LATEST NEWS

नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है: प्राचार्य कटियार

Drug addiction is taking the future of the young generation into darkness: Principal Katiyar हरिप्रसाद गोहेआमला । नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया । इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने उपस्थित सभी बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई ,साथ ही उन्होंने नशा के प्रकार, उससे होने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचने के तौर तरीकों की चर्चा करते हुए बच्चों से अपील की कि वे समाज के हर व्यक्ति को यह संदेश दें कोई भी व्यक्ति नशा से अपना जीवन बर्बाद ना करें। उन्होंने कहा की नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है नशे का शिकंजा धीरे-धीरे युवाओं को जकड़ता जा रहा है यह एक धीमे जहर की भांति शरीर को खोखला कर देता है। आज की युवा पीढ़ी सिगरेट, तंबाकू ,शराब चरस ,अफीम ,गांजा जैसे अनेक नशीले पदार्थों के साथ मोबाइल का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं जो आने वाले पीढ़ी के लिए अच्छा नहीं है। नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक नुकसान करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को पतन कीओर ढकेल देता है । समाज में अपराध का मुख्य कारण भी नशा ही माना गया है। इसलिए हमें वर्तमान पीढ़ी को इससे बचाना है और देश के निर्माण में सबका योगदान लेना है। विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी बच्चों से अपील की कि सबको नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपना ध्यान पढ़ाई लिखाई और माता-पिता की सेवा में लगाना है और नशा करने वालों को रोकना है रोकना है और उन्हें समाज निर्माण के रास्ते पर लाने का प्रयास करना है पहले युवा विद्यालय और कॉलेज में गुटखा सुपारी पान तंबाकू का सेवन शौक और मस्ती में करने लगते हैं लेकिन बाद में इसकी उन्हें लत लग जाती है और वह नशे के साथ-साथ शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने लगते हैं नशा मुक्ति भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जनसाधारण को नशे के दुष्प्रभाव से जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी अपना योगदान दे सके सभा में विद्यालय के शिक्षक श्री के , के, साहू, सिनटू बलदेवा, ज्योति परमार, लावण्या ,तनुश्री सरकार, मनीष कुमार, रुपेश चौधरी मीरा झा, चंदा, नर्मदा प्रसाद सोलंकी सहित सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन तिवारी और श्रीमती तबस्सुम खान ने किया।

लोहारीडीह हत्याकांड कब्र खोदकर निकाला जाएगा नेता का शव, MP High Court ने दिया री-पोस्टमार्टम का आदेश

जबलपुर  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिपोस्टमार्टम की अनुमति दी है। साथ ही अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डबल बैंच में हुई। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को मध्यप्रदेश के जूरिडिक्शन में केस फाइल करने की छूट दी थी। याचिकाकर्ता ने रिपोस्टमार्टम की मांग को लेकर एमपी की जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के निर्णय को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी। ये है पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के अंदर 3 लोगों की अलग-अलग वजह से जान चली गई। 14 सितंबर की दरमियानी रात शिवप्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया था। इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी। मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है। इसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को निलंबित किया। वहीं रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया गया। इसके अलावा कबीरधाम एसपी और कलेक्टर पर भी गाज गिरी। दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया। SIT कर रही जांच लोहारीडीह मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जिले के एएसपी पंकज पटेल के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश की पुलिस भी जांच कर रही है। मध्‍य प्रदेश की पुलिस इस मामले में इसलिए जुड़ गई है, क्‍योंकि शिवप्रसाद साहू की लाश एणपी की सीमा पर मिली थी। जिसके चलते मध्‍य प्रदेश की हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है।

‘राज्य प्रायोजित घुसपैठ’ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल /रांची झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है जहां कोई भी आकर बस सकता है. उन्होंने कहा कि ‘राज्य प्रायोजित घुसपैठ’ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है. रांची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये राज्य में आकर आदिवासी महिलाओं को ‘जाल में फंसाकर’ उनसे शादी कर रहे हैं. ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’ शिवराज सिंह चौहन ने कहा, ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आकर बस सकता है. विदेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए गंभीर खतरा हैं. यह देश हमारा है- हमारी जमीन, पानी, जंगल, नदियां, पहाड़ और खेत. हम किसी और को इन्हें हम से लेने नहीं देंगे.’ उन्होंने दावा किया, ‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है. वोटों के लालच में वे उनकी रक्षा कर रहे हैं, वोटर लिस्ट में शामिल कर रहे हैं और आधार व राशन कार्ड प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44 फीसदी से घटकर 28 फीसदी पर आ गई है.’ ‘सरकार बनी तो बनाएंगे नागरिकता रजिस्टर’ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा और घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा. पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में पीएम आवास योजना को ठीक से लागू नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर योजना ठीक से क्रियान्वित होती तो अब तक महिलाओं को पक्के मकान मिल गए होते. चौहान ने कहा, ‘भाजपा उन महिलाओं के लिए पक्के घर बनाएगी जो अभी भी कच्चे घरों में रहती हैं.’ महिलाओं को 2100 रुपये का वादा उन्होंने पाइप जल योजना ‘हर घर नल से जल योजना’ में 5,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये तभी देना शुरू किया जब चुनाव करीब आ रहे थे.’ उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.  

HC में नर्मदा के किनारे की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे-आपत्ति पर उठे सवाल

जबलपुर  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हाई कोर्ट (MP High Court) में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे की सरकारी जमीन पर वक्फ का दावा किए जाने पर सवाल उठाया गया है. मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की पीठ ने मामले की प्राथमिक सुनवाई के बाद स्थिति को बनाए रखने का अंतरिम आदेश दिया है. साथ ही, राज्य सरकार और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा गया है. याचिकाकर्ता ने क्या कहा? नर्मदापुरम के समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा ने अदालत में अपनी याचिका में बताया कि उन्होंने नर्मदा किनारे की जमीन पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया था, जिससे वहां हरियाली बढ़ी और मृदा क्षरण की समस्या में कमी आयी है. वहीं इससे नर्मदा के तटबंधों को भी स्थिरता मिली है. याचिका में दावा किया गया कि मोहम्मद मकसूद नामक व्यक्ति ने इस जमीन को वक्फ की बता कर शरद सिंह के नाम पर पंजीकृत करा दिया है. इस विवाद के चलते वहां के पेड़ काटकर निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है. वक्फ बोर्ड की है ये आपत्ति सुनवाई के दौरान कोर्ट को सूचित किया गया कि जब जमीन के नामांतरण का आवेदन किया गया, तब वक्फ बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी. इससे पहले भी कोर्ट ने एक जनहित याचिका के दौरान यह निर्देश दिया था कि नर्मदा के किनारे 300 मीटर के दायरे में किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता. ऐसे में, यह सवाल उठता है कि नजूल सीट नंबर-46 पर स्थित सरकारी जमीन, जिसे दस्तावेजों में ‘बंगला’ के रूप में दर्ज किया गया है, वक्फ बोर्ड की जमीन कैसे मानी जा सकती है. अगली सुनवाई कब होगी? इस मामले की अगली सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों से उनके जवाब आने के बाद कोर्ट अगला कदम तय करेगा.

महाकाल :सुरक्षाकर्मी ने भस्म आरती दर्शन के नाम पर की ठगी, केस दर्ज

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले सुरक्षागार्ड के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर बेंगलुरु के श्रद्धालु से 16,500 रुपये लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार तडके भस्म आरती के दौरान मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान, मंदिर में सुरक्षा देने वाली क्रिस्टल कंपनी का कर्मचारी लवजीत शंख द्वार से चार श्रद्धालुओं को भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के लिए मंदिर परिसर में लाता हुआ दिखाई दिया। चैकिंग के दौरान, श्रद्धालुओं के पास परमिशन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने गार्ड को परमिशन के लिए रुपये दिए हैं। इसके बाद कर्मचारी लवजीत को महाकाल चौकी को सौंपकर उसके खिलाफ जांच के लिए लिखा गया। घटना के पांच दिन बाद, आरोपी लवजीत के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। झांसा देकर श्रद्धालुओं से ऐंठे 16,500 रुपये महाकाल पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को बेंगलुरु, कर्नाटक से महाकाल के दर्शन करने के लिए मरप्पा अपने परिवार के साथ उज्जैन आए थे। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में प्रवेश के लिए मंदिर कर्मचारी से संपर्क किया। इस दौरान एक युवक ने उन्हें भस्म आरती की परमिशन दिलाने का झांसा दिया और दर्शन कराने के नाम पर रुपयों की मांग की। श्रद्धालु युवक के झांसे में आ गए और उन्होंने 16,500 रुपये भस्म आरती दर्शन के नाम पर उसे दे दिए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को अंतरित करेंगे 55 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शनिवार को इंदौर में देंगे सौगातें 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को अंतरित करेंगे 55 करोड़ रूपये 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये का होगा अंतरण दिव्यांगों को लेपटॉप, मोटोराइज्ड ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण भी करेंगे वितरित  इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में  5  हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के ढ़क्कन वाला कुँआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके द्वारा इंदौर जिले के  155  दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और  कैलीपर्स प्रदान की जायेगी। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।  

पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण में मारा छापा, 550 लीटर शराब एवं स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। प्रभात भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को नारायणपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। संदेही एक टपरे के बाहर स्कूटी में अवैध शराब रखते मिले, पुलिस टीम ने जाकर चेक किया, टपरे में तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी। पेटियों को खोलकर चेक किया गया, अंग्रेजी व्हिस्की गोवा, देसी अवैध शराब सहित कुल 63 पेटी 550 लीटर से भी अधिक शराब कीमत करीब 4 लाख 50 हज़ार मिली, वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उक्त अवैध शराब जप्तकर एवं फुटकर फुटकर अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। मौके से दो आरोपियों 1. रसूल खान पिता रफीक खान निवासी गुप्ता लॉज के पीछे छतरपुर 2. गबड़ू उर्फ हरिशंकर यादव निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा उक्त अवैध शराब संग्रह में संलिप्त तीसरे आरोपी 3. निकेश राय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जुगल किशोर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप, नित्य प्रकाश, आशीष, रामशरण, नरेश परिहार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

राज्यमंत्री गौर ने हिन्दी भवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया

दीपावली पर्व का सांस्कृतिक के साथ आर्थिक महत्व भी है: राज्यमंत्री श्रीमती गौर दीपावली मिलन समारोह में राज्यमंत्री श्रीमती गौर राज्यमंत्री गौर ने हिन्दी भवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि दीपावली पर्व का सांस्कृतिक के साथ आर्थिक महत्व भी है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के हिन्दी भवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रही थीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि दीपावली पर्व का महत्व सांस्कृतिक के साथ आर्थिक भी है। धनतेरस से शुरू होने वाला 5 दिवसीय दीपावली पर्व सभी वर्गों को लाभान्वित करता है। ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसे दीपावली पर आय नहीं होती है। मिट्टी के दिये, खिलौने, बताशे, मिठाई, नये वस्त्र आदि का भरपूर व्यवसाय मिलता है, जिससे आय होती है। यह आय बाजार में पहुँचती है और समाज की व्यवस्था को संतुलित करती है। उन्होंने कहा कि मिलन समारोह के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले समाज-सेवियों का राष्ट्र भाषा प्रचार समिति ने सम्मान किया है। यह एक अच्छी परम्परा है। आने वाली पीढ़ियाँ उत्कृष्ट कार्य करने वालों से प्रेरणा प्राप्त करेंगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थ-व्यवस्था बन चुका है और आर्थिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व, त्यौहार और मिलन समारोह परस्पर खुशियाँ बाँटने और विचारों को साझा करने के माध्यम होते हैं। हमारी संस्कृति उत्सव प्रधान संस्कृति है। दीपावली मिलन समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का बहुत महत्व है। हमें अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करना चाहिये। कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष कैलाशचंद्र पंत ने स्वागत उद्बोधन दिया। ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. केशव सुंदरदास बुधवानी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, प्रतिष्ठित अधिवक्ता सुशील तापड़िया, लेखिका और समाज-सेविका श्रीमती श्यामा गुप्ता, व्यवसायी और समाज-सेवी सुनील जैन, गौ-सेवक प्रहलाद दास मंगल, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएँ देने वाली डॉ. ललिता त्रिपाठी और शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का सम्पादन कर रहीं डॉ. मंजुलता शुक्ल और व्यायाम एवं एलोवेरा, गिलोय आदि औषधियों का प्रचार-प्रसार कर रहे राधाकृष्ण गुरु को सम्मानित किया गया। डॉ. रंजना अरगड़े, डॉ. संजय सक्सेना, श्रीमती अनीता सक्सेना, सुनील सक्सेना सहित बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गयीं।  

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को एप से मिलेगी शटडाउन की सूचना

भोपाल गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए Smart MPCZ मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप कंपनी के पोर्टल पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से और गूगल प्ले स्टोर से दिए गए लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpcz.consumerapp को ओपन करके भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की मदद से उपभोक्ता बिजली खपत प्रोफाइल और अकाउंट की जानकारी देखने के साथ ही उपभोग पैटर्न की जानकारी भी देख सकते हैं। उपभोक्ता कंज्यूमर आईडी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जोड़कर एप का उपयोग कर सकते हैं। इस एप से एक ओर जहां उपभोक्ताओं को शटडाउन की सूचनाएँ प्राप्त होती रहेंगी, वहीं दूसरी ओर मीटर की स्थिति की जाँच, उपयोग की गई बिजली की जानकारी के साथ ही उपभोक्ता सेवा केन्द्र 1912 से संपर्क करने की सुविधा भी मिलेगी। उपभोक्ता इस Smart MPCZ एप से अनेक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे तथा अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से मैनेज भी कर सकेंगे।  

रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के तौर पर विकसित कर ए-ग्रेड मंडी बनाया जायेगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कृषि उपज मंडी रीवा को ए-ग्रेड मंडी बनाया जायेगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 15 करोड़ 64 लाख रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के तौर पर विकसित कर ए-ग्रेड मंडी बनाया जायेगा  – उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के तौर पर विकसित कर ए-ग्रेड मंडी बनाया जायेगा। किसानों की सुविधाओं के लिए सभी अधोसंरचना विकास के कार्य कराकर इसे सुव्यवस्थित व सर्वसुविधायुक्त बनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने के लिए प्रथम चरण के तहत 15 करोड़ 64 लाख रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा जिले में खेती का उत्पादन बढ़ रहा है। जिले में आगामी वर्षों में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिचाई की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं जिससे उत्पादन और बढ़ेगा और मंडी में खाद्यान्न की आवक अधिक होने से यह ए-ग्रेड मंडी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से रीवा की मंडी को आदर्श मंडी बनाये जाने की घोषणा की गयी थी उसी अनुक्रम में प्रथम चरण में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। यह सभी कार्य एक वर्ष में पूर्ण कर लिये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नवीन सब्जी मंडी बन जाने से किसानों को सुविधाएं मिली साथ ही व्यापारियों का समय भी बचने लगा और उनका व्यापार तीन गुना बढ़ गया। उप मुख्यमंत्री ने मंडी में कराये जा रहे विकास कार्यों के अतिरिक्त अन्य आवश्यक कार्य भी प्राथमिकता से कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि रीवा कृषि उपज मंडी में प्रथम चरण में हाई राइज शेड, जल निकासी व्यवस्था, वाहन पार्किंग, कंक्रीट सड़क निर्माण, मुख्य गेट का सौन्दर्यीकरण एवं कैटल प्रोटेक्टर का निर्माण, मुख्य मार्ग पर डिवाइडर एवं गार्डन, 2 हजार मे. टन गोदाम निर्माण, हम्माल तुलावटी के लिए रेस्टहाउस, कार्यालय भवन की मरम्मत, ए व बी ब्लाक दुकानों के पीछे शेड निर्माण, मंडी प्रांगण में दो स्थानों पर वाच टावर का निर्माण कराये जाने के साथ ही जनरेटर शेड स्थापित किया जायेगा साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाये जायेंगे। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी, किसान एवं व्यापारी उपस्थित रहे।  

उप राष्ट्रपति धनखड़ कालिदास समारोह में होंगे शामिल, उज्जैन आयेंगे

उज्जैन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन आयेंगे। उप राष्ट्रपति उज्जैन कालिदास समारोह में शामिल होंगे और भगवान श्रीमहाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने उप राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन को लेकर तैयारियों, कानून-व्यवस्था सहित सुरक्षा की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।  

एकल नलजल योजनाओं का कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा करें – सचिव पीएचई

भोपाल सचिव लोकसेवा यांत्रिकी विभाग पी नरहरि ने रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में नलजल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। नरहरि ने कहा कि जल जीवन मिशन हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुंचाने की विश्व की सबसे बड़ी योजना है। एकल नलजल योजनाओं के कार्य 31 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करके लक्ष्य के अनुसार घरों में नल कनेक्शन दें। यह योजना आमजनता की स्वास्थ्य रक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा जल संरक्षण के उद्देश्यों में भी सहायक है। सचिव नरहरि ने कहा कि हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। जिन एकल नलजल योजनाओं का कार्य 70 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, उनके छूटे हुए कार्य 15 दिसम्बर तक पूरे कराकर योजना ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करें। जनपद के सीईओ पूर्ण नलजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कराकर उनका संचालन कराएं। पानी की नियमित आपूर्ति होगी तो जल कर भी अवश्य मिलेगा। जल कर की नियमित प्राप्ति से ही पंप चालक के मानदेय तथा नलजल योजना से जुड़े छोटे-मोटे कार्य किए जाना संभव होगा। योजना संचालन के लिए हर गांव में ग्राम जल स्वच्छता समिति तथा महिला स्वसहायता समूहों को तैयार करें। दिसम्बर अंत तक रीवा और मऊगंज जिलों के 390229 घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करें। बैठक में जल जीवन मिशन के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी ने जानकारी दी कि रीवा और मऊगंज जिलों में पाँच बड़ी समूह नलजल योजनाओं का कार्य चल रहा है। इनमें से कंदैला योजना से 109 में से 106 गांवों में पानी दिया जा रहा है। शेष चार योजनाओं का कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद हर घर में नल से पानी की आपूर्ति होने लगेगी। बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सपना त्रिपाठी, प्रमुख अभियंता केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता एचएस गौड़ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

योजनाओं के कार्य गुणवत्ता युक्त होना चाहिए- मंत्री श्रीमती उइके

योजनाओं के कार्य गुणवत्ता युक्त होना चाहिए- मंत्री श्रीमती उइके पीएचई और जल निगम के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टूरिस्ट विलेज में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर घर में नल से जल पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए परेशान नहीं हो और दूर दराज से लोगों को पानी नहीं लाना पड़े। इसके लिए नल जल योजना चलाई जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत जिले में काम जारी है। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाएं और सभी योजनाओं में गुणवत्तायुक्त काम होना चाहिए। विभागीय अधिकारी भी यह ध्यान रखें जिले में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। खराब नल जल योजनाओं की मरम्मत भी समय पर कराई जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, राजू बाथम भी मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में भागवत कथा में शामिल हुए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम करमाही पहुँचकर श्रीमदभागवत कथा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम करमाही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में परम श्रद्धेय स्वामी राघवाचार्य जी भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डॉ. महेंद्र सिंह के पैतृक ग्राम करमाही में पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया गया। भागवत कथा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश की पंचायत संस्थाओं के पदाधिकारी और श्रद्धालु जन नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रयागराज में भी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने भेंट की।  

इंदौर एयरपोर्ट पर नए साल से हर यात्री को मिल सकती है वीआईपी सुविधा, बस शुल्क चुकाना होगा

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट पर मीट एंड ग्रीट सुविधा शुरू हुई है। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को एयरपोर्ट पर वीआईपी जैसा सत्कार होगा। थोड़े से पैसे चुकाकर पर्सनल अटेंडर यात्री ले सकते है, जो चेक-इन, बोर्डिंग,टैक्सी बुक करने से से लेकर सामान उठाने में आपकी मदद करेगा। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर यह सुविधा मौजूद है। नए साल से यह सुविधा एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए है। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का शुल्क चुकाना होगा। अकेले सफर कर रहे बुर्जुग, नाबालिगों को इससे फायदा होगा,क्योकि अटेंडर एयरपोर्ट की हर गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी मदद से काम आसान हो जाएंगे। कई बार बुुर्जुग अकेले सफर करते है और उनके बच्चों को विमान से कैब बुक करने और सामान उठाने में आने वाली परेशानी को लेकर अक्सर चिंता रहती है। इस सुविधा के तहत वे अटेंडर बुक कर बुर्जुगों को उनका नंबर देकर निश्चिंत हो सकते है। इस सुविधा के तहत कन्वेयर बेल्ट से सामान सहित टर्मिनल तक छोड़ने के 300 रुपये चुकाना होंगे। इसके अलावा एंट्री गेट से बोर्डिंग गेट तक सामान सहित छोड़ने के लिए 300 रुपये का शुल्क है। ट्रांसपोर्ट और होटल बुकिंग में मदद और सलाह देने के 100 रुपये रहेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने वालों के लिए कंपनी अलग से विशेेष ट्राली भी उपलब्ध कराएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet