LATEST NEWS

यूपी उपचुनाव सीट पर कांग्रेस -समाजवादी पार्टी में दरार, सपा के सामने जिद्द पर अड़ी कांग्रेस

लखनऊ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक तरफ महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे का पेंच फंसा हुआ है वहीं यूपी उपचुनाव में सपा की ओर से दो सीटों के ऑफर ने कांग्रेसी दावेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है। पार्टी ने एक तरफ ज्‍यादा सीटों के लिए सपा पर दबाव बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अधिक सीटें नहीं मिलीं तो कांग्रेस यूपी उपचुनाव से किनारा भी कर सकती है। हालांकि अभी तक कांग्रेस नेताओं ने इस पर चुप्‍पी साध रखी है। प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा है कि सीटों के बारे में राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व तय कर रहा है। हम लोग यूपी में संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर फंसे इस पेंच के बीच कांग्रेस यूपी में दो से ज्यादा सीटों के लिए अड़ी हुई है। अभी तक सपा की तरफ से उसके लिए केवल दो ही सीटें छोड़े जाने का स्पष्ट संकेत दिया गया है। यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी इंडिया गठबंधन के इन दोनों प्रमुख दलों के बीच सीटों के बंटवारे का विवाद हल नहीं हो पाया है। नामांकन की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस में टिकटों के दावेदारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अभी तक के संकेतों के अनुसार कांग्रेस को गाजियाबाद के अलावा खैर की सीट मिलने वाली है। समाजवादी पार्टी ने इन दोनों सीटों से अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसके अलावा सपा ने कुंदरकी सीट पर भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। गाजियाबाद और खैर सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी खासे परेशान हैं। पार्टी ने उन्हें अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी केवल दो ही सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में सपा पर हर हाल में दो से ज्यादा सीटें छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उपचुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन कौन सा मोड़ लेता है? सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सपा की 12 सीटों पर दावेदारी से बेचैन है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए सीटों का विभाजन एक गंभीर मुद्दा बन गया है. कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी पांच से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, वहीं समाजवादी पार्टी सिर्फ दो गाजियाबाद और खैर सीटों की पेशकश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस उन सीटों पर भी चुनाव लड़ना चाहती थी, जिनमें कुछ सीटों पर अखिलेश यादव ने अपनी ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस हालत में, कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ने के बजाय चुनाव न लड़ने का विचार कर रही है. इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, पार्टी प्रमुख अजय राय, और पार्टी नेता अराधना मिश्रा अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ज्यादा सीटें देने की योजना नहीं बनाई है. कश्मीर-हरियाणा चुनाव के बाद दबाव में कांग्रेस सीट बंटवारे का यह मुद्दा तब सामने आया है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों में निराशाजनक प्रदर्शन और जम्मू क्षेत्र में सीट ना जीत पाने के बाद कांग्रेस अपने सहयोगियों से अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए दवाब में है. यह बताया जा रहा है कि गांधी परिवार ने अखिलेश यादव के साथ फूलपुर सीट पर चर्चा की थी, जहां समाजवादी पार्टी ने अपने हार चुके प्रत्याशी मुस्तफा सिद्दीकी को कैंडिडेट बनाया है. यूपी की 9 सीटों पर होना है उपचुनाव उत्तर प्रदेश में 9 सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को आयोजित होंगे जिनमें करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कटेहरी (अंबेडकर नगर), गाजियाबाद, सिसामऊ (कानपुर), मझावन (मिर्जापुर), फूलपुर (प्रयागराज), खैर (अलीगढ़), और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं.

उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; शाइस्ता समेत छह हैं फरार

 प्रयागराज प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है. पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर इनाम घोषित कर रखा है. लेकिन डेढ़ साल बीते जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है. ऐसे में अब पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के साथ-साथ अरमान और साबिर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हुई हत्या में आरोपित गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल हो गई है. तीनों अभियुक्तों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है. ये तीनों प्रयागराज हत्याकांड के बाद से ही लगभग डेढ़ साल से फरार हैं. उनके खिलाफ पूर्व में कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है. मालूम हो कि 24 फरवरी 2023 को तीनों अभियुक्त उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या की घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए हैं. गुड्डू मुस्लिम ने घटना के दौरान उमेश व उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था. जबकि, साबिर व अरमान ने कार में बैठे गनर संदीप निषाद पर राइफल व पिस्टल से गोलियां चला रहे थे. इन अभियुक्तों की 14 राज्यों में तलाश हुई, सात राज्यों में हुक्म तहरीरी जारी हुई, फिर भी अतीक अहमद के शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं. तलाश में एसटीएफ तक लगी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. अंत में पुलिस ने आजिज आकर तीनों शूटरों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया.   पुलिस के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद के परिवार वालों के अलावा यह तीनों शूटर उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य कर्ता-धर्ता हैं. तीनों शूटर पर 5 लाख रुपए का इनाम है. साथ ही ये माफिया अतीक के आईएस-227 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. उन पर अदालत के आदेश की अवमानना का भी केस दर्ज किया जा चुका है. हत्याकांड वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में अरमान बाइक पर बैठा कर गुड्डू मुस्लिम को लाया था जिसके बाद वो बम और साबिर राइफल से गोली चलते नजर आए थे. गौरतलब हो कि इस कांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन समेत अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं भी आरोपी हैं. उनकी  तलाश भी जारी है. इनमें अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी और अतीक-अशरफ की बहन आयशा नूरी शामिल हैं. तीनों हत्याकांड के बाद से फरार हैं. मामले में जेल में निरुद्ध आरोपियों में अतीक के दो बेटे उमर व अली भी शामिल हैं.  

PM मोदी जैसे अच्छे नेता मिलना ईश्वर का आशीर्वाद: जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल

वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (20 अक्टूबर, 2024) को उत्तर प्रदेश (यूपी) के वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया. वहां कांची कामकोटि पीठम के जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा, “हमारे बीच प्रधानमंत्री मोदी जैसे अच्छे नेता होना ईश्वर का आशीर्वाद है और ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से कई बेहतरीन काम करा रहे हैं.” शंकराचार्य के मुताबिक, “हमारा देश बहुत आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक मजबूत नेतृत्व है.” उन्होंने एनडीए सरकार के शासन के लिए एक संक्षिप्त नाम गढ़ा और कहा कि ‘नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन’ – शासन का एक ऐसा मॉडल जो नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण पर केंद्रित है. कोरोना के बीच केंद्र किसी को भी भूखा न सोने दिया शंकराचार्य आगे बोले कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी की चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए वे उन्हें दूर करने की दिशा में काम करते हैं. एनडीए सरकार नागरिकों के लिए करुणा के साथ काम करती है. सरकार ने किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया (कोरोना काल में) और सभी को भोजन कराया. बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही सरकार शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने बताया कि एनडीए सरकार दुनिया भर में शासन के लिए एक आदर्श है, जिसका अन्य देश भी अनुकरण कर सकते हैं. बढ़ती स्थिति और उज्ज्वल भविष्य के साथ, भारत वैश्विक शांति को बढ़ावा देगा और भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि में योगदान देगी. देश के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सरकार सांस्कृतिक कायाकल्प पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है.  

शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है: सीएम योगी

वाराणसी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से काशी के सेवा और विकास के अभियान में नई कड़ी जुड़ी है। आज उत्तर प्रदेश में शंकर आई हॉस्पिटल की द्वितीय शाखा का उद्घाटन हुआ है। शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है। पूज्य शंकराचार्य की प्रेरणा से 1977 में चला यह अभियान देश के विभिन्न क्षेत्रों में शंकर आई हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गगुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती और पीएम मोदी की मौजूदगी में अपनी बातें रखी। सीएम योगी ने कांचिपुरम से काशी तक की इस यात्रा के लिए जगद्गगुरु शंकराचार्य और शंकर आई फाउंडेशन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन व नेतृत्व में काशी 10 वर्ष में न केवल विकास के नए रूप में देखने को मिल रही है, बल्कि काशी ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान भी रचे हैं। बाबा विश्वनाथ की पावन धरा में विकास व सेवा के नए-नए प्रकल्प जुड़े हैं। यहां 2,500 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हुए हैं। काशी में पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, 430 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल, बीएचयू के अंदर सर सुंदर लाल हॉस्पिटल में 100 बेडेड एमसीएच विंग, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 150 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का उच्चीकरण, जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में 100 बेडेड मैटर्निटी विंग का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। काशी में स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधा के क्रम में आरजे शंकर आई हॉस्पिटल की नवीन इकाई का शुभारंभ हो रहा है। स्वास्थ्य के बड़े हब के रूप में यह काशीवासियों, पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की बड़ी आबादी की आवश्यकता की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि काशी की तरह उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 वर्ष में बेहतरीन कार्य हुए हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, डायलिसिस-सीटी स्कैन की सुविधा, 15 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य और ट्रेडिशनल मेडिसिन की बेहतरीन सुविधा मिली। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह अभियान यूपी में तेजी से बढ़ रहा है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 23 परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे। वह यहां 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय भी शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन और आवास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से शुरू की गई एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य 16 संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों और तीन अस्पतालों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराना है। वाराणसी के गोदौलिया इलाके में ‘सात्विक सनातन रसोई’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इसके पहले चरण में लगभग तीन हजार लोगों को लाभ मिला, जिसे बढ़ाकर पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने की योजना है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस पहल की घोषणा कर सकते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वाराणसी में उनका स्वागत करेंगी। इसके अलावा यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शनिवार को पूरे वाराणसी में कई होर्डिंग लगाए गए हैं। एक पोस्टर में पीएम मोदी के 10 हाथ दिखाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद वह शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वहां से पीएम सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां वह 380.13 करोड़ की सिगरा स्टेडियम सहित अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी नेत्र अस्पताल और स्टेडियम के अलावा 14 अन्य परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे।

उपचुनाव : सपा ने खैर व गाजियाबाद की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी, कांग्रेस इससे खुश नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ रखी है। लेकिन कांग्रेस इससे खुश नहीं है। हालांकि इस मुद्दे पर बिना बोले उसने गेंद केंद्रीय नेतृत्व के पाले में डाल दी है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद दोनों दलों के नेता उपचुनाव में भी साथ मिलकर मैदान में उतरने की बात भले ही कहते दिख रहे हों। लेकिन उनके बीच सीटों के बंटवारे की बातें स्पष्ट नहीं दिख रही है। सपा सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। सपा ने खैर व गाजियाबाद की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इन दोनों सीटों को लेकर कांग्रेस की तरफ से अभी इन सीटों पर चुनाव लड़ने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। न ही इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को लेकर पत्ते खोले हैं। अगर 2022 के गाजियाबाद के चुनावी आंकड़ों को देखें तो कांग्रेस 11818 वोट पाकर चौथे स्थान पर थी। जबकि सपा 44 हजार 668 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थी। यहां कांग्रेस को 4.83 वहीं सपा को 18.25 फीसद वोट मिला था। खैर में कांग्रेस की हालत बहुत खराब थी यहां पर इन्हें महज 1514 वोट मिला था। जबकि सपा ने यह सीट रालोद के साथ गठबंधन में लड़ी थी। उन्हें 41644 वोट मिले थे। यहां भी कांग्रेस चौथे नंबर थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उपचुनाव को लेकर बातचीत चल रही हैं। अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। जो भी निर्णय होगा वह केंद्रीय नेतृत्व लेगा। तभी सबको अवगत करा दिया जाएगा। वहीं सपा के प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने कहा कि सपा ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गाजियाबाद और खैर सीट कांग्रेस को दी गई है। सपा पहले ही कह चुकी है कि इंडिया गठबंधन को साथ लेकर चलेगी, तो चल रही है। जब कोई बिना बात किए कुछ भी बयान दे देता है तो उससे दिक्कत बढ़ जाती है। उस समय भी हमने कहा था कि पांच सीटों में मिलाकर भी कांग्रेस अगर 50 हजार वोट पाई होती तो उसे सीटें दे दी जाती। 2022 के आंकड़ों को देखें तो हर जगह चौथे और पांचवें नंबर की लड़ाई पर रहे हैं। पांच सीटें देने का कोई मतलब नहीं है। यूपी कांग्रेस अगर ऐसा कह रही है तो यह बेतुकी बातें है। जहां दो सीटें दी हैं वहां भी सपा का मजबूत संगठन है। कई उम्मीदवार दावेदार भी हैं। हालांकि हम लोगों के बीच कोई मनमुटाव वाली बात नहीं है। भाजपा को हराने की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि यूपी के उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को परिणाम आएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है।  

20 अक्टूबर को वाराणसी जाएंगे PM मोदी, 1400 करोड़ की बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

काशी हरियाणा विजय और जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 20 अक्टूबर को काशी आ रहे हैं। वैसे उनका यह दौरा पहले से तय है। वह काशी में करीब साढ़े पांच घंटे के प्रवास के दौरान दो सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर प्रशासन व भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सारनाथ में हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम नए निर्माण के साथ-साथ अपने सुनहरे अतीत को भी सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री 1,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान दो जनसभाओं को भी संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित है. वाराणसी में क्या है पीएम का कार्यक्रम? प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वाराणसी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे. बीजेपी की काशी इकाई के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां उतरने के बाद रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और करीब 1,000 लोगों को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सिगरा स्थित सम्पूर्णनानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का भी लोकार्पण करेंगे. पीएम ने इस स्टेडियम का उद्घाटन जुलाई 2023 को किया था. प्रधानमंत्री यहां कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे दिल्ली वापसी करेंगे. शंकरा नेत्र अस्पताल से सबको मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों के संबंध में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्र अस्पताल के शुरू होने से वाराणसी सहित पूर्वांचल और बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर बाबतपुर हवाई अड्डा टर्मिनल और अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं सहित करीब 1,400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होना है. पीएम मोदी की यात्रा पर प्रशासन अलर्ट प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के मुताबिक प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं. व्यवस्था ऐसी की जा रही है जिससे आम जनता को तकलीफ ना हो और सुरक्षा भी दुरुस्त हो. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुख्ता योजना बनाई गई है. इस दौरान 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही ड्रोन से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी. इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं.

400 पुलिसकर्मियों पर रेलवे ने लगाया फाइन, चेतावनी के बावजूद कर रहे थे बिना टिकट यात्रा, लगा मोटा जुर्माना

गाजियाबाद प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने पिछले डेढ़ महीने में गाजियाबाद और कानपुर के बीच विभिन्न स्थानों पर कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 400 से अधिक पुलिसकर्मियों का जुर्माना किया है। विशेष अभियानों का संचालन कर रहे यातायात अधिकारियों ने पाया कि अधिकतर पुलिसकर्मी वातानुकूलित डिब्बों और पेंट्रीकार में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। त्रिपाठी ने कहा, ‘बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से न केवल यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि रेलवे को भी वित्तीय नुकसान होता है। इसलिए, हमने अनधिकृत यात्रा की जांच के लिए सख्त कदम उठाए हैं और हम अपने प्रयासों में काफी सफल रहे हैं।’ भारतीय रेलवे टिकट निरीक्षण कर्मचारी संगठन (एनसीआर जोन) के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि कई पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग करते हैं, वातानुकूलित कोचों में घुस जाते हैं और खाली सीटों पर लेट जाते हैं। कुमार ने कहा, ‘वे अधिकृत यात्रियों के लिए सीट खाली नहीं करते हैं और यहां तक कि उन्हें और रेलवे अधिकारियों को भी धमकाते हैं।’ रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई पुलिसकर्मियों ने यातायात अधिकारियों और टिकट निरीक्षकों को धमकी दी कि अगर उन पर जुर्माना लगाया गया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने चेतावनी भरे पत्र और परिपत्र जारी किए हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों से बिना टिकट के ट्रेनों में यात्रा न करने को कहा गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि इन पत्रों का उन पर कोई खास असर नहीं हुआ है।’

रील बनाने के दौरान युवक 3 मंजिल नीचे जाकर गिरा, गई जान

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थानाक्षेत्र मे रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन लोहे के जाल से कटकर धड़ से अलग हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सररफा बाजार में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया।  नमक मंडी सररफा बाजार की जौहरी प्लाजा माकेर्ट में आज सुबह यह हादसा हुआ। मृत युवक जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था। युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसके साथ के लड़कों में एक लड़का जाल (टट्टर) पर बैठा था। वह फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है।   इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाता है। जाल में फंसकर उसकी गर्दन कट जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। मृतक ताजगंज इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम था। वह चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। घटना के बाद पूरे सररफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया। 

सपा वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान कोर्ट में हुए थे पेश, 6 दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं, आरोप हुआ तय

रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान पर रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में 6 दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं। इन्हीं में से एक मामले में गवाह को धमकाने को लेकर एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को तलब किया था। इसके बाद सीतापुर जेल से आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट विशेष अदालत में पेश करने के लिए भारी सुरक्षा के बीच रामपुर लाया गया। नन्हे ने लगाया था आरोप आज़म खान समेत 6 लोगों पर गवाह को धमकाने का मुक़दमे 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में वादी नन्हे ने दर्ज कराया था। अब्दुल्ला आज़म खान के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार सीतापुर जेल से आज़म खान को रामपुर लाया गया है। बाकी मुकदमें में आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अदालती कार्रवाई में उपस्थित रहे हैं परंतु इस मामले में अदालत ने आजम खान के विरुद्ध आज अदालत में आरोप तय किये जाने थे जिसके चलते उन्हें तलब किया था। धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया इस विषय पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एमपी एमएलए सीमा राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया। यह मुकदमा सन 2022 में पंजीकृत कराया गया था जो इसमें वादी हैं। वह नन्हे हैं यह यतीम खाने के एक मैटर में भी वादी हैं इनके द्वारा आरोप लगाया गया था कि यतीम खाने के मैटर में गवाही देने के लिए माननीय न्यायालय में आ रहे थे तब मोहम्मद आजम खान के कहने पर और जो आरोपी हैं उनके द्वारा इनको धमकी दी गई। धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया यह सारे आरोप उनके द्वारा लगाए गए थे जिसमें आज इन पर आरोप तय किए जाने थे जितने भी आरोपी गण हैं माननीय न्यायालय के द्वारा सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर मान्य न्यायालय में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था जिसमें आज आरोप तय किए जाने थे आज सभी पर आरोप तय किए गए हैं।यह पूछे जाने पर की यह मामला कब दर्ज हुआ था और किस मामले में धमकाया गया था? इस पर सीमा राणा ने बताया,, यह मामला 2022 में पंजीकृत हुआ था थाना कोतवाली में इसमें जो वादी है वह नन्हे हैं इनके द्वारा आरोप लगाए गए जिसमें मोहम्मद आजम खान के अलावा अन्य लोग भी आरोपी हैं। यह पूछे जाने पर की किस कैस में गवाह को धमकाया गया था वह कौन सा केस था? इस पर सीमा राणा ने बताया,, यह यकीन खाने के जो मैटर चल रहे हैं उसमें एक क्राइम नंबर 528 वह इसका वादी है इसमें आज आरोप तय हो गए हैं माननीय न्यायालय द्वारा तय कर दिए गए हैं और इसमें अगली सुनवाई की तारीख 24 तारीख लगाई गई है। यह मामला विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट डॉ विजय कुमार की कोर्ट का हैं।  

उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी बने अवनीश कुमार शाक्य

मैनपुरी उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने के लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि, 23 नवंबर को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बसपा प्रत्याशी भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। टिकट मिलने के बाद उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। अखिलेश ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से चुनाव लड़ा था। अखिलेश इस सीट से जीतकर सांसद बने। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दो सीट कांग्रेस के खाते में गई है।  

यूपी में सक्रिय सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, सीएम योगी ने सक्रिय सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत की

लखनऊ भाजपा ने यूपी में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने शनिवार को पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन महापर्व में हमने साधारण सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर डेढ़ लाख नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान के साथ आगे बढ़ेंगे। आज के दिन ही हम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को भी सक्रिय सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने थे। पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बनने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा एक राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और कार्यकर्ता आधारित दल है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रथम सक्रिय सदस्य बनकर इस भावना को और अधिक मजबूती प्रदान की है।” उन्होंने आगे लिखा था कि मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित नागरिकों का आह्वान करता हूं कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा आरंभ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ की निर्माण यात्रा में सहभागी बनें। बता दें कि भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रही है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाए गए हैं, जहां लोग आसानी से भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। पार्टी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीतियां तैयार की हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। इस सदस्यता अभियान की शुरुआत से भाजपा को उम्मीद है कि वह प्रदेश में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगी।  

कल करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निराहार रहकर पति की दीर्घायु के लिए करेंगी

प्रयागराज नकारात्मकता को दूर कर मानसिक और आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निराहार रहकर अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए रविवार को करेंगी। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चाैथ पर्व पति के प्रति समर्पण की भावना को प्रकट करता है। यह पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और रिश्ते की ऊष्मा को दमकाता है और आधुनिकता भी इस परंपरा को डिगा नहीं सका है। इसमें और ज्यादा संवेदनशीलता, समर्पण और प्रेम की अभिव्यक्ति परिलक्षित हो रही है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन निराहार रहकर अपने सौभाग्य के लिए मां गौरी का व्रत करती हैं और पूजन के पश्चात पति के हाथ से पानी का घूंट पीकर व्रत खोलती हैं। प्रयागराज वन अनुसंधान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ़ कुमुद दुबे ने बताया कि वह वैज्ञानिक बाद में है पहले एक भारतीय महिला हैं, जितना हो सकता है परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करती हैं। हमें अपने प्राचीन परंपराओं और संस्कार को मजबूती से पकडे रहना चाहिए। यदि हम आधुनिकता के नाम पर इससे दूरी बनाते हैं तब हम अपने जड़ से कट जाएंगे और हमारा वजूद ही खत्म हो जाएगा। पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भागने वाली आधुनिकता का लिबास ओढ़े कुछ भारतीय महिलाएं पुरानी परंपराओं को रूढ़िवादिता का नाम देकर भुला रही हैं। उन्होने बताया कि बदलते परिवेश में करवा चौथ व्रत का भी ग्लोबलाइजेशन हो गया है। अब यह पर्व देश में ही नहीं बल्कि विकसित देशों अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर से लेकर दुबई के साथ अन्य स्थानों पर जहां भारतीय रहते हैं धूमधाम से मनाया जाता है। यह भारत के जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत तमाम अन्य राज्यों में भी ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाएं सभी भारतीय परंपरा के इस व्रत को करती हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में रहने वाली उनकी भाभी अपनी सहेलियों के साथ इस व्रत को बडी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करती हैं। डाॅ दुबे ने बताया कि करवा चाैथ व्रत का पहले इतना प्रचार प्रसार नहीं था। इसे बड़े सादगी ढंग से मनाया जाता रहा है। आधुनिक दौर में सिनेमा और टीवी सीरियल ने इस व्रत को और अधिक बढ़ावा दिया। कुछ महिलाएं तो टी वी सीरियल देखकर इस व्रत को अपना रही है। हालांकि यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए होता है लेकिन आजकल कुछ कुंवारी लडकियां भी मनचाहा वर पाने की चाहत से यह व्रत करती हैं। उन्होंने बताया कि यह व्रत पति-पत्नी के बीच विश्वास, प्रेम और पवित्रता की डोर से बंधा एक ईश्वरीय बंधन है। यह बंधन, सुखद, अपनेपन और सुरक्षा का अहसास दिलाता है। करवा चौथ इसी बंधन को अटूट रखने की कामना के साथ किया जाता है। यह आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूती प्रदान करता है। बदलते परिवेश में पत्नी के साथ पति भी अपने सफल दाम्पत्य जीवन के लिए करवा चौथ व्रत का पालन करने लगे है। आधुनिकता के बावजूद इस व्रत को करने में महिलाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आई बल्कि और आकर्षण बढ़ा है। टीवी धारावाहिकों और फिल्मों से इसको अधिक बल मिला है। करवा चौथ भावना के अलावा रचनात्मकता और आधुनिकता का भी पर्याय बन चुका है। डा दुबे ने बताया कि करवा चौथ व्रत हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है। अगर नवविवाहिता यह व्रत करती है तब उन्हें पारंपरिक पुरानी रीति रिवाजों काे समझने का अवसर मिलता। यह व्रत उनमें मानसिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह व्रत आध्यात्मिक और भावनात्मक मजबूती भी प्रदान करता है। यह ईश्वर के नज़दीक लाता है और आंतरिक शांति का अनुभव कराता है। व्रत के दौरान ध्यान और प्रार्थना करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा, यह परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता को भी बढ़ाता है। महिलाएं इस दिन एक साथ बैठकर व्रत की तैयारी करती हैं जो पारिवारिक बंधनों को मजबूत करने और सामूहिकता का अनुभव कराता है। डाॅ दुबे ने बताया कि यदि एक बौद्धिक स्तर पर विचार किया जाए तो किसी समाज की सांस्कृतिक विरासत उसके मूल्यों, परंपराओं और साझा अनुभवों की परिणति है, जो एकता और उद्देश्य की भावना को बढ़ावा देती है। भारत की एकता इसकी संस्कृति में गहराई से निहित है। भारतीय संस्कृति का केंद्र हिंदू धर्म है, जो सिर्फ एक धर्म नहीं बल्कि एक व्यापक जीवन शैली है। भारतीय संस्कृति का लोकाचार हिंदू धर्म के सिद्धांतों और इसके सह-अस्तित्व और वसुधैव कुटुंबकम के मूल दर्शन के साथ जुड़ा हुआ है।  

कानपुर में वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, अब मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

 कानपुर  कानपुर में नगर निगम ने ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल द्वारा किए गए हंगामे के बाद हुई. आरोप था कि मुस्लिम युवक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा था. वहां वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था. इस मामले के बाद से ही रेस्टोरेंट बंद था. 6 अक्टूबर को की गई शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्यवाही की. जानकारी के अनुसार, कानपुर के किदवई नगर और बारादेवी क्रॉसिंग के बीच स्थित ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 26 सितंबर को हंगामा किया था. बजरंग दल के सह-जिला संयोजक विशाल बजरंगी ने आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद मुस्लिम हैं, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए तिलक लगा रखा था. हिंदू की तरह बन रहे थे. यह भी आरोप लगाया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाना के नाम पर नॉनवेज खाना दिया जा रहा था. इस बात का खुलासा रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने किया. उसने कहा कि मुबीन अहमद तिलक लगाकर और अपनी पहचान छिपाकर लोगों के साथ धोखा कर रहे थे. इस हंगामे के बाद पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था. वहीं बजरंग दल और स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. 6 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर विकास और अशोक त्रिपाठी नाम के व्यक्तियों ने शिकायत की थी. यह शिकायत कानपुर डीएम के माध्यम से नगर निगम तक पहुंची. इसके बाद इस मामले में जांच शुरू की गई. कार्रवाई को लेकर नगर निगम का क्या कहना है? नगर निगम जोनल अधिकारी-3 चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन ने ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. रेस्टोरेंट पहले से ही बंद था. इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा किया था. इसी को लेकर रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है.  

मूर्ति विसर्जन विवाद के बाद घटना में शामिल आरोपियों सहित 23 लोगों के मकानों पर शाम को नोटिस चस्पा किए

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग ने घटना में शामिल आरोपियों सहित 23 लोगों के मकानों पर शाम को नोटिस चस्पा किए हैं। इस नोटिसों में सड़क पर अतिक्रमण कर, किए गए निर्माण को तीन दिनों के भीतर स्वयं तोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस घटना के बाद से, महराजगंज बाजार में दहशत का माहौल है। लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य साधन से निकालने में लगे हैं। ऐसे में वहां रह रहे लोग अपना सामान बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही बाजार में लोगों की हलचल देखी जा रही है। घटना हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में हुई थी, जहां मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव के दौरान हुई फायरिंग में रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिसों में हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का घर भी शामिल है। लोग बुलडोजर की कारवाई होने को लेकर दहशत में है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet