LATEST NEWS

नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं, इस बीच एकनाथ शिंदे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

मुंबई महाराष्ट्र में सियासी गहमागहमी के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत बिगड़ गई है। खबर है कि उन्हें ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल पहुंचाया गया है। रविवार को ही शिंदे अपने पैतृक गांव से लौटे हैं। खबरें थीं कि वह स्वास्थ्य खराब होने के चलते आराम करने के लिए गांव गए थे। खास बात है कि शिंदे को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने के बाद शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उनकी पूरी जांच की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि उन्हें जांच के लिए कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। खबरें थीं कि शिंदे शुक्रवार को भी तेज बुखार के बाद सतारा चले गए थे। उन्होंने लौटने पर बताया था कि वह अब ठीक हैं और आराम के लिए गांव गए थे। महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि महाराष्ट्र में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। शिंदे के भी शपथ लेने के आसार जताए जा रहे हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता का ऐलान कर सकती है। श्रीकांत शिंदे डिप्टी सीएम की रेस से बाहर शिंदे के बेटे एवं शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में आयी उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि वह राज्य में उपमुख्यमंत्री या कोई अन्य मंत्री पद की दौड़ में हैं। एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ‘चुनाव परिणामों के बाद सरकार के गठन में थोड़ी देरी हुई है और इसीलिए बहुत सारी अफवाहें उड़ रही हैं और उनमें से एक यह है कि मैं नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से निराधार और झूठ है, इसमें कोई तथ्य नहीं है। मुझे पहले ही लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का मौका मिला था, लेकिन मैंने अपनी पार्टी के संगठन के लिए काम करना चुना और यह अभी भी वैसा ही है। मुझे सत्ता के पद की कोई इच्छा नहीं है।’

महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा पद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे तय

मुंबई महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रस्साकसी के बीच दिल्ली में महायुति की बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई इस बैठक में उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा रखने वाले विधायकों का रिपोर्ट मांगा है. इस बड़ी बैठक की इनसाइड स्टोरी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि अमित शाह ने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड किस आधार पर मांगा. रिपोर्ट कार्ड में देखा जाएगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संबंधित विधायक का प्रदर्शन कैसा रहा, क्या संबंधित व्यक्ति ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ईमानदारी से काम किया? अगर कैबिनेट में कोई महत्वाकांक्षी पूर्व मंत्री है तो संबंधित मंत्री ने महायुति सरकार के दौरान मंत्रालय में कैसे काम किया? संबंधित व्यक्ति मंत्रालय में काम करने के लिए कितना समय दे रहा था. रिपोर्ट कार्ड के साथ महायुति के नेताओं को बुलाया जाएगा दिल्ली महायुति में अपने घटक दल के विधायकों के साथ मंत्री का व्यवहार कैसा था? मंत्री ने केंद्रीय और राज्य निधि का आवंटन कैसे किया? क्या ऐसी स्थिति थी कि संबंधित मंत्री महायुति को परेशानी में डाल देंगे? क्या उस नेता कोई विवादास्पद बयान दिया? इन मुद्दों का रिपोर्ट कार्ड लेकर अमित शाह महायुति नेताओं को दिल्ली बुलाएंगे. महायुति के नेताओं के आज दिल्ली जाने की संभावना है. बीजेपी ने बनाई विधायक दल की बैठक की योजना बीजेपी संसदीय बोर्ड दो पर्यवेक्षकों को मुंबई भेज रहा है, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब के पार्टी प्रभारी विवेक रूपानी और वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. संबंधित घटनाक्रम में, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बीजेपी एमएलसी प्रवीण दारेकेर के साथ आजाद मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जहां गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

‘संजय राउत नया राग जनता के सामने पेश करें’, ओवैसी पर भी कसा तंज: शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े

मुंबई. शिवसेना नेता और प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने सोमवार को संजय राउत पर कटाक्ष किया है। इसके अलावा उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। कृष्णा हेगड़े ने कहा कि संजय राउत रोज सुबह दस बजे महाराष्ट्र और देश की जनता के सामने राग राउत पेश करते हैं। हम एक ही राग पिछले तीन साल से सुन रहे हैं। इसका असर ना प्रशासन पर, ना सरकार पर, ना अधिकारियों पर और खासकर ना महाराष्ट्र की जनता पर पड़ रहा है। पिछले तीन साल से एक ही राग सुनकर महाराष्ट्र की जनता भी परेशान हो चुकी है। अब समय आ गया है कि संजय राउत रीसेट बटन दबाएं और हो सकता है तो कुछ नया राग महाराष्ट्र की जनता के सामने पेश करें। शिवसेना कृष्णा हेगड़े ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग मोहन भागवत पर टिप्पणी करना बंद करें। मौलाना सज्जाद नोमानी, जिन्होंने खुद के मुसलमानों का हुक्का पानी बंद करने की बात की, उसको सलाह दें। तो मुझे लगता है कि उनके लिए और बेहतर होगा। बता दे कि मोहन भागवत ने घटती जनसंख्या दर पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है। इस तरह से कई भाषाएं और समाज नष्ट हो गए। जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए। मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि मनुष्य के जन्म दर को 1 नहीं रखा जा सकता और इसलिए कम से कम 2 या 3 बच्चों का जन्म होना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि दर को सही बनाए रखना देश के भविष्य के लिए जरूरी है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं कि वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों को क्या देंगे? क्या वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों के बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे? क्या वह इसके लिए कोई योजना लाएंगे? जब मोहन भागवत अपने किसी करीबी को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें इसके लिए कोई योजना लानी चाहिए।

एक ओर झटका लग सकता है शरद पवार को, अजित पवार के साथ जा सकते हैं करीबी

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महज 10 सीटें हासिल करने वाली शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी को एक और करारा झटका लग सकता है। खबर है कि शरद पवार के करीबी नेता राहुल जगताप अब अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। एनसीपी में गुटबाजी के बीच राहुल जगताप ने शरद पवार की पार्टी में ही शामिल रहना सही समझा था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में श्रीगोंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी, लेकिन महाविकास अघाड़ी के समझौते में यह सीट उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को मिल गई थी। इस पर जगताप ने बगावत कर दी थी। उनका कहना था कि उम्मीदवार का फैसला श्रीगोंदा में होना चाहिए। इसका निर्णय मुंबई से होना गलत है। इसके बाद वह निर्दलीय ही उतरे थे और यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। इसके चलते भाजपा कैंडिडेट को जीत मिली और राहुल जगताप निर्दलीय ही दूसरे नंबर पर आए थे। इससे समझा जा सकता है कि राहुल जगताप का अपने इलाके में निजी तौर पर ही कितना जनाधार है। अब खबर है कि वह अजित पवार के साथ ही जाने की तैयारी में हैं। राहुल जगताप को शरद पवार के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता रहा है। ऐसे में चुनाव में बागी होकर लड़ना और अब अजित पवार के खेमे में जाना मराठा छत्रप के लिए करारा झटका है। बता दें कि चुनाव नतीजों ने शरद पवार की पार्टी को बड़ा झटका दिया है। महज 10 सीटों पर शरद पवार के कैंडिडेट जीते हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी की कुल सीटें भी 50 से कम ही हैं। वहीं अजित पवार की एनसीपी को अकेले ही 41 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा ने तो 90 फीसदी के स्ट्राइक रेट के साथ 148 सीटों पर चुनाव लड़कर 132 पर जीत पाई है। इस लिहाज से देखें तो महाराष्ट्र चुनाव की सबसे बड़ी लूजर एनसीपी-शरद पवार ही रही है। इतनी कम सीटें महाराष्ट्र चुनाव के इतिहास में शरद पवार की पार्टी को कभी नहीं मिली हैं।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा-महायुति में आपसी समझ बेहतर है, आज मुख्यमंत्री पद को लेकर भी फैसला हो जाएगा

मुंबई महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पैतृक गांव पहुंचने के बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चा पर शिंदे ने कहा कि मैं पहले ही अपना बिना शर्त समर्थन महायुति को दे चुका हूं, महायुति में आपसी समझ बेहतर है, आज मुख्यमंत्री पद को लेकर भी फैसला हो जाएगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंश के बीच अपने पैतृक गांव पहुंचे शिंदे ने कहा कि मैं अब स्वस्थ हूं। चुनाव के थकावट भरे कार्यक्रम के बाद मैं यहां पर आराम करने के लिए आया था। सीएम के रूप में अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान मैंने कोई छुट्टी नहीं ली। लोग अभी भी मुझसे मिलने आ रहे हैं। इसी थकावट के कारण मैं बीमार हो गया था। अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार लोगों की बात सुनेगी। मैंने पहले ही संगठन नेतृत्व को अपना बिना शर्त समर्थन दे दिया है। उनका जो भी फैसला होगा हम उसका सम्मान करेंगे। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के बारे में बात करते हुए शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 2.5 सालों में जो काम किया है उसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के बेहतर प्रदर्शन के कारण ही लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है। जनता पर हमारा आशीर्वाद ऐसा रहा कि विपक्ष के पास विपक्ष का नेता चुनने की भी ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि महायुति के तीनों सहयोगियों की आपसी समझ बहुत अच्छी है, जहां तक मुख्यमंत्री के पद का सवाल है तो उसका फैसला कल हो जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने महायुति को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। महायुति में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा नहीं की है। भाजपा के सूत्रों की मानें तो देवेन्द्र फडणवीस का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है। फडणवीस पहले भी एक पंचवर्षीय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि निवर्तमान एकनाथ शिंदे सरकार में वह उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- सीएम चयन को लेकर महायुति में कोई खींचतान नहीं, सबकुछ तय है जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा

गोंडा महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस के बीच भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम चयन को लेकर महायुति में कोई खींचतान नहीं है। सबकुछ तय है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और हमारे जो सहयोगी दल हैं, उनसे बातचीत जारी है, ऐसे में जल्द तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेगी। हम एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे। वहीं विभागों के बंटवारे के विवाद को लेकर कहा कि हो सकता है कि मंत्रालय का विवाद हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इतना सक्षम है कि इस विवाद को निपटा लेगा। अरविंद केजरीवाल की पैदल यात्रा पर किसी व्यक्ति द्वारा तरल पदार्थ फेंकने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह खुद इसे करवाते हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता उनसे नाराज है। ऐसे ड्रामा वह करते रहते हैं और आरोप भाजपा पर लगाते रहते हैं। जनता आम आदमी पार्टी को जान चुकी है। जन समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। केवल आरोप लगाना इनकी ओछी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली को देखना है तो दिल्ली के नालों की गंदगी को देखिए। केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, युमना को बर्बाद कर दिया। सीलमपुर का नाला हमने देखा है, जहां इतनी गंदगी है कि कल्पना नहीं की जा सकती। वहां कोई खड़ा नहीं हो सकता, यह दिल्ली की दुर्दशा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये मामला न्यायपालिका के हाथ में है। न्यायपालिका वही काम करेगी, जो यहां का कानून कहेगा। अगर यहां का कानून कहता है कि आप ब्रिटिश या पाकिस्तान के नागरिक हैं और भारत के भी नागरिक रहे तो हमें लगता है ऐसी व्यवस्था देश की नहीं है। आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को लेकर दायर एक याचिका पर 19 दिसंबर तक निर्णय लेने को कहा है। न्यायमूर्ति अत्ताउ रहमान मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने एस विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर यह अंतरिम आदेश पारित किया, जिन्होंने गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाए थे और इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की थी। दावा किया गया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पास यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिकता है। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा- संविधान बचा तो हम सब लोग बचेंगे

नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान की रक्षा के लिए आयोजित महारैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर संविधान को बचाने की बात कही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि आज ऐतिहासिक समय है। जब हम लोगों को किसी चीज को हासिल करना है तो एकता होनी बहुत जरूरी है। जब तक एकता नहीं आएगी, तब तक आप लोग कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसलिए कह रहा हूं कि अगर हम टुकड़े टुकड़ों में बाटेंगे और कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक नहीं होंगे, तब तक हम कोई चीज हासिल नहीं कर सकते। आपका एक संगठन नहीं, देश के सभी संगठन चाहते हैं कि इस देश में संविधान को बचाना चाहिए। संविधान बचा तो हम सब लोग बचेंगे। इसलिए हमको एक रहकर इस संविधान को बचाना होगा और हर पार्टी के लोग अपने-अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। उसके साथ ही हमको लोकतंत्र को भी बचाना है। लोकतंत्र नहीं बचेगा तो आपकी हिस्सेदारी नहीं बढ़ेगी। संविधान बाबा साहेब अंबेडकर की देन है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1922 में एक कांग्रेस के अधिवेशन में रेज्युलेशन पास किया था। उन्होंने आजादी के बाद हम सभी लोगों को वयस्क मताधिकार देंगे, उस वक्त ब्रिटिश के जमाने में सिर्फ चंद लोग वोटर्स थे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने उन पर गहरा तंज कसा है और कहा कि एकनाथ शिंदे को तो अब धोखेबाजी की सजा मिल रही है

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का नतीजा आए करीब 10 होने वाले हैं, लेकिन अब तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। एक तरफ सीएम फेस को लेकर खींचतान खत्म हुई है और भाजपा के नेता को मौका देने पर सहमति बनी है तो दूसरी तरफ मंत्रालयों के बंटवारे पर खींचतान है। राज्य के गृह मंत्री के पद को लेकर इतनी खींचतान है कि एकनाथ शिंदे अडिग बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि वह इसी नाराजगी के चलते अपने गांव सतारा चले गए हैं। उनके डॉक्टरों का कहना है कि वह तेज बुखार और गले में संक्रमण से जूझ रहे हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि यह चर्चा भी है ही कि वह नाराज होकर सतारा गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने उन पर गहरा तंज कसा है और कहा कि एकनाथ शिंदे को तो अब धोखेबाजी की सजा मिल रही है। पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘महायुति गठबंधन की कहानी राजनीतिक पतन और धोखेबाजी की है। एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक गुरु के परिवार के साथ धोखा किया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें सीएम बना दिया और खूब इस्तेमाल किया। अब यूज करके उन्हें फेंका जा रहा है। यही भाजपा की रणनीति है और वह उसके तहत ही काम कर रही है। एकनाथ शिंदे को तो धोखेबाजी की सजा मिल रही है। भाजपा की राजनीति पर कोई विश्वास नहीं किया जा सकता और न ही वे विश्वसनीय हैं।’ संजय राउत फिर बिफरे, पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पर निशाना वहीं संजय राउत ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट और पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में एक ऐसी सरकार अब तक सत्ता में थी, जो संविधान के अनुसार नहीं थी। गलत तरीके से वह सरकार बनी थी। ऐसा सुप्रीम कोर्ट की मदद से हुआ। इसके लिए डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार हैं। अब आप देखिए कि 10 दिन बीत गए हैं और उनके पास बड़ा बहुमत है। इसके बाद भी उन्होंने सरकार का गठन नहीं किया है। भाजपा तो अकेले भी सरकार बना सकती है, लेकिन वह सरकार नहीं बना रहे। आखिर क्या हो रहा है? बावनकुले का कहना है कि 5 दिसंबर को शपथ होगी। क्या वह गवर्नर हैं, जो बता रहे हैं कि किस शपथ समारोह होगा।’

निर्वानच क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह वायनाड के लोगों को कभी निराश नहीं करेंगी: प्रियंका गांधी

वायनाड कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने चुनाव में जीत दिलाने के लिए निर्वानच क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह वायनाड के लोगों को कभी निराश नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी ने वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सबसे पहले मैं आप सभी को आज यहां लाने और मुझे अपना सांसद बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। आपने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं आप सभी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं। असली मूल्य आपके प्यार और विश्वास में निहित है। संसद में आपके प्रतिनिधि के रूप में मैं आपकी आवाज को बुलंद करूंगी, आपकी समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास करूंगी और आपके विश्वासों, मूल्यों, आशाओं और आकांक्षाओं को हर दिन, अभी और हमेशा बनाए रखूंगी।” राहुल गांधी को किया धन्यवाद उन्होंने पिछले पांच वर्षों में वायनाड के लोगों के लिए किए गए कार्यों के लिए अपने भाई राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया। प्रियंका गांधी ने वायनाड में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं अपने भाई को पिछले पांच वर्षों में यहां किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह आपके उस विश्वास के कारण है कि आपने मुझ पर भरोसा किया है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं नेताओं… आपने मुझे जो प्यार दिया है उसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं।” आपको निराश नहीं करूंगी- प्रियंका गांधी प्रियंका ने आगे कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सीखने के लिए यहां आई हैं, उन्होंने कहा कि वह यहां की “समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने कहा, “मैं आपसे सीखने के लिए यहां हूं। मैं आपकी समस्याओं को गहराई से समझने के लिए यहां हूं। बेशक, मैं रात्रि प्रतिबंध, मानव-पशु संघर्ष, स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता, बेहतर शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकता के बारे में जानता हूं। लेकिन मैं हूं अब इन सबके लिए लड़ने, आपके साथ काम करने और उन्हें ठीक से समझने के लिए मैं आपके घर आऊंगी, आपसे मिलूंगी, मेरे कार्यालय के दरवाजे खुले हैं… मैं आपको निराश नहीं करूंगी।” कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 35 सालों में वह प्रचार करती रही हैं लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने चुनाव लड़ा है। प्रियंका ने कहा, “मुझे चुनाव प्रचार करते हुए 35 साल हो गए हैं और यह पहली बार है, जब मैंने चुनाव लड़ा है। इन वर्षों में, मैं इन अभियानों में लाखों लोगों से मिला हूं… मैं कहना चाहती हूं कि मुझे उनमें से हर एक याद है आप, जिन्होंने वायनाड में मेरा इंतजार किया, मुझे आपकी हर मां, बच्चे याद हैं… मुझे आपका हर एक आलिंगन, चुंबन, फूल याद हैं।” 28 नवंबर को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली कांग्रेस महासचिव ने इससे पहले 28 नवंबर को संविधान की प्रति हाथ में लेकर लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली थी। दक्षिणी राज्य के प्रतिनिधि के रूप में शपथ लेते समय प्रियंका को केरल कसावु साड़ी पहने देखा गया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को हराकर वायनाड लोकसभा सीट 4,10,931 वोटों के अंतर से हासिल की। वायनाड सीट उनके भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी, जो पहले वायनाड का प्रतिनिधित्व करते थे लेकिन इस साल के आम चुनावों के दौरान वहां से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थानांतरित हो गए।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कालकाजी का दौरा किया, कहा- ‘नर्क जैसा हाल’

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सुबह कालकाजी का दौरा किया। जहां के लोगों ने टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई। मालीवाल वहां की भयावह स्थिति देखकर बहुत स्तब्ध रह गईं। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों, पानी की किल्लत और कूड़े के ढेर का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीएम आतिशी मार्लेना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी का नर्क जैसा हाल।” राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी का दौरा किया था। मालीवाल ने इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा दिल्ली की सीएम आतिशी पर सवाल उठाए थे। वीडियो की शुरुआत में एक ई-रिक्शा को पानी से भरी और गड्ढों से भरी सड़क पर चलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद वीडियो में और भी सड़क दिखाई गई, जो पानी से भरी और गंदी थीं। बुराड़ी की हालत पर हैरान मालीवाल कहती हैं कि समझ नहीं आता कि वहां लोग कैसे रहते हैं? जवाब में एक स्थानीय महिला भावुक होकर कहती है कि बिहार दिल्ली से बेहतर है। मालीवाल ने अपने पोस्ट में बताया था कि बुराड़ी के निवासियों ने उन्हें अपने क्षेत्र की दयनीय स्थिति को देखने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। इससे पहले दो नवंबर को आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आतिशी के घर पहुंची थी और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया था। स्वाति मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी देते हुए बताया है कि अभी तो ये सैंपल था। अगर हालात ठीक नहीं हुए तो घरों से टैंकर में भरकर गंदा पानी लाया जाएगा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर उसे डाला जाएगा।  

कांग्रेस का अदाणी मामले को लेकर तंज- कहा,सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है

नई दिल्ली कांग्रेस ने अदाणी समूह को लेकर विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कटाक्ष किया कि सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कहा था कि भारत सरकार को इस मुद्दे के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यह निजी कंपनियों और व्यक्तियों तथा अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और कानूनी तरीके हैं, हमारा मानना है कि उनका पालन किया जाएगा।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रवक्ता के बयान का हवाला देते हुए ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि भारत सरकार अदाणी समूह की अमेरिकी जांच का हिस्सा नहीं है। उन्होंने तो बस स्पष्ट बात कही है।’’ उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘यह सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है?’’  

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जगताप के विवादास्पद बयान पर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई

मुंबई भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस नेता भाई जगताप पर चुनाव आयोग के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी आलोचना की। जिसमें उन्होंने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों पर संदेह जताया था। जगताप ने कहा था कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगले के बाहर बैठे कुत्ते की तरह है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जगताप के विवादास्पद बयान पर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कहा कि संवैधानिक संस्था का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने चुनाव आयोग को गाली देने के लिए कांग्रेस नेता भाई जगताप के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग और पुलिस आयुक्त मुंबई को शिकायत दर्ज कराई है।” सोमैया ने कहा, “मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और मुंबई पुलिस आयुक्त के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह का चुनाव आयोग का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग का इस तरह से अपमान करना और गाली देना अपराध है। भाई जगताप के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। पिछले दो दिनों में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) सभी ईवीएम और चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं क्योंकि सभी को स्थानीय निकाय मुंबई नगर निगम चुनाव से डर लग रहा है जो मार्च 2025 में होने वाला है।” जगताप ने विवादित बयान दिया था। कहा, “चुनाव आयोग तो कुत्ता है। पीएम मोदी के बंगले के बाहर बैठा कुत्ता बनकर काम कर रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई सभी एजेंसियां अब कठपुतलियां बन गई हैं और नरेंद्र मोदी के प्रभाव में काम कर रही हैं। एजेंसियां, जो हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए थी, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। महाराष्ट्र और देश भर में चल रही घटनाएं दिखाती हैं कि किस तरह व्यवस्था से छेड़छाड़ की जा रही है।” इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर यह जानना चाहा कि आधिकारिक मतदान समय समाप्त होने के बाद मतदाता मतदान में 7.83 प्रतिशत की वृद्धि कैसे हुई।  

केंद्र सरकार पर खूब बरसी कांग्रेस, भारत के विकास में मंदी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं

नई दिल्ली कांग्रेस ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यह आरोप लगाया कि भारत के विकास में मंदी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। स्थिति का मूल कारण श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि नहीं होना है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग ‘होप’ में जी रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ ‘हाइप’ बनाने में लगे हैं। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘जुलाई से सितंबर 2024 के लिए कल शाम जारी किए गए जीडीपी विकास के आंकड़े अनुमान से कहीं अधिक खराब हैं। भारत में 5.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है और खपत में वृद्धि भी महज 6 प्रतिशत है।’ जयराम रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और उनके चीयरलीडर्स जानबूझकर इस मंदी के कारणों को नजरअंदाज कर रहे हैं। एक अग्रणी वित्तीय सूचना सेवा कंपनी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की ‘लेबल डायनामिक्स ऑफ इंडियन स्टेट्स’ नामक नई रिपोर्ट इसके वास्तविक कारण का खुलासा करती है, जो कि स्थिर मजदूरी है। रमेश ने कहा, ‘रिपोर्ट में यह दिखाने के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण डेटा का इस्तेमाल किया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर समग्र वास्तविक वेतन (प्रत्येक राज्य में महंगाई के लिए समायोजित करके) वृद्धि पिछले पांच वर्षों में 0.01 प्रतिशत पर स्थिर रही है।’ ‘वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी गई’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हरियाणा, असम और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की तो इसी अवधि में वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी गई है। यह कोई अपवाद नहीं है। लगभग हर साक्ष्य और तथ्य इसी विनाशकारी निष्कर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं कि औसत भारतीय आज 10 साल पहले की तुलना में कम खरीदारी कर पा रहा है, उनकी क्रय शक्ति घट गई है। यह भारत के विकास में मंदी का अंतिम मूल कारण है।’ उनके अनुसार, श्रमिकों की वास्तविक मजदूरी 2014-2023 के बीच स्थिर रही है। वर्ष 2019-2024 के बीच वास्तव में इसमें गिरावट ही आई है। ‘निजी निवेश सुस्त बना हुआ’ जयराम रमेश ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में खेतिहर मजदूरों की वास्तविक मजदूरी हर साल 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कृषि मजदूरों की वास्तविक मजदूरी में हर साल 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। हमारी मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। इसका मूल कारण करोड़ों श्रमिकों की स्थिर मजदूरी है।’ रमेश ने सवाल किया कि इस गंभीर हकीकत को कब तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा?

भाजपा ने ऑडियो जारी करते हुए उत्तम नगर के विधायक पर गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली का आरोप लगाया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को तीन ऑडियो जारी करते हुए उत्तम नगर के विधायक पर गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली का आरोप लगाया है। नरेश बालियान ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह मामला कई साल पुराना है और फर्जी है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने इसे गलत, ट्रैप और धमकी बताते हुए चैनलों से हटवाया था। कथित ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। गौरव भाटिया और वीरेंद्र सचदेवा ने एक ऑडियो क्लिप को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाते हुए कहा कि ऐसे तीन ऑडियो उनके पास हैं जिन्हें सार्वजनिक किया जा रहा है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा, ‘ हम ऑडियो क्लिप जारी कर रहे हैं जो आम आदमी पार्टी के वसूली करने वाले विधायक नरेश बालियान की एक गैंगस्टर के साथ बातचीत है। ऐसा व्यवहार है जैसे एक माता के दो भाई। एमएलए बोल रहा है कि फलाना बिल्डर है इससे रुपए वसूल लें और साठगांठ देखिए ऑडियो क्लिप में बिलकुल स्पष्ट है। अंदर डर भी है कहते हैं कि दूसरे फोन पर बात करते हैं, सिग्नल में बात करते हैं, पकड़े ना जाएं। बिल्डर से कहा जा रहा है कि हवाला के माध्यम से रुपए बांट लेंगे आपस में।’ भाजपा ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब एक दिन पहले ही विधानसभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला किया था। गौरव भाटिया ने कहा कि अराजक पार्टी को समझना होगा कि आपको जनता ने इसलिए नहीं चुना है कि कभी आप शराब घोटाला करें और कभी वसूली रैकेट चलाएं। भाटिया ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता है, क्योंकि कुछ समय पहले भी नरेश बालियान का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें इसी तरह की वसूली कर रहे थे। यह दूसरी बार है। मतलब यह एक सिंडिकेट है। गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली की जनता आज त्रस्त है और बदलाव की बेला है। गुंडों और अपराधियों का कुछ दिन का खेला है। उन्होंने मांग की कि नरेश बालियान को पार्टी से निष्कासित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। नरेश बालियान ने क्या कहा? बालियान ने भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘माननीय हाईकोर्ट कोर्ट ने खुद इसे गलत और ट्रैप और धमकी बताते हुए सभी चैनलों से इस फर्जी खबर को हटवाया था, ये कई साल पुराना मामला है , जब केजरीवाल जी ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं, माननीय कोर्ट ने न्यूज चैनलों को फटकार लगाते हुए वीडियो हटवाया था , बाकी तुम्हें ऐसे देख कर मजा आ रहा है, कुछ काम धाम कर लिए होते तो आज कुछ फर्जी करने की जरूरत नहीं होती। करते रहो मुझे मजा आ रहा है, मनोरंजन हो रहा है। पुलिस तुम्हारी , CBI तुम्हारी और भौंक भी रहे हो तुम। आप विधायक ने 2023 की एक खबर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘भाजपा के कुकर्मियों ये कोर्ट का आदेश पढ़ लो तुम्हारे मनोहर कहानियों की खबर पर, और अपनी बकवास चालू रखो और मनोरंजन करते रहो, इस बार 3 सीट भी तुम्हे नहीं लाने देंगे।’ नजफगढ़ ड्रेन में नाक डुबा लो।’

औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने कहा, ‘गृह विभाग शिवसेना को मिलना चाहिए

मुंबई शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने महाराष्ट्र की नई सरकार में पार्टी के लिए गृह विभाग की मांग रखी है। उन्होंने दावा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। शिरसाट ने कहा कि शिंदे की सकारात्मक छवि और उनकी शुरू की गई योजनाओं पर गौर करने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें सीएम के तौर पर ढाई साल और मिले होते तो वह और ज्यादा योगदान देते। औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने कहा, ‘गृह विभाग शिवसेना को मिलना चाहिए। यह विभाग आमतौर पर उपमुख्यमंत्री के पास होता है। अगर मुख्यमंत्री गृह विभाग को संभालते हैं तो यह सही नहीं है।’ निवर्तमान सरकार में गृह विभाग देवेंद्र फडणवीस के पास है। संजय शिरसाट का बयान महायुति के सहयोगी दल भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच मतभेद को उजागर करता है। महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट जीती हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि वह अगले मुख्यमंत्री के नाम के लिए भाजपा नेतृत्व के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे और कोई रुकावट पैदा नहीं करेंगे। शिवसेना के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सरकार के गठन को लेकर किए गए विचार-विमर्श के दौरान गृह विभाग की मांग की। ‘संख्या बल के आधार पर मुख्यमंत्री पद की मांग’ सूत्रों ने कहा कि भाजपा अपने संख्या बल के आधार पर मुख्यमंत्री पद मांग रही है और शिवसेना इससे खफा है। शिरसाट ने कहा, ‘शिंदे को महायुति सरकार का चेहरा बनाकर भाजपा को निश्चित रूप से फायदा हुआ। भाजपा या एनसीपी, मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों को मनाने के प्रयास में शामिल नहीं थी। शिंदे ने ही इसका जिम्मा लिया। उन्होंने मराठा आरक्षण भी दिया, इसलिए उनके लिए समर्थन कई गुना बढ़ गया।’ उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाएं पहले भी थीं, लेकिन शिंदे ने उन्हें नया जीवन दिया। शिरसाट ने आरोप लगाया कि राकांपा प्रमुख अजित पवार ने महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाया और इसका असर चुनाव में भी देखा। शिवसेना नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे की आम आदमी वाली छवि लोगों को काफी पसंद आई। उनके लिए गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद उन्होंने मजबूती के साथ खुद की पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा, ‘इससे पूरे महायुति को फायदा हुआ। उन्होंने सबसे ज्यादा रैलियां कीं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर उन्हें ढाई साल और मिलते तो वह राज्य के लिए और ज्यादा योगदान देते।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet