LATEST NEWS

डामर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दूर तक फैल काला धुंआ

रायपुर राजधानी के उरला इलाके में शनिवार को डामर फैक्टरी में भीषण आग लग गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बालाजी कार्बन एंड रिफैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद दमकल की वाहन बुझाने की कोशिश जारी है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि काला धुंआ दूर तक फैल गया है. घटना उरला थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बोरझरा स्थित बालाज कार्बन एंड राइफेक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डामर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौजूद है. फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की कई वाहनें जुटी हुई है. फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

शासन की योजनाओं से सशक्त बनी जशपुर की उद्यमी महिला लालमती

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की लालमती, जिन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ स्वयं की पहचान बनाई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। लालमती का जीवन एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी बनने की कहानी है। जब वे प्रजापति गौरी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें बिहान योजना के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने उद्योग विभाग से लोन प्राप्त कर शटरिंग प्लेट का व्यवसाय प्रारंभ किया और बाद में जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण लेकर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया। आज लालमती के पास 200 से अधिक शटरिंग प्लेट हैं, जो वे निजी भवनों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की छत ढलाई हेतु किराये पर उपलब्ध कराती हैं। फरवरी 2025 से अब तक इस व्यवसाय से उन्हें लगभग 35,000 से 40,000 रुपये की आय हुई है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में कई मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। लालमती ने  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, यदि शासन की योजनाओं का साथ न होता, तो मैं आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। शासन ने हमें हौसला दिया, साधन उपलब्ध कराए और नई राह दिखाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि ग्रामीण अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाएं। बिहान, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से हम महिलाओं को न केवल वित्तीय सहयोग दे रहे हैं, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बाज़ार तक पहुँच भी प्रदान कर रहे हैं। श्रीमती लालमती जैसी महिलाएं छत्तीसगढ़ की नई सामाजिक-आर्थिक चेतना की प्रतीक हैं।छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, सम्मान के साथ जीवन जिए और दूसरों के लिए प्रेरणा बने।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है।  यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक संसाधनों का न्यायसंगत उपयोग, शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना और शिक्षा के अधिकार अधिनियम व नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप शालाओं में आवश्यकता के अनुरुप शिक्षकों की पदस्थापना रहा है ।  गौरतलब है कि युक्ति -युक्त करण से पर्व प्रदेश में 453 विद्यालय शिक्षक विहीन  और 5936 विद्यालयों में मात्र एक ही शिक्षक पदस्थ था। विशेषकर सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जैसे दूरस्थ और संवेदनशील जिलों में यह समस्या अधिक थी। इस विसंगति को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने जिला, संभाग और राज्य स्तर पर तीन चरणों में शिक्षकों की  काउंसलिंग की प्रक्रिया चलाई। इसके परिणामस्वरूप, आज प्रदेश का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है और सभी हाई स्कूलों में न्यूनतम आवश्यक शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युक्ति- युक्तकरण के जरिये स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास की सराहना करते हुए  कहा कि हमने यह ठान लिया था कि छत्तीसगढ़ में अब कोई बच्चा शिक्षक के बिना नहीं पढ़ेगा। युक्तियुक्तकरण के माध्यम से हम न केवल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन कर रहे हैं, बल्कि एक मजबूत और समान शिक्षा प्रणाली की नींव भी रख रहे हैं। यह सिर्फ स्थानांतरण नहीं, यह शिक्षा में न्याय की पुनर्स्थापना है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि एकल शिक्षकीय शालाओं की स्थिति में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में है और आगामी महीनों में पदोन्नति और नई नियुक्तियों के माध्यम से इन विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक भेजे जाएंगे। राज्य सरकार अब उन 1207 प्राथमिक विद्यालयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां अभी भी एक शिक्षक है। इसके समाधान हेतु प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों की पदोन्नति, शिक्षकों की पदस्थापना तथा भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई गई है। राज्य में एकल शिक्षक वाले प्राथमिक विद्यालयों में बस्तर जिले में  283, बीजापुर 250,सुकमा 186,मोहला -मानपुर – चौकी 124,कोरबा 89, बलरामपुर 94,नारायणपुर 64,धमतरी 37,सूरजपुर 47,दंतेवाड़ा 11,अन्य जिले में मात्र 22 शालाएं है। इन शालाओं में जल्द ही आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास शिक्षा को समावेशी बनाने और हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर उपलब्ध कराना है। इस पूरी प्रक्रिया ने यह साबित किया है कि युक्तियुक्तकरण केवल प्रशासनिक कवायद नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक न्याय आधारित शिक्षा सुधार है, जिसके केंद्र में हर बच्चा, हर गांव, हर स्कूल है।

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग कर रहे रक्तदान

जगदलपुर विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान में डॉक्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने इस दौरान स्लोगन के साथ सेल्फी भी ली। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने छात्र-छात्राओं के द्वारा स्लोगन भी बनाया गया था, जिसमें रक्तदान करने के फायदे भी बताए गए। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र के साथ ही गुलाब फूल भी दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही गई है। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान करने आये छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पहली बार रक्तदान करने से एक अच्छे अनुभव की बात कही, साथ ही इस दिन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।

वन विभाग ने दबिश देकर एक बाड़ी से 67 नग अवैध सागौन व बीजा की चिरान लकड़ी जब्त

भाटापारा-बलौदाबाजार वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर गुरुवार को सोनाखान परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखली में दबिश देकर एक बाड़ी से 67 नग अवैध सागौन व बीजा की चिरान लकड़ी जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने तिलक राम पिता दुवारू कर्ष के घर एवं उसके बाड़ी की तलाशी ली। जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चिरान लकड़ी रखी हुई पाई गई। यह कार्रवाई सोनाखान, नवागांव परिक्षेत्र के वनकर्मियों व सुरक्षा श्रमिकों के सहयोग से की गई। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने आम नागरिकों और वन्य प्रेमियों से अपील की है कि वे वनों व वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अवैध कटाई, शिकार और अन्य वन अपराधों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, जिससे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

दिल का दौरा पड़ाने से जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक मौत, GRP की बड़ी लापरवाही आई सामने

 रायपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भी GRP की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दें कि जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इस दौरान युवक के शव को स्टेशन में उतारा गया. आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी युवक का शव स्टेशन पर ही 3 घंटे तक पड़ा रहा. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

चलती वैन में भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

 भाटापारा भाटापारा में एक चलती वैन में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त वैन चल रही थी और अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक ठहर गया और वाहन चालक अपने-अपने स्थान पर रुक गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की सहायता ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वैन को अज्ञात बताया है और घटनास्थल पर वाहन चालक भी मौजूद नहीं था। घटना शहर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और वैन मालिक एवं चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

नये मरीन ड्राइव के निर्माण को लेकर हंगामा, छावनी में बदला पूरा इलाका

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए आज सुबह से भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और अभी भी क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर से लेकर कयाघाट तक नये मरीन ड्राइव का निर्माण होना है, इसके लिए नगर निगम ने क्षेत्र के 295 लोगों को नोटिस दिया था और 12 जून को अंतिम नोटिस जारी कर सामान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया थाा। जिसके विरोध में बीती रात को भारी संख्या में मोहल्लेवासी कलेक्टर आवास के बाहर धरने पर बैठे और कई घंटे तक नारेबाजी की। लेकिन इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं निकल सका। आज सुबह होते ही भारी संख्या में पुलिस कयाघाट के लिए रवाना हुई। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इस दौरान तोड़फोड़ का विरोध करने आई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा की नये मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन 20 मकानों को तोड़ने की बात कहीं जा रही है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बस्तर संभाग में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह इस बदलाव के साक्षी बने

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में, जहां कभी गोलियों की गूुज सुनाई देती थीं, वहां अब हर जगह खुशी और उल्लास की गूंज सुनाई देती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति व नियद नेल्लानार योजना के प्रभाव से माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवक-युवतियों और नक्सल पीड़ितों ने नई जिंदगी की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बस्तर संभाग में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह इस बदलाव के साक्षी बने हैं। सुकमा के मिनी स्टेडियम में 13 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में दो आत्मसमर्पित नक्सली जोड़ों मौसम महेश-हेमला मुन्नी और मड़कम पाण्डू-रव्वा भीमे ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। ये चारों जून 2024 में नक्सल संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके थे। मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर साय ने सुकमा जिले को 206 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। नवदंपतियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों और पुनर्वास योजनाओं ने उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया। दंतेवाड़ा में 220 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पूवर्ती की नक्सल पीड़िता ने जवान संग रचाई शादी दंतेवाड़ा के मेंढका डोबरा में मंदिर परिसर में 20 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 220 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन शुरू किया। इनमें पूवर्ती गांव की एक नक्सल पीड़िता और वहां तैनात जवान का जोड़ा भी शामिल था। पूवर्ती, जो कभी खूंखार नक्सली हिड़मा और देवा का गढ़ था, अब सरकार की योजनाओं और सुरक्षा बलों की मौजूदगी से भयमुक्त होकर खुशहाली की ओर अग्रसर है। नियद नेल्लानार योजना के तहत धुरली गांव के दो जोड़ों सीमा भास्कर-रमेश भास्कर और सुंदरी तेलाम-धन्नु कुंजाम ने भी विवाह रचाया। सभी नवदंपतियों के बैंक खातों में 35 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: निर्धन परिवारों का सहारा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने बस्तर के निर्धन परिवारों को नया जीवन दिया है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 35 हजार रुपये सीधे वधु के खाते में हस्तांतरित होते हैं। विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में अब तक 15 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत संपन्न हो चुका है। बस्तर में शांति और विकास की नई इबारत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल विरोधी कार्रवाइयों और कल्याणकारी योजनाओं ने बस्तर के ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार, आवास और आर्थिक सहायता के माध्यम से सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। बस्तर संभाग के इन विवाह समारोहों ने साबित कर दिया कि प्यार, विश्वास और सहानुभूति से हिंसा और नफरत को हराया जा सकता है। बस्तर अब नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर शांति, प्रेम और विकास की रोशनी में चमक रहा है।

आदिवासी अंचलों में घर-घर पहुंचकर सरकार बनाएगी आयुष्मान कार्ड, अभियान 15 जून से

रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर वर्तमान वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. आगामी 15 से 30 जून 2025 तक धरती आबा, जानजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदिवासीय विकास विभाग छ.ग. के नेतृत्व में आयोजित होगा. जिसमें राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी. विशेष तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिनस्थ कर्यरत राज्य नोडल एजेंसी द्वारा पूरे प्रदेश के आदिवासीय बाहुल्य ग्रामों में छूटे अदिवासियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा. आदिवासीय विकास विभाग छ.ग. से प्राप्त सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 85 आदिवासीय बाहुल्य विकास खण्ड है व प्रदेश में 6691 चिन्हांकित गांव है जहॉ जनजातीय समुदाय की बहुतायत है. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इन समस्त गांवों में प्रत्येक घर तक राज्य सरकार के नुमांईंदों को पहुंचना है. जिसका उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं से आदिवासियों को हर हाल में जोड़ना है. जिसके लिए आगामी 15 से 30 जून तक आदिवासी विकास विभाग छ.ग. धरती आबा, जानजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाने जा रहा है. राज्य सरकार अधीन समस्त महत्वपूर्ण शासकीय विभाग इस दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से आदिवासियों को जोडेंगे. घर-घर पहुंचकर बनाएगें आयुष्मान कार्ड आष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जनजातीय समूहों को जोड़ने के लिए राज्य नोडल एजेंसी छ.ग. द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा. 15 जून से मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मियों के जरिए ऐसे आदिवासी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है. उन सभी का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जाएगा. कार्ड पंजीयन के लिए दल जनजातीय समूहों के प्रत्येक घर तक पहुंचने का प्रयास करेगा. सभी जिलों को दे दी गई है पूर्व सूचना इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए राज्य नोडल एजेंसी छ.ग. द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी जा चुकी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकारण, भारत सरकार द्वारा भी इस अयोजन की लगातार मानिटरिंग की जा रही है. अभियान को किस तरह मूर्तरूप देना है. इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं. राज्य नोडल एजेंसी के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में ही कार्ययोजना बनाई गई है.

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में यलो अलर्ट, रायपुर में मानसून 15 के बाद पहुंचने के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक 15 दिन पहले बस्तर में हो चुकी है, पर यह वहीं अटका हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून के आसपास मानसूनी हवा को बस्तर से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। मानसून को बढ़ने के लिए सही रफ्तार मिली तो यह 15 जून के बाद रायपुर पहुंच जाएगा। इसी के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी वर्षा के आसार हैं। वैसे एक नया मानसूनी सिस्टम बंगाल की उत्तर खाड़ी में 14 जून के आसपास बनने जा रहा है। यह सिस्टम ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी होते हुए राजस्थान तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के 20 जिले बारिश और तेज हवा तथा गरज-चमक से प्रभावित होंगे। बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर तथा सरगुजा संभाग के भी कुछ हिस्सों में बारिश होगी। 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग लगातार अपडेट जानकारी जारी करेगा। बस्तर संभाग के चार जिले ऑरेंज अलर्ट है।

ट्रैक्टर की चपेट आई दो बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

दुर्ग भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थी. इस दौरान कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के सामने मोड़ पर तेजी से आ रहे एक ट्रेक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सुहानी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन खुशी को लोगों ने श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, लेकिन उसकी खराब स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. इधर आज सुहानी के पिता और और परिजन सुपेला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन के लिए 17 से रायपुर में ओपन काउंसिलिंग का किया आयोजन

रायपुर बर्खास्त 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन के लिए समयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इन शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन के लिए 17 से 26 जून तक एससीईआरटी परिसर शंकर नगर रायपुर में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा. काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा. कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया गया है. इन अभ्यर्थियों के समायोजन के लिए राज्य के 29 जिलों के स्कूलों में 2621 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं. काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. प्रथम पाली में 150 एवं द्वितीय पाली में 150 अर्थात रोज कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी. काउंसिलिंग में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है. उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित रहे.

माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर 7 साथियों के मारे जाने की बात कबूली

बस्तर माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिविजन ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई मुठभेड़ को लेकर प्रेस नोट जारी कर खुद अपने नुकसान को सार्वजनिक कर दिया है. प्रेस नोट में माओवादियों ने 7 साथियों के मारे जाने की बात कबूल की है. गौरतलब है कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 5, 6 और 7 जून को अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात माओवादियों को ढेर किया था. यह ऑपरेशन तीन दिन तक चला और इसमें फोर्स को बड़े कैडर के माओवादियों को मार गिराने में सफलता मिली थी. पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव मोहन द्वारा जारी प्रेस नोट में सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर सहित कुल 7 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.

मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री  साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार के डिजिटलीकरण संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य के लगभग 3.61 लाख सरकारी कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी अब डिजीलॉकर के माध्यम से अपने जीपीएफ स्टेटमेंट, अंतिम भुगतान आदेश, पेंशन प्रमाण पत्र और पेंशन भुगतान आदेश जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कहीं से भी, कभी भी, सुरक्षित एवं प्रमाणिक रूप में प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा से दस्तावेजों की फिजिकल प्रतियों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अभिनव पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए पेंशन संचालनालय की तकनीकी दक्षता, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण में की गई मेहनत तथा डिजीलॉकर प्लेटफ़ॉर्म के साथ किए गए समन्वय की  सराहना की । यह कदम न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्षम बना रहा है, बल्कि नागरिकों में विश्वास और संतोष भी बढ़ा रहा है। यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ की ओर से एक उदाहरण बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री श्री साय की इस पहल से पेंशनरों, कर्मचारियों और प्रशासन—तीनों को सीधा लाभ मिल रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet