LATEST NEWS

16वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकार और प्रोस्टेट कैंसर पर रखे विचार।

Dr. Sandeep Gohe shared his views on men’s rights and prostate cancer at the 16th National Conference. बैतूल । विशाखापट्टनम में 14-15 अगस्त को सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) आंदोलन का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने पुरुष अधिकार, परिवार कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और पुरुष स्वास्थ्य पर चर्चा की।सम्मेलन में एसआईएफ बैतूल की वर्षभर की सामाजिक गतिविधियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकारों के साथ प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्व मिलना चाहिए। चर्चा में झूठे एवं निराधार मामलों से प्रभावित पुरुषों और परिवारों की समस्याओं, परिवार संरक्षण, संवाद-परामर्श से विवाद समाधान और न्यायिक प्रक्रिया पर जोर दिया गया। डॉ. गोहे ने कहा कि पुरुषों की समस्याओं पर बात करना संतुलन और परिवार की मजबूती के लिए जरूरी है। एसआईएफ बैतूल अब पुरुष मानसिक स्वास्थ्य और परिवार संरक्षण के अभियानों को और व्यापक करेगा।एसआईएफ बैतूल की पुरुष सहायता हेल्पलाइन: 8882498498

कांवड़ यात्रियों का तिलक लगाकर, भगवा गमछा पहनाकर किया सम्मान।

The Kanwar pilgrims were honored by applying a tilak and draping a saffron scarf around their necks. हरिप्रसाद गोहेआमला। पवित्र श्रावण मास में निकली कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का आमला में आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुक्ता ढोलेकर ने सभी कांवड़ यात्रियों को तिलक लगाकर और भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण भक्ति और सेवा की भावना से सराबोर रहा। कांवड़ यात्रियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। कांवड़ यात्रा को आस्था, भक्ति, त्याग और सेवा का प्रतीक बताया गया। आयोजकों ने भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्तों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़,नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग

Major decisions by the Mohan Cabinet: ₹1.14 lakh crore for ‘Ladli Behna’, the c, and AI training for the youth. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, जल संरक्षण, खेल और तकनीकी शिक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में अलग-अलग योजनाओं के लिए अगले पांच वर्षों के वित्तीय प्रावधानों को मंजूरी दी गई। सरकार के अनुसार इन योजनाओं के लिए कुल मिलाकर करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि अलग-अलग योजनाओं पर कई वर्षों में खर्च होगी, इसे एक साल का बजट नहीं माना जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने, महिलाओं और किसानों को मजबूत करने, स्वास्थ्य सुविधाओं को जारी रखने और प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने पर है। लाड़ली बहना योजना पांच साल और चलेगीमहिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी जारी रखा जाएगा। इसके लिए 16,326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहेगी। इसमें केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60:40 रहेगी। योजना के लिए पांच वर्षों में 2,137 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य योजनाओं पर 11,835 करोड़लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की मौजूदा योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इसके लिए 11,835 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं को लगातार जारी रखने में मदद मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग, AI की ट्रेनिंगकैबिनेट ने युवाओं को रोजगार और नई तकनीक से जोड़ने के लिए भी कई फैसले किए हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का जोर युवाओं को बदलती तकनीक और रोजगार की नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर है। विज्ञान-प्रौद्योगिकी का बजट बढ़कर 734 करोड़विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों के लिए 492 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि विभाग का बजट पहले 6 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 734 करोड़ रुपये हो गया है। सरकार का दावा है कि इससे तकनीकी विकास, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। नर्मदा के लिए बनेगा ‘अविरल मां नर्मदा मिशन’कैबिनेट ने नर्मदा नदी के संरक्षण और उसके जल को अविरल बनाए रखने के लिए ‘अविरल मां नर्मदा मिशन’ के गठन को मंजूरी दी है। सरकार के अनुसार प्रदेश की 35 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नर्मदा नदी से जुड़ी है। मिशन के माध्यम से नर्मदा के संरक्षण और जल प्रवाह को बनाए रखने पर काम किया जाएगा। गांव-गांव और स्कूलों में होगी खेल प्रतिभाओं की तलाश5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए प्रदेशभर में टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों और स्कूलों में प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की जाएगी। चयनित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने की दिशा में काम होगा। कृषि शिक्षा और अनुसंधान पर 870 करोड़कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के लिए 870 करोड़ रुपये सहित अन्य योजनाओं में राशि खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों तक नई कृषि तकनीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना तथा कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये से कम वित्तीय आकार वाली किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की तीन योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इन योजनाओं की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगी। सड़क परियोजनाओं के लिए 35 नए पदप्रदेश में एक्सप्रेसवे और अन्य बड़ी सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम करने की तैयारी है। इन परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पद सृजित करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। नशा मुक्ति के लिए 100 सप्ताह का अभियानप्रदेश में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों और महत्वपूर्ण समूहों को भी जोड़ा जाएगा। सरकार का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशा मुक्ति के प्रयासों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना है। जन विश्वास अभियान में सीएम टीकमगढ़ में करेंगे जनसंवादमंत्री राकेश सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं। अभियान के तीसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ जिले में जनसंवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में है। डिंडोरी जिले ने इस योजना में देश में पहला स्थान हासिल किया है। मंत्री ने डिंडोरी जिले और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के दूसरे जिलों में भी डिंडोरी मॉडल को अपनाने के प्रयास किए जाएंगे। ‘सप्त धारा’ के आधार पर विकास पर जोरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों और मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से घोषित संकल्पों को पूरा करने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यों को विकास की इकाई मानते हुए ‘सप्त धारा’ की अवधारणा सामने रखी है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोडक्शन, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, गति शक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर को शामिल किया गया है। सॉफ्ट पावर के तहत योग, अध्यात्म, आयुर्वेद, स्वास्थ्य, हस्तशिल्प, संस्कृति, फिल्म, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को अपनी क्षमता के अनुसार तेजी से आगे बढ़ना होगा।

आमला की सड़कों पर आक्रोश: अधूरे निर्माण से हादसों का खतरा, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Outrage on Amla’s roads: Incomplete construction poses accident risk; traders’ anger boils over. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर पालिका परिषद आमला द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत कराए जा रहे करोड़ों रुपए के सड़क-नाली निर्माण कार्य की धीमी गति से आम नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।पीर मंजिल चौक से जनपद चौक तक सीमेंट कांक्रीट सड़क-नाली निर्माण और मुख्य बस स्टैंड से संतोषी माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट व डिवाइडर निर्माण कार्य रुद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से लगभग एक माह से चल रहा है। लेकिन काम की धीमी रफ्तार और बीच में छोड़ दिए गए गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गोगपा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोपगोगपा नेताओं राजेश वट्टी, अर्जुन उइके, जयमन कवड़े और तुलेश वटके ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में तकनीकी गुणवत्ता को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैतूल-बासखपा-आमला सड़क गुणवत्ता से बनी थी जो आज भी बेहतर स्थिति में है, लेकिन वर्तमान कार्य बिना फिनिशिंग के ऊबड़-खाबड़ किया जा रहा है।नेताओं ने नगरपालिका प्रशासन से काम की गति बढ़ाकर गुणवत्ता युक्त निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रुका तो आमजन और व्यापारियों के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। व्यापारियों को हो रहा नुकसानस्थानीय व्यापारियों रवि साहू, लोकेंद्र सिंह राठौर, बबलू गोस्वामी , ओमप्रकाश सूरे और महेंद्र राजपूत ने बताया कि एक माह से नाली की खुदाई कर बेस और सरिया डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। त्योहारी सीजन में खुदाई और धूल के कारण ग्राहकी प्रभावित हो रही है और रोजगार पर संकट आ गया है। व्यापारियों ने शीघ्र निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम आमला कामिनी ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

गोरखपुर में शिव शक्ति महाकाल खाटू श्याम मंदिर की शाही सवारी, 16 प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी यात्रा

The royal procession of the Shiv Shakti Mahakal Khatu Shyam Temple in Gorakhpur; the yatra will pass through 16 major locations. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। अहिर मोहल्ला, गोरखपुर गुरुद्वारे के पास स्थित शिव शक्ति महाकाल खाटू श्याम मंदिर से जुड़ी धार्मिक शाही सवारी को लेकर आयोजन की घोषणा की गई है। मंदिर परिवार की ओर से जारी कार्यक्रम सूचना के अनुसार शाही सवारी दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। कार्यक्रम के अनुसार शाही सवारी की शुरुआत शिव शक्ति महाकाल मंदिर से होगी। इसके बाद यात्रा सनातन मंदिर, पीपल मोहल्ला, आजाद चौक, राम मंदिर, ईसाई मोहल्ला चौराहा, पंसारी मोहल्ला, शारदा टॉकीज, लोधी मोहल्ला, पंचायत अखाड़ा, दुर्गा कन्या शाला, बैहर दाई, मद्रासी बैंक, खेरमाई मंदिर और अहिर मोहल्ला होते हुए वापस शिव मंदिर में समाप्त होगी। सुबह होगा महाआरती और भंडारा पोस्टर में दी गई जानकारी के मुताबिक शाही सवारी के बाद सुबह 8 बजे महाआरती एवं भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। आगे भी होंगे धार्मिक आयोजन कार्यक्रम सूचना में 22 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से कांवड़ यात्रा एवं भंडारे का उल्लेख किया गया है। वहीं 26 अगस्त 2026 को 56 भोग एवं विशाल भंडारा तथा पूर्ण आहुति यज्ञ आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शाही सवारी शुरू होने से 2-3 घंटे पहले पहुंचने, अपने साथ पीने का पानी एवं आवश्यक सामान रखने और भीड़ के कारण वाहन पार्किंग दूर होने की संभावना को ध्यान में रखने की अपील की है। परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालुओं से साथ-साथ रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

विवाह में DJ बजाया तो वर-वधू पक्ष पर 21-21 हजार रुपये जुर्माना, सामाजिक कार्यक्रमों में गैरजरूरी खर्चों पर रोक; खंडवा में कुनबी समाज का फरमान

Kunbi community in Khandwa issues a decree: ₹21,000 fine on both the bride’s and groom’s sides for playing a DJ at weddings, and a ban on unnecessary expenses at social events. खंडवा। श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज एवं युवा संगठन खंडवा ने सामाजिक आयोजनों में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। ओंकारेश्वर में शनिवार और रविवार को हुई दो दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना बैठक में समाज में अनुशासन, एकता, सेवा और संस्कार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में सबसे अहम निर्णय बारात में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का रहा। संगठन के तय नियम का उल्लंघन करने पर वर और वधू दोनों पक्षों से 21-21 हजार रुपये संगठन कोष में जमा कराने का प्रावधान किया गया है। समाज ने शादी समारोहों में होने वाले फिजूलखर्ची और दिखावे को कम करने की दिशा में भी कई फैसले लिए। पावना-पावनी और गोद भराई में मेहमानों की संख्या होगी सीमितबच्चे के जन्म के बाद आयोजित होने वाले पावना-पावनी और गोद भराई कार्यक्रमों में मेहमानों की संख्या सीमित रखने पर सहमति बनी। इसी तरह सगाई समारोह में बड़े स्तर पर भोजन, मंच और अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए आयोजन केवल करीबी परिजनों की मौजूदगी में करने का निर्णय लिया गया। समाज ने मृत्यु के बाद अंतिम यात्रा में कपड़े ले जाने की परंपरा पर भी रोक लगा दी है। अब अंतिम यात्रा के दौरान केवल घी, कपूर और अगरबत्ती ले जाने की व्यवस्था रहेगी। साल में सिर्फ एक बार होगा धन संग्रहबैठक में वार्षिक धन संग्रह योजना को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत समाज के लिए साल में केवल एक बार धन संग्रह किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना है। युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों के लिए कार्यक्रमवार्षिक कार्ययोजना में सामाजिक विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। सितंबर में युवाओं के लिए सेक्टर स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा महिला सम्मेलन, बालिका शिक्षा कार्यशाला, किसान विकास कार्यशालाएं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ पटेल, खंडवा धर्मशाला अध्यक्ष अरुण पटेल, युवा संगठन अध्यक्ष डॉ. सावन पटेल, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर पटेल सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सामाजिक सुधार से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करने में सहयोग किया।

बैतूल में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: प्रमोशन के बदले 55000 रुपये रिश्वत लेते दो वनकर्मी गिरफ्तार

Bribery racket in the Forest Department! Computer operator and Assistant Grade-2 arrested while accepting ₹55,000. बैतूल। पश्चिम वन मंडल बैतूल में पदोन्नति के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। डीएफओ पश्चिम वन मंडल कार्यालय परिसर में लोकायुक्त ने 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर अभय सिंह तोमर और सहायक ग्रेड-2 माखनलाल पवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। प्रमोशन के लिए मांगे थे 55 हजार रुपयेलोकायुक्त भोपाल के डीएसपी कविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वन रक्षक सुकांत पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले दोनों कर्मचारियों ने उनसे 55 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर सोमवार को कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। कार्यालय परिसर में रंगे हाथों पकड़े गएनिर्धारित कार्रवाई के तहत लोकायुक्त की टीम ने डीएफओ पश्चिम वन मंडल कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही दोनों कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता से 55 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एमपी में MBBS की पढ़ाई हुई महंगी, प्राइवेट कॉलेजों की फीस में हुआ 10% का इजाफा, सरकारी कॉलेजों में कोई बदलाव नहीं

MBBS education becomes costlier in MP; private college fees hiked by 10%, while government college fees remain unchanged. भोपाल। मध्य प्रदेश में नीट-यूजी (NEET-UG) 2026-27 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही DME ने मेडिकल और डेंटल शिक्षा का नया फीस स्ट्रक्चर लागू किया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई पिछले साल की तुलना में 10% तक महंगी हो गई है। वहीं, BDS के प्राइवेट पाठ्यक्रमों में 8 % तक की वृद्धि हुई है। सरकारी कॉलेज में फीस स्थिर, प्राइवेट में 1.58 लाख तक की बढ़ोतरीप्रदेश के सभी 20 सरकारी कॉलेज में MBBS के लिए सालाना 1.14 लाख फीस तय किया गया है (जिसमें शिक्षण और सुरक्षा फीस शामिल है)। ESIC मेडिकल कॉलेज इंदौर में सुरक्षा फीस कम होने से सालाना फीस 1.05 लाख ही रहेगी। सरकारी कॉलेज में पिछले तीन सालों से यही फीस लागू है। वहीं, प्राइवेट संस्थानों में टैक्स बढ़ाया गया है। भोपाल के एलएन मेडिकल कॉलेज में फीस 1.58 लाख बढ़कर 18.08 लाख प्रति साल हो गई है। वहीं, भोपाल के आरके मेडिकल कॉलेज में सबसे कम 81,000 की वृद्धि के साथ फीस 11.31 लाख सालाना हो गया है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का नया फीस स्ट्रक्चर (MBBS) गैर-आवासीय भारतीय (NRI) कोटे से प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए फीस में भारी उछाल आया है। इस साल इस कोटे का कुल फीस 33.43 लाख से बढ़कर 60.92 लाख तक पहुंच गया है, जो पिछले सत्र में 30 लाख से 55 लाख के बीच था। BDS का फीस ढांचा और प्रदेश में उपलब्ध सीटेंडेंटल (BDS) फीस: इंदौर स्थित शासकीय डेंटल यूनिवर्सिटी प्रदेश का एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज है, जहां फीस पिछले साल की भांति 1.14 लाख ही रखी गई है। प्राइवेट BDS कॉलेज में 10,000 से 15,000 की वृद्धि के साथ अब फीस 1.98 लाख से बढ़कर 2.85 लाख तक हो गई है। मध्य प्रदेश में इस सत्र MBBS की कुल 5,200 सीटें होंगी, जो पिछले सत्र (5,050) से 150 अधिक हैं। यह वृद्धि खरगोन, मंदसौर और रतलाम के तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज (50-50 सीटें) और सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (50 अतिरिक्त सीटें) के कारण हुई है। इनमें 20 सरकारी कॉलेज की 3,000 सीटें और 14 प्राइवेट कॉलेज की 2,200 सीटें शामिल हैं।

Farmers Protest: दातासिंह वाला बॉर्डर सील, चार लेयर सुरक्षा में रोका किसानों का जत्था; इन मांगों पर अड़े किसान

Farmers’ Protest: Datasingh Wala border sealed; farmers’ convoy halted by four-layer security; farmers adamant on their demands. पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के एलान को देखते हुए जींद प्रशासन ने दातासिंह वाला (खनौरी) बॉर्डर पर रविवार को चार लेयर सुरक्षा व्यवस्था कर बॉर्डर सील कर दिया। पंजाब की ओर से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे 51 किसानों के जत्थे को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। डीसी और एसपी के साथ किसान नेताओं की करीब डेढ़ घंटे में दो दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। किसान केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत और प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने 29 अगस्त तक बॉर्डर पर पड़ाव जारी रखने का एलान किया है। दोपहर बाद पंजाब की ओर से किसानों का जत्था हरियाणा की तरफ बढ़ा तो प्रशासन ने किसान नेताओं के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, बलदेव सिंह सरसा, इंद्रजीत पन्नीवाल, सुखदेव भोजराज और अमनजीत सिंह अरोड़ा शामिल रहे। जींद की डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह ने किसानों की संख्या कम करने और मुख्यमंत्री से बातचीत कराने का प्रस्ताव रखा। किसान नेताओं ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उनका मुद्दा ट्रेड डील से जुड़ा है, इसलिए केंद्रीय कृषि मंत्री से वार्ता होनी चाहिए।किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पैदल दिल्ली पहुंचना है। मांगें पूरी होने तक वे 29 अगस्त तक बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे। वार्ता विफल होने के बाद किसान नेता पंजाब की ओर लौट गए और खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर पड़ाव डाल दिया।हरियाणा के 51 किसान हिरासत मेंउधर, दिल्ली की ओर बढ़ रहे हरियाणा के 33 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कैथल की ओर से किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में बॉर्डर की तरफ पहुंच रहे 18 किसानों को भी हिरासत में लिया गया। शुभकरण की मौत स्थल की मिट्टी लेकर जाएंगे दिल्लीकिसानों ने रविवार को खनौरी में उस स्थान से मिट्टी एकत्र की, जहां 21 फरवरी 2024 को शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। किसान इस मिट्टी को दिल्ली के जंतर-मंतर तक लेकर जाएंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में गैर-एसकेएम किसान संगठनों की ओर से यह पदयात्रा शुरू की जा रही है।

नितिन की नवीन टीम: मध्य प्रदेश से छह नेताओं को मिली जगह, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और सौदानसिंह भी टीम में शामिल

Nitin’s new team: Six leaders from Madhya Pradesh included; Rajya Sabha MP Tarun Chugh and Saudan Singh also part of the team. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं मप्र कोटे से राज्यसभा सांसद बने पंजाब के तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं विदिशा के रहने वाले सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री बनाया गया है। बता दें कि नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का पदभार सौंपा गया है। वहीं, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए गए तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। विदिशा के रहने वाले सौदान सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। लालसिंह आर्य ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हैं। वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। दलित प्रतिनिधित्व का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सांसद गजेंद्र पटेल मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में संगठनात्मक और राजनीतिक काम का अनुभव रखते हैं, साथ ही इस वर्ग के प्रतिनिधि चेहरे हैं। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। संगठन के साथ संसदीय राजनीति का अनुभव भी है। उनके नाम के साथ महिला और ओबीसी दोनों समीकरण जुड़ते हैं। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर मंदसौर के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वीडी शर्मा खजुराहो से सांसद हैं। वीडी शर्मा लंबे समय तक मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और संगठन को बूथ स्तर से लेकर चुनावी प्रबंधन तक संभालने का अनुभव रखते हैं। आशीष उषा अग्रवाल ग्वालियर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं तरुण चुघ पंजाब से हैं, पर वे वर्तमान में मप्र से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। विदिशा जिले के कागपुर के रहने वाले सौदान सिंह का भाजपा की नई टीम में कद बढ़ा है। वे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा ‘कायस्थ हरियाली तीज महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन

All India Kayastha Mahasabha to organize grand ‘Kayastha Hariyali Teej Festival 2026’ विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (कायस्थ समाज) के तत्वावधान में गत 15 अगस्त, शनिवार को ‘कायस्थ हरियाली तीज महोत्सव 2026’ का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन 70 एम.एम. डाइनिंग हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं एवं परिवारों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति कार्यक्रम में लोकनिर्माण मंत्री (मध्य प्रदेश शासन) राकेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती माला सिंह एवं लेखराज सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुजाता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजक एवं नेतृत्व इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक प्रणीत वर्मा (जिला अध्यक्ष – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं जिला उपाध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी) रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव एवं श्रीमती सौम्या वर्मा का विशेष योगदान रहा। आकर्षक प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हरियाली तीज महोत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों (डार्क ग्रीन / बॉटल ग्रीन शेड्स की साड़ी, लहंगा, शरारा) में सजी महिलाओं ने महोत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अनेक मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया: प्रतियोगिताएं: बेस्ट मेहंदी, बेस्ट नेल आर्ट, बेस्ट गजरा लुक, बेस्ट ज्वेलरी एवं बेस्ट साड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विशेष सम्मान (“Old Is Gold”): 60 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मनोरंजन एवं खेल: हाउसी गेम (Housie Game) के साथ संगीत और नृत्य (Music and Dance) की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। हाइ-टी (High Tea): सभी अतिथियों एवं संभागियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सफल कदम बताया।

स्वतंत्रता दिवस पर आमला नगर पालिका की नागरिकों से अपील, जल संरक्षण से लेकर स्वच्छता तक दिए 7 संदेश

Amla Municipality’s appeal to citizens on Independence Day: 7 messages delivered, ranging from water conservation to cleanliness. हरिप्रसाद गोहेआमला, बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद आमला ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा 15 अगस्त 2026 के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जारी विज्ञापन के माध्यम से नागरिकों से नगर के विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग की अपील की गई है। नगर पालिका ने नागरिकों से “जल ही जीवन है” के संदेश को ध्यान में रखते हुए पानी को व्यर्थ न बहाने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद के समस्त करों का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया गया है, ताकि नगर के विकास कार्यों को गति मिल सके।विज्ञापन में नागरिकों से जन्म, मृत्यु एवं विवाह का पंजीयन समय पर कराने की भी अपील की गई है। नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा मुक्त आमला बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संदेश दिया गया है। नगर पालिका ने अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने में भी नागरिकों से सहयोग मांगा है। वहीं, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर “बेटी है तो कल है, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का संदेश भी दिया गया है। नगरवासियों से की गई 7 प्रमुख अपीलें नगर पालिका परिषद आमला की ओर से जारी अपील में अध्यक्ष नितिन गाडरे और उपाध्यक्ष किशोर माथनकर के साथ नगर के पार्षदों एवं एल्डरमेन पार्षदों के नाम भी शामिल हैं।नगर पालिका परिषद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित आमला बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

स्वतंत्रता दिवस पर परिवहन विभाग की पहल, उदयपुर के स्कूली बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

Transport Department’s Independence Day initiative: Educational materials distributed to school children in Udaipur. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागीय परिवहन उड़नदस्ता अधिकारी विक्रम सिंह, जबलपुर द्वारा सामाजिक सरोकार और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल की गई। मंडला जिले के उदयपुर कस्बे स्थित विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी, किताबें, पेन एवं चॉकलेट वितरित की गईं। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा का महत्व, अनुशासन, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क पर पैदल चलते समय तथा किसी वाहन में यात्रा करते समय हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने तथा मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में उदयपुर के सरपंच, उपसरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना की। संभागीय परिवहन उड़नदस्ता, जबलपुर की ओर से कहा गया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मुख्य बिंदु:

आजादी के दिन केंद्रीय जेल जबलपुर से बाहर निकलेंगे बंदी, 15 अगस्त की रिहाई सूची आई सामने

Release of prisoners from Jabalpur Central Jail on Independence Day; list includes inmates from several districts. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर से बंदियों की रिहाई की प्रक्रिया से संबंधित एक सूची सामने आई है। दस्तावेज में 15 अगस्त 2026 को रिहा किए जाने वाले बंदियों के नाम, उनके पिता के नाम, वर्तमान आयु, पते तथा संबंधित जिले का विवरण दर्ज है।दस्तावेज के अनुसार, रिहाई के लिए तैयार सूची में जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली सहित अन्य स्थानों से संबंधित बंदियों के नाम शामिल हैं। सूची में उत्तर प्रदेश के बलिया और प्रयागराज (इलाहाबाद) से संबंधित बंदियों का विवरण भी दिखाई देता है। जबलपुर के 3 बंदियों के नाम दस्तावेज में जबलपुर जिले के अंतर्गत तीन बंदियों का उल्लेख है। इनमें शैल कुमार उर्फ पिल्लू, मोहियुद्दीन और गन्नू उर्फ गनपत के नाम शामिल हैं। दस्तावेज में इनकी उम्र क्रमशः लगभग 50, 63 और 54 वर्ष दर्ज है। बालाघाट से 5 नामबालाघाट जिले की सूची में सुखदास उके, पन्नालाल तुरकर बैरागी, राजेन्द्र उर्फ नाना, छन्नूलाल और मालतीबाई के नाम दर्ज हैं। इन सभी के सामने रिहाई की तारीख 15 अगस्त 2026 अंकित है। कटनी और सिवनी के बंदी भी सूची मेंकटनी जिले के अंतर्गत रवि कुमार रजक, संतोष बर्मन और रामनारायण उर्फ नारायण के नाम दर्ज हैं। वहीं सिवनी जिले के लिए राजू बरकड़े, हरदयाल और रामदयाल के नाम सूची में दिखाई दे रहे हैं।मंडला जिले के अंतर्गत जेडूलाल और संतोष मरावी के नाम दस्तावेज में दर्ज हैं। दूसरे राज्यों से जुड़े नाम भी शामिलदस्तावेज में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और बलिया से संबंधित नाम भी दर्ज हैं। इसके अलावा सिंगरौली जिले से संबंधित एक बंदी का विवरण भी सूची में दिखाई देता है, जिसका वर्तमान पता सिंगरौली स्थित एनसीएल कॉलोनी का दर्ज है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहाईदस्तावेज के शीर्ष भाग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचीबद्ध बंदियों को रिहा किए जाने का उल्लेख है। सभी संबंधित प्रविष्टियों में 15 अगस्त 2026 की रिहाई तारीख दर्ज है।हालांकि, दस्तावेज में केवल बंदियों के नाम और रिहाई संबंधी विवरण उपलब्ध हैं। किस मामले में सजा हुई थी, सजा की अवधि क्या थी और रिहाई किस विशेष कानूनी/प्रशासनिक प्रावधान के तहत की जा रही है, इसकी पूरी जानकारी इन पन्नों से स्पष्ट नहीं होती। इसलिए इन पहलुओं की पुष्टि जेल प्रशासन या संबंधित आधिकारिक आदेश से किया जाना जरूरी होगा।

शक्कर कारखाना कैलारस को बचाने हेतु आमरण अनशन कल 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से

Fast unto death to save Kailaras sugar factory from tomorrow 15th August (Independence Day) मुरैना। जिला मुरैना के नगर कैलारस में वर्ष 1973 में प्रदेश का पहला सहकारी शक्कर कारखाना स्थापित किया गया था, जो वर्ष 2008 तक निरंतर रूप से चला। सरकार की गलत नीतियों एवं कुप्रबंधन के कारण उक्त कारखाना बंद करना पड़ा। जिसे पुनः प्रारंभ करने हेतु किसान निरंतर रूप से आंदोलन करते चले आ रहे हैं एवं सरकार कारखाने को चालू करने एवं किसानों और कर्मचारियों की देनदारियों का भुगतान किए जाने हेतु मांग कर रहे हैं। शक्कर कारखाना कैलारस के पुनर्जीवन के लिए क्षेत्र के किसान व्यवसायी व हम सब पांच वर्ष से प्रयास कर रहे हैसरकार द्वारा 19 अगस्त, 2025 को मंत्री परिषद की बैठक में कारखाने की जमीन एवं परिसंपत्तियों को एमएसएमई विभाग को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। उक्त परिसंपत्तियों के एवज में एमएसएमई विभाग विभाग द्वारा 61 एक करोड़ रुपये सहकारिता विभाग को उपलब्ध कराए जाने निर्णय लिया गया, क्षेत्र के किसानों को जब यह सूचना मिली तो उन्हें गहरा आघात लगा। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय के विरोध में किसान संगठनों द्वारा सम्पूर्ण जिले में जनजागरूकता के लिए दौरा किया गया एवं 21 सितंबर 2025 को किसान नेता राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में जीवाजीगंज मुरैना में विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र के लगभग पाँच हजार किसानों द्वारा लिखित वचन पत्र भी सरकार को दिया गया कि वह गन्ना उपजाने के लिए तैयार हैं। मेरे द्वारा विधानसभा सत्र दिसंबर 2025 में दिनांक 01 दिसंबर, सत्र फरवरी- मार्च 2026 में दिनांक 17 फरवरी 2026 तथा सत्र जुलाई 2026 में दिनांक 20 जुलाई 2026 विधानसभा प्रश्न के माध्यम से सरकार कारखाने के संबंध में सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी चाही गई, किंतु उक्त तीनों प्रश्न विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने स्तर पर बिना किसी नियम का उल्लेख करते हुए अस्वीकृत कर दिए गए। एवं उक्त प्रश्नों को निरस्त किए जाने से संबंधित कारणों की मुझे लिखित में कोई जानकारी नहीं दी गई। जिससे शक्कर कारखाने की संपत्ति को खुर्द बुर्द किए जाने का षड्यंत्र उजागर न हो सके। इसी कृत्य से क्षुब्ध होकर मेरे द्वारा 21 जुलाई 2026 को विधानसभा परिसर में धरना दिया गया। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मुझे उक्त प्रश्नों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने इसका आश्वासन दिया गया। किन्तु प्रश्नों के उत्तर अभी अप्राप्त है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ द्वारा अपनी रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि चंबल क्षेत्र में गन्ना उपजाने की इतनी संभावनाएं हैं कि पाँच कारखाने आसानी से संचालित किए जा सकते हैं। किन्तु शक्कर कारखाने की परिसंपत्तियों को एमएसएमई को सौंपा जाना एवं शक्कर कारखाने का परिसमापन किया जाना, क्षेत्र के किसानों के साथ वायदा खिलाफी एवं धोखा है। इन समस्त संभावनाओं एवं परिस्थितियों से सरकार को अवगत कराने एवं क्षेत्र की किसानों एवं जनता की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए मेरे द्वारा केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना एवं अनेक सत्ताधारी नेताओं को सैकड़ों पत्र भेजे। किन्तु आज दिनांक तक एक भी पत्र का प्रतिउत्तर किसी भी नेता के द्वारा नहीं दिया गया। इस षड्यंत्र के विरोध हेतु 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्वजारोहण के उपरांत शक्कर कारखाना प्रांगण में शांतिपूर्ण आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया। और यह अनशन तब तक जारी रहेगा। तब तक, सरकार शक्कर कारखाने को पुनर्जीवित किए जाने एवं परिसमापन से संबंधित समस्त कार्रवाईयों को रद्द करने के संबंध में आश्वासन से परे कोई ठोस लिखित निर्देश जारी नहीं करेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet