LATEST NEWS

रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में महायुति की जबरदस्त वापसी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ताजा रुझानों में 221 सीटों पर महायुति आगे चल रही है जबकि अघाडी केवल 55 सीटों पर आगे है. इन रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं? संजय राउत ने कहा, ‘दो दिन पहले गौतम अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक अरेस्ट वारंट निकला. रिश्वत का केस है 2 हजार करोड़ का, उसमें भाजपा की पोल खुल गई. उस पर से ध्यान हटाने के लिए ये पूरा एक कपट कारिस्तानी हुई है, उसकी तैयारी पहले से चल रही थी. महाराष्ट्र गौतम अडानी की जेब में जा रहा है, मुंबई अडानी की जेब में जा रहा है, हमने विरोध किया कि अडानी राष्ट्र नहीं होने देंगे. इस प्रकार के नतीजे के राज्य पर लादे गए हैं.’ ये फैसला जनता का नहीं है- राउत संजय राउत ने कहा, ‘इस प्रकार के नतीजे महाराष्ट्र के ऊपर लादे गए हैं. महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है ये हो ही नहीं सकता है. लाडकी बहन योजना को लेकर किए गए सवाल पर राउत ने कहा, ‘यहां लाडले भाई हैं, लाडले नाना जी हैं, लाडले दादा जी हैं. सब कुछ लाडले हैं यहां. हमको मालूम है कि यहां क्या है, ये जो निर्णय आया है वो जनता का नहीं है.’ उन्होंने कहा कि शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. राउत ने कहा, ‘लोकसभा के दो चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने यही किया था कि विपक्ष का नेता कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए, इस बार वही रणनीति इन्होंने महाराष्ट्र में अपनाई है कि विधानसभा में कोई विपक्ष का नेता नहीं रहेगा, ये हमेशा बीजेपी की रणनीति रही है.’

तावड़े ने कहा कि जो आरोप उनके खिलाफ लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं, कांग्रेस को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने चुनाव के दौरान पैसे बांटने के आरोपों में घिरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में तावड़े ने कहा है कि अगर आरोपों के सबूत नहीं दिए गए तो वह माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। नोटिस में क्या है? विनोद तावड़े ने अपने नोटिस में कहा कि वह 40 साल से राजनीति में हैं और आज तक उनके खिलाफ किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। तावड़े ने कहा कि जो आरोप उनके खिलाफ लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। उनका कहना था कि इन झूठे आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई है। तावड़े ने आरोप लगाया कि यदि राहुल गांधी, खरगे और सुप्रिया सुले इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं दिखाते तो वे माफी मांगें, नहीं तो वह 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा करेंगे। यह मामला क्या है? 18 नवंबर को नालासोपारा विधानसभा के विरार में एक होटल में विनोद तावड़े बैठे थे, उसी दौरान बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि तावड़े वहां पैसे बांट रहे थे। ठाकुर के समर्थकों ने तावड़े को घेर लिया और 9 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया, जिसे उन्होंने प्रशासन को सौंप दिया। ठाकुर ने कहा कि उनके समर्थकों ने एक डायरी भी पाई, जिसमें लेन-देन का जिक्र था। वहीं, तावड़े ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह केवल कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस मामले के बाद चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की। राहुल गांधी और खरगे ने उठाए थे सवाल इस पूरे मामले पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने तावड़े पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने पूछा था, “यह पैसा किस सेफ से आया?” वहीं, खरगे ने अपने पोस्ट में बीजेपी नेताओं पर पैसे बांटने के आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही थी। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेते ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

प्रदेश के अगले सीएम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजित पवार होंगे, बारामती में लगे पोस्टर्स

मुंबई महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ने बहुमत का दावा किया है। इस बीच बारामती में कुछ पोस्टर्स लगे हैं जिसमें लिखा है प्रदेश के अगले सीएम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजित पवार होंगे। पोस्टर ऐसे समय में लगाया गया है, जब राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है और अजित पवार की मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को लेकर चर्चा हो रही है। इन पोस्टरों के जरिए यह संकेत दिया जा रहा है कि अजित पवार को पार्टी और समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अलग-अलग जगह लगे इन पोस्टर में लिखा गया है कि अजित पवार का लगातार आठवीं बार विधायक चुनकर आने के लिए अभिनंदन। बारामती एनसीपी का गढ़ रहा है। यहीं से अजित पवार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। इसे नतीजों से पहले गठबंधन पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्वती विधानसभा क्षेत्र और बारामती क्षेत्र में ये बैनर लगाए गए हैं। अजित पवार महाराष्ट्र में चार बार के उपमुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री बनने की इच्छा वो कई बार मंच से कर चुके हैं। चाचा शरद पवार से अलग होने के बाद बीजेपी पवार और उनके कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रदेश की कमान उन्हें सौंपी जाए। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताते हुए बैनर लगाए थे। विधानसभा चुनावी नतीजों को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। ऐसे में राज्य में भावी मुख्यमंत्री के बैनर दिखने से राजनीतिक माहौल गरमाने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच वंचित बहुजन अघाड़ी के मुखिया प्रकाश आंबेडकर ने अपना रुख साफ करते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अगर वंचित बहुजन अघाड़ी को कल महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को समर्थन देने के लिए संख्या मिलती है, तो हम उसके साथ रहने का फैसला करेंगे जो सरकार बना सकता है।”  

संजय राउत ने कहा- एग्जिट पोल साबित होंगे गलत, महाविकास अघाड़ी दर्ज करेगी बड़ी जीत

मुंबई एग्जिट पोल के रुझानों को शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस ने भी सर्वे किया है वो अपने पास रखे। यह सब फेक एग्जिट पोल है। इसे पैसे देकर करवाया जाता है। महाविकास अघाड़ी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल गलत दिखा रहे है, एमवीए जीत रहा है और हम सरकार बनाने जा रहे है। नतीजे कल सुबह तक आ जाएंगे। हमें विश्वास है कि हम बहुमत हासिल करेंगे। 160-165 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ हमने चुनाव लड़ा है। जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट हम सभी कल बैठे और आकलन किया तो 160 सीटें हम जीत रहे है। सरकार गठन के लिए निर्दलीयों को साथ लाने को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम पद को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई फार्मूला नहीं बना है। हम सब मिलकर मुख्यमंत्री का चेहरा चुनेगे। अभी कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। एमवीए बैठ कर निर्णय करेगी कि सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। शरद पवार, कांग्रेस पार्टी और उद्धव ठाकरे आगे की योजना पर विचार करेंगे। महाराष्ट्र में और हमें सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमारे 160 लोग चुनकर आ रहे हैं। हमारे 160 विधायक चुनकर आने के बाद विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं ने अगर ज्यादा वोटिंग किया है तो उनका स्वागत करना चाहिए। अगर युवा और महिला वोटिंग के लिए आगे आते है तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र सीएम योगी का राज्य नहीं है कि पुलिस वाले रिवाल्वर उठाकर महिलाओं को वोट देने से रोकते हैं। यह महाराष्ट्र है और यहां महिलाओं को वोट करने का पूरा अधिकार है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान पर राउत ने कहा कि जब भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तब वे धर्मयुद्ध की बातें करते हैं। महाराष्ट्र में केवल एक धर्म है और वह है छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र को लूटने का जो बीड़ा उठाया है, उसके खिलाफ धर्मयुद्ध करेंगे।  

कल महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, इससे पहले कांग्रेस हाई अलर्ट, पर्यवेक्षक किए नियुक्त

नई दिल्ली 23 नवंबर यानी शनिवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है। चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस अलर्ट हो गई है। पार्टी ने दोनों ही राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र में ‘खेला’ से सतर्क विपक्षी गठबंधन एक्जिट पोल ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) की चिंता बढ़ा दी है। आज आघाड़ी के तीनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों से बातकर उन्हें एकजुट रहने की सलाह दी है। शनिवार को परिणाम आने के बाद आघाड़ी के सभी विधायकों को एक ही स्थान पर रखने की तैयारी भी की जा रही है। ताकि कोई ‘खेला’ होने से बचा जा सके। एक साथ रहेंगे मविआ के विधायक मतदान के बाद आए ज्यादातर एक्जिट पोल्स में महायुति को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ऐसे संभावना वाले एक्जिट पोल्स पर मविआ नेताओं ने अविश्वास जताते हुए अपनी ही सरकार बनने का दावा किया है। मगर उनकी चिंता भी बढ़ी दिख रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मुंबई में एक साथ रखने का फैसला किया है। राउत ने किया बड़ा दावा राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मविआ नेताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक की और हर सीट का आकलन किया। इनमें वह स्वयं, उनकी पार्टी के सहयोगी अनिल देसाई, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और बालासाहेब थोराट शामिल थे। राउत ने विश्वास जताया कि एमवीए चुनाव में 160 सीटें जीतेगी। कांग्रेस नेताओं को मुंबई आना पड़ेगा राउत ने यह भी कहा कि कोई भी ताकत मविआ को महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने से नहीं रोक सकती और शीर्ष पद पर निर्णय केवल महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा। राउत ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री पद पर सहमति के लिए मुंबई आना है, क्योंकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (युनाइटेड) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में ही हैं। राष्ट्रपति शासन लगने का डर राउत ने आशंका जताई कि विपक्ष के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा राज्यपाल कार्यालय के माध्यम से मविआ को सरकार बनाने में बाधा डालने की कोशिश करेगी। मगर हम बिना किसी देरी के निर्णय लेंगे। विपक्ष को डर है कि अगर 25 नवंबर तक नई सरकार नहीं बनी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। विधायक मिलकर तय करेंगे सीएम राउत के अनुसार हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मुंबई लाने का फैसला किया है। नए विधायकों के पास मुंबई में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए हमने उनके लिए एक साथ आवासीय व्यवस्था करने का फैसला किया है। राउत ने कहा कि जीत की प्रबल संभावना वाले कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी मविआ को ही समर्थन देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई फॉर्मूला नहीं है। सब विधायक मिलकर सरकार का नेता चुनेंगे ।

शरद पवार ने मीटिंग में कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी जीत का ऐलान होने के तुरंत बाद मुंबई पहुंचें, एकनाथ शिंदे का अलग ही प्लान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही राज्य में हलचल तेज है। महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों ही गठबंधन हंग असेंबली की संभावनाओं को लेकर अलर्ट हैं और पहले से ही अपने खेमे को साधने के अलावा दूसरे गुट में सेंध का प्लान बना रहे हैं। इस बीच सीनियर लीडर शरद पवार ने अपनी पार्टी के कैंडिडेट्स के साथ एक अर्जेंट मीटिंग की है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की, जिसमें सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल जैसे सीनियर लीडर भी जुड़े थे। शरद पवार ने मीटिंग में कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी जीत का ऐलान होने के तुरंत बाद मुंबई पहुंचें। इस तरह उन्होंने सभी को बांधे रखने की कोशिश की है। यही नहीं सूत्रों का कहना है कि शरद पवार ने पार्टी के कई सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी है कि वे निर्दलियों के संपर्क में रहें और यदि टाइट फाइट के हालात रहें तो उन्हें साथ लाया जाए। मीटिंग में शरद पवार ने भरोसा जताया कि महाविकास अघाड़ी को 157 सीटें मिल जाएंगी और आसानी से सरकार बन सकती है। वहीं मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे भी ऐक्टिव हैं। उन्होंने अपने कई नेताओं को आदेश दिया है कि निर्दलीय और वंचित बहुजन अघाड़ी जैसे छोटे दलों के संपर्क में रहें। उनका कहना है कि खासतौर पर उन बागी नेताओं से संपर्क में रहें, जो समान विचारधारा वाले हैं, लेकिन टिकट कटने के चलते निर्दलीय ही लड़ गए थे। यही नहीं भाजपा की सक्रियता भी बढ़ गई है। भाजपा के नेता चाहते हैं कि इस बार सीएम उनका ही रहे और यदि महायुति जीता तो फिर एकनाथ शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को मौका मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में महायुति के अंदर भी एक होड़ है कि किसके पास ज्यादा समर्थन रहेगा। खबर है कि देवेंद्र फडणवीस पूरे राज्य के ही नेताओं के संपर्क में हैं। पालघर, पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र के नेताओं के वह लगातार संपर्क में बने हुए हैं। भाजपा को अपने दम पर 100 सीटों पर जीत का भरोसा भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी को अपने ही दम पर 100 सीटों की उम्मीद है। ऐसे में कुछ निर्दलीय, मनसे, वंचित बहुजन अघाड़ी जैसे छोटे दलों के समर्थन से वह अपनी ताकत बढ़ाने पर फोकस करेगी। भाजपा नेताओं की रणनीति है कि अपनी सीटों के अलावा निर्दलीय और छोटे दलों के समर्थन से ही करीब 125 सीटों का जुगाड़ कर लिया जाए। ऐसी स्थिति में एकनाथ शिंदे पर निर्भरता कम होगी और अपना सीएम बनाने के लिए दावेदारी की जा सकेगी।

कांग्रेस बना रही मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 महीने में होगी कार्यकारिणी की समीक्षा : जितेंद्र सिंह

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद आज पार्टी की पहली बैठक हुई, बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे, बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और दिशा निर्देश जारी किये गए, प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब हर 6 महीने में कार्यकारिणी की समीक्षा की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक के कई मुद्दों पर बात हुई, नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी के साथ गद्दारी की उनकी वापसी अब कभी संभव नहीं होगी, पार्टी जल्दी ही जिला और ब्लॉक समितियों का गठन करेगी और ये जातिगत समीकरण और राजनीतिक समीकरण देखकर होगा इसके अलावा अब कांग्रेस गाँव,  वार्ड और मोहल्ला स्तर पर भी समितियों का गठन करेगी। मीडिया से बात करते हुए मप्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अब एक मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम बना रही है नेताओं को उनकी जिम्मेदारी दी जा रही है वे अपने जिलों में रहेंगे फंक्शनल टास्क पूरे करेंगे, हर 6 महीने में हम समीक्षा करेंगे जो अच्छा काम करेगा उसे प्रमोट किया जायेगा और जो अच्छा काम नहीं किया जायेगा उसे कहीं और भेजा जायेगा।

महेश तपासे ने महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले शपथ ग्रहण की तारीख तय की

मुंबई झारखंड और महाराष्ट्र में आए एग्जिट पोलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तपासे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले ही सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी। महेश तापसे ने कहा, “लोकसभा के चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल आए। सारे के सारे एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत 400 पार बता रहे थे। लेकिन 400 पार का आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी नहीं पार कर पाई। इस बार भी महाराष्ट्र में जो एग्जिट पोल बता रहे हैं उसके विपरीत परिणाम आने वाले हैं। महाराष्ट्र में 26 नवंबर को महा विकास अघाड़ी की सरकार शपथ लेगी। यह बात तय है।” इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल में कुछ ‘महा विकास अघाड़ी’ के पक्ष में कुछ महायुति के पक्ष में आ रहे हैं। एग्जिट पोल पर हम कोई प्रश्न चिह्न नहीं खड़ा करना चाहते। लेकिन हमने हरियाणा में एग्जिट पोल को गलत होते देखा है। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में हर जगह कांग्रेस को बहुमत दिखाया जा रहा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। ऐसे ही लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत का प्रचंड आंकड़ा दिखाया जा रहा था, वह भी नहीं मिला। एग्जिट पोल पर भरोसा करना है या नहीं यह हम जनता पर छोड़ते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।” वहीं, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, “अब बहुत सारे एग्जिट पोल आने लगे हैं। किस पर विश्वास किया जाए इस पर शंका होती है। एग्जिट पोल और असली आंकड़ों में कई बार बहुत फर्क होता है। हमने हरियाणा में देखा क्या हुआ। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान को देखा। इन जगहों पर नतीजा एग्जिट पोल के विपरीत था। इस पर कितना विश्वास किया जाए यह सोचने वाली बात है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की 160-170 सीटें आएंगी।” भाजपा के मौजूदा विधायक प्रसाद लाड ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा इससे ज्यादा हमारा फोकस राज्य में सरकार बनाने पर किया। जो भी मुख्यमंत्री होगा वह इस राज्य के लिए और इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।” उन्होंने कहा कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में महायुति की ही जीत होगी।  

सीएम पद पर नतीजों से पहले ही भिड़ गए कांग्रेस और उद्धव सेना, फायर हो गए संजय राउत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि MVA यानी महाविकास अघाड़ी के नेताओं के अलग-अलग सुर हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपना CM बनाने का दावा कर रही है। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने इसे मानन से इनकार कर दिया है। बुधवार को जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में महायुति सरकार की संभावनाएं जता रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनेगी। जैसे की मतदान के रुझान आ रहे हैं, जैसा की लोग कह रहे हैं, उसके आधार पर कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार जीतेंगे। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। सीएम महाविकास अघाड़ी से होगा। जिस तरह से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव को पैसा बांटते हुए देखा गया। जिस होटल में वह रह रहे थे, वहां 5 बहजे के बाद रहने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह कह रहे थे कि वह लेटर बांटने गए थे। अगर वह लेटर बांटने गए थे, तो क्या उनके पास जमीन पर कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। वह और कितने झूठ बोलेंगे। देवेंद्र फडणवीस का पीए वर्धा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके वेयरहाउस में शराब की बोतलें मिली हैं। वर्धा जिले में शराब पर पाबंदी है। क्या वो शराब और पैसा बांटकर नोट जिहाद करना चाहते हैं? यह सवाल उठता है। मुझे लगता है कि भाजपा संवैधानिक व्यवस्था में भरोसा नहीं करती है।’ उखड़ी शिवसेना शिवसेना यूबीटी ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, ‘मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा और कोई भी इसे नहीं मानेगा। हम साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि नाना पटोले ने ऐसा कहा है और क्या नाना पटोले के पास कांग्रेस की कमान है। कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि आप सीएम बनेंगे, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसका ऐलान करना चाहिए…।’ सीट बंटवारा महायुति में भारतीय जनता पार्टी का 152 सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ था। जबकि, महाविकास अघाड़ी की तरफ से सबसे ज्यादा सीटें 101 कांग्रेस के खाते में आई थीं। एक ओर जहां शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 96 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी को 52 और एनसीपी एसपी को 87 सीटें मिलना तय हुआ था।

नतीजा जो भी हो, शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया

पुणे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। एग्जिट पोल्स में टाइट फाइट दिखाए जाने के बाद टेंशन और बढ़ गई है। इस बीच शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया है। इसके अलावा इलाके में उनकी जीत को लेकर समर्थकों ने पोस्टर भी लगा दिए हैं। यह मामला पुणे की खडकवासला सीट का है। यहां से एनसीपी-एसपी के प्रत्याशी सचिन डोडके ने पहले ही जुलूस निकाल लिया है। उनके समर्थकों ने उन्हें कांधे पर बिठा लिया और गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। सचिन डोडके का मुकाबला खडकवासला सीट पर भाजपा के भीमराव तापकिर और मनसे के मयूरेश वंजाले से था। भाजपा के भीमराव पहले से विधायक हैं और भाजपा ने फिर से उन्हें भरोसा जताते हुए टिकट दिया था। 2019 के चुनाव में भी सचिन डोडके मुकाबले में उतरे थे, लेकिन महज 2500 वोटों के अंतर से पराजित हो गए थे। इस चुनाव में मनसे ने अपने पूर्व विधायक रमेश वंजाले के बेटे मयूरेश को चुनाव में उतार दिया था। इससे साफ था कि फाइट टाइट होने वाली है। फिलहाल साफ नहीं है कि नतीजा क्या रहेगा और 23 तारीख का इंतजार है। फिर भी सचिन डोडके इतने आत्मविश्वास में हैं कि पहले ही जुलूस निकाल लिया। उनकी जीत के पोस्टर भी इलाके में लग चुके हैं। रैली निकाली गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले 2019 में भी सचिन डोडके के समर्थकों ने नतीजों से पहले ही उनकी जीत की बधाई वाले पोस्टर लगा दिए थे। हालांकि नतीजा आया तो वह ढाई हजार वोटों के मामूली अंतर से परास्त हो गए। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले से भी ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ा है। इसके चलते वह खुद और समर्थक आश्वस्त हैं कि जीत मिल जाएगी। हालांकि उनके सामने भीमराव तापकिर के रूप में एक मजबूत चुनौती है। वहीं मयूरेश वंजाले भी मजबूत दावेदार हैं।

नाराज नूरी खान को कांग्रेस ने मनाया बनाया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल  महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी न मिलने से नाराज चल रहीं कांग्रेस नेत्री नूरी खान को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. कांग्रेस ने नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके अलावा उन्हें सदस्यता अभियान की भी जिम्मेदारी सौंपी है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया. 9 महीने पहले सौंपा था इस्तीफा मध्य प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष रहीं नूरी खान ने 9 महीने पहले कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व एमपी पीसीसी चीफ कमलनाथ को भेज दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा उस वक्त दिया था, जब पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचने वाले थे. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न मिलने से नाराज होकर दिया था. हाल में ही कश्मीर विधान सभा चुनाव में सक्रिय भूमिका और महाराष्ट्र चुनाव में प्रभारी के रूप में काम करने के बाद नूरी खान ने महिला कांग्रेस में सदस्यता अभियान के तहत 5000 हजार मेंबर भी बनाए थे. उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान पार्टी फोरम पर बेहद सक्रिय रहती थीं लेकिन कुछ दिनों से वे नाराज चल रहीं थीं। राहुल गांधी के उज्जैन दौरे के ऐन पहले उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। नूरी खान को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद की चाहत थी जोकि पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। 25 सालों से पार्टी में सक्रिय नूरी खान कांग्रेस में पिछले करीब 25 सालों से सक्रिय हैं. वे अपने छात्र जीवन से पार्टी में जुड़ी और एनएसयूआई की अध्यक्ष भी रही हैं. शिक्षा, महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर वे प्रदर्शन करती नजर आती रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने उज्जैन उत्तर से कांग्रेस का टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा था. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी वे साथ चली थीं. नूरी खान की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस ने उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उन्हें मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान प्रभारी का भी दायित्व दिया है।

शीतकालीन सत्र में कांग्रेस का निशाना सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग रहेंगे

भोपाल मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस, भाजपा की मोहन सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस का निशाना सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग रहेंगे। कानून-व्यवस्था, पदोन्नति, ओबीसी आरक्षण, महिला और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर अत्याचार, कृषि, पंचायत, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, आवास, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस सरकार से जवाब मांगेगी। साथ ही, राज्य की अर्थव्यवस्था और निवेश प्रस्तावों की स्थिति पर भी कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस कांग्रेस ने अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर पिछले दस महीनों में हुए अत्याचारों की जांच के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया था। इन दलों की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी। भोपाल में एमडी ड्रग्स का मामला, मादक पदार्थों का बढ़ता उपयोग, अपहरण, महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाओं को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी। इसके साथ ही, कर्मचारियों की पदोन्नति और ओबीसी आरक्षण पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाएगी। प्रमोशन पर भी मांगा जाएगा जवाब राज्य में आठ साल से पदोन्नतियां रुकी हुई हैं। हजारों कर्मचारी पदोन्नति के बिना ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया था लेकिन मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है और 13 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर रोक लगी हुई है। लोक निर्माण विभाग में अनियमितता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और कई परियोजनाओं पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने का प्लान भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों से 2,700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने, महिलाओं को लाडली बहना योजना में 3,000 रुपये देने, मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना लागू करने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन अभी तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया है। शहरों के मास्टर प्लान अटके हुए हैं और घर-घर नल से जल पहुंचाने की योजना में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों से कहा है कि वे विधानसभा में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं और सरकार से जवाब मांगें। जनहित से जुड़े मुद्दे उठाएंगे विधानसभा में उपनेता हेमंत कटारे ने कहा, ‘आगामी विधानसभा सत्र में हम सरकार से वे सभी प्रश्न पूछेंगे, जो जनहित से जुड़े हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वित्तीय प्रशासन गड़बड़ाया हुआ है तो रोजगार की बात बेमानी हो गई है। प्रशासनिक अराजकता की स्थिति है। विभागों में काम ही नहीं हो रहे हैं। हम विभागवार रिपोर्ट तैयार करेंगे और जनता के सामने सरकार की वास्तविकता लाएंगे।’

केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप लगाया: कैप्टन अजय यादव

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने बुधवार को खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप लगाया। अजय यादव ने कहा कि ‘भारत जोड़ो संविधान अभियान’ 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। जो असमानता आ रही है, उसके बारे में इस अभियान में बात की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े पूंजीपतियों के हाथों में एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की शक्तियां कम की जा रही हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और आयकर विभाग का दुरुपयोग किया रहा है। जो भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे पाक-साफ हो जाते हैं और जो कांग्रेस में रहते हैं, उनके ऊपर जांच एजेंसियों के छापे पड़ते हैं। इन सभी विषयों पर इस अभियान में बात की जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में सर्वेक्षण हो जाता है। जानवरों तक का सर्वेक्षण हो जाता, लेकिन क्या कारण है कि जातीय जनगणना नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा, “जातीय जनगणना करने से अमीर और गरीब के बारे में पता चलेगा और असमानता को दूर करने में मदद मिलेगी। असमानता को दूर करने के लिए हम नीति बना सकते हैं और लोगों को समानता का अधिकार देने की बात करेंगे।” महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस पर बिटक्वाइन के इस्तेमाल का आरोप लगा रही है। इस पर कैप्टन यादव ने कहा कि आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन उनका एक मंत्री पांच करोड़ रुपये का साथ पकड़ा गया है। वह बाकायदा एक होटल के अंदर पैसे बांटते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में वे पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें। बिटक्वाइन का सिर्फ आरोप है, जबकि उनके खिलाफ तो सबूत मिल गया है।

महाराष्ट्र में सुले पर लगे हैं गंभीर आरोप, वोटिंग के बीच ऐक्शन में ED, बिटकॉइन केस में छापेमारी

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र के बिटकॉइन मामले से कथित तौर पर जुड़े गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ स्थित परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह तलाशी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जारी जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले तथा कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसके नेताओं ने एक रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें सुले की आवाज होने का आरोप लगाया गया है। सुले ने आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में भारी धनराशि (जिसका मूल्य 2017 में 6,600 करोड़ रुपये था) एकत्र की और उनसे बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झूठा वादा किया। यह मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज पुलिस प्राथमिकी से संबंधित है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान जारी है। राज्य में दोपहर तीन बजे तक 45.53 फीसदी मतदान हो चुका है। महाराष्ट्र के अलावा, झारखंड और यूपी में उपचुनावों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। सभी राज्यों के चुनावी नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को होगा। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति में मुख्य मुकाबला है। एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल है, जबकि महायुति में बीजेपी, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी हैं। बिटकॉइन मामले में बीजेपी का सुले और पटोले पर निशाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के खर्च के लिए अवैध रूप से ‘बिटकॉइन’ का उपयोग करने में कथित संलिप्तता के लिए महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर अपना हमला तेज करते हुए दावा किया कि जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आ जाएगी। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा। एक संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने विपक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव के बीच उसे निशाना बनाने की ‘साजिश’ के पीछे भाजपा का हाथ था। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध ‘क्रिप्टो’ मुद्रा धोखाधड़ी वर्षों पहले हुई थी और विपक्षी गठबंधन ने पिछले चुनाव में भी पैसे का इस्तेमाल किया था।

सुशील कुमार शिंदे के फैसले ने सबको चौंका दिया, वोटिंग के बीच सुशील कुमार शिंदे का निर्दलीय को समर्थन

सोलापुर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के सीनियर नेता सुशील कुमार शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे ने सोलापुर दक्षिण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धर्मराज कडाड़ी को समर्थन कर दिया है। यहां से उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उम्मीदवार उतारा था, जो कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सुशील कुमार शिंदे के फैसले ने सबको चौंका दिया है। अब देखना होगा कि इस सीट पर उनके समर्थन का क्या असर दिखता है। सुशील कुमार शिंदे वोट डालने पहुंचे थे और जब बूथ से बेटी के साथ बाहर आए तो उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन का ऐलान कर दिया। अपने स्टैंड के बारे में जानकारी देते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘मेरा भरोसा है कि धर्मराज कडाड़ी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और क्षेत्र के भविष्य के लिए ठीक रहेंगे। शुरुआत में दिलीप माने को कांग्रेस से मौका मिलता दिख रहा था, लेकिन उन्हें AB फॉर्म नहीं मिला। ऐसे में अब हमने धर्मराज के ही समर्थन का फैसला लिया है।’ इससे पहले भी शिंदे ने इस सीट को उद्धव सेना के खाते में देने पर हैरानी जताई थी। उनका कहना था कि यहां कांग्रेस का मजबूत जनाधार रहा है। ऐसे में उद्धव सेना के खाते में इस सीट का जाना गलत है। देश के पूर्व होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा था, ‘यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। मैं यहां से चुना जा चुका हूं और महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर काम करने का मौका मिला था। शिवसेना ने जल्दबाजी में यहां से अमर पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन यहां से उनका दावा बनता नहीं है। कांग्रेस ने यह सीट लगातार अपने पास रखी है और उसे जीत मिलती रही है। ऐसे में शिवसेना के खाते में यह सीट देना समझ से परे है।’ वहीं उनकी बेटी प्रणीति ने भी पिता की बात को ही सही करार दिया था। शिंदे का कहना था कि सोलापुर साउथ सीट ऐतिहासिक तौर पर कांग्रेस के पास ही रही है। प्रणीति ने कहा कि यहां तो कांग्रेस का गढ़ रहा है और सीएम तक यहां से जीतकर बने हैं। हम अब तक यहां से अघाड़ी धर्म निभा रहे थे। लेकिन यहां पंढरपुर की तरह फ्रेंडली मुकाबला संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में हमने निर्दलीय कैंडिडेट का ही समर्थन करने का फैसला लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet