज्यपाल  पटेल से केरल के जनप्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश भ्रमण के अनुभव साझा किए। देश की स्वच्छतम राजधानी के रूप में भोपाल के सफ़ाई प्रबन्धन की सराहना की। प्रदेश के जल प्रबन्धन, स्मार्ट सिटी परियोजना, कचरा निस्तारण, सौर ऊर्जा आदि की चर्चा की। शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी और प्रदेश में निवासरत मलयाली समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के बेटे वरद की सगाई संपन्न, जल्द बजने वाली है शहनाई, जानें दुल्हन कौन है

बैतूल   बैतूल गंज के लैंडमार्क होटल के मालिक संजय मिलानी की बेटी आशी से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर रितु खंडेलवाल के सुपुत्र, भारतीय एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर वरद खंडेलवाल शीघ्र परिणयसूत्र में बंधने वाले हैं। लैंडमार्क होटल के संचालक संजय मिराणी एवं ममता मिराणी की सुपुत्री आशी के साथ उनका वैवाहिक रिश्ता तय हुआ। लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास में नितांत पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में वरद–आशी की रोका सेरेमनी की गई। दोनों परिवारों के शुभचिंतकों और इष्टमित्रों, सामाजिक बंधुओं ने फोन कर खंडेलवाल और मिराणी परिवार को शुभकामनाएं दी। जल्द ही विवाह की तिथि तय कर परिणय बंधन का कार्यक्रम किया जाएगा।

कोलंबो में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान 61 रन से हारा; धीरेंद्र शास्त्री ने जीत पर जताई खुशी

छतरपुर  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जैसे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया था, वैसे ही अब क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. बागेश्वर महाराज ने कहा, ‘आखिर बाप तो बाप होता है.’  भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने तिलक वर्मा (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. ईशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पाकिस्तानी स्पिनरों की जमकर धुनाई की. हालांकि 15वें ओवर में सैम अयूब ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया. बाद के ओवरों में तिलक (25), हार्दिक पांड्या (0) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/2 से 126/4 हो गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया. अंतिम ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ दुबे और रिंकू सिंह ने 15 रन बटोरकर भारत को 175 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आई 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेज दिया. बाबर आजम भी अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. पावरप्ले में पाकिस्तान 38/4 पर सिमट गया, जबकि भारत ने 52/1 बनाए थे. बीच के ओवरों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने कसकर गेंदबाजी की. पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. बुमराह (2/17) और हार्दिक (2/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर यह 9 मैचों में 8वीं जीत है. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा.

1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोपी – जमानत खारिज

बड़वानी जिला एवं सत्र न्यायालय बड़वानी ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रकरण पुलिस थाना अंजड़ का है, जिसमें अपराध क्रमांक 444/2025 के तहत धारा 406, 420, 409, 201 भा.दं.सं. में मामला दर्ज है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार आरोपी पर अलग-अलग व्यक्तियों से सोना-चांदी व्यापार एवं निवेश के नाम पर लगभग 1,01,52,000 रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। प्रकरण में बताया गया कि आरोपी ने कई ग्रामीणों और व्यापारियों को ऊंचा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ली, लेकिन राशि वापस नहीं की। न्यायालयीन अभिलेख के अनुसार विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये आरोपी को दिए गए। प्रकरण में कई फरियादियों के बयान दर्ज हैं तथा आरोप है कि आरोपी द्वारा विश्वास में लेकर आर्थिक अपराध को अंजाम दिया गया। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और आरोपी के फरार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बचाव पक्ष ने आरोपी के स्थायी निवास एवं जांच पूर्ण होने का हवाला देते हुए जमानत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं केस डायरी के अवलोकन के बाद न्यायालय ने माना कि आरोप गंभीर आर्थिक अपराध की श्रेणी में आते हैं और वर्तमान परिस्थितियों में जमानत देना न्यायोचित नहीं है। अतः न्यायालय ने आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। प्रकरण में पुलिस द्वारा जांच पूर्ण कर चालान प्रस्तुत किया जा चुका है और मामले की सुनवाई जारी है।

कांवड़ यात्रा बनी हिंसा का मंच: MP में ई-रिक्शा जलाया गया, चालक गंभीर घायल

भिण्ड मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के डिडी गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान एक ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़यिों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और ई-रिक्शा में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ से चालक की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक फूप से भिण्ड की ओर आ रहा था। डीडी गांव के पास पीछे से ई-रिक्शा की टक्कर कांवड़ियों से हो गई, जिससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। बताया गया है कि यह सामान्य कांवड़ नहीं, बल्कि बड़ी कांवड़ थी, जिसे लगभग 50-60 कांवड़िये मिलकर ला रहे थे। कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश के सिंगिरामपुर से करीब 185 किलोमीटर दूर से लाई जा रही थी। टक्कर के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने चालक को घेर लिया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि चालक को पीटने के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। चालक को बचाए जाने के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा में आग लगा दी। कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह नष्ट हो गया। आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही भिण्ड देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कारर्वाई की जाएगी। 

भोपाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ — 15 फरवरी को धूमधाम से निकली बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात

भोपाल सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर, सरदार पटेल नगर कालोनी द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। 14 फरवरी 2026 को मंदिर परिसर में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम एवं महिलाओं का सांस्कृतिक संगीत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गई। 15 फरवरी 2026 को प्रातः भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम से निकली, जो भारत टाकीज रोड, सेंट्रल लाइब्रेरी रोड, इतवारा चौहारा, जैन मंदिर रोड, थाना मंगलवारा, छावनी रोड, सब्जी मंडी एवं संगम टाकीज मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची। मंदिर परिसर में बाबा की बारात का भव्य स्वागत, महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह ठाकुर,कपिल राठौर, कृष्ण गोपाल शर्मा (पप्पू) एवं रमेश वर्मा सहित मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

मां से अलग हुए बाघ ‘कान्हा’ की मौत, दुर्गावती रिजर्व के कोर एरिया में मिला शव

सागर  मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया. यह बाघ बीते महीने कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया था. प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत टेरिटोरियल फाइट में होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.  जानकारी के अनुसार, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली रेंज में आने वाले मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में वन विभाग को 15 फरवरी की शाम बाघ का शव पढ़े होने की जानकारी मिली. सूचना पर टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृत बाघ नर था और उसकी उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष थी.   मां से बिछड़ गया था बाघ वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बाघ बचपन में अपनी मां से बिछड़ गया था, इसके बाद उसे रेस्क्यू कर रि-वाइल्डिंग प्रशिक्षण दिया गया. जंगल में शिकार और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुकूल बनने के बाद 18-19 जनवरी की दरमियानी रात उसे रेडियो कॉलर लगाकर कोर एरिया में छोड़ा गया था. तब से टाइगर रिजर्व की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी.  दो दिन से एक ही जगह थी लोकेशन  पिछले दो दिनों से बाघ की लोकेशन एक ही स्थान पर मिल रही थी, जिससे कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई. वन विभाग की ओर से गश्ती दल को मौके पर भेजा गया, जहां बाघ मृत अवस्था में पाया गया. डीएफओ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दूसरे बाघ के पगमार्क मिले हैं, जिससे टेरिटोरियल फाइट की संभावना जताई जा रही है. अक्सर वयस्क नर बाघ अपने क्षेत्र को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं, जिसमें कमजोर या युवा बाघ की जान भी जा सकती है.  शिकार की आशंका कम  डीएफओ रजनीश कुमार के अनुसार, वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की है. इस दौरान घटनास्थल पर कहीं भी अवैध बिजली तार नहीं मिले. साथ ही पास के जल स्रोतों की भी जांच की गई, जहां सब कुछ सामान्य पाया गया. ऐसे में उसके शिकार की आशंका कम नजर आ रही है. मृत बाघ का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की पैनल द्वारा टाइगर रिजर्व परिसर में किया गया. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

ब्रेकर में बाइक जैंपिंग होने से हादसा: चालक को आया गंभीर रूप से जख्म

ब्रेकर में बाइक जैंपिंग होने से हादसा: चालक को आया गंभीर रूप से जख्म राजेन्द्रग्राम छबिलाल  थाना क्षेत्र राजेंद्र ग्राम अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरस्वाह जो की रीवा अमरकंटक मार्ग से करीब 2 से 3 किलोमीटर धर्मदास रोड निकलती है वही स्थिति आमा टोला के पास ब्रेकर में बाइक उछलने से हादसा हुआ। अपने घर से आ रहे पति-पत्नी ब्रेकर में जंपिंग होने के कारण  मोटरसाइकिल अनबैलेंस हो गया और वही पति-पत्नी गिर पड़े। जिससे चालक को गंभीर चोटें आई है और पत्नी को आंतरिक चोट बताया गया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि बाइक चालक दशरथ प्रसाद पिता कमला प्रसाद 40 वर्ष और उनकी पत्नी ममता बाई पति दशरथ प्रसाद उम्र 38 वर्ष ग्राम हरसवाह ऐ दोनो पति पत्नी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहा हैंlजो आमा टोला में ब्रेकर के पास की घटना बताई जा रही है। बताया गया कि,राजेंद्रग्राम अपने निजी काम को लेकर जा रहे पति-पत्नी हादसे का शिकार हुए जिसमें चालक को गंभीर चोटें एवं पत्नी को मामूली जख्मों का सामना करना पड़ा अचानक सामने ब्रेकर होने के कारण चालक ने ब्रेक लगाया जहां मोटरसाईकल अनबैलेंस हो गया और वाहन दूर फेखा गया और चालक वा उसकी पत्नी ममता बाई मामूली चोट भी नहीं दिखाई पड़ रहा है और चालक को गंभीर रूप से घायल बताई गई है। वहीं मौकें पर  राहगीरो वा  चालक के परिजनों के माध्यम से इन्हें तुरंत अपने  स्वयं के वाहन के माध्यम से चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ राजेंद्रग्राम चिकित्सालय भेजा गया । घायल व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट लगने से राजेंद्रग्राम अस्पताल से डॉक्टरों ने जांच के बाद सुई इंजेक्शन व मलहम पट्टी कर उन्हे जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर करने का सलाह दिया गया है। और चालक को गंभीर चोटें बताया गया जिसमें सर में चोट मुंह टूट जाने की समस्या बताया गया और डॉक्टर के द्वारा हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई। और चालक के परिवार ने कहा कि वे इस हादसे से चिंतित हैं। उन्होंने अन्य बाइक चालकों से वाहन की नियमित जांच करने की अपील की है। यह घटना वाहन की नियमित जांच और सड़क सुरक्षा के महत्व को दर्शाती है।

नए सिस्टम से उज्जैन संभाग में दिखेगा असर, MP के कई हिस्सों में 18-19 फरवरी को बारिश; भोपाल-इंदौर में बादलों का प्रभाव

भोपाल  मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होते ही करवट ले सकता है, जिसके बाद प्रदेश के कई संभागों में बारिश होने की चेतावनी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, भिंड, मुरैना, सागर और उज्जैन के साथ ही कई और हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. एमपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. IMD ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. अब कैसा रहेगा मौसम, देखें रिपोर्ट. मौसम की आंख मिचौली, कहीं गर्मी, कहीं राहत प्रदेश में महाशिवरात्रि यानी रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां खंडवा और खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री से ऊपर चला गया. वहीं दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया. इसके बाद आने वाले दिनों में थोड़ी ठंडक बढ़ सकती है. प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर दिखने को मिला। खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया, तो दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, शनिवार-रविवार की रात की बात करें तो कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री, कल्याणपुर में 9.4 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री रहा। 5 बड़े शहरों में इंदौर में सबसे कम 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 11.7 डिग्री, भोपाल में 13 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। फरवरी में तीसरी बार भीगेगा एमपी फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। इसके बाद अब तीसरी बार फरवरी भीगेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से पहाड़ी राज्यों में असर देखा गया। वहां बारिश और बर्फबारी हुई। इसकी वजह से एमपी में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। रविवार को भी हल्के बादल रहे। 16 फरवरी से नया सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसमें एमपी भी शामिल हैं। अभी रात में ही सर्दी का दौर वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर ही जारी रहेगा। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, रात में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम     16 फरवरी– दिन में गर्मी का असर बढ़ा हुआ देखने को मिलेगा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।     17 फरवरी- कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम की आंख मिचौली, कहीं गर्मी, कहीं राहत प्रदेश में महाशिवरात्रि यानी रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां खंडवा और खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री से ऊपर चला गया. वहीं दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया. इसके बाद आने वाले दिनों में थोड़ी ठंडक बढ़ सकती है. कटनी एमपी में सबसे ठंडा, पारा लुढ़का एमपी में शनिवार-रविवार की रात कटनी का करौंदी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा पचमढ़ी में 9.2, कल्याणपुर में 9.4 और रीवा में 9.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है. एमपी के बड़े शहरों का तापमान मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा है. यहां रात का तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ है. वहीं ग्वालियर में 11.7, भोपाल में 13, उज्जैन में 13.5 और जबलपुर में 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है. फरवरी में तीसरी बार बारिश की संभावना फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और तेज हवा का असर देखा जा चुका है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था. इसके बाद अब फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने का 18-19 फरवरी को अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद अगर बारिश होती है तो फरवरी में तीसरी बार प्रदेश भीग सकता है. एमपी में कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम एमपी में 16 फरवरी को दिन में गर्मी ज्यादा रहेगी, रात के तापमान में भी इजाफा हो सकता है. इसके बाद 17 फरवरी को कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है यानी कुल मिलाकर, फरवरी के दूसरे हिस्से में मौसम लगातार बदलता रहेगा. कहीं गर्मी बढ़ेगी तो कहीं हल्की ठंड और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी.

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद   कजलीखेड़ा इलाके से लापता हुए थे बच्चे भोपाल  राजधानी की कोलार पुलिस ने रविवार को बगैर बताए लापता हुए 2 नाबालिगों को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित अनहोनी की घटना घटित होने से बच गई। जानकारी के अनुसार थाना कोलार रोड अंतर्गत पुलिस चौकी कजलीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ी बोरदा से 2 नाबालिग बालकों के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल ही गुम इंसान कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने नाबालिक बच्चों को शीघ्र दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये थे। उक्त तारतम्य में चौकी प्रभारी कजलीखेड़ा एसआई केशांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर बालकों की पतारसी प्रारंभ की गयी। पतारसी के दौरान संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए दोनों बालकों के सब्जी बाजार बंजारी के पास दिखने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर उक्त गुमशुदा बच्चे मिल गए। बालकों को चौकी कजलीखेड़ा लाकर गुमशुदा बच्चों से पूछताछ की गयी, जिन्होंने अपने साथ कोई घटना होना नही बताया। उसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी एसआई केशांत शर्मा, एएसआई रुपेश नर्रे, संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह कलम, आरक्षक राजेश जाटव, प्रदीप यदुवंशी और महिला आरक्षक राधिका की सराहनीय भूमिका रही है।

कैब ड्राइवर से मोबाइल लूटने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपी गिरफ्तार,लूट के मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

कैब ड्राइवर से मोबाइल लूटने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपी गिरफ्तार,लूट के मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद भोपाल  हबीबगंज इलाके में कैब ड्राइवर से मोबाइल फोन लूटकर फरार होने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इलाके में लगे करीब एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद आरोपियों का सुराग मिला था। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार पीयूष मालवीय (23) शिवनगर फेस-2 नीलबड़ में रहते हैं और किराए पर औरा कार चलाते हैं। पिछले दिनों वह रानी कमलापति स्टेशन से सवारी लेकर ईश्वर नगर के पास ड्राप करने पहुंचे थे। देर रात सवारी छोडऩे के बाद वह कार लेकर वापस लौट रहे थे, तभी दानापानी रोड पर शालीमार काम्पलेक्स के पास स्कॉर्पियो सवार दो लड़कों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और दो मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। लूटे गए मोबाइल की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया गया। टीम ने घटनास्थल समेत आसपास के इलाके के करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।  रेलवे कॉलोनी में खड़ी मिली स्कॉर्पियो जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में उपयोग की गई काले रंग की स्कॉर्पियो कार रेलवे कॉलोनी में खड़ी देखी गई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो के साथ ही दो संदेहियों को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने एक कैब ड्रायवर के साथ झूमाझटकी कर मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वह दोनों तफरीह करने के लिए  निकले थे। इसी दौरान योजना बनाकर कैब ड्राइवर के मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्जुन कुमार शर्मा (25) निवासी शिवाय कुंज रेलवे कालोनी शाहपुरा बताया, जबकि दूसरा साथी नाबालिग है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संजीव चौसके, एसआई अखिलेश त्रिपाठी, अजय दुबे, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र भास्कर, नागेन्द्र सिंह,  आरक्षक राकेश भारद्वाज, अरविन्द यादव, कंचन यादव, रामनरेश, पुष्पेन्द्र भदौरिया और शिवशंकर की सराहनीय भूमिका रही है।

भोपाल के 4 कुख्यात लुटेरे चढ़े रतलाम पुलिस के हत्थे

भोपाल के 4 कुख्यात लुटेरे चढ़े रतलाम पुलिस के हत्थे   रतलाम और आसपास के जिलों में कर रहे थे लूटपाट   सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल समेत हजारों का माल बरामद  भोपाल  राजधानी भोपाल के चार कुख्यात बदमाशों को रतलाम पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है।चारों ने बदमाशों ने रतलाम समेत आसपास के जिलों में महिलाओं के साथ मंगलसूत्र, चैन, मोबाइल फोन और पर्स समेत अन्य लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व से गंभीर अपराध दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के थाना जावरा, थाना ताल, आलोट, थाना बड़ोद जिला आगर, सुसनेर जिला आगर और जीरापुर जिला राजगढ़ में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और पर्स लूट की घटनाओं हुई थी। इन वारदातों को पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिसको लेकर स्थानीय थानों में प्रकरण दर्ज किए गए थे। लगातार हो रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने स्वयं के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विभिन्न थानों, सायबर सेल और सीसीटीवी की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया था। टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों का रूटमैप तैयार किया और संदेहियों को फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित किये। मुखबिर से मिली सूचना, सायबर सेल टीम की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए 2 मंगलसूत्र, सोने के 29 मोती और एक मोबाइल फोन समेत हजारों का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय डिण्डोरिया (21) निवासी रातीबड़, राजा खान (23) निवासी कमलानगर, लक्की राजपूत (23) निवासी कोलार रोड और मयंक जैन (40) निवासी कोलार रोड बताया गया है। आरोपी लक्की के खिलाफ चोरी और लूटपाट समेत करीब 28 अपराध पहले से दर्ज हैं, जबकि राज के खिलाफ सात अपराध हैं। आरोपी विजय के खिलाफ कुल छह अपराध पूर्व से दर्ज बताए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet