LATEST NEWS

मोतियाबिंद से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी तरीका ऑपरेशन ही है -डॉ अशोक नरवरे ।

The most effective way to get rid of cataract is surgery – Dr. Ashok Narware. हरिप्रसाद गोहे  आमला । युवा साहू समाज सेवा संगठन आमला, चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल एवं सिविल अस्पताल आमला के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री नर्मदा प्रसाद साहू, स्वर्गीय श्री नंदलाल साहू, स्वर्गीय श्री पूरनलाल साहू की स्मृति में मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन आमला के सिविल अस्पताल में किया गया था । इस मौके पर बतौर अतिथियों में महेश साहू , डॉ अशोक नरवरे खंड चिकित्सा अधिकारी आमला, प्रकाश साहू, संजय साहू, द्वारका प्रसाद साहू, प्रहलाद साहू, गोपाल साहू , अभिषेक शुक्ला ने दिवंगतों के छायाचित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए सिविल अस्पताल के डॉ अशोक नरवरे ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही मानव सेवा है। संजय साहू ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सेवा करना ही हृदय को सुकून देता है। महेश साहू ने कहा कि समाज के समर्थ लोगों को असमर्थ लोगों की मदद करना चाहिए। प्रकाश साहू ने कहा कि सभी मरीजों के ऑपरेशन बैरागढ़ हॉस्पिटल भोपाल में किए जाएंगे। प्रहलाद साहु ने कहा कि जिले में संगठन के द्वारा मोतियाबिंद पीड़ितों के मरीजों को नई रोशनी देने का काम किया जा रहा है। शिविर में 152 मरीज की जांच की गई जिसमें 53 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया ।  ऑपरेशन के बाद रखें विशेष सावधानी-डॉ अशोक नरवरे । आयोजित शिविर के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक नरवरे ने मरीजो को ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी देते हुए कहा कि जो मरिज पहले से दवाई  लेते आ रहे हैं उन्हें अपनी दवाइयां जारी रखना चाहिए। ऑपरेशन के पहले आरामदायक कपड़े पहने और सर्जरी के दिन किसी प्रकार का मेकअप ना करें । ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों को खरोचों और धक्कों से बचाने के लिए सुरक्षा चश्मा चश्मा पहने। ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक पढ़ने या स्क्रीन देखने से बचे। घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहने । ऑपरेशन के बाद आंखों में खुजली होने पर रगड़ना नहीं चाहिए। भारी और वजनदार चीजों को उठाने से बचना चाहिए। तंबाकू और शराब के सेवन से बचना चाहिए । ऑपरेशन के बाद खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है और भोजन में भरपूर पोषक तत्व वाले पदार्थ जैसे ताजा फल हरे पत्तेदार सब्जियां आंखों के लिए अच्छी होती है। कड़क और गरिष्ठ चीज नहीं खाना चाहिए। नहाते समय साबुन या गंदा पानी आंखों में जाने से बचाना चाहिए और गर्दन के नीचे पानी डालकर नहाना चाहिए। आंखों में किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर अपने नजदीकी डॉक्टर को बताना चाहिए।

हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।

A program was organized in Anganwadi under ‘We will be successful’ campaign. हरिप्रसाद गोहेआमला । 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित पखवाड़ा हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर पखवाड़ा अंतर्गत आंगनवाड़ियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस मौके पर नियुक्त पर्यवेक्षक द्वारा आगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के अधिकारों से संबंधित हेल्पलाइन एवं साइबर अपराधो से जुड़ी जानकारियों को विस्तार से बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार गुरुनानक वार्ड क्र 15 बोड़खी के आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला एवं बाल विकास विभाग आमला की पर्यवेक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने अपने व्यक्तित्व में महिलाओं को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम,साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्र 15 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना रावत,कला विजयकर,वार्ड 17 की कार्यकर्ता सुनीला घोरसे,वंदना पंडौले,नीतू बनकड़े, सहायिका सहित स्थानीय महिलाए एवं किशोरी बालिका, आशा, शौर्य दल की महिला उपस्थित रही ।

बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार के विरोध में सकल हिन्दू समाज का उग्र विरोध प्रदर्शन ।

Fierce protest by the entire Hindu community against the Hindu genocide in Bangladesh. हरिप्रसाद गोहेआमला ! बांग्लादेशी सरकार के संरक्षण में कट्टरपंथी अतिवादियों समूहों के द्वारा बांग्लादेश मे करोड़ों हिन्दुओं समेत अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे जघन्य -अत्याचार, अमानवीय व्यवहार एवं बांग्लादेशी सरकार के आक्रोशित करने वाले रवैया के विरुद्ध सकल हिंदू समाज आमला के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में मातृ शक्ति समेत बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों के द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया । स्थानीय नगर पालिका स्कूल परिसर जनपद चौक पर सनातनी बंधुओ एवं मातृशक्तियों की उपस्थिति में नगर पालिका स्कूल परिसर जनपद चौक आमला में एकत्रीकरण के साथ मुख्य मार्ग से रैली के रूप में तहसील पहुंच कर बांग्लादेश में विधर्मीयो के द्वारा हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ कुकृत्यों एवं दुराचार व सनातन धार्मिक स्थलों पर आगजनी एवं तोड़फोड़ की नियोजित घटनाओं की पूरज़ोर तरीके से निंदा कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन , स्थानीय प्रशासन आमला को सौप कर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की । व्यापारियों ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान , समाज के सभी वर्गों की रही भागीदारी सकल हिन्दू समाज के विरोध प्रदर्शन को आमला नगर के सभी व्यापारी संगठनों ने अपना समर्थन किया इस दौरान व्यापारीगणों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे । विरोध प्रदर्शन एवं रैली में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख, समाज के सभी वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बंगलादेश सरकार के संरक्षण में कट्टरपंथियों के द्वारा हिन्दू समुदाय के नरसंहार एवं अत्याचार का विरोध कर भारत सरकार से बांगलादेशी हिन्दुओं के सुरक्षा की मांग की गई।

नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन में ज़ाहिर प्रवेश ।

Explicit entry into National Railway Mazdoor Union. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड शुभम जाधव,कॉमरेड राजेश आर रावत ने उनका काम जो नहीं हो रहा था,करवा दिया जिस बात से उत्साहित होकर शुभम जाधव,अपनी टीम के साथ, कॉमरेड दिगंबर घाटोड़े जी के मार्गदर्शन में अजनी जनरल शाखा में जाहिर प्रवेश लिया,प्रशांत रामटेकेकर,प्रशांत कालबंदे गोधनी,श्रीकांत कांबले,निखिल राउत भरतवाड़ा इन पांच कामरेडो के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं । अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद ।

रेलवे यूनियनों के मान्यता चुनाव में वोटिंग शुरू, श्रमिक हितों की रक्षा के लिए रेलवे कर्मचारी साथी, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन को मतदान करें – राजेश आर रावत

Voting begins in the recognition elections of railway unions, railway employees to protect workers’ interests, vote for National Railway Mazdoor Union – Rajesh R Rawat हरिप्रसाद गोहेआमला ! रेलवे में यूनियन मान्यता के लिए बुधवार से तीन दिवसीय मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है । छह दिसंबर तक चलने वाली इस मतदान में हजारों रेलकर्मी मतदान करेंगे।मतदान के इस महायज्ञ में अपना वोट डालने के उपरांत नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के नार्थ साइड चुनाव प्रभारी राजेश आर रावत ने रेलकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों के सुख-दुख में हर संभव मददगार एन.आर.एम.यू. के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना बहुमूल्य वोट नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन को देकर, अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिये।

ट्रेकमेंटनर साथियों के कार्यस्थल पहुंच महामंत्री ने उनके सवालों को समझा, एवं अपने अनुभव से समस्या का हल बताया।

Reaching the workplace of Trekmentner colleagues, the General Secretary understood their questions and explained the solution to the problem from his experience. हरिप्रसाद गोहेआमला,छिंदवाड़ा ! रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव को दृष्टिगत रख नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन महामंत्री मजदूर मसीहा कामरेड वेणु पी नायर, मंडल सचिव कामरेड एस के झा मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज चोइथानी, मान्यता चुनाव प्रभारी ( नार्थ साईड ) कामरेड राजेश आर रावत एवं टीम सदस्य कामरेड दिगंबर घाटोड़े,वैभव अलने,राकेश झड़बड़े,आतिश घरघटे, व साथी कामरेड़ो के साथ नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन जुनारदेव शाखा के कामरेड़ो के साथ मिलकर छिंदवाड़ा, गांगीवाड़ा,परसिया के ट्रेकमेंटनर साथियों के पास उनके कार्यस्थल पहुंच उनके सवालों को समझा गया। इस दौरान महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर ने रेल साथियों से वन टू वन चर्चा का उनके सवाल जाने एवं कामरेड नायर ने अपने पुराने अनुभवो से रेल साथियों को उनकी समस्या का मौके पर हल भी बताया । इस मौके पर उपस्थित रेल साथियों से आगामी मान्यता चुनाव में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के पक्ष में मतदान करने अपील की । इस मौके पर महामंत्री ने कहा यूनियन NRMU ही क्यों चाहिए NRMU ने रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान NRMUनहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

आमला : रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां ।

Increased enthusiasm for railway union recognition elections. हरिप्रसाद गोहेआमला । जैसे जैसे रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव की तारीख नजदीक आ रही वैसे वैसे यूनियन संगठनों ने मतदाताओं को रिझाने ताकत झोकना शुरू कर दिया है। कोई नुक्कड़ सभा लेकर रेल कामगारों से अपनी यूनियन के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहा तो कोई रेल कामगारों के कार्यस्थल पहुंच यूनियन की उपलब्धि बता अपने पक्ष में मतदान करने कामगारों से अपील कर रहा है। गोरतलब हो की नागपुर मंडल में प्रमुख रूप से नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन एवं सेंट्रल रेल्वे मजदूर यूनियन के बीच आमने सामने का रोचक मुकाबला देखा जाता रहा है बहरहाल दोनो ही मजदूर यूनियन अपने अपने झंडे के बैनरतले रेल कामगारों से अपने, अपने पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं । आगामी दिनों में देखना होगा की कामगारों ने किस यूनियन का दिया साथ किसको मिलेंगी रेल यूनियन की मान्यता जिसका अभी करना होंगा इंतजार। आपको बतादे यूनियन मान्यता चुनाव क्रमशः 4,5,6 दिसंबर को सेक्शन वाइस होना है वहीं मतों की गणना एवं परिणामों की घोषणा नागपुर मंडल स्तर पर पूर्ण होंगी। नेशनल रेल्वे यूनियन ने झोंकी ताकत नार्थ साईड चुनाव प्रभारी कामरेड राजेश आर रावत से प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड दीपक बालाजी परतेती सिनियर सेक्शन इंजीनियर वर्धा जो कि पांढुरना के रहवासी हैं, कॉमरेड दीपक बालाजी परतेती के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

राजेश आर रावत एवं टीम का परिजनों ने किया भव्य स्वागत ।

The family members gave a grand welcome to Rajesh R Rawat and the team. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन मान्यता चुनाव नार्थ साईड प्रभारी कामरेड राजेश आर रावत को बनाए जाने पर सामाजिक, ग्रामिणजनो एवं ईस्ट मित्रो में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब हो की कामरेड राजेश आर रावत मूलतः आमला विकास खंड के ग्राम खापा ग्राम के स्थाई निवासी है । कामरेड राजेश आर रावत ,महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर,मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज चोइथानी, मंडल सचिव कामरेड एस के झा के मान्यता चुनाव प्रचार प्रसार पर प्रथम बार आमला नगर आगमन पर परिजनों एवं ईस्ट मित्रो ने ग्राम कजली जोड़ पर एकत्रित होकर कामरेड राजेश आर रावत एवं उनकी टीम का फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामपाल मोड़क भाजपा किसान मोर्चा आमला मंडल अध्यक्ष ,रामदास कापसे,मनोज रहड़वे ग्राम खापा खतेड़ा सरपंच संघ उपाध्यक्ष आमला राजू कापसे ग्राम छावल सरपंच,रामदास तुलसीराम माथानकर ग्राम काजली, मनोज नावंगे जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ राजेश रावत ग्राम छावल राजू पोटफोड़े , मारोति खवादे,मुकेश मोड़क, बंटी कापसे, राजेश रहड़वे,सुखदेव पटवारी, मुकेश रहदवे,प्रेम शंकर बेदरे,टीकाराम रहदेवे आदि मौजूद रहे।सभी ग्राम वासियों ने नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के चुनाव चिन्ह लेंप पर ही वोट देने अपील की ।

विधिक साक्षात्कार शिविर का हुआ आयोजन।

Legal interview camp was organized. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के युनिवर्षल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजित किया गया । यह आयोजन सत्र न्यायालय आमला की न्यायाधीश सुश्री चारू व्यास के मुख्य आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मी सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस मौके पर न्यायधीश सुश्री चारू व्यास ने बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को मोटर यान, पाक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम आदि कानूनों की विस्तृत जानकारी दी । न्यायाधीश सुश्री चारू व्यास ने विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब लोगों को इस बात की जानकारी दी जायेंगी की कानून हमे क्या प्रदान करता है । तभी वे अपने साथ होने वाले अन्याय के प्रति सचेत होंगे । वहीं अपने विशिष्ट आतिथ्य उदबोधन में एडवोकेट शाहिद बेग ने कहा की कानूनी साक्षरता मानवाधिकारों को प्रदर्शित करने का प्रभावी साधन है। यह लोगों को उनके नागरिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को पहचानने में मदद करती है । कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन शिक्षिका मोनिका जोशी ने किया वहीं आभार एडवोकेट हसीब बेग ने जताया । मंगलवार को लाईफ कैरियर स्कूल में सविधान दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के बालक बालिकाओं ने अपने भाषण वा कविताओं की प्रस्तुति दी ।

यूनियन क्यों तथा लाल झंडे वाली ही क्यों पर महामंत्री ने डाला प्रकाश ।

The General Secretary threw light on why the union and why only the red flag. हरिप्रसाद गोहेआमला। नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन रनिंग एवं लाईन मुख्य शाखा आमला के बैनरतले सोमवार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मुख्य शाखा परिसर में आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एन आर एम यू महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर मौजूद रहे । इस दौरान आमला शाखा द्वारा आमला नगर प्रवेश स्थल से रेलवे स्टेशन तक भब्य मोटर साइकिल रैली निकाली गई जो देखते ही बन रही थी। इस दौरान परिसर में कर्मचारियों को तीन वीडियो क्लिप दिखाई गई जिससे कर्मचारियों को यूनियन के द्वारा किये गए सामाजिक कार्य,NRMU/AIRF यूनियन का इतिहास, कर्मचारियों के लिए किये गए कार्य तथा दूसरी यूनियन/संघ द्वारा की गई गद्दारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर यूनियन प्रतिनिधि एवं रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे । कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कामरेड वेणु पी नायर ने कहा यूनियन क्यों तथा लाल झंडे वाली यूनियन ही क्यों ? को विस्तार से समझाया तथा भारतीय रेल बचाना है, भारतीय रेल के कर्मचारि के रूप में ही सेवानिवृति लेना है तो NRMU के चुनाव चिन्ह LAMP पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।एन आर एम यू शाखा आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 25/11/2024 को खिरसादोह से 15.00 बजे आदरणीय महामन्त्री कॉमरेड वेणु पी नायर जी नागपुर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड मनोज चौइथानी, मंडल सचिव कॉमरेड एस के झा, युवा संयोजक कॉमरेड रोहित काटे, वर्धा शाखा के सह सचिव कॉमरेड अभिषेक थूल के साथ आमला के लिए सड़क मार्ग से निकले। आमला से पहले मार्ग मे लालावाडी ग्राम मे छावल गाँव के सरपंच, खापा के सरपंच तथा ग्राम पंचायत सदस्य ने पुष्पहार तथा शॉल से महामंत्री का स्वागत किया वहीं शाम 18.00 बजे आमला प्रवेश करते ही NRMU के कार्यकर्ताओं ने ढोल तासे, पटाखे तथा जोरदार नारों से महामंत्री का स्वागत किया ।NRMU के शाखा परिसर पहुँचने पर आदरणीय महामन्त्री जी का इंतजार कर रहे सैकड़ो कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम समापन के बाद 21.00 बजे आमला से नागपुर के लिए अपनी टीम के साथ सड़क मार्ग से महामंत्री रवाना हुए।

एनआरएमयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार ,महामंत्री वेणु पी नायर आमला में विशाल आम सभा को करेंगे संबोधित।

NRUM workers conference on Monday, General Secretary Venu P Nair will address a huge public meeting in Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला। एनआरएमयू का कार्यकर्ता सम्मेेलन आज 25 नवंबर सोमवार को एनआरएमयू प्रांगण आमला में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महामंत्री वेणु पी नायर भी मौजूद रहेगे। चुनाव प्रभारी राजेश रावत ने बताया सम्मेलन मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से एआईआरएफ, एनआरएमयू के गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही साथ मुख्यालय और मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। मान्यता चुनाव प्रभारी नॉर्थ (साइड) राजेश आर.रावत ने सभी साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

विशाल बाल मेले में विद्यार्थियों ने लगाए एक से बढ़कर एक स्टॉल ।

Students set up multiple stalls in the huge children’s fair. हरिप्रसाद गोहेआमला। भीमनगर स्थित लाईफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस के मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया । इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गरबा नृत्य एवं गायन की शानदार प्रस्तुति दे उपस्थित जनों का मन मोहा वहीं इस दौरान विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया था। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा व्यंजनों, पेय पदार्थों तथा विभिन्न खेलों के कोई 100 स्टाल सजाएं थे। जो आयोजित बाल मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । लाईफ केरियर स्कूल से प्राप्त जानकारी अनुसार लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी. बी. एस. ई.स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “विशाल बाल मेला” का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष में लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई.स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया यह कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बडोनिया के मुख्य आतिथ्य ,थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना ,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, हरि मोहन निरंजन टी.आई.आर.पी.एफ., एम.के .पाटिल टी आई जी आर पी शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर. पी. एफ. के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशाल बाल मेले मे विभिन्न व्यंजनो एवं पेय पदार्थो तथा विभिन्न खेलों के लगभग 100 स्टाल विद्यार्थियो द्वारा लगाए गए ।बाल मेले के दौरान विद्यार्थियों द्वारा गरबा, नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।छिंदवाड़ा की गायिका श्रीमती अंजू विश्वकर्मा ने आकर्षक गीतों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर , समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ,पार्षद श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा , पार्षद सुनील उईके ,पार्षद रोहित हारोडे, लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती छंदा सरकार, यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर के एडवोकेट शाहीद उल्ला बेग तथा विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सोनिका जोशी एवं रितु गुगनानी ने किया हसिब बेग ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया ।

पूर्व भाजपा विधायक मानेकर को मिली महाराष्ट्र चुनाव में अमरावती जिला की दरियापुर विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी

Former BJP MLA Manekar got the responsibility of Dariyapur assembly constituency of Amravati district in Maharashtra elections. हरिप्रसाद गोहेआमला। आगमी दिनों में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जिले से भी कार्यकर्ताओं और भाजपा पूर्व विधायकों को महाराष्ट्र चुनाव की जवाबदेही दी है। गौरतलब हो की आमला पूर्व विधायक चैतराम मानेकर को पार्टी द्वारा अमरावती जिला की दरियापुर विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी पार्टी द्वारा दी गई है।जो दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के लिए कार्य कर प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे । आमला पूर्व विधायक चैतराम मानेकर से प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया मुझे पार्टी संगठन से महाराष्ट्र चुनाव में अमरावती जिले की दरियापुर विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी दी है जिसके पालनार्थ में आज बुधवार दिनांक 13/11/2024 को महाराष्ट्र चुनाव के लिए रवाना हो गया हु। मेरे द्वारा अमरावती जिला के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के समर्थन में प्रचार प्रसार किया जायेगा ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विशेष कैंप का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश ।

Deputy District Election Officer inspected the special camp, gave necessary instructions to the BLO. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण में मतदाता सूची को लेकर आज रविवार विशेष कैंप का आयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित कैंप का निरक्षण करने जिला उप निरीक्षण अधिकारी आमला पहुंचे थे । प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 10/11/2024 को आमला विधान सभा क्षेत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा मतदाता सूची अंतर्गत आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण किया गया जिसमें अंबाडा, हसलपुर,नगरीय क्षेत्र में महात्मा गांधी वार्ड,सुभाष वार्ड का निरीक्षण कर बीएलओ को नियमानुसार नाम जोड़े जाने एवं ई पी रेशे ,जेंडर रेशे पर ध्यान दिया जाकर मतदाता सूची को त्रुटियां विहीन बनाने पर समझाइश दी गई ।

हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी बड़ी कामयाबी पाना बहुत आसान होता- बनकर

If your courage is high then it would be very easy to achieve any big success – by becoming यूपीएससी में सफल हुए हिमांशु सिंह ठाकुर का हुआ सम्मान । हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल/ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना प्रभारी राजेश बनकर ने कहा कि हिमांशु सिह ठाकुर को यूपीएससी से मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में अस्सिटेंट डायरेक्टर (कॉरपोरेट लॉ) जैसे महत्वपूर्ण पद पाने में मिली सफलता यह बताती है कि यदि हौसले बुलंद हो तो कोई भी बड़ी कामयाबी पाना बहुत आसान सा हो जाता है. श्री बनकर स्टेशन परिसर में हिमांशु सिंह के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन प्रंबधक वी.के.वाकड़े ने की. इसके पूर्व हिमांशु का करतल ध्वनि के बीच थाना प्रभारी राजेश बनकर आदि ने शाल,श्रीफल से सम्मान किया.विदित हो कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर एवं उषा सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह ने बीते माह यूपीएसएसी द्वारा अस्सिटेंट डायरेक्टर (कॉरपोरेट लॉ) के 12 पदो के लिए घोषित हुए परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया 10 वीं रैंक प्राप्त की थी. हिमांशु को मिली सफलता प्रेरणा का काम करेगी आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमांशु को मिली सफलता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों में प्रेरणा का काम कर उन्हें आगे बढने का सकारात्मक संदेश देगी. उन्होंने हिमांशु से उम्मीद जताई कि वे जिले के बच्चों को अपना बेहतर करियर बनाने में समय-समय पर मार्गदर्शक देते रहेंगे.मेहनत से लक्ष्यों का पाना आसान कॉरपोरेट लॉ में अस्सिटेंट डायरेक्टर के लिए चयनित हिमांशु सिंह ठाकुर ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने पर आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर को धन्यवाद देते हुए कि कहा कि जिले में अच्छी शैक्षणिक संस्थाएं हैं जो पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों का करियर बनाने पर भी काम कर रही हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए तैयारी में जुटने का आव्हान किया. मेहनत से लक्ष्यों को पाना आसान है. मैने सफलता प्राप्त की है तो अन्य लोगों के लिए भी सफलता प्राप्त करना संभव है.कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता स्टेशन प्रंबधक वी.के.वाकड़े ने अपने संबोधन में हिमांशु सिंह को मिली शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ की गई तैयारी के कारण उन्हें सफलता मिली है. उन्होंने बच्चों से आव्हान करते हुए कहा कि वे भी कड़ी मेहनत कर सफलता का झंडा बुलंद कर जिले एवं परिवार का नाम रोशन करेंगे.समय और पैसों की कद्र जिसने की उसका भविष्य उज्जवल हिमांशु सिंह के पिता वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि जो भी बच्चा करियर बनाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय और अपने माता-पिता के पैसों की कद्र करना सीख लेंगे तो निश्चित ही ऐसे बच्चों का भविष्य उज्जवल रहेगा . उन्होंने हिमांशु को मिली सफलता के पीछे समर्पण के साथ की गई मेहनत पर प्रकाश डाला.इनके उदगार ने बढ़ाया मनोबल सम्मान समारोह में रेलवे के एसएसई टेलीकाम अनुराग दुबे, वाणिज्य निरीक्षक पंकज कुमार,एसएसई सिग्नल पी.आर.डांगे, डायटिशियन एवं समाजसेवी मनोज वाधवा ने अपने संबोधन में हिमांशु को मिली कामयाबी पर बधाई देते हुए बच्चों से अपना भविष्य बनाने के लिए लक्ष्य तय कर सफलता प्राप्त करने का आव्हान किया. कार्यक्रम में आरपीएफ के संतोष पटेल,पंकज जैन, दिलीप चौकीकर,देवेंद्र सिंह ठाकुर,श्री रावत आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मनोज वाधवा ने किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet