LATEST NEWS

खरगे की बक्सर में फ्लॉप रैली की गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी, कांग्रेस ने मनोज पांडेय को किया निलंबित

बक्सर बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे को पार्टी ने किया निलंबित कर दिया है. उन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. कहा गया है कि कोऑर्डिनेशन स्थापित नहीं करने के कारण पार्टी से उनको निलंबित किया गया है. रविवार को खरगे की सभा में भीड़ नहीं होने के कारण सत्ता पक्ष ने जनसभा पर कसा तंज था. पार्टी ने क्या आरोप लगाया पार्टी का आरोप है कि पांडे ने खड़गे के कार्यक्रम को सही तरीके से संभाला नहीं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल स्थापित नहीं कर पाए. नतीजतन, खड़गे की जनसभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई. जब सभा में भीड़ कम दिखी, तो विपक्ष ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी अपना जन समर्थन खो रही है. गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें कम संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पार्टी में असंतोष फैल गया और पांडे पर यह कार्रवाई की गई. 90 प्रतिशत कुर्सियां रहीं खाली जिला अध्यक्ष ने 40 हजार लोगों के जुटने का दावा किया था। उन्होंने 25 हजार कुर्सियां लगवाई थीं। लेकिन खड़गे के मंच पर पहुंचने तक केवल दो हजार लोग ही मौजूद थे। मैदान में 90 प्रतिशत कुर्सियां खाली रहीं। इस स्थिति से खड़गे भी नाराज दिखे। पार्टी में खलबली बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सचिव द्वारा जारी एक्शन पत्र ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मचा दी है. इस पत्र के बाद बक्सर जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बक्सर और राजपुर के विधायकों में भी खलबली मच गई है. इस घटना ने आगामी विधानसभा चुनावों में विधायकों को टिकट मिलने को लेकर भी चिंता सताने लगी है. जिसके चलते जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसके बाद जिला कांग्रेस की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने के साथी हड़कंप मच गया है। इसके अलावा अब भविष्य की राजनीति को लेकर अटकलें का बाजार भी गर्म हो गया है। स्थानीय नेताओं ने भीषण गर्मी को कम उपस्थिति का कारण बताया। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन की विफलता माना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान इस दौरे को आगामी चुनाव की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मान रहा था। बक्सर के दोनों कांग्रेस विधायक भी संगठन को सक्रिय करने में विफल रहे। इससे उनकी टिकट की दावेदारी कमजोर हुई है। पार्टी जल्द ही नए जिला अध्यक्ष की घोषणा करेगी। साथ ही लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। गर्मी के कारण भीड़ रही कम- विधायक खड़गे के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों को लेकर बक्सर के सदर विधायक संजय तिवारी से बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘भीषण गर्मी के कारण लोग सभा स्थल तक नहीं पहुंचे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है, इसलिए लोग आसपास के बगीचे में बैठे थे।’ वहीं, कांग्रेस के राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि ‘आज बहुत चिलचिलाती धूप और शादी विवाह का दिन है। कार्यकर्ताओं ने सहयोग भी नहीं किया, जिससे हमलोग खुद शर्मिंदा हैं।’

देसी पिस्टल के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास पुलिस ने युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के खिलाफ गौरेला थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस द्वारा युवक से नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंची। जहां बताए गए हुलिए से मिलते युवक घेराबंदी कर दबोचा गया. इस दौरान जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास  से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया. आरोपी हरजितेन्द्र सिंह (22 साल) यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है, जो यहां पिस्टल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था. आरोपी के खिलाफ गौरेला थाना में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी से पिस्टल की खरीद-बिक्री और नेटवर्क से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

खेलते-खेलते तलाब में डूबी दो बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

बिलासपुर  न्यायधानी बिलासपुर में दो बच्ची खेलते-खेलते तालाब में डूब गए. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों बच्ची आपस में बहनें हैं. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी विकास साहू रोज की तरह फेरी का काम करने घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे अनोखा साहू और बबीता साहू थे. मां घरेलू कामों में व्यस्त थी और इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते पास के बछेरा तालाब तक पहुंच गए. यहां नहाने के दौरान दोनों तालाब में गहरे पानी में डूबने लगे. आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबते देख उन्हें तलाब से बाहर निकाला और तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनोखा की हालत गंभीर बनी हुई है और वो आईसीयू में भर्ती है.

नक्सली उन्मूलन पर निर्णायक रणनीति पर चर्चा करने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और बस्तर क्षेत्र में नक्सली उन्मूलन, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती तथा समग्र विकास के साथ-साथ बस्तर को देश का अगला प्रमुख पर्यटन डेस्टिनेशन बनाने के संबंध में चर्चा करेंगे। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार साय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के लिए अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में केंद्र से सहयोग को लेकर बातचीत करेंगे। बैठक में ‘नियाद नेलानार योजना’ को भी प्रमुखता से रखा जाएगा जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। मुख्यमंत्री इस योजना को केंद्र की मदद से और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप में लागू करने की दिशा में पहल करेंगे। मुख्यमंत्री बस्तर को एक उभरते हुए ईको-टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को भी बैठक में विस्तार से रखेंगे। बस्तर की प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से साहसिक पर्यटन, होम-स्टे मॉडल और पारंपरिक मेलों को प्रमोट करने की रणनीति भी इस बैठक का हिस्सा रहेगी।  

जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक जनरल मर्चेंट स्टोर में भीषण आग लग गई. देर रात से सुलगती इस आग ने दुकान के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया. दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान भी इस हादसे में नष्ट हो गया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. घटना बीती रात करीब 2 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. फायर ब्रिगेड ऑपरेटर ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. यह दुकान रिहायशी इलाके में होने के बावजूद गनीमत रही कि आग ने आसपास के घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यभार ग्रहण किया

कोंडागांव, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती पन्ना वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कोंडागांव जिले की 10वीं कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी में पदस्थ थीं। पूर्व में वे जिला पंचायत कोंडागांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा कार्यों की मनरेगा के संयुक्त आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर राज्य कार्यालय से मनरेगा के संयुक्त आयुक्त रामधन श्रीवास एवं तकनीकी सहायक श्री मनीष साहू के द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।  समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने एवं कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत “गुड गवर्नेंस एक्टिविटी“ के तहत् जॉब कार्ड संधारण, वर्क फाइल संधारण, नागरिक सूचना पटल निर्माण एवं रोजगार दिवस के नियमित आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।  इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।  समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों ने जनपद पंचायत उदयपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका में मनरेगा के तहत निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में रखे गए सात पंजियों का अवलोकन कर संयुक्त आयुक्त श्रीवास ने सभी पंजियों को अद्यतन करने एवं पूर्ण रूप से संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेग्रीगेशन शेड में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने को  निर्देशित किया।  अंततः ग्राम पंचायत पलका,जनपद पंचायत उदयपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जमीन विवाद में 70 साल की बुजुर्ग ने खून से राष्ट्रपति को लिखा पत्र

गरियाबंद  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद से परेशान महिला ओम बाई बघेल ने जब स्याही से लिखी आवेदन से न्याय नहीं मिला तो उसने अपनी खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर पोस्ट किया है. यह मामला छुरा का है. टीबी जैसे गंभीर रोग से जूझ रही 70 वर्षीय ओम बाई ने पत्र में लिखा है कि अपनी पुश्तैनी जमीन में रिवाज के मुताबिक पूर्वजों का मठ (समाधि) बनाया था, जिसे छुरा में रहने वाले संतोष सारडा ने तुड़वा दिया. न केवल पुरखौती जमीन पर काबिज किया बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. इसकी शिकायत उसने कलेक्टर, एसपी से लेकर जिले के सभी बड़े अफसरों से की थी पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसने जुल्म की कहानी खून से लिखकर राष्ट्रपति के नाम स्पीड पोस्ट किया है. आज जिले में नए कलेक्टर भगवान उईके ने तत्कालीन कलेक्टर दीपक अग्रवाल से भार ग्रहण किया है. इधर जब भार ग्रहण की प्रकिया चल रही थी उधर ओम बाई ने खून से पत्र लिखा और स्पीड पोस्ट की, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. पीड़िता को अब नए कलेक्टर भगवान से उम्मीद है. पीड़िता ओम बाई का एक रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया है कि किस तरह उसके पुरखों की जमीन पर कब्जा किया गया. कब्जा के दरम्यान पूर्वजों के मठ को तोड़ा गया. इस दरम्यान महिलाओं के साथ बार-बार अपमान जनक व्यवहार किया जाता रहा. इस मामले में प्रशासन की ओर से छुरा तहसीलदार ने दलील दी है कि पिछले तीन साल से चल रहे जमीन विवाद में संतोष सारडा के पक्ष में फैसला आया है. राजस्व अधिनियम के मुताबिक उसे कब्जा दिलाया गया है. कब्जा दिलाकर हम लौट आए थे. हमारी गैर मौजूदगी में पक्षकार ने क्या किया, कैसे मठ को तोड़ा गया, इसकी जानकारी नहीं है. जांच में आरोप सही पाने पर होगी कार्रवाई : एसडीओपी एसडीओपी निशा सिन्हा ने कहा कि मामला राजस्व विभाग का है. विधिवत कब्जा दिलाया गया. बल तब तक मौजूद था. अन्य आरोपों की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर अपर कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के नर्मदापारा निवासी श्रवण कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस सुमंती को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों का हो रहा शिकार, करंट की चपेट में आने से तेंदुए और वन भैंसा की हुई मौत

महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए और वन भैंसा की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ललित चन्द्राकर की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर की माता पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि  चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पिता से नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना काट लिया गला

सरगुजा  छत्तीसगढ़ के सरगुजा से 10वीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची. इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने पूछा कि “इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?” यह साधारण सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया. घटना के दौरान गले से निकला खून जमीन पर फैल गया. नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिस्तर पर ब्लेड पड़ा देखा. आनन-फानन में परिवार ने नेहा को निजी वाहन से अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है. परिवार से पूछताछ के जरिए नेहा की मानसिक स्थिति और इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह घटना क्षेत्र में गहरी चिंता और चर्चा का विषय बन गई है.

भूपेश बघेल का तीखा पलटवार: कहा- दूध में पड़ी मक्खी हो गए हैं अजय चंद्राकर

रायपुर राजधानी रायपुर में कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने जहां कांग्रेस के प्रदर्शन को “ज़िंदा रहने की कोशिश” बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्राकर को “दूध में पड़ी मक्खी” करार दिया। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को महज एक ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए कहा, “कांग्रेस को ज़िंदा रहना और ज़िंदा दिखना भी है, इसके लिए ये सब उपक्रम हैं। मेरी सहानुभूति कांग्रेस की कोशिशों के साथ है। विपक्ष की भूमिका निभाते रहें।” उन्होंने प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की गैरहाज़िरी पर भी सवाल उठाया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भुवनेश्वर दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा, “जिन्हें आप बड़े नेता मानते हैं, वो हैं ही नहीं। परिवारवादी पार्टियों में मुखिया ही नेता होते हैं, जननेता कोई नहीं।” संविधान बचाओ अभियान पर चंद्राकर ने कांग्रेस से पूछा, “अपने कार्यकाल में कितनी बार संविधान में संशोधन किया? आपातकाल किसने लगाया? मानव अधिकारों को सस्पेंड किसने किया? अंबेडकर जी के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम क्यों?” जन जागरण अभियान और वक्फ बोर्ड संशोधन पर उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब भी देश में कोई नवाचार होता है, कुछ लोग ‘भेड़िया आया भेड़िया’ चिल्लाने लगते हैं। कांग्रेस का एजेंडा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, जबकि नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है विकसित भारत।” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अजय चंद्राकर पार्टी में दूध में पड़ी मक्खी की तरह हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें साइडलाइन कर दिया है। पहले अपने आसपास देख लें, फिर कांग्रेस पर टिप्पणी करें।” सीएम साय को आदिवासियों को ‘सबसे बड़ा हिंदू’ बताए जाने पर घेरा सीएम विष्णु देवसाय द्वारा आदिवासियों को ‘सबसे बड़ा हिंदू’ बताए जाने पर भूपेश बघेल ने उन्हें संविधान पढ़ने की नसीहत दी। पूर्व सीएम ने कहा “आदिवासी को हिंदू बताने से उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। ये उनकी पहचान और अधिकारों पर सीधा हमला है। मुख्यमंत्री को ऐसे गैरजिम्मेदार बयान नहीं देने चाहिए।” उपराष्ट्रपति के बयान पर भी उठाए सवाल बता दें कि उपराष्ट्रपति धनखड़ ने न्यायपालिका की ओर से राष्ट्रपति के निर्णय लेने के लिए समयसीमा निर्धारित करने और ‘सुपर संसद’ के रूप में कार्य करने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट लोकतांत्रिक ताकतों पर ‘परमाणु मिसाइल’ नहीं दाग सकता। उपराष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर पूर्व CM बघेल ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला विधायिका की गरिमा को बढ़ाता है। राज्य में कई बिल राज्यपाल के पास लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्यपाल उन्हें मंजूरी नहीं दे रहे। फिर उपराष्ट्रपति को इस पर आपत्ति क्यों हो रही है?” कांग्रेस जनता के पक्ष में कर रही प्रदर्शन कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को बघेल ने जनहित में जरूरी बताया। “प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। भाजपा के खुद के नेता पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार खुद मान रही है कि हालात उनके कंट्रोल में नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस जनता के पक्ष में यह प्रदर्शन कर रही है।”

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया, लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 घर से बाहर न निकलने की सलाह

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं। 43 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे गर्म     प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, सुकमा में दिनभर उमस और गर्मी के बाद देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और तेज वर्षा हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।     राजनांदगांव में 41.5, महासमुंद में 42.5, दुर्ग में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर और महासमुंद में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में भीड़ नहीं दिख रही है।     कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। कहीं-कहीं रात के आसार भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा तथा वज्रपात होने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम गर्त मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।

फर्जी डॉक्टर यादव और अपोलो प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें, 19 साल बाद FIR दर्ज, जानें कैसे मिली थी ज्वॉइनिंग

बिलासपुर फर्जी हार्ट सर्जन नरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। नरेंद्र यादव ने 19 साल पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा स्पीकर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की सर्जरी की थी और सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई थी। अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बिलासपुर में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ‘फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम और बिलासपुर के एक निजी अस्पताल पर शनिवार को 19 साल पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार यादव और निजी अस्पताल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304), धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि यादव को मध्य प्रदेश के दमोह स्थित एक अस्पताल में गलत सर्जरी के बाद सात मरीजों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यहां निजी अस्पताल में शुक्ला का ऑपरेशन किया था, जिसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत हो गई थी। 2006 में हुई थी मौत कोटा विधानसभा क्षेत्र से तत्कालीन कांग्रेस विधायक शुक्ला का 2006 में बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष रहे थे। पूर्व स्पीकर के बेटे प्रदीप शुक्ला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जब उनके पिता इस निजी अस्पताल में भर्ती थे, तब यादव उस अस्पताल में काम करते थे। शिकायत में कहा गया है, “यादव ने मेरे पिता की हार्ट सर्जरी की थी और उन्हें 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद 20 अगस्त 2006 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने मेरे पिता के इलाज के लिए राज्य सरकार से 20 लाख रुपये लिए थे।” प्रदीप शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप प्रदीप शुक्ला ने कहा कि उन्हें हाल ही में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यादव और दमोह अस्पताल में हुई मौतों के बारे में पता चला। एसएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पाया है कि यादव की डिग्री फर्जी है तथा भारतीय चिकित्सा परिषद/छत्तीसगढ़ चिकित्सा परिषद में उसके पंजीकरण का दस्तावेज अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना उचित जांच के यादव को हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त करके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुक्ला के साथ-साथ कई अन्य हृदय रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। दमोह में 7 मौतों के बाद हुई गिरफ्तारी यादव को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि मिशन अस्पताल, दमोह में सात लोगों की मौत हो गई थी, जहां उन्होंने हृदय रोगों के इलाज के नाम पर मरीजों का ऑपरेशन किया था। इंदौर स्थित एक रोजगार परामर्श फर्म के निदेशक ने पिछले सप्ताह कहा था कि यादव ने 2020 से 2024 के बीच नौकरी के लिए तीन बार अपना बायोडाटा भेजा था और दावा किया था कि उन्होंने हजारों मरीजों का ऑपरेशन किया है। नरेंद्र यादव बोले- मेरी सारी डिग्रियां असली 2024 में अपनी फर्म को भेजे गए 9 पन्नों के बायोडाटा में यादव ने खुद को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ बताया था और अपना स्थायी पता ब्रिटेन में बर्मिंघम बताया था। बायोडाटा में उसने यह भी बताया था कि वह हजारों हृदय रोगियों के ऑपरेशन में शामिल रहा है, जिसमें 18,740 “कोरोनरी एंजियोग्राफी” और 14,236 “कोरोनरी एंजियोप्लास्टी” शामिल हैं, निदेशक ने कहा। आरोपी नरेंद्र यादव ने खुद को एक “बड़ी साजिश” का शिकार बताया है और दावा किया है कि उनकी डिग्रियां असली हैं। अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और लापरवाही से मौत का कारण बना. स्व. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला की शिकायत के बाद IPC की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत 19 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया. FIR में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया. आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया. अस्पताल प्रबंधन के पास ना ही कोई डॉक्टर से संबंधित उपयोगिता और विशेषज्ञ का दस्तावेज है केवल बायोडाटा लेकर ही आरोपी डॉक्टर की पदस्थापना कर दी गई। इसी से गंभीर लापरवाही हुई और मरीज की जान चली गई.  CMHO कार्यालय को अब तक नहीं दी जानकारी 19 साल बाद दिवंगत राजेंद्र शुक्ल के बेटे प्रदीप का बयान सामने आने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद तिवारी ने गंभीरता से लिया था. उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया कि किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी..? वहीं प्रबंधन ने अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए. जिसके कारण  विभागीय जांच में देरी हो रही है। उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया था. साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत कई लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की भी जांच जारी है. ढाई महीने में 15 ऑपरेशन, 7 की मौत दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर डाले. आरोप है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशन में 7 मरीजों की मौत हो गई. इसका खुलासा तब हुआ जब एक मरीज के परिजन ने संदेह होने पर डॉक्टर की शिकायत की. इसके बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया. मामला 4 अप्रैल को सुर्खियों में आया, जब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. इसमें मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट्स की मौत और फर्जी डॉक्टर का जिक्र किया. 7 मरीजों की मौत के बाद जांच हुई तो आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया. बिलासपुर में भी ये कई लोगों की जान ले चुका है. इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet