LATEST NEWS

प्रयागराज कुंभ में नई पहल सुरक्षा, जिम्मेदारी और तकनीक का अद्भुत संगम, जो सुरक्षित और सुखद अनुभव बना देगी

प्रयागराज  भारतीय सिनेमा में कुंभ मेला का जिक्र होते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले वही क्लासिक कहानियां आती हैं, जहां भाई-भाई, मां-बेटा या प्रेमी-प्रेमिका भीड़ में एक-दूसरे से बिछड़ जाते थे। यह बिछड़ने का दृश्य बॉलीवुड की कई पुरानी फिल्मों में बड़े भावनात्मक मोड़ के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। योगी सरकार ‘फिल्मी महाकुंभ’ में लोगों के खोने और फिर सालों बाद मिलने की इस धारणा को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। अब कुंभ मेले में हर व्यक्ति का ध्यान रखा जाएगा, कोई भी अब अपनों से नहीं बिछड़ेगा और ऐसा हुआ भी तो वह जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सकेगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण और पुलिस विभाग ने मिलकर इस बार के महाकुंभ मेले में एक उच्च तकनीक से युक्त खोया-पाया पंजीकरण प्रणाली से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित करेगा। यह नई पहल सुरक्षा, जिम्मेदारी और तकनीक का अद्भुत संगम है, जो महाकुंभ मेला को सुरक्षित और सुखद अनुभव बना देगी। योगी सरकार की पहल अब उस ‘फिल्मी ड्रामे’ को हकीकत से दूर ले जाकर सुरक्षा और पुनर्मिलन की नई कहानी लिखने को तैयार है। कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों को अब भीड़ में खोने का डर नहीं रहेगा, क्योंकि सरकार की यह नई प्रणाली खोए हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और शीघ्र उनके परिजनों से मिलाने का भरोसा देगी। अब नहीं होंगे ‘कुंभ के मेले में बिछड़ने’ वाले दृश्य भारतीय सिनेमा में कुंभ मेले की भीड़ से अलग हुए लोगों की कहानियां एक स्थायी कथानक रही हैं। फिल्मों में गंभीर संवाद हो या हास्य, कहीं न कहीं कुंभ मेले में बिछड़ने वाले डायलॉग सुनने को मिल ही जाते हैं। चाहे वो 1943 में आई फिल्म ‘तकदीर’ हो या 70 के दशक में आई फिल्म ‘मेला’। इनमें भाइयों का मेले में बिछड़ने की कहानी सिनेमा के पर्दे पर वर्षों तक दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। इन कहानियों का मुख्य आधार यही था कि भीड़ में खो जाने के बाद, अपने प्रियजनों को खोज पाना लगभग असंभव होता था। लेकिन अब इस हाई-टेक खोया-पाया केंद्र की बदौलत, महाकुंभ मेले में ऐसा ‘फिल्मी’ बिछड़ने वाला दृश्य शायद ही देखने को मिले। इन केंद्रों में खोए हुए व्यक्तियों का डिजिटल पंजीकरण होगा, जिससे उनके परिवार या मित्र आसानी से उन्हें खोज सकेंगे। साथ ही सभी लापता व्यक्तियों के लिए केंद्रों पर उद्घोषणा की जायेगी। पहले जहां एक मेला कई परिवारों के लिए बिछड़ने और असहाय खोज की दुखभरी गाथा लेकर आता था, अब वही मेला उनके पुनर्मिलन की एक नई कहानी लिखने जा रहा है। तकनीक के साथ नई कहानी महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सरकार ने ऐसे डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की स्थापना करेगा जो खोए हुए व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए तकनीक का सहारा लेते हैं। इसमें हर खोए हुए व्यक्ति का पंजीकरण तुरंत किया जाएगा और उसकी जानकारी को अन्य केंद्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और एक्स (पहले ट्वीटर) पर भी प्रसारित किया जाएगा। यह व्यवस्था महाकुंभ मेले को न केवल सुरक्षित बनाएगी, बल्कि परिवारों को जल्दी और आसानी से अपने प्रियजनों से जोड़ने का काम करेगी। जहां फिल्मी कहानियों में खोए हुए व्यक्तियों को ढूंढने में सालों लग जाते थे, वहीं अब 12 घंटे के भीतर अगर कोई अपने खोए हुए सदस्य का दावा नहीं करता है, तो पुलिस हस्तक्षेप करके उन्हें सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक खोया हुआ महसूस न करे, और वह जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सके। तीर्थयात्रियों के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था पुरानी फिल्मों में, कुंभ मेले में बिछड़ने के बाद अक्सर परिवारों का मिलन संयोग पर आधारित होता था—किसी चमत्कार या किस्मत के भरोसे। लेकिन अब योगी सरकार की इस नई पहल के तहत हर खोए हुए व्यक्ति की पहचान और सुरक्षा की जिम्मेदारी खोया-पाया केंद्र और पुलिस की होगी। खासतौर पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। किसी भी वयस्क को बच्चे या महिला का दावा करने पर पहले उनकी पहचान की पुष्टि करनी होगी। अगर कोई संदेह होता है तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाएगा ताकि बच्चा या महिला सुरक्षित हाथों में जाए। यह व्यवस्था उन फिल्मी कहानियों को पूरी तरह बदल देती है, जहां खोए हुए बच्चे को गलत हाथों में सौंप दिया जाता था और उसके जीवन में नाटकीय बदलाव आते थे। पहचान प्रमाणित करने पर ही प्रशासन सौंपेगा खोया व्यक्ति अब, जब कोई व्यक्ति कुंभ मेले में खोता है तो उसे सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार प्रणाली के तहत उसका ख्याल रखा जाएगा। किसी भी वयस्क को बच्चे या महिला को ले जाने से पहले सुनिश्चित करना होगा कि वह उसे पहचानते हैं और उनकी पहचान प्रमाणित है। इससे पहले की कहानियों में जहां बिछड़ने का दर्द और फिर मिलने की खुशी का एक लंबा सफर होता था, अब सरकार की इस पहल ने इस प्रक्रिया को सरल, तेज और सुरक्षित बना दिया है।  

उत्तर प्रदेश में नये अध्यादेश में खाने पीने की चीजों में थूक मिलाना गैर-जमानती अपराध माना जाएगा

लखनऊ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसके बारे में सुन पाना भी मुश्किल हो रहा है. सड़क किनारे की दुकानों पर खाने की चीजों में थूक लगाने की खबरें तो अक्सर आती रही हैं, लेकिन इस बार घर में काम करने वाली एक मेड की करतूत सामने आई है. मेड आटा गूंथने के लिए पानी की जगह पेशाब का इस्तेमाल कर रही थी. और उसकी करतूत तब मालूम हो सकी जब घरवालों ने खाना बनाने के वक्त चुपके उसका वीडियो बना लिया. गाजियाबाद के इस मामले में आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताते हैं कि वो मेड परिवार में पिछले 8 साल से काम कर रही थी. उन लोगों को शक तब हुआ जब परिवार के लोग कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार होने लगे. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. पहले तो सामान्य इन्फेक्शन समझकर इलाज चला, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो शक गहराने लगा – और पीछे लगने पर पूरी कहानी सामने आई. जुलाई, 2024 की ही बात है, कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाली दुकानों के बाहर स्थानीय पुलिस ने मालिकों को नाम लिखने को कहा तो बवाल मच गया. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, और उस पर रोक लगा दी गई – अब खबर आई है कि यूपी सरकार ऐसे मामलों को रोकने के लिए नया अध्यादेश लाने जा रही है. खाने पीने की चीजों में थूक मिलाना गैर-जमानती अपराध होगा खाने-पीने की चीजों में थूक मिलाने की घटना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी काफी गंभीरता से लिया है – और ऐसे मामलों में डीजीपी को सख्ती से पेश आने का आदेश दिया है. पुष्कर सिंह धामी ने कहते हैं, ‘इस तरह के किसी दुष्कृत्य के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है… ऐसी घटनाओं से न सिर्फ खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं, भावनाएं भी आहत होती हैं… इस तरह की घटनाओं पर हम कठोर कार्रवाई करेंगे.’ उत्तराखंड सरकार की तरफ से सभी जिलों में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि होटल, ढाबा और बाकी संस्थानों में काम करने वालों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाये, और सीसीटीवी लगाने के साथ ही खुफिया जानकारी इकट्ठा की जाये. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो थूक या कोई भी ह्यूमन वेस्ट मिलाये जाने को लेकर अध्यादेश लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस सिलसिले में दो अध्यादेश – ‘छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूक प्रतिषेध अध्यादेश 2024’ और ‘यूपी प्रिवेंशन ऑफ कॉन्टेमिनेशन इन फूड (कंज्यूमर राइट टू नो) अध्यादेश 2024’ लाये जाने हैं. अध्यादेशों के जरिये थूककर खाना खिलाना गैर-जमानती अपराध तो होगा ही, अपराध के लिए सजा के कड़े प्रावधान भी किये जाएंगे. साथ ही, अध्यादेश आ जाने के बाद सभी को अपने खाने के बारे में पूरी जानकारी लेने का अधिकार होगा. दोनो अध्यादेश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. खाना कहां बन रहा है? कौन बना रहा है? और खाना कैसा है? अध्यादेश में उपभोक्ता को खाद्य पदार्थों के बारे में ,सब कुछ जानने का करीब करीब वैसे ही अधिकार मिलेगा, जैसे RTI में सूचना को लेकर मिला हुआ है. खाने में थूक-पेशाब मिलाने वाले सायकोपैथ नहीं तो क्या हैं? जरा सोचिये, वो मेड उस परिवार में 8 साल से काम कर रही थी. पहले और भी घरों में काम कर चुकी होगी. मालूम नहीं पेशाब मिलाकर खाना बनाने का काम उसी परिवार में कर रही थी, जहां पकड़ी गई या बाकी जगह भी कर चुकी है, ये सब तो पुलिस की जांच-पड़ताल से ही सामने आएगा – और ये भी मालूम हो सकेगा कि ये काम वो कुछ ही दिनों से कर रही थी, या शुरू से ही ऐसा करती आ रही थी? आखिर कैसे होते हैं ये लोग. कैसी होती है इनके दिमाग की बनावट. ऐसे ख्याल इनके मन में आते क्यों हैं? कई मामलों में अपराधियों को सायकोपैथ माना जाता है, जो मजे लेने के लिए अपराध को अंजाम देते हैं. अपनी करतूत में उनको मजा आता है – खाने को लेकर ऐसी करतूत तो इसमें शामिल लोगों के भी सायकोपैथ होने की तरफ ही इशारा कर रही है. ये कितनी गंभीर बात है कि जहां लोग लहसुन प्याज के इस्तेमाल से परहेज करते हों, वहां खाने में थूक और पेशाब मिलाये जाने से रोकने के लिए सरकार को कानून बनाना पड़े – भला इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी.  

कोर्ट में नाबालिग पीड़िता ने सुनाई आपबीती, सिर झुकाए खड़े रहे दोनों आरोपी, हुई सुनवाई

अयोध्या अयोध्या के भदरसा गैंगरेप केस में बुधवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निरुपमा विक्रम की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान आरोपी मोईद खान और उसका नौकर राजू सामने सिर झुकाए खड़े रहे। पीड़िता का बोलते समय गला भर आया। इसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर मोईद खान और उसके नौकर से सवाल-जवाब किए गए। पीड़िता को मंगलवार को बयान दर्ज करवाना था। लेकिन, वह बीमार हो गई। पीड़िता ने यह बात भी कोर्ट को बताई। उसने कहा- कल मुझे बुखार आ गया था। इसलिए नहीं आ पाई। कोर्ट रूम में पीड़िता के साथ उसकी मां भी मौजूद रही। पीड़िता के मां का बयान भी दर्ज किया गया। 6 दिन पहले गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू पर आरोप तय किए थे। घटना में विवेचक को कोर्ट से 25 दिन की रिमांड मिली है। मोईद खान के नौकर राजू की DNA रिपोर्ट पीड़िता के बच्चे से मैच हुई थी। अपर महाधिवक्ता विनोद शाही ने बताया- मोईद खान का DNA मैच नहीं हुआ है। मोईद और राजू को कोर्ट में पेश किया गया दोनों आरोपियों मोईद खान और राजू को मंडल कारागार से लेकर कोर्ट में पेश किया गया। राजू खान ने अपना वकालतनामा दाखिल किया। मोईद खान के वकील सईद खान की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बहस सुनकर आरोपी बनाए गए। कोर्ट ने मामले में पीड़ित बच्ची के साथ गैंगरेप करने, जान से मार डालने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। कोर्ट में पैरोकार ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी दाखिल की। गर्भवती हो गई थी बच्ची हैवानियत के बाद बच्ची गर्भवती हो गई थी। मां को जब पता चला तो वह पुलिस चौकी के चक्कर लगाती रही। यह पुलिस चौकी आरोपी मोईद के घर पर बनी थी। तब पुलिस ने उसकी FIR नहीं दर्ज की थी। इसके बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा, तब मोईद के घर से पुलिस चौकी को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही आरोपियों को नामजद करते हुए FIR लिखी गई। आरोपी सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा में गूंजा था मामला मामला विधानसभा में गूंजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सदन में इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी को घेरा। आरोपी सपा नेता अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा है। लड़की को इलाज के लिए पहले अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर वहां से लखनऊ के KGMU के क्वीन मैरी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां कम एज और सेहत को देखते हुए लड़की का गर्भपात करा दिया गया। आरोपी मोईद खान और उसके नौकर का DNA टेस्ट भी कराया गया। भदरसा गैंगरेप कांड ने केस ने देशभर में सुर्खियां बटोरी। वहीं पीड़िता के घर वालों का आरोप है कि लगातार उन्हें धमकाया गया। केस वापस लेने की बात कही गई। वहीं, घटना के बाद भदरसा इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था। 28 बटालियन यूनिट के जवान प्राथमिक स्कूल भदरसा, गुड़ मंडी, बड़ा दरवाजा, हनीफ खां मस्जिद, मिर्जापुरी कुंआ, पीएनबी बैंक समेत पूरे बाजार में तैनात रही। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। लेडी पुलिस कर्मी के अलावा 4 सिपाही पीड़िता के घर पर तैनात हैं। वहीं, पुलिस पेट्रोलिंग भी दिन में तीन बार की जा रही है।  

BJP नेता पर अभिनेत्री ने लगाए यौन शोषण का आरोप, CM योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अभिनेत्री ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने दावा किया है कि नेता ने न केवल उसे धोखा दिया, बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया। अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। उसने सोशल मीडिया पर कई बड़े नेताओं को टैग करते हुए मदद मांगी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वायरल हो रही वीडियो अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी समस्याओं और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। उसने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर उसे या उसके बच्चे को कुछ होता है, तो उसे माफ न किया जाए। यह बयान उसकी गहरी चिंता और उस स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है, जिसमें वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। वीडियो में उसकी भावनाएं और पीड़ा स्पष्ट रूप से झलकती हैं, जिससे उसके समर्थन में कई लोग खड़े हो रहे हैं। नजदीकियों का खुलासा महिला ने अपने बयान में कहा कि भाजपा नेता पहले उसके बेटे के लिए गिफ्ट भेजता था, जिससे उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे, उनके बीच व्यक्तिगत संबंध विकसित हो गए। अभिनेत्री ने महसूस किया कि वह एक जटिल स्थिति में फंस गई है और इस समय अपनी पहचान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। वह एक सिंगल मदर हैं, जो अपने बच्चे के लिए सुरक्षित भविष्य की तलाश में हैं, लेकिन हालात ने उसे मानसिक रूप से बहुत परेशान कर दिया है। इंसाफ की मांग अभिनेत्री ने भाजपा नेता को पार्टी से निकालने की मांग की है, यह कहकर कि ऐसे नेताओं को राजनीति से बाहर कर देना चाहिए। उसने अपने आरोपों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि इस तरह के व्यवहार के चलते अन्य महिलाओं को भी शिकार बनने से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।   नेता का खंडन भाजपा नेता ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह सभी राजनीतिक द्वेष का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को उनके खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। नेता का कहना है कि यह साजिश उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए की जा रही है। उनका यह बयान विवाद को और बढ़ा सकता है, क्योंकि इस मामले में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं जारी हैं। आगे की कार्रवाई अभिनेत्री ने अपने संघर्ष को जारी रखने का दृढ़ निश्चय जताया है और कहा है कि वह सहारनपुर जाकर इंसाफ मांगेगी। उसने यह भी उल्लेख किया है कि वह अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करेगी। उसकी यह ठान लेने की भावना न केवल उसकी हिम्मत को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि वह न्याय की लड़ाई में पीछे हटने वाली नहीं है। इस कदम से वह अपनी कहानी को सार्वजनिक रूप से रखने और मामले में पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रही है। प्रतिक्रिया और स्थिति इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा नेता स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी हलचल मचा दी है। लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, और कई पक्षों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भी आवाजें उठ रही हैं, जिससे यह मामला न केवल राजनीतिक, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बन गया है।

बहराइच: रामगोपाल को गोली मारने वाला शख्श दीवार की आड़ में हाथ में बंदूक लेकर खड़ा दिखा, तस्वीर आई सामने

बहराइच यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के बाद से तनाव का माहौल है. महसी का महराजगंज इलाका छावनी में तब्दील है. इस बीच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले की एक तस्वीर सामने आई है. गोली चलाने वाले शख्स के हाथ में गन दिख रही है. बताया जा रहा है कि गन ताने खड़ा शख्स अब्दुल हमीद के घर पर मौजूद था, जहां रामगोपाल की हत्या हुई थी. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है. तस्वीर तब की बताई जा रही है कि जब घायल रामगोपाल को उसके साथी छत से नीचे लेकर आ रहे थे. फिलहाल, पुलिस तहकीकात में जुटी है. गौरतलब है कि बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई थी. हत्यारोपियों ने रामगोपाल को गोली मारने से पहले उसकी पिटाई की थी. धारदार हथियार से भी हमला किया था. रामगोपाल के चेहरे, गले, माथे और सीने में करीब 35 छर्रे लगने के निशान मिले. रामगोपाल मिश्रा (22) की करंट और हैमरेज से मौत होने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र है. इतना ही नहीं रामगोपाल के पैर के नाखूनों को खींच कर बाहर निकाला गया था. उसे करंट के झटके भी दिए गए थे. आंखों के पास किसी नुकीली चीज से गहरा घाव किया गया था. बहराइच में ऐसे भड़की हिंसा दरअसल, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा बीते रविवार की शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो दो पक्षों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई. जुलूस में शामिल रामगोपाल का शव इस बीच हुई रामगोपाल को एक घर में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया. ये घर अब्दुल हमीद का बताया जा रहा है, जहां की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स हाथ में गन लेकर खड़ा है. रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. इस बीच सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो भीड़ फिर गुस्साकर बेकाबू हो गई. इस दौरान महराजगंज क्षेत्र में कई घरों, नर्सिंग होम, बाइक शोरूम और दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. वहीं, पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. हालात बिगड़ते देख इंटरनेट सेवा पूरे जिले में बंद कर दी गई. पीएसी, आरएएफ को सड़क पर उतार दिया गया. खुद एसटीएफ चीफ पिस्टल लेकर सड़क पर निकल पड़े. घटना के तीन दिन होने के बाद भी महसी के महाराजगंज इलाके में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

खड़े ट्राला में घुसी कार, फतेहपुर में सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार खड़े ट्राला में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलेनो कार कन्नौज नंबर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 14 अक्टूबर को यूपी के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे डंपर के पीछे चल रही कार उससे जा टकराई, इसके बाद दोनों वाहनों के पीछे चल रहे ट्राला ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मृतकों की पहचान प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू के रूप में हुई थी।  

यूपी का बाराबंकी बना इको टूरिज्म का केंद्र, राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे

बाराबंकी उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया है। योगी सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन की ओर से किए गए प्रयासों के कारण बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला मे पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक एवं सरकार के साथ हुए करार के बाद करीब 4.5 करोड़ की लागत से बने इस एडवेंचर पार्क में लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे। लगभग 10 एकड़ में फैले इस एडवेंचर पार्क में लोग ट्री वॉक, जिप लाइन, रोप कोर्स, वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक, शूटिंग, साईकिलिंग, आर्चरी के साथ ही तमाम एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं। पार्क से जिले में टूरिज्म सेक्टर को भी काफी बढ़ावा मिला है। साथ ही 50 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिला है। बच्चों के लिए यह काफी अच्छी जगह है। एडवेंचर पार्क मे घूमने आए सैलानियों ने बताया की घूमने फिरने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। पिनाक एडवेंचर पार्क बाराबंकी जिले में बनने से हम सभी लोग खुश हैं। यहां अब लोग वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक ट्रैंपोलिन, जिप लाइन का लुप्त उठा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह पार्क बहुत अच्छा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की बाराबंकी जिले में टूरिज्म सेक्टर इकाई पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के द्वारा 4.5 करोड़ का एमओयू किया गया था। अच्छी बात यह है कि एडवेंचर पार्क पूरी तरह से संचालित हो चुका है। पार्क के बनने से करीब 50 लोगों को रोजगार भी मिला है। इसके साथ ही यह स्थानीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत मददगार है। लखनऊ समेत आसपास के जिले के लोग भी यहां पर घूमने आ सकते हैं।  

मालिक छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, इसलिए मूत्र का इस्तेमाल कर खाना बनाती थी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। इस मामले को लेकर जब महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया तो इस पर कार्रवाई करते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रीना के तौर पर हुई है। आठ साल से खाना बना कर खिला रही थी रीना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ‘मुझे बुरा लगता था’ पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।  

बहराइच कांड: आगजनी-हिंसा और अराजकता, रातभर मोर्चे पर रहीं एसपी तो बैकफुट पर आए उपद्रवी

बहराइच बवाल, तोड़फोड़, आगजनी, हिंसा…, हर तरफ अराजकता, रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देख पुलिस जवान बैकफुट पर आ गए। इस विकट हालात में एसपी वृंदा शुक्ला ने हेलमेट लगाया। बॉडी प्रोटेक्टर पहना। एलबो व केन शील्ड धारण कर लाठी हाथ में थम डट गईं अग्रिम मोर्चे पर। कमांडर का यह हौसला देख पूरी टीम उत्साहित हुई और फिर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। सोमवार को भी वह पूरे दिन प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र में सक्रिय रहीं। पुलिस व पीएसी के साथ गश्त भी कीं। रविवार शाम से देर रात तक उपद्रव होता रहा। देखते ही देखते पूरा जिला हिंसा की चपेट में आ गया। सोमवार को भी आगजनी और प्रदर्शन होता रहा। इस दौरान भी एसपी ने हालात को नियंत्रित किया और आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट देती रहीं। परिणाम रहा कि दोपहर बाद रामगोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार कराया और फिर धीरे-धीरे पूरे जिले में स्थिति सामान्य करने के लिए टीमों को सक्रिय किया। एलआईयू की रिपोर्ट पर सोमवार पूरी रात कार्रवाई में जुटी रहीं। ऐसे में मंगलवार सुबह भय के काले बादल छंटे और लोग घरों से बाहर निकले। दुकानें खुलीं। जनजीवन पटरी पर लौटने लगा। इस दिन भी वृंदा प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय रहीं। शाम होते-होते सब कुछ सामान्य होने लगा। पीड़ितों से मिल हर संभव मदद का भरोसा देती रहीं। पीड़ित परिवार ने भी कार्रवाई को सराहा शोभायात्रा के दौरान मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मंगलवार को सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। बताया कि एसपी की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रित हुए। अगर वह जरा भी चूक करतीं तो हिंसा की यह आग बहराइच से निकलकर श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर और गोंडा तक में फैल सकती थी। ऐसे में एसपी ने विवेक से काम लेते हुए जनपद बहराइच के साथ पूरे देवीपाटन मंडल को भीषण दंगे से बचा लिया। दो दिन बाद बहराइच शांत, तनाव भी हिंसा की आग में दो दिन धधकने के बाद बहराइच में मंगलवार को तीसरे दिन पूरी तरह शांति रही। हालांकि, लोगों में दहशत और तनाव कायम है। पूरे नगर में पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही। अधिकारी गश्त करते रहे। दोपहर बाद दुकानें भी खुलीं। इस बीच एहतियातन इंटरनेट सेवा बाधित रखी गई है। देर शाम रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई, रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर 35 छर्रे लगे थे। धारदार हथियार से वार कर करंट भी लगाया गया था। इससे शॉक एंड हेमरेज से उनकी मौत हो गई थी।   बहराइच के महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद शुरू हुआ बवाल सोमवार रात तक चला। इस दौरान शिवपुर, राजीचौराहा, भगवानपुर, खैरा बाजार समेत अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। मंगलवार को तीसरे स्थिति सामान्य रही। दुकानें खुलीं और लोग भी घरों से बाहर निकले। प्रभावितों को प्रशासन ने राशन भी वितरित किया। सड़कों और कस्बे से मलबा किया साफ हंगामे के दौरान वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। दुकानों व घरों में भी तोड़फोड़ की गई थी। मंगलवार को इन सभी मलबों को साफ कराया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, महसी में अधिकारियों का जमावड़ा महसी तहसील क्षेत्र में पीएसी व पुलिस के जवान तैनात रहे। चौराहों पर भी कड़ा पहरा रहा। एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप, कमिश्नर शशि भूषण लाल, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला समेत आला अधिकारी महसी तहसील क्षेत्र में गश्त करते रहे। डीएम व एसपी ने महसी में भी कैंप किया। नेपाल बॉर्डर पर भी अधिकारी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था परखी। बहराइच कांड में दो और मुकदमे दर्ज, 52 उपद्रवी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने में शामिल 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बहराइच पुलिस ने इस प्रकरण में दो मुकदमे और दर्ज किए हैं। एसपी बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में उच्च अधिकारियों के साथ गश्त की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। बता दें कि हिंसा पर काबू पाने के लिए सीएम योगी के निर्देश पर एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, गृह सचिव संजीव गुप्ता, एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार, मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण सुशील आदि अधिकारियों ने मौके पर जाकर एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए, जिससे हालात पर काबू पाया जा सका। हिंसा से प्रभावित इलाकों को नौ सेक्टर में विभाजित कर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की दो शिफ्टों में तैनात किया गया है। इन इलाकों में आने-जाने वालों की चेकिंग और पूछताछ जारी है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने बताया कि हिंसा प्रभावित इलाकों में प्रधान, कोटेदार, लेखपाल, सचिव आदि की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो ग्रामीणों से वार्ता करके जानकारियां जुटा रहे हैं। जनता की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। हिंसा से प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान दी जा रही है। राजस्व टीम द्वारा नुकसान का सर्वे किया जा रहा है ताकि प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा सके। एडीजी अभिताभ यश ने बताया कि घटना में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ की जा रही है। उनकी हिस्ट्रीशीट खंगालने के लिए एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस टीम लगाई गई है। हिंसा प्रभावित इलाकों के साथ पूरे शहर में भी पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है। कुछ संदिग्धों पर विशेष टीम द्वारा नजर रखी जा रही है। क्या है पूरा मामला बहराइच की महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार शाम को गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया था। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी … Read more

Ayodhya:रामलला के दरबार में इजरायली राजदूत रियुवेन ने लगाई हाजिरी

 अयोध्या इजरायल में भारत के राजदूत रियुवेन अजार बुधवार सुबह ही अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। वह अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं से भी बात की। उन्होंने कहा कि इस इजरायल हमेशा से भारत की संस्कृति का सम्मान करता रहा है और यह लोगों के आपस में जुड़े का एक बड़ा माध्यम भी है। रियुवेन अजार ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां आकर श्रद्धालुओं को देखकर भी अभिभूत हूं, जो हर दिन इतनी बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने कहा, ‘इजरायल और भारत के लोग प्राचीन काल से ही साथ हैं। उनकी संस्कृति, विरासत और परंपरा प्राचीन हैं। जैसे हमें अपनी विरासत पर गर्व है, उसी तरह आपको भी अपनी विरासत पर प्राउड है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि समर्पण और गर्व का भाव ही आपको शक्ति प्रदान करता है। इसीलिए मैं यहां आया हूं और देखा कि लोगों का कैसे भाव भगवान राम की भक्ति को लेकर है।’ उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर हुए संघर्ष पर भी संकेतों में ही बात की। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते इजरायली राजदूत इजरायली राजदूत ने कहा, ‘जैसा कि हम कहते हैं कि स्थान का बहुत महत्व होता है। ऐसा इसलिए कि यह कोई कल्पना की बात नहीं है। इतिहास में यहां चीजें हुईं हैं और लोग उसे हर दिन याद करते हैं। साल दर साल वह परंपरा चलती जाती है और हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाती है। इजरायल के राजदूत के तौर पर यह अहम है कि हम यहां आए और भगवान के दर्शन किए। इसके अलावा लोगों से मुलाकात की। मैं यहां अपनी पत्नी के साथ आया हूं और भारतीय संस्कृति को गहराई से समझने का प्रयास किया है।’ इजरायली अधिकारी ने मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।

पति ने 50 हजार रुपये देने से किया इनकार, तो पत्नी ने फोड़ा दिया सिर

 बरेली बरेली में पति पत्नी के झगड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये देने से इनकार किया तो गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर्फ फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। कहा कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर आदि सामान खरीदकर लाएगी। युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हरीश ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

बड़ा सड़क हादसा : एक दर्जन मजदूर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरसराय सरसेडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ललितपुर के तालबेहट के मौली गांव निवासी बबलू (49) अपने पुत्र दीपक (18) और छोटू (12) समेत छह अन्य के साथ गुरसराय के सरसेड़ा गांव में कटाई के लिए निकला था। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही सरसेड़ा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जाकर पलट गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छोटू और दीपक की मौत हो गई, जबकि रास्ते में पिता बबलू की मौत हो गई। जबकि संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक हादसे में घायल अन्य छह मजदूरों को मेडिल कॉलेज भेजा गया है।  

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए दस्यों की संख्या पहुंची दो करोड़, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से दो करोड़ नए सदस्य जुड़ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखकर इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास की सराहना की।उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से दो करोड़ नए सदस्य जुड़ गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संस्कारों से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले दो करोड़ नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल निर्देशन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संस्कारों से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले 2 करोड़ नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है! राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भाजपा का प्रत्येक सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि नेशन फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प की पूर्णता में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ सहयोगी सिद्ध होगा।

गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाती थी नौकरानी, CCTV वीडियो से खुला घिनौना राज

गाजियाबाद  गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बेहद चौंकाने और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घरेलू सहायिका (मेड) एक घर में बीते 8 साल से काम कर रही थी. वह मालिक की फैमिली के लिए जो खाना बनाती थी, समय उसमें पेशाब मिला देती थी. धीरे-धीरे पूरी फैमिली बीमार हो गई. इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब मालिक ने अपनी रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें यह करतूत कैद हो गई. दरअसल, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार हो गया था. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. शुरू में परिवार ने इसे सामान्य इन्फेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जब सेहत लगातार बिगड़ती गई तो उन्हें खाने में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई. इसके बाद फैमिली के लोगों ने अपनी किचन और अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, वो बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला था. घर में काम करने वाली मेड रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी. यह घिनौना कृत्य देख पूरी फैमिली दंग रह गई. पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत में आरोप है कि घरेलू सहायिका उनके यहां बीते  8 साल से काम कर रही थी. लंबे समय से मेड द्वारा ऐसा घिनौना कृत्य किया जा रहा था. थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे. शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली. शक होने पर कैमरे लगवाए परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे, ऐसे में उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। जिससे कि उन्होंने घर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी पता घरेलू सहायिका को नहीं लगने दिया। जिसके बाद घरेलू सहायिका जब सोमवार को खाना बनाते समय अपना मूत्र मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखते ही कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने किया गिरफ्तार करोबारी ने इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी।पुलिस के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने घरेलू सहायिका रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया और पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को नकारती रही। लेकिन जब उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो चुप रह गई। पूरे मामले को लेकर डीसीपी ने क्या कहा? इसके बाद कुछ समय पूर्व घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसकी फुटेज में मेड रसोई के अंदर खाने में मूत्र को एक बर्तन में करके खाना बनाती नजर आई. इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया. डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

रामगढ़ताला झील में संचालित ‘लेक क्वीन क्रूज’ बना घाटे का सौदा, 89 लाख रुपये का किराया बकाया

गोरखपुर  गोरखपुर की रामगढ़ताला झील में 2 साल पहले ‘लेक क्वीन क्रूज’ शुरू किया गया था। लेकिन अब इसे बंद किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि संचालक गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को किराया नहीं दे रहे हैं। यह किराया धीरे-धीरे बढ़कर 89 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। जीडीए की तरफ से नोटिस भेजे जाने के बाद इसके संचालकों ने निर्णय लिया है कि घाटे का सौदा होने की वजह से जल्द ही इसे बंद किया जा सकता है। वहीं नौका विहार आने वाले पर्यटकों की शिकायत है कि इसका किराया बहुत ज्यादा है। रामगढ़ताल में नौका विहार के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए यह बुरी खबर की तरह है। 2 साल पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उद्घाटन किए जाने के बाद लेक क्वीन क्रूज को बड़े जोर-शोर से रामगढ़ ताल झील में उतारा गया था। शुरुआत में इसको लेकर दर्शकों और पर्यटकों में बेहद उत्साह का माहौल था। लेकिन अब इसे बंद किया जा सकता है, क्योंकि इसका संचालन करने वाली फर्म ने जीडीए का अब तक 89 लाख रुपए किराया नहीं जमा कराया। इस संदर्भ में जीडीए द्वारा तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बाद संचालकों ने क्रूज को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। क्रूज का संचालन करने वाली फर्म ने 7,41000 रुपए प्रति माह की बोली लगाकर इसके संचालन का ठेका अपने नाम किया था। हालांकि जब इसकी बोली लगाई गई थी उस समय इसका बेस प्राइस 3 लाख रुपए रखा गया था। इस बारे में संचालकों का कहना है कि पर्यटक आते हैं, लेकिन जिस हिसाब से इसके रखरखाव, स्टाफ के खर्चे और किराया है, उसे निकालना मुश्किल हो रहा है। घाटे का सौदा साबित होने के कारण इसे बंद करने के बारे में विचार चल रहा है। वहीं इस बारे में पर्यटकों का कहना है कि क्रूज का किराया और यहां लंच या डिनर करना महंगा है किसी भी आम परिवार के लिए इतना पैसा अफोर्ड करना मुश्किल है। इस बारे में क्रूज के मालिक राजकुमार राय ने बताया कि प्रदेश के लिए इतिहास रचने वाले क्रूज को लेकर शुरुआत में तो पर्यटकों में उत्साह रहा। लेकिन अब धीरे-धीरे इसका किराया निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है। जिस फर्म ने इसे चलवाने वाले का ठेका लिया था, उन्होंने जीडीए का किराया भी अभी तक नहीं दिया,जो बढ़कर 89 लाख रुपए पहुंच चुका है। नोटिस के अलावा, फिलहाल इस बारे में जीडीए की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet