LATEST NEWS

रूसी एक्ट्रेस आराम से बैठकर योग कर रही थी और वो पानी में बह गई

 थाईलैंड रूसी एक्ट्रेस का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद किसी का भी दिल दहल जाएगा। रूसी एक्ट्रेस आराम से बैठकर योग कर रही थी और वो पानी में बह गई। ये वीडियो सामने आते ही पूरी दुनिया में वायरल हो चुका है। कामिला बेल्यात्सकाया नाम की एक्ट्रेस थाईलैंड ट्रिप के दौरान कोह समुई की चट्टानों पर योग करते समय एक लहर की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। वह 24 साल की थीं। एक्ट्रेस के एक वीडियो में उन्हें गिरकर फिसलते हुए दिखाया गया है। उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर जगह की खूबसूरती को दिखाते हुए पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मुझे सामुई बहुत पसंद है। लेकिन यह जगह, यह चट्टानी समुद्र तट सबसे अच्छी चीज है जो मैंने अपने जीवन में देखी है।’ रूसी एक्ट्रेस की पानी में बहकर मौत रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्स्काया की 24 साल की उम्र में दुखद मौत हो गई जब वह थाईलैंड के कोह समुई में योग कर रही थीं। एक वीडियो में उस पल को कैद किया गया जब वह चट्टानी सतह की लहर की चपेट में आकर समंदर में जा गिरीं। घटना से पहले, कामिला ने इस जगह को लुभावनी बताते हुए सोशल मीडिया पर ढेर सारी तारीफ की थी। कौन हैं कामिला बेल्यात्स्काया? कामिला बेल्यात्सकाया नोवोसिबिर्स्क, रूस की 24 वर्षीय एक्ट्रेस थीं। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड घूमने गई थीं। यह दुखद दुर्घटना तब घटी जब वह एक चट्टान पर मैट डालकर योग कर रही थीं। भयावह घटना कब-कैसे हुई? यह घटना शुक्रवार दोपहर को सामने आई जब कामिला ध्यान लगा रही थीं। दुर्घटना को देख रहे एक दर्शक ने उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन असफल रहा। बचा नहीं पाई सुरक्षा टीम आपातकालीन टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुंचीं लेकिन उन्हें बचाने में असमर्थ रहीं। बाद में उनका शव उस स्थान से लगभग दो-तिहाई मील दूर पाया गया जहां घटना घटी थी। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में उनके बॉयफ्रेंड और दोस्तों से बात की।

‘बिग बॉस 18’ में टाइम गॉड टास्क के लिए दिग्विजय और रजत के बीच हाथापाई

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ का आगामी एपिसोड हाई-ऑक्टेन ड्रामा से भरा रहने वाला है क्योंकि टाइम गॉड टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच लड़ाई हो जाती है। हाल ही में जारी प्रोमो में उनके बीच के टकराव को दिखाया गया है, जिससे दर्शकों के बीच प्रत्याशा बढ़ गई है। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को टाइम गॉड चुनते देखा गया और टास्क में वे काफी अक्रामक हो गए। टास्क के दौरान, रजत गलती से दिग्विजय के डोमिनोज सेटअप को बिगाड़ देते हैं, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ जाता है। निराश होकर, दिग्विजय ने रजत से कहा, ‘तुम मुझे क्यों मार रहे हो? पागल हो गया है क्या?’ मामला तब और बढ़ गया जब दिग्विजय ने रजत को उन्हें धक्का नहीं देने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद रजत ने दिग्विजय को धक्का दे दिया, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। यह झगड़ा घर के भीतर बढ़ते तनाव और तगड़े कॉम्पटिशन को दिखा रहा है। रजत और दिग्विजय की लड़ाई इस लड़ाई के अलावा एपिसोड में नॉमिनेशन से जुड़ा टास्क भी आया। शिल्पा शिरोडकर को झटका तब लगा जब ईशा सिंह ने उन्हें नॉमिनेट होने से बचाने से इनकार कर दिया। इस फैसले से कई लोगों को झटका लगा, खासकर तब जब शिल्पा ने पहले ईशा को टाइम गॉड बनने में मदद की थी। करणवीर ने शिल्पा को दी सलाह शिल्पा के करीबी करणवीर मेहरा ने उनसे बात भी की। वह उन्हें सोच-समझकर कुछ भी करने की सलाह देते हैं और कहते हैं, ‘आप बेटी-बेटी बोलके सर खाएंगे। तुम्हें क्या लग रहा है यहां गधे आए हुए हैं सब? जागो! कब जागोगे भाई? वो लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं अपने दोस्त को बचाने के लिए। तुम्हें फेयर होना है एक सेकेंड के लिए।’ घर में बढ़ रहा तनाव जैसे-जैसे घर में तनाव बढ़ रहा है, हर किसी के असली चेहरे सामने आ रहे हैं। दिग्विजय और रजत के बीच झड़प और घर में नॉमिनेशन के साथ, बिग बॉस 18 एक और मजेदार एपिसोड देने के लिए तैयार है, जो फैंस को उनकी सीटों से जोड़े रखेगा।

नरगिस फाखरी की बहन आलिया अरेस्ट, Ex बॉयफ्रेंड और एक लड़की की हत्या का आरोप

मुंबई ‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी की बहन आलिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि 43 वर्षीय आलिया को न्यूयॉर्क के क्वींस में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और उनकी नई गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने जलन और गुस्से में दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया ‘स्टार’ एटिएन की मौत हो गई। घटना के बाद आलिया को हिरासत में लिया गया। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। जांच में सामने आए तथ्य न्यूयॉर्क के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने बताया कि आलिया पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर आग लगाई, जिससे दोनों पीड़ित आग और धुएं की चपेट में आ गए। फोरेंसिक जांच में यह भी पता चला कि उनकी मौत जलने और धुएं से दम घुटने के कारण हुई। आलिया की मां ने किया बचाव इस मामले में नरगिस फाखरी की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आलिया ऐसा कुछ कर सकती हैं। उन्होंने कहा, *”वह हमेशा दूसरों की मदद करने वाली इंसान थी। मुझे यकीन नहीं होता कि वह किसी की जान ले सकती है।”* गवाह का बयान एक गवाह ने बताया कि घटना के समय जलने की हल्की गंध आई। बाहर देखने पर पता चला कि सीढ़ियों पर रखा सोफा जल रहा था। आग की वजह से दोनों पीड़ितों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई। अनास्तासिया ने पहले कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन जैकब्स को बचाने के लिए वह दोबारा अंदर गई, जिससे वह आग की चपेट में आ गई। गवाह ने यह भी बताया कि आलिया पहले अक्सर कहती थी कि वह उनके घर को जला देगी, लेकिन लोग उसकी बात को गंभीरता से नहीं लेते थे।  

ट्रेकमेंटनर साथियों के कार्यस्थल पहुंच महामंत्री ने उनके सवालों को समझा, एवं अपने अनुभव से समस्या का हल बताया।

Reaching the workplace of Trekmentner colleagues, the General Secretary understood their questions and explained the solution to the problem from his experience. हरिप्रसाद गोहेआमला,छिंदवाड़ा ! रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव को दृष्टिगत रख नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन महामंत्री मजदूर मसीहा कामरेड वेणु पी नायर, मंडल सचिव कामरेड एस के झा मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज चोइथानी, मान्यता चुनाव प्रभारी ( नार्थ साईड ) कामरेड राजेश आर रावत एवं टीम सदस्य कामरेड दिगंबर घाटोड़े,वैभव अलने,राकेश झड़बड़े,आतिश घरघटे, व साथी कामरेड़ो के साथ नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन जुनारदेव शाखा के कामरेड़ो के साथ मिलकर छिंदवाड़ा, गांगीवाड़ा,परसिया के ट्रेकमेंटनर साथियों के पास उनके कार्यस्थल पहुंच उनके सवालों को समझा गया। इस दौरान महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर ने रेल साथियों से वन टू वन चर्चा का उनके सवाल जाने एवं कामरेड नायर ने अपने पुराने अनुभवो से रेल साथियों को उनकी समस्या का मौके पर हल भी बताया । इस मौके पर उपस्थित रेल साथियों से आगामी मान्यता चुनाव में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के पक्ष में मतदान करने अपील की । इस मौके पर महामंत्री ने कहा यूनियन NRMU ही क्यों चाहिए NRMU ने रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान NRMUनहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

आमला : रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां ।

Increased enthusiasm for railway union recognition elections. हरिप्रसाद गोहेआमला । जैसे जैसे रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव की तारीख नजदीक आ रही वैसे वैसे यूनियन संगठनों ने मतदाताओं को रिझाने ताकत झोकना शुरू कर दिया है। कोई नुक्कड़ सभा लेकर रेल कामगारों से अपनी यूनियन के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहा तो कोई रेल कामगारों के कार्यस्थल पहुंच यूनियन की उपलब्धि बता अपने पक्ष में मतदान करने कामगारों से अपील कर रहा है। गोरतलब हो की नागपुर मंडल में प्रमुख रूप से नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन एवं सेंट्रल रेल्वे मजदूर यूनियन के बीच आमने सामने का रोचक मुकाबला देखा जाता रहा है बहरहाल दोनो ही मजदूर यूनियन अपने अपने झंडे के बैनरतले रेल कामगारों से अपने, अपने पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं । आगामी दिनों में देखना होगा की कामगारों ने किस यूनियन का दिया साथ किसको मिलेंगी रेल यूनियन की मान्यता जिसका अभी करना होंगा इंतजार। आपको बतादे यूनियन मान्यता चुनाव क्रमशः 4,5,6 दिसंबर को सेक्शन वाइस होना है वहीं मतों की गणना एवं परिणामों की घोषणा नागपुर मंडल स्तर पर पूर्ण होंगी। नेशनल रेल्वे यूनियन ने झोंकी ताकत नार्थ साईड चुनाव प्रभारी कामरेड राजेश आर रावत से प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड दीपक बालाजी परतेती सिनियर सेक्शन इंजीनियर वर्धा जो कि पांढुरना के रहवासी हैं, कॉमरेड दीपक बालाजी परतेती के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

किसानों पर मेहरबान प्रदेश सरकार, करेगी पैसों की बारिश, जल्द खातों में आएगी इतनी राशि

The state government is kind to the farmers, it will rain money, this much amount will come into the accounts soon भोपाल : प्रदेश में कोदो-कुटकी जैसे मिलेट्स की पैदावार करने वाले किसानों को मोहन सरकार बोनस देने की तैयारी कर रही है. बोनस के रूप में सरकार किसानों को 40 करोड़ रुपए का बोनस देगी. किसानों को प्रति हेक्टेयर 3900 रुपए का बोनस दिया जाएगा. हालांकि, धान खरीदी के साथ सरकार ने मक्का और बाजरा की खरीदी तो शुरू कर दी, लेकिन इसके साथ कोदो-कुटकी की खरीदी शुरू नहीं की जा सकी है. ऐसी फसलों को बिना खरीदे ही किसानों को राहत देने की तैयारी की जा रही है. बिना खरीदे किसानों को राहत देगी सरकार प्रदेश की मोहन सरकार ने मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स की खरीदी का निर्णय लिया था. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी मिलेट्स की खरीदी नहीं कराई जा सकी. ऐसे में किसानों को कोदो-कुटकी की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर का बोनस देने का निर्णय लिया है. इसलिए नहीं हो पाई मिलेट्स की खरीदी गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई थी. सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में कोदो को 20 रुपए और कुटकी को 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा. किसानों को प्रति किलो 10 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का भी निर्णय लिया गया था. राज्य सरकार ने मिलेट्स की खरीदी से लेकर इसके प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए मिलेट्स फेडरेशन का भी गठन किया था लेकिन फेडरेशन के गठन में देरी, खरीदी, परिवहन और स्टोरेज की व्यवस्था को लेकर सरकार इस साल मिलेट्स की खरीदी नहीं कर सकी. अधिकारी बोले- जल्द जारी होगी राशि कृषि विभाग के सचिव एम.सेलवेंद्रन के मुताबिक, ” किसानों को बोनस की राशि जल्द ही जारी की जाएगी. इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं. प्रदेश में करीबन 1 लाख हेक्टेयर में कोदो-कुटकी की बुआई की गई है. प्रदेश में आमतौर पर मंडला-डिंडोरी और जबलपुर इलाके में ही अधिकतर कुटकी का उत्पादन होता है.”

अमिताभ बच्चन ने बताया कहां पसंद है शॉपिंग करना, पुराना वीडियो वायरल

मुंबई,  बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अभिनेता अपनी कई पर्सनल जानकारी शेयर करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पुराना वीडियो ब्रिटिश टॉक शो का है, जिसमें बिग बी अपने पालतू पेट के नाम के साथ ही अपनी जन्मतिथि, लंबाई और पसंदीदा शॉपिंग एरिया भी बताते नजर आ रहे हैं। ‘शोले’ अभिनेता ने बताया, “मेरा जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ और मेरी तुला राशि है। मेरी लंबाई 6 फीट 2 इंच है। वजन 82 किलोग्राम से थोड़ा अधिक है। जूते का साइज 9 है। कमर 34 इंच है और मुझे न्यू बॉन्ड स्ट्रीट पर खरीदारी करना पसंद है। अगर कोई मुझे गिफ्ट भेजना चाहता है, तो आपको वहीं से लाना होगा।” शो में जब होस्ट ने उनसे कहा, “मारे पास सामंथा गिल का एक कार्ड है, जिसमें लिखा है, मैंने आपके डॉग्स को देखा है और मुझे लगता है कि वे बहुत प्यारे हैं। उनके नाम क्या हैं? मैं अपने डॉग का नाम रखना चाहती हूं और मुझे कोई नाम नहीं सूझ रहा है। क्या आप कोई नाम सुझा सकते हैं? इस पर बिग बी ने कहा, “ठीक है, चलिए मेरे पेट्स के बारे में बात करते हैं। मेरे पास तीन डॉग्स हैं। दो अल्सेशियन और एक सेंट बर्नार्ड है। अल्सेशियन के नाम फ्रेंको और नीरो हैं और सेंट बर्नार्ड बर्ट्राम का नाम बर्टी है। यदि आपका पालतू पेट छोटा है तो मैं उनका पंजाबी नाम रखना चाहूंगा। जैसे ‘पिस्ती’। दरअसल, ‘पिस्ती’ पंजाबी में किसी छोटी चीज के लिए इस्तेमाल किया जाता है और अगर यह बड़ा है तो आप उसका नाम गब्बर सिंह रख सकते हैं।”

विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास लेने का किया ऐलान

मुंबई, बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास लेने का ऐलान किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विक्रांत मैसी इन दिनों ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। गोधरा कांड पर आधारित यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुयी है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस बीच विक्रांत ने अपने एक पोस्ट से सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है। विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक नोट के माध्यम से अभिनय से सन्यास लेने का ऐलान किया है।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, पिछले कुछ वर्ष और उसके बाद के वर्ष अभूतपूर्व रहे हैं। मैं आपके अमिट समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं घर वापस जाऊं, खुद को संभालूं एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में तथा एक अभिनेता के रूप में भी। तो 2025 में हम एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। पिछली दो फिल्में और कई साल की यादें, आप सभी का फिर से शुक्रिया और मैं आप सभी का हमेशा ऋणी रहूंगा। विक्रांत मैसी ने अपने पोस्ट में अभिनय से सन्यास लेने की वजह का खुलासा नहीं किया है। विक्रांत मैसी ने संन्यास लेने का फैसला ऐसे समय में किया है जब उनका करियर अपने चरम पर है। ’12वीं फेल’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘सेक्टर 36’ में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले विक्रांत मैसी के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को काफी निराश किया है।  

सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का आगामी एपिसोड दिव्यांग व्यक्तियों की समावेशिता को बढ़ावा देगा

  मुंबई, सोनी सब लंबे समय से अपने प्रगतिशील और सशक्तीकरण का संदेश देने वाले शो के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रशंसकों का पसंदीदा, पुष्पा इम्पॉसिबल भी शामिल है। यह पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है, जो एक अकेली माँ है, जो सकारात्मकता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर रही है। दुनिया तीन दिसंबर को दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाने के लिए तैयार है, वहीं पुष्पा इम्पॉसिबल शो बड़े बदलाव का संदेश सामने लाता है, जो सहानुभूति की आवश्यकता को सामने लाता है, और विशेष क्षमताओं वाले लोगों के लिए अवसर पैदा करता है। शो के लॉन्च के समय चैनल ने विशेष रूप से सक्षम अभिनेता हंस असलोट को डाउन सिंड्रोम वाले एक पात्र गोलू के रूप में कास्ट करके समावेशिता के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई। यह निर्णय न केवल उन्हें अपने साथी अभिनेताओं के साथ कहानी में जोड़ता है, बल्कि उनकी ताकत, सपनों और योगदान पर भी जोर देता है, जो कहानी कहने के लिए एक अधिक समावेशी दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। इस पहल को जीवंत करने के लिए एक शक्तिशाली कदम के रूप में चैनल ने एपिसोड की एक दिल को छू लेने वाली सीरीज तैयार की है, जो गोलू की यात्रा को करीब से पेश करती है, क्योंकि वह पुष्पा के दृढ़ समर्थन से विशेष बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेता है। यह एपिसोड अन्य विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और कहानियों को भी प्रदर्शित करेगा, जो इस तरह की कहानियों के समाज पर पड़ने वाले गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है। साथ ही दर्शकों को अपने दैनिक जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। करुणा पांडे ने इस पर कहा, “ये बच्चे असाधारण हैं; यह हम हैं जो साधारण हैं। अगर उन्हें बिना किसी भेदभाव या दया के हमारे दैनिक जीवन में शामिल किया जाए, तो दुनिया रहने के लिए एक और खूबसूरत जगह होगी।” सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे प्रसारित होता है।  

‘झल्ला वल्लाह’ पर गौहर खान, सरगुन मेहता और आयशा खान ने लगाए ठुमके

नई दिल्ली टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि वे अपने बैनर ‘ड्रीमियाटा ड्रामा’ के तहत दो नए शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। वे अपने दो नए शोज ‘लवली लोला’ और ‘रफ़ू’ लेकर आ रहे हैं और इनमें कई शानदार कलाकार हैं, जिनमें लवली लोला के लीड रोल में गौहर खान और ‘रफ़ू’ में लीड रोल में आयशा खान हैं। हाल ही में सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो, गौहर खान और आयशा खान नजर आ रही हैं और वे तीनों ‘झल्लाह वल्लाह’ की धुन पर थिरक रही हैं। तीनों की चाल और डांस ने पहले से ही उन लोगों में उत्साह जगा दिया है जो इन नए शोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरगुन ने लिखा, ‘बेस्ट से सीखा, लोला और निक्की कल रात मजेदार थीं। जल्द ही @dreamiyatadramaa पर मिलते हैं।’ गौहर ने किया कमेंट गौहर लिखती हैं, ‘ए-1 इंसान, अद्भुत मेकर और सुपर टैलेंटेड कलाकार, क्या कॉम्बो है @सरगुनमेहता @ravidubey2312 #muchlove। और क्या पार्टी है।’ गौहर खान का ‘लवली लोला’ गौहर खान, ईशा मालवीय जल्द ही ‘लवली लोला’ में दिखाई देने वाली हैं जबकि आयशा खान नए शो ‘रफू’ में दिखाई देंगी। दोनों शो ड्रीमियाता ड्रामा की अनूठी और बेहतरीन कहानियां पेश करने के लिए तैयार है। सरगुन और रवि के दो शोज रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए लॉन्च किए गए प्लेटफॉर्म ‘ड्रीमियाता ड्रामा’ और इसके पहले शो ‘लवली लोला’ को लेकर चर्चा चरम पर पहुंच गई है। टैलेंटेड एक्ट्रेस गौहर खान की अनाउंसमेंट के बाद ईशा मालवीय के भी इसमें होने को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।

सबसे ज्यादा फीस लेने वाला चाइल्ड आर्टिस्ट

सबसे महंगी फिल्मों से लेकर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स के बारे में तो सब बात करते हैं। मगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चाइल्ड एक्टर्स को शायद ही जिक्र होता है। आज हम आपको ऐसे ही एक चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिसके पास बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स से ज्यादा पैसा है। और वह अपने शो का स्टार भी है। इतना ही नहीं, वह 16 की उम्र में ही वह 50 करोड़ रुपये का मालिक भी है। कौन है वो, आइए जानते हैं। अब ये अमीर बच्चा, बॉलीवुड का तो नहीं है। इसका ताल्लुक हॉलीवुड से है। जिसने अच्छे-अच्छे एक्टर्स को अमीरी के मामले में पछाड़ दिया है। इसका नाम इयान आर्मिटेज है, जिसे आपने सिटकॉम ‘यंग शेल्डन’ में अहम भूमिका में देखा है। यह साल 2024 का सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर है। सेलिब्रिटीनेटवर्थ डॉट कॉम के अनुसार, 16 साल के इयान की कुल संपत्ति 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपये है। कम उम्र में ही बनाया था अपना शो जॉर्जिया में जन्मे इयान आर्मिटेज ने अपनी YouTube वीडियो सीरीज ‘इयान लव्स थिएटर’ के जरिए पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। 2014 में ये सीरीज आई थी और ये भयंकर वायरल हुई थी। इसके बाद वह ‘द पेरेज हिल्टन शो’ में दिखाई दिए थे और 2017 में वह एक्टिंग की दुनिया में आ गए थे और तीन फिल्में ‘द ग्लास कैसल’, ‘अवर सोल्स एट नाइट’, और ‘आई एम नॉट हियर’ में नजर आए थे। इसके अलावा टीवी शो ‘लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट’ और ‘बिग लिटिल लाइज’ में भी दिखे थे। 16 साल में बन गया करोड़पति इयान को ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के स्पिनऑफ ‘यंग शेल्डन’ में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया था। नौ साल के इयान प्राइमटाइम टीवी शो को लीड करने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक बन गए और सात साल इस किरदार को निभाया। इन्होंने ‘यंग शेल्डन’ के हर एक एपिसोड के लिए 30,000 डॉलर बतौर सैलरी चार्ज किए थे। पहले सीजन में उन्होंने 660,000 डॉलर यानी 4.6 करोड़ कमाए थे। वहीं, 5वें सीजन तक वह 1.1 मिलियन डॉलर यानी 8 करोड़ रुपये कमा रहे थे। 13 साल की उम्र में वह दुनिया के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में से एक बन गए थे।  

‘बिग बॉस 18’ के अगले एपिसोड में हुई 6 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ के अगले एपिसोड में, दर्शकों को नॉमिनेशन देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद हर कोई चौंकने वाला है क्योंकि ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया है। आइए बताते हैं ये सब कैसे हुआ! जब शिल्पा ने ईशा को टाइम गॉड बनने का मौका दिया था, फिर भी उन्होंने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। चैनल के शेयर किए गए इंस्टाग्राम पर प्रोमो से पता चल रहा है कि आगामी एपिसोड में हर कोई एक-दूसरे को बेघर होने के लिए नॉमिनेट करेगा। ईशा टाइम गॉड हैं और वो किसी एक को बचा सकती हैं। क्लिप में, बिग बॉस ईशा से पूछते हैं कि क्या वह शिल्पा को नॉमिनेशन से बचाना चाहती हैं, लेकिन वह मना कर देती हैं। ‘बिग बॉस 18’ में शिल्पा शिरोडकर के करीबी दोस्त करणवीर मेहरा उन्हें उनके ईशा से सीखने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा, ‘आप बेटी-बेटी बोलके सर खाएंगे। तुम्हें क्या लग रहा है यहां गधे आए हुए हैं सब? जागो! कब जागोगे भाई? वो लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं अपने दोस्त को बचाने के लिए। तुम्हें फेयर बनना है एक सेकंड के लिए।’ इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्य इसी के साथ इस हफ्ते जो लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, वो हैं करणवीर, दिग्विजय, चुम, सारा, कशिश और शिल्पा। ‘बिग बॉस 18’ में बचे ये सदस्य सलमान खान के होस्ट किए गए ‘बिग बॉस 18’ में कंटेस्टेंट्स अब तक जो बचे हैं इनमें चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, चूम दरंग, अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, रजत दलाल, ईशा सिंह, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर, यामिनी मल्होत्रा, और ईडन रोज शामिल हैं। अब तक ये कंटेस्टेंट्स हुए बेघर शो में ‘वीकेंड का वार’ के दौरान कोई भी एविक्शन इस बार नहीं हुआ। अब तक घर से बाहर निकलने वाले कंटेस्टेंट्स में एलिस कौशिक, मुस्कान बामने, गुणरतन सदावर्ते, न्यारा एम बनर्जी, शहजादा धामी, हेमा शर्मा, अरफीन खान और अदिति मिस्त्री शामिल हैं।  

इतिहास रचने की तैयारी में फिल्‍म ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 48 घंटों में बिक गए 7 लाख टिकट

मुंबई सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में इतिहास रचने की तैयारी में है। महीनों से सूने पड़े बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म बंपर कमाई के संकेत दे रही है। ऐसा इसलिए कि प्री-सेल्‍स बुकिंग के आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बनने वाली है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हुई और इसने दो दिनों में 1 दिसंबर की रात तक सभी पांच भाषाओं में पहले दिन के लिए करीब 22 करोड़ रुपये रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग कर ली है। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी ‘पुष्‍पा 2’ साल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। साल 2021 में ‘पुष्‍पा: द राइज’ के बाद से ही दर्शकों, खासकर अल्‍लू अर्जुन के फैंस को इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार, 5 दिसंबर को फिल्‍म रिलीज हो रही है और इसके पास एडवांस बुकिंग के लिए अभी भी तीन दिनों का वक्‍त है। यह फिल्‍म तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ में 2D, 3D और IMAX वर्जन में रिलीज हो रही है। 48 घंटों में बिके हैं ‘पुष्‍पा 2’ के 6.74 लाख टिकट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 घंटों के भीतर ‘पुष्‍पा 2: द रूल’ की प्री-सेल्स ने सभी संस्करणों में ओपनिंग डे के लिए 21.99 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि ब्‍लॉक सीटों के साथ कुल 31.32 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। फिल्‍म के 16 हजार से अध‍िक शोज के लिए रविवार रात तक 6.74 लाख से अध‍िक टिकटों की बिक्री हुई है। हिंदी वर्जन में भी बंपर एडवांस बुकिंग ‘पुष्‍पा 2: द रूल’ मूल रूप से तेलुगू फिल्‍म है, जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है। बजट करीब 500 करोड़ है। दिलचस्‍प है कि हिंदी वर्जन में भी इसने करीब-करीब तेलुगू के बराबर एडवांस बुकिंग की है। शुरुआती 48 घंटों में जहां हिंदी वर्जन से 10.29 करोड़ रुपये के टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है, वहीं तेलुगू से 10.89 करोड़ रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है। एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ कमा सकती है ‘पुष्‍पा 2’ अल्‍लू अर्जुन, रश्‍म‍िका मंदाना और फहाद फासिल स्‍टारर इस फिल्‍म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आएगी, एडवांस बुकिंग में और तेजी आएगी। ऐसे में कुछ जानकार यह भी मान रहे हैं कि ‘पुष्‍पा 2’ एडवांस बुकिंग से ही 100 करोड़ रुपये कमा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह 2017 में रिलीज ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ सकती है, जिसने एडवांस बुकिंग से 100+ करोड़ की कमाई की थी। ओपन‍िंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ कमा लेगी ‘पुष्‍पा 2’ ट्रेड विश्‍लेशकों को उम्मीद है कि ‘पुष्पा 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 200+ करोड़ की ग्रॉस कमाई कर सकती है। जबकि वर्ल्‍डवाइड यह पहले दिन 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेकशन कर सकती है। यहां ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि ‘पुष्‍पा 2’ देशभर में मौजूद कुल स्क्रीन के 80% से अधिक पर रिलीज हो रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इसके अलावा, टिकट की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं, खासकर तेलुगू राज्यों में। ये हैं टॉप-5 सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फ‍िल्‍में देश में रिलीज से पहले सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप-5 फिल्‍मों की बात करें तो फिलहाल यह रिकॉर्ड प्रभास की ‘बाहुबली 2’ के पास है, जिसने 100+ करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग की थी। दूसरे नंबर पर KGF 2 है, जिसने 80+ करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमाए थे। तीसरे नंबर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR है, जिसने 58+ करोड़ का कारोबार किया था, चौथे नंबर 51+ करोड़ के साथ प्रभास की ‘कल्‍क‍ि 2898 AD’ है और 5वें नंबर पर 49 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ प्रभास की ‘सलार’ का नाम है। हिंदी में सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप- फ‍िल्‍में दूसरी ओर, हिंदी में सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्‍मों में साल 2022 में रिलीज यश की KGF Chapter 2 ने सबसे टॉप पर है। इसने 40.65 करोड़ रुपये की कमाई प्री-सेल्‍स से की थी। दूसरे नंबर ‘बाहुबली 2’ है, जिसकी एडवांस बुकिंग हिंदी में करीब 40 करोड़ थी। तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने 37.24 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे नंबर पर ‘पठान’ है, जिसकी एडवांस बुकिंग 31.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि 5वें नंबर पर 29.25 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग के साथ रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ है।

खेल-खेल में की कहानी इतालवी फिल्म से रूपांतरित : अज़ीज़

मुंबई,  बहुप्रतीक्षित फिल्म खेल-खेल में सोनी मैक्स 30 नवंबर, 2024 को रात 08:00 बजे चैनल पर फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने फिल्म के रूपांतरण और प्रेरणा के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। मुदस्सर अज़ीज़ ने कहा, कहानी एक इतालवी फिल्म से रूपांतरित की गई है फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करते समय अजीज को भारतीय दर्शकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए कहानी बुनने में मुश्किल हो रही थी। हालांकि, कहानी लिखने के दौरान जिस होटल में वे ठहरे थे, वहां एक शादी समारोह आयोजित हो रहा था। कहानी को एक साथ जोड़ने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कुंजी थी। ‘खेल खेल में’ दर्शकों को कई तरह की भावनाओं से रूबरू कराता है और इसमें कई ऐसे दृश्य हैं जो उनके दिल को छू जाते हैं। हालांकि, अपने पसंदीदा दृश्य के बारे में अजीज ने बताया, “तापसी पन्नू जब स्पर्म डोनर की मदद लेने के अपने फैसले के बारे में कबूलनामा करती है तो वह क्षण दिल दहला देने वाला है।” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय महिलाएं अक्सर अपने परिवारों के लिए चुपचाप महत्वपूर्ण त्याग करती हैं। मेरी माँ ऐसी ही एक महिला थीं। मेरे लिए इस भावना को फिल्म में कैद करना महत्वपूर्ण था और तापसी पन्नू के अभिनय ने इसे जीवंत कर दिया। इस दृश्य का सुंदर चित्रण इसकी भावनात्मक तीव्रता को संतुलित करता है, जो इसे मेरा पसंदीदा दृश्य बनाता है। बता दें कि बहुप्रतीक्षित फिल्म खेल-खेल में की वर्ल्ड टीवी रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित यह सस्पेंस ड्रामा एक रोमांचक मोड़ लेता है क्योंकि रहस्यों का एक खेल सामने आता है। फिल्म दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दिलचस्प खेल में शामिल होते हैं। वहां उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त किसी भी कॉल या संदेश का विवरण पूरे ग्रुप के साथ साझा करना होता है। जो कुछ शुरू में मजेदार लगता है, वह जल्द ही छिपी हुई सच्चाइयों का रहस्योद्घाटन बन जाता है।

दुआए खास के साथ खत्म हुआ 4 दिवसीय इज्तिमा, सड़कों पर लगा लंबा जाम

4 day Ijtima ended with special prayers, long jam on roads भोपाल ! राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन हो गया है. सुबह सबसे पहले फजर की नमाज हुई इसके बाद मौला सआद के खास बयान और फिर सुबह 9 बजे दुआ के साथ इज्तिमा का समापन हुआ. बता दें इज्तिमा के समापन के साथ ही अब सभी जमातें अपने-अपने शहरों को जाने लगी है, जिसकी वजह से भोपाल की सडक़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, एयरपोर्ट सहित सभी जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. मालूम हो कि इज्तिमा में करीब 2000 से जमाते अलग-अलग राज्य और देशों से हिस्सा लेने के लिए आई हुईं थी. भोपाल की इन सडक़ों पर ट्रैफिकइज्तिमा के समापन के साथ ही आज भोपाल की सड़कों पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं. लाम्बाखेड़ा से करोंद, मुबारकपुर से पटेल नगर, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टॉकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में जमकर ट्रैफिक उमड़ रहा है. रेलवे ने किए ये इंतजामइज्तिमा को लेकर रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. भोपाल स्टेशन पर आज 4 टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं, जबकि गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं. इसी तरह गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था है. इज्तिमा में क्या व्यवस्था थीभोपाल में आयोजित इज्तिमा के कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया गया था. सभी जगहों से आए आलमी तब्लीगी जमातों के लिए 500 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट के अलावा 2 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने-पीने और सोने की अच्छी व्यवस्था की गई थी. इस आयोजन को लेकर भोपाल प्रशासन ने पहले से ही सभी तैयारियां कर ली थी, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet