LATEST NEWS

लाईफ कॅरियर स्कूल एवं यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Prize distribution program was held at Life Career School and Universal International Public School. हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित लाईफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इन्टरनेशनल हायर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल आमला में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे एवं व्यापारी संघ के सचिव हेमन्त गुगनानी के विशिष्ट आतिथ्य तथा श्रीमती संगीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे साहित्यक, सांस्कृतिक, वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता, इन्टरहाउस वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, हिन्दी कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, ग्रिटींग कार्ड प्रतियोगिता इत्यादि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य आतिथि तथा विशिष्ट आतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सार्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी हुए पुरुस्कृत पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली नेहनीन अली को ‘बेस्ट स्टूडेंट आफॅ द ईयर’ ( लाईफ कॅरियर सी.बी.एस.ई. स्कूल में ) एवं कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सौरिक शुक्ला को ‘बेस्ट स्टूडेंट आफॅ द ईयर’ ( यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में ) का एवार्ड दिया गया जिन्हें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा आर्कषक ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल से बेस्ट बैट्समैन’ समर रजा., ‘बेस्ट बॉलर हर्षद छतवानी, ‘बेस्ट विकेट कीपर’ प्रिंस तोमर, ‘बेस्ट फील्डर’ रक्षित यादव, मैन ऑफ द सिरीज’ शेख जोएब को प्रदान कर सम्मानित किया गया । जबकि लाईफ कॅरियर सी.बी.एस.ई. स्कूल से ‘बेस्ट बैट्समैंन’ यश झरबड़े, ‘बेस्ट बॉलर’ शेख आसिम, ‘बेस्ट विकेट कीपर’ अभय माथनकर, ‘बेस्ट फील्डर’ अंश यादव को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में नर्मदापूरम एवं बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले मेधावी विद्यार्थी जिनमें मोहित पवार (वॉलीबॉल), रक्षा कोकाटे (वॉलीबॉल), पियूष पवार (वॉलीबॉल), समर रजा (क्रिकेट), मान्या वाधवा (रोलरस्केट) आदि को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती रितू गुगनानी एवं सोनिका जोशी ने किया तथा श्रीमती प्रेमलाता कापसे ने बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथि एवं गणमान्य नागरिको का आभार माना ।

हरदा हादसा से प्रशासन हुआ अलर्ट ,पटाख़ा लाइंसेंस एवं गोदामों की जांच जारी 

Administration alerted due to Harda accident, investigation of firecracker licenses and warehouses continues हरिप्रसाद गोहे आमला । हरदा फटका गोदाम हादसे से आमला में भी प्रशासन मुस्तैद हो गया है । शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के पालनार्थ बुधवार नायब तहसीलदार एस बी सामले , प्रभारी थाना प्रभारी बासिम खान के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस बल द्वारा आमला सहित उप नगरी बोड़खी मे कोई पांच स्थाई फटका लायसेंसियो के प्रतिष्ठान पहुंच उनके वैद्य दस्तावेज, लायसेंस, एवं गोदाम व फटका रख रखाव एवं सुरक्षा इंतजामों की जांच पड़ताल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । चर्चा के दौरान थाना प्रभारी वसीम खान ने बताया आमला क्षेत्र में स्थाई फटका लायसेंसियो की जांच उनके प्रतिष्ठान पहोच की गई। सभी के पास वैद्य दस्तावेज मिले किसी के पास भी फटका भंडारण की व्यवस्था नहीं है । आर्डर पर फटका विक्रय की बात कहीं गई । एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही हिदायत दी की अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही गई ।

घर-घर पहुंच बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड ,निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर ग्राम पंचायत रमली

Ayushman cards are being made available to every home, Gram Panchayat Ramli is moving towards the set target. सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्त्ता, घर-घर दे रहे दस्तक । हरिप्रसाद गोहे आमला । सरकार की अति महत्वपूर्ण आयुष्मान योजना का लाभ लेने शेष रह गए हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत रमली मे दिनांक 01/02/2024 से आगमी दिनांक 12/02/2024 तक विशेष अभियान चला पंचायत एवं आंगनवाड़ी, आशा  कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम में शेष बचे हितग्राहियों को आयुष्मान योजना का लाभ घर घर पहोंच दिलाया जा रहा है। उक्त चलाए जा रहे अभियान मुहिम का असर गुरुवार ग्राम पंचायत रमली के बाजार चौक इलाके में देखा गया । ग्राम सचिव बसंतराव देशमुख से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार अभियान अंतर्गत रमली के बाजार चौक में ग्रामीण हितग्राहियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया । अभियान 01/02/2024 से 12/02/2024 तक चलेगा ग्राम में कुल 357 हितग्राहियों को जोड़े जाने का लक्ष्य है कुछ लोग ग्राम से पलायन कर चुके है । आज दिनांक तक 155 लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए गए । अभियान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से बसंत राव देशमुख ग्राम सचिव ग्राम पंचायत रमली, रोजगार सहायक संतोष दोडके,आशा कुसुम पाटिल, आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा, माधुरी गुड़ाहे का समावेश है ।

हादसे को आमंत्रण दे रहा छतीग्रस्थ आगनवाड़ी भवन, मंदिर, ग्रामीणों ने हटाने की मांग ।

Villagers demand removal of Aganwadi building and temple which is facing disaster. हरिप्रसाद गोहे आमला । आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण हो जिस बात को दृष्टिगत रख नवागत जिला कलेक्टर द्वारा जिला जन सुनवाई से हट स्थानीय स्तर पर तहसीलवार प्रति मंगलवार जन सुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायत सुनी जा रही है । तहसील स्तर पर शुरू हुई जन सुनवाई से लोगों में उत्साह भी जागा था । लोग प्रति मंगलवार कार्यालय जनपद पंचायत आमला में आयोजित जन सुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचते भी देखे जा रहे । बावजूद लगातार शिकायत के बाद भी जन सुनवाई में लोगों की समस्याओं का निराकार नहीं होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है । जनसुनवाई में शिकायत निराकरण नहीं होने से जुड़ा एक मामला मंगलवार जनसुनवाई में प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत रंभाखेड़ी के केदार खेड़ा ग्राम निवासी आवेदक संजय कायस्थ, उदय गंगारे, टीकाराम मोड़क, प्रवीन हुडे, केदार कायस्थ, राजेश हुडे आदि आमला जनसुनवाई में लगातार दूसरी बार शिकायत लेकर पहुंचे थे । उन्होंने बताया लागतार शिकायत के बाद भी हमारी शिकायत का निराकरण नहीं हो रहा है जिस कारण नाराजगी है । क्या है पूरा मामला  ग्रामीणों ने आमला जनसुनवाई में प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से बताया केदारखेड़ा ग्राम में पुराना छती ग्रस्त आगनवाड़ी भवन, मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था  में पहोंच गया है जिसका एक कोना गिर चुका है। शेष भवन कभी भी गिर सकता है । वही पुराना मंदिर भी पूर्ण रूप से गिरने की कगार पर है । जिस बात की सूचना पूर्व में भी पंचायत अधिकारियों तहसील कार्यालय सहित जनसुनवाई में दी गई किंतु आज तक दोनो स्थलों को नहीं हटाया गया । घट सकती है अप्रिय घटना  ग्रामीण संजय कायस्थ ने बताया उक्त स्थल प्रांगण में प्रायमरी स्कूल हैं । वहीं मंदिर में हर रोज 20 से 30 ग्रामीण महिलाएं पूजा करने आती है । किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने बताया पूर्व में सचिव महोदय द्वारा पंचनामा बनाकर मामले को गांव वालों पर डाल दिया था । किंतु ग्राम में मंदिर की कोई समिति नहीं है । समिति नहीं होने के कारण ग्राम वासी तोड़ने में सक्षम नहीं है । उन्होंने यथा शीघ्र आगनवाड़ी भवन, मंदिर को हटाए जाने मांग की है । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर पूर्ण जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होने की बात कही है ।  ,, इन्होंने क्या कहा  मंदिर का मामला जनपद एवं पंचायत के अधीन नहीं होता यह धर्मस्थ विभाग अधीन आता है । आगनवाड़ी भवन के लिए प्रस्ताव भेजने कहा गया है । कलेक्टर सर से अनुमति मिलने बाद अग्रीम कार्यवाही की जायेंगी  संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला  । केदारखेड़ा के ग्रामीणों की जायज हे मांग ,छतीग्रस्त भवन से कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है ,हटाया जाना चाहिए प्रमोद चौकीकर सरपंच ग्राम पंचायत रंभाखेड़ी ।

किसानों की फसल पर चला जेसीबी का पंजा,भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा

JCB’s claws on farmers’ crops हरिप्रसाद गोहे आमला । जलावर्धन योजना अंतर्गत दूरस्थ ग्राम काजली लालावाड़ी के बीच स्थित बेल नदी पर पानी सहेजने बैराज का निर्माण नपा द्वारा किया गया है । उक्त बेराज स्थल पहुंचने के लिए रास्ता निर्माण किया जाना है । जिसके लिए प्रशासन द्वारा किसानों की भूमि भी अधिग्रहित की है । उक्त आधीग्रहित भूमि पर राजस्व दल ने आमला तहसीलदार की मौजूदगी में पहुंच कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई । की गई कार्यवाही के बाद से प्रभावित किसानों में नाराजगी है । वहीं अब प्रभावित किसानों के पक्ष में भारतीय किसान संघ इकाई आमला आ गई । किसानों ने सोमवार भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष केशोराव सकरे एवं संगठन पदाधिकारियों के नेतृत्व में बैराज रास्ता निर्माण से किसानों को आ रही समस्या का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बड़ोनिया को सौप पीड़ित किसानों को न्याय दिलाए जानें मांग की गई । सौपे ज्ञापन के माध्यम से तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान संघ केशोराव साकरे ने बताया जहां सरकारी भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण जो जमीन अधिग्रहित की गई वो ठीक है । जहां पहले से सरकारी रास्ता एवं सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित करने के लिए किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है । एवं प्रशासन द्वारा बल पूर्वक अति संवेदन हीनता का परिचय देते हुए किसानों की खड़ी एवं तैयार फसल जेसीबी मशीन चलाकर बर्बाद कर दी गई । जो किसानों के परिश्रम का मजाक उड़ाने जैसा अति निन्दनीय कृत्य है । उन्होंने प्रशासन से किसानों की जो फसल बर्बाद हुई है । जिसका हर्जाना किसानों को तत्काल दिए जाने एवं जिस सरकारी रास्ते का उपयोग वर्तमान में बैराज पर आने जाने के लिए किया जा रहा है । उसी पर पक्की सड़क का निर्माण किए जाने मांग रखी । उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा पीड़ित किसानों को उचित न्याय नहीं मिलने पर भारतीय किसान संघ विरोध स्वरूप आंदोलन, प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होंगी । “ इन्होंने क्या कहा प्रभावित किसानों की जायज मांगों का शासन प्रशासन त्वरित निराकरण करे अन्यथा आगामी दिनों में भारतीय किसान संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा । केशोराव साकरे अध्यक्ष भारतीय किसान संघ तहसील इकाई आमला । इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला से संपर्क करना चाहा गया तो संपर्क नही हो सका ।

कलार समाज की महिलाओं ने आयोजित किया हल्दी कुमकुम कार्यक्रम ।

Women of Kalar Samaj organized Haldi Kumkum program हरिप्रसाद गोहे आमला । सामाजिक संगठन से जुड़ी महिलाओं द्वारा आज कलार समाज बोड़खी आमला के बैनरतले महिलाओं के सम्मान स्वरूप सामूहिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया था । संगठन से जुड़ी अमिता मालवीय से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार आमला में कलार समाज बोडखी आमला की महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे समाज की महिलाओं ने बड़ चढ़कर सहभागिता की । सर्वप्रथम समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमती जयवंती जैसवाल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात समाज की समस्त वरिष्ठ महिलाओं द्वारा उपस्थित महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग का सामान भेंट किया । इस मौके पर महिलाओं द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलो का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम में समाज की श्रीमती राजकुमारी जैसवाल, प्रमिला मालवीय, राजकुमारी मालवीय, मनीषा सूर्यवंशी, हेमलता जैसवाल, कांति मालवीय, माधुरी मालवीय, विद्या मालवीय, ज्योति जैसवाल, सीता जैसवाल, नीमा सूर्यवंशी, ललता सूर्यवंशी, खुशी सूर्यवंशी, श्रीमती संगीता मालवीय आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम को रीना जैसवाल, श्रद्धा मालवीय, काजल जैसवाल तथा अमिता मालवीय द्वारा संचालित किया गया ।

गुरु नानक विद्यालय ने उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

Guru Nanak Vidyalaya celebrated Republic Day with enthusiasm हरिप्रसाद गोहे आमला ! नगर के बोड़खी क्षेत्र में स्थित गुरुनानक प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय आमला में 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शाला में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी वही स्काउट गाइड के बच्चों ने सलामी दी । सर्वप्रथम विद्यालय शिक्षण समिति के संचालक रमेश कुमार नरवरे की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 8:45 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । संस्कृति कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संचालक महोदय द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पमाला पहना पुष्प वर्षा कर की गई । इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देखकर खूब तालियां बटोरी । इस दौरान गत वर्ष वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार का वितरण संचालक महोदय द्वारा किया गया । वहीं उपस्थित जन समुदाय की गरिमा में उपस्थिति में शाला के प्राचार्य सर मुकेश नाईक द्वारा शाला का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ कर बताया एवं विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी । कार्यक्रम का सफल एवं कुशल मंच संचालन सर जेकब ने किया । आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मिलजुल कर तैयारी किया गया था । जिस पर उन्हें भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई । राहुल रैकवार एवं सुनील सर द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र व्यवस्था की गई। सर पी आर धोटे ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया । अंत में छात्र-छात्राओं एवं आगंतुको को प्रसाद स्वरूप लड्डू का वितरण किया गया एवं प्राथमिक माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं को खीर पुरी का भोजन प्रदाय किया गया ।

बार-बार  मुनादी के बाद भी नही हटाया अतिक्रमण,मटन मार्केट में चला जेसीबी का पंजा ।

Despite repeated announcements, encroachment not removed, JCB’s claws in Mutton Market. आमला । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला के निर्देश पर बीते कुछ दिनों से नगर में विभिन्न विभागों के आधिपत्य वाली सरकारी भूमि पर अवैध रूप से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण करने वालो को प्रशासन द्वारा चिन्हित कर पहले नोटिस जारी किया बाद नगर में लगातार मुनादी करा अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई थी । बावजूद कुछ ने  अतिक्रमण नहीं हटाया था । फल व्यवसाईयो ने स्वतः पीडब्लू डी की भूमि से अतिक्रमण हटा प्रशासन का सहयोग किया। वहीं दूसरे दिन बुधवार प्रशासन का संयुक्त दल जिसमे रेल्वे, वायुसेना, राजस्व, नगर पालिका विभाग के  अधिकारी कर्मचारियों का दल मटन मार्केट पहुंचा था। प्रशासन ने रेल्वे पटरी से मटन मार्केट पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण किए गए अतिक्रमण को हटाने ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू की गई । की जा रही कार्यवाही को देख अतिक्रमण करने वालों ने तहसीलदार आमला से अनुरोध कर उन्हे अतिक्रमण हटाने कुछ समय दिए जाने की मांग करने लगे। मिली जानकारी अनुसार जिस पर उन्हें गुरुवार दस बजे तक का समय प्रशासन द्वारा  दिया गया  । कार्यवाही के दौरान तहसीदार आमला पूनम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीरज श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभाग प्रमुख मौजूद रहे । इस संबंध में आमला तहसीलदार से चर्चा करनी चाही गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका ।

विज्ञान मेले में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, एक से बढ़कर एक माडल किए तैयार

Children showed their talent in the science fair, prepared many models हरिप्रसाद गोहे आमला । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जन शिक्षा केंद्र कन्या शाला अमला द्वारा संकुल स्तर पर विज्ञान मेंले का आयोजन नगर के नगर पालिका स्कूल में आयोजित किया गया। जन शिक्षक मानवेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया आयोजित मेले से चयनित माडल विकासखंड स्तरीय मेले में शामिल होंगे ! वहां से चयनित माडल को जिला स्तरीय मेले में स्थान मिलेगा । गौरतलब हो की आयोजित विज्ञान मेले में संकुल स्तर पर आने वाले विभिन्न ग्रामों के स्कूलों के बच्चे अपने-अपने प्रदर्शन लेकर मेले में पहुंचे थे । उपस्थित प्रदर्शों का संयुक्त चयन दल द्वारा चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया । मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शनी में विज्ञान गणित पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान थीम पर प्रदर्शनी जन शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी कन्या स्कूल आमला द्वारा कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता नपा स्कूल आमला में आयोजित की गई । जिसमें इकाई परिवर्तन, पर्यावरण , स्वस्थ जीवन के मानक एवं विज्ञान, डीजे साउंड मॉडल के अलावा अन्य मॉडल बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए । जिसमें से तीन तीन मॉडलों का चयन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में शासकीय माध्यमिक शाला ठानी से कक्षा आठवीं की छात्रा उर्वशी इवने, ग्यारसू परते, शासकीय माध्यमिक शाला तिरमहु से गरिमा ठाकरे , अंकिता मालवीय, चेतना बारस्कर,द्वारा त्रिकोणमिति चार्ट बनाया गया । प्रदर्शनी में निर्णायक भूमिका बतौर सर दिलीप हाथिया, ममता चौहान, ओम प्रकाश साहू एकेडमिक समन्वयक प्रभारी द्वारा प्रदर्शों का चयन किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जन शिक्षक मानवेंद्र सिंह सिसोदिया, जितेंद्र पवार, जन शिक्षक राजेश घोरसे,मोहन कापसे देवेंद्र शरणागत, कैलाश सलामे, प्रतिभा सोनी, रितु चौहान, रीता गौरसे, उषा गावंडे, आदि शिक्षक मौजूद रहे ।

आईजी ने लगाया पौधा, थाना परिसर में की सफाई।

IG planted a sapling and cleaned the police station premises.– आवासीय, थाना परिसर में बेहतर स्वक्षता बनाने दिए निर्देश । हरिप्रसाद गोहे आमला। रेंज आईजी ईरशाद वली एवं जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी गुरुवार थाना आमला पहुंचे थे । रेंज आईजी के थाना आमला आगमन का मुख्य उद्देश शासन के निर्देश पर रेंज अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के पुलिस थानों में आवासीय, एवं थाना परिसर में स्वक्षता अभियान चलाकर वहा चाक चौबंद सफाई व्यवस्था बनाए जाना था । इस मौके पर आईजी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में पौधा लगा परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाई गई । इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित कर कहा आगामी 20 तारीख तक थाना परिसर में कर्मचारी श्रमदान कर स्वक्षता अभियान चला लोगों स्वक्षता के लिए जागरूक करे।

निरीक्षक संतोष पंद्रे को मिला ग्रहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक

Inspector Santosh Pandre received Home Minister’s Exploration Excellence Medal हरिप्रसाद गोहे आमला ! हरिप्रसाद गोहे शासकीय पदेन कर्तव्य का निर्वहन व्यक्ति द्वारा अगर पूर्ण निष्ठा ईमानदारी किया जाए तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है । कुछ ऐसा ही बैतूल जिले में पदस्थ रहे निरीक्षक संतोष पंद्रे ने भी जिले पदस्थ तैनाती के दौरान बेहतर पुलिस कर्तव्य निर्वहन बतौर निरीक्षक रह किया था । जिसको आज केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने सराहा और निरीक्षक संतोष पंद्रे को अपराध अनुसंधान में आपकी सेवाओं को मान्यता देते हुए ग्रहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक वर्ष 2024 प्रदान कर समन्नित किया । गौरतलब हो की निरीक्षक पंद्रे द्वारा वर्ष 2018 में गंज थाना अंतर्गत आने वाले भीलावाड़ी गांव में हुए हत्या के मामले में बतौर निरीक्षक अपराध विवेचना की थी जिसमे आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिली है । निरीक्षक पंद्रे बैतूल जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे वर्तमान में रीवा सिविल थाने में पदस्थ है ।

साहू समाज द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम किया

Haldi Kumkum program organized by Sahu Samaj आमला।।साहू समाज की महिलाओं ने हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न किया।आमला नगर की सभी साहू समाज की महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।कार्यक्रम बोडखी बाजार में मनोहर साहू के भवन में हुआ।जिसमे दुर्गा अनिल साहू,आशा विजय साहू द्वारा सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना कर हल्दी कुमकुम भेट की गई।

ग्राम रोजड़ा में जरूरतमंद लोगों को कंबल का किया वितरण

Blankets distributed to needy people in village Rojda आमला । लायंस इंटरनेशनल, आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल के नेतृत्व में आज सभी सदस्य आमला के ग्राम रोझड़ा पहुंचे, कड़कड़ाती ठंड से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है वही गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल आदि की आवश्यकता महसूस हो रही है।इसी के मद्देनजर लायन्स क्लब आमला सार्थक ने पहल करते हुए ग्राम रोजड़ा पहुंचकर जरूरत मंद लोगो को कम्बल आदि बांटे। यहां उन्होंने लोगों को कंबल और बच्चों को बिस्किट वितरित किए और उनके स्वास्थ्य ,काम काज, दिनचर्या और स्वच्छ्ता के संबंध में बात की, लायन सदस्यों ने सभी ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छ्ता का महत्व समझा कर तम्बाखू, धूम्रपान व शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए कहा, इस अवसर पऱ लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु ने बच्चों को किताबें, पेन, पेन्सिल भेंट कर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि बड़े सपने पुरे करने का रास्ता पढ़ाई और परिश्रम से ही पूरा होगा । इस अवसर पर लायन डॉ. मुकेश वागद्रे ने कुछ ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स देकर कहा कि वे अपनी बीमारी के प्रति सचेत रहें और जरूरत पड़ने पर आमला के शासकीय अस्पताल आकर अपना निशुल्क इलाज कराएं! अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल ने ग्रामीणों को लायन इंटरनेशनल आमला सार्थक का परिचय देते हुए सेवा कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया ! लायन जयंत सोनी, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन पी.आर.ओ. विनय साहू, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन किशोर गुगनानी ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने और प्रकृति के सान्निध्य के फायदे बताए! लायंस आमला सार्थक के सभी सदस्यों का आज के सेवा कार्य में उल्लेखनीय सहयोग रहा! जिसमें लायंस आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल, पी. आर. ओ. लायन विनय साहू, लायन जयंत सोनी, लायन डॉ मुकेश वागद्रे, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु, सचिव लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे।

आउटसोर्स सुरक्षा एवं सफाई कर्मियों ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

Outsourced security and cleaning workers appealed in the public hearing जिला कार्यालय जनसुनवाई में होती है, शिकायतो की खानापूर्ति, बैतूल बैतूल ! आउटसोर्स सुरक्षा एवं सफाई कर्मी का शोषण रोकने के संदर्भ में प्रति मंगलवार जिला कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पीड़ित कर्मचारीयो ने लगाई गुहार ! चुके आउटसोर्स सुरक्षा एवं सफाई कर्मी प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर एवं लक्ष्य सिक्योरिटी मैनपॉवर कंपनी ग्वालियर के बैतूल मैं कार्यरत है, जिन्हें वर्षों से आधा अधूरा वेतन 3-3, 4-4 माह पश्चात देकर प्रताड़ित किया जा रहा, जो की पूरी तरह से कलेक्टर दर की धज्जिया उडाते हुए, कलेक्टर कार्यालय को मुंह चिडाता हुआ देखा जा सकता है… वहीं दूसरी ओर प्रति मंगलवार जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के नाम पर पीड़ितों के साथ खेल खेलने का दौरा जारी है… चूकि एक ही समस्या को वारम-वार कई मंगलवार पीड़ित शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई, किंतु निराकरण शून्य निकल रहा है…जिससे प्रतीत होता है, कि प्रदेश सरकार की आदेशों की हो रही अवहेलना, या यह भी कहना गलत नहीं होगा, कि पूर्व कलेक्टर मोटी रकम बनाकर चलते बने, वही नव नवागत कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई का दौर जारी, जिसमें पीड़ितो द्वारा कहा गया कि, पूर्व में पांच मर्तबा जनसुनवाई में शिकायत करने के तत्पश्चात दिनांक 9/1/2024 को फिर से शिकायत करने पहुंचे हैं… उपरोक्त शिकायतकर्ताओं को जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा कहा गया कि वही “रटा रटाया जवाब” आपका आवेदन जमा कर लिया गया है, “जांच जरूर होगी” वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ रविकांत उईके से आउटसोर्स सुरक्षा एवं सफाई कर्मी के संदर्भ में चर्चा करने पर कहा गया कि आवेदन पत्र जमा कर दे, जांच की जाएगी…. जबकि सुरक्षा एवं सफाई कर्मी स्वास्थ्य विभाग मैं प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के द्वारा जिला रुग्णालय बैतूल वही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नियुक्त किए गए है, वर्तमान समय में कर्मियों का वेतनमान 10507 है, कलेक्टर दर एवं इपीएफ में जिला प्रशासन के आदेशानुसार, जो की समय पर किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं दिया जाता है, कलेक्टर दर को दरकिनार करते हुए कर्मचारियों के खातों में प्रति माह ₹6000 भुगतान किया जा रहा है… जो की सितंबर माह से अभी तक किसी भी आउटसोर्स सुरक्षा एवं सफाई कर्मी को नहीं दिया गया है, और न ही अभी तक खातों में इपीएफ डाला गया है, आउटसोर्स सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर बैतूल जनसुनवाई में अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिन्हें तीन-तीन महा से वेतन नहीं दिया जा रहा, वेतन की बात करने पर कंपनी के पदाधिकारी द्वारा धमकी दी जाती है, वेतन की जल्दी है, तो काम छोड़ दो, कंपनी अभी वेतन देने की स्थिति में नहीं है… समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर से पहले भी 4 से 5 मर्तबा शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निराकरण आज दिनांक तक नहीं किया गया… जिसका पूरा-पूरा लाभ कंपनी के अधिकारि एवं जिले में बैठे संविदा जिला अकाउंट प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र सिंह चौरसिया द्वारा उठाए जा रहा है…प्रबंधक चौरसिया को कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत की जानकारी मिलते ही, काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है, और कर्मचारियों को निकाल भी दिया जाता है…सुरक्षा एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कई कई महीने वेतन नहीं मिलने से समस्त आउटसोर्स कर्मचारी के घर की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है… जिस कारण समस्त कर्मचारियों का परिवार तनाव भरी जिंदगी जी रहे हैं… चुके प्रथम नेशनल सिक्योरिटी के समस्त सफाई एवं सुरक्षाकर्मी के साथ ही लक्ष्य सिक्योरिटी मेंन पावर कंपनी ग्वालियर द्वारा स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त कि गई सुरक्षा कर्मी श्रीमती अनीता पाल के साथ तानाशाही वाला खेल खेलते हुए, एक दिन की छुट्टी लेने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया, जिस कारण सुरक्षा कर्मी श्रीमती अनीता पाल का पूरा परिवार समस्याओं से जूझ रहा है, कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के पश्चात न तो कर्मियों को कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन मिला रहा है, और न ही इस बार दीपावली बोनस दिया गया है, पिछले अंक में हमने दर्शाया था, की किस तरह से प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर एवं लक्ष्य सिक्योरिटी द्वारा कर्मचारी एवं कर्मचारियों के परिवार के साथ दोनों संस्थाएं गंदा और भद्दा मजाक कर रही है… चुके आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि किसी कारणवश घर में कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर के प्रताप उपाध्याय एवं जिले में संविदा डीएएम श्री पुष्पेंद्र सिंह चौरसिया के साथ ही लक्ष्य सिक्योरिटी मेंन पावर कंपनी ग्वालियर के पदाधिकारी जिम्मेदार रहेंगे…. चूकि प्रबंधक एवं लक्ष्य सिक्योरिटी सुपरवाइजर द्वारा कंपनी को कर्मचारियों का हक मारते हुए सहयोग किया जा रहा है.. लक्ष्य सिक्योरिटी द्वारा शिकायत करने पर निकल देने की धमकी दी जाती है, या निकाल दिया जाता है, जैसे कि श्रीमती अनीता पाल को बिना किसी गलती के बरसों से करते आ रही सेवा को दरकिनार करते हुए आवाज उठाने की सजा के एवज में नौकरी से हाथ धोना पड़ा… जिस कारण समस्त प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर एवं लक्ष्य सिक्योरिटी मैनपॉवर ग्वालियर के सुरक्षाकर्मी डरे एवं सहमें हुए है, पीड़ित कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे या जिला कलेक्टर यह तो भविष्य के गर्भ में है दर्शाएंगे अगले अंक में जिला मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल की करनी या जिला कलेक्टर बैतूल की कथनी… जनसुनवाई जिला कलेक्टर कार्यालय मेंदीपक भोरसे, दिनेश बारसे, किरण नाथ, अशोक वाईकार, सुनील प्रजापति, एवं अन्य सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे….

कलेक्‍टर ने कंट्रोल रूम से जिले के नाकों पर रखी नजर.

Collector kept an eye on the checkpoints of the district from the control room. बालाघाट। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के आदेश पर कंजई (लालबर्रा), रजेगांव (किरनापुर), नहलेसरा (कटंगी), गुडरू (लामता), सालेटेकरी (बिरसा), नाटाबारिया व खैरलांजी (परसवाड़ा), रिसेवाड़ा व कुलपा (लांजी), खैरी व मोवाड़ (खैरलांजी) पर उपार्जन चेकपोस्ट सीसीटीवी से लैस स्थापित की गई। वही सीमावर्ती चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में अवैध तरीके से धान बेचने या जिले से बाहर लेजाने में कोई कामयाब न हो इसके लिये जिला मुंख्यालय कंट्रोल रूम में सतत निगरानी की जा रही है। इस कडी में आज कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्टरर कार्यालय में स्थालपित कंट्रोल रूम में पहुच कर आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीइओ श्री रणदा, एएसआई मंडी मनोज एवं अनिल लिल्हाटरे उपस्थित रहे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले के सीमावर्ती बैरीयर में लगे सीसीटीवी कैमरों से चैकपोस्ट की निगरानी की साथ ही जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया सोसायटी नोडल से प्रतिदिन चैकपोस्ट की जानकारी ली जाऐ जिसमें नाकों से कितने ट्रक पास हो रहे है कितने बाहर जा रहे है और कितनो में मंड़ी शुल्का जमा किया। साथ ही सभी ट्रकों की जांच कि जाये । श्री मिश्रा ने निर्देशित करते हुए कहा नोडल से यह भी जानकारी लें सोसायटी अंतर्गत आने वाले बडे किसानो का सत्यापन की डेली रिपोर्ट प्रस्तुत करे। मंडी में धान उपार्जन, धान उठाव व मिलर्स की मेंपींग के साथ उनके ट्रको की जानकारी ली जाऐ प्रतिदिन कितने ट्रकों से टोटल कितने धान का उठाव किया गया। प्रतिदिन सोसायटी में कितने ट्रक लगाये गये उनकी जानकारी प्रस्तूत करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया की रात्री में नाकों का सत्यापन कर जप्त गाडियों की जानकारी लें वही नाकों से निकासी ट्रकों की जानकारी ली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet