LATEST NEWS

भोपाल में एक किसान के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया

भोपाल भोपाल के एक किसान के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जांच में सामने आया कि ‘मेसर्स ट्राईडेंट मल्टीवेंचर्स’ नामक फर्म के संचालकों ने भोपाल के रातीबड़ निवासी किसान चिंता सिंह मारण से उनकी 12.46 एकड़ कृषि भूमि धोखाधड़ी पूर्वक कम कीमत पर रजिस्ट्री करवाई और फर्जी बैंक खाता खोलकर लगभग 2.02 करोड़ रुपये की राशि हड़प ली। इस संगठित साजिश में मुख्य आरोपी राजेश शर्मा, उनकी पत्नी राधिका शर्मा, सहयोगी राजेश तिवारी और फर्म प्रतिनिधि दीपक तुलसानी शामिल हैं। मामले में भादंवि की धारा 420, 467, 468, 471, 120B एवं आईटी एक्ट की धारा 66C, 66डी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस संगठित साजिश में ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स के मास्टरमाइंड राजेश शर्मा, सहयोगी दीपक तलुसानी और राजेश तिवारी की भूमिका सामने आई है। तीनों पर भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कैसे रची गई दो करोड़ की ठगी की साजिश? रातीबड़ निवासी शिकायतकर्ता चिंतामणि सिंह मारण की कृषि भूमि को हाईकोर्ट के आदेश पर उनके नाम किया गया था। इसके बाद राजेश शर्मा ने उन्हें जमीन के नामांतरण और बिक्री के नाम पर झांसा दिया। शिकायतकर्ता को पहले बैंक ऑफ इंडिया में तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर ICICI बैंक में नया खाता खुलवाया गया। लेकिन इस खाते में शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना आरोपी राजेश तिवारी का मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज कर दी गई। इस फर्जी खाते में ₹2.86 करोड़ के भुगतान का झूठा उल्लेख किया गया, जबकि असल में केवल ₹81 लाख की राशि ही शिकायतकर्ता को मिली। बाकी रकम इसी फर्जी खाते से ट्रांसफर कर आरोपी राजेश तिवारी के IDFC बैंक खाते में भेज दी गई। फर्जी चेक, डिजिटल फ्रॉड और स्टॉप पेमेंट रजिस्ट्री में दर्शाए गए तीन चेक (प्रत्येक ₹22 लाख) को बाद में ‘स्टॉप पेमेंट’ कर वापस ले लिया गया। OTP और पासवर्ड के जरिए डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से खातों से रकम ट्रांसफर की गई। जांच में सामने आया कि सिर्फ कुछ घंटों के भीतर बड़ी रकम आरोपी के खाते में ट्रांसफर हो गई। यह भी देखें     ₹2.86 करोड़ का भुगतान रजिस्ट्री में दर्शाया गया     सिर्फ ₹81.13 लाख शिकायतकर्ता को मिला     ₹2.02 करोड़ की रकम धोखाधड़ी से हड़पी गई     फर्जी ईमेल, मोबाइल नंबर से ICICI बैंक खाता ऑपरेट किया गया तीन मुख्य आरोपी राजेश शर्मा:पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड। ICICI में फर्जी खाता खुलवाया, रजिस्ट्री करवाई और सभी लेन-देन पर नियंत्रण रखा। दीपक तलुसानी:फर्म ट्राइडेंट का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता। फर्जी रजिस्ट्री में खरीदार के रूप में नाम दर्ज कराया। राजेश तिवारी:तकनीकी सहयोगी। फर्जी खाता ऑपरेट कर OTP और पासवर्ड के जरिए करोड़ों की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई। IPC और IT एक्ट की धाराओं में केस दर्ज आरोपियों पर IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (फर्जी दस्तावेज बनाना), 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग), 120बी (साजिश) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C व 66D के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भोपाल में 33 पटवारियों का हुआ तबादला, 3 साल से एक ही तहसील में जमे थे पटवारी, हल्के भी बदलें

भोपाल भोपाल की एक ही तहसील में 3 साल से जमे 33 पटवारियों को हटा दिया गया है। 4 राजस्व निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें एक तहसील या हल्के से दूसरी तहसील में भेजा गया है। हालांकि, सांसद शर्मा ने जितने पटवारियों की लिस्ट कलेक्टर को सौंपी थी, उसमें से आधे भी नहीं हटाए गए हैं। कुल 183 पटवारी और RI (राजस्व निरीक्षक) की लिस्ट तैयार की गई थी। कई 23 साल से एक ही तहसील में पदस्थ सांसद शर्मा ने पहले जो लिस्ट सौंपी थी, उस पर नजर डाली जाए तो ऐसे कई पटवारी ऐसे हैं, जिन्हें एक ही तहसील में 23 साल हो चुके हैं। इनमें पटवारी भगवत सिंह धनगर, नरेंद्र बचोतिया, योगेंद्र कुमार सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, नासिर उद्दीन, महेश कुमार बंकरिया, मनोहर सिंह राजपूत, नई अहमद, सदाशिव गौड़, रेणू पटेल, नीलिमा नागर, रमेश शर्मा, प्रदीप गौर, अर्चना भटनागर, जयेंद्र चंदेलकर, मंगलेश खंडेलवाल, मुकुल सराठे, प्रियंका सिलावट, दीक्षा शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकुर साहू, शिवाजी मिश्रा, आलोक इंदौरिया, प्रीति गुप्ता आदि के नाम सामने आए थे। इनमें से कई के नाम मंगलवार को जारी हुई लिस्ट में भी है। बता दें कि सांसद ने हुजूर-बैरसिया तहसील के 84-84 और कोलार तहसील के 15 पटवारियों की लिस्ट दी थी। इन्हें 3 साल से ज्यादा अवधि एक ही तहसील या हल्के में हो गई। जानकारी के अनुसार, हुजूर तहसील में 104, बैरसिया तहसील में 103 और कोलार तहसील में 24 पटवारी हल्के है। बीजेपी सांसद बोले थे- इनके कारण ऑफिस बदनाम हो रहा पिछले साल 20 सितंबर को प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने भोपाल में पहली समीक्षा बैठक की थी। इसमें सांसद शर्मा ने उन्हें 3 साल या इससे अधिक समय से एक ही हल्के में जमे पटवारियों की लिस्ट सौंपी थी। उन्होंने कहा था कि भोपाल में सालों से कई RI और पटवारी एक ही हल्के में 8 से 15 साल से जमे हैं। इनके कारण ऑफिस बदनाम होता है। उनकी शिकायतें भी मिलती हैं। उन्हें वल्लभ भवन के आला अफसरों का संरक्षण है। कइयों की जमीन है। उन्हें हटाने के लिए लिस्ट सौंपी है। 3 साल में हल्का बदलने का नियम भोपाल में करीब 222 पटवारी हैं। वहीं, राजस्व निरीक्षकों की संख्या लगभग 35 है। नियमानुसार 3 साल में पटवारी का हल्का बदल देना चाहिए। लेकिन भोपाल में कई तो एक ही हल्के में 8 साल या इससे ज्यादा समय से पदस्थ हैं। वहीं उन्हें तहसील में पदस्थ हुए 5 से 23 साल तक बीत चुके हैं। बीच में हल्का बदलवाने के बाद वे फिर से पुराने हल्के में पदस्थ हो जाते हैं। बताया जाता है कि कई पटवारियों की शिकायत भी जनप्रतिनिधियों तक पहुंची थी। इस वजह से सांसद ने यह मुद्दा उठाया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 19 जून को मध्यप्रदेश आगमन प्रस्तावित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 जून को आएंगी मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तालून में होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 19 जून को मध्यप्रदेश आगमन प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले की मंत्रीगण से चर्चा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर किया विचार-विमर्श भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 19 जून को मध्यप्रदेश आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तालून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में शासकीय सेवकों के स्थानांतरण अब 17 जून तक किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले मंत्रीगण से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में मंत्रीगण से विचार विमर्श किया। केंद्र सरकार के 11 वर्ष और राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल पर होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रि-परिषद प्रसन्नता व्यक्त करती है। सुशासन के संकल्प के प्रति मंत्रि-परिषद प्रधानमंत्री का अभिनंदन का प्रस्ताव पारित करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अन्नदाता, नारी, युवा और गरीब सहित विभिन्न वर्गों का जीवन बदलने के लिए और उन्हें अधिक से अधिक रोजगार एवं विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवधि में केंद्र सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी मंत्रीगण केंद्र की 11 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियां और मध्यप्रदेश शासन की डेढ़ वर्ष की उपलब्धियां नागरिकों तक पहुंचाएंगे। इस संबंध में संकल्प से सिद्धि अभियान भी संचालित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे जाएंगे। स्पिरिचुअल एवं वैलनेस समिट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गत 5 जून को उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वैलनेस समिट का आयोजन हुआ, जिसमें स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित अनेक वैलनेस के क्षेत्र में कार्य कर रहे आध्यात्मिक गुरुओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न निवेशकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों सहित 300 से अधिक प्रतिनिधि इस समिट में शामिल हुए। समिट के माध्यम से वैलनेस हॉस्पिटैलिटी और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। केरल, उत्तराखंड आदि राज्यों के प्रतिनिधि इसमें विशेष रूप से शामिल हुए। मध्यप्रदेश में यह अपने तरह की प्रथम समिट थी जो सरकार के प्रत्येक सेक्टर में निवेश की संभावनाओं और विकास की परिकल्पना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया था। इनमें से पांच कॉलेज की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी है। शेष महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए भी राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। यह कॉलेज वैलनेस केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगे। धार्मिक लोक का निर्माण और विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थानों पर 13 लोक के निर्माण और विकास का कार्य चल रहा है। इन कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की जा रही है। प्रदेश के पर्यटन विकास में यह लोक भी महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। वर्षा काल में आवश्यक व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी वर्षाकाल में बाढ़ और अतिवृष्टि की आशंका के दृष्टिगत मंत्रीगण को अपने प्रभार के जिलों में आवश्यक परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारी के निर्देश दिए। मंत्रीगण द्वारा जिला स्तर पर सभी संभावित परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी। कृषक कल्याण और नवकरणीय ऊर्जा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में सौर ऊर्जा पर विशेष समिट का सौर ऊर्जा उत्पादन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना आय के एक नए साधन के रूप में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसमें निवेशक की अपनी स्वयं की भूमि अथवा कृषि भूमि होना चाहिए। ऊर्जा उत्पादन में भागीदार बनाने की यह महत्वपूर्ण योजना है जो ऊर्जा की उपलब्धता और उसकी वृद्धि के साथ निवेशक और राज्य की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषकों के हित में संचालित गतिविधियों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शव वाहन के संचालन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अस्पतालों में किसी नागरिक की मृत्यु के बाद उनके घर तक पार्थिव देह ले जाने की नि:शुल्क व्यवस्था प्रदान की जाएगी। संकट की स्थिति में राज्य सरकार नागरिकों के साथ है। इस योजना का क्रियान्वयन शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।  

नाबलिग रेप पीड़िता मामले पर हाईकोर्ट सख्त: कहा– सिर्फ गर्भपात की मंजूरी नहीं, लापरवाह अफसरों पर भी हो कार्रवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने साढ़े 7 माह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सूचना देने में लापरवाही के मामले में राज्य सरकार को आवश्यक विवरण के साथ केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए हैं, जिससे नाबालिग के गर्भपात तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सके. जस्टिस अमित सेठ ने याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान पेश किये गये दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए बालाघाट सीएमएचओ को पीडित के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए. याचिका पर अगली सुनवाई 12 जून को होगी. बालाघाट जिला अदालत ने लिखा हाई कोर्ट को पत्र बता दें कि बालाघाट जिला अदालत ने दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय लड़की के गर्भपात की अनुमति के लिए हाई कोर्ट को पत्र लिखा था. हाई कोर्ट को ये पत्र 26 मई को प्राप्त हुआ. पत्र के साथ सिविल सर्जन की रिपोर्ट में दुष्कर्म की रिपोर्ट थाने में कब दर्ज हुई, इसका कोई उल्लेख नहीं था. इससे पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था ” दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने के संबंध में गर्भपात के लिए हाई कोर्ट ने 20 फरवरी 2025 को पारित आदेश में गाइडलाइन निर्धारित की है. दुष्कर्म के कारण पीड़ित के गर्भवती होने की सूचना थाना प्रभारी द्वारा आवश्यक रूप में संबंधित न्यायालय को प्रदान की जाएगी. नाबालिग पीड़िता 24 हफ्ते (करीब 6 महीने) से ज्यादा गर्भवती हो, तो गर्भपात के लिए हाई कोर्ट से मार्गदर्शन लेना होगा. यह आदेश सभी जिम्मेदार विभागों को दिया गया था.” आवश्यक विवरण के साथ केस डायरी पेश करें एकलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है “सभी आवश्यक विवरण और केस डायरी के साथ रिपोर्ट पेश करें कि किन परिस्थितियों में नाबालिग लड़की को साढ़े 7 महीने का गर्भ समाप्त करने में देरी हुई. रिपोर्ट अगली सुनवाई या उससे पहले दाखिल की जाए, जिससे नाबालिग लड़की के गर्भ को समाप्त करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जा सकें और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.”

विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय सर्वेक्षण की कार्यशाला बुधवार को

भोपाल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य शासन के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय के सर्वेक्षण के लिये एक दिवसीय कार्यशाला 11 जून 2025 को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में होगी। कार्यशाला का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा करेंगे। कार्यशाला में विभागीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर भी उपस्थित रहेंगे।  

विश्व नेत्रदान दिवस पर दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने का लें संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने के लिए नेत्रदान का संकल्प लें। नेत्रदान ही महादान है। नेत्रदान से दो व्यक्तियों की आंखों को भी रोशनी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व नेत्रदान दिवस हम सभी को प्रेरित करता है कि नेत्रदान, दुनिया से विदा होने के बाद भी मानव समाज की सेवा का अमूल्य माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार के सदस्यों और अन्य नागरिकों को भी नेत्रदान का महत्व बताते हुए ऐसा संकल्प लेने की प्रेरणा दे सकते हैं।  

सोन नदी के पुल का एक पिलर हुआ टेड़ा , स्टेट हाइवे पर आवागमन बंद, रीवा शहडोल मार्ग भी बाधित

शहडोल शहडोल रीवा मुख्य मार्ग में बाणसागर स्थित सोन नदी के ऊपर बने पुल का एक पिलर मंगलवार को अचानक कुछ नीचे झुक गया। साथ ही पुल के बीच एक गड्ढा भी हो गया। इस खतरे को देखते हुए वहां से आवाजाही बंद करा दी गई। दोनों ओर से आने वाले वाहनों की निकासी के लिए वैकल्पिक बुढ़वा, कूदरी व बघवार मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई है, ताकि उक्त मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित न होने पाए। पुलिस ने बताया कि मंगलावार सुबह उक्त मार्ग से पुलिस का एक वाहन गुजर रहा था, तभी पुल के एक ओर का पिलर झुका हुआ नजर आया। साथ ही पुलिया के बीच एक गड्ढा भी दिखाई दिया। उसके बाद उक्त मार्ग में संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल ही थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया। बाणसागर पुलिया में बैरिकेट्स लगाकर उससे आवाजाही बंद करवा दी गई। विदित हो कि बाणसागर स्थित सोन नदी में बने उक्त पुल शहडोल रीवा मार्ग का मुख्य केंद्र हैं। वाहनों की आवाजाही बंद विदित हो कि बाणसागर स्थित सोन नदी में बने उक्त पुल शहडोल रीवा मार्ग का मुख्य केंद्र हैं। इस मार्ग से सतना, रीवा समेत यूपी का सफर तय किया जाता हैं, लेकिन अचानक पुलिया का पिलर एक ओर झुक जाने से उक्त मार्ग से आवाजही करने से खतरे का अंदेशा हैं। इसलिए पुलिस द्वारा कलेक्टर, एसपी तथा एसडीएम समेत एम पी आर डी सी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस संभावित खतरे की सूचना दे दी गईं हैं। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग खोला फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने के लिए कहा जा रहा हैं। देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है और दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है, हमने मैहर जिले में कंट्रोल रूम को सूचना दी है, एवं रामनगर थाने को भी बताया है। दोनों ओर पुलिस लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। एक वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है। इस मार्ग से सतना, रीवा समेत यूपी का सफर तय किया जाता है, लेकिन अचानक पुलिया का पिलर एक ओर झुक जाने से उक्त मार्ग से आवाजही करने से खतरे का अंदेशा है। इसलिए पुलिस द्वारा कलेक्टर, एसपी तथा एसडीएम समेत एम पी आरडीसी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस संभावित खतरे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उक्त वैकल्पिक मार्ग से क्या बड़े और भारी वाहन गुजर पाएंगे यह भी बड़ा सवाल है। देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है, और दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है। हमने मैहर जिले में कंट्रोल रूम को सूचना दी है और रामनगर थाने को भी बताया है। दोनों ओर पुलिस बेरिकेड लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। एक वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है।  

ज्योति ने 4 प्रीमैच्योर बच्चों को दिया था जन्म, 60 दिन विशेष इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ा सुखद समाचार सामने आया है. जहां एक साथ जन्मे 4 प्रीमेच्योर बच्चों को स्वस्थ इलाज देकर डिस्चार्ज किया गया. दरअसल, 2 महीने पहले भोपाल के कैलाशनाथ काटजू हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था, जो काफी चर्चा का विषय बना. ये बच्चे प्रीमैच्योर थे, इसलिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनका विशेष उपचार और ध्यान दिया गया. 60 दिन तक चला उपचार चारों बच्चों को लगभग 60 दिन तक हॉस्पिटल में रखकर विशेष पद्धति से इलाज किया गया. जिसके बाद अब ये चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और 9 जून को अपनी मां के साथ घर भेज दिए गए. बताया गया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में सर्फेक्टेंट थेरेपी बहुत महंगी होती है. लेकिन शासकीय काटजू चिकित्सालय में चारों बच्चों को नि:शुल्क सर्फेक्टेंट थेरेपी प्रदान की गई. इन बच्चों की पूरी देखभाल डॉक्टर सुजाता जनवदे, डॉक्टर स्मिता सक्सेना, डॉक्टर ममता वर्मा, डॉक्टर प्रतिभा रैकवार, डॉक्टर अमित कुमार चौहान और नर्सिंग स्टाफ द्वारा की गई. जन्म के समय बहुत कम था बच्चों का वजन जन्म के बाद चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे. काटजू चिकित्सालय की नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया, “कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय में ज्योति नाम की महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया. ज्योति की डिलीवरी 9 अप्रैल 2025 को हुई थी, यह डिलीवरी प्री टर्म थी और चारों बच्चों का वजन बहुत कम था. 4 में से 1 बच्चा 1 किलो से भी कम का था और 3 बच्चों का वजन लगभग 1 किलो के आस पास ही था. काटजू चिकित्सालय में चारों बच्चों को सीपैप (CPAP) में रखा गया और सर्फेक्टेंट थेरेपी दी गई.” क्या होती है सीपैप और सर्फेक्टेंट थेरेपी सीपैप एक ऐसी मशीन है, जो लोगों को सांस लेने में मदद करता है. ये मशीन हवा को फेफड़ों में लगातार दबाव के साथ भेजती है ताकि वायुमार्ग खुले रहें और सांस लेने में मदद मिल सके. इसकी मदद से नवजात शिशुओं में खासकर प्रीमैच्योर बच्चों में श्वसन संकट सिंड्रोम के इलाज के लिए सर्फेक्टेंट थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है. जो फेफड़ों में वायुकोश को खुला रखने और सांस लेने में मदद करता है.

नौतपा के बाद तप रहा प्रदेश, ग्वालियर समेत 11 जिलों में आज लू का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी रहेगी

भोपाल मध्यप्रदेश में 44 दिन बाद आंधी-बारिश का दौर थम गया है, इसके साथ ही प्रदेश में नौतपा जैसी गर्मी है. राजधानी भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. सोमवार को प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया, जो मई-जून में पहली बार है. इससे पहले अप्रैल के महीने में इतनी गर्मी थी. वहीं 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा. भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में सूरज के तेवर तीखे हैं। सोमवार को 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार रहा। मई-जून में पहली बार इतना पारा पहुंचा। इससे पहले अप्रैल में ही इतनी गर्मी रही थी। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हीट वेव यानी, लू चल सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश में सबसे गर्म छतरपुर का खजुराहो मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को छतरपुर का खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, ग्वालियर, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दमोह, शिवपुरी, सतना, शाजापुर, रीवा, सीधी, उमरिया, मलाजखंड, रतलाम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और रायसेन में तापमान 40.2 से 43.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44वें दिन थमा आंधी-बारिश का दौर इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 7 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिरा या आंधी चली। 44वें दिन रविवार को आंधी-बारिश का दौर थमा रहा। हालांकि, सोमवार को बालाघाट, मंदसौर और डिंडौरी में मौसम बदला रहा। अगले 2 दिन लू का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 12 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का असर बना रहेगा। मानसून एक जगह ठहरा, दो-तीन एंट्री की संभावना कम पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।  आज के मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेशभर में तेज गर्मी बनी रहेगी और फिलहाल किसी भी स्थान पर बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। उत्तर-मध्य क्षेत्र के जिलों – ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लू चलने की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। राजधानी और प्रमुख शहरों में सूरज के तीखे तेवर राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का उच्चतम स्तर रहा। अन्य बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री, और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि इंदौर का तापमान तुलनात्मक रूप से थोड़ा कम रहा, फिर भी वहां की उमस और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को परेशान किया। अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान मध्यप्रदेश में आगामी चार दिनों के दौरान मौसम का मिजाज काफी बदलता हुआ नजर आएगा। कहीं भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा, तो कहीं बादल गरजेंगे और बारिश राहत देगी। आइए दिनवार विस्तार से जानते हैं मौसम का हाल।     11 जून को एक तरफ ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में फिर से लू की स्थिति बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम करवट लेगा। रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।     12 जून को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। इस दिन जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, पन्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी जिलों में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।     13 जून को मौसम राज्यभर में व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दिन भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम पूरी तरह से बदलेगा और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। नौतपा के बाद तप रहा शहर, तापमान 40 डिग्री पार  जिला इस समय झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है। हालांकि दो जून रविवार को नौतपा विदा ले चुका है। इसके बावजूद गर्मी अपना कहर बरपा रही है। इसके के चलते पारा छलांग लगाते हुए 40 डिग्री पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान आगे और बढऩे की संभावना है। इसलिए अभी गर्मी से राहत नहीं मिल सकती है। इससे पहले रविवार को सुबह से ही सूर्य देवता के तेवर तीखे दिखाई दिए। दिन बढऩे के साथ ही भीषण गर्मी शुरु हो गई। आसमान मानों … Read more

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहु जनता और कार्यकर्ताओं से पैर धुलवाते हुए आये नजर

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बीजेपी कार्यकर्ता उनके पैर पखारते (धुलवाते) नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने अपने X अकाउंट पर शेयर कर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। वीडियो 3 जून 2025 का बताया जा रहा है, जब सांसद जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में 54 किलोमीटर की पदयात्रा पर थे। इस घटना ने छिंदवाड़ा की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहले से ही तनातनी चल रही है। वायरल वीडियो: क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि कुछ कार्यकर्ता उनके पैर पखार रहे हैं। यह घटना 3 जून 2025 को छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में हुई, जब सांसद अपनी 54 किलोमीटर की पदयात्रा के दूसरे दिन नवेगांव के तालखमरा पहुंचे थे। बीजेपी मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर सांसद के पैर पखारे। वीडियो सामने आने के बाद इसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “भाजपा @BJP4MP वाले अब खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं। छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू जनता से अपने पांव पखारने का काम करा रहे हैं। भाजपा में अब जनसेवक नहीं, जनता को गुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है। मंडल अध्यक्ष की सफाई: ‘सम्मान की परंपरा’ वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा, “देश में पहली बार कोई सांसद 54 किलोमीटर की पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंचा। मैं सांसद जी का सम्मान करना चाहता था, इसलिए मैंने उनके पैर पखारे। सांसद जी ने मना भी किया, लेकिन मैंने जिद की। हमारे यहां मेहमानों के पैर पखारने की परंपरा है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वह इस तरह के वीडियो पर राजनीति कर रही है।” यादव ने यह भी कहा कि यह उनका निजी फैसला था, और इसमें सांसद की कोई मंशा शामिल नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस पर सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया। सांसद की अनुपस्थिति: तिरुपति बालाजी की यात्रा पर विवाद के बीच सांसद विवेक बंटी साहू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन जानकारी मिली कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिरुपति बालाजी की धार्मिक यात्रा पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने इस मामले को ज्यादा तूल न देने की कोशिश की। कांग्रेस का हमला: ‘बीजेपी का अहंकार’ कांग्रेस ने इस वीडियो को बीजेपी के अहंकार का प्रतीक बताया। पीयूष बबेले के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा, “यह वीडियो दिखाता है कि बीजेपी के नेता अब जनता को अपना गुलाम समझने लगे हैं। छिंदवाड़ा की जनता ने सांसद को सेवा के लिए चुना, न कि भगवान बनने के लिए। बीजेपी को इस पर माफी मांगनी चाहिए।” कांग्रेस ने इसे छिंदवाड़ा में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के अवसर के रूप में देखा। यह सीट लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ रही थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू ने नकुल नाथ को 1,13,618 वोटों के अंतर से हराकर बीजेपी के लिए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। बीजेपी की प्रतिक्रिया: ‘कांग्रेस की साजिश’ बीजेपी ने इस वीडियो को कांग्रेस की साजिश करार दिया। स्थानीय बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा, “कांग्रेस छिंदवाड़ा में अपनी हार से बौखलाई हुई है। सांसद बंटी साहू जनता के बीच दिन-रात काम कर रहे हैं। यह वीडियो एक परंपरा को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। कार्यकर्ता ने सम्मान में ऐसा किया, और सांसद ने इसका विरोध भी किया।” बीजेपी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पहले भी साहू के खिलाफ फर्जी ऑडियो और वीडियो वायरल कर चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक कथित अश्लील ऑडियो वायरल हुआ था, जिसे साहू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया फर्जी ऑडियो बताकर खारिज किया था। सांसद का जनसंपर्क अभियान विवेक बंटी साहू की 54 किलोमीटर की पदयात्रा छिंदवाड़ा में उनके जनसंपर्क अभियान का हिस्सा थी। यह यात्रा 2 जून 2025 को शुरू हुई थी और इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद करना था। बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि साहू ने इस यात्रा के जरिए सैकड़ों गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। पदयात्रा के दौरान कई जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने साहू का फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया। तालखमरा में पैर पखारने की घटना को बीजेपी ने इसी स्वागत का हिस्सा बताया। छिंदवाड़ा लंबे समय तक कांग्रेस और कमल नाथ का गढ़ रहा है। कमल नाथ ने इस सीट से नौ बार लोकसभा चुनाव जीता, और उनकी पत्नी अलका नाथ ने भी एक बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में नकुल नाथ ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 में विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ के किले को ढहाकर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। साहू ने 6,44,738 वोट हासिल किए, जबकि नकुल नाथ को 5,31,120 वोट मिले। साहू की जीत के बाद से छिंदवाड़ा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ी है। साहू पहले भी विवादों में रहे हैं, जैसे 2024 में एक कथित अश्लील ऑडियो और 2025 में कमल नाथ के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के लिए। कई सवाल उठ रहे     सांसद की भूमिका: क्या सांसद ने पैर पखारने की अनुमति दी, या यह पूरी तरह कार्यकर्ता की पहल थी?     बीजेपी की प्रतिक्रिया: क्या बीजेपी के प्रदेश या राष्ट्रीय नेतृत्व इस मामले पर बयान देंगे?     कांग्रेस की रणनीति: क्या कांग्रेस इस मुद्दे को और बड़ा करेगी, या यह स्थानीय स्तर तक सीमित रहेगा?     परंपरा या अहंकार: क्या यह वाकई स्थानीय परंपरा थी, या इसे सियासी रंग दिया गया?  

ई- केवाईसी लक्ष्य से कोसो दूर ग्राम पंचायतें, कलेक्टर के आदेश की जिम्मेदार कर रहे अवेहलना ।

Gram Panchayats are far away from e-KYC target, those responsible are ignoring the Collector’s orders. हरिप्रसाद गोहेआमला । शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को लेने अब समग्र ई के वायसी कराना अनिवार्य है । जिसको लेकर नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्य प्रगतिरत है। ई केबायसी कार्य को 10 जून तक सत प्रतिशत पूर्ण करने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 30 मई को एक आदेश जारी कर ग्राम पंचायत, सेल्समैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , कोटवार और नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। बावजूद मैदानी अमले एवं जिम्मेदार विभाग प्रमुखों की अनदेखी के चलते समग्र ई केबायसी कार्य जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतो में कछुआ चाल से चल रहा है। जिला कलेक्टर के आदेश पर गठित दलीय सदस्यों द्वारा अमल नहीं करने से लोग ई के वायसी कराने नहीं पहुंच रहे है । ऐसे में कैसे होगा लक्ष्य पूर्ण यह बात एक गंभीर प्रश्न का विषय है। ये है स्तिथिअगर बात करे पंचायतवार ग्राउंड रिपोर्ट की तो समग्र ई के वायसी कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट निर्धारित लक्ष्य से बेहद कम है। ग्राम पंचायत कनोजिया, खानपुर ग्राम में कुल 954 पात्र हितग्राही है जिसमे दिनांक 10/06/2025 तक महज 146 हितग्राहियों ने अभी तक अपनी ई समग्र केवायसी करवाई है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गणपति अलोने ग्राम रोजगार सहायक किशोर सूर्यवंशी ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया ग्राम पंचायत में प्रतिदिन ई समग्र के वायसी कार्य किया जा रहा हैं । कनोजिया, खानापुर ग्राम से अभी तक 146 लोगों ने ई के वायसी करा ली है निर्धारित लक्ष्य कुल 954 हितग्राहियों का है। कार्य प्रगति बढ़ाने गठित दलीय सदस्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार एवं अन्य का साथ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में आंगवाड़ी केंद्र क्रमांक (2)पहुंच कार्यकर्ता से जानकारी लेनी चाही गई तो केंद्र तो खुला मिला लेकिन कार्यकर्ता कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थी वहीं केंद्र क्रमांक (1) की कार्यकर्ता सर दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने ई के वायसी कार्य में सहयोग प्रदाय करने की बात कही । ग्राम पंचायत अंधरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम में समग्र ई केवायसी का कुल 1267 निर्धारित लक्ष्य है ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है आज दिनांक तक 200 लोगों ने केवायसी करा ली है दलीय सदस्यों का सहयोग नहीं मिल रहा है । वहीं ग्राम पंचायत नांदपुर की अगर बात करे तो यहां लोग समग्र ई के वायसी करवाने तो पहुंचा रहे लेकिन ग्राम पंचायत में जिम्मेदार मौजूद नही मिलने से हितग्राहियों को परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा के दौरान ग्राम रोजगार सहायक रामकिशोर पुंडे ने बताया ग्राम र्मे 1000 समग्र ई केवायसी का लक्ष्य है अभी तक 200 लोगो ने समग्र ई के वायसी करा ली है । क्या कहते है जिम्मेदारग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक समग्र ई पंजीयन कार्य कर रहे है अभी तक ग्राम पंचायतों में 66 प्रतिशत ई समग्र के वायसी कार्य पूर्ण हो गया है।संजीत कुमार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला । अगर आंगनवाड़ी भवन खुला है वहा कार्यकर्ता मौजूद नहीं है तो आप मुझे फोटो भेजिए में कल ही नोटिस पत्र जारी करूंगा ।निर्मल सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी आमला ।

राजा मर्डर केस पर भड़कीं कंगना, सोनम रघुवंशी को लपेटते हुए बोलीं- अपने मां बाप को…

 इंदौर /नई दिल्ली  इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में पत्नी सोनम पर ही पूरी साजिश के आरोप लगे हैं। 23 मई से लापता सोनम करीब 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई। उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। अब मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग ले जा रही है। इस बीच पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत रिएक्ट किया है। उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम को जमकर सुनाया। उन्होंने सोनम को बेवकूफ करार दिया। सोनम रघुवंशी को कंगना ने कहा- बेवकूफ औरत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजा और सोनम रघुवंशी की तस्वीर के साथ एक स्टोरी शेयर की। बीजेपी सांसद ने अपने नोट में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका करार दिया। कंगना रनौत ने लिखा, ‘यह कितना बेतुका है! महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने ही माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर का प्लान बना सकती है।’ ‘कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था…’ कंगना रनौत ने आगे लिखा कि यह घटना लगातार मेरे दिमाग में चल रहा है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ अब सिरदर्द हो रहा है। वह तलाक भी नहीं ले सकती या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती। कंगना ने कहा कि कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था। ऐसे बेवकूफ लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वो किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बीजेपी सांसद का कमेंट बीजेपी सांसद ने कहा कि हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वो नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन यह सच नहीं है। बुद्धिमान लोग अपने भले के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक बेवकूफ व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। अपने आस-पास के बेवकूफों के प्रति बहुत सचेत रहें। बता दें कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। इसके बाद वो मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे थे। शिलॉन्ग में हनीमून के लिए जाने का टिकट भी सोनम ने ही कराया था। सोनम को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग ले जा रही मेघालय पुलिस पुलिस के अब किए गए खुलासे पर गौर करें तो राजा रघुवंशी के मर्डर की साजिश सोनम ने ही रची। इसमें उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के भी शामिल होने के आरोप हैं। इस मामले में सोनम ने तीन लोगों को सुपारी दी थी। पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। सोनम को बिहार के रास्ते शिलॉन्ग ले जाया जा रहा।

हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले शूटिंग कोच की न्यायालय परिसर में पिटाई, वकील मोहसिन की करतूतों से खफा थे

 इंदौर निशानेबाजी सिखाने के लिए बहाने से हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे दुष्कर्म और उन्हें ब्लैकमेल करने आरोपित इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन को  जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा। अधिवक्ता मोहसिन की करतूतों से खफा थे। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे गुस्साए अधिवक्ताओं से बचाया। अलबत्ता, पुलिस को पहले से आशंका थी कि आरोपित मोहसिन पर हमला हो सकता है, इसीलिए पुलिस उसे पानी सप्लाई करने वाला बनाकर कोर्ट परिसर में दूर से घेरा बनाकर लाई थी। उसके हाथ में मिनरल वाटर की कैन भी थी, लेकिन वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे पहचान लिया और घेर लिया फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पीटने वाले अधिवक्ताओं की संख्या के आगे पुलिस कुछ देर के लिए पीछे हटने पर मजबूर हो गई, लेकिन फिर किसी तरह उसको बमुश्किल बचाकर ले जा सकी। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि शूटिंग एकेडमी वाले मोहसिन ने कई हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिनके माध्यम से वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। अब तक उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। पीड़िताओं के अनुसार, मोहसिन इस्लाम धर्म ग्रहण करने का भी दबाव बनाया करता था। सुनियोजित ढंग से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म के उसके दुकृत्यों को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है।

सोनम 3 दिन की रिमांड पर, मेघालय ले जाएगी पुलिस,अब खुलेगा राजा रघुवंशी हत्याकांड का राज

इंदौर सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची। पति राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है। इससे पहले सोमवार की रात मेघालय पुलिस सड़क मार्ग से लेकर सोनम को लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी। बक्सर के रास्ते पुलिस पटना पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बक्सर टू पटना के सफर में सोनम रघुवंशी शांत नजर आई और यह भी कहा जा रहा है कि उसने खाना मांगा था। पटना लाकर सोनम को फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया है। बताया गया है कि यहां से एयरपोर्ट नजदीक है, संभवतः इसी कारण उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां रखा गया है। फिलहाल बिहार पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पटना से लेकर गुवाहाटी जाएगी मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी दोपहर 12.40 बजे पटना एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट से मेघालय पुलिस उसे गुवाहाटी लेकर जाएगी। हालांकि यह भी संभावना है कि 12.40 बजे के फ्लाइट में टिकट की व्यवस्था नहीं होने पर शाम के फ्लाइट से उसे गुवाहाटी लेकर जाया जा सकता है। सुबह 11 बजे पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम को लेकर चार सदस्यीय दल गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग जा रही है। सोनम को लेकर जिस गाड़ी (बीआर01पीआर 6242) से रवाना किया गया और वो सुबह-सुबह पटना पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफर हुआ दोबारा शुरू इससे पहले बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में काफिला कुछ देर के लिए रुका था। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना की ओर रवाना हुआ। रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी, लेकिन बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं। लिहाजा शिलांग पुलिस को वापस बक्सर के आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा। करीब एक घंटे बाद, रात दो बजे, फिर से शिलांग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई और यह सफर दोबारा शुरू हुआ। बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम रघुवंशी को पटना लाया गया। पटना से गुवाहाटी होते हुए उसे शिलांग पहुंचाया जाएगा। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हुई है गिरफ्तारी मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा के सिर पर दोनों तरफ से धारदार हथियार से वार किए गए थे। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकालने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसके सिर पर दो कट के निशान देखे।पोस्टमार्टम पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में किया गया। सायम ने कहा कि संस्थान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव है, जिसमें एक पीछे और एक सामने घाव मिला है। वारदात का सीन रीक्रिएट करने घटनास्थल पर जाएंगे आरोपी? 23 मई को मेघालय के शिलांग से गायब हुई सोनम रघुवंशी ने 9 जून की रात यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सोमवार देर शाम उसे मेघालय पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। मेघायल पुलिस सोनम को सड़क के रास्ते पटना ले जा रही है जहां से आज दोपहर फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपियों सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और दो कॉन्ट्रैट किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत को भी मेघालय पुलिस ने सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। वहीं तीसरे किलर आनंद कुर्मी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी इसके बाद मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को फ्लाइट से मेघालय लेकर जाएगी। सभी आरोपियों को शिलॉन्ग लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगेगी, इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। वारदात का सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जा सकता है। किसने किया था राजा पर पहला वार?   इस बीच, सोमवार को राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई जिससे पता चला है कि राजा रघुवंशी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर में दो चोटें आई थीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर हमला किया था। उस दौरान सोनम भी वहां मौजूद थी। उसी ने राजा के सिर पर हमला करने के लिए सुपारी किलर्स को उकसाया था। एक और आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की बाइक भी छीन ली गई थी। अब तक क्या-क्या हुआ?     राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई। दोनों पति-पत्नी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए।     मेघालय से 23 मई को लापता हुई सोनम रघुवंशी। 9 जून को रात करीब डेढ़ बजे गाजीपुर-वाराणसी हाइवे के काशी ढाबे पर पहुंची।     ढाबे वाले से सोनम ने मोबाइल फोन मांगा और अपने घर फोन किया। घर वालो के कहने पर ढाबे वाले ने पुलिस बुलाई।     गाजीपुर पुलिस रात करीब 2 बजे ढाबे पर पहुंची। पुलिस ने सोनम से जानने की कोशिश की कि वो गाजीपुर कैसे आई।     सोनम बार-बार कहती रही कि उसकी तबियत खराब है। गाजीपुर पुलिस सवा दो बजे के पास सोनम को मेडिकल कालेज ले गई, मेडिकल कराया।     सुबह पांच बजे सोनम को पुलिस वन स्टॉप सेंटर ले गई। शाम छह बजके दस मिनट पर मेघालय पुलिस सोनम के पास वन स्टॉप सेंटर पहुंची।     शाम 7 बजे मेघालय पुलिस सोनम को मेडिकल कराने ले गई। … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवियों का किया सम्मान

रवींद्र भवन में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सिंदूर अक्षर में कवियों ने राष्ट्रभक्ति और भारत के शौर्य एवं सक्षम नेतृत्व पर सुनाई काव्य रचनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवियों का किया सम्मान भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रवींद्र सभागम, भोपाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “सिंदूरी अक्षर” में कवियों की रचनाएं सुनीं। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह कवि सम्मेलन भारतीय सेनाओं और जननायकों के शौर्य और पराक्रम पर केंद्रित रहा। कवियों ने भारत के सक्षम नेतृत्व और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को कविताओं का आधार बनाया।प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि सम्मेलन में आए कवियों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद वीडी शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कवि सम्मेलन में आए वरिष्ठ कवि हरि ओम पवार ने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री कवि सम्मेलन में श्रोताओं के साथ उपस्थित रहकर तल्लीनता से काव्य रचनाएं सुनते हैं, यह उनकी संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ,प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र कुमार सिंह विक्रमादित्य पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी,साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं अनेक सुधिजन काव्य प्रेमी नागरिक आदि उपस्थित थे। कवि सम्मेलन देर रात्रि तक चला। कवि सम्मेलन में जानी बैरागी, सुरेंद्र दुबे, अनु सपन, शैलेंद्र माथुर, सुमित मिश्रा, अमन अक्षर,दिनेश दिग्गज आदि ने काव्य रचनाएं पढ़ी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet