LATEST NEWS

सराफा व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर पति-पत्नी कर रहे ब्लैकमेल, हड़पे करोड़ों रुपए

दुर्ग वैशाली नगर पुलिस ने एक शातिर दंपती को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी ने मिलकर सराफा व्यवसायी से जमीन, बंगला, गाड़ी, ज्वेलरी, नगदी समेत 2 करोड़ की वसूली की थी। आरोपियों ने पीड़ित व्यवयायी को इतना प्रताड़ित किया था कि उसने दोनों से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या की कोशिश भी की। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो व्यवसायी के साथ वैशाली नगर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। इसी दौरान नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी। इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर एक दिन व्यवसायी को बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। पति-पत्नी ने पिछले चार साल से ब्लैकमेल कर व्यवसायी के करोड़ों रुपये हड़प लिए। महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी। महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया था, जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने पुलिस में की शिकायत परिजनों ने बिना देरी किये वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी ब्लैकमेलिंग के मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने जांच करते हुये निलिमा व उसके पति आनंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की बात स्वीकर की। पुलिस ने दोनों के पास से ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली रकम 16 लाख 45 हजार नगदी, सोने की बिस्किट, ज्वेलरी 80 लाख 49 हजार, 25 लाख की एफडी,35 लाख रूपये का बंगला, दो पहिया वाहन, कार, कीमत 8 लाख, डॉलर, समेत 2 करोड़ रूपये का सामान बरामद किए है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल

पर्यटन बोर्ड प्रचार प्रसार और सुविधा विकसित करने में देगा सहयोग श्रद्वा और ज्ञान का अनोखा संगम है शारदाधाम रायपुर छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी।  बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा। श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदाधाम  शारदाधाम में विद्यादायनी माँ सरस्वती की श्रद्वा  और ज्ञान अर्जन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के जरूरतमंद बच्चों के रहने और पढ़ने के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष कोचिंग संस्था में बच्चों के रहने,खाने के साथ उनकी कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने और कोचिंग का जो भी खर्चा होता है,उसका व्यय समिति श्रद्वालुओं के सहयोग से पूरा करती है।   प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर है शारदाधाम प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल शारदाधाम,जिला मुख्यालय जशपुर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर,दुलदुला ब्लाक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्व मंदिर चारो ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं का मन मोह लेते हैं। संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्वालुओं ने पसीना बहा कर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्व लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है। पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है जशपुर उल्लेखनीय है कि वनाँचल क्षेत्र जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी से काम कर रहे हैँ। कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए दस करोड़ रूपये भारत दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैँ। यहीं स्थित मधेश्वर महादेव को हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने विश्व का सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने जिले को पर्यटन नक्शे से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरसाबहार ब्लाक में स्थित कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला के तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में देशदेखा,रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय का लक्ष्य जिले में ग्रीन उद्योग विकसित कर जिलेवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

दुष्कर्म के मामले में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट बोला- लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं

बिलासपुर दुष्कर्म के एक मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने फैसले में कहा है कि पीड़िता बालिग है, और लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाया गया है, तो इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता. इसके साथ चीफ जस्टिस ने रायगढ़ फास्ट ट्रैक कोर्ट के आरोपी के खिलाफ दोष के आदेश को रद्द कर दिया है. महिला ने रायगढ़ के चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने साल 2008 में शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू किया. महिला पहले बिलासपुर में एक एनजीओ में काम करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, उसने पीड़िता से शराबी पति को छोड़ने कहा, और उससे शादी करने का वादा किया. आरोपी ने उसे किराए का मकान दिलवाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस बीच उसके तीन बच्चे भी हुए. फिर साल 2019 में आरोपी यह कहकर रायपुर गया कि वह एक हफ्ते में लौट आएगा. लेकिन आरोपी वापस नहीं आया. इस पर महिला ने वापस आने के लिए उस पर दबाव बनाया. युवक के मना करने पर परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया, और कोर्ट में चालान पेश किया. ट्रॉयल के दौरान फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिया. इस आदेश को आरोपी युवक ने हाई कोर्ट में चुनौती दी, जिसमें बताया गया कि पीड़िता और वह लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे. पीड़िता ने सभी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, गैस कनेक्शन फॉर्म, बैंक स्टेटमेंट और राशन कार्ड में खुद को पत्नी के रूप में दर्ज कराया है. यहां तक कि महिला बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर में भी उसने अपनी शिकायत में आरोपी को अपना पति बताया था. मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि अगर महिला और पुरुष लंबे समय तक साथ रहे हैं, और महिला ने आरोपी को अपना पति स्वीकार किया है, तो यह मानना मुश्किल है कि उसे धोखे में रखकर यौन संबंध बनाए गए. जिसके बाद हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 3 जुलाई 2021 के आदेश को निरस्त कर दिया है.

बिलासपुर में महिला के मर्डर से मची सनसनी

बिलासपुर कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में 65 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश मिली है। महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। महिला के परिवार से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में रहने वाली कुंवरिया बाई बघेल (65) गृहणी थीं। बुधवार की दोपहर वह खेत की ओर गई थी। देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले उसकी तलाश में निकले। गांव के बाहर टावर लाइन के पास उनकी खून से सनी लाश मिली। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। तब तक गांव के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए थे। शाम की वजह से नहीं हो सका पोस्टमार्टम महिला के पास ही पालस के कटे हुए डंगाल पड़े थे। हत्या की सूचना पर कोटा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद शव चीरघर भेज दिया गया है। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इधर पुलिस की एक टीम गांव में ही डटी हुई है। हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग गांव के लोगों से महिला और उसके परिवार के लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर हत्या के कारण और हत्यारों की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। देर रात तक पुलिस को हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश के उत्तर क्षेत्र में हिस्सों में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। करतला और दुलदुला में सर्वाधिक 5 सेमी, कोरबा, कटघोरा में 4 सेमी तथा रामानुजनगर, पेंड्रा, सीतापुर सहित कई अन्य स्थानों में 2-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 19 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात होने की संभावना है। बारिश के मुख्य आंकड़े (मिमी में ): करतला-50, दुलदुला-50, कोरबा- 40, कटघोरा-40, रामानुजनगर-30, पेंड्रा -30, भैसमा-30, सीतापुर-30, सोनहत-30, वांड्राफनगर-30, पुसौर-30, खरसिया-30, पटना-30, छाल-30, चिरमिरी-20, बैकुंठपुर -20, ढाभरा-20, बागबहार- 20, डौरा कोचली-20, पेंड्रा रोड-20, जशपुरनगर-20, पाली -20, बगीचा-20, रायगढ़ – 20, रघुनाथनगर -20, सामरी -20, मोहला 20, बलरामपुर-10, दर्री-10, जनकपुर भरतपुर-10, कुसमी 10, कांसाबेल – 10, चांदो-10, नया बाराद्वार-10, मैनपाट 10, कुकदूर-10, अड़भार-10, अंबिकापुर-10, जांजगीर-10, मनोरा-10, लटोरी-10, चंद्रपुर-10, अंबागढ़ चौकी-10, बरपाली-10, सारागांव-10, शंकरगढ़-10, सन्ना-10, कुनकुरी-10, सक्ती-10 बरिश हुई। सिस्टम का प्रभाव वर्तमान में एक चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित है, जिसके साथ 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह तंत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना रखता है। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ भी 72° पूर्व और 30° उत्तर में सक्रिय है, जिससे मानसूनी गतिविधियों को और बल मिल रहा है। रायपुर के लिए मौसम पूर्वानुमान राजधानी में 19 जून को आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कौशल्या माता धाम में जल्द लगेगी भगवान राम की 51 फीट की नई प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी

रायपुर प्रभु श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द भगवान राम की 51 फीट की नई प्रतिमा लगेगी. भगवान राम की प्रतिमा एक हफ्ते में ग्वालियर से छत्तीसगढ़ आ जाएगी. यह प्रतिमा सैंड स्टोन से बनी है, जो 3 फेस में तैयार हुई है. चंंदखुरी में लगने वाली भगवार राम की भव्य प्रतिमा को ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा अंतिम रूप दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पेमेंट नहीं होने के चलते काम को रोक दिया गया था. अब प्रतिमा का काम अंतिम चरणों में है. जल्द इस प्रतिमा को छत्तीसगढ़ पहुंचा दी जाएगी. देश में कौशल्या माता का है इकलौता मंदिर छत्तीसगढ़ में चंदखुरी को भगवान श्री राम का ननिहाल कहा जाता है. यहां कौशल्या माता का एक प्राचीन मंदिर है, जिसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था. कौशल्या माता मंदिर में मौजूद माता की प्रतिमा भी अद्भुत है. यहां माता कौशल्या श्रीराम को गोद में लिए हुए हैं. यह पूरे देश में कौशल्या माता का इकलौता मंदिर है. यह मंदिर तालाब के बीचों बीच बना हुआ है और आसपास जहां तक देखें वहां खूबसूरत दृश्य ही दिखाई देता है. पुरानी प्रतिमा की स्थापना और विवाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर चंदखुरी गांव में स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर का नवनिर्माण किया गया था. अक्टूबर 2021 में यहां भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी. इस प्रतिमा की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में की गई थी, लेकिन इसके बाद भाजपा के नेताओं ने प्रतिमा के मुख और आकृति को लेकर आपत्ति जताई थी. भाजपा नेताओं का आरोप था कि इस प्रतिमा को जल्दबाजी में तैयार करके स्थापित किया गया है. भाजपा के सत्ता में आने के बाद पूर्व तत्कालीन धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की थी कि भगवार राम की प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

ग्वालियर में बनी भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, अब रायपुर में करेगी राम पथगमन के दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध

रायपुर/ग्वालियर  भगवान श्रीराम की 14 वर्षों की वन यात्रा आज भी भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना का अहम हिस्सा है। श्रीराम ने अयोध्या से लेकर श्रीलंका तक का मार्ग जंगलों में व्यतीत किया, जिन स्थानों से वे गुज़रे वे आज राम वन गमन पथ के रूप में श्रद्धा का केंद्र हैं। भारत सरकार इस पथ पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य कर रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों के 248 स्थलों को सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से संवारा जा रहा है। रायपुर में लगेगी ग्वालियर में बनी मूर्ति अब इसी पथ पर ग्वालियर की भी महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज होने जा रही है। ग्वालियर के प्रसिद्ध मिंट स्टोन से बनी भगवान राम की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा जल्द ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकट चंदखुरी में स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा वनवासी रूप में श्रीराम को दर्शाती है और इसे जाने-माने मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम ने तैयार किया है। 7 महीने पहले मिला था काम इस विशाल प्रतिमा को आकार देने का जिम्मा छत्तीसगढ़ सरकार ने करीब 7 महीने पहले दीपक विश्वकर्मा को सौंपा था। उनकी टीम के 25 कलाकारों ने दिन-रात मेहनत करके इसे मूर्त रूप दिया है। यह प्रतिमा पूरी तरह ग्वालियर मिंट स्टोन से बनी है। अलग-अलग खंडों को जोड़कर एक अद्भुत और सजीव आकृति तैयार की गई है। वनवासी स्वरूप में है प्रतिमा इस मूर्ति की विशेषता है कि यह भगवान राम को वनवासी स्वरूप में दर्शाती है। उनकी वेशभूषा, पुष्पहार, रुद्राक्ष की 108 माला, खड़ाऊ आदि सभी को अत्यंत सूक्ष्मता और सुंदरता से पत्थर में उकेरा गया है। मूर्तिकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से डिजाइन पहले से तय थी और उसी के अनुसार इसे तैयार किया गया। मूर्ति में शिवरीनारायण की छवि भी दिखेगी राम वनगमन पथ में 9 जगहों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 7 जगहों चंदखुरी, शिवरीनारायण, सीतामढ़ी हरिचौका, राजिम, चंपारण, नगरी सिहावा, रामगढ़ में मूर्तियां लगाईं। रामाराम (सुकमा) और तुरतुरिया (बलौदा बाजार) में विकास कार्य किया गया है। चंदखुरी को छोड़कर बाकी 6 जगहों पर 25 फीट की मूर्ति स्थापित की गईं हैं। मूर्ति निर्माण में आईं चुनौती दीपक विश्वकर्मा के अनुसार, इस प्रतिमा का निर्माण अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी। सबसे पहले विशाल पत्थर को काटकर ज़मीन पर बिछाया गया, फिर उसके ऊपर डिजाइन उकेरा गया। माप-तौल और ड्राइंग के बाद मूर्ति पर काम शुरू हुआ। इस प्रक्रिया में लगभग 60-70 टन मिंट स्टोन का उपयोग हुआ, लेकिन कटाई और तराशने के बाद प्रतिमा का कुल वजन लगभग 30-35 टन रह गया। इस भव्य प्रतिमा के निर्माण में लगभग 72 लाख रुपये की लागत आई है। इसे रायपुर ले जाकर स्थापित करने में अतिरिक्त 22-25 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। यानी कुल मिलाकर यह करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी। 25 कलाकारों ने 7 महीने में तैयार की मूर्ति छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 महीने पहले दीपक विश्वकर्मा को इस मूर्ति को तैयार करने का जिम्मा सौंपा था. इस प्रतिमा को तैयार करने में दीपक विश्वकर्मा के साथ उनकी टीम के करीब 25 कलाकारों ने 7 महीने तक दिन रात मेहनत की है. इस पूरी प्रतिमा को ग्वालियर मिंट स्टोन से तैयार किया गया है. अलग-अलग पत्थरों को जोड़कर इसे एक स्वरूप दिया गया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रतिमा कैसी होनी चाहिए इसके बिंदु पहले ही बता दिए थे. ऐसे में उनके अनुसार ही इसे तैयार किया गया है. 60-70 टन मिंट स्टोन का इस्तेमाल इस प्रतिमा में राम की सुंदरता और वनवासी रूप को दर्शाने के लिए पुष्प हार को पत्थर में ही उकेरा गया है. साथ ही प्रमुख आकर्षण रुद्राक्ष की माला है, जिसे 108 पत्थरों से रूप दिया गया है. खड़ाऊ भी अत्यंत आकर्षक बनाए गए हैं. इस प्रतिमा को बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दीपक को डिजाइन उपलब्ध कराया गया था. उसी डिजायन को दीपक ने पत्थर में हूबहू उकेरा है. इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए 60-70 टन ग्वालियर मिंट स्टोन का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, कांट छांट और प्रतिमा को स्वरूप देने में आधा पत्थर निकल गया फिर भी यह करीब 30 से 35 टन वजनी है. इससे पहले भी बनाई हैं प्रतिमाएं यह पहली बार नहीं है जब ग्वालियर में बनी राम प्रतिमा को राम वन गमन पथ पर स्थान मिला हो। इससे पहले भी दीपक विश्वकर्मा द्वारा बनाई गई 25-25 फीट ऊंची दो प्रतिमाएं छत्तीसगढ़ में स्थापित की जा चुकी हैं। इन्हीं की गुणवत्ता और कलात्मकता को देखते हुए उन्हें 51 फीट ऊंची इस नई प्रतिमा का कार्य सौंपा गया। यह प्रतिमा राम वन गमन पथ पर अब तक लगाई गई 7 मूर्तियों में सबसे ऊंची है और जल्द ही इसकी स्थापना चंदखुरी में की जाएगी। यह न सिर्फ ग्वालियर के लिए गर्व की बात है, बल्कि धार्मिक पर्यटन के लिए भी एक बड़ा आकर्षण बनने जा रही है। चुनौतीपूर्ण रहा पत्थर से प्रतिमा का सफर भगवान राम की यह प्रतिमा अपने आप में अनोखी है और इसे बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं था. दीपक विश्वकर्मा ने बताया, “इस प्रतिमा का साइज अपने आप में चुनौती था. पहले मूर्ति के लिए पत्थर को काटा गया और उसे जमीन पर बिछाया गया. जिसके बाद इसकी ड्राइंग तैयार की गई. नाप तौल किया गया, क्योंकि डिजाइन के अनुसार 51 फीट की प्रतिमा बनाना आसान नहीं था, लेकिन पूरी टीम ने इसे सफलता पूर्वक पूरा किया.” दीपक ने यह भी बताया, “मूर्ति को पास कर दिया गया है और आने वाले एक हफ्ते में यह मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो जाएगी.” प्रतिमा पर 1 करोड़ होंगे खर्च जितनी भव्य और आकर्षक यह प्रतिमा है, उतना ही इसका खर्च भी है. 51 फीट ऊंची इस प्रतिमा को बनाने में करीब 72 लाख रुपए की लागत आई है. इसके बाद जब इसे रायपुर में लगाया जाएगा, तो वहां भी करीब 22-25 लाख रुपए का खर्च आएगा. यानी करीब एक करोड़ रुपए की लागत से राम वन गमन पथ पर ग्वालियर की यह प्रतिमा शोभा बढ़ाएगी. पहले भी लगाईं ग्वालियर में तैयार दो प्रतिमाएं ऐसा नहीं है कि यह पहली प्रतिमा है, जो राम वन गमन पथ … Read more

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों की लगी क्लास, मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नबीन ने वन टू वन की चर्चा

रायपुर  छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने मंत्रियों पर अपनी आंखें तरेरी है. मंत्रियों का परफार्मेंस आडिट किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मंत्रियों की क्लास लगाई है. कुछ मंत्रियों को सख्त लहजे में परफार्मेंस सुधारने की हिदायत दी गई है. संगठन सूत्र बताते हैं कि सरकार के कुछ मंत्रियों की कारगुजारियां संगठन तक पहुंची थी. संगठन ने इसे गंभीरता से लिया है. बताया जा रहा है कि संगठन नेताओं ने मंत्रियों से बातचीत दो लेयर में की है. पहले लेयर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंत्रियों से बातचीत की और दूसरे लेयर में शिवप्रकाश और नितिन नबीन ने मंत्रियों से चर्चा की है. यह चर्चा बंद कमरे में की गई है. संगठन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि संगठन नेताओं ने उन मंत्रियों को फटकार लगाई है, जो जमीन से दो फ़ीट ऊपर रहकर काम कर रहे हैं. सख्त नसीहत भी दी गई भाजपा संगठन के सूत्र बताते हैं कि आला नेताओं ने मंत्रियों के कामकाज से जुड़े विषयों पर सवाल पूछा है. संगठन कई मंत्रियों के कामकाज के तौर तरीकों नाराज है. इस पर भी गंभीर टिप्पणी की गई. संगठन द्वारा मंत्रियों को उनकी आदत और व्यवहार सुधारने की नसीहत दी गई. संगठन के आला नेताओं ने मंत्रियों को प्रशासनिक अधिकारियों की बढ़ती स्वेच्छाचारिता पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं. विधायकों पर भी चला डंडा मंत्रियों से वन टू वन के पहले विधायकों की बैठक के दौरा भी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने दो टूक फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि विधायक अपने बेतुके बयानों पर लगाम लगाए. विषय की जानकारी नहीं होने पर बेफ़िजूल बयानबाजी से बचे.

कलेक्टर से मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर यश को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश

रायपुर, कलेक्टर से मिलकर यश की आगे की पढ़ाई की चिंता अब दूर हो गई है। जिला कलेक्टोरेट परिसर मुंगेली में आज आयोजित जनदर्शन के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला। लोरमी विकासखंड के ग्राम रजपालपुर निवासी सातवीं कक्षा के छात्र यश कुमार ने कलेक्टर कुन्दन कुमार के सामने पहुंचकर करुण स्वर में कहा ‘सर, मेरे माता-पिता मुझे छोड़कर चले गए हैं, कृपया मेरी स्कूल फीस माफ कर दीजिए।’ छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत यश जब महज चार वर्ष का था, तब उसके माता-पिता ने उसे छोड़ दिया। तब से उसके चाचा उसकी देखभाल कर रहे हैं, किन्तु कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण यश की पढ़ाई में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।  कलेक्टर ने यश की पीड़ा को न केवल गहराई से महसूस किया, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यश को निकटवर्ती छात्रावास में प्रवेश दिलाकर उसकी पढ़ाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भावनात्मक स्वर में कहा कि ‘अबयह मेरा बच्चा है। इसकी शिक्षा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि शासन की मानवीयता का जीवंत उदाहरण था, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि जब प्रशासन संवेदना से जुड़ता है, तभी असली परिवर्तन संभव होता है। कलेक्टर की इस पहल से यश की आंखों में शिक्षा और आत्मनिर्भरता का सपना पुनः जाग उठा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

नशेड़ी शिक्षक ने दुकान में घुसकर पिता पर किया हमला

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के भीड़भाड़ वाले सदर बजार में नशेड़ी बेटे ने अपने पिता पर दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी युवक ने चाकू से लगातार हमला किया, जिसे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई है. आरोपी युवक पेशे से शिक्षक है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त नरेंद्र सिंह चावला (70 साल) अपनी दुकान पर मौजूद थे. अचानक उनका बेटा अमरजीत चावला बाइक पर आया और शीशे पर वार करने लगा. वह बाइक लेकर अंदर घुसा और चाकू निकलकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. घायल बुजुर्ग के शरीर पर खून बहने लगा. परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची। जांच के बाद आरोपी युवक अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. डीईओ हिमांशु भारतीय ने बताया कि अमरजीत चावला नाम का शिक्षक, पहले से ही अन्य मामलों में निलंबित चल रहा है. अब जानकारी आई है कि उसने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया है. कोर्ट से जो आदेश जारी होगा, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई करेंगे. बच्चों और दूसरे शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ऐसे शिक्षक को बहाल करने से पहले 10 बार सोचेंगे. कोशिश रहेगी कि ऐसे शिक्षक को बर्खास्त किया जाए.

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : पायल को मिली एक लाख रूपए की सहायता

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजना मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत टॉप टेन में आने वाले बच्चों को 1,00,000 (एक लाख रूपये) प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित किया जाता है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग में संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत जांजगीर चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम कुम्हारीकला निवासी श्रीमती सीता बाई का रेजा कुली प्रवर्ग में पंजीयन था। श्रीमती सीता बाई के प्रथम पुत्री पायल कुमारी राज ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर कक्षा 10वीं में मेरिट स्थान में 6वां स्थान प्राप्त किया है। जिसे योजना के तहत नवीन सर्किट हाऊस, सिविल लाईन रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं भवन एवं अध्यक्ष अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा  पायल कुमारी राज को चेक के माध्यम से 1,00,000 (एक लाख रूपये) प्रोत्साहन सहायता राशि से लाभान्वित किया गया।

बीजापुर के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का राज्यपाल डेका ने किया अवलोकन

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान वहां के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने सुदूर क्षेत्रों के कम्प्यूटर प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। प्रशिक्षार्थियों ने श्री डेका से अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल  डेका ने कहा कि आज के युग में कम्प्यूटर सभी क्षेत्रों के लिए आवश्यक है। नौकरी हो या स्वयं का व्यवसाय, कम्प्यूटर ट्रेनिंग के पश्चात छोटे-छोटे व्यवसाय से आय अर्जित करने एवं व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन कर आय अर्जित करने के लिए प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया। राज्यपाल डेका ने लाइब्रेरी में रखे गए माईंड गेम, वीआर सेट का अवलोकन किया और जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने बच्चों के साथ फोटो सेशन भी कराया। इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव उपस्थित थे।

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि

कोरिया, भारत सरकार के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत पंजीकृत सभी राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में कुल 89,220 राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 2,78,764 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 2,58,951 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 19,813 सदस्यों का ई-केवाईसी अब भी लंबित है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ई-केवाईसी से छूट दी गई है। विभाग द्वारा हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि वे किसी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लें। ई-केवाईसी की सुविधा सभी उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध ई-पॉस मशीनों के माध्यम से उपलब्ध है। साथ ही, ‘मेरा ई-केवाईसी‘ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी लाभार्थी स्वयं घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर, आधार नंबर और ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवाईसी किया जा सकता है। खाद्य विभाग ने अपील की है कि शेष हितग्राही समयसीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे उन्हें राशन वितरण में कोई बाधा न हो।

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्षारोपण

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में वृक्षारोपण किया। डेका ने सभी अधिकारियों को कम से कम एक पेड़ लगाने एवं उसकी समुचित देख-रेख करने करने के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, सुमित्रा पटेल के लिए बना सहारा

पति की स्मृतियों संग अब सुमित्रा जी रहीं हैं सम्मान और सुकून का जीवन रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) की श्रीमती सुमित्रा पटेल के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। यह योजना उनके दिवंगत पति स्व. लखनलाल पटेल के अधूरे सपनों को साकार करने वाली बनी, जिससे आज वे एक सुरक्षित और पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हैं। स्व. लखनलाल पटेल का परिवार बेहद ही साधनहीन था और उनकी रोजी-रोटी की एकमात्र सहारा मजदूरी थी। स्वयं की खेती की जमीन नहीं होने के कारण उनका परिवार वर्षों तक एक कच्चे और जर्जर मिट्टी के घर में रह रहा था। जीवनभर मेहनत करने के बावजूद पक्का मकान बनाना केवल एक सपना बनकर रह गया था। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पात्र पाते हुए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि किश्तों में उनके खाते में हस्तांतरित की गई। इस योजना के माध्यम से श्री लखनलाल और उनकी पत्नी सुमित्रा ने मिलकर अपने सपनों का मजबूत पक्का घर तैयार किया। दुर्भाग्यवश घर पूर्ण होने के कुछ समय बाद ही श्री लखनलाल का आकस्मिक निधन हो गया। अब सुमित्रा पटेल उसी मकान में अपने पति की स्मृतियों के सहारे जीवन यापन कर रही हैं। उनका कहना है कि, सरकार की इस योजना ने हमें वह दिया जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। यह घर अब मेरे जीवन का सहारा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही उन्हें महात्मा गांधी नरेगा के तहत मजदूरी कार्य, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय जैसी सुविधाएं भी प्राप्त हुई हैं। श्रीमती सुमित्रा पटेल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना हम जैसे गरीब परिवारों के लिए आशा की किरण है, जिससे हमें जीवन में स्थायित्व और सम्मान मिला है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet