LATEST NEWS

BMC की शहरवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने की पहल, लगाएगी डस्टबिन

भोपाल बीएमसी यानि भोपाल नगर निगम इस साल के सर्वेक्षण से पहले स्वच्छ अंक हासिल करने के लिए कई सार्वजनिक स्थानों पर फिर से डस्टबिन लगाएगी। इन कूड़ेदानों का इस्तेमाल करने के पिछले प्रयास साल-दर-साल विफल रहे हैं। साथ में ही सार्वजनिक धन की काफी बर्बादी हुई है। हालांकि, बीएमसी आयुक्त हरेंद्र नारायण के अनुसार इस बार सफलता सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी भोपाल में 100 से अधिक स्थानों पर ट्रिपल कूड़ेदान लगाने की योजना बना रही है। कूड़ेदानों की बहाली स्वच्छ सुविधाओं में पहचानी गई विसंगतियों के बीच हुई है। इससे बीएमसी द्वारा प्रबंधित कूड़ेदानों की प्रभावशीलता और रखरखाव के बारे में विपक्ष की चिंताएं बढ़ गई हैं। विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल बीएमसी विपक्षी नेता सबिस्ता जकी ने कूड़ेदानों की स्थिति के बारे में कई मुद्दे उठाए हैं, उनका दावा है कि ये कूड़ेदान क्वालिटी में से इतने खराब हैं कि नियमित उपयोग के बाद भी टिक नहीं पाते हैं या ध्वस्त हो चुके होते हैं। जकी ने बताया कि बीएमसी द्वारा लगाए गए प्लास्टिक के शौचालय भी टिक नहीं पाए हैं। लोगों के द्वारा दिए गए करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले कूड़ेदानों का क्या हुआ? साथ ही बीएमसी से उनके गायब होने के लिए जवाबदेही की बात कही है। भोपाल नगर निगम में आर्थिक तंगी का दौर बीएमसी एक गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। इसका असर वेतन देने, सड़कों की मरम्मत करने और एक नए सीवेज नेटवर्क के लिए निविदा जारी करने की उसकी क्षमता को प्रभावित कर रही है। फिर भी नागरिक निकाय इन कूड़ेदानों को फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हे इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद है। लगेंगे ट्रिपल कूड़ेदान इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और निवासियों द्वारा उचित अपशिष्ट निपटान को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न स्थानों पर 100 लीटर की क्षमता वाले ट्रिपल कूड़ेदानों की मरम्मत, स्थापना और रखरखाव के लिए एजेंसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन एजेंसियों का चयन आवश्यक मानकों को पूरा करने और आवश्यक कार्यों को तुरंत और प्रभावी ढंग से करने की उनकी क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इस कारण से बीएमसी उठा रही कदम बीएमसी को उम्मीद है कि वह कचरा प्रबंधन के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करेगी। भोपाल में स्वच्छ सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इन प्रयासों से स्वच्छता लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। शहर के निवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक ले जाने वाले रोप-वे को उड़ीसा की एक कंपनी बनायेगी

 उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक ले जाने वाला रोप वे उड़ीसा की कंपनी बनायेगी। कंपनी का टेंडर फाइनल हो गया है। माना जा रहा है कि साल 2026 तक यह पूरा हो जायेगा। महाकाल दर्शन के लिए दर्शनार्थी उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से आ-जा सकेंगे। इसके लिए उड़ीसा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इनिशियल वर्क भी शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से नूतन स्कूल-महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय तक बनने वाला यह रोप-वे 1.76 किलोमीटर लंबा होगा। मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) सिस्टम से ऑपरेट होने वाले रोपवे में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 3 स्टेशन बनाए जाएंगे। रोप-वे में होंगे 48 केबिन सूत्रों के मुताबिक रोप-वे में 48 केबिन होंगे। हर 1 केबिन में एक समय में 10 लोग आ-जा सकेंगे। रोप-वे 16 घंटे चालू रहेगा। इस हिसाब से मोटे तौर पर माना जा रहा है कि 16 घंटे में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु इसमें आना-जाना कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक पहुंचने में करीब 6 मिनट का समय लगेगा। रोपवे 2026 तक शुरू हो जाएगा। रोजाना दो से ढाई लाख दर्शनार्थी आते हैं उज्जैन सिहस्थ 2028 को देखते हुए रोप-वे को बेहद अहम माना जा रहा है। श्री महाकाल लोक बनने के बाद से सामान्य दिनों में ही महाकाल के दर्शन करने के लिए रोजाना औसतन दो से ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।जबकि पर्व-त्योहार और विशेष अवसरों पर ये संख्या बढ़कर 5 लाख से 10.50 लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में शहर में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोप-वे की प्लानिंग की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने 189 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे रखी है। रोप-वे का विकास, संचालन और रखरखाव नेशनल हाईवे-रोपवे प्रोजेक्ट करेगा। 2022 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी घोषणा 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी सडकों के लोकार्पण के लिए उज्जैन पहुंचे थे। तब उन्होंने महाकाल मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए हवा में टैक्सी चलाने की बात कही थी। बाद में उन्होंने मंच से रोप-वे की सौगात देकर कहा था कि शहर में जल्द ही महाकाल के भक्तों के लिए इसकी शुरूआत करेंगे। इसके बाद सर्वे प्लानिंग, डीपीआर समेत दूसरे जरूरी काम पूरे किए गए। अब टेंडर होने के बाद रोप-वे का काम शुरू हो चुका है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी थी कि रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिए फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पार्किंग की फैसिलिटी भी मिलेगी।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है

नई दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी ने  कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस पार्टी जब-जब जिस राज्य की सत्ता में आती है, उस राज्य और देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लेकर आती है।  भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में तो उनके पास इतना भी पैसा नहीं रह गया है कि वो सही ढंग से सैलरी दे सकें। ऐसी ही हालत कर्नाटक में है। ये दर्शाता है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जो कहा गया… वो कभी पूरा नहीं कर पाती है। इसके बावजूद अफसोस की बात है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके दिमाग इतने खाली होते हैं कि सत्ता में आने पर खजाना खाली कर देते हैं लेकिन जनता को वांछित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसी तरह की कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हैं। सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से जो निकला है, उन्होंने दिखाया है कि अगर सत्ता जनता के लिए संपत्ति और समृद्धि बननी चाहिए तो उनके हाथ में आकर वो विपत्ति बन जाती है। इससे हटकर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार से जन-जन के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हैं, उसके कई प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि लग्जरियस आइटम्म पर टैक्स और जरूरतमंद जनता को फ्री अनाज मुहैया कराना… मोदी का ये विचार उस भगवान राम के आर्दश से प्रेरित है, जिनके लिए लिखा गया है, “मणि-माणिक महंगे किए, सहजे तृण, जल, नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज॥” आज मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। इससे कांग्रेस के दिल का दर्द इतना उभरा होगा कि जब से मोदी आए हैं, उनका खाना मुहाल हो गया है। जब राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजता हूं तो जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं… 85 पैसे बीच में गायब हो जाते हैं। इसलिए कांग्रेस की छटपटाहट अब समझी जा सकती है।  

इंदौर में मस्जिद पर लगे गजवा-ए-हिंद के पोस्टर, विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उठाए सवाल

इंदौर शहर के कागदीपुरा इलाके की एक मस्जिद के ऊपर लगे पोस्टर को लेकर इंदौर में बवाल मच गया है। ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे पोस्टर को लेकर हिंद रक्षक संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले दीपावली के अगले दिन छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। हटा दिए गए पोस्टर हालांकि, विधायक मालिनी गौड़ के बेटे और हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ के आपत्ति के बाद मुस्लिम समुदाय ने कल शाम को ही पोस्टर हटा दिया था। गौड़ ने एक्स पर मस्जिद पर लगा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि इंदौर के कागदीपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद पर लगाया गया ‘गजवा-ए-हिंद’ के आतंक को दर्शाता यह पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। प्रशासन से निवेदन है तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करें। गजवा-ए-हिंद को जान लीजिए गजवा-ए-हिंद में गजवा का अर्थ ‘इस्लाम को फैलाने के लिए की जाने वाली जंग’ होता है। इस युद्ध में शामिल इस्लामिक लड़ाकों को ‘गाजी’ कहा जाता है। मोटे तौर पर गजवा-ए-हिंद के मायने भारत में जंग के जरिए इस्लाम की स्थापना करने से है। गजवा-ए-हिंद का मतलब भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले काफिरों को जीतकर उन्हें मुस्लिम बनाने से है। दुनिया के इस हिस्से में रहने वाले लोगों के साथ युद्ध से है। आसान भाषा में समझें तो गजवा-ए-हिंद का मतलब जंग में भारत को जीतकर इसका इस्लामीकरण करने से है। कहां से आया गजवा-ए-हिंद इस्लाम में दुनिया को दो हिस्‍सों में बांटकर देखा गया है। एक, जहां इस्लाम को मानने वालों का शासन है। दूसरा, जहां इस्लाम मानने वाले लोग रहते तो हैं, लेकिन वहां शासन किसी दूसरे धर्म का है। इस्लाम में मुस्लिम शासन वाले देश को दारुल इस्लाम कहा जाता है। वहीं, गैर मुस्लिम शासन वाले देश को दारुल हर्ब कहा गया है। यह एक चेतावनी है इसमें सबसे आगे भगवा झंडे लिए सेना को दिखाया गया है। यह सनातन धर्म के लिए एक चेतावनी है। साथ ही कहा कि इस्लाम ने दुनिया को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक दारुल इस्लाम, यह वह दुनिया है जिसमें सभी लोग इस्लाम स्वीकार करते हैं। जहां दारुल इस्लाम नहीं है, वहां वे उसे जीतना चाहते हैं, जिसे दारुल हरब कहा जाता है. गजवा-ए-हिंद का मतलब है कि उसे हिंद के खिलाफ अपनी हुकूमत कायम करनी है। एक अभियान चल रहा है। इसे छोटा काम नहीं समझना चाहिए, यह हमारे लिए एक संदेश है।’ इस प्रकार का व्यवहार पूर्णतः अस्वीकार्य है। हमने इसकी शिकायत थाने में की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या है गजवा-ए-हिंद का मतलब जानकारी के मुताबिक गजवा-ए-हिंद में गजवा का मतलब है ‘इस्लाम फैलाने के लिए युद्ध’. इस युद्ध में शामिल इस्लामी लड़ाकों को ‘गाजी’ कहा जाता है। मोटे तौर पर कहें तो गजवा-ए-हिंद का मतलब युद्ध के जरिए भारत में इस्लाम की स्थापना करना है।

Bhoj University में बीएड व डीएलएड में प्रवेश के लिए सीट आवंटन छह नवंबर को होगा

भोपाल  मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में बीएड (सामान्य शिक्षा) एवं डीएलएड (सामान्य शिक्षा) में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। बीएड (विशेष शिक्षा) में प्रवेश के लिए सीट आवंटन के आधार पर आनलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर तक फीस जमा कर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि थी। वहीं सामान्य शिक्षा के पाठ्यक्रमों में तीसरे चरण की काउंसलिंग के तहत पंजीयन और दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि समाप्त हो चुकी है। वहीं सीट आवंटन छह नवंबर को किया जाएगा। आनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान सात से 16 नवंबर तक होगा। अभ्यर्थियों को 16 नवंबर तक स्टडी सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी होगी। विद्यार्थियों को विशेष सूचना दी है कि अवकाश के दिनों में सत्यापन कार्य नहीं किया जाएगा और रिपोर्टिंग भी नहीं हो सकेगी। इसके लिए आखिरी का इंतजार नहीं करें। काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट से भी देख सकते हैं। 55 पीएम कालेजों में एआई पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच नवंबर को परीक्षा होगी भोपाल। प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी कालेजों में आइआइटी दिल्ली के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(एआई) से संबंधित दो पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच नवंबर को प्रवेश परीक्षा होगी।इसमें चयनित होने वाले विद्यार्थियों से एक हजार रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा कराए जाएंगे। पाठ्यक्रम समाप्ति के बाद यह फीस वापस कर दी जाएगी।चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची सात नवंबर को जारी की जाएगी।

कांग्रेस नेता के इस बयान पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?‘मैं अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकता’

  छतरपुर छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भाजपा एवं आरएसएस के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह करते हैं। इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं। उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं। बागेश्वर धाम के महंत ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है। हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को। हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं। कौन हैं उदित राज… बता दें कि, उदित राज 2014 में भाजपा की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रहे हैं वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उदित राज ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं भाजपा ने प्रोजेक्ट किया है।

टॉम हॉलैंड गूगल पर अपनी गर्लफ्रेंड जेंडया के बारे में करते हैं सर्च

  न्यूयॉर्क ‘स्पाइडर मैन’ फिल्म से फेमस हुए हॉलीवुड स्टार्स टॉम हॉलैंड और जेंडया की लव लाइफ से सभी वाकिफ हैं। दोनों को बीते दिनों न्यूयॉर्क में देखा गया था, जहां सभी ने देखा कि टॉम अपनी गर्लफ्रेंड का कितना ध्यान रखते हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसी बात बताई है कि फैंस का दिल पिघल गया है। उन्होंने कहा कि वो गूगल पर जेंडया के बारे में कुछ सर्च करते हैं। टॉम हॉलैंड ने हाल ही में यूट्यूब शो ऑन द मेन्यू में कहा, ‘आखिरी चीज जो मैंने गूगल पर खोजी वह वास्तव में जेंडया है। मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और जब मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा होता हूं तो मैं इसे हटा देता हूं।’ टॉम ने आगे कहा, ‘लेकिन मैं ये देखने के लिए चेक करता हूं कि सबकुछ अच्छा है, सभी अच्छे हैं, इसलिए मैं बस उसे गूगल करता हूं। न्यूज देखता हूं। मुझे लगता है कि वो अच्छी है।’ न्यूयॉर्क में जेंडया का नहीं छोड़ा था हाथ मालूम हो कि इससे पहले टॉम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो न्यूयॉर्क का था। वहां पर जब जेंडया को फैंस ने घेर लिया था, तब टॉम ने तुरंत उन्हें वहां से खींचकर बाहर निकाला था। वो पूरे टाइम अपनी गर्लफ्रेंड की सुरक्षा करते दिखे। एक पल के लिए भी जेंडया का हाथ नहीं छोड़ा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और सभी ने उनकी खूब तारीफ की थी। दोनों ने Spider-Man: No Way Home में साथ काम किया था।

‘बिग बॉस 18’ में ईशा सिंह और कशिश कपूर की होगी तीखी बहस

मुंबई   रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के सोमवार के एपिसोड का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह और वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। कशिश कहती हैं कि ईशा बहुत इनसिक्योर हैं तो ईशा उन्हें अपनी खूबसूरती गिनाने लग जाती हैं। ये खूब वायरल हो रहा है। Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि लगभग सभी घरवाले एकसाथ बैठे हुए हैं। दिग्विजय सिंह राठी बोलते हैं कि वो इस शो में नए आए हैं तो ईशा सिंह बोलती हैं कि वो तो शो देखकर आए होंगे। इसी बीच कशिश कपूर कूद पड़ती हैं। वो दिग्विजय की तरफ से कुछ बोलती हैं, जिस पर ईशा तपाक से जवाब देती हैं कि उन्हें बोलने की जरूरत नहीं हैं। ईशा ने रजत दलाल को मारा ताना तभी रजत दलाल कहते हैं, ‘वो बोल सकती है। इस घर में कई असिस्टेंट हैं। वो भी किसी की तरफ से बोल सकती है।’ इस पर ईशा उन्हें तंज मारते हुए कहती हैं, ‘वो कम से कम किसी की पीठ पर खंजर तो नहीं भोंकती। जो है वो मुंह पर बोलती हूं।’ मालूम हो कि बिग बॉस ने ईशा को एक ऑडियो दिखाया था, जिसमें रजत उनकी बुराई करते नजर आ रहे हैं। तभी से ही ईशा रजत के ऊपर भड़की हुई हैं। कशिश ने ईशा को मारा ताना जैसे ही ईशा की बात खत्म होती है, कशिश फिर उन्हें ताना मारती हैं, ‘बस पीठ पीछे बिचिंग करती हैं ये, खंजर नहीं घोंपती।’ कशिश यही नहीं रुकती, वो ये कहती हैं कि इतने एपिसोड में उनकी रंगत दिख गई। वो कहती हैं, ‘तुम बहुत इनसिक्योर हो। ये जो अपना परसोना दिखा रही हो, ये चीखकर इनसिक्योरिटी जाहिर कर रही है। इनसिक्योरिटी की बू आती है।’ ईशा को अपनी खूबसूरती पर नाज ईशा आगे बोलती हैं, ‘बहुत महंगी परफ्यूम है। अच्छी बात है कि आप उसे इनसिक्योरिटी बोल रही हैं।’ ईशा जिस तरीके से बोलती हैं, उस पर भी कशिश ताना मारती हैं कि अपने कैरेक्टर से बाहर निकलो। फिर ईशा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि कशिश इनसिक्योर हो रही हैं। इस पर कशिश कहती हैं कि वो उनसे क्यों इनसिक्योर होंगी। फिर ईशा कहती हैं कि वो ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत हैं, जिस पर कशिश बोलती हैं, ‘अंधों में काना राजा बन लो।’

‘पुष्‍पा 2’ में श्रद्धा कपूर नहीं श्रीलीला करेंगी आइटम डांस नंबर

मुंबई अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ की रिलीज का हम सभी को बेसब्री से इंजतार है। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी ‘पुष्‍पा: द रूल’ आख‍िरकार, अब 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। साल 2021 में रिलीज ‘पुष्‍पा: द राइज’ में सामंथा रुथ प्रभु का आइटम नंबर ‘ऊ अंटावा’ तो आपको याद होगा ही। इस गाने ने ऐसी धूम मचाई कि इसका असर आज भी है। लंबे समय से यह चर्चा रही है कि ‘पुष्‍पा 2’ में भी एक ऐसा ही धमाकेदार आइटम नंबर है। लेकिन इस बार सामंथा नहीं होंगी। इस डांस नंबर के लिए जान्हवी कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर तक का नाम आया। लेकिन अब ताजा जानकारी है कि यह गाना श्रीलीला की झोली में जा गिरा है। बीते दिनों यह कहा गया था कि ‘स्‍त्री 2’ की सुपर सक्‍सेस को देखते हुए मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को ‘पुष्‍पा 2’ में आइटम डांस नंबर के लिए अप्रोच किया है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वहां बात नहीं बनी। ऐसे में अल्‍लू अर्जुन के साथ पर्दे पर अब खूबसूरत एक्‍ट्रेस और बेहतरीन डांसर श्रीलीला का जलवा देखने को मिलेगा। इसलिए मेकर्स की पसंद बनी हैं श्रीलाला ‘डेक्‍कन क्रॉनिकल’ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा है, ‘अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन डांसर हैं और बहुत कम ही लोग उनकी गति और खूबसूरती की बराबरी कर सकते हैं। मेकर्स ने श्रीलीला को ‘पुष्पा द रूल’ में एक खास गाने के लिए चुना है, क्योंकि वह एक बहुत ही अच्छी डांसर हैं।’ ‘गुंटूर करम’ में ‘कुरिची मदाथापेटी’ गाने से मचाई थी धूम श्रीलीला जहां साउथ सिनेमा में नई सनसनी बनकर उभरी हैं, वहीं महेश बाबू के साथ ‘गुंटूर करम’ फिल्म में उनके शानदार डांस ने टॉलीवुड को दीवाना बना दिया था। में डांसिंग सनसनी बन गई हैं। श्रीलीला ने फिल्‍म ‘धमाका’ में ‘पल्सर बाइक’ और ‘जिंथाक’ जैसे गानों पर अपनी कमर की लचक से खूब मजमा लूटा। जबकि ‘गुंटूर करम’ में महेश बाबू के साथ उनके ‘कुरिची मदाथापेटी’ गाने ने धूम मचा दी। श्रीलीला ने मांगी 2 करोड़ रुपये की फीस? ‘पुष्‍पा 2’ के मेकर्स ने पहले भी श्रीलीला को अप्रोच किया था। समझा जाता है कि एक्‍ट्रेस के लिए इसके लिए 2 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। जिसके बाद खबर आई कि मेकर्स ने बॉलीवुड में तृप्ति डिमरी, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारों को अप्रोच किया। हालांकि, अब नई रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि ये सारी अटकलें अफवाह थीं। प्रोडक्शन हाउस ने कभी ऐसी कोई कोश‍िश नहीं की।

धूमधाम से मना विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन

बैरसिया भोपाल से बैरसिया तक जगह-जगह हुआ स्वागत, मिष्ठान्न वितरण, दी बधाइयां भोपाल। दीप पर्व की बेला के बीच विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन (3 नवम्बर 2024) को प्रात: काल उनके निवास से लेकर सम्पूर्ण बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा। सर्वप्रथम उनके निवास पर क्षेत्र की जानीमानी हस्तियों के साथ पंचायत सचिव, सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर ढोल ताशे के साथ कार्यकर्ता हाथों में पुष्प गुलदस्ता, पुष्पमालाओं के साथ पहुंचे और अपने प्रिय, लाडले विधायक को जन्मदिन की कामना की। निज निवास पर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन की बधाई स्वीकारने के बाद विधायक विष्णु खत्री भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत, फलों से तुलादान करने का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शामिल होने के लिए निकल पड़े और सर्वप्रथम मीना चौराहे पर कोमल मीणा और भारतीय जनता पार्टी पिछड़ावर्ग अध्यक्ष अमीत चौहान की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे और बधाई स्वीकार की। ग्राम हज्जाममपुरा में जनपद उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने केले एवं फलों से तोलकर किया स्वागत बैरसिया विधानसभा से विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत फंदा के उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने ग्राम हज्जामपुरा में केले एवं फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री ने हज्जामपुरा मंदिर में दर्शन कर बच्चों को मिष्ठान वितरीत की। और सभी की बधाइयां स्वीकार की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ईटखेड़ी में रमेश मीणा बाबूजी, अंकित शर्मा, शुभम माली के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत इसी क्रम में विधायक विष्णु खत्री का काफिला ईंटखेड़ी स्थित माली डेरी पहुंचा जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के रमेश मीणा बाबूजी, मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, शुभम माली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया एवं केक कटवाकर लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर परवलिया मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। गोलखेड़ी में बीनापुर सरपंच भूपत मीणा के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत इसी क्रम में ग्राम गोलखेड़ी चौराहे पर बीनापुर सरपंच प्रतिनिधि भूपत सिंह मीणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पमाला पहनाकर प्रिय विधायक विष्णु खत्री एवं साथ में आए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कैदारसिंह मंडलोई सहित वरिष्ठ  पदाधिकारियों को भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही निपानिया जाट में सरपंच हिम्मतसिंह जाट के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर मिष्ठान खिलाई गई। वहीं रायपुर सरपंच दारासिंह सिलावट के नेतृत्व में विधायक विष्णु खत्री का भव्य स्वागत किया गया और मिष्ठान्न वितरित की गई। दुपाडिय़ा में गब्बर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केले से तोलकर किया स्वागत ग्राम दुपाडिय़ा में पूर्व सरपंच गब्बरसिंह ठाकुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। परवलिया मंडल के अंतिम ग्राम में परवलिया मंडल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया और मिष्ठान्न वितरित की गई। इस अवसर पर भाई गब्बरसिंह ठाकुर, रीतेश चौकसे,   अजय कुशवाह, भूपत मीणा, परवलिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाह सहित गणमान्य जनों द्वारा विधायक विष्णु खत्री के वजन को केले से तोला गया एवं केलों को वितरित किए गए। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और गणमान्यजन ने दी बधाई विधायक विष्णु खत्री को जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष कैदारसिंह मंडलोई, जनपद पंचायत बैरसिया अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेरसिंह गुर्जर, कुबेरसिंह जाट, सर्जन सिंह ठाकुर, तीरथसिंह मीणा, मध्यप्रदेश पंचायत सचिव कल्याण संगठन के दशरथ वैष्णव सहित पंचायत सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेशसिंह भदौरिया, ओमप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत गुराडिय़ा सरपंच प्रतिनिधि राकेश करारिया, ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच प्रतिनिधि भारत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मीना सहित गणमान्य जनों ने स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। सेवा दिवस के रूप में मनाया विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन,हितग्राही लाभ वितरण बैरसिया। विधायक विष्णु खत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए हितग्राही लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विष्णु खत्री ने कहा जन्म दिन तो एक बहाना है। हमे तो हमारे दिव्यांगजनों को, हमारी लाडली बहनों को, लखपति बहनों को और हमारे बुजुर्गों को उपहार देना था। हमने दिव्यांगजनों के लिए जो शिविर लगाए थे। उसकी परिणीति यह थी कि हमे जरूरतमंदों को लाभ पहुंचना था। हमने 22 दिव्यांगजनों को मोटराइज सायकिल और कुछ को कृत्रिम अंगों का वितरण किया है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 22 मोटराइस सायकिल 5 रोलेटर, 4 हाथ चलित सायकिल, 8 व्हील चेयर, 9 अन्य उपकरण सहित 50 उपकरणों का वितरण किया गया है। इसके अलावा  70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना  की पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र एवं स्व सहायता समूह की लखपति लाडली बहनों को लाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम से पहले रास्ते में विधायक विष्णु खत्री का जगह-जगह हार, फूल से स्वागत कर क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्म दिवस की बधाइयां दी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने जन्मदिन की बधाइयां दी। कार्यक्रम के उपरांत विधायक विष्णु खत्री ने देव बरखड़ी में भाई दूज मेले में पहुंच कर देवनारायण भगवान के आगे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आमला में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

National Unity Day was celebrated in PM Shri Kendriya Vidyalaya Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। विद्यालय के एनसीसी, स्काउट गाइड, और अन्य सभी छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया। सबसे पहले विद्यालय प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्राचार्य कटियार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस अनेकता में एकता के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ भारतीय समाज के विविध पहलुओं जैसे धर्म ,भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को दर्शाता है और उनकी सराहना करता है उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की कुटिल चाल के बावजूद सरदार वल्लभभाई पटेल की महानतम देन थी की 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया गया।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण खातरकर ,रुपेश चौधरी , कृष्ण कुमार साहू, सुनील कुमार श्रीवास्तव, हेमंत वर्मा नर्मदा प्रसाद सोलंकी रोशन पटवारी ,तनुश्री सरकार ,लावण्या, सचिन विनय तिवारी सहित सभी शिक्षक शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन तिवारी और तबस्सुम खान ने किया ।

उज्जैन में आज नलों में पानी नहीं आएगा, जाने क्या है कारण

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में 3 नवंबर की दोपहर को चौंकाने वाली बड़ी घटना घटी. यहां शहर की प्यास बुझाने वाले गंभीर डैम में अचानक पानी की सप्लाई रुक गई. अधिकारियों ने जब गंभीर नदी के इंटक वेल पैनल रूम की जांच की तो पता चला कि उसमें एक सांप घुस गया था. इस सांप की वजह से सिस्टम में फॉल्ट हो गया था. इसे सुधारने का काम देर रात तक जारी रहा. इस वजह से उज्जैन शहर की टंकियां नहीं भर पाईं. यानी, 4 नवंबर को शहर में जल पानी की सप्लाई नहीं होगी. बता दें, उज्जैन जिला प्रशासन गंभीर नदी से पूरे शहर में पानी की सप्लाई करता है. 3 नवंबर को प्रशासनिक अधिकारियों को पता चला कि नदी के इंटक वेल में कुछ गड़बड़ी हो गई है. इसकी वजह से शहर की टंकियों में पानी नहीं आ रहा. इसका पता चलते ही एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची. यहां इंटक वेल में जाते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि पैनल रूम में करीब 20-22 फीट लंबा-मोटा सांप बैठा है. हालांकि, सांप की मौत हो चुकी थी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीन ने सांप का शव जब्त कर लिया. आज शहर को होगी परेशानी दूसरी ओर, एमपीईबी ने पैनल की जांच की तो पता चला कि सांप की वजह से सप्लाई लाइनें डिस्टर्ब हो गई थीं. इस वजह से उसमें फॉल्ट हो गया था. एमपीईबी की ग्रिड सहित इंटेक वेल के कंट्रोल पैनलों और ट्रांसफार्मर में जर्क आ गया था. इस वजह से पानी की सप्लाई नहीं हुई. एमपीईबी के कर्मचारी अब इसे ठीक कर रहे हैं. इसके ठीक होने के बाद ही पानी की सप्लाई शुरू होगी. चूंकि, इस फॉल्ट की वजह से शहर की टंकियां नहीं भर सकी हैं. इसलिए 4 नवंबर को पानी की सप्लाई नहीं होगी.

पांढुर्णा में 14 साल के बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर, उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, सुंघाया मिर्च का धुआं

पांढुर्णा  पांढुर्णा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दो नाबालिग बच्चों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. ये मामला मोहगांव का बताया जा रहा है. जहां घड़ी चोरी के आरोप में मासूम को रस्सी से उल्टा लटकाकर बेरहमी से मारा जाता है. इतना ही नहीं एक नाबालिग को उल्टा लटकाकर मिर्ची का धुआं भी दिया जाता है. नाबालिगों को सजा देने का वीडियो 1 नवंबर का है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया है. वायरल वीडियो से हुआ खुलासा मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित बच्चे के पिता ने उस वीडियो को देखा. वीडियो में कुछ लोग बेटे को उल्टा लटकाकर पीटते दिखाई दे रहे थे. बच्चे से पूछने पर उसने अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई. पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा, ”1 नवंबर की दोपहर में गांव के लड़के ने मुझे दुकान पर बुलाया था. मैं अपने 12 साल के दोस्त के साथ वहां पहुंचा. यहां दो लड़के मिले. दोनों ने हम पर घड़ी चोरी का आरोप लगाया. जब हमने चोरी करने से मना किया तो रस्सी से पैर बांधे और टीन शेड से उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पिटाई की.” आग में मिर्ची डालकर धुआं सुंघाया पीड़ित बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने उल्टा लटका कर सिर्फ मारपीट ही नहीं की बल्कि अंगार में मिर्च डालकर तीखा धुआं भी सुंघाया. जिसे स्थानीय भाषा में मिर्च की धूनी देना बोलते हैं. ऐसा करने से दम घुटता है. मासूम के साथ हो रही बेरहमी को कई लोग देख भी रहे थे, लेकिन वह वीडियो बनाने में और हंसने में व्यस्त थे. किसी ने इन आरोपियों को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया पांढुर्णा एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया, ” वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्चों के पिता ने मोहगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वीडियो के आधार पर 3 लोगों पर मामला दर्जकर हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चों के साथ ऐसी हरकत करने में और कौन-कौन शामिल था.”  

मुख्यमंत्री 4 नवंबर को राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार 4 नवंबर को राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

जल्द मध्यप्रदेश में बदलेंगी तहसील और जिलों की सीमाएं, संभागीय मुख्यालयों से परिसीमन शुरू

भोपाल. मध्य प्रदेश में संभाग, जिला, तहसील और विकासखंड की सीमाओं में परिवर्तन का काम संभागीय मुख्यालयों से प्रारंभ होगा। प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने इसकी शुरुआत भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग से कर दी है। नवंबर में सभी संभागों में प्रशासनिक स्तर पर एक दौर की बैठक कर ली जाएगी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी, जिसमें सीमा परिवर्तन की आवश्यकता को लेकर चर्चा होगी। आयोग दावे-आपत्ति आमंत्रित करेगा और फिर अपनी रिपोर्ट शासन को देगा। इसमें प्रक्रिया में एक वर्ष से अधिक का समय लगेगा। बता दें, प्रदेश सरकार ने मार्च, 2024 में प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में परिवर्तन के लिए आयोग बनाने का निर्णय लिया था। सेवानिवृत्त आईएएस मनोज कुमार श्रीवास्तव और मुकेश कुमार शक्ला को इसका सदस्य बनाया गया है। 4 माह का समय मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने लक्ष्य दिया है कि चार से छह माह के भीतर आयोग अपनी तैयारी पूरी कर ले। इसे देखते हुए आयोग ने संभागीय मुख्यालयों से दौरे प्रारंभ किए हैं। अभी तक भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग के दौरे किए जा चुके हैं। नवंबर में ही सभी संभागीय मुख्यालयों का दौरा करने के बाद जिला स्तर पर संवाद का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। लोगों से भी लिए जाएंगे सुझाव आयोग को काम करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास भवन में स्थान और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सदस्य मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हमने अपना काम प्रारंभ कर दिया है। तीन संभागों में अभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठकें की हैं। सभी संभागों में इस तरह की बैठक करने के बाद जनप्रतिनिधियों से संवाद होगा। सार्वजनिक सूचना जारी करके लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और फिर व्यावहारिक पहलुओं को देखते हुए अनुशंसा की जाएगी। भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या बनेगी आधार सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में परिवर्तन का मुख्य आधार भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या को बनाया जाएगा। कुछ तहसीलें ऐसी हैं, जो जिला मुख्यालय से काफी दूर हैं, जबकि दूसरे जिले की सीमा से वे लगी हुई हैं। ऐसी तहसीलों को दूसरे जिले में शामिल करने के साथ नए जिले के निर्माण की आवश्यकता का भी आयोग परीक्षण करेगा। जिले की जनसंख्या के हिसाब से नई तहसीलें भी बनाई जाएंगी। नए विकासखंड बनाने के प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजे जाएंगे। दिसंबर के बाद नहीं होगा कोई परिवर्तन वर्ष 2025 में जनगणना होनी है। इसे लेकर जनगणना महानिदेशालय ने दिसंबर तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज करने के निर्देश दिए हैं यानी इसके बाद जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाएगा कोई नई प्रशासनिक इकाई नहीं बनेगी। यही कारण है कि प्रदेश में सीमा परिवर्तन का काम जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet