LATEST NEWS

सोनी सब के शो ‘वंशज’ में नजर आयेंगे सुदेश बेरी

  मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सुदेश बेरी, सोनी सब के शो ‘वंशज’ में काम करते नजर आयेंगे। जानेमाने अभिनेता सुदेश बेरी ने शो वंशज में एक अनुभवी व्यावसायी और तलवार परिवार के मुखिया, अमरजीत तलवार की भूमिका में कदम रखा है। भानुप्रताप महाजन का पूर्व व्यावसायिक साझेदार होने के नाते, अमरजीत पिछले विवादों के कारण महाजन परिवार को अपना कट्टर दुश्मन मानता है। अमरजीत का किरदार कहानी में साज़िश के पहलू को और भी प्रबल बना देगा, जिससे दोनों परिवारों के बीच की प्रतिद्वंद्विता बढ़ जाएगी, और लंबे समय से दबे रहस्य उजागर होंगे, जिससे उनके बीच के संबंध बदलने का खतरा भी पैदा हो जाएगा। वंशज के नए अध्याय में, अमरजीत का मजबूत रवैया और पुरानी बातों का बदला लेने का दृढ़ संकल्प युविका के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा। अमरजीत के आने से न केवल उनके परिवारों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी बल्कि कुछ छिपे हुए सच भी सामने आएंगे। सुदेश बेरी ने कहा, मैं वंशज में अमरजीत तलवार की डायनेमिक भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं। इस जटिल किरदार से मुझे एक अभिनेता के तौर पर आकर्षक चुनौती मिली है। मैं अमरजीत की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं, जो भले ही काफी करिश्माई और आकर्षक किरदार है, लेकिन फैसला लेने के मामले में बहुत ही शानदार और निर्दयी है। मेरे किरदार के आने से कहानी एक नया मोड़ लेने के लिए तत्पर हो गई है, और दर्शकों को ऐसी नई प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी जो युविका और महाजन परिवार के लिए बड़ा खतरा बन जाएगी। वंशज को दर्शकों ने खूब सराहा है, और मैं शो को नए स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं। वंशज हर सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे और रात 10 बजे, सोनी सब पर प्रसारित होता है।  

बिग बॉस: ये कंटेस्टेंट फिजिकल वायलेंस के कारण शो से निकाले गए

जानिए ‘बिग बॉस’ में कब-कब हुई हिंसा और किसे मिली क्या सजा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इसका पहला सीजन साल 2006 में ऑनएयर हुआ था। शो की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए कोरोना काल में इसका ओटीटी वर्जन भी लॉन्च किया गया, जिसका तीसरा सीजन इस समय जियो सिनेमा एप पर स्ट्रीम होता है। इस शो के कई नियम हैं, जिनमें सबसे बड़ा नियम हिंसा का नियम है। किसी भी सूरत में आप किसी अन्य कंटेस्टेंट्स के पर हाथ नहीं उठा सकते हैं। इस नियम का उल्लंघन कई सीजन में हुआ भी तो बिग बॉस ने इसकी कड़ी सजा सुनाई। उस कंटेस्टेंट्स को शो से ही निकाल बाहर किया, लेकिन अब समय के साथ-साथ सहूलियत के हिसाब से इस नियम में बदलाव भी देखने को मिला है। हालांकि, दर्शकों को ये बदलाव बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उनका आज भी यही मानना है कि अगर शो का कोई सदस्य रूल्स तोड़ता है तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये शो के लिए भी काफी बड़ा धब्बा है। खैर। हम आपको इस रिपोर्ट में ये बताने जा रहे हैं कि अब तक किन सदस्यों ने नियम तोड़े हैं और उन्हें क्या सजा मिली है 1. अरमान मलिक और विशाल पांडे का थप्पड़ कांड शुरुआत अरमान मलिक और विशाल पांडे से ही करते हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे ने कथित तौर पर यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर ओछी बात की, जिसके बाद अरमान का पारा हाई हो गया है और उन्होंने विशाल को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इस वाकिये को देख हर कोई दंग रह गया। और अरमान को सजा क्या मिली? बिग बॉस ने घरवालों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई। उनसे पूछा गया कि क्या अपनी बीवी के लिए ऐसी बातें सुनकर कोई पति इस तरह से रिएक्ट करेगा? सभी ने हां में जवाब दिया और अरमान को मेकर्स ने बचा लिया और सजा के तौर पर सिर्फ पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया है। 2. कमाल आर खान उर्फ केआरके और रोहित वर्मा टीवी वाले बिग बॉस के सीजन ‘3’ में कमाल आर खान उर्फ केआरके ने रोहित वर्मा पर बोतल फेंक दी थी, जो कि शमिता शेट्टी को जाकर लगी थी। सिर्फ इतनी सी बात के लिए भी मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था। और अब तो तमाचा मार देने पर भी किसी का कुछ नहीं बिगड़ता। हां, बस आप बिग बॉस और मेकर्स के फेवरेट हों या शो को टीआरपी दे रहे हों तो बात अलग है। 3. कुशाल टंडन और वीजे एंडी ‘बिग बॉस सीजन 7’ में कुशाल टंडन को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने वीजे एंडी पर हमला करने की कोशिश की थी। 4. एजाज खान और अली कुली मिर्जा ‘बिग बॉस 8’ में एजाज खान ने अली कुली मिर्जा पर अटैक करने की कोशिश की थी। और नियम का उल्लघंन करने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। 5. स्वामी ओम ने फेंका था यूरिन ‘बिग बॉस 10’ में तो जो हुआ, वो किसी सीजन में नहीं हुआ था। स्वामी ओम ने वीजे बानी और रोहन मेहरा पर यूरिन फेंका था। मेकर्स ने तुरंत एक्शन लिया और उन्हें घर से बाहर निकाल फेंका। 6. सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के खिलाफ नहीं लिया एक्शन ‘बिग बॉस सीजन 13’ के बाद से काफी कुछ बदला। ये बिग बॉस के इतिहास का सबसे हिट सीजन था और अभी भी है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच बहुत बार झगड़ा हुआ था। धक्का-मुक्की भी हुई। फिर भी मेकर्स ने कोई एक्शन नहीं लिया। 7. विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुल्ली ‘बिग बॉस 13’ में विशाल आदित्य सिंह पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने अटैक किया था। उन्हें पैन से बुरी तरह से मारा था। इसके बाद इन्हें जेलनुमा बॉक्स में बंद कर दिया था और फिर मधुरिमा को निकाल दिया गया था। 8. अर्चना गौतम और शिव ठाकरे ‘बिग बॉस 16’ में अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे के गले पर नाखून चुभा दिया था। निशान काफी गहरे थे। अर्चना को एक माफी देकर शो में वापस ले आए थे। 9. अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल ‘बिग बॉस 17’ में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मार दिया था। मेकर्स ने अभिषेक को एविक्ट कर दिया, लेकिन जनता का सपोर्ट मिलने के बाद होस्ट सलमान खान उन्हें शो में वापस ले आए। 10. जीशान खान और प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ की बात करें तो जीशान खान ने प्रतीक सहजपाल को एक टास्क के दौरान धक्का मार दिया था, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। 11. उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच हाथापाई हुई, धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद उमर को शो से निकाल दिया। होस्ट सलमान खान ने कहा कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। उमर, ‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट आसिम रियाज के भाई हैं। 12. प्रियांक शर्मा और आकाश ददलानी ‘बिग बॉस 11’ में आकाश ददलानी ने विकास गुप्ता की सेक्शुएलिटी पर कॉमेंट किया था, जिसके बाद प्रियांक शर्मा ने विकास को सपोर्ट किया। प्रियांक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आकाश को तमाचा मार दिया। इस वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया। 13. आपत्तिजनक शब्दों के लिए प्रियंका जग्गा आउट प्रियंका जग्गा की घिनौनी हरकतों ने 10वें सीजन में सलमान खान को नाराज कर दिया था। जब उन्होंने लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तो सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई।

रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी सूचना है. रेलवे के बेहद व्यस्त भुसावल-खंडवा रेल खंड के बीच गेज परिवर्तन और यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान 14 से 23 जुलाई के बीच अप और डाउन की 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. रेलवे का कहना है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी. इस कार्य के दौरान पश्चिम-मध्य रेल से प्रारंभ या टर्मिनेट होने वाली और गुजरने वाली प्रभावित रेलगाड़ियां का विवरण शेयर किया हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो. निरस्त होने वाली रेलगाड़ियां 1. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11115 भुसावल-इटारसी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 2. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11116 इटारसी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 3. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 4. दिनांक 15 से 23 जुलाई 2024 तक इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 5. दिनांक 14 एवं 21 जुलाई 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 6. दिनांक 15 एवं 22 जुलाई 2024 को सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 7. दिनांक 14 एवं 21 जुलाई 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 8. दिनांक 15 एवं 22 जुलाई 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 9. दिनांक 15, 17 एवं 20 जुलाई 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या12187 जबपुर-सीएसएमटी गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 10. दिनांक 16, 18 एवं 21 जुलाई 2024 को सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 11. दिनांक 20 जुलाई 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 12. दिनांक 21 जुलाई 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22171 पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 13. गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024 एवं 22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 14. गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024, 19.07.2024, 21.07.2024 एवं 24.07.2024 को  निरस्त रहेगी. 15. गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 16.07.2024, 18.07.2024, 20.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 16. गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 18.07.2024, 20.07.2024, 22.07.2024 एवं 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 17. गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024 एवं 20.07.2024 को निरस्त रहेगी. 18. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी-बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 19. गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024 एवं  23.07.2024 को निरस्त रहेगी. 20. गाड़ी संख्या 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 एवं  22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 21. गाड़ी संख्या 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी. 22. गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 21.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 23. गाड़ी संख्या 12168 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024 से 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 24. गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 15.07.2024, 16.07.2024, 18.07.2024, 19.07.2024, 20.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 25. गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 16.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024, 20.07.2024, 21.07.2024 एवं 22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 26. गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी. 27. गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी. 28. गाड़ी संख्या 15547 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 को निरस्त रहेगी. 29. गाड़ी संख्या 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी. 30. गाड़ी संख्या 22455 साईंनगर शिर्डी-कालका एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से  दिनांक 16.07.2024, 20.07.2024 एवं 23.07.2024 को निरस्त रहेगी. 31. गाड़ी संख्या 22456 कालका-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 18.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 32. गाड़ी संख्या 82355 पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 17.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 33. गाड़ी संख्या 82356 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 19.07.2024 एवं 23.07.2024 को निरस्त रहेगी. पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 की मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें.

सतना में एक परिवार के चार सदस्यों डेड बॉडी मिलने से फैली सनसनी

  सतना  सतना के ही ग्राम तिघरा से किराए के घर में रहने के लिए परिवार आया था, क्‍या पता था सतना में आज उनके जीवन का अंतिम दिन होगा। पति-पत्‍नी के अलावा दो बेटों को भी नहीं छोड़ा। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर और महिला और दोनों बेटों के घर में ही पड़ रहे। नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्‍ध है मौके पर पहुंचे एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्‍ध है। हर बिंदु को ध्‍यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपितों ने धारदार हथियार से चारों की हत्‍या की है। संगीता चौधरी के साथ ही उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी को भी मौत के घाट उतार दिया। पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। राकेश चौधरी सतना में रहकर मजदूरी करता था सतना के पास ग्राम तिघरा के रहने वाले राकेश चौधरी सतना में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। कल ही यह परिवार नजीराबाद में रहने के लिए आया था। एसपी आशुतोष गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। मौत का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है।

जनसुनवाई के आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराएं : कलेक्टर विकास मिश्रा

जनसुनवाई के आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराएं : कलेक्टर  विकास मिश्रा  जनसुनवाई में प्राप्त 32 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई डिंडौरी     कलेक्टर  विकास मिश्रा ने  मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किए गए 32 आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई।           जनसुनवाई में ग्राम पड़रिया कला से पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर  मिश्रा को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पंचायत में विगत 3 वर्ष से सहकारी उचित मूल्य की दुकान के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य में अधिक समय लगाते हुए ठेकेदार द्वारा लापरवाही की जा रही है। सहकारी उचित मूल्य की दुकान का भवन निर्माण न होने से गांव के लोगों को राशन प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर  मिश्रा ने उक्त आवेदन पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए हैं। इसी प्रकार से ग्राम कुकर्रामठ की ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में पंचायत सरंपच के द्वारा मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने की शिकायत की गई है। कलेक्टर ने इस आवेदन पर कार्यवाही कर जांच एवं कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत आरआई के द्वारा सड़क मद की भूमि पर अपने संबंधित का अवैध पक्का मकान निर्माण कराये जाने की शिकायत की गई है। कलेक्टर  मिश्रा ने एसडीएम शहपुरा को उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत धनुवासागर के ग्रामीणों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर पंचायत सरपंच एवं सचिव की शिकायत करते हुए बताया गया कि पंचायत में निर्माण कार्य एवं अन्य शासकीय कार्यां में मनमानी रूप से लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने सरपंच एवं सचिव के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। कलेक्टर  मिश्रा ने आवेदन पत्र पर जांच एवं कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया है।         जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि, सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए। इन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय सीमा दे दी गई है। कलेक्टर  मिश्रा ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने भी कहा है।

मुख्य बस स्टेण्ड डिंडौरी में ’’गुड सेमेरिटन योजना’’ कार्यक्रम आयोजित

डिंडौरी  पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने बताया कि आज थाना यातायात डिण्डौरी टीम द्वारा जबलपुर बस स्टेण्ड डिण्डौरी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बस चालकों / आपरेटरों, आटो चालकों  / आपरेटरों एवं सामान्य जन मानस को “ गुड सेमेरिटन योजना “ के संबंध में जानकारी दी गयी ।            थाना प्रभारी यातायात द्वारा जानकारी देते हुये बतलाया गया कि गंभीर सडक दुर्घटना होने पर पीडित व्यक्ति के लिये सबसे महत्वपूर्ण समय प्रारंभ का 01 घंटा होता है, यदि उक्त समय पर पीडित व्यक्ति को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो जाती है, तो सामान्यतः उसकी जान बच जाती है। एवं यदि किसी व्यक्ति द्वारा गंभीर सडक दुर्घटना में पीडित व्यक्ति को “ गोल्डन आवर्स “  अथार्त सडक दुर्घटना के एक घंटे के भीतर चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जाता है तो उसे “ गुड सेमेरिटन योजना “ के तहत 5000/- रूपये नगद राशि एवं प्रशस्ती पत्र प्रदाय किया जाता है ।     कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी यातायात द्वारा बतलाया गया कि जिला अस्पताल के सामने, सिविल लाईन डिण्डौरी, कोर्ट परिसर एवं समस्त शासकीय विद्यालय एरिया को  जिला कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा नो हार्न जोन घोषित किया गया है, इसका उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी। साथ ही यदि एम्बुलेन्स के गुजरते समय सायरन बजाने के बावजूद भी यदि किसी व्यक्ति द्वारा एम्बुलेन्स को साईड नहीं दी जावेगी, और एम्बुलेन्स के आवागमन में बाधा उत्पन्न की जाती है, तो उस पर भी भारी जुर्माना लगाते हुये चालानी कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के दौरान बस चालकों, आटो चालकों, एवं अन्य सभी वाहन चालकों को सडक किनारे लगे स्पीड लिमिट के अनुसार ही वाहन चलाने, एवं ओव्हर स्पीड वाहन न चलाने की समझाईश दी गयी।

कड़ी सुरक्षा में संदिग्ध आतंकी फैजान को खंडवा लाई एटीएस, न्यायालय ने भेजा जेल

 खंडवा इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख को जेल भेज दिया गया है. इससे पहले एटीएस की टीम फैजान को खंडवा लेकर आई. फिर घर ले जाकर तलाशी के बाद उसे मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद फैजान को विशेष न्यायाधीश एडीजे मनोज कुमार मंडलोई की कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए. इस पूरी कार्रवाई के दौरान फैजान का मुंह ढंका हुआ था और दोनों हाथ हथकड़ी से बंधे हुए थे. सशस्त्र पुलिस जवानों के कड़े पहरे के बावज़ूद वह मीडिया के सामने दो उंगलियों से विक्ट्री साइन ऐसे दिखा रहा था कि मानो उसने कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर ली हो.   दरअसल, खंडवा की सलूजा कॉलोनी में एक बार फिर तब सनसनी मच गई जब एटीएस की टीम सशस्त्र पहरे में आतंकी फैज़ान को उसके ही घर लेकर आई. एक बार फिर घर की तलाशी ली गई और थोड़ी से देर बाद यह टीम फैज़ान को लेकर लौट गई. पिछली बार यह टीम रात के सन्नाटे में आई थी तो इस बार दिन के उजाले में. यहां से उसे जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप  के लिए ले जाया गया, यहां डॉक्टर्स ने उसका मेडिकल परीक्षण कर उसे नॉर्मल घोषित किया. ब्लू जींस और रेड टी-शर्ट पहने फैज़ान का मुंह ढंका हुआ था. उसके दोनों हाथों में हथकड़ी बंधी थी. बावज़ूद उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसकी अकड़ दिख रही थी. पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए उसने अपने हथकड़ी बंधे हाथ की दो उंगलियों से विक्ट्री का V निशान बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की कि जैसे वो अपने मकसद में कामयाब हो गया हो.   जिला अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र पाटील ने बताया कि फैजान शेख को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया था. सब कुछ सामान्य था. पुरानी बीमारी छोड़कर सब कुछ नॉर्मल था. उसे स्टोन की बीमारी थी जिसका इलाज होकर उसे राहत मिल गई थी. शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं हैं.   अस्पताल के बाद एटीएस की टीम फैज़ान को जिला न्यायालय ले गई जहां उसे विशेष न्यायाधीश एडीजे मनोज कुमार मंडलोई की कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ने प्रकरण में कार्यवाही के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की है. कोर्ट के आदेश के बाद उसे खण्डवा की जननायक टंट्या भील जेल भेज दिया गया. सूत्रों का कहना है कि अब खंडवा से आतंकी को भोपाल जेल भेजा जाएगा. न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत किसी भी आरोपी को जहां से गिरफ्तार किया गया हो, वहां की अदालत में पेश किया जाना जरूरी है. पांच दिन की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी फैज़ान को जेल रिमांड के लिए ही पेश किया गया था.   अपर लोक अभियोजक मनीष बरोले ने बताया कि विशेष न्यायालय में फैजान को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस प्रकरण में कार्यवाही के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की गई है. न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जेल वारंट बनाकर उसे जेल भेजा गया है.  

Government डेंटल कॉलेज में MDS कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

नई दिल्ली गुजरात के सरकारी, स्वनिर्भर डेंटल कॉलेज के MDS कोर्स में सरकारी, मैनेजमेंट और एनआरआई सीट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. अगर कैंडिडेट्स ने NEET PG(MDS) 2024 परीक्षा पास की है तो वह दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं. काउंसिल तथा गुजरात राज्य के नियमों के मुताबिक योग्य कैंडिडेट्स को प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना रहेगा. ये है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख डेंटल कॉलेज के MDS कोर्स में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश समिति की वेबसाइट www.medadmgujarat.org के माध्यम से कैंडिडेट्स को 10 जुलाई की सुबह 10 बजे से 15 जुलाई सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन पीन खरीदनी रहेगी. जिसके बाद 15 जुलाई दोपहर 2 बजे तक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. तमाम कैंडिडेट्स को 15 जुलाई दोपहर 4 बजे तक हेल्प सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन की जांच करवाकर प्रमाणपत्रों की नकल जमा करवानी रहेगी. कैंडिडेट्स ऑनलाइन प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पीन प्रवेश समिति की वेबसाइट www.medadmgujarat.org के माध्यम से 3,000 (नोन-रिफ़ंडेबल) + 25,000 (रिफ़ंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट) यानी कि 28,000 रुपये भरकर प्राप्त कर सकेंगे. कैंडिडेट्स को हेल्प सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन की जांच करवाकर प्रमाणपत्रों की नकल जमा करवाने के लिए पहले से ही अपॉइंटमेंट लेनी रहेगी. पैरा मेडिकल कॉलेज में भी दाखिला शुरू गुजरात के पैरा मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.  जो छात्र फिजियोथेरापी, नर्सिंग, जीएनएम (General Nursing and Midwifery), एएनएम, बी.ऑप्ट्रोमेट्री, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बी. ऑर्थोटिक्स और बी. नेचुरोपथी का कोर्स करना चाहते हैं वे कॉलेज में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. पैरा मेडिकल कॉलेज में इन कोर्स के लिए एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है. 15 जुलाई के बाद कॉलेज सभी डॉक्यूमेंट को वेरिफाई करेगा. 16 जुलाई तक हेल्प सेंटर छात्रों को अपने आवेदन और असल प्रमाणपत्रों की जांच करवानी होगी. प्रवेश के संदर्भ में किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर छात्र  pnamec.admcommittee1@gmail.com पर ईमेल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं.  

मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी,छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्ताव मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद आज बुधवार को राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।इसके लिए छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को इंदौर में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। एक साथ एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इन प्रस्तावों को लग सकती है मुहर     कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के ई-विधान प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके तहत विधानसभा को हाईटेक और पेपरलेस किया जाएगा, जिसमें 23 करोड़ खर्च होंगे। इसके तहत 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार राशि खर्च करेगी। डिजिटल इंडिया, ग्रीन गवर्नेंस की ओर कदम बढ़ाया गया है।     इसमें एनआईसी द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा और विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके तहत विधानसभा में सभी काम ऑनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगाई जाएगी। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच अनुबंध भी हो चुका है।     प्रदेश में 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खुलेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगे।     मध्य प्रदेश सरकार अपना स्वयं का विमान खरीदेगी। अभी फिलहाल किराए पर विमान लिया जा रहा है। सरकार एक्सपर्ट की राय के बाद कनाडा की बमबार्डियर कंपनी से जेट विमान खरीदेगी। जिसकी कीमत 233 करोड़ रुपये होगी।     नर्मदाजल के अधिकतम उपयोग में तेजी से कदम, अधिकतम उपयोग के लिए योजनाओं को मंजूरी दी गई है।     सांवेर जेल का निर्माण हाउसिंग बोर्ड के बजाय पीडब्ल्यूडी करेगा। 217 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई है। सीमा से ज्यादा कैदी होने की वजह से जेल बनाई जा रही है। इंदौर की जेल सांवेर में शिफ्ट हो जाएगी।     घुमंतू विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति विभाग के जरिए कम छात्रवृत्ति मिलती थी लेकिन अब घुमंतू और अर्ध घुमंतु छात्रों को भी बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी।राशि बढ़ाने का फैसला।     7 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है। ये कुल 9271 करोड़ की योजनाएं हैं।     सीधी में बोकारो सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति मिली है। 46 करोड़ की परियोजना है।11 गांव के 10 लाख से अधिक कृषकों को लाभ मिलेगा   मोहन सरकार खरीदेगी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर के चैलेंजर 3500 विमान को खरीदने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश सरकार के पास 2021 से कोई विमान नहीं था। तब से ही नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। दो कंपनियों ने अपने प्रस्ताव दिए थे। इसमें से चैलेंजर 3500 का प्रस्ताव एल-1 कैटेगरी में चुना गया है।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में  हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर इंक के चैलेंजर 3500 मॉडल को 233 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। दरअसल, छह मई 2021 को ग्वालियर मैं लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कंपनी ने उस विमान को ‘बियॉन्ड रिपेयर’ करार दिया। यानी उसकी मरम्मत नहीं हो सकती थी। उसके बाद से राज्य सरकार के पास कोई विमान नहीं था और नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस दौरान कनाडा की कंपनी की बोली सबसे कम रही। साथ ही निविदा शर्तों में जो आवश्यकताएं बताई गई हैं, उसे चैलेंजर 3500 पूरी करता है। 20 माह में आएगा नया विमान नया चैलेंजर 3500 विमान 20 माह में मिलेगा। सरकार की आवश्यकता के अनुसार कंपनी इस विमान को आठ सीटर बना रही है। इसकी कीमत 233 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि डॉ. मोहन यादव को अगले 20 माह किराये के विमान में ही उड़ान भरनी होगी। चैलेंजर 3500 के बारे में चैलेंजर 3500 अपनी श्रेणी में सबसे अधिक एडवांस तकनीक से बना है। इसमें इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं।   बेहतरीन केबिन अनुभव चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है। 4,850 फीट से 41 हजार फीट तक जमीन का अहसास इस विमान की खासियत यह है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है। एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है। इसके बाद भी केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।  

प्रदेश IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 2 DIG को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में देर इंडियन पुलिस सर्विस के 4 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। आईपीएस अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में दो पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं। तबादले का आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होगा। दो डीआईजी को मिली नवीन पदस्थापन डी.कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल को एएसएफ में डीआईजी पद पर तैनात किया गया है। मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल बनाया गया है। इससे पहले वह एसएएफ में डीआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। विजय भागवानी को मिली ये जिम्मेदारी एसआईएसएफ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर कार्यरत विजय भागवानी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। सिवनी के एसपी बदले गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिंघ को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर कार्यरत थे।

शादी में कूलर बंद होने पर हुआ विवाद, चाकू मारकर कर दी दुल्हन के ममेरे भाई की हत्या

जबलपुर जबलपुर में शादी में कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई (मामा के बेटे) की हत्या कर दी गई। बारात में आए युवक और उसके तीन साथियों ने युवक की कमर – पैर में चाकू मारे।घटना मंगलवार – बुधवार दरमियानी रात 2 बजे की है। विजय नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। बारात तिलवारा थाने के शास्त्री नगर से विजय नगर आई थी। फोन कर साथियों को बुलाया राज अहरिवार (19) शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास का रहने वाला था। मंगलवार को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन में उसकी बुआ की बेटी का शादी फंक्शन चल रहा था। बताया जा रहा है कि फॉल्ट होने पर कूलर बंद हो गया। एक बाराती शोर मचाने लगा। बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज ने जाकर उसे समझाया कि दो मिनट में सुधर जाएगा। दोनों में बहस हो गई। गहमागहमी के बीच राज ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बाराती बाहर चला गया और फोन कर अपने तीन साथियों को बुला लिया। राज जैसे ही मैरिज गार्डन से बाहर आया, चारों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। इस समय तक खाना-पीना हो चुका था। अंदर शादी की रस्में चल रही थीं। दोस्त प्रदीप चौधरी ने बताया कि चारों लड़कों ने मिलकर राज की हत्या की और फरार हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राज पर भी आपराधिक केस सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि राज पर भी शहर के अलग-अलग थानों आपराधिक केस दर्ज हैं। 1 आरोपी को हिरासत में लिया है, बाकी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, समेत कई जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हुई जबकि बुधवार को निमाड़ के साथ एमपी का दक्षिणी हिस्सा भीगेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एमपी के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। कई शहरों में पारा भी बढ़ा इससे पहले मंगलवार को मंडला, बालाघाट, बैतूल, धार, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम समेत कई जिलों में बारिश हुई। दूसरी ओर, भोपाल समेत कई शहरों में धूप भी निकली। इस वजह से दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हो गई। सीधी, दमोह और नौगांव में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 33.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, जबलपुर में 34.1 डिग्री और उज्जैन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बैतूल में तापमान सबसे कम 28.5 डिग्री रहा। खरगोन-पचमढ़ी में 29.2 डिग्री और सिवनी में यह 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर जारी है. दरअसल, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है. साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है.  मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज होगी बारिश  IMD के अनुसार, आज यानी बुधवार को मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, पन्ना, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, खरगोन, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.  पारा में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, जानें कहां कितना रहा तापमान?  बारिश के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को तेज धूप निकली, जिससे तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. बीते दिन मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर दमोह और नौगांव रहा. यहां का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा खजुराहो का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, रीवा और ग्वालियर का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ का तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, गुना का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, रतलाम का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, सागर का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया और नर्मदापुरम 34.5 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 34.3 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और नरसिंहपुर में तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

फिल्म सेट पर हादसे के बाद उर्वशी रौतेला अस्पताल में भर्ती

सिंह साहब द ग्रेट’ और ‘सनम रे’ जैसी फिल्मों से फेमस होने वाली उर्वशी रौतेला को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हाल ही में हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक्ट्रेस हैदराबाद में साउथ की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. तभी किसी सीन की शूटिंग के बीच हादसा हुआ और उन्हें फ्रैक्चर हो गया. उर्वशी रौतेला की आने वाली तेलुगु फिल्म एनबीके 109 है. जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई. ऐसे में आनन-फानन में उन्हें  हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक उर्वशी रौतेला का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. उर्वशी रौतेला अस्पताल में भर्ती फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रौतेला की टीम ने प्रेस बयान में इस बारे में रिएक्ट किया. एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते समय उन्हें खतरनाक चोट लग गई. इस चलते उन्हें सीरियस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा. बयान में आगे बताया गया कि वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. आने वाली फिल्म ‘एनबीके 109’ आने वाली एक तेलुगु फिल्म है. हालांकि अभी मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल भी अनाउंस नहीं किया है. इस का निर्माण नवंबर 2023 में शुरू हुआ. बॉबी कोली इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और रौतेला सहित कई कलाकार हैं. अभी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है

‘ED को करने दीजिए अपना काम, हम नहीं करेंगे हस्तक्षेप…’; वाल्मीकि कॉरपोरेशन घोटाले पर सीएम सिद्दरमैया का बयान

'Let ED do its work, we will not interfere…'; CM Siddaramaiah's statement on Valmiki Corporation scam

‘Let ED do its work, we will not interfere…’; CM Siddaramaiah’s statement on Valmiki Corporation scam

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet